Original
Hindi, Sanskrit, and Braj
श्रीकृष्णका प्रथम गोचारण-महोत्सव
शिशुको भी ढूँढ़ निकालनेमें असफल ही रहते। प्रभुकी वह असमर्थता एवं शिशुओंका योगीन्द्र-मुनीन्द्रगणोंके लिये निर्विकल्प समाधिमें भी प्राप्त न होनेवाले स्वयंभगवान् श्रीकृष्णचन्द्रको ढूँढ़कर बाहर लाते समयका वह उल्लास कितना आश्चर्यजनक है। और जिस समय नीलसुन्दर रविनन्दिनीसे संगमित किसी क्षुद्र स्रोतपर अथवा गिरिराजसे प्रसरित हुई किसी निर्झरकी एक छोटी धारापर सेतुकी रचना करते और उस सेतुपर श्रीराघवेन्द्रकी लङ्काविजय-लीलाका अभिनय करने लगते, उस समय जो भी उस क्रीड़ाका दर्शन करता, उसके नेत्र प्रेमावेशसे बहने लगते, शरीर अवश हो जाता। व्रजरानी, व्रजेश भी देखने जाते और देखकर स्तब्ध रह जाते। तथा फिर भावावेश शिथिल होनेपर श्रीकृष्णचन्द्रके कपोलोंपर चुम्बन अङ्कित करते हुए पूछते-“नीलमणि! तू रघुकुलचन्द्रकी लीलाओंका इतना सुन्दर अनुकरण कैसे सीख गया? बता तो सही, मेरे लाल।” श्रीकृष्णचन्द्र उत्तरमें केवल हँस देते। इसके अतिरिक्त जिस समय वे वानरोंका अनुकरण करते हुए तरुशाखाओंपर कूदने लगते, उस समयकी झाँकी व्रजपुरके वृद्ध, वयस्क, शान्त, गम्भीर गोपोंतकको चञ्चल बना देती। जो जहाँ सुनता, वहाँसे दौड़ पड़ता एक बार नन्दनन्दनको उल्लासमें भरकर वृक्षोंपर वानरोंकी भाँति कूदते हुए देख लेनेके उद्देश्यसे। इस प्रकार व्रजमें मधुरातिमधुर विविध परम रसमय संस्मरणकी निधि बिखेरते हुए व्रजराजकुमार लीलासिन्धुमें संतरण कर रहे थे और अब उनके बाल्यवयसका अवसान हो चुका था-
एवं विहारैः कौमारैः कौमारं जहतुर्व्रजे। निलायनैः सेतुबन्धैर्मर्कटोत्प्लवनादिभिः॥ (श्रीमद्भा० १०।१४।६१)
चौर भाव बहु आनि, सेतुबंध, मरकट-क्रिया। अपर खेल सुख मानि, खेलत गयौ कुमार वय॥ इमि बिहार करि कृष्न ब्रज, सब काहू सुख दीन। यह कुमार वय की कथा, बरनी तोहि प्रबीन॥
English translation
Sri Krsna's First Cow-Herding Festival
The Lord would remain unable even to find a hidden child, while the children, with astonishing delight, would discover and bring out Bhagavan Sri Krsnacandra, whom the greatest yogis and sages cannot attain even in objectless samadhi. When the dark beauty built a bridge over a little stream meeting the daughter of the sun or over a small cascade flowing from Giriraja and enacted Sri Raghavendra's conquest of Lanka upon it, anyone who witnessed the game shed tears of love and lost control of the body. Vraja's queen and king came to watch and stood stunned. When their emotion subsided, they kissed Sri Krsnacandra's cheeks and asked, “Dark jewel, how did You learn to imitate the moon of Raghu's dynasty so beautifully? Tell us, darling.” He only laughed. When He imitated monkeys and leaped among tree branches, even Vraja's elderly, mature, peaceful, grave cowherds became restless. Whoever heard of it ran to see Nanda's son jumping in delight like a monkey. Thus scattering throughout Vraja a treasure of sweetest, supremely rasa-filled memories, the prince of Vraja swam in the ocean of pastimes, and His childhood age now came to an end:
“Through childhood sports in Vraja, such as hide-and-seek, building bridges, and leaping like monkeys, the two Lords left childhood behind.” (Srimad-Bhagavatam 10.14.61)
Bringing many moods of playful theft, building bridges, and imitating monkeys, He joyfully played other games until childhood passed away. By such sports Krsna gave happiness to everyone in Vraja. Thus, wise one, the account of His childhood age has been told to you.
Original
Hindi
श्रीकृष्णका प्रथम गोचारण-महोत्सव
उस समयकी बात है जब गोपेन्द्र नन्दका व्रजपुर बृहद्वनमें बसा था। श्रीकृष्णचन्द्र वृन्दाकानन नहीं पधारे थे। कलिन्दकन्याके उस पार ही लीलारसका प्रवाह सीमित था। पुर-सुन्दरियोंके प्राङ्गणमें ही वे खेला करते थे। स्वभावमें चञ्चलता अवश्य आ चुकी थी। अचानक एक दिन जब भुवनभास्कर वृक्षोंसे ऊपर उठ आये थे, वे खेलते हुए अपने गोष्ठमें जा पहुँचे। वहाँ अभी गोदोहन समाप्त नहीं हुआ था। पंक्तिबद्ध गायोंके थनोंसे क्षरित दुग्धका “घर-घर” नाद उन्हें आकर्षित करने लगा। कौतूहलभरी दृष्टिसे वे दूर-बहुत दूरतक चले गये। एक वृद्ध गोप गाय दुह रहा था। साथ ही मन्द-मन्द स्वरमें उनके ही बालचरितके गीत उसके कण्ठ-निर्झरसे झर-से रहे थे। पर अब गाय सहसा चिहुँक उठी। नीलसुन्दरको देखकर हम्बारव करने लग गयी। वृद्ध गोपने भी पीछेकी ओर दृष्टि डाली। नन्दनन्दन उसे भी दीख गये। फिर तो गोदोहन हो सके, यह सम्भव ही कहाँ था। बस, निर्निमेष नयनोंसे वह नन्दनन्दनकी ओर देखता ही रह गया।
यह गोप व्रजराजका बालसखा है। ब्याह इसने किया नहीं। आजीवन नन्दरायके साथ ही इसके दिन बीते तथा व्रजेशने भी आदर्श प्रेम निभाया। मित्रके रूपमें तो क्या, सदा अपने ज्येष्ठ भ्राताके समान ही वे इसे सम्मानका दान करते आये हैं। पर नन्दनन्दनके जन्म-दिनसे ही यह अर्द्धविक्षिप्त-सा रहने लगा था और व्रजेन्द्रको इसकी स्नेहोचित चिन्ता-सी लग गयी थी। गोसेवाके कार्य तो इसके द्वारा ज्यों-के-त्यों सम्पन्न हो जाते थे। पर इसके अतिरिक्त उसे अपने शरीरका भान नहीं-सा ही है, ऐसा ही लगता था।
English translation
This occurred when Nanda's Vraja was settled in Brhad-vana, before Sri Krsnacandra came to Vrnda's forest, while the current of pastime rasa remained confined to the farther side of Kalinda's daughter. He played in the courtyards of the town's beautiful women, and restlessness had certainly entered His nature. One day, after the sun had risen above the trees, He wandered while playing into the cowshed. Milking was not yet complete. The resonant sound of milk streaming from rows of cows attracted Him, and He walked very far with curious eyes. An elderly cowherd was milking while softly singing songs of Krsna's childhood. The cow suddenly startled and began lowing at the sight of the dark beauty. The old man looked behind him and saw Nanda's son. How could he continue milking? He only gazed at Him without blinking.
This cowherd was Vraja's king's childhood friend. He never married and spent his whole life with Nanda Raya, who always honored him not merely as a friend but as an elder brother. From the day of Nanda's son's birth, however, he seemed half-mad, and Vrajendra became affectionately concerned for him. His service to the cows continued unchanged, but apart from that he seemed scarcely aware of his own body.
Original
Hindi and Braj
अस्तु, नन्दनन्दन उसीके पास आकर बैठ गये। इतना ही नहीं, अपने हस्तकमलोंसे उसके स्कन्ध एवं चिबुकका स्पर्श कर बोले-“ताऊ! मुझे भी दुहना सिखा दो।” वृद्धके कर्णपुटोंमें पीयूषकी धारा बह चली। श्रीकृष्णचन्द्रके इस मधुभरे कण्ठस्वरका उन्मादी प्रभाव देखने ही योग्य था। दूधसे आधी भरी हुई दोहनी हाथोंसे छूटकर पृथ्वीपर जा गिरी तथा नन्दनन्दनको भुजपाशमें बाँधकर वह गोप बेसुध हो गया! और जब चेतना आयी-कहना कठिन है कि बाह्य दृष्टिमें दो ही क्षण बीतनेपर भी सचमुच वह कितने समयके पश्चात् जागा-उस समय भी उसकी प्रेमविवश आँखें झर रही थीं तथा श्रीकृष्णचन्द्र अपनी छोटी-छोटी अँगुलियोंसे उसके नेत्र पोंछते हुए कह रहे थे-“क्यों ताऊ! मुझे नहीं सिखा दोगे?”
किंतु आज तो अबतक सभी गौएँ दुही जा चुकी थीं। गोपके ध्यानमें एक भी गाय दुहनेको अवशिष्ट नहीं। गोदोहनकी शिक्षा आज सम्भव नहीं। कण्ठसे गोपने कहा-“मेरे लाल! कल सिखा दूँगा।” अब भला, श्रीकृष्णचन्द्रके उल्लासका कहना ही क्या था! आनन्दविह्वल-से हुए वे बोल उठे-“ताऊ! बाबाकी सौँह है, कल अवश्य सिखला देना, भला! मेरे आनेतक कम-से-कम एक गाय बिना दुहे अवश्य रखना।” गोपने नीलसुन्दरके इस प्रेमिल आदेशका कोई उत्तर न दिया। उसकी वाणी अश्रुके आवेशमें रुद्ध थी। स्थिर पलकोंसे वह देख रहा था अपने प्राणधन नन्दनन्दनकी ओर ही। श्रीकृष्णचन्द्र पुनः बोले-“ताऊ! अब तो मैं सयाना हो गया! अपनी गायें अपने-आप दुह लूँगा!” गोप प्रस्तरमूर्तिकी भाँति निश्चल रहकर सुनता जा रहा था और श्रीकृष्णचन्द्र तनिक-सा रुककर फिर कहने लगे-“अच्छा, ताऊ! आज संध्याको सिखा दो तो कैसा रहे?” अब तो वृद्ध गोपके प्राण बरबस मचल-से उठे नीलसुन्दरके इस प्रस्तावका उत्तर दे देनेके लिये। किंतु उमड़े हुए स्नेहाश्रुको भेदकर वाणी कण्ठसे बाहर आ जो नहीं पाती थी। इतनेमें व्रजराजनन्दनने चटपट स्वयं ही अपना समाधान कर लिया, वे बोल उठे-“नहीं ताऊ! सायंकाल तो मैया आने नहीं देगी, कल ही सिखा देना। कल तुम गोशाला गायें दुहने जब आओ, तब मुझे पुकार लेना।” यह कहकर वे कुछ सोचने-से लग गये तथा फिर बोले-“नहीं, पुकारनेकी आवश्यकता नहीं, मैं अपने-आप ही आ जाऊँगा; पर तुम भूलना मत, ताऊ!” इस बार अपनी सारी शक्ति बटोरकर गोपने उन्हें पुचकार मात्र दिया। पुचकारके द्वारा ही उसने सिखा देनेकी स्वीकृति दे दी और श्रीकृष्णचन्द्र अत्यन्त उल्लसित होकर लौट आये-
धेनु दुहत देखत हरि ग्वाल। आपुनु बैठि गए तिन के ढिंग, सिखवौ मोहि-कहत गोपाल॥ कालि तुम्हें गौ दुहन सिखावैं, आज दुहीं सब गाय। भोर दुहौ जिन, नंद दुहाई, उन सौं कहत सुनाय॥ बड़ौ भयौ, अब दुहत रहौंगौ, अपनी धेनु निबेरि। सूरदास प्रभु कहत सौंह दै, मोहि लीजियै टेरि॥
English translation
Nanda's son sits beside him, touches his shoulder and chin with lotus hands, and says, “Uncle, teach Me to milk too.” Nectar flows into the old man's ears. The intoxicating effect of Sri Krsnacandra's honeyed voice must be seen. The half-filled pail drops from his hands, and embracing Nanda's son, the cowherd loses consciousness. When he awakens, though only two moments seem to have passed, his love-filled eyes still stream while Sri Krsnacandra wipes them with tiny fingers and asks, “Uncle, will you not teach Me?”
All the cows have been milked, so he says, “Darling, I shall teach You tomorrow.” Sri Krsnacandra rejoices: “Uncle, by Father's oath, you must teach Me tomorrow. Keep at least one cow unmilked until I come.” Tears choke the man's reply. Krsna continues, “I have grown up now and shall milk My own cows Myself! Or teach Me this evening.” The old man's heart struggles to answer, but speech cannot pass through his surging tears. The prince of Vraja resolves the matter Himself: “No, Mother will not let Me come in the evening. Teach Me tomorrow. Call Me when you come to milk. No, there is no need to call. I shall come Myself, but do not forget.” Gathering all his strength, the cowherd merely caresses Him, thereby giving consent, and Sri Krsnacandra returns in delight:
Hari saw a cowherd milking and sat beside him, saying, “Teach Me too, Gopala.” “I shall teach You tomorrow; today every cow is milked.” He told the men, “By Nanda's oath, leave one unmilked in the morning.” “I am grown now and shall milk My own cow,” the Lord says in Suradasa's song. “Call for Me.”
Original
Hindi
इसके दूसरे दिन, जितना शीघ्र सम्भव हो सका, वे उस गोपके समीप पहुँचे। आज उनके साथ बलराम भी थे। आते ही उन्होंने गोपकी दोहनी थाम ली और बड़ी उत्सुकतासे बोले-“चलो, ताऊ! गाय कहाँ है? सिखा दो।” तथा अग्रज श्रीरोहिणीनन्दन भी अपने अनुजका अनुमोदन करने लगे-“हाँ, हाँ, ताऊ! इसे आज अवश्य सिखा दो।” वृद्धका रोम-रोम एक अभिनव विशुद्ध स्नेहावेशसे पूरित हो उठा। नीलसुन्दरको अपने स्निग्ध हृदयसे लगा लिया उसने, मानो वात्सल्यमसृण हृदयकी प्रथम भेंट समर्पण कर दी। तदनन्तर उसने उनके हस्तकमलोंमें एक छोटी-सी दोहनी दे दी। नीलसुन्दर भी उसी गोपका अनुकरण करते हुए दुहनेकी मुद्रामें गायके थनके पास जा बैठे। गोपकी शिक्षा आरम्भ हुई। श्रीकृष्णचन्द्रकी अँगुलियोंको अपनी अँगुलियोंमें धारणकर उसने थनको दबाना सिखाया। थनसे दुग्ध तो तभी क्षरित होने लगा था, जिस क्षण श्रीकृष्णचन्द्र गायके समीप आकर बैठे मात्र थे। और अब तो दूधकी धारा बड़े वेगसे निकलने लगी थी। अवश्य ही वह दोहनीमें न गिरकर गिर रही थी कभी तो नीलसुन्दरके उदर-देशपर और कभी पृथ्वीपर। बड़ी तत्परतासे वे दोहनीको कभी पृथ्वीपर रख देते, कभी घुटनोंमें दबा लेते तथा इस चञ्चल प्रयासमें एक-दो धार दोहनीमें गिरती, एक-दो नीलसुन्दरके श्रीअङ्गोंका अभिषेक करती तथा एक-दो धरतीपर बिखर जा रही थी। फिर भी कुछ दूध तो दोहनीमें एकत्र होकर ही रहा। श्रीकृष्णचन्द्रके हर्षका पार नहीं। दोहनी लेकर वे उठ खड़े हुए। नाच-नाचकर वे अपने दाऊ दादाको यह दिखा रहे थे-“देखो, मैं दुहना सीख गया।”
English translation
The next day He reaches the cowherd as early as possible, accompanied by Balarama. Seizing the pail, He asks eagerly, “Come, uncle! Where is the cow? Teach Me.” Rohini's son agrees, “Yes, uncle, you must teach Him today.” Every hair on the old man's body fills with a new, pure loving absorption. He presses the dark beauty to his tender heart, as though offering the first gift of parental affection, then places a small pail in His lotus hands. Imitating him, Krsna sits beside the udder. Holding Krsna's fingers in his own, the man teaches Him to squeeze the teat. Milk had begun flowing the moment Krsna merely sat near the cow, and now it streams swiftly, sometimes upon His belly and sometimes upon the earth rather than into the pail. He earnestly places the vessel on the ground and then holds it between His knees. In the restless effort, some streams enter the pail, some bathe His sacred limbs, and others scatter over the ground. Enough milk nonetheless gathers. His joy knows no limit. Rising with the pail, He dances and shows Dau Dada, “Look, I have learned to milk!”
Original
Hindi and Braj
इसके पश्चात् क्रमशः दिवस-रजनीका अवसान होकर पुनः प्रभात हुआ। तीस घड़ीके अनन्तर जब श्रीकृष्णचन्द्रकी दैनंदिनी लीलाका आरम्भ होने चला, प्रातः समीरका स्पर्श पाकर जननीने उन्हें जगाया और वे जागे, तब वे जननीका अञ्चल धारण कर मचल उठे-
दै मैया री दोहनी, दुहि लाऊँ गैया। माखन खाएँ बल भयौ, तोहि नंद दुहैया॥ सेंदरे काजरि धूमरी धौरी मेरी गैया। दुहि ल्याऊँ तुरतहिं तबै, मोहि कर दै घैया॥ ग्वालन की सँग दुहत हौं, बूझौ बल भैया। पूर निरखि जननी हँसी, तब लेति बलैया॥
ब्रजरानीने समझाया, शत-शत मनुहारके द्वारा अपने नीलमणिको आप्यायित करके इस गोदोहनके प्रस्तावको भुला देनेकी चेष्टा की, “अरे, मेरा नीलमणि तो अभी निरा अबोध शिशु है, किसी गायने दुहते समय लात मार दी तो?” इस भावनासे भयभीत हुई रानीने बहुत कुछ कहा, किंतु हठीले मोहन बात पकड़ लेनेपर छोड़ना जानते जो नहीं। बाध्य होकर रानीने अन्तिम निर्णय यह दिया-“मेरे प्राणधन नीलमणि! पहले अच्छी तरह बाबाके पास जाकर दुहना सीख ले, तब मैं दोहनी दूँगी और तब तू दूध दुह लाना!” ठीक है, बाबाकी शिक्षा भी सही! श्रीकृष्णचन्द्र व्रजेन्द्रके समीप चले आये, उनसे बारम्बार हठ करने लगे-
बाबा जू! मोहि दुहन सिखावौ। गाय एक सूधी सी मिलवौ, होहुँ दुहौं, बलदाउ दुहाऔ॥
English translation
Day and night pass and morning returns. When Mother awakens Him at the start of His daily pastimes, He clutches her veil and insists:
“Mother, give Me a pail so I may milk the cow. By eating butter I have grown strong, O Nanda's milkmaid. My cows are red, black, smoky, and white. Give Me the vessel and I shall milk them at once. I milk beside the cowherd men. Ask brother Bala. Seeing His fullness, Mother laughed and blessed Him.”
Vraja's queen tries through hundreds of loving entreaties to make her dark jewel forget the proposal. She fears that He is still an innocent child and a cow may kick Him. But stubborn Mohana never abandons a resolve. At last she says, “My life-treasure, first learn properly from Father. Then I shall give You a pail and You may bring milk.” Sri Krsnacandra goes to Vrajendra and repeatedly insists:
“Father, teach Me to milk. Find Me one gentle cow so I may milk her and Balarama may milk too.”
Original
Hindi and Braj
महाराज नन्दने किसी शुभ मुहूर्तमें सिखा देनेका वचन दिया। पर इतना धैर्य नन्दलाडिलेमें कहाँ! वे तो गोदोहन करेंगे, और इसी दिन, इसी समय करेंगे। आखिर उपनन्दके परामर्शसे यह निश्चित हुआ कि नारायणका स्मरण करके नीलमणिकी साध पूरी कर दी जाय। अस्तु, श्रीकृष्णचन्द्र अतिशय उमंगमें भरकर जननीके पास दोहनी लेने आये-
तनक कनक की दोहनी मोहि दै री, मैया। तात दुहन सिखवन कह्यौ मोहि धौरी गैया॥
मुखचन्द्रपर स्वेदकण झलमल कर रहे थे एवं नेत्रसरोजोंमें भरी थी दोहनी लेकर गोष्ठमें पहुँच जानेकी त्वरा। जननीने अञ्चलसे मुख पोंछा, हृदयसे लगाया, फिर छोटी सुवर्णकी दोहनी हाथमें दे दी और स्वयं साथ चल पड़ीं। उनके पीछे यूथ-की-यूथ व्रजपुरसुन्दरियाँ एकत्र हो गयीं-नीलसुन्दरकी गोदोहनलीला देखनेके लिये। जो हो, अपने इष्टदेव नारायणका स्मरण करके व्रजेन्द्रने पुत्रका सिर सूँघा और फिर गोदोहनकी शिक्षा-शिक्षाका अभिनय सम्पन्न हुआ। गोपेन्द्रतनय गौ दुहने बैठे-
हरि विषमासन बैठि कै मृदु कर थन लीनौ। धार अटपटी देखि कै व्रजपति हँसि दीनौ॥ गृह गृह ते आयीं देखन सब व्रज की नारी। सकुचत सब मन हरि लियौ हँसि घोषबिहारी॥
उस दिन व्रजेशके आदेशसे नन्दप्रासाद सजाया गया था। मङ्गलगान, मङ्गलवाद्यसे सम्पूर्ण व्रजपुर नादित होने लगा था। मणिदीपोंसे उद्भासित हुई व्रजपुरकी वह रजनी दिन-सी बन गयी थी। इस प्रकार चार-पाँच दिनोंके लिये बाल्यलीलाविहारी श्रीकृष्णचन्द्रकी क्रीड़ामन्दाकिनीका यह नवीन स्रोत प्रसरित होता रहा। पर सहसा मानो उनके अद्भुत शैशवकी चञ्चल लहरियोंने, नवनीत-हरणलीलाके प्रबल प्रवाहने इसे आत्मसात् कर लिया और वे इस गोदोहनके खेलको कुछ समयके लिये भूल-से गये, इस ओर उनका आकर्षण नहीं रहा। अचिन्त्य लीलामहाशक्तिने उद्देश्यविशेषसे-आगे पौगण्ड आ जानेपर उनकी गोचारणलीलाकी भूमिका प्रस्तुत करनेके लिये-इसपर एक क्षणिक आवरण डाल दिया।
English translation
Nanda promises to teach Him at an auspicious time, but Nanda's darling has no such patience. He will milk today, this very moment. On Upananda's advice, they decide to remember Narayana and fulfill the dark jewel's longing. Bursting with excitement, He comes to Mother for a pail:
“Mother, give Me a little golden pail. Father has said he will teach Me to milk My white cow.”
Sweat glistens upon His moonlike face and haste fills His lotus eyes. Mother wipes His face with her veil, embraces Him, places a small golden pail in His hand, and accompanies Him. Groups of Vraja's women follow to see the dark beauty's milking pastime. Remembering Lord Narayana, Vrajendra smells his son's head, and the performance of teaching begins. The cowherd king's son sits to milk:
Hari sat in an uneven posture and took the teat in His tender hand. Seeing the errant stream, Vraja's king laughed. Women came from every home to watch. The playful Lord of the settlement laughed and stole their bashful minds.
By Vrajesvara's order, Nanda's palace was decorated. Auspicious songs and instruments resounded throughout Vraja, and the night shone like day beneath jeweled lamps. For four or five days this new stream of Sri Krsnacandra's childhood play flowed. Then the dancing waves of His marvelous infancy and the strong current of butter-stealing absorbed it, and He seemed to forget the milking game for a time. For a special purpose, the inconceivable pastime potency briefly veiled it, preparing the foundation for His cow-herding when boyhood arrived.
Original
Hindi and Sanskrit
अस्तु, यह हुआ बृहद्वनमें विराजित रहते हुए व्रजराजकुमारकी उल्लासमयी गोदोहनक्रीड़ाका एक संक्षिप्त चित्र। और अब इस समय तो वे वृन्दावनविहारी हैं। उनकी आयुका प्रवाह भी आगेकी ओर बढ़कर कौमारकी सीमाको पार कर चुका है, वे पौगण्डवयसमें अवस्थित हैं। तदनुरूप ही मेधा एवं बलका विकास हो चुका है। वक्षःस्थल पहलेकी अपेक्षा विस्तीर्ण हो चुका है। नेत्रसरोजोंमें एवं महामरकतश्याम शरीरके समस्त अवयवोंमें पौगण्डोचित चिह्न स्पष्ट परिलक्षित होने लगे हैं। स्वभावका सूक्ष्म परिवर्तन भी स्वयं व्रजमहाराज्ञी यशोदा मैयासे छिपा न रह सका। उस दिनकी बात है, श्रीअभिनन्दपत्नी आकर मैयासे बोलीं-
कृष्णमातरद्य सद्यः प्रातरेव कुत्र वा भवज्जातः प्रयातः। (श्रीगोपालचम्पूः)
“कृष्णजननि! आज अत्यन्त प्रातःकाल ही आपके लाल कहाँ चले गये?”
इसका उत्तर मैयाने हँस-हँसकर यह दिया-
हन्त! तदेतद् वर्तमानसमयपर्यन्तं तस्योद्वर्तनस्नानपरिधानमयानि कर्माणि मया निर्मीयन्ते स्म। सम्प्रति मामपि लज्जामासजन् स्वकसवयःसेवकप्रियः पृथगेव कृततत्तत्क्रियः स मा समया समायाति। आगत्य च प्रत्यहं मां पितरं यथायथमितरं च गुरुजनं पुरुगौरवं नमस्कारेण पुरस्करोति। किंच तदवधि यदा संध्यायां मया ध्यायमानागमनः सहवत्सः समागच्छति तदा तदुपरि वारि वारत्रयं भ्रामयित्वा पिबन्ती जीवन्ती भवामि स्म। सम्प्रति तु सशपथमेधमानयत्नवता तत्प्रतिषेधता तेन मम हस्तौ विहस्तौ क्रियेते। एवमेव रौहिणेयश्चेति। (श्रीगोपालचम्पूः)
English translation
This was a brief picture of the prince of Vraja's joyous milking pastime while He lived in Brhad-vana. Now He roams Vrndavana. The current of His age has crossed childhood's boundary and entered boyhood. His intelligence and strength have developed accordingly, His chest has broadened, and signs of boyhood appear in His lotus eyes and every limb of His great emerald-dark body. Even subtle changes in His nature cannot escape Mother Yasoda. One day Abhinanda's wife asks her:
“Mother of Krsna, where has your son gone so early this morning?” (Sri Gopala-campu)
Mother replies with laughter:
“Alas, until now I personally performed His anointing, bathing, dressing, and other tasks. Now He has begun feeling shy even before me. Fond of servants His own age, He completes those activities separately and comes to me at the proper time. Each day He respectfully bows to me, His father, and the other elders according to their station. Formerly, when He returned with the calves at evening as I waited for Him, I circled water over Him three times, drank it, and came alive. Now He swears oaths and devises ever-new means to stop me, leaving my hands helpless. Rohini's son behaves exactly the same.” (Sri Gopala-campu)
Original
Hindi and Sanskrit
“अजी! क्या कहूँ, अबतक तो उसके उबटन, स्नान, वस्त्रपरिधान आदि कार्योंको मैं स्वयं अपने हाथों किया करती थी; पर इधर वह मुझसे भी लजाने लगा है। और इस कारण अपनी आयुके सेवकोंसे बहुत ही हिल-मिल गया है तथा अलग ही इन नित्यकर्मोंका समाधान कर लेनेके अनन्तर निश्चित समयपर मेरे पास आता है। आकर प्रतिदिन ही मुझे, अपने बाबाको तथा यथायोग्य अन्य गुरुजनोंको अतिशय गम्भीरतापूर्वक प्रणाम करके सम्मानित करता है। इतना ही नहीं, और सुनो; पहले तो यह बात थी-संध्या होने लगती, मैं उसके वनसे लौटनेकी प्रतीक्षामें रहती और जब गोवत्सोंके साथ वह आ जाता, तब उसपर तीन बार जल औंछकर पी लेती तथा मुझमें नवजीवनका संचार हो जाता। किंतु अब तो वह मुझे शपथ दे डालता है, उत्तरोत्तर अनेकों उपाय रचकर ऐसा करनेसे रोक देता है; उसके द्वारा मेरे दोनों हाथ इस क्रियाके लिये अक्षम कर दिये जाते हैं और मैं वह संजीवन जल पी नहीं पाती तथा ठीक यही दशा रोहिणीनन्दन बलरामकी हो गयी है।”
जननीका यह उत्तर सुनकर अभिनन्दपत्नी तथा वहाँ उपस्थित अन्य पुरवनिताएँ हँसने लगीं। इधर व्रजेशकी दृष्टि भी श्रीकृष्णचन्द्रमें आयी हुई इन अस्फुट संकोचवृत्तियोंको भाँप लेती है। एक दिन राजसभामें मन्द-मन्द हँसते हुए वे भी सन्नन्द एवं नन्दनसे बोले-
भो! आयुष्मन्तावद्यजात इव युष्मदभ्रातृजातः स यथा सम्प्रति युवां प्रति वर्तते न तथा मामिति लक्ष्यते। यतः किंचित्संकुचितविलोचनेन मामवलोकयन्नालोच्यते। युवाभ्यां सह तु वर्तयन्नेव दृश्यते। (श्रीगोपालचम्पूः)
English translation
“What can I say? Until now I performed His anointing, bathing, and dressing with my own hands, but lately He has begun to feel shy even before me. He has become very close to servants of His own age and completes His daily tasks separately before coming to me at the appointed time. Each day He solemnly bows to me, His father, and the other elders as appropriate. Formerly I awaited His return from the forest and, when He came with the calves, circled water over Him three times and drank it, receiving new life. Now He makes me swear, devises one method after another to prevent me, and renders both my hands incapable of the act, so I cannot drink that life-giving water. Balarama has become exactly the same.”
Abhinanda's wife and the other women laugh at Mother's reply. Vrajesvara too perceives these subtle signs of reserve in Sri Krsnacandra. One day in the royal assembly, smiling gently, he tells Sannanda and Nandana:
“Long-lived brothers, your elder brother's son seems as though born only today. Yet He now behaves with you two in a way He no longer behaves with me. When He comes before me, His eyes seem slightly lowered in reserve. With you, however, He still speaks freely and sweetly.” (Sri Gopala-campu)
Original
Hindi and Sanskrit
“मेरे आयुष्मान् लघु भ्राताओ! तुम्हारे बड़े भाईका यह पुत्र (श्रीकृष्णचन्द्र)-सच पूछो तो-ऐसा ही लगता है कि मानो आज ही उत्पन्न हुआ हो। पर देखो सही, आजकल तुम दोनोंके प्रति जैसी उसकी निर्बाध चेष्टाएँ होती हैं, वैसी अब मेरे प्रति नहीं-ऐसा प्रतीत हो रहा है; क्योंकि जब वह मेरे समक्ष आता है, तब उसके नेत्रोंमें कुछ संकोच भरा होता है, किञ्चित् संकुचित नेत्रोंसे ही वह मेरी ओर देखता है। पर तुम दोनोंके साथ तो वह अभी भी उसी प्रकार मधुर वार्ता-मीठी बातें करता रहता है-मैं ऐसा ही देखता हूँ।”
ब्रजेन्द्रकी यह उक्ति गोपसदस्योंको हर्षोत्फुल्ल बना देती है। नीलसुन्दरके दोनों पितृव्य (चाचा) तो उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करने लगते हैं। सब सुन लेनेके अनन्तर व्रजराजने पुनः प्रेममसृण स्वरमें कहना आरम्भ किया-“भैया सन्नन्द एवं नन्दन! अहो! परसोंकी ही तो बात है। तुम दोनों जा रहे थे एवं तुम्हारे पीछे थे राम-श्याम। जब मेरे उन दोनों पुत्रोंने यह देख लिया कि अब एकान्त है, तब तुमसे प्रार्थना-सी करने लगे। अहा! उनकी सुन्दर आँखोंमें दीनता भरी थी और वे दोनों बार-बार-प्रातःसे आरम्भकर न जाने कितनी बार-तुमसे कुछ निवेदन-सा कर रहे थे। मैं बहुत दूरसे चारों ओर घूम-घूमकर उन दोनोंको देख रहा था। वह क्या बात थी हो! बताओ तो सही-
भवन्तावेकान्तमनुभवन्तावनुगम्य तौ त्यक्तान्तराक्षिप्रान्तावसकृत् प्रातरारभ्य प्रार्थितवन्ताविति पूर्वेऽहनि समन्ताद्भातरावतिदूराददृक्षाताम्; तत्किमुच्यताम्? (श्रीगोपालचम्पूः)
तथा लघुभ्राता श्रीनन्दनगोपने भी व्रजराजको इसका समाधान इस प्रकार किया-
तदानीमेवेति किं वक्तव्यम्। किंतु चिरादेव तयोस्तदभिरुचितमुपचितमस्ति। संकुचितभावाभ्यां त्वावाभ्यां तु भवत्सु न श्रावितम्।
“यह केवल उस समयकी ही बात थोड़े है, यह तो उन दोनोंकी चिरकालीन लालसा है, जो निरन्तर बढ़कर दृढ़-दृढ़तर हो चुकी है। हम दोनोंको ही संकोच घेर लेता और इसीलिये आपको अबतक सूचित न कर सके।”
फिर तो महाराज नन्दने स्पष्टतया जान लेना चाहा तथा उपयुक्त अवसर देखकर श्रीसन्नन्दने भी मन्द-मन्द मुसकाकर बात खोल दी-
स्वयमेव गवां सेवनमिति यत्।
“और तो क्या, वे दोनों समस्त गायोंकी सेवा स्वयं ही करना चाहते हैं।”
परम गम्भीर उपनन्दजीके पूछनेपर सन्नन्दने इतना और कह दिया कि राम-श्याम कहते हैं-
आवयोः प्रथमवयोऽतीतयोस्तातचरणानां स्वयं गोचारणमनाचारतामाचरतीति।
“अब जब हम दोनोंकी प्रथम आयु-कौमारका अवसान हो चुका है, तब स्वयं पितृचरणोंके द्वारा गोचारणका कार्य सम्पादित होते रहना अनुचित है।”
अपने पुत्रोंकी यह भावना सुनकर व्रजेशका मुख विस्मयसे पूर्ण हो उठता है। वे कुछ भी प्रत्युत्तर नहीं देते, मौन हो जाते हैं; किंतु उपस्थित गोपसमाज उल्लासमें भरकर कहने लग जाता है-
यद्यप्यद्यजाताविव सुजातावमू तथापि क्रमं विना बुद्धिनिष्क्रमस्य बलसंवलनस्य च सद्भावादस्माकं विस्मापकावेव भवतः। इतस्तु न विस्मायकौ भवतस्तपःप्रभाव एव खल्वेवं भावमावहतीति। न खलु तत्तत्खलानां यत्परिमलनं जातं तत्र सहायतानां सहायता काचिदपि परिचिता। तस्मान्मङ्गलमेव संगतं भविष्यतीति।
“व्रजराज! यद्यपि ये दोनों सुकुमार बालक सचमुच लगते तो ऐसे हैं कि मानो आज ही इनका जन्म हुआ है, फिर भी इनमें-क्रमशः नहीं, बिना किसी क्रमके ही-कुछ ऐसी विलक्षण बुद्धि उत्पन्न हो गयी है, इतने बलका संचार हो गया है कि ये दोनों हम सभीको आश्चर्यमें भर दे रहे हैं। एक दृष्टिसे तो यह बात है। उधर पुनः विचारनेपर इनको लेकर कोई आश्चर्य भी नहीं होता; क्योंकि निश्चितरूपसे यह तो आपके तपका ही प्रभाव है जो ऐसा सम्भव हो गया है। देखिये न, उन-उन दुष्ट राक्षसोंका जो संहार हुआ है, उसमें इन अगणित साथियोंकी कोई भी सहायता ली गयी हो, यह बात भी नहीं है। इसलिये आगे भी मङ्गलके ही दर्शन होंगे।”
यह कहकर गोपमण्डलने नीलसुन्दरके प्रस्तावका प्रकारान्तरसे अनुमोदन कर दिया। अवश्य ही गोपराज तो मौन ही रहे। इसके दो-तीन दिन पश्चात् महाराजने एकान्तमें व्रजरानीसे भी इस प्रस्तावपर मन्त्रणा की; पर व्रजदम्पतिका वात्सल्य-रस-यन्त्रित हृदय इसे सहजमें ही स्वीकार कर ले, यह कहाँ सम्भव है। दोनोंने मिलकर यही स्थिर किया कि अवसर-विशेषकी प्रतीक्षा की जाय-
निजगृहिण्यापि सह रहसि श्रीव्रजराजस्य स एष प्रस्तावविशेष आसीत्। यत्र च तौ पुत्रप्रेमयन्त्रिततया तदेतन्मन्त्रितवन्तौ। पश्यामः समयविशेषमिति।
English translation
“My long-lived younger brothers, this son of your elder brother truly seems as though He were born only today. Yet see how freely He now acts with you both, while He no longer behaves so with me. When He comes before me, some reserve fills His eyes and He looks at me with a slightly lowered gaze. With you two, however, I see that He still speaks in the same sweet way.”
Vrajendra's words fill the assembled cowherds with joy, and the dark beauty's two paternal uncles praise Him abundantly. After hearing them, Vraja's king continues in a voice softened by love: “Brothers Sannanda and Nandana, it happened only the day before yesterday. You two were walking, with Rama and Syama behind you. When My sons saw that you were alone, They began entreating you. Their lovely eyes were full of humility, and from morning onward They made the same request again and again. From very far away I circled about and watched Them both. What was the matter? Tell me.” (Sri Gopala-campu)
The younger brother, Sri Nandana Gopa, answers Vraja's king: “Why say that it began only then? This wish has appealed to Them for a long time and has steadily grown stronger. Reserve overtook us both, so we did not tell you until now.”
Maharaja Nanda then wishes to know explicitly. Finding the right opportunity, Sri Sannanda smiles gently and reveals, “They wish to serve all the cows Themselves.”
When the deeply grave Upananda asks further, Sannanda reports that Rama and Syama say, “Now that Our first age, childhood, has ended, it is improper that our father's feet should continue to perform the work of cow-herding themselves.”
Hearing this feeling of his sons, Vrajesvara's face fills with wonder. He gives no answer and remains silent, but the gathered cowherds rejoice and say: “Although these two fine boys appear to have been born only today, without any gradual progression They have manifested such extraordinary intelligence and acquired such strength that They astonish us all. Yet upon reflection there is no cause for wonder, for this is surely the effect of your austerity. In the destruction of those wicked demons, no assistance from Their countless companions was ever seen. Therefore only auspiciousness will follow.”
Thus the cowherd assembly endorses the dark beauty's proposal in another form, though their king remains silent. Two or three days later, Maharaja privately consults Vraja's queen about it. Their hearts, governed by the parental rasa of love, cannot readily consent. Together they resolve, “Let us wait for a special occasion.”
Original
Hindi
किंतु श्रीकृष्णचन्द्रकी अचिन्त्य लीलामहाशक्तिको अब इसमें अधिक विलम्ब अपेक्षित नहीं है। अतएव उन्होंने तो उपक्रम कर ही दिया-सर्वथा स्वाभाविक ढंगसे ही। जिस असंख्य गोवत्सराशिका ब्रजमें आगमन उसी क्षणसे आरम्भ हुआ था, नन्दलाल वत्सपाल बनकर गोपशिशुओंके साथ वनमें जिसे ले जाया करते थे, वह वत्सश्रेणी अबतक अधिकांशमें नवप्रसूता गौएँ जो बन चुकी हैं। उनकी सेवा-शुश्रूषा, दोहन आदि कार्य तो राम-श्यामके द्वारा ही सम्पन्न होते हैं। भला, जिसने अपने शैशवमें नीलसुन्दरके करपल्लवोंसे चयन किये हुए हरित सुकोमल तृणराजिका ग्रास पाया है, जिसके अङ्ग सदा सम्मार्जित होते आये हैं नन्दनन्दन श्रीकृष्णचन्द्रके हस्तकमलोंसे ही, जिसका अबतक सतत संवर्द्धन हुआ है व्रजेशतनयके रसमय संरक्षणमें ही, मूकवाणी व्यक्त न कर सके, इससे क्या-पर जिसके अन्तस्तलमें व्रजराजकुमारके द्वारा पाये हुए प्यारकी असंख्य स्मृतियाँ सुरक्षित हैं-वह वत्सराशि आज अपने प्रथम यौवनके उन्मेषमें स्वयं भी वत्स प्रसव करनेपर श्रीकृष्णचन्द्रके अतिरिक्त किसी अन्य गोपकी सेवा स्वीकार कर ले, यह भी कभी सम्भव है?
उन-उन नवप्रसूता गायोंने किसी गोपसेवकको अपने शरीरका स्पर्शतक करने नहीं दिया है। अपने पार्श्वमें किसी भी गोपको देखते ही वे बिझुक जातीं। तथा जहाँ श्रीकृष्णचन्द्र आये कि “हम्बारव” गोष्ठको निनादित करने लगतीं, उनके थनसे दूध बरसने लगता; दोहनी नीचे रख भर देनेकी बात थी, क्षणोंमें वह कण्ठतक पूरित हो जाती और फिर एक सुन्दर धवल प्रवाह नीचेकी ओर बह चलता। सुरभि-थनमें इतना दुग्ध कहाँसे संचित हो जाता-इसे कौन बताये। और वह अभी-अभी व्रजपुरमें भूमिष्ठ हुआ वत्स भी तो भूल जाता अपनी जननीको। वह तो सरल भोली चितवनसे केवल नीलसुन्दरकी ओर देखता रहता। अपने करपल्लवमें वत्सका मुख लेकर नन्दलाल उसे थनसे सटा देते, फिर भी वह दृष्टि फेर लेता; नन्दलाड्लिके श्यामल अङ्गोंमें ही उसकी आँखें उलझी रहतीं। यदि अघटन-घटनापटीयसी योगमायाके अञ्चलकी छाया यथासमय उनकी स्मृतिको आवृत न कर लेती तो कोई वत्सतर अपनी जननीका स्तनरस पान कर सके, यह नवीन धेनुसमूह श्रीकृष्णचन्द्रका सङ्ग त्याग सके-यह सर्वथा असम्भव है।
जो हो, इस प्रकार इनकी सेवा तो एकमात्र राम-श्यामके द्वारा ही होने लगी है। इन्हें तृणदान आदिका भार रोहिणीनन्दन रामपर है और दोहनकी क्रिया सम्पन्न होती है नीलसुन्दरके द्वारा। कौमारका वह गोदोहन-खेल-लीलासुरधुनीका वह सुन्दर स्रोत इतने कालतक मूकके विभिन्न प्रवाहोंमें ही विलीन रहकर अब पुनः पृथक् होकर प्रसरित होने लगा है-व्रजेशका ध्यान आकर्षित करनेके लिये, उन्हें सूचित कर देनेके लिये कि “व्रजेश्वर! अब विलम्ब मत करो, नीलसुन्दरकी योग्यताका इससे अधिक प्रमाण और क्या चाहते हो? अपने संरक्षणमें अवस्थित इस अपार नवीन गोधनका तनिक-सा भी बिझुके बिना ही दोहनकर्म समाधान कर लेनेकी कलामें निज तनय नीलमणिकी निपुणता देख लो। अब क्यों नहीं इन्हें अपने राजकुलके अधिकृत समस्त गोधनके ही संरक्षणका भार सौंप देते? लीलाविहारी श्रीकृष्णचन्द्रकी अभिलाषा पूर्ण हो जाती!” पर व्रजराजके श्रीकृष्णरसभावित प्राणोंमें तो झंकृति है-“पश्यामः समयविशेषम्”-अवसरविशेषकी बाट देखें। वे गोपोंसे सुनते हैं, स्वयं देखते भी हैं, अनुभव करते हैं-“सचमुच मेरे पुत्रकी योग्यता-गोसंरक्षणकी कुशलता गोपवंशकी परम्परामें अद्वितीय ही है।” फिर भी उनका वात्सल्यपरिभावित हृदय विलम्ब करनेमें ही रस ले रहा है और इसलिये वे इस प्रश्नपर मौन ही रह जाते हैं।
English translation
Sri Krsnacandra's inconceivable great pastime potency, however, wants no further delay and sets the process in motion in an entirely natural way. Most of the countless calves that began arriving in Vraja and that Nanda's darling, as their keeper, took to the forest with the cowherd children have now become cows with newborn calves. Rama and Syama personally tend and milk them. After receiving bites of tender green grass selected by the dark beauty's lotus hands in infancy, having their limbs always groomed by Nanda's son's lotus hands, and growing continuously under the rasa-filled protection of Vrajesvara's son, how could they accept another cowherd's service when, in the first bloom of youth, they give birth to calves of their own? Though mute voices cannot express it, countless memories of the prince of Vraja's love remain protected in their hearts.
These newly calved cows do not allow any cowherd servant even to touch their bodies. They startle at the sight of any cowherd beside them, but as soon as Sri Krsnacandra appears, their lowing resounds through the settlement and milk begins pouring from their udders. One need only set a pail beneath them: within moments it fills to the neck, and then a beautiful white stream flows over its edge. Who can say where so much milk accumulates in Surabhi's udder? Even a calf just born in Vraja forgets its mother and gazes only at the dark beauty with simple, innocent eyes. Nanda's darling takes its mouth in His lotus hand and places it against the teat, yet it turns its gaze away and fixes its eyes upon His dark limbs. If the shade of Yogamaya's veil, expert in making the impossible happen, did not cover their memory at the proper time, no calf could drink its mother's milk and no cow in this new herd could leave Sri Krsnacandra's company.
Thus Rama and Syama alone come to serve them. Rohini's son Rama bears the duty of giving them grass, while the dark beauty performs their milking. That lovely stream of childhood milking play, long merged silently into the pastime river's many currents, now separates and spreads once more to attract Vrajesvara's attention and tell him: “Vrajesvara, delay no longer. What greater proof of the dark beauty's fitness do you desire? See your son Nilamani's skill in milking this vast young herd under His protection without causing even the slightest alarm. Why not entrust Him with the care of all the royal family's cattle and fulfill the wish of playful Sri Krsnacandra?” Yet within Vraja's king, whose life is steeped in Krsna rasa, the refrain remains, “Let us wait for a special occasion.” He hears the cowherds, sees for himself, and knows that his son's skill in protecting cows is truly unparalleled in the cowherd lineage. Still, his heart, suffused with parental love, savors delay, and he remains silent on the question.
Original
Hindi and Sanskrit
आखिर सीमा आ गयी, लीलाशक्तिका निर्धारित क्रम सामने जो आ गया। अबतक श्रीकृष्णचन्द्र वन जाते थे उन अपने अधिकृत नवीन गोधनको लेकर ही। उनमें कुछ गोवत्स थे, कुछ प्रथम-प्रसवोन्मुख गौएँ थीं और अधिकांश थीं नवीन-वत्सवती। गोवत्स इसलिये कि समय-समयपर मुक्तस्तन्य वत्स श्रीकृष्णचन्द्रके संरक्षणमें सम्मिलित होते आये हैं। और वत्सवती तो श्रीकृष्णचन्द्रका संरक्षण परित्याग करनेसे रहीं। गोपरक्षकोंने अथक चेष्टा की कि भले ही गोष्ठमें इनकी सेवा राम-श्याम कर लें, गोदोहन आदि भी वे ही करें; पर इनका संचारणकार्य तो हम सबोंके ही द्वारा हो, ये सब भी वयस्क गोधनकी टोलीमें ही परिगणित हो जायँ। किंतु वे सर्वथा असफल रहे। ये गौएँ किसी भी परिस्थितिमें श्रीकृष्णचन्द्रके बिना वन जानेको प्रस्तुत न हुईं। अतएव सदासे आया हुआ दो विभाग अबतक चलता ही रहा। गोपरक्षक अपने अधिकृत व्रजेशके अपार गोधनका संचारण करते एवं श्रीकृष्णचन्द्र उसीके अंशभूत अपने अधिकृत गो-गोवत्समिश्रित समूहका।
अस्तु, आज सहसा प्रातःकाल एक विशेष घटना घटी। उपक्रम तो कल ही हुआ था, आज सबोंने प्रत्यक्ष देख लिया। वनसे लौटते हुए गोचारकवर्गके दोनों ही दल परस्पर मिल गये। अन्यथा इससे पूर्व रक्षकोंका वर्ग श्रीकृष्णचन्द्रसे पूर्व ही प्रस्थान कर जाता एवं श्रीकृष्णचन्द्र लौटते थे उस वर्गके गोष्ठमें प्रविष्ट होनेके अनन्तर। विगत संध्याके समय गोपरक्षकोंने गायोंकी उस अभूतपूर्व प्रेमसम्पुटित आर्ति-श्रीकृष्णचन्द्रके प्रति अद्भुत आकर्षणको देखा अवश्य, पर देखकर भी वे रहस्यभेद न कर सके। किंतु आज प्रातःकाल वह स्पष्ट हो गया-इस अपार समस्त गोधनराशिने वन जाना सर्वथा अस्वीकार कर दिया। वे वनकी ओर तभी चलीं जब श्रीकृष्णचन्द्र उन्हें आगे खड़े होकर पुकारने लगे। व्रजेशकी राजसभामें आज चर्चाका विषय, बस, एकमात्र यही था। गोपवर्गने विस्मयसे पूर्ण होकर यह सूचना व्रजेन्द्रको दे दी-
सर्वं गोजातं न तु भवज्जातमन्तरा पदमपि पदः प्रददाति। कथंचित्तेनैवाग्रावस्थितेनाद्य ताः प्रस्थापिताः सन्ति॥
“व्रजराज! देख लें, समस्त गायोंकी ही यह दशा हो गयी है कि आपके पुत्रके बिना वे अब एक पद भी वनकी ओर अग्रसर नहीं होतीं। आज जब वह स्वयं उनके आगे जाकर खड़ा हो गया, तब कहीं उसकी सहायतासे ही वे किसी प्रकार वनमें भेजी जा सकी हैं।”
गोपेश सुनकर आश्चर्यमें भर गये। उन्होंने इस आकस्मिक परिवर्तनका कारण जानना चाहा। फिर तो समस्त सभासद् एक स्वरसे पुकार उठे-
भवत्पुत्रः कुत्रचिद्यत्र स्नेहं व्यञ्जयति तत्र सर्वत्र चैवं दृश्यते।
“यह तो जानी हुई बात है, व्रजेश्वर! जहाँ कहीं जिसके प्रति भी आपका पुत्र प्रेम प्रदर्शित करता है, वहाँ-वहाँ सर्वत्र यही परिणाम सामने आता है।”
उस दिन अनेक युक्तियोंसे गोपमण्डलने व्रजेशको समझा-बुझाकर नीलसुन्दरपर ही समस्त गोसंरक्षणका भार सौंप देनेके लिये उन्हें बाध्य कर दिया। सबकी एक ही राय, एक ही माँग थी-
तस्माद्भवताद्भवतामनुज्ञा।
“अतएव, अब आपकी आज्ञा हो जाय।”
तथा व्रजराजने भी-वाणीसे तो नहीं-अपनी हर्षभरी दृष्टिसे ही प्रस्तावका समर्थन कर दिया। उपनन्दजी तुरंत ही ज्योतिर्विदोंका परामर्श ले आये। उन सबोंने भी संनिकट योगका ही आदेश किया-“पण्डितजनोंके कर्णपुरोंके लिये सुखप्रद, मङ्गलयशपूर्ण, बुधवार श्रवण-नक्षत्र-विशिष्ट कार्तिक शुक्लपक्षकी अष्टमी गोपालनके लिये परम सुन्दर मुहूर्त है।”-
तैरपि बुधश्रवणसुखप्रदमङ्गलश्रवणसंगत-बुधश्रवणविशिष्टायामबहुलबाहुलाष्टम्यां बहुलापालनं बहुलमेतदिष्टमित्यादिष्टम्।
English translation
At last the limit arrives and the sequence ordained by the pastime potency manifests. Until now Sri Krsnacandra has taken only His own young herd to the forest. It includes some calves, some cows approaching their first delivery, and mostly cows with newborn calves. Calves weaned from milk have joined His protection from time to time, and the cows with calves will not abandon it. The cowherd keepers strive tirelessly to have Rama and Syama tend and milk them in the settlement while the regular keepers pasture them with the mature herd, but they fail completely. Under no condition will these cows go to the forest without Sri Krsnacandra. Thus the two long-standing divisions remain: the keepers pasture Vrajesvara's immense herd, while Krsna pastures His own mixed group of cows and calves within it.
Then one morning something exceptional occurs. It had begun the preceding day, and now everyone sees it directly. The two returning herds meet, though previously the keepers departed before Sri Krsnacandra and He returned only after their herd had entered the settlement. The preceding evening the keepers saw the cows' unprecedented, love-filled anguish and wondrous attraction toward Krsna, but could not fathom it. This morning the mystery becomes clear: the entire vast herd refuses to go to the forest. The cows move only when Sri Krsnacandra stands before them and calls. This becomes the sole subject in Vrajesvara's royal assembly. Filled with wonder, the cowherds report, “Vraja's king, see! Not one cow will take even a single step toward the forest without your son. Today they could be sent forth only when He Himself stood before them and led them.”
Gopesa is astonished and asks the cause of this sudden change. The entire assembly answers with one voice, “Vrajesvara, this is well known. Wherever and toward whomever your son displays love, the same result appears.”
That day the cowherd assembly uses many arguments and finally obliges Vrajesvara to entrust the dark beauty with the protection of all the cows. All share one opinion and one demand: “Therefore, let your permission now be given.” Vraja's king consents, not in words, but through his joyful gaze. Upananda immediately consults the astrologers. They appoint a nearby conjunction: “The eighth day of the bright fortnight of Karttika, a Wednesday joined with the Sravana constellation, delightful to the ears of learned men and filled with auspicious fame, is an exceptionally beautiful time for tending the cows.”
Original
Hindi, Sanskrit, and Braj
अस्तु, अंशुमाली जब उस दिन प्राचीको रञ्जित करने आये, क्षितिजकी ओटसे व्रजपुरके आकाशको झाँककर देखने लगे, उस अष्टमीके दिन ब्रजेन्द्रनन्दन श्रीकृष्णचन्द्रके प्रथम-गोचारण महोत्सवके उपलक्ष्यमें वहाँ क्या-क्या हुआ, इसे कौन बताये। वाग्वादिनी स्वयं विथकित जो हो रही हैं। लीलादर्शीकी रसनाके अन्तरालमें हंस-वाहिनीके प्राणोंकी इतनी-सी झंकृति कोई भले ही सुन ले-“अरे! इस महोत्सवका वर्णन करना चाहते हो? नहीं, नहीं कर सकोगे। सुनो, एक नहीं, इसके लिये अनेकों वक्ता चाहिये। उनमें प्रत्येक वक्ताके ही अयुत-दस सहस्र मुख हों, सभीकी आयु सर्वदा बनी रहे, कभी क्षय न हो, वे निरन्तर गाते ही रहें-तब वर्णन करनेका विचार करना, भला!”
एकस्यैकस्य चेद् वक्तुर्वक्त्राणि स्युः सदायुतम्। तदा तद् वक्तुमिच्छन्तु यद्यायुः सर्वदायुतम्॥
इससे पूर्व नीलसुन्दरके कौमारवयसमें-शिशिर-वसन्तकी संधिपर-होनेवाले वत्सचारण-महोत्सवकी शोभा भी निराली ही थी, प्रायः उसके कार्यक्रमका ही अनुसरण आज इस गोचारण-प्रसङ्गमें भी हुआ है। अट्टालिका, गृहतोरण, गृह-द्वार, अलिन्द, वीथी, चतुष्पथ-इन सबका साज-शृङ्गार एवं देवपूजन आदि शास्त्रीय कर्म भी उस पूर्वकी अनुक्रमणीके साँचेमें ही ढले हैं; पर आजका रागरंग, पारावारविहीन आनन्दसिन्धुका यह अभूतपूर्व उद्वेलन-ओह! किसीके श्रीकृष्णचरणनखचन्द्रसे आलोकित दृगोंमें भले ही यह क्षणभरके लिये झलमल कर उठे, पर वाणी तो इसे व्यक्त करनेसे रही! केवल दिग्दर्शनमात्र सम्भव है।
देखो, श्रीकृष्णचन्द्र “गोपाल” बननेके योग्य नवीन वेषभूषासे सुसज्जित हैं, उनका रक्षा-विधान सम्पन्न हुआ है, ब्राह्मण एवं गुरुजनोंके आशीर्वादसे उनके श्रीअङ्ग सिक्त हो चुके हैं; पुण्याहवाचन कर्म भी साङ्गोपाङ्ग समापित हो चुका है। व्रजरानी, श्रीरोहिणी एवं असंख्य व्रजरामाओंके द्वारा इनका वनगमनोचित नीराजनका मङ्गलकृत्य भी पूरा हो गया। अरे! सुन लो-असंख्य पुरसुन्दरियोंके कण्ठसे निर्गत मङ्गलगानकी सुमधुर ध्वनि; दुन्दुभि, ढक्का, पटह, मृदङ्ग, मुरज, आनक, वंशी, संनहनी, कांस्य आदि वाद्यसमूहोंका दिग्दिगन्तव्यापी नाद; आनन्दमत्त गोपोंके, गोपबालाओंके नर्तनका झंकार; “नन्दकुलचन्द्रकी जय! रोहिणीनन्दन बलरामकी जय!! राम! राम! श्याम! श्याम! चिरंजीव! चिरंजीव!” आदिका तुमुल घोष। और अब देखो, अहा! वे चले अपने अग्रज बलरामसे संबलित श्रीमान् गोपमहेन्द्रतनय श्रीकृष्णचन्द्र गायोंके पीछे-पीछे। ओह! कैसी अनिर्वचनीय शोभा है!
गोपालोचितनव्यवेषबलनै रक्षाविधानैर्द्विजा- द्याशीर्भिः सुदिनादलभ्यरचनैर्व्रज्याहनीराजनैः। संगानान्वितवाद्यनृत्यनिकरैः शश्वज्जयाद्यारवैः श्रीमान् गोपमहेन्द्रसूनुरगमद्रामेण धेनूरनु॥
“ओह! बलिहारी है श्रीकृष्णचन्द्रके इस अप्रतिम सौन्दर्यकी।”
सखा साथ, बल भैया साथ। राजत रुचिर मंगली माथ॥ बीच अछत सु कवन छबि गनौं। मोती जमे चंद मधि मनौं॥
“अरे! धेनुसमूहका शृङ्गार, चमक-दमक देखो-”
गाइन की छबि नहिं कहि परै। रूप अनूप सब के हिय हरै॥ कंचन भूषन सब के गरै। घनन घनन घंटागन करै॥ उज्जल बरन सु को है हंस। कामधेनु सब जिन कौ अंस॥ दरपन सम तन अति दुति देत। जिन मधि हरि झाँई झुकि लेत॥
English translation
When the sun comes that day to color the east and peers from behind the horizon into Vraja's sky, who can tell all that occurs on the eighth lunar day for Sri Krsnacandra's first cow-herding festival? The goddess of speech herself is weary. From within the pastime seer's tongue one may hear only this vibration from the life of the swan-borne goddess: “Do you wish to describe this festival? You cannot. It would require many speakers, each with ten thousand mouths, each living forever without decline and singing without cessation. Only then consider describing it.”
“If each speaker always possessed ten thousand mouths, then let them desire to describe it, provided each also possessed an everlasting life.”
The earlier calf-herding festival at the meeting of winter and spring during the dark beauty's childhood had its own unique splendor, and today's cow-herding celebration largely follows its program. Mansions, house arches, doors, courtyards, streets, and crossroads are adorned, and scriptural rites such as worship of the gods follow the former sequence. Yet today's color and rapture, this unprecedented swelling of a shoreless ocean of bliss, may flash for a moment in eyes illumined by the moons of Sri Krsna's toenails, but speech cannot express it. Only a glimpse can be offered.
Sri Krsnacandra is adorned in new dress suitable for becoming a cowherd. His rites of protection are complete, His limbs are bathed in the blessings of brahmanas and elders, and the full rite of proclaiming the auspicious day has concluded. Vraja's queen, Sri Rohini, and countless women of Vraja have performed the auspicious arati fit for His departure to the forest. Hear the sweet auspicious songs from innumerable women, the horizon-filling sound of kettledrums, large drums, patahas, mrdangas, murajas, anakas, flutes, sannahanis, cymbals, and other instruments, the ringing dance of joy-intoxicated cowherd men and girls, and the tumultuous cries: “Victory to the moon of Nanda's family! Victory to Rohini's son Balarama! Rama! Rama! Syama! Syama! Live long! Live long!”
Now Sri Krsnacandra, the illustrious son of the great cowherd king, supported by His elder brother Balarama, proceeds behind the cows. What indescribable beauty!
Friends beside Him and brother Bala beside Him, the charming auspicious mark shines upon His brow. How can one describe the beauty of the sacred grains between them? It seems a pearl has been set within the moon.
See the ornamentation and brilliance of the cows:
The beauty of the cows cannot be told; their matchless forms steal every heart. Golden ornaments encircle every neck, and hosts of bells ring out resoundingly. Their bright complexions rival swans; all are descendants of Kamadhenu. Their mirror-like bodies radiate such light that Hari bends to see His reflection within them.
Original
Hindi, Sanskrit, and Braj
“ओह! केवल दो अक्षिकोणोंमें, अत्यन्त लघु युग्म कर्णरन्ध्रमें एक साथ दिग्दर्शनमात्र विवरणको भी सम्पूर्णतया कैसे धारण कर सकोगे? इसलिये ऊपर दृष्टि डालो, अन्तरिक्षचारी अमरवृन्दके नेत्र-गोलकोंमें समाकर देखो, वे इस समय क्या देख रहे हैं। अहा, उनके दृगञ्चलमें अभी भी वह चित्र वर्तमान है-श्रीकृष्णचन्द्र उस अपार गोधनके समीप गये हैं। उन्होंने पाद्य आदि अर्पण करके प्रत्येककी ही अर्चना की है। तृण, यवस एवं मोदक आदिके मधुर ग्राससे सबको परितृप्त किया है। उनका स्तवन किया है, अपने कुञ्चित कुन्तलराशिमण्डित मस्तकसे उनके खुरोंका स्पर्श करके अभिवन्दना की है। उनका मानवर्द्धन किया है। अनन्तर ब्राह्मणों एवं पुरोहितकुलको अपरिमित दान-दक्षिणा समर्पण करके उन्हें अक्षय आनन्दमें निमग्न कर दिया है। पितृचरण एवं गुरुजनवर्गको अपने मञ्जु-अञ्जलिपुटोंके संकेतसे उन्होंने पुरोभागमें विराजित किया है और स्वयं उनकी ओर मुखारविन्द किये अपने अग्रज बलरामके सहित अवस्थित हो रहे हैं। व्रजराजने एक मणिमय लकुटी उनके हस्तकमलमें दे दी है-”
धेनूः संनिधाय ताश्च पाद्यादिभिरर्चिता विधाय मधुरग्रासैस्तासां समग्राणां तृप्तिमाधाय तासु नतिप्रभृतिभिर्मानमुपधाय पुनश्च प्रदानदक्षिणाभिः पुरोहितादीनक्षीणानन्दान् संधाय श्रीमत्पितृचरणादीन् मञ्जुलाञ्जलिवलितमग्रतो निधाय स्थितवति साग्रजे तस्मिन्नवरजे श्रीमांस्तत्पिता मणिमयलकुटीं तत्करे घटयामास।
“अहो! जननी यशोदाका प्रेमावेश तो देखो! वे पुकार रही हैं-बलराम! बेटा! तू नीलमणिके आगे हो जा। अरे सुबल! तू मेरे लालके पीछे हो जा। अरे ओ श्रीदाम! ओ सुदाम! पुत्रो! तुम दोनों इसके दोनों पार्श्वमें हो जाओ। अरे शिशुओ! सुनते हो, तुम सभी इस आत्मीय सुहृद् नीलसुन्दरको सब ओरसे आवृत करके चलो! इस भाँति स्नेहविह्वल मैया प्रत्येक शिशुका हाथ पकड़कर आदेश दे रही हैं। साथ ही प्रत्येकको यथायोग्य श्रीकृष्ण-सेवासम्बन्धी उन-उन कार्योंका निर्देश करके सौभाग्य दान कर रही हैं और यह सब करते समय भी उनकी आँखें निरन्तर झर-झर बरसती रहती हैं।”
राम! प्रागस्य पश्चाद्भव सुबल! युवां श्रीदामन्! सुदामन्! दोःपार्श्वस्थौ भवेतं दिशि विदिशि परे सन्तु चात्मीयबन्धोः। इत्थं हस्ते विधृत्य प्रतिशिशु दिशती तत्र कृष्णस्य माता तत्तत्कर्माधिकारश्रियमपि ददती नेत्रनीरैरसिक्ता॥
बस, इससे अधिक वाणीको सामर्थ्य नहीं जो और कह सके।
इस प्रकार पौगण्डवयस्क बलराम एवं नीलसुन्दर वृद्ध गोपोंका अनुमोदन पाकर आज वत्सपालसे गोपाल बन गये हैं। और अब वे असंख्य सखाओंके साथ गोचारण करते हुए जा रहे हैं वृन्दाकाननकी ओर। काननके उस भूभाग-वनस्थलीके प्रत्येक अंशपर ही अबसे-किसी अन्य पशुपालका नहीं-एकच्छत्र इन अनोखे गोपालका ही साम्राज्य है। और इसीलिये आज वनभूमि उनके ध्वज, वज्र, अङ्कुश आदि चिह्न-समन्वित पदाङ्कोंसे पूर्वकी अपेक्षा भी अत्यधिक समलङ्कृत हो रही है-
ततश्च पौगण्डवयःश्रितौ व्रजे बभूवतुस्तौ पशुपालसम्मतौ। गाश्चारयन्तौ सखिभिः समं पदैर्वृन्दावनं पुण्यमतीव चक्रतुः॥ (श्रीमद्भा० १०।१५।१)
जब पौगण्ड अवस्था आई। पसु पालन संमत दोउ भाई॥ निज गोधन लै भ्रात समेता। सखन संग नृप कृपा-निकेता॥ बन-बन धेनु चराइ प्रबीने। बृंदाबन भू पावन कीने॥ निज पद अंकित करि जदुनंदा। महापुन्यतम छिति सुखकंदा॥
English translation
“How can two corners of the eyes and two tiny ear openings contain even this mere glimpse in full? Look upward, then. Enter the eyes of the immortals who travel the sky and see what they behold. The scene still remains before them. Sri Krsnacandra has approached the immense herd. Offering water for their feet and other articles, He has worshiped every cow. He has satisfied them all with sweet mouthfuls of grass, fodder, cakes, and other foods. He has praised them, bowed to them, and increased their honor by touching their hooves with His head crowned by masses of curling hair. Then, by presenting limitless gifts and honoraria to the brahmanas and priestly families, He has immersed them in inexhaustible joy. With a gesture of His lovely joined palms, He has seated His father's feet and the elders before Him, and now stands facing them beside His elder brother Balarama. Vraja's king places a jeweled herding staff in His lotus hand.”
See Mother Yasoda's absorption in love. She calls, “Balarama, son, walk before Nilamani. Subala, go behind my darling. Sridama and Sudama, sons, stand on His two sides. Children, listen! Surround this intimate friend, the dark beauty, on every side as you walk.” Overwhelmed with affection, Mother takes each child's hand and gives these directions. She grants each his fortune by assigning the appropriate service to Sri Krsna, while her eyes pour unceasing streams of tears:
“Rama, go before Him; Subala, remain behind Him. Sridama and Sudama, stand at His two sides. Let the other boys surround their intimate friend in every direction. Taking each child by the hand, Krsna's mother assigns these duties, bestowing the splendor of authority for each service while drenched in tears.”
Speech has no power to say more.
Thus Balarama and the dark beauty, now in boyhood and approved by the elder cowherds, today become keepers of cows instead of keepers of calves. With countless friends They pasture the cows and proceed toward Vrndavana. From now on, no other herdsman but this unique Gopala holds sovereign rule over every part of that woodland. Therefore the forest floor is adorned more richly than before by His footprints bearing the marks of the flag, thunderbolt, elephant goad, and other signs:
“Then, having entered boyhood in Vraja and gained the cowherds' approval, the two Lords tended the cows with Their friends and made Vrndavana supremely holy with Their footprints.” (Srimad-Bhagavatam 10.15.1)
When boyhood came, the two brothers were approved to tend the cattle. With Their own herd and Their companions, the abodes of mercy went among Their friends. Expertly grazing cows from forest to forest, They sanctified the land of Vrndavana. Marking the earth with His own feet, Yadu's delight made that blissful ground supremely holy.