राम

यमुना-तटपर रात्रि-विश्राम और यमुना-पार जानेका उपक्रम

Night Rest on the Yamuna Bank and Preparations to Cross the Yamuna

Chapter 36 of 79Source scan pages 222–22629 paired passages

Original

Hindi

यात्राके अन्तमें यात्रियोंका यमुना-तटपर रात्रि-विश्राम तथा रात्रिके शेष होनेपर यमुना-पार जानेका उपक्रम

English translation

At the Journey's End, the Travelers Rest at Night on the Yamuna Bank and Prepare to Cross when the Night Ends

Original

Hindi

शकट-समूह क्रमशः कलिन्दकन्याके तटपर एकत्र होने लगता है--इस प्रकार मानो मन्दर, कैलास, हिमाचल आदि महान् महीधर-राजोंके औरस शिशु खेलनेकी लालसासे श्रेणीबद्ध होकर यमुना-तटपर आये हों, सुरराजको भी आज दया आ गयी हो, “ये शिशु हैं, क्रीड़ा करने जा रहे हैं, इनकी पाँख क्यों काटी जाय”, यह सोचकर उन्होंने इनका पक्षच्छेदन न किया हो तथा इसीलिये प्रगल्भ हुए ये निर्बाध दौड़े आ रहे हों--

English translation

The groups of carts gradually assembled upon the daughter of Kalinda's bank. It was as though the natural children of Mandara, Kailasa, Himalaya, and other great mountain kings had formed a line and come to the Yamuna longing to play. Perhaps the king of heaven had felt compassion today and thought, "They are children going to play. Why should their wings be cut?" Having escaped the severing of their wings, they seemed to run forward boldly and without obstruction:

Original

Sanskrit. Source: श्रीआनन्दवृन्दावनचम्पूः

यमुनातटघटमानखेलालसाः शिशव इति करुणया कुलिशकरेणाकृतपक्षच्छिदा कनकगिरिकैलाशगौरीगुरुप्रभृतिमहामहीधरराजनिकराणां पङ्क्तीभूय चलन्ती कुमारश्रेणिरिव शकटानि पथि जनैर्व्यदृश्यन्त।

English translation

People on the road saw the carts as a moving line of young princes from the hosts of great mountain kings, including the golden mountain, Kailasa, and Himalaya, whose wings the thunderbolt-bearing Indra had compassionately left uncut, thinking them children eager to play on the Yamuna's bank.

Original

Hindi

शस्त्रधारी गोपोंके कई दल गोश्रेणीसे पूर्व ही तटपर आ गये हैं। आगे-से-आगे प्रबन्ध जो करना है। शेष सैनिक-दल गो-गोप-गोपीवृन्दको घेरे हुए उमड़ा आ रहा है। इन्हें देखकर प्रतीत होता है, मानो व्रजपुरकी राज्यश्री ही स्वयं इस अपार सैन्यबलके रूपमें मूर्त होकर अत्यन्त वेगवश आकाशको स्पर्श करती हुई चल पड़ी है, आगे-से-आगे पहुँचकर वृन्दावनको अलंकृत करने जा रही है, यहाँ इस बृहद्वनमें तो अब भूमिमात्र बची है--

English translation

Several companies of armed cowherds had reached the bank ahead of the cows to make arrangements in advance. The remaining troops surged forward surrounding the cows, cowherd men, and women. Seeing them, it seemed as though the royal fortune of Vrajapura itself had assumed the form of this boundless military strength and set forth so swiftly that it touched the sky, hastening ahead to adorn Vrindavana and leaving behind in Brihadvana nothing but bare earth:

Original

Sanskrit. Source: श्रीआनन्दवृन्दावनचम्पूः

एवं चलति व्रजबले जबलेलिह्यमानगगनेव सा महावनराजधानीश्रीर्मूर्तिमतीव स्वयमग्रत एव गन्तव्यस्थलीमलंकर्तुमिव चलितवती केवलं भूमात्रमेव तत्रावशिष्टमिव।

English translation

As Vraja's force moved and seemed to lick the sky with its speed, the embodied splendor of the capital Mahavana appeared to travel ahead to adorn the destination, leaving only the earth itself behind.

Original

Hindi

जो हो, यमुना-संतरणकी व्यवस्थामें नियुक्त गोप, गोपसैनिक एक बार देखते हैं रविनन्दिनीकी नील लोल लहरियोंकी ओर, तथा फिर देखते हैं ढलते हुए भुवनभास्करके रश्मिजालकी ओर; एवं सबसे अन्तमें नायक गोपकी दृष्टि जाती है बृहद्वनसे आते हुए, क्रमशः निरन्तर बढ़ रहे गोधनसमूह, शकटावलि और जनसमुदायकी ओर। सबको यह जानते देर नहीं लगती कि आज तो यमुना-संतरण सर्वथा असम्भव है, रात्रिका निवास यहीं इसी पार करना है। व्रजेश्वरकी आज्ञा असम्भव कार्यके लिये कदापि हो नहीं सकती। और वे तो अभी अत्यन्त दूर हैं। उनके रथके तटपर आते-आते अंशुमाली अस्ताचलमें समा जायँ तो भी आश्चर्य नहीं। अतः सर्वसम्मतिसे निश्चय कर, देशकालके पूर्ण पण्डित वे पुरोवर्ती गोप एवं गोपसैनिक व्रजेशकी आज्ञा लिये बिना ही इस पार विश्राम करनेके प्रबन्धमें जुट पड़ते हैं--

English translation

The cowherds and soldiers assigned to arrange the Yamuna crossing first looked toward the blue, restless waves of the sun's daughter, then toward the rays of the setting sun. Finally their leader looked toward the ever-growing multitude of cattle, carts, and people arriving from Brihadvana. They quickly understood that crossing the Yamuna today was wholly impossible and that everyone must spend the night on this bank. The king of Vraja could never command an impossible task, and he was still very far away. It would be no surprise if the radiant sun entered the mountain of sunset before his chariot reached the bank. Reaching a unanimous decision, those advanced cowherds and soldiers, expert in place and time, began arranging rest on this side without waiting for Vrajesha's order:

Original

Sanskrit. Source: श्रीआनन्दवृन्दावनचम्पूः

तस्मिन्नहनि यमुनापारप्रयाणमघटमानमिति तत्रैव वसतिमिच्छवो विनापि घोषाधीशाज्ञया देशकालज्ञास्त एव तथा संनिवेशं कारयांचक्रुः।

English translation

Knowing that crossing the Yamuna that day was impossible and wishing to camp there, those experts in place and time arranged the encampment even without the lord of the settlement's command.

Original

Hindi

चार पहर ही विश्राम करना है, पर व्रजेश्वरके उन कलाविद् प्रबन्धकोंने तो देखते-देखते एक वस्त्रमय सुन्दर नगरकी ही रचना कर दी--

English translation

They were to rest for only four watches, yet Vrajesha's skilled managers created a beautiful city of cloth before their eyes:

Original

Sanskrit. Source: श्रीआनन्दवृन्दावनचम्पूः

आतानिताः पटगृहाः परितो वितानश्रेण्यस्तथोर्ध्वमभितः पटभित्तयश्च।
शृङ्गाटकक्रमत एव समानसूत्रसुश्रेणयो विपणयो वणिजां विरेजुः॥

English translation

Cloth houses were erected all around, rows of canopies stretched above, and fabric walls enclosed the place. In the order of the crossroads, merchants' markets shone in fine rows aligned by evenly spaced cords.

Original

Hindi

“चारों ओरसे वस्त्रोंके गृह खड़े हो गये। उनके ऊपर अगणित वितान तान दिये गये। इसके अनन्तर सब ओरसे घेरकर प्राचीरके रूपमें वस्त्रोंकी ही भित्ति खड़ी कर दी गयी। बृहद्वनके व्रजपुरमें जैसे जहाँ चौरास्ते थे, ठीक वैसे-के-वैसे चौरास्ते बन गये। उन चौराहोंके क्रमसे ही सर्वत्र समान दूरीपर डोरी बाँधकर निर्मित वणिकोंकी हाट, हाट-वीथियाँ सुशोभित होने लगीं।” इसी वस्त्रमयी पुरीके अन्तर्देशमें, बहिर्देशमें यथास्थान गायें आकर एकत्र होने लगती हैं। ओह! इस समय उनकी शोभाका क्या कहना!--

English translation

"Cloth houses rose on every side, with countless canopies stretched above them. Then fabric walls were raised all around like a rampart. Crossroads appeared exactly corresponding to those in Vrajapura of Brihadvana. Along those intersections, merchants' markets and market lanes, laid out with cords at equal intervals, began to shine." Cows assembled in their proper places within and outside this city of cloth. Oh, what could be said of their beauty then?

Original

Sanskrit. Source: श्रीआनन्दवृन्दावनचम्पूः

यत्रादौ प्रथमागता कतिपयी तस्थौ गवां संहतिस्तत्रैव क्रमतः समेत्य शनकैर्वृद्धिं प्रयान्ती ततः।
ज्योत्स्नाखण्डमिवाग्रतः समभवत् पश्चादभूत् पायसः कासारः क्रमतोऽभ्यपद्यत तदा क्षीरस्य वारां निधिः॥

English translation

Where at first only a few groups of cows stood, others gradually arrived and joined them, and their numbers slowly increased. At first they appeared like a patch of moonlight, then like a lake of sweet milk, and finally they became an ocean of milk without shore.

Original

Hindi

मत्त गयंद-से झूमते हुए बलीवर्द शकटोंको खींचते वस्त्रप्राचीरके विशाल द्वारसे प्रवेश करने लगते हैं। प्रबन्धक उन्हें यथायोग्य विश्रामशिविरतक पहुँचा आते हैं। बलीवर्द शकटसे खोलकर पृथक् कर दिये जाते हैं। फिर वृद्धाएँ, युवतियाँ, कुमारिकाएँ नीचे उतरती हैं। चार पहर विश्रामके लिये उपयोगी सामग्रियाँ भी वे रथसे उतारती हैं। बैलोंके रक्षकगण उनके लिये मृदुल तृण, जल, अन्न आदिका आहार प्रस्तुत करनेमें व्यस्त हो जाते हैं। वणिक् हाट सजा लेते हैं। यथायोग्य क्रय-विक्रय आरम्भ हो जाता है। अनुचरियाँ आवश्यक द्रव्य लेने हाट चली जाती हैं। गोपसुन्दरियाँ घर बसाने लगती हैं। अपने-अपने अधिकारमें आये स्थानको, अपनी रन्धनशाला, शयनागारको परिष्कृत, सुव्यवस्थित करनेमें अधिकारीगण जुट पड़ते हैं। इतनेमें ही भगवान् किरणमाली अपने चतुर्यामव्यापी यात्रापथकी परिसमाप्ति कर श्रान्त-से हुए, मानो पश्चिमदिक्-सुन्दरीके भवनमें निवास करनेकी इच्छासे नीचे उतर रहे हों--इस प्रकार क्षितिजको छूने लगते हैं--

English translation

Powerful bulls swaying like intoxicated elephants drew the carts through the great gate in the fabric rampart. Managers guided them to the proper resting places. The bulls were unyoked and separated from the carts, then elderly women, young women, and maidens descended and unloaded provisions useful for four watches of rest. The bulls' keepers busily prepared tender grass, water, grain, and other food. Merchants arranged their stalls and proper buying and selling began. Attendants went to the market for necessities, while the cowherd women began establishing their homes. Officials cleaned and ordered their assigned spaces, kitchens, and sleeping chambers. Meanwhile Bhagavan the radiant sun completed his four-watch journey and, seeming weary and desirous of lodging in the beautiful western quarter's home, descended to touch the horizon:

Original

Sanskrit. Source: श्रीआनन्दवृन्दावनचम्पूः

अथैवं शकटपटलादवतरत्सु सकलजनेष्ववतार्यमाणेषु तत्समयोपयोगिभाजनेषु मोचितेष्वप्यनडुत्सु तदाहारोपपादनपरेषु तदधिकारिषु यथायथं क्रयविक्रयपरेषु परिचारिकादिषु रसवत्यादिस्थलपरिष्कारपरेषु तदधिकारिषु भगवानपि मयूखमाली यामचतुष्टयगम्यं गमनपथमतिक्रम्य श्रान्तो वरुणदिङ्नागरीगृहे वासं विधित्सन्निव समपद्यत।

English translation

As all the people descended from the carts, the needed vessels were unloaded, the bulls released and fed by their keepers, attendants engaged in buying and selling, and officers cleaned kitchens and other places, Bhagavan the sun completed his four-watch course and seemed to descend wearily, wishing to reside in the western quarter's mansion.

Original

Hindi

व्रजेन्द्र, उपनन्द, अभिनन्द, संनन्द, नन्दन--पाँचों भाई एवं कतिपय विशिष्ट वृद्ध गोप तो व्यवस्थाका निरीक्षण करने पहले ही पहुँच चुके हैं। यद्यपि प्रबन्धकोंको यह आशा सर्वथा न थी कि इस अपार जनसमुदाय, शकटावलि एवं गोराशिको पार कर इनमेंसे कोई भी इतनी शीघ्रतासे तटपर आ पायेंगे, तथापि सब-के-सब शिविरकी रचना प्रारम्भ होते-न-होते आ पहुँचे और प्रबन्धकोंकी बुद्धिकी प्रशंसा करते हुए कालोचित कर्तव्यमें योगदान देने लगे; किंतु व्रजेश्वरीका रथ अब पहुँच पाया है। एक तो अपार भीड़ थी, स्वाभाविक विलम्ब होना ही था। दूसरे उसपर आरोही कौन हैं? यशोदारानीके चञ्चल नीलमणि एवं रोहिणीनन्दन बलराम! न जाने कितनी बार मैयाको शकट रुकवाना पड़ा, कितनी बार राम-श्यामने शकटसे उतरकर समीपवर्ती कासारके प्रस्फुटित पद्मोंका, पद्मपत्रोंका चयन किया, वन्यतरुओंकी छायामें बैठकर अपने द्वारा संगृहीत पत्रोंपर ही मिष्टान्न रखकर भोजन किया। फिर रथपर चढ़ते, कुछ दूर चलते। इतनेमें लता-वल्लरियोंपर कोई सुन्दर कुसुम दीख जाता और वे उसे लेनेके लिये मचल उठते। कोई अन्य गोप या गोपी चयन कर ला दे, यह कैसे सम्भव है। वे स्वयं चयन करके ही रहते। कुसुमको अपने हाथमें लेकर ही वे शान्त होते। फल-पुष्पोंसे लदे वृक्ष यदि उनके ध्यानमें आ जाते तो वे जननीको रंग-बिरंगे पुष्पगुच्छ एवं फलगुच्छ तोड़कर देनेके लिये विवश कर देते। रथ रुकता, व्रजेश्वरी एवं श्रीरोहिणी हाथ बढ़ाकर पुष्प और फल तोड़तीं, और जब श्रीकृष्णचन्द्रके दुकूल पूर्ण हो जाते तभी शकट बढ़ पाता। श्रीकृष्णचन्द्र दोनों ओरके अन्य शकटोंपर पुष्पोंकी वर्षा करते और प्रसन्न होते। इसीलिये रथ इतने विलम्बसे आया है, सांध्यश्री जब दिशाओंको रञ्जित करने लगीं, तब पहुँच पाया।

English translation

Vrajendra and his four brothers Upananda, Abhinanda, Sananda, and Nandana, together with several distinguished elderly cowherds, had already arrived to inspect the arrangements. The managers never expected any of them to cross the immense crowd, line of carts, and multitude of cows so quickly, yet all arrived as the camp began taking shape, praised the managers' wisdom, and helped with duties suited to the hour. The queen of Vraja's cart arrived only now. The immense crowd naturally caused delay, and who rode upon it? Queen Yashoda's restless Nilamani and Rohini's son Balarama. Maiya had to stop the cart countless times. Rama and Shyama repeatedly descended, gathered blossoming lotuses and leaves from nearby ponds, and sat beneath forest trees to eat sweets from the leaves they had collected. They would climb aboard and travel a little farther, then notice a lovely flower upon a vine and insist upon taking it. How could another cowherd bring it? They had to pick it themselves and became calm only after holding it. When they noticed trees laden with fruit and flowers, they compelled Mother to pluck colorful clusters. The cart stopped while the two mothers reached for flowers and fruit, and moved again only when Shri Krishnachandra's garments were full. He delightedly showered flowers upon the carts on both sides. Thus the cart arrived only when evening beauty began coloring the directions.

Original

Hindi

विहंगम मधुर कलरव करते हुए अपने आवास-नीड़की ओर उड़े जा रहे हैं। मयूर आदि पक्षी ऊँचे वृक्षोंकी शाखापर निविष्ट हो चुके हैं। मृगोंके दल मण्डलाकार हुए, सब दिशाओंकी ओर मुख किये शान्त बैठे मन्द-मन्द रोमन्थनमें तल्लीन हैं। अतिशय मधुपानसे मुग्ध मधुकरवृन्द, कमलकोश निमीलित हो जानेके कारण, वहीं बन्दी बन चुके हैं। कुमुदिनी अपनी अभिलषित बेलाका समागम देखकर प्रफुल्लित हो रही है, हँस उठी है। प्रत्येक नव-निर्मित वस्त्रगृहके अभ्यन्तर दीप प्रज्वलित हो चुके हैं, उनकी ज्योति सहृदय जनकी हृदय-ज्योतिकी भाँति बाहर भी स्पष्ट परिलक्षित होने लगी है। प्रत्येक पथमें व्रजेशके प्रहरी अपने स्थान ग्रहण कर चुके हैं। अपने अभिनव शासनका विस्तार कर प्रदोषलक्ष्मी मानो भगवान् श्रीकृष्णचन्द्रकी परिचर्या करने वहाँ पधारी हों, इस प्रकार उस यमुनातरङ्गमुखरित वनप्रान्तरको आच्छादित कर लेती हैं--

English translation

Birds flew with sweet calls toward their nesting homes. Peacocks and others settled on the branches of tall trees. Herds of deer formed circles, calmly facing every direction while gently chewing the cud. Bees, enchanted from drinking too much honey, became prisoners when the lotus cups closed. The night-blooming lily rejoiced and laughed upon meeting its desired hour. Lamps burned within each newly made cloth dwelling, their light clearly visible outside like the inner light of a tender heart. Vrajesha's guards took their stations along every path. Extending her fresh dominion, the splendor of twilight covered the woodland resounding with Yamuna's waves, as though she had arrived to serve Bhagavan Shri Krishnachandra:

Original

Sanskrit. Source: श्रीआनन्दवृन्दावनचम्पूः

ततश्च कुलायकुलाय समुन्मुखतया नभसि समुड्डीयमानेषु कलितकलरवेषु खगकुलेषु, उच्चतरं तरुमनु कृतोपवेशेषु मयूरादिषु, मण्डलीभूय सर्वतो दिगभिमुखं निषद्य रोमन्थमन्थरेषु मृगनिकुरम्बेषु, कमलकुहरविहरणवशतया वन्दीभवत्सु मधुकरनिकरेषु, अभिलषितसमयासादनेनेव हसितविकसितवदनासु कुमुदिनीषु, प्रतिपटभवनकुहरमधिज्वाल्यमानेषु बहिरपि सहृदयहृदयप्रकाशेष्विव दृश्यमानेषु दीपेषु, प्रतिसरणि समुपविष्टेषु यामिकेषु, कापि प्रदोषलक्ष्मीर्भगवन्तमुपचरितुमाजगामेव।

English translation

As calling birds flew toward their nests, peacocks settled high in trees, deer sat in circles facing every direction and ruminating, bees became imprisoned within closing lotuses, lilies opened smiling faces at their desired hour, lamps shone from every cloth house like tender hearts revealed outside, and guards sat along every path, the splendor of twilight seemed to arrive to serve Bhagavan.

Original

Hindi

अब व्रजेश्वरी एवं श्रीरोहिणी श्रीकृष्णचन्द्र एवं श्रीबलरामको अङ्कमें धारण किये रथसे उतरती हैं और अपने लिये बने परम सुन्दर विश्रामागारमें जाती हैं। अगणित दास-दासियोंने सब कुछ सुव्यवस्थित कर रखा है। मैया एवं श्रीरोहिणीके लिये एक ही कार्य बचा है: इस वनपथके वस्त्रमय गृहमें भी राम-श्यामके समीप बैठकर यथेच्छ लाड़ लड़ाना। मैया आते ही राम-श्यामको रात्रिभोजन कराने लगती हैं। उसी समय असंख्य गायोंके एक साथ अविराम दोहनसे उत्थित “घर-घर” का महान् रव श्रीकृष्णचन्द्रको सुन पड़ता है। पयोधिमन्थन-सी वह तुमुल ध्वनि, जैसे-जैसे दुग्ध एकत्र होकर दोहनपात्रमें घूमने लगता है, उत्तरोत्तर गम्भीर, मनोहर और मधुर होती जाती है तथा उसे सुनकर श्रीकृष्णचन्द्र परमानन्दमें निमग्न होने लगते हैं--

English translation

The queen of Vraja and Shri Rohini descended from the cart holding Shri Krishnachandra and Balarama in their laps and entered the beautiful resting chamber prepared for them. Countless servants had arranged everything. Only one task remained for the mothers: to sit near Rama and Shyama in this cloth house upon the forest path and fondle them as much as they wished. Maiya immediately began serving their evening meal. At that time Shri Krishnachandra heard the vast rumbling produced by countless cows being milked without pause. Like the churning of the ocean, the tumultuous sound grew ever deeper, more enchanting, and sweeter as milk gathered and swirled in the pails, immersing Shri Krishnachandra in supreme bliss:

Original

Sanskrit. Source: श्रीआनन्दवृन्दावनचम्पूः

भूयान् दोहरवः पयोधिमथनध्वानाकृतिर्दोहनीगर्भभ्रान्तगभीरमुग्धमधुरः कृष्णस्य रस्योऽभवत्॥

English translation

The great sound of milking, resembling the churning ocean and made deep, enchanting, and sweet by milk swirling within the pails, became a source of rasa for Krishna.

Original

Hindi

किंतु कुछ ही क्षणोंमें शैशवोचित आलस्य श्रीकृष्णचन्द्रके नेत्रोंमें भरने लगता है। मैया अनेकों मनुहार कर, बातें सुना-सुनाकर उन्हें चैतन्य रखना चाहती हैं; अन्यथा उनके नीलमणि भूखे जो रह जायँगे। “अरे नीलमणि! देख बेटा, वह देख! दुहनेवाले गोप तेरी धवलीको, शबलीको दुहने जा रहे हैं। उनके नाम ले-लेकर वे उन्हें उच्च कण्ठसे पुकार रहे हैं। अरे! आयी! वह देख, पुकारका उत्तर देती, बदलेमें हाम्बाराव करती शबली आ गयी। अहा! गायोंकी भीड़से निकलकर ‘हुम्मा-हुम्मा’ करती धवली भी दौड़ आयी। तू सो रहा है और तेरी गायें कूद रही हैं। वे गोपोंके निकट खड़ी हो गयीं, गोप उनके अङ्गोंपर बार-बार हाथ फेरकर उनका अङ्गमार्जन कर रहे हैं। सचमुच तेरी शबली कितनी सुन्दर है! बलिहारी तेरी धवलीके मनोहर सौन्दर्यको।”

English translation

Within moments, however, childhood drowsiness filled Shri Krishnachandra's eyes. With countless entreaties and stories Maiya tried to keep him awake, for otherwise Nilamani would remain hungry. "Nilamani, look, child! The cowherds are going to milk your Dhavali and Shabali. They call them loudly by name. Look, Shabali has come, answering their call with a low. Ah, Dhavali too has run from the herd crying, 'Humma, humma.' You are sleeping while your cows are leaping. They stand near the cowherds, who repeatedly stroke and clean their limbs. How beautiful your Shabali truly is! I offer myself to the enchanting beauty of your Dhavali."

Original

Sanskrit. Source: श्रीआनन्दवृन्दावनचम्पूः

नामग्राहं प्लुतवचनया गोदुहाऽऽहूयमाना हम्बारावैः प्रतिरवकरी धाविता धेनुवृन्दात्।
अभ्यायाता निकटमसकृत् पाणिना मृष्टगात्री काचित्काचित् क्वचन रुचिरा नैचिकी दृश्यते स्म॥

English translation

Called by name in the milkman's drawn-out voice, a lovely cow answered with lowing and ran from the herd. Coming near, she was repeatedly stroked by his hand, and here and there such beautiful cows could be seen.

Original

Hindi

इस प्रकार तत्कालीन गोदोहनके दृश्योंका वर्णन कर मैया श्रीकृष्णचन्द्रको सजग रखनेका प्रयास करती हैं। पर श्रीकृष्णचन्द्र तो अर्द्धचर्वित ग्रास मुखमें लिये तन्द्रित होकर जननीकी गोदमें लुढ़क पड़ते हैं। यही स्थिति अग्रज श्रीबलरामकी भी है। मैया दोनोंका मुख प्रक्षालनकर शयनागारमें ले जाकर परम सुन्दर शय्यापर शयन करा देती हैं। इतनेमें विशिष्ट गोपोंके साथ व्रजेन्द्र शिविरमें पधारते हैं। मैया उन सबको भोजन कराती हैं। फिर श्रीरोहिणीके सहित स्वयं भी किञ्चित् आहार कर अपने नीलमणिके समीप चली जाती हैं।

English translation

Describing the milking scenes, Maiya tried to keep Shri Krishnachandra alert. But with a half-chewed morsel in his mouth, he grew drowsy and toppled into Mother's lap. Elder brother Balarama was in the same state. Maiya washed both their mouths, carried them to the sleeping chamber, and laid them upon a beautiful bed. Meanwhile Vrajendra arrived with distinguished cowherds. Maiya served them all, then ate a little with Shri Rohini and went to Nilamani.

Original

Hindi

प्रत्येक व्रजवासीको सभी प्रकारकी सुविधाएँ प्राप्त हो गयी हैं। खान-पान-विश्रामकी इतनी सुन्दर व्यवस्था इस अस्थायी शिविरमें भी हो गयी है कि सबको बृहद्वनमें अपने पूर्व आवासमें ही होनेका-सा भान होने लगता है। भोजन-पानसे निवृत्त होकर, उल्लासमें भरे इस वस्त्रमयी पुरीकी रमणीय शोभा देखते हुए सर्वत्र घूमकर, व्रजपुरवासी नर-नारी, आबाल-वृद्ध सभी सुखपूर्वक गम्भीर निद्रामें अचेत होने लगते हैं। किसीको शङ्का या भय नहीं। सर्वत्र व्रजेशके प्रहरी सावधान हैं, चारों ओरसे उनके उच्चकण्ठ जागरण-घोष आ रहे हैं। और फिर कालिन्दीका कल-कल नाद, शरद्-हेमन्तकी संधिपरकी शुभ्र चन्द्रज्योत्स्ना! गोपी-गोप गम्भीर निद्रामें विभोर क्यों न हों!

English translation

Every resident of Vraja received every kind of convenience. Food, drink, and rest were so beautifully arranged even in this temporary camp that all felt they remained in their former Brihadvana homes. After eating and drinking, they joyfully wandered through the cloth city beholding its beauty, then men and women, young and old, peacefully lost consciousness in deep sleep. No one felt doubt or fear. Vrajesha's guards stood vigilant everywhere, their loud watch-cries sounding on every side. Then there were Kalindi's murmuring and the pure moonlight at the meeting of autumn and winter. Why should the gopis and cowherds not become absorbed in deep sleep?

Original

Hindi

मध्यनिशा आती है और क्षण-क्षण करके तृतीय यामका भी अवसान हो जाता है। व्रजपुरन्ध्रियाँ जाग उठती हैं, शय्या छोड़कर पवित्र होती हैं और अतिशय पवित्र वेष-भूषा धारण करती हैं। फिर वस्त्रमय गृहके दीपप्रकाशित अलिन्दमें जाकर वास्तुपूजोपहार समर्पित करती हैं और दधिमन्थनमें लगती हैं। मन्थनके समय बाल्यलीलाविहारी स्वयंभगवान् श्रीकृष्णचन्द्रका गुणगान करना उनकी दैनिक चर्या है। आज भी वे मधुर कण्ठसे गाती हैं। मन्थनसे स्पन्दित मणिमय मञ्जीर, वलय आदि भूषण मृदु झंकार करते हैं। उनमें मन्थन-गगरीका मसृण गम्भीर नाद और गीतकी मधुर स्वर-लहरीसे अत्यन्त ललित हुआ “घर-घर” रव मिल जाता है। जगत्के अशेष अमङ्गलको निर्मूल करनेवाली इस ध्वनिको दिगङ्गनाएँ प्रतिध्वनित कर विस्तृत करती हैं। यह परम मङ्गलघोष विमानोंपर सोयी देवसुन्दरियोंके कानोंमें प्रवेश करता है। इस अप्रतिम लीला-श्रवण-सुखकी तुलनामें देवस्पर्शसुख नगण्य और हालाहलकी ज्वालासमान है। वे उठ बैठती हैं और एकान्तभावसे गोपसुन्दरियोंका सुधास्रावी मङ्गलगान सुनकर आनन्द-रसमें मग्न होती हैं। उनके मनकी समस्त वृत्तियाँ व्रजशिविरसे आती इस ध्वनिमें विलीन हो जाती हैं--

English translation

Midnight arrived and the third watch gradually ended. The women of Vraja awoke, left their beds, purified themselves, and put on exceptionally pure attire and ornaments. In the lamp-lit veranda of each cloth dwelling, they offered gifts in worship of the site and began churning curd. While churning, their daily practice was to sing the glories of Bhagavan Shri Krishnachandra, enjoyer of childhood lila. Today too they sang in sweet voices. Jeweled anklets, bracelets, and other ornaments moved with the churning and gently chimed. Their sound joined the smooth, deep resonance within the churning pots and the rumbling made especially graceful by the songs' sweet melodies. The maidens of the directions expanded this sound, capable of uprooting every inauspiciousness in the world, through their echoes. The supremely auspicious proclamation entered the ears of celestial women sleeping in aerial cars. Compared with this incomparable joy of hearing lila, celestial touch was insignificant, like the flame of deadly poison. They sat up and listened single-mindedly to the cowherd women's nectar-flowing auspicious song, immersing themselves in blissful rasa until every movement of their minds dissolved in the enchanting sound from Vraja's camp:

Original

Sanskrit. Source: श्रीआनन्दवृन्दावनचम्पूः

यामैकशेषा रजनी यदा समजनि तदा शयनतलादुत्थितवतीभिरतिशुचितरवेशभूषाभिराभीरभीरुभिरपि प्रतिपटगृहालिन्दं दीपितदीपं कृतवास्तुबलिभिरभितो भगवद्बालकृष्णगुणगणगानकलरवकर्णरम्यं युगपद्विधीयमानस्य दधिमथनस्य मणिमयमञ्जुमञ्जीरवलयादिविविधभूषणशिञ्जितसहचरेण गर्गरीकुहरविहरमाणमसृणतरगभीरनिनदेन गानकलरवमधुरिमसरसतयातिशयसुललितेन जगदमङ्गलसमूलनिर्मूलीकरणकुशलेन दिगङ्गनागणकृतानुध्वननविरचितपरिपोषेण तत्क्षणममराङ्गनानामपि पतिःशयनजुगुप्सया त्वरितमेव जाग्रतीनामेकान्तभावेन तमेव घोषनिर्घोषमाकर्णयन्तीनां श्रवणानन्दो जायते स्म।

English translation

When one watch of night remained, the cowherd women rose from their beds in pure attire and ornaments, offered worship in the lamp-lit verandas, and simultaneously churned curd while singing child Krishna's glories. The deep sound within the pots joined their jeweled ornaments and sweet songs, uprooting the world's inauspiciousness and nourished by echoes from the directions. Celestial women awoke in disgust at sleeping and single-mindedly heard that resonance, gaining the bliss of hearing.

Original

Hindi

गोपरमणियोंका गान सुनकर यशोदारानी भी उठ बैठती हैं। सदा मैया प्रथम जागती थीं, फिर व्रजसीमन्तिनियोंका दधिमन्थन एवं श्रीकृष्णलीलागान आरम्भ होता था। पर आज क्रम बदल गया। मैया अतीतकी स्मृतिमें ऐसी फँसी कि और सब भूल गयीं। नीलमणिका उनकी कोखसे भूमिपर जन्म, श्रीवसुदेवके दूतका आगमन, जन्मोत्सव एवं छठीपूजन, ब्राह्मणका प्रवञ्चन, शकटभञ्जन, नामकरण, वर्षगाँठपूजन, तृणावर्तनिधन, बधखिलौना-वाचन, रामलीलादर्शन, मृत्तिकाभक्षण, फलवालीके फलोंका परिवेषण, विविध लालन-पालन, कण्वका खीरभोजन, शालग्रामदेवका अपहरण, वन्यक्रीडन, जननीद्वारा ‘हाऊ’ का भयप्रदर्शन, चोटी बढ़नेके प्रलोभनसे दुग्धपान, गोपसुन्दरियोंके घर नवनीत-अपहरण, उपालम्भके मिससे श्रीकृष्णलीलाकीर्तन, मुक्तातरुसे मुक्ताफलका सृजन, अन्य गृहमें न जानेके लिये प्रबोधन, पुत्रके लिये दधिमन्थन, दधिभाण्डभञ्जन, जननीकृत शासन एवं उदरबन्धन, बलरामका रोदन, यमलार्जुनतरुका पतन, उन्मुक्त विहरण एवं जननीका आह्वान, और अन्तमें सबके परामर्शसे वृन्दावनकी ओर गमन--इन समस्त लीलाओं, घटनाओं और नीलमणिकी असंख्य मृदुल मनोहर बाल्यभङ्गिमाओंको स्मरण करती हुई जननी ऐसी डूबीं कि समयपर जागना भूल गयीं। दिनभर नीलमणिकी लीलाका गान सुननेपर वात्सल्यरसघनमूर्ति यशोदारानीके चित्तकी यह दशा स्वाभाविक है। आश्चर्य यह है कि उन्हीं गीतोंको पुनः सुनकर वे सर्वथा बेसुध न होकर तन्द्रासे जागीं। यह किसी अचिन्त्यशक्तिकी प्रेरणा है। वास्तवमें नीलमणिकी अचिन्त्य लीला-महाशक्ति ही रसास्वादन करानेके लिये मैयाको विस्मृत करती हैं और आवश्यकताके समय बाह्यज्ञानमें ले आती हैं। व्रजेश्वरी उठती हैं, वस्त्र बदलकर नीलमणिके प्रातर्भोजनकी सामग्रियाँ एकत्र करती हैं। वास्तुपूजन दासियाँ पहले कर चुकी हैं और दधिमन्थनमें लगी हैं।

English translation

Hearing the cowherd women's song, Queen Yashoda sat up. Ordinarily Maiya awoke first, after which the women began churning and singing Shri Krishna's lilas. Today the order changed. Mother became so caught in memories of the past that she forgot everything else: Nilamani's birth from her womb, Vasudeva's messenger, the birth festival and sixth-day worship, the brahmana's deceit, breaking the cart, naming, first-birthday worship, Trinavarta's death, the reading of toys, the vision of Rama's lila, eating earth, the fruit seller's offering, countless forms of care, Kanva's rice pudding, stealing the Shalagrama, forest play, Mother's threat of the bogeyman, drinking milk to grow his braid, stealing fresh butter, the women's lila songs disguised as complaints, creating pearls from the pearl tree, Mother's instruction not to visit other homes, her churning for her son, breaking the curd pot, her discipline and binding his belly, Balarama's crying, the fall of the twin arjuna trees, his free wandering and Mother's call, and finally the journey to Vrindavana. Remembering all these lilas, events, and Nilamani's countless tender, enchanting childhood gestures, Mother became so immersed that she forgot to wake on time. This condition was natural for Yashoda, dense embodiment of maternal rasa, after hearing Nilamani's lilas all day. The wonder is that hearing the same songs again did not make her completely senseless but awakened her. This occurred through an inconceivable power. Nilamani's supreme power of lila makes Maiya forget to grant her rasa, then restores external awareness when needed. The queen rose, changed clothes, and gathered ingredients for Nilamani's morning meal. The servants had already worshiped the site and begun churning.

Original

Hindi

जिस प्रकार बृहद्वनसे यात्रा आरम्भ हुई थी, सभी अपने-अपने गो-महिषोंको एकत्रकर, सामग्रीको शकटोंपर आरोपितकर चले थे--

English translation

Just as the journey from Brihadvana had begun after everyone assembled their cows and buffaloes and loaded their belongings onto carts:

Original

Sanskrit. Source: श्रीमद्भागवतम् १०।११।३०

व्रजान् स्वान् स्वान् समायुज्य ययु रूढपरिच्छदाः॥

English translation

After gathering their respective herds and loading their possessions, they set forth.

Original

Hindi

उसी प्रकार इस विश्रामशिविरसे भी चल पड़नेके लिये व्रजपुरवासी प्रस्तुत होने लगते हैं। किरणोदय होनेपर यमुनाको पार करना है। उपनन्दका यही आदेश सबको कल शयनसे पूर्व मिल चुका है। फिर भी दल-की-दल गोपसुन्दरियाँ एक बार नन्दनन्दनका मुखचन्द्र निहार लेनेके लिये विविध बहानोंसे व्रजरानीके शिविरमें आ रही हैं। श्रीकृष्णचन्द्र भी आज अपने-आप ब्राह्ममुहूर्तमें जाग गये हैं। उनका दर्शन पाकर व्रजपुरन्ध्रियाँ कृतार्थ हो रही हैं। पूर्वगगन अरुण रागसे रञ्जित होने लगता है। व्रजेश्वर इष्टदेव नारायणकी अर्चनामें संलग्न हैं। व्रजेश्वरी नीलमणिको अङ्कमें धारण किये निकट यमुनाप्रवाहमें स्नान करने जा रही हैं। उस समय तपनतनया श्रीयमुनाकी शोभा भी देखने योग्य है--

English translation

In the same way, the residents prepared to leave this resting camp. They would cross the Yamuna at sunrise, as Upananda had ordered before sleep. Yet groups of cowherd women came to the queen's camp on various pretexts to behold Nanda's son's moonlike face once more. Shri Krishnachandra awoke by himself in the brahma-muhurta, and the women found fulfillment in seeing him. The eastern sky became tinged crimson. Vrajesha worshiped Narayana, his chosen deity, while the queen carried Nilamani in her lap to bathe in the nearby Yamuna. The beauty of Shri Yamuna, daughter of the sun, was then worthy of beholding:

Original

Braj

अति मंजुल जल प्रबाह, मनोहर सुखावगाह,
बिदित राजत अति, तरनि-नंदिनी।
स्याम बरन झलकत रूप, लोल लहर बर अनूप,
सेवित संतत मनोज, बायु मंदिनी॥
कुमुद-कंज-बन बिकास, मंडित दिसि-दिसि सुवास,
गुंजत अलि-हंस-कोक मधुर छंदिनी।
प्रफुलित अरबिंद-पुंज, कोकिल कलसार गुंज,
गावत अलि मंजु पुंज, बिबुध बंदिनी॥
नारद-सिव-सनक-ब्यास ध्यावत मुनि धरत आस,
चाहत पुलिन बास, सकल दुख निकंदिनी।
नाम लेत कटत पाप, मुनि-किनर-ऋषि-कलाप
करत जाप परमानंद, महा अनंदिनी॥

English translation

The daughter of the sun shines renowned, her lovely current supremely charming and delightful to enter. Her dark beauty gleams, her restless waves are incomparable, and the gentle breeze forever serves desire's beauty. Forests of lilies and lotuses bloom, fragrance adorns every direction, and bees, swans, and chakravaka birds sound sweet meters. Masses of lotuses blossom, cuckoos and waterbirds call, and lovely hosts of bees sing, while gods praise her. Narada, Shiva, Sanaka, Vyasa, and sages meditate upon her, hoping to dwell upon her bank, for she destroys every sorrow. Taking her name cuts away sin, and hosts of sages, kinnaras, and seers chant in supreme bliss to the greatly bliss-giving Yamuna.