Original
Hindi
'अहो! अतिशय धन्य हैं ये व्रजकी गायें और ये व्रजपुरवासिनी गोप-सुन्दरियाँ!'--पितामह अब गोकुलवासियोंके भाग्यका अभिनन्दन करने लगते हैं। वह व्यक्त हुई लालसा--भक्त बनकर जन्म पा लेनेकी उनकी अभिलाषा केन्द्रित हो जाती है व्रजराजकुमारके अत्यन्त प्रिय पात्रोंकी ओर ही--'ये सौभाग्यशालिनी गौएँ, गोपाङ्गनाएँ परम कृतार्थ हो चुकीं, प्रभो! देखो--क्या ही आश्चर्य है, नाथ! अनादिकालसे अबतक बड़े विधि-विधानसे सम्पादित हुए समस्त यज्ञसमूह तुम्हें तृप्त कर देनेमें समर्थ न हो सके; स्वर्गके देवगण अमृतका नैवेद्य समर्पितकर, वेद-मर्मज्ञ, कुशल कर्मकाण्डी द्विजवृन्द सम्पूर्ण विविध विधियोंसे यज्ञका उपहार निवेदित कर तुम्हें तृप्ति प्रदान न कर सके; तुम सर्वथा परिपूर्णको, नित्य तृप्तको उन-उन अर्पित द्रव्योंसे तृप्त होते न देख सके।
'परंतु आज उन्हीं तुमने, नित्य पूर्णस्वरूप होनेपर भी, गोवत्स एवं गोपबालकरूपसे इन गायोंका, गोपिकाओंका स्तन्य-पान किया है, अतिशय हर्ष एवं उमंगमें भरकर इनके स्तनक्षरित दुग्धामृतका स्वयं अपने श्रीमुखसे चूस-चूसकर स्वाद लिया है, वात्सल्य-प्रेमपरिपाकरूप इस अप्राकृत सुधासे अपनी उदरपूर्ति की है। सबके देखते हुए ही यह आश्चर्य घटित हुआ है। गायोंका, गोप-रमणियोंका स्तन-दुग्ध--स्थूल दृष्टिसे देखनेपर अन्न-पान आदिसे उद्भूत देह-विकारमात्र वस्तु--स्वयं निर्विकार नित्यतृप्तको पीते, ग्रहण करते सबने प्रत्यक्ष देखा है! उन गौओं एवं व्रजरमणियोंके जीवनधारणकी सफलता, कृतार्थताकी पराकाष्ठा ही तो यह है, भगवन्!'
English translation
"Ah, how supremely blessed are the cows of Vraja and the beautiful cowherd women who dwell here!" Brahmā now began glorifying the fortune of Gokula's residents. His longing to take birth as a devotee focused upon those who were most dear to the prince of Vraja. "Lord, these fortunate cows and cowherd women have attained the highest fulfillment. What a wonder! From beginningless time until today, all the sacrifices performed with elaborate rites have been unable to satisfy You. The gods of heaven offered nectar as food, while learned brāhmaṇas expert in Vedic ritual presented sacrificial offerings through every prescribed method, yet none could grant You satisfaction. You are utterly complete and eternally satisfied, and they never saw You become fulfilled by their offerings.
"Yet today, though eternally perfect and complete, You appeared as calves and cowherd boys and drank the breast milk of these cows and gopīs. Filled with supreme joy and enthusiasm, You sucked and savored with Your own divine mouth the nectar of milk flowing from their breasts. You filled Your belly with this transcendental nectar, the ripened essence of parental love. Everyone directly witnessed the wonder. To gross vision, the breast milk of cows and cowherd women is merely a bodily transformation produced from food and drink. Yet everyone saw You, the changeless and eternally satisfied Lord, drink and accept it. This is the very summit of the success and fulfillment of the lives of those cows and women of Vraja, O Bhagavān."
Original
Sanskrit. Source: Śrīmad Bhāgavatam 10.14.31
अहोऽतिधन्या व्रजगोरमण्यः स्तन्यामृतं पीतमतीव ते मुदा। यासां विभो वत्सतरात्मजात्मना यत्तृप्तयेऽद्यापि न चालमध्वराः॥
English translation
How supremely blessed are the cows and women of Vraja, whose nectarean breast milk You joyfully drank in abundance by becoming their calves and sons, O all-pervading Lord. Even all the sacrifices performed until now have not been sufficient to satisfy You as they did.
Original
Braj
हे प्रभु! धन्य-धन्य ये गोपी, धनि ये धेनु परम रस ओपी। बालक है, बछ है प्रभु जिन के, पीवत भए पयोधर तिन के॥ बहुरयौ तनक स्तन्य-पय पाइ, बार-बार तुम रहत अघाइ। कब के जग्य-भाग हौ खात, तहँ तुम तनकौ नहिंन अघात॥
English translation
O Lord, blessed beyond blessing are these gopīs, and blessed are these cows overflowing with the supreme rasa. You became their child and calf and drank from their breasts.
Receiving only a little of their breast milk, You drank again and again in complete satisfaction. For ages You have accepted shares of sacrifice, yet those offerings never satisfied You even slightly.
Original
Hindi
'केवल गायोंका एवं गोपरमणियोंका ही नहीं, नन्दव्रजके अधिवासीमात्रका भाग्य अनिर्वचनीय है, नाथ!'--पद्मयोनि उसी भावनामें डूबकर कहते चले जा रहे हैं--'गोपराज नन्दके व्रजमें स्थान पाये हुए जीवमात्रको तुमने अपने जिस कृपाप्रसादका दान किया है, उसकी अन्यत्र कहीं भी तुलना सम्भव नहीं है, स्वामिन्! इससे पूर्व ऐसा निरुपाधि प्रेमदान कहाँ किसे प्राप्त हुआ है, प्रभो! अवाङ्मनसगोचर परमानन्दस्वरूप, सनातन परिपूर्ण ब्रह्म तुम स्वयं इनके--ओह! व्रजके पशु-पक्षी, गुल्म-लता-वल्लरियोंतकके परम सुहृद्रूपमें प्रत्यक्ष अवस्थित रहकर इन्हें अपने साथ लेकर अनन्त, पारावारविहीन प्रेमसिन्धुमें संतरण कर रहे हो। यह अप्रतिम सौभाग्य इससे पूर्व कहाँ, किनका हुआ है, देव!
'सच्चिदानन्द परब्रह्मका साक्षात्कार कर लेनेके लिये अनेकोंको दौड़ते हुए देख लेना सम्भव है; पर उस परमानन्दस्वरूप परब्रह्मको ही गोपशिशुओंके, गोवत्सोंके पीछे, उन्हें ढूँढ़नेके लिये दौड़ते हुए दर्शन कर लेना यहाँ इस नन्दव्रजके अतिरिक्त और कहीं भी सम्भव नहीं है, स्वामिन्! कितना अनुराग है तुम्हारा इन गोपबालकोंके प्रति, गोवत्सोंके प्रति, भगवन्! अभी-अभी तुम परमानन्दस्वरूप होकर भी कितनी आतुरतासे इन्हें वनप्रान्तरोंमें दौड़-दौड़कर ढूँढ़ रहे थे, नाथ! और तुम्हारी वह दैनंदिनी दिनचर्या--जब अल्पवयस्क गोवत्स द्रुतगतिसे चलनेमें श्रान्त-से दीखने लगते हैं, उस समय दौड़कर उन्हें अपनी नन्हीं-सी गोदमें धारण कर लेनेका तुम्हारा प्रेमिल प्रयास--अपने परम सौहार्दका ऐसा दान यहाँके अतिरिक्त कहाँ उपलब्ध है, देव! इसे भी जाने दो, चञ्चल गोपशिशुओंके द्वारा पुष्पचयनके समय किसी पुष्पवृक्षको खण्डित हुए देखकर तुम कितने व्यथित हो जाते हो! उस समय अपने कोमल करस्पर्शसे वृक्षकी वेदना हर लेनेकी तुम्हारी चेष्टा, वृक्ष-गुल्म-लताओंके प्रति भी स्नेहदानका यह अद्भुत निदर्शन इस व्रजके सिवा और कहाँ सम्भव है, विभो!
'बस, धन्य हैं व्रजराज महाराज नन्द! धन्य हैं गोप! धन्य हैं व्रजके अधिवासी! अहोभाग्य है व्रजवासीमात्रका--यहाँके पशु-पक्षी-कीट-पतंग-भृङ्ग-तरु-लता-गुल्म प्रभृतितकका, जिनके पूर्णब्रह्म, सनातन, परमानन्दस्वरूप तुम स्वयं मित्र हो।'
English translation
"Not only the cows and cowherd women, O Lord, but every resident of Nanda's Vraja possesses indescribable fortune." Immersed in this feeling, lotus-born Brahmā continued, "The gift of grace You have given every being who has found a place in the Vraja of Nanda, king of the cowherds, has no comparison anywhere else. Who before has ever received such unconditional love? You Yourself are the eternal, complete Brahman, supreme bliss beyond the reach of speech and mind. Yet You stand visibly as the dearest friend even of Vraja's animals, birds, bushes, vines, and creepers, carrying them with You across the infinite and shoreless ocean of love. Who before has ever attained such incomparable fortune?
"One may see countless seekers running to realize the Supreme Brahman of eternity, knowledge, and bliss. Yet nowhere outside Nanda's Vraja can one see that same Supreme Brahman, the embodiment of supreme bliss, running after cowherd boys and calves in order to find them. How deep is Your attachment to these boys and calves! Though You are the form of supreme bliss, You just now ran anxiously through the forest searching for them. And in Your daily life, when young calves become weary from moving quickly, You lovingly run to gather them into Your tiny lap. Where outside this Vraja is such a gift of perfect friendship found? More than this, when the playful boys damage a flowering tree while gathering blossoms, how distressed You become. With Your tender hands You try to remove the tree's pain. Where but Vraja can one find this wondrous demonstration of affection even toward trees, bushes, and vines?
"Blessed is Mahārāja Nanda, king of Vraja. Blessed are the cowherds, and blessed are all who dwell in Vraja. How fortunate is every resident, down to the animals, birds, insects, bees, trees, vines, and bushes, for You Yourself, the complete and eternal Brahman and embodiment of supreme bliss, are their friend."
Original
Sanskrit. Source: Śrīmad Bhāgavatam 10.14.32
अहो भाग्यमहो भाग्यं नन्दगोपव्रजौकसाम्। यन्मित्रं परमानन्दं पूर्णं ब्रह्म सनातनम्॥
English translation
Oh, what fortune, what boundless fortune belongs to the residents of Nanda's cowherd settlement, for the eternal, complete Brahman, the embodiment of supreme bliss, is their friend.
Original
Braj
इह ब्रजजनकी भाग बड़ाई। हो प्रभु, मो पै नहिं कहि जाई॥ जा प्रभु के आनँद कौ लेस। बर्तत अज पुनि सेस-महेस॥ सो तुम निरवधि परमानंद। जिनके मित्र परम सुख-कंद॥ अहो भाग्य सुनंद गोपन दान कह पूरब दियौ॥ ब्रह्म सनातन कृष्न प्रभु, पूरन परमानंद। मित्ररूप भए जासु के, अहोभाग्य सुख-कंद॥
English translation
The greatness of the fortune of Vraja's people cannot be spoken by me, O Lord. From only a trace of Your bliss, Brahmā, Śeṣa, and Maheśa continue to exist.
You are that unlimited supreme bliss, yet You have become the friend of those who are the very source of happiness. What former gift did the cowherds headed by Sunanda ever give to earn such fortune?
Lord Kṛṣṇa is the eternal Brahman, complete supreme bliss. Blessed beyond measure are those for whom He has become a friend, the very root of happiness.
Original
Hindi
यह कहते-कहते, व्रजपुरवासियोंके इस असमोर्ध्व सौभाग्यका कीर्तन करते-करते चतुर्मुख उन्हींमें तन्मय-से होने लगते हैं। प्रेमकी एक विचित्र लहर उठती है अन्तस्तलमें और वह छा लेती है उनके निर्भ्रान्त वेद-ज्ञानके आलोकको। वेदगर्भ भूल जाते हैं इस सिद्धान्तको कि व्रजराजकुमारके लीलापार्षद ये व्रजवासीजन भी उन्हींकी भाँति सच्चिदानन्द-विग्रह हैं। इनके शरीर, नेत्र, नासिका आदि इन्द्रियाँ, मन-प्राण प्राकृत जगत्के प्राणियोंके जैसे नहीं, पृथक्-पृथक् वस्तु नहीं, अपितु उनके वे सब कुछ--इन्द्रिय आदि समस्त पदार्थ सच्चिदानन्दमय उनके स्वरूपके ही पृथक्-पृथक् संनिवेशमात्र हैं। प्राकृत इन्द्रियोंसे तो केवल जड़ वस्तुका ही ग्रहण सम्भव है, सच्चिदानन्दमय वस्तुका ज्ञान सम्भव नहीं। किंतु यहाँ ये व्रजवासी तो सदा-सर्वदा अपनी समस्त इन्द्रियोंके द्वारा सर्वान्तरात्मा, सच्चिदानन्दघन परब्रह्म पुरुषोत्तम स्वयं भगवान्को ही ग्रहण कर रहे हैं। इनकी सच्चिदानन्दमयी इन्द्रियोंका नियन्त्रण प्राकृत इन्द्रियोंके अधिष्ठातृ-देवतागण कर सकें, यह तो सर्वथा असम्भव है। इन चिदानन्दमय पार्षदोंकी इन्द्रियोंको आवश्यकता नहीं है इन्द्रियोंके अधिष्ठातृ-देवोंकी शक्तिकी--ये तो स्वशक्तिसे ही भगवद्रूपरस आदिको ग्रहण करती हैं।
किंतु पितामहको प्रेमके आवेशमें इस सत्यकी विस्मृति-सी हो जाती है। वे अनुभव-सा करने लगते हैं कि 'हम इस प्राकृत जगत्के देवगण--एकादश इन्द्रियोंके अधिष्ठातृ-देवता भी कृतार्थ हो रहे हैं इन व्रजवासीजनोंकी इन्द्रियोंकी ओटसे।' और यह भी सम्भव है, उपर्युक्त सत्यकी छाया स्मृतिपथमें वर्तमान रहनेपर भी प्रेमपरवश हुए पितामहके आकुल प्राण अभिलाषाकी लहरोंपर--व्रजपुरवासियोंसे सम्बद्ध हो जानेकी लालसाके प्रबल प्रवाहपर बहते जा रहे हैं। उन प्राणोंमें स्पन्दन हो रहा है--'इस चिन्मय व्रजपुरसमाजसे हम प्राकृत इन्द्रियोंके अधिष्ठातृ-देवताओंका साक्षात् सम्बन्ध तो होनेसे रहा। किंतु इनके भी इन्द्रियवर्ग देखनेमें तो यहाँ-जैसे ही हैं; आकृति, बाह्यसंस्थान, संचरणप्रक्रियामें तो साम्य है ही; नयन, नासा आदि नामोंकी समता तो है ही। बस, बस, इतना ही हमारे लिये पर्याप्त है; किसी भी प्रकारसे सादृश्य-लेशगन्धकी भावना करके गौरवान्वित होनेका आधार तो प्राप्त हो गया।'
English translation
As four-faced Brahmā continued glorifying the unequaled fortune of Vraja's residents, he became absorbed in them. A wondrous wave of love arose in his heart and covered the light of his unerring Vedic knowledge. He seemed to forget the principle that the residents of Vraja, companions in the prince of Vraja's līlā, are forms of eternity, consciousness, and bliss just as He is. Their bodies, eyes, noses, other senses, minds, and lives are not like those of beings in the material world and are not separate objects. All these are merely distinct arrangements within their spiritual forms of eternity, consciousness, and bliss. Material senses can perceive only inert matter and cannot know spiritual reality. Yet Vraja's residents eternally perceive Bhagavān Himself, the indwelling Self of all, Puruṣottama, and the Supreme Brahman concentrated in eternity, consciousness, and bliss, through every one of their senses. It is wholly impossible for the presiding deities of material senses to govern these spiritual senses. The senses of these companions, formed of consciousness and bliss, do not require the powers of any presiding deity. By their own power they perceive the Lord's form, taste, and every other quality.
Overcome with love, however, Brahmā seemed to forget this truth. He began to feel, "We gods of the material world, the presiding deities of the eleven senses, are also becoming fulfilled under the shelter of the senses of Vraja's residents." Perhaps a shadow of the truth remained upon the path of memory, yet Brahmā's love-overpowered and restless life was being swept upon waves of longing, by the strong current of desire to become connected with Vraja's people. "We presiding deities of material senses can have no direct relationship with this spiritual society of Vraja. Yet their senses appear outwardly like those here. Their form, external arrangement, and mode of activity are similar, and they even bear the same names, such as eye and nose. This alone is enough for us. By imagining even the faintest fragrance of similarity, we have gained some basis for feeling honored."
Original
Hindi
इस प्रकार पितामह इस आवेशमें ही कहने लग जाते हैं--'हे अच्युत! इन व्रजपुरवासियोंके अनिर्वचनीय परम सौभाग्यकी बात तो अलग रही--मन, बुद्धि, अहंकार, कर्ण, त्वक्, चक्षु, रसना, नासिका, वाक्, हस्त, पद--इन एकादश इन्द्रियोंके अधिष्ठातृ-देवतास्वरूप महादेव,* मैं ब्रह्मा, चन्द्र, दिक्, वायु, सूर्य, प्रचेता, अश्विनी, वह्नि, इन्द्र, उपेन्द्र--हम एकादश व्यक्ति भी धन्य हैं; अतिशय भाग्यशाली हैं हम सब भी, नाथ! देखो इन व्रजपुरवासियोंकी इन्द्रियोंको हम सबने पानपात्र बनाया है। इन पात्रोंमें तुम्हारे चरणसरोजका मधुर मकरन्दरस नित्य पूरित होता रहता है। यह रस सुधासे भी अतिशय सुमधुर एवं आसवसे भी अत्यधिक मादक है--इसे पी लेनेके अनन्तर अन्यत्र कहीं रसानुभूति नहीं होती, अन्य सब कुछकी सर्वथा विस्मृति हो जाती है। ऐसा मधुमय एवं उन्मादी रस है यह! और उसे ही हम सब पान करते रहते हैं, प्रभो!
'इन व्रजवासियोंका मन तुम्हारे साथ अपने यथायोग्य सम्बन्धका मनन करता है। इनकी बुद्धि तुम्हारी सेवाके लिये तुम्हारे साथ विविध क्रीड़ा कर तुम्हें सुख पहुँचानेके लिये अध्यवसाय करती है। इनका अहंकार तुम्हारे रुचिकर कार्योंके संकल्पमें ही संलग्न रहता है। इनके कर्णपुटोंमें तुम्हारी मधुस्यन्दिनी वाणी एवं वंशीरव ही पूरित रहता है। इनकी त्वचामें यथायोग्य भाव एवं अधिकारके अनुरूप तुम्हारे श्रीअङ्गोंका स्पर्श ही समाया रहता है। इनके दृग् तुम्हारे अनिन्द्य-सुन्दर रूपमें ही उलझे रहते हैं। इनकी रसना तुम्हारे अधरामृतसे सिक्त प्रसादका ही रस लेती है। इनके नासारन्ध्रोंमें तुम्हारे श्रीअङ्गोंका सौरभ ही परिव्याप्त रहता है। इनकी वागिन्द्रिय व्यस्त रहती है तुमसे प्रेमालाप करनेमें ही, तुम्हारे अनन्त गुणोंका मधुर गान करनेमें ही। इनके हस्त आहरण करते हैं एकमात्र तुम्हारी सेवोपयोगी वस्तुओंका ही। इनके पदयुगलमें गति रहती है केवल तुम्हारी ओर जानेके लिये अथवा वहाँ उस दिशामें दौड़ते रहनेके लिये, जहाँ जिधर जाकर तुम्हारी सेवा सम्भव हो सके।
'इस प्रकार व्रजवासीजनोंकी ये एकादश इन्द्रियाँ तुमसे जुड़ी रहनेके कारण सतत पूर्ण रहती हैं तुम्हारे असमोर्ध्व माधुर्यके अमृतसे ही। और इसीलिये, नाथ! इन इन्द्रियोंके अधिष्ठातृ-देवगण हम सब भी--साक्षात् सम्बन्धसे न सही, सम्बन्ध-गन्धलेशाभासकी भावना करके ही--इस चिन्मय सुधा-रसका बार-बार पान कर रहे हैं। अहा! जब एक-एक इन्द्रियसे पान करके हम देवगण धन्य-धन्य हो रहे हैं, तब समस्त इन्द्रियोंसे ही इस अप्राकृत पीयूषरसका सतत सेवन करनेवाले व्रजवासियोंकी स्थितिका चित्रण कौन कर सकेगा, स्वामिन्!'
English translation
In this absorption Brahmā continued, "O Acyuta, leaving aside the indescribable supreme fortune of Vraja's residents, we eleven presiding deities of their mind, intellect, ego, ears, skin, eyes, tongue, nose, speech, hands, and feet are also blessed: Mahādeva,* I, Brahmā, the moon, the directions, wind, the sun, Pracetā, the Aśvinī gods, fire, Indra, and Upendra. We too are supremely fortunate, O Lord. We have made the senses of Vraja's residents our drinking cups. These vessels remain eternally filled with the sweet honey of Your lotus feet. This rasa is sweeter than nectar and more intoxicating than wine. Once it is drunk, no taste is experienced elsewhere and everything else is entirely forgotten. Such is its honeyed and maddening power, and we continually drink it.
"The minds of Vraja's residents contemplate their respective relationships with You. Their intelligence strives to bring You happiness by playing with You in many ways for Your service. Their ego remains engaged in resolving to perform deeds pleasing to You. Their ears are filled only with Your honey-flowing speech and flute song. Their skin holds the touch of Your divine limbs according to their respective feelings and rights. Their eyes remain entangled in Your faultlessly beautiful form. Their tongues taste only prasāda moistened by the nectar of Your lips. Their nostrils are filled with the fragrance of Your limbs. Their power of speech remains occupied in loving conversation with You and sweetly singing Your endless virtues. Their hands gather only articles useful for Your service. Their feet move only toward You or run wherever service to You may be performed.
"Thus, because these eleven senses of Vraja's residents remain joined to You, they are always filled with the nectar of Your incomparable sweetness. Therefore, O Lord, we presiding deities of those senses also drink this spiritual nectar again and again, if not through a direct relationship, then by imagining the faintest trace and fragrance of one. Ah, when we gods become blessed by drinking through only one sense each, who could portray the condition of Vraja's residents, who constantly drink this transcendental nectar through every sense?"
Original
Sanskrit. Source: Śrīmad Bhāgavatam 10.14.33
एषां तु भाग्यमहिमाच्युत तावदास्ता- मेकादशैव हि वयं बत भूरिभागाः। एतद्धृषीकचषकैरसकृत् पिबामः शर्वादयोऽङ्घ्र्युदजमध्वमृतासवं ते॥
English translation
O Acyuta, let the greatness of their fortune remain beyond description. We eleven deities beginning with Śiva are ourselves greatly blessed, for through the cups of their senses we repeatedly drink the intoxicating, nectarean honey of Your lotus feet.
Original
Braj
इन की भाग-महिम तौ रहौ। हमरे भूरि भाग तन चहौ॥ जद्यपि इन की इंद्री जिती। हम करि नाहिंन कीनी तिती॥ तदपि तनक अभिमान के साथ। हम सब कृत्यकृत्य भए, नाथ॥ नेत्रादिक इंद्रियगन जिते। हमरे पान-पात्र प्रभु! तिते॥ तुम्हरे सुंदर सुंदर अंग। छिन छिन उठति जु अमृत-तरंग॥ तिन करि पुनि-पुनि पियत जथारथ। सूर्यादिके सब भए कृतारथ॥ बहुरयौ इक-इक इंद्रिय केरे। धन्य भए हम-से बहुतेरे॥ जिन की सब इंद्रिय रस-पगी। सब ही बिधि ते तुम्हहीं लगी॥ तिन के भाग कि महिमा जौन। हो प्रभु! ताहि कहि सके कौन॥
× × ×
तासु भाग्य की बात, को बरनै, केहि बुद्धि असि। धन्य भाग्य सुर तात, जे इंद्री पति जगत के॥ मन अरु बुद्धि चित्तऽहंकारा। चच्छु आदि ते रह निरधारा॥ सोइ भाजन करि करहिं जु पाना। तव पद कंज अमृत रस जाना॥ छके रहत तेहि आसव सोऊ। अहो भाग्य कहि सके न कोऊ॥ एक-एक के अधिपति मानी। सौरभादि सेवहिं हियँ आनी॥ तदपि कृतार्थ हम भए सबही। एक देस चख आदिक तबहीं॥ सकल इंद्रियन करि निज सेवा। तासु भाग्य किमि बरनों देवा॥ अहो भाग्य यातें ब्रजबासी। जिनके गृह बिचरत अबिनासी॥
English translation
Let the greatness of their fortune remain unspoken. See how abundant our own fortune is. Although we did not create or govern all their senses, with a slight sense of connection we have all become fulfilled, O Lord.
Their eyes and other senses are our drinking vessels. From Your beautiful limbs, waves of nectar arise at every moment. Drinking these again and again in their true form, the sun-god and the other deities have all become fulfilled. Although we drink through only one sense each, many of us have become blessed. All the senses of Vraja's residents are steeped in rasa and joined to You in every way. Who could speak the greatness of their fortune?
× × ×
Who possesses an intellect capable of describing their fortune? Blessed are the gods who preside over the senses of the world. Mind, intelligence, ego, sight, and all the other faculties become cups from which those gods drink the nectar-rasa of Your lotus feet. Intoxicated by that divine wine, their fortune cannot be described.
Each presiding deity accepts the fragrance or another single quality within the heart, and even through that partial taste we all become fulfilled. O Lord, how then could I describe the fortune of those who serve through all their senses? Blessed are the residents of Vraja, within whose homes the imperishable Lord wanders.
Original
Hindi. Printed note
महादेव अहंकारके अधिष्ठाता हैं, ब्रह्मा बुद्धिके एवं चन्द्रमा मनके। इन तीनोंके अतिरिक्त शेषको उपर्युक्त क्रमसे समझना चाहिये। महादेवजीका नाम पितामहने सर्वप्रथम इसलिये लिया है कि अभी भी उनके मनमें अपने किये हुए अपराधका पर्याप्त संकोच वर्तमान है। साथ ही 'भक्तचूड़ामणि महादेवका नाम व्रजराजकुमारको उल्लसित कर देगा, द्रवित हो उठेंगे प्रभु और मुझ अपराधीके नामका प्रथम उल्लेख शोभाजनक भी नहीं'--यह भावना भी काम कर रही है।
English translation
Mahādeva presides over ego, Brahmā over intelligence, and the moon over mind. The remaining deities should be understood in the order given above. Brahmā named Mahādeva first because he still felt deep shame over his offense. He also thought, "The name of Mahādeva, crown jewel of devotees, will delight and soften the heart of the prince of Vraja, while it would not be fitting to mention the name of an offender like me first."
Original
Hindi
अतएव, 'हे भगवन्! मेरे प्राण अत्यन्त आकुल हैं इस वृन्दाकाननमें, गोकुलमें--गो-गोप-गोपीजनकी, इनके सेवकवर्गकी निवासस्थलीमें कहीं स्थान पा लेनेके लिये।'--चतुर्मुखकी आन्तरिक लालसा और भी विशद, निर्मल, निर्मलतररूपमें, भक्तोचित आदर्श दैन्यके सौरभसे सुरभित होकर व्यक्त होने लगती है--'ओह! अब मैं समझ पा रहा हूँ, प्रभो! मेरी वह पूर्वकी प्रार्थना मेरी धृष्टतामात्र थी। तुम्हारे साक्षात् चरणसेवनका अधिकार पा लेनेयोग्य मैं नहीं हूँ, नाथ! फिर भी प्राणोंकी अभिलाषा मिटती जो नहीं, स्वामिन्! अधिष्ठातृत्वकी भावनासे अपनेको धन्य-धन्य अनुभव करनेपर भी वे प्राण पुनः मचल उठे हैं तुम्हारे इन व्रजपार्षदोंके आवाससे ही संनद्ध हो जानेके लिये। ब्रह्मशरीरसे यह सम्भव नहीं, साथ ही तुम्हारी साक्षात् सेवाके अनुरूप पार्षदशरीर पा लेनेकी योग्यता नहीं।
'फिर भी तुम तो करुणावरुणालय हो, देव! बस, इतनी-सी कृपा कर दो, दयामय! सेवकका अधिकार न सही, तुम्हारे इन व्रजवासीजनोंमेंसे जिस किसीकी भी चरणधूलिकणिकासे अपने-आपको अभिषिक्त हुए देख लेनेका ही परम सौभाग्य मेरा हो जाय। ब्रह्मजन्मकी अपेक्षा कोटि-कोटि-गुणित अधिक सौभाग्यसम्पदा यह है, विभो! बस, इस गोपावासमें जहाँ कहीं भी इसी सौभाग्यसे भूषित होनेयोग्य स्थान मुझे मिल जाय--कीट, पतंग, तृण, गुल्म आदि कुछ भी बनकर यहाँ मेरा जन्म हो जाय और मुझपर व्रजपुरवासियोंकी चरणरज पड़ती रहे, मेरे समस्त अङ्ग सदा सिक्त होते रहें उनकी पावन पदधूलिसे ही। अहा! अनादिकालसे अबतक श्रुतियाँ भी जिनकी पदरजका अन्वेषण ही कर रही हैं, वे स्वयं भगवान् मुकुन्द श्रीनन्दनन्दन तुम जिन व्रजवासियोंके जीवनस्वरूप सारसर्वस्व हो, उन व्रजजनकी चरणरजको प्राप्त कर लेनेपर मुझे तुम्हारे चरणसरोरुहकी रज तो मिल ही चुकी, भगवन्!'
English translation
"Therefore, O Bhagavān, my life is intensely restless to obtain some place within Vṛndāvana or Gokula, the dwelling of the cows, cowherd men and women, and their servants." Four-faced Brahmā's inner longing emerged in an increasingly clear and pure form, fragrant with the ideal humility of a devotee. "Lord, now I understand. My earlier prayer was only audacity. I am not qualified to gain the right of directly serving Your feet. Yet the longing of my heart will not disappear. Even while feeling blessed by imagining myself a presiding deity, my life again yearns to become connected with the dwelling of Your companions in Vraja. This is impossible in the body of Brahmā, while I also lack the qualification to receive a companion's body suitable for Your direct service.
"Still, You are an ocean of compassion. Grant me only this small mercy: even if I have no right to serve, may I obtain the supreme fortune of being bathed in a particle of dust from the feet of any one among Your residents of Vraja. This fortune is millions upon millions of times greater than birth as Brahmā. Let me find anywhere in this cowherd settlement a place worthy of that blessing. Let me be born here as an insect, moth, blade of grass, bush, or anything at all, so that the dust of Vraja's residents may fall upon me and every limb may remain eternally moistened by their sacred foot dust. Ah, from beginningless time the śrutis have searched for the dust of Your feet. You, Mukunda Śrī Nandanandana, Bhagavān Himself, are the very life and entire treasure of these residents of Vraja. If I receive the dust of their feet, I shall thereby have received the dust of Your lotus feet."
Original
Sanskrit. Source: Śrīmad Bhāgavatam 10.14.34
तद् भूरिभाग्यमिह जन्म किमप्यटव्यां यद् गोकुलेऽपि कतमाङ्घ्रिरजोऽभिषेकम्। यज्जीवितं तु निखिलं भगवान् मुकुन्द- स्त्वद्यापि यत्पदरजः श्रुतिमृग्यमेव॥
English translation
May I attain the greatest fortune of taking any birth at all in this forest or in Gokula, so that I may be bathed in the dust of the feet of any of its residents. Their entire life is Bhagavān Mukunda, and even today the śrutis continue searching for the dust of His feet.
Original
Braj
तातैं यह माँगत प्रभु पहियाँ। कै ब्रज, कै बुंदाबन महियाँ॥ ओषधि, बीरुध, तृन, द्रुम, बेली। जहँ इन ब्रजबासिन की केली॥ तहँ कौ मोहि कछू अस करौ। इन की पद-रज मो पै परौ॥ जा प्रभु की पद-पंकज धूरि। ढूँढ़त निगम, सु अजहूँ दूरि॥ सो तुम जिन के जीवननाथ। जैसैं दीन मीन कें पाथ॥ इन कै भक्ति लहलहत ऐसी। देखी सुनी न कितहूँ तैसी॥
× × ×
भूरि भाग्य मैं तब जगदीसा। मागौं यह तव पद धरि सीसा॥ पावौं जन्म अवनि महँ जाई। बुंदाबन गोकुल सुखदाई॥ जहाँ जीव सब रहहिं सुतंतर। तहँ तव पद रज लहौं निरंतर॥ जुग तव चरन सरोज रज, जुग-जुग श्रुति जेहि खोजि। सो बृंदाबन भूमि सब, अंकित चरन सरोज॥ यातें ब्रज महँ नाथ! जन्म लहौं तृन द्रुम लता। लहि रज होउँ सनाथ, मिटै फेरि संभव मरन॥
ब्रज महँ जीव जहाँ लगि कोई। चर अरु अचर, मंद-भल जोई॥ तासु चरन-रज निज सिर धरऊँ। जन्म अनेक दोष परिहरऊँ॥ जासु निखिल जीवित घनस्यामू। ताहि बिना नहिं तेहि बिश्रामू॥ एहि तैं धन्य, धन्य तर जानूँ। बाल-भाव ईस्वर महँ मानूँ॥
करहु मोहि ब्रज-रेनु, देहु बृंदाबन बासा। माँगों यहे प्रसाद, और मेरें नहिं आसा॥ जोइ भावै सोइ करहु तुम, लता सिला द्रुम गेहु। ग्वाल गाइ कौ भृत करौ, मानि सत्य व्रत एहु॥ जो दरसन नर नाग अमर सुरपतिहुँ न पायौ। खोजत जुग गए बीति, अंत मोहू न लखायौ॥ ईहे ब्रज यह रस नित्य है, मैं अब समुझ्यौ आइ। बृंदाबन रज ह्वै रहौं, ब्रह्मलोक न सुहाइ॥
English translation
Therefore, Lord, I ask this at Your feet: let me dwell either in Vraja or in Vṛndāvana as a healing herb, plant, blade of grass, tree, or vine where the residents of Vraja perform their pastimes. Make me something there upon which the dust of their feet may fall. The Vedas still search from afar for the dust of Your lotus feet, yet You are the very life-lord of these residents, like water to a helpless fish. Their devotion flourishes in a way never seen or heard anywhere else.
× × ×
O Lord of the universe, I bow my head at Your feet and ask for this immense fortune: may I take birth upon the earth in bliss-giving Vṛndāvana or Gokula. Where every being lives in spiritual freedom, may I continuously receive the dust of Your feet. The śrutis search age after age for the dust of Your lotus feet, while the whole land of Vṛndāvana is marked by those lotus feet. Therefore, O Lord, may I be born in Vraja as grass, tree, or vine. Receiving its dust, may I gain a true master and end the cycle of birth and death.
Whatever moving or unmoving being lives in Vraja, whether seemingly lowly or noble, may I place the dust of its feet upon my head and remove the faults of countless births. Ghansyāma is its entire life, and without Him it finds no rest. I regard such a being as blessed and more blessed still, for it sees the Supreme Lord with the intimacy of a child.
Make me the dust of Vraja and grant me residence in Vṛndāvana. I ask only this grace and cherish no other hope. Make me whatever pleases You: a vine, stone, tree, or house. Make me a servant of the cowherd boys and cows, and accept this as my solemn vow. Even human beings, Nāgas, immortals, and Indra have not attained this vision. Ages pass in searching, yet its limit remains unseen. Now I have understood that this rasa is eternally present here in Vraja. May I remain as the dust of Vṛndāvana, for Brahmaloka no longer delights me.
Original
Hindi
'देव! पता नहीं मेरा यह सौभाग्य होगा या नहीं, व्रजपुरवासियोंकी चरणरजसे अभिषिक्त होनेका सुदुर्लभ वर तुम मुझ अनधिकारी, अपराधीको दे सकोगे या नहीं।'--पितामहकी दीनताभरी दृष्टि स्थिर हो जाती है व्रजराजकुमारके मुखचन्द्रपर एक प्रश्नका उत्तर पा लेनेके लिये, नहीं-नहीं, व्रजपुरवासियोंके अपरिसीम सौभाग्यका एक अभिनव चित्रपट सामने रखकर अपने आराध्यको परम उल्लाससे पूरित कर देनेके लिये। वे कहने लगते हैं--'किंतु प्रभो! यह तो बता दो कि अपने इन व्रजजनोंको इनकी सेवाके प्रतिदानमें तुम दोगे क्या? मेरी बुद्धि कुण्ठित हो रही है, मोहित हुई जा रही है इसका निर्णय कर लेनेमें, नाथ! तुम सर्वभवन-समर्थ हो; सब कुछ करनेकी, देनेकी तुम्हारी सामर्थ्य है--यह नितान्त सत्य है। पर साथ ही तुम्हीं तो सम्पूर्ण फलोंके फलस्वरूप हो, तुमसे उत्कृष्ट कोई फल है जो नहीं, भगवन्! फिर तुम इन्हें--अपने व्रजवासी सेवकोंको इनकी सेवाका क्या फल दोगे? तुम्हारी अनन्त शक्तिमत्ताको स्वीकार करनेपर भी बुद्धि निश्चय नहीं कर पा रही है कि इन्हें, इनकी सेवाके अनुरूप कौन-सी वस्तु तुम प्रदान करोगे। सब कुछके उत्कृष्टतम फलस्वरूप अपने-आपको ही देकर भी तुम इनसे उऋण जो नहीं हो सकते, स्वामिन्! इन्हें तो, तुमसे भी उत्कृष्ट कदाचित् कोई वस्तु होती, वह दी जाती, तब न्याय होता; इनकी सेवाका, इनके प्रेमका सच्चा-समुचित प्रतिदान होता; तुम उऋण हो पाते।
'क्योंकि यह स्पष्ट है, कृपालो! तुम्हारे स्वरूपको--तुम्हें तो उस बालघातिनी यातुधानी पूतनाने भी केवल वात्सल्य-प्रेममयी व्रजपुरन्ध्रियोंके वेशका अनुकरणमात्र करके पा लिया, तुम्हारी धात्रीके अनुरूप गति पाकर कृतार्थ हो गयी वह; इतना ही नहीं, अपने समस्त कुलके लिये वह तरणतारण बन गयी। फिर जिन्होंने अपने गृह, धन, सुहृद्, समस्त प्रीत्यास्पद वस्तु, शरीर, पुत्र, प्राण, अन्तःकरण--अपना सर्वस्व तुम्हारे लिये, तुमपर ही न्योछावर कर रखा है, सम्पूर्ण समर्पण करके तुम्हारे लिये तुम्हारी ऐकान्तिक आराधनामें ही जो संलग्न हैं, उन अपने व्रजजनोंको भी वही फल--वही पुरस्कार जो पूतनाको दिया, देकर कैसे उऋण हो सकोगे, स्वामिन्? मेरा चित्त विमोहित होता जा रहा है इसका समाधान पा लेनेके प्रयासमें। योगी, ऋषि, न्यासी, ध्यानी, ज्ञानी, कर्मी, तपस्वी भक्तजनोंको प्राप्त होनेवाले फलोंपर--भुक्ति, मुक्ति, सिद्धि आदि फलोंसे आरम्भ कर तुम्हारे चरणसेवनका अधिकारपर्यन्त सबपर विचार कर लेनेपर भी निर्णय नहीं कर पा रहा हूँ, नाथ! तुम्हीं बता दो--अपने इन व्रजके प्रेमपुजारियोंको इनके प्रेमके अनुरूप प्रतिदानमें तुम क्या दोगे, देव!'
English translation
"Lord, I do not know whether I shall receive this fortune or whether You will grant an unqualified offender like me the rare blessing of being bathed in the foot dust of Vraja's residents." Brahmā fixed his humble gaze upon the moonlike face of the prince of Vraja, seemingly to receive an answer, but truly to spread before his worshiped Lord a new picture of the residents' limitless fortune and fill Him with supreme delight. "Yet Lord, tell me this: what will You give Your people of Vraja in return for their service? My intelligence becomes dull and bewildered trying to decide. You are capable of bringing everything into being and have power to do or give anything. This is perfectly true. Yet You Yourself are the fruit of all fruits, and no reward exists above You. What fruit can You give these servants of Vraja for their service? Even after accepting Your infinite power, my mind cannot determine what object You could offer them in proportion to what they have done. Even by giving Yourself, the highest fruit of all, You cannot become free of Your debt. Justice would require some gift more excellent even than You, if such a thing existed. Only then could their service and love receive a true and fitting return, and You could become debtless.
"This is clear, O merciful Lord. Pūtanā, the child-killing demoness, attained You simply by imitating the dress of Vraja's women filled with parental love. She became fulfilled by attaining the destination of Your nurse and even became the deliverer of her entire family. How then can You repay Your own people of Vraja, who have offered at Your feet their homes, wealth, friends, every cherished possession, bodies, children, lives, hearts, and everything they possess, and who remain wholly engaged in exclusive worship of You? How can You discharge Your debt by giving them only the same reward You gave Pūtanā? My mind becomes increasingly bewildered while trying to solve this. I have considered every fruit attained by yogīs, sages, renunciants, meditators, jñānīs, ritualists, ascetics, and devotees, from worldly enjoyment, liberation, and mystic perfection to the right to serve Your feet, yet I reach no conclusion. Tell me Yourself, Lord: what return will You give these worshipers of love in Vraja that corresponds to their love?"
Original
Sanskrit. Source: Śrīmad Bhāgavatam 10.14.35
एषां घोषनिवासिनामुत भवान् किं देव रातेति न- श्चेतो विश्वफलात् फलं त्वदपरं कुत्राप्ययन् मुह्यति। सद्वेषादिव पूतनापि सकुला त्वामेव देवापिता यद्धामार्थसुहृत्प्रियात्मतनयप्राणाशयास्त्वत्कृते॥
English translation
O Lord, my mind becomes bewildered trying to understand what reward You will give the residents of this cowherd settlement, for nowhere can I find any fruit beyond You, the fruit of the entire universe. Even Pūtanā, merely by wearing the guise of a virtuous nurse, attained You together with her family. What then can be said of those whose homes, wealth, friends, loved ones, bodies, children, lives, and hearts exist only for Your sake?
Original
Braj
मोहि तौ सोच परौ है महा। हो प्रभु! इन कौं दैहौ कहा॥ बड़ी बड़ाई मुकति तुम्हारे। जाकौं चारयौ बेद पुकारे॥ इन कें बेष मात्र पूतना। महा पापिनी, जगत धूतना॥ बहुर्यौ प्रभु कौ मारन कारन। आई थन लगाइ गर दारुन॥ सो वह बकी सकल कुल लै कै। बैठी जाइ तनक बिष दै कै॥ जिन के देह गेह धन धाम। लागे सकल रावरे काम॥ दैहौ कहा महा अरझेरौ। मोह्यौ जात इहाँ मन मेरौ॥ हौं जानौं नित रिनी रहौगे। टक-टक इन के बदन चहौगे॥ घोष निवासी जन हैं जेते। पुन्य पुंज जानिय सब तेते॥ रिनीवान इव जा घर बसहू। ताहि देत सुख सब बिधि सबहू॥
अहो सकल फल रूप मैं, मोतें अधिक न कोइ। देउँ कहा इन कौं जु मैं, यह बिचार चित जोइ॥ करि बिचार मन माहिं, तुम ते अधिक न जब लह्यौ। एहि तें दीनी नाहिं, मोह पाइ मन चुप रह्यौ॥
जननी इव सुभ बेष बनाई। कपटी क्रूर पूतना आई॥ जननी-गति दीन्ही प्रभु वाही। उरिनी कैसें तुम इन पाँही॥ सकुल बकादि दियौ निज धामा। अति उदार, हे पूरन कामा॥ घोष निवासी जे, जदुनंदा। तिन के बहु गुन आनँदकंदा॥ जिन के सुहृद तनय प्रिय प्राना। तन-धन-धाम तुमहि एक जाना॥ तुम तें अपर अर्थ नहिं जिनहीं। एहि तें रिनीवान इव तिनहीं॥
English translation
A great concern has seized me: O Lord, what will You give them? Liberation is loudly proclaimed as Your magnificent gift by all four Vedas. Yet Pūtanā, the great sinner and deceiver of the world, merely assumed their dress. She came to kill You and placed her terribly poisoned breast in Your mouth, but after offering only a little poison, that demoness attained the supreme destination with her entire family.
The bodies, homes, wealth, and dwellings of Vraja's people are all engaged in Your work. What can You give them? This profound dilemma bewilders my mind. I know that You will remain forever indebted, continually gazing upon their faces. Regard every resident of the cowherd settlement as a heap of merit. You dwell in their homes like one in debt, granting them happiness in every possible way.
"I am the form of every fruit, and nothing is higher than Me. What can I give these people?" Your heart considers this question. Searching within, You find nothing greater than Yourself, and therefore, overcome with bewilderment, You remain silent without giving any reward.
The deceitful and cruel Pūtanā came dressed like a mother, and You granted even her the destination of a mother. How, then, can You become free of debt to these residents? Most generous Lord of fulfilled desire, You granted Your own abode to Pūtanā together with her family, including Baka and the others. Yet the countless virtues of the cowherd settlement's residents delight You, O Yadunandana. Their friends, children, loved ones, lives, bodies, wealth, and homes recognize only You. Nothing apart from You has any meaning for them, and therefore You remain forever indebted to them.
Original
Hindi
इसी समय स्रष्टाको यह प्रतीत होता है, मानो व्रजराजकुमार संकेत-सा कर रहे हों--'ब्रह्मन्! भूल तो नहीं रहे हो? अरे, ये व्रजपुरवासी रागी हैं, गृहका निर्माण कर जीवनयापन करनेवाले हैं, मोह भरा है इनके मनोंमें। भला, इनकी ऐसी--इतनी महिमाका गान कर रहे हो!' किंतु अब पितामह भ्रान्तिकी सीमासे पार जा पहुँचे हैं, वहाँ उस स्तरमें अवस्थित हैं जहाँ व्रजराजकुमारके चरणनखचन्द्रसे झरते हुए पीयूषसे सनकर राग अनन्त दैवी सम्पदाओंका निर्झर बन जाता है; जहाँ गृहका निर्माण ही होता है उसके प्राङ्गणको श्रीकृष्णचरणनूपुरसे सतत झंकृत देखनेके लिये; जहाँ मोह इतना सान्द्र हुआ रहता है कि उसमें लिपटे हुए मन-प्राण श्रीकृष्णपादपद्मोंसे ही अनन्तकालतक सटे रहते हैं। इस परमानन्दमयी अनिर्वचनीय स्थितिको पितामह प्रत्यक्ष देख रहे हैं। वे भूल सकें, यह सम्भव जो नहीं रहा है।
इसीलिये वे कह उठते हैं, 'मुझमें क्षमता नहीं है, नाथ! कि मैं प्रेमपरिणतिके अगाध महासिन्धुमें अवगाहन कर सकूँ; अवगाहन दूर, व्रजमें उमड़े हुए इस रससिन्धुके एक कणका भी स्पर्श पा सकूँ। यह योग्यता, यह अधिकार भी नहीं। इन व्रजपुरवासियोंके रागका, इनके घर बसानेका, मोहका--इनकी प्रेमविकृति एवं तज्जन्य प्रवृत्तिका विश्लेषण कर सकूँ--नहीं-नहीं, हृदयंगम करके कृतार्थ हो सकूँ, यह सौभाग्य मेरा नहीं है, स्वामिन्! मैं तो इतना ही निवेदन कर सकता हूँ कि इस प्रपञ्च-जगत्में भी ये राग आदि तभीतक रहते हैं, प्रभो!--ये बटमार तभीतक प्राणियोंके स्वरूपभूत आनन्दका, ज्ञानका अपहरण करते रहते हैं, जबतक वे प्राणी तुम्हारा आश्रय ग्रहण नहीं कर लेते, तुम्हारे ही नहीं बन जाते। गृह तभीतक बन्धनागार बना रहता है, मोह पादबन्धनके लिये शृङ्खला (बेड़ी)-रूप हुआ होता है, जबतक ये जीव तुमपर न्योछावर नहीं हो जाते, तुम्हें ही अपना सर्वस्व नहीं बना लेते।
'तुम्हारा आश्रय ले लेनेके अनन्तर जीवके इस रागकी, उसकी विषयप्रीतिकी दिशा ही बदल जाती है, भगवन्! इसका प्रवाह जगत्से मुड़कर तुम्हारे पादपद्मोंकी ओर हो जाता है। फिर हर्ष-शोक-विषाद आदिके स्रोत भी बह चलते हैं तुम्हारी ओर ही। उस बड़भागी प्राणीके गृहका--विषयमात्रका रूप ही सर्वथा परिवर्तित हो जाता है। पद-पदपर अनुतापसे भर देनेवाले वे विषय--जिनके सम्पर्कमें आकर मन-प्राण झुलस उठते थे--अब प्रतिक्षण आनन्द-मन्दाकिनीका सृजन करते रहते हैं, विषयोंका वह कारागार आनन्दभवनमें परिणत हो जाता है। उसका मोह, अविवेक भी विचित्र रूपान्तरित हो जाता है; उसे--उस प्राणीको तुम्हारे चरणसरोरुहके चिरबन्धनमें बाँधकर, इन पादपद्मोंके अतिरिक्त कोई सत्ता है, हो सकती है--इस मिथ्या सारहीन स्मृतिका द्वार ही वह सदाके लिये आवृत कर देता है। और इस प्रकार वह जीव अनादि संसृतिसे त्राण पा लेता है तुम्हें पाकर, प्रभो! इतना ही नहीं, तुम्हारे चिन्मय, आनन्दमय, अनन्त--पारावारविहीन लीलारससिन्धुमें वह सदाके लिये समा जाता है, स्वामिन्! श्रीकृष्णचन्द्र!'
English translation
At that moment the creator seemed to feel the prince of Vraja signaling, "Brahmā, have you forgotten? These residents of Vraja are attached to worldly affection. They build homes and live as householders, and their minds are filled with delusion. Why do you sing such immense glory of them?" But Brahmā had now crossed beyond the limits of delusion. He stood upon a plane where worldly attachment, bathed in nectar flowing from the moonlike toenails of the prince of Vraja, becomes a fountain of endless divine qualities; where homes are built only so that their courtyards may continually resound with the anklets of Śrī Kṛṣṇa's feet; and where delusion is so concentrated that the minds and lives immersed within it remain pressed against Śrī Kṛṣṇa's lotus feet forever. Brahmā directly beheld this indescribable condition of supreme bliss and could no longer forget it.
Therefore he cried, "Lord, I possess no power to plunge into the unfathomable ocean of love's consummation. Far from bathing within it, I am unqualified even to touch one drop of the ocean of rasa surging through Vraja. I lack both qualification and right. I have no fortune by which I could analyze, much less embrace within my heart and become fulfilled by, the attachment, household life, and delusion of Vraja's residents, the transformations of their love and the actions born from them. I can say only this: even in the material world, attachment and the other thieves steal the soul's inherent bliss and knowledge only until a living being takes shelter of You and becomes Yours. A house remains a prison and delusion a chain around the feet only until living beings offer themselves to You and make You their entire treasure.
"Once a person takes shelter of You, the direction of attachment and love for sense objects changes. Its current turns away from the world and flows toward Your lotus feet. Then even the streams of joy, sorrow, and grief flow only toward You. The home and every object of that fortunate soul are wholly transformed. Sense objects that once scorched the mind and life and filled each step with regret now create a celestial Gaṅgā of bliss at every moment. The prison of worldly objects becomes a mansion of joy. Even delusion and indiscrimination undergo a wondrous transformation: they bind that person eternally to Your lotus feet and forever close the doorway to the false and hollow memory that anything exists or could exist apart from them. Thus, finding You, the soul is delivered from beginningless material existence. More than this, it enters forever into Your spiritual, blissful, infinite, and shoreless ocean of līlā-rasa, O Śrī Kṛṣṇacandra."
Original
Sanskrit. Source: Śrīmad Bhāgavatam 10.14.36
तावद् रागादयः स्तेनास्तावत् कारागृहं गृहम्। तावन्मोहोऽङ्घ्रिनिगडो यावत् कृष्ण न ते जनाः॥
English translation
Attachment and its companions remain thieves, the home remains a prison, and delusion remains a fetter upon the feet only as long as people have not become Yours, O Kṛṣṇa.
Original
Braj
हे सुंदर बर नंदकिसोर। रागादिक तबई लगि चोर॥ तबई लगि बंधन आगार। देह, गेह अरु नेह बिथार॥ तबई लगि दिढ़ जंजर जेरी। मोह-लोह की पाइनि बेरी॥ तब लौं मननि बासना छए। जब लगि तुम्हे नाहिंन भए॥ सुनहु, नाथ! मम बचन बिनीता। तब लगि नर कहँ सब बिपरीता॥ जब लगि तव पद चित नहिं जोरा। रागादिक लूटहिं बहु चोरा॥ तब लगि गृह कारागृह जानू। मोह-निगड़ तब लगि पद मानू॥ जब तें तव पद भक्ति न होई। तब तें जगदुख मिटै न कोई॥
English translation
O beautiful and excellent son of Nanda, attachment and its companions remain thieves only until one becomes Yours. Until then, body, home, and the whole expansion of affection form a prison of bondage. Delusion is an iron fetter and a heavy chain upon the feet, and desires cover the mind until one belongs to You.
Hear my humble words, O Lord. Everything remains adverse for a person until the heart joins itself to Your feet. Attachment and the other thieves continue their plunder. The home remains a prison, and delusion remains a shackle upon the feet. Until devotion to Your feet arises, no sorrow of the world can be destroyed.