राम

भगवान्‌की पूजा-आरती

Worship and Ārati of the Lord

Chapter 18 of 21Source coverage: 157–16610 paired passages

Original

भगवान्‌की पूजा-आरती

मन्दिरमें प्रभुके श्रीविग्रहके सामने हम विविध सामग्रियोंसे उनकी पूजा करते हैं; उन्हें धूप, दीप, नैवेद्य, ताम्बूल अर्पण करते हैं; उनकी आरती उतारते हैं; उनके लिये सुन्दर शय्या बिछाकर उन्हें शयन कराते हैं तथा फिर बड़े भावसे बीजना (पंखा) झलकर उनकी सेवा करते हैं, ऐसा करना बड़े सौभाग्यकी बात है, अवश्य-अवश्य करना चाहिये। पर यदि इस पूजाके साथ ही हम विश्वरूप भगवान्‌की पूजाको भी अपनी दिनचर्यामें सम्मिलित कर लेते तो हमारा जीवन फिर पूजामय बन जाता, हमारी पूजा सर्वाङ्गीण पूजा हो जाती। यदि हृदयमें प्रभुकी ज्योति जग गयी है तथा उस ज्योतिके आलोकमें मन्दिरके देवता-श्रीविग्रहके रूपमें विराजित प्रभु हमारी दृष्टिके सामने सर्वथा चिन्मय बन गये हैं, एक क्षणके लिये भी हमें यह अनुभूति नहीं होती कि ये धातु-पाषाण आदिसे बनी हुई मूर्ति हैं, तब तो कुछ कहना बनता ही नहीं; क्योंकि फिर तो हमारे द्वारा विश्वरूप प्रभुकी उपेक्षा सम्भव ही नहीं। हमारी दृष्टिमें विश्वकी सत्ता ही नहीं रहेगी, एकमात्र प्रभु-ही-प्रभु रहेंगे और यदि कहीं विश्वकी सत्ता रहेगी भी तो विश्वके अणु-अणुमें हमें अपने इष्टदेव ही भरे दीखेंगे। जितने आदरसे, जिस प्रेमसे हम मन्दिरमें भेंट चढ़ायेंगे, उतने ही आदरसे, उसी प्रेमसे विश्वरूप प्रभुको भी हम यथायोग्य यथासम्भव उपहार समर्पित करेंगे; किन्तु जबतक यह ज्योति नहीं जगी है तबतक सावधान होकर हमें अपनी पूजाको विशुद्ध एवं परिपूर्ण बनानेकी चेष्टा करनी पड़ेगी। हम देखते हैं कि पूजा समाप्त करनेके बाद जब हमें भूखकी अनुभूति होती है, तब हम स्वयं प्रसाद ग्रहण करते हैं तथा इष्ट-मित्रोंको भी प्रसाद देते हैं। हमें जब शीतका अनुभव होता है तब हम अपने अङ्गोंको आवश्यक वस्त्रोंसे ढकते हैं। जब हमारे शरीरमें रोग होते हैं,

English translation

Worship and Aarti of the LordIn the temple, before the sacred deity form of the Lord, we worship Him with various offerings; we offer Him incense, light, food offerings, and betel leaf; we perform His aarti; spreading a beautiful bed for Him, we put Him to rest, and then, with great devotion, serve Him by fanning Him with a hand-fan. Doing so is a matter of great good fortune, and one must definitely do it. But if, along with this worship, we were also to include the worship of the cosmic-form Lord in our daily routine, our entire life would then become imbued with worship, and our worship would become all-encompassing. If the light of the Lord has awakened in the heart, and in the illumination of that light, the deity of the temple-the Lord seated in the form of the sacred image-has become entirely conscious before our vision, and if not even for a single moment do we perceive that this is an idol made of metal, stone, etc., then nothing more remains to be said; because then, neglecting the cosmic-form Lord through us is simply impossible. In our sight, the independent existence of the universe will cease to be; there will be solely the Lord and the Lord alone; and even if the universe appears to exist anywhere, we shall behold our chosen deity pervading every single atom of the universe. With the same reverence and love with which we offer gifts in the temple, with that very reverence and love we shall also present offerings to the cosmic-form Lord as befitting and as possible. However, until this light has awakened, we must remain vigilant and strive to make our worship pure and complete. We observe that after finishing worship, when we experience hunger, we ourselves partake of the sanctified food (prasad) and also distribute prasad to our dear friends. When we feel cold, we cover our limbs with the necessary garments. When illnesses afflict our bodies,

Original

तब उनको दूर करनेके लिये हम ओषधियोंका भी सेवन करते हैं, किन्तु ऐसा करते समय सभी तो नहीं, पर हममेंसे अधिकांश इस बातको भूल जाते हैं कि अभी-अभी हम जिन प्रभुकी पूजा मन्दिरमें कर आये हैं, वे ही प्रभु पुनः हमारी पूजा ग्रहण करनेके लिये विविध रूप धारण किये बाहर खड़े हैं। वे ही स्वच्छ शुद्ध वस्त्र धारण किये, सिरपर तिलक लगाये, निर्मल पवित्र धातुपात्र हाथमें लिये हुए सन्तमण्डलीके रूपमें प्रसाद पानेकी शान्तिसे बाट देख रहे हैं तथा वे ही अपने अङ्गोंमें चिथड़ा लपेटे, धूलमें सने, टीनका टूटा डिब्बा हाथमें लिये कङ्गाल बनकर कुछ भी दे देनेके लिये करुण पुकार लगा रहे हैं। एक रूपमें वे शरीरपर ऊनी वस्त्र धारण किये भद्रपुरुषके वेशमें हमारी बैठकमें हमसे गरीबोंको कम्बल बाँटनेके सम्बन्धमें परामर्श एवं सहायता लेने आये हैं तथा दूसरे रूपमें वे ही हमारे द्वारके बाहर खड़े रहकर जाड़ेसे ठिठुरते हुए हमारे बाहर आनेकी बाट देख रहे हैं और ठण्डसे बचनेके लिये हमें चादर ओढ़ते देखकर, 'बाबूजी ! जाड़ेसे मरा जा रहा हूँ, एक पुराने टाटका टुकड़ा मुझे भी दे दो, भगवान्‌ तुम्हारा भला करेगा, ऐसा बार-बार चिल्ला रहे हैं।' हम जिस समय सब प्रकारसे सजे हुए कमरेमें मोटे गद्देपर तकियेके सहारे बैठे यह कह रहे हैं--'वैद्यजी ! पूजा करते समय मामूली सिर-दर्द हो गया था, अभीतक वह मिटा नहीं, इसीसे भगवान्‌की पूजाके समय भी कुछ विक्षेप हुआ।' और वैद्यजीसे अपने रोग-नाशके लिये दवाकी व्यवस्था करवा रहे हैं; ठीक उसी समय वे प्रभु मन्दिरमें विराजित रहनेवाले वे हमारे इष्टदेव ही हैजाके रोगसे पीड़ित, अत्यन्त दुर्बल, अनाथ भिखारीके वेशमें सड़कपर पड़े हुए होते हैं तथा हमारे पास एक दूसरे रूपसे सूचना भेजते हैं कि 'बाबूजी ! एक भिखारी पड़ा है, उसके सारे कपड़े टट्टीमें सन गये हैं, बड़ा ही दुर्बल और दुःखी है, उसकी कुछ व्यवस्था होनी चाहिये।' किन्तु ऐसे अवसरोंपर हमें यह याद नहीं रहता कि इन सभी रूपोंमें प्रभु ही हमारी पूजा ग्रहण करने आते हैं। इसीलिये हम कभी तो उनकी

English translation

we consume medicines to cure them; but while doing so, though not all, most of us forget that the very Lord whom we have just worshipped in the temple is standing outside in various forms to receive our worship again. It is He who, clad in clean and pure garments, with tilak applied on His forehead, and holding an immaculate holy metal vessel in hand, patiently awaits to receive prasad in the form of an assembly of saints; and it is He who, with rags wrapped around His limbs, smeared with dust, and holding a broken tin can in hand, calls out with a plaintive cry as a destitute beggar, asking for whatever might be given. In one form, wearing woolen clothes upon His body in the guise of a gentleman, He has come to our parlor to seek our counsel and assistance regarding the distribution of blankets to the poor; and in another form, standing outside our doorway and shivering with cold, He waits for us to step outside, and seeing us wrap a shawl to protect ourselves from the chill, He repeatedly cries out, "Sir! I am dying of cold, please give me even a piece of old sackcloth, God will bless you." While we, sitting supported by pillows on a thick mattress in a fully decorated room, are saying, "Doctor! A slight headache arose during worship, it has not subsided yet, and because of this, some distraction also occurred during the Lord's worship," and are arranging medication from the physician for curing our ailment; exactly at that very moment, that same Lord-our chosen deity who resides in the temple-lies on the road in the guise of an extremely frail, orphaned beggar afflicted with cholera, and sends word to us through another form, saying, "Sir! A beggar is lying there, all his clothes are soiled with excrement, he is extremely weak and miserable, some arrangement ought to be made for him." Yet on such occasions, we fail to remember that in all these forms, it is the Lord alone who comes to accept our worship. For this reason, we sometimes

Original

उपेक्षा कर देते हैं तथा कभी-कभी उनके प्रति बहुत बुरा व्यवहार कर बैठते हैं। यदि हम प्रभुको इन सभी रूपोंमें पहचान पाते तो जो सुख हमें स्वयं प्रसाद पानेमें, जो आदर-प्रेम-भाव अपने इष्ट-मित्रोंको प्रसाद देनेमें होता है, उससे बहुत अधिक तृप्ति एवं प्रेमकी अनुभूति भिखारीके टीनवाले पात्रमें भोजन परसते समय होती। जो रस हमें स्वयं ऊनी कपड़े ओढ़नेपर ठण्ड मिटनेसे प्राप्त होता है, उससे बहुत अधिक बढ़कर रस हमें उस दीन-हीन सर्दीसे ठिठुरते हुएको कपड़ा देनेमें प्राप्त होता। जो तत्परता अपने रोगको दूर करनेके लिये हममें होती है, उससे बहुत अधिक मात्रामें लगन उस रुग्ण अनाथ व्यक्तिकी समुचित व्यवस्था एवं सेवा करनेमें होती। पर हममें तो इनसे विपरीत भाव होते हैं। इसीलिये हमारी पूजा भी अधूरी ही रह जाती है। प्रभुको पहचाननेवाले भक्तके द्वारा पूजा कैसी होती है, यह हमें जानना चाहिये। सन्त एकनाथके जीवनकी एक घटना है, जिससे हम बहुत कुछ सीख सकते हैं। उस समय भारतवर्षमें रेल नहीं थी। दक्षिण भारतसे उत्तरकी सीमा हिमालयकी गङ्गोत्तरीतक आना सहज काम नहीं था। हृदयमें प्रभुकी झाँकी करते हुए सन्त एकनाथ गङ्गोत्तरी आये, वहाँके पुनीत जलको काँवरमें भरकर ले चले, काशी होते हुए रामेश्वरकी ओर जाने लगे; वहाँ जाकर उस जलसे वे प्रभुकी पूजा करना चाहते थे। धीरे-धीरे रामेश्वर निकट आने लगा, अत्यन्त समीप आ गया। ग्रीष्मऋतु थी। एक दिन दुपहरीकी जलती धूपमें एकनाथने रेतीले मैदानमें एक गधेको पड़े छटपटाते देखा-वे उसके निकट चले गये। देखा-प्याससे उस असहाय पशुकी बुरी दशा हो रही है। एकनाथको अनुभव हुआ, मेरी पूजा स्वीकार करनेके लिये ही प्रभु यहाँ पधार गये हैं। अविलम्ब उन्होंने काँवर उतारी और गङ्गोत्तरीका वह पुनीत जल गधेके मुखमें डालना आरम्भ किया। ठण्डा जल पीनेसे उस मरणासन्न प्राणीमें नवीन प्राणोंका सञ्चार हो आया। गधा उठ खड़ा हुआ तथा सुखपूर्वक एक ओर चला गया। एकनाथकी पूजा सम्पन्न

English translation

neglect Him, and at times end up treating Him very poorly. If we were able to recognize the Lord in all these forms, then far greater than the pleasure we feel in partaking of prasad ourselves, and far greater than the reverence and love felt in offering prasad to our dear friends, would be the experience of satisfaction and love felt while serving food into the beggar's tin container. Far greater than the delight we obtain from overcoming the chill by wrapping ourselves in woolen garments would be the delight obtained from giving clothing to that destitute person shivering in the cold. Far greater in measure than the promptness we have in curing our own illness would be our dedication in making proper arrangements and rendering service to that ailing, orphaned person. But our sentiments are contrary to these. For this reason, our worship also remains incomplete. We ought to know how worship is performed by a devotee who truly recognizes the Lord. There is an incident from the life of Saint Eknath from which we can learn a great deal. In those days, there were no railways in India. Traveling from South India to the northern frontier of the Himalayas at Gangotri was no easy task. Envisioning the Lord in his heart, Saint Eknath came to Gangotri, filled a carrying pole (kanwar) with the holy water from there, and carrying it along, began proceeding via Kashi toward Rameshwaram; reaching there, he wished to worship the Lord with that water. Gradually, Rameshwaram began to draw near, coming extremely close. It was summer. One day, under the blazing midday sun, Eknath saw a donkey lying in a sandy plain, writhing in agony-he went near it. He saw that the helpless beast was in a terrible state due to thirst. Eknath realized that the Lord Himself had arrived right here to accept his worship. Without delay, he lowered the kanwar and began pouring that holy water of Gangotri into the donkey's mouth. Upon drinking the cool water, a new surge of life was infused into that dying creature. The donkey stood up and walked away comfortably to one side. Eknath's worship was accomplished

Original

हो गयी। वे उल्लासमें भर रहे थे, किंतु उनके अन्य साथी दुःख कर रहे थे कि 'हाय, इतने परिश्रमसे लाया हुआ गङ्गोत्तरीका जल व्यर्थ चला गया। रामेश्वर जाकर इससे प्रभुकी पूजा नहीं हो सकी। इस जीवनमें पुनः गङ्गोत्तरीसे जल लाकर पूजा हो सकेगी, यह तो सम्भव नहीं।' उनकी भावना देखकर एकनाथ हँसे। हँसकर बोले—'भाइयो! शरीरका पर्दा हटाकर देखो, फिर दीखेगा कि एकमात्र प्रभु ही सर्वत्र परिपूर्ण हैं। मेरी पूजा तो रामेश्वरके मन्दिरमें विराजित स्वयं प्रभुने यहींसे स्वीकार कर ली।'अब कहीं हम भी सन्त एकनाथकी तरह विश्वके कण-कणमें विराजित प्रभुको पहचान सकते तो हमारी पूजा भी सर्वाङ्गीण पूजा बन जाती। हमारी आजकी जो यह दशा है कि पासकी नदीसे जल भरकर हम किसी मन्दिरमें प्रभुकी पूजा करने चलते हैं, मन्दिरसे कुछ दूरपर ही हमें एक ऐसा असहाय, उपेक्षित प्राणी—पशु नहीं, मनुष्य— मिलता है, जिसके अन्तिम श्वास आ रहे हों, हमारी दृष्टि भी उसपर पड़ जाती है, किन्तु हम उस ओरसे दृष्टि हटा लेते हैं, क्षणभरके लिये रुककर कौतूहलकी दृष्टिसे हम भले कुछ पूछ-ताछ कर लें, पर आखिर हमारा भी उस मरणासन्न व्यक्तिके प्रति कोई कर्तव्य है, यह भावना भी हमारे मनमें नहीं उदय होती। अधिक-से-अधिक कुछ हुआ तो इतना कि करुणामिश्रित दो-चार शब्द मुँहसे उच्चारण कर लेते हैं और फिर मन्दिरमें पूजा करने चले जाते हैं। इतना भी नहीं करते कि अपने लोटेके जलकी कुछ बूँदें उस मुमूर्षुके सूखते हुए कण्ठमें तो डाल दें—हमारी ऐसी दशा प्रभुको पहचाननेपर कदापि नहीं होती। फिर तो हमें भी यह दीखता कि मन्दिरके देवता हमारी पूजा ग्रहण करनेके लिये यहाँ इस रूपमें प्रकट हो गये हैं तथा उस समय केवल जल ही नहीं, हमारे पास जो कुछ भी साधन प्राप्त हैं, हमारे द्वारा जो कुछ भी होना सम्भव है, उन सबका पूर्ण उपयोग करते हुए पूरी तत्परतासे हम उस रूपमें विराजित प्रभुकी पूजामें ही जुट पड़ते।

English translation

was accomplished. He was filled with joy, but his other companions were grieving that, 'Alas! The water from Gangotri brought with so much toil has gone in vain. Going to Rameshwaram, the worship of the Lord could not be performed with it. That in this life worship could again be done by bringing water from Gangotri is simply not possible.' Seeing their sentiment, Eknath smiled. Having smiled, he said, 'Brothers! Remove the veil of the body and look; then it will be seen that the Lord alone is completely present everywhere. The Lord Himself, enshrined in the temple of Rameshwaram, has accepted my worship right from here.' Now, if somehow we too, like Saint Eknath, could recognize the Lord seated in every particle of the universe, our worship too would become all-encompassing worship. Our condition today is such that, filling water from a nearby river, we set out to worship the Lord in some temple, and just a short distance from the temple we come across such a helpless, neglected being-not an animal, but a human being-who is drawing his final breaths; our glance also falls upon him, yet we turn our eyes away from that direction; pausing for a moment, we might make some inquiries out of curiosity, but after all, even the feeling that we have a duty toward that dying person does not arise in our mind. If at most anything happens, it is merely that we utter a few compassionate words from our mouth and then proceed to the temple to worship. We do not do even this much: to pour a few drops of water from our jug into the parched throat of that dying person-such a condition of ours would never occur upon recognizing the Lord. Then it would also be visible to us that the Deity of the temple has manifested here in this form to receive our worship, and at that time, using not merely water but whatever means are available to us, and whatever is possible for us to do, fully utilizing all of them with complete readiness, we would plunge straight into the worship of the Lord seated in that form.

Original

कभी-कभी हम ऐसा सोचते हैं कि 'क्या करें, विश्वरूप भगवान्‌की पूजाके उपयुक्त साधन ही हमारे पास नहीं हैं। साधनके अभाववश ही हम पूजा नहीं कर पाते।' पर ऐसी धारणा हमारे मनका भ्रम ही है! यह बात बिलकुल नहीं है कि जो साधन हमारे पास नहीं हैं वे हो जायँ तभी प्रभुकी पूजा होगी। असलमें तो हमारे अन्दर पूजाकी सच्ची चाह होनी चाहिये। चाह होनेपर हम अपने द्वारा होनेवाले प्रत्येक कर्मसे, प्रत्येक चेष्टासे उनकी पूजा कर सकते हैं। जीवन- निर्वाहके लिये आखिर कोई-न-कोई कार्य तो हम करते ही हैं। हम दूकानदार हैं—चावल, दाल, नमक, मसाला, घी, चीनी, बर्तन, वासन, कपड़ा, गहना, हीरा, मोती आदिमेंसे किसी वस्तुकी हमारी दूकान है। दूकानपर हम प्रतिदिन दस घण्टे नियमसे बैठते हैं। अब सोचकर देखें, ग्राहकके रूपमें हमारी दुकानपर कौन आता है? प्रभु ही तो आते हैं। फिर प्रभुको उस रूपमें देखकर, पहचानकर, सम्मानपूर्वक उचित मूल्य लेकर उनकी सेवाकी दृष्टिसे यदि हम उन्हें ईमानदारीके साथ अच्छी वस्तु दे देते हैं, तो यह माल बेचना ही हमारी पूजा हो जायगी; किन्तु हमारी वृत्ति तो यह होती है कि ग्राहकसे अधिक-से-अधिक मूल्य लेकर बदलेमें घटिया माल उसके हाथमें खपा दें। हम नमूनेमें कुछ दिखाते हैं और देते समय देते कुछ दूसरा ही हैं। इस प्रकार अपने ही इष्टदेवकी हम वञ्चना करते हैं। इतना ही नहीं, उन्हें ठगकर उलटा हम उन्हींपर झूठा अहसान लादते हैं कि 'देख जी! यह वस्तु इतने मूल्यमें हमने आपको दे दी, दूसरी जगह आपको नहीं मिलेगी।' भगवान् देखते हैं—'देखो, यही व्यक्ति मन्दिरमें तो मेरे समक्ष विविध उपचार रखकर बड़े आदर-भावसे मेरी पूजा करता है, पर जब मैं इस रूपमें यहाँ इसकी पूजा ग्रहण करने आया हूँ, तब बुरी तरहसे यह मुझको एवं अपने-आपको ठग रहा है।'

English translation

Sometimes we think, 'What can we do? We simply do not have the appropriate means for the worship of the universal-form Lord. It is only due to the lack of means that we are unable to perform worship.' But such a notion is merely a delusion of our mind! It is not at all the case that only when the means we lack become available will the worship of the Lord take place. In reality, there should be a true yearning for worship within us. When the yearning is present, we can worship Him through every action and every endeavor performed by us. After all, we certainly do some work or other for our livelihood. Suppose we are a shopkeeper-we have a shop of any commodity among rice, lentils, salt, spices, ghee, sugar, utensils, vessels, cloth, jewelry, diamonds, pearls, etc. We sit at the shop regularly for ten hours every day. Now let us reflect and see: who comes to our shop in the form of a customer? It is none other than the Lord who comes. Then, seeing and recognizing the Lord in that form, taking a fair price with respect, and with an attitude of serving Him, if we give Him good goods with honesty, then this selling of goods itself will become our worship; but our tendency is to extract the maximum price from the customer and in exchange dispose of substandard goods into his hands. We show something in the sample, and at the time of giving, we give something entirely different. In this way, we deceive our very own chosen Deity. Not only this, after cheating Him, we inversely impose a false favor upon Him, saying, 'Look here! We gave you this item at such a price; you will not get it anywhere else.' The Lord sees-'Look, this very person in the temple places various offerings before Me and worships Me with great reverence, but when I have come here in this form to receive his worship, he is terribly deceiving Me as well as himself.'

Original

वास्तवमें तो हम ही ठगे जाते हैं, क्योंकि सर्वसमर्थ प्रभु तो नित्य अपनी अखण्ड महिमामें स्थित हैं, अपने स्वरूपानन्दसे नित्य परिपूर्ण हैं, हमारी पूजा ग्रहण करनेकी आवश्यकता उन्हें नहीं है, वे तो स्वभावगत करुणावश हमारा मङ्गल करनेके लिये ही हमारी पूजा स्वीकार करते हैं। पूजा करनेका जो कुछ भी फल है, लाभ है, वह तुरन्त पूजा करनेवालेको ही वे लौटा देते हैं। जैसे सज-धजकर हम दर्पणके सामने खड़े होते हैं तो उस समय हमारे मुखका सौन्दर्य दर्पणमें दीखनेवाले प्रतिबिम्बको भी ठीक उसी मात्रामें सुन्दर बना देता है, हमारी सजावटको दर्पण पूरा-पूरा हमें ही तुरन्त उसी क्षण लौटा देता है, वैसे ही प्रभुके प्रति की हुई सद्भावना, उन्हें समर्पित की हुई वस्तु, उनको छूकर उसी क्षण हमारे पास चली आती है, हमारी पूजाको प्रभु ज्यों-की-त्यों अविलम्ब हमें ही अर्पित कर देते हैं। हमारी दूकानपर ग्राहकके रूपमें आये हुए भगवान्‌की यदि हम वञ्चना करते हैं, तो वह असद्व्यवहार हमपर ही प्रतिफलित होता है, दूसरेपर नहीं, प्रभुको ठगने जाकर हम स्वयं ठगे जाते हैं। ऐसा न करके यदि हम अपने दैनिक व्यवहारोंको विशुद्ध बना लें, दूकानपर आये हुए प्रत्येक ग्राहकके रूपमें प्रभुको पहचानकर सबको समान आदरभाव देते हुए पवित्र लेन-देन करें तो यह हमारी खरीद-विक्री ही विश्वरूप प्रभुकी पूजा बन जायगी। ऐसे ही यदि हम चिकित्सक हैं तो प्रत्येक रोगीमें प्रभुको पहचानकर, शिक्षक हैं तो प्रत्येक छात्रमें भगवान्‌को विराजित देखकर और वकील हैं तो प्रत्येक वादी, प्रतिवादी, न्यायाधीश, साक्षीमें अपने इष्टदेवको ही अभिव्यक्त देखकर यथायोग्य अपने उचित विशुद्ध व्यवहारसे उनकी पूजा कर सकते हैं। हम जहाँ जिस क्षेत्रमें हैं, जिस परिस्थितिमें जो भी काम करते हैं,

English translation

In reality, it is we ourselves who are deceived, because the all-powerful Lord is eternally established in His undivided glory and eternally filled with the bliss of His own nature; He has no need to receive our worship. It is solely out of innate compassion, to bestow our welfare, that He accepts our worship. Whatever fruit or benefit there is in performing worship, He immediately returns it to the worshiper alone. Just as when, adorning ourselves, we stand before a mirror, at that time the beauty of our face makes the reflection visible in the mirror beautiful in precisely the same measure, and the mirror returns our adornment entirely to us at that very instant, similarly, goodwill directed toward the Lord and an object offered to Him, upon touching Him, comes right back to us in that very moment; the Lord, without delay, renders our worship back to us exactly as it was. If we deceive God who has come to our shop in the form of a customer, then that misbehavior reflects back upon us alone, not on anyone else; going to cheat the Lord, we ourselves get cheated. Instead of doing so, if we purify our daily dealings, recognize the Lord in the form of every customer who visits the shop, and conduct pure transactions while giving equal reverence to all, then this buying and selling of ours will itself become the worship of the universal-form Lord. Likewise, if we are a physician, by recognizing the Lord in every patient; if a teacher, by seeing God enshrined in every student; and if a lawyer, by seeing our chosen Deity alone manifested in every plaintiff, defendant, judge, and witness, we can worship Him through our proper, pure conduct in a fitting manner. Wherever we are, in whichever sphere, whatever work we do in whatever circumstance,

Original

वहीं उसी क्षेत्रमें, उसी परिस्थितिमें अपने कामको विशुद्ध बना सकते हैं तथा फिर अपने सम्पर्कमें आनेवाले प्रत्येक व्यक्तिमें प्रभुको देखकर उन्हें यथायोग्य रूपमें अपनी विशुद्ध पूजा समर्पित कर सकते हैं। अनादि-संस्कारवश एक बार ऐसा करनेमें कुछ कठिनताका अनुभव हो सकता है, पर यदि हममें लगन है, अपने जीवनको पूजामय बनानेके लिये हम कटिबद्ध हैं तो अनन्त शक्तिमान् प्रभुकी शक्ति अपने-आप हमें ऊपर उठाने लगेगी, कठिनाइयाँ दूर होती जायँगी, आगे-से-आगे सुगम पथ दीखता जायगा। फिर हमें यह भ्रम नहीं होगा कि पूजाके उपयुक्त साधन ही हमारे पास नहीं हैं। हम करें तो क्या करें। हमें तब स्पष्ट दीखेगा कि जिस वेषमें प्रभु पूजा ग्रहण करने आये हैं, उसके अनुरूप पूजाकी सामग्री उन्होंने पहलेसे ही हमारे पास भेज रखी है। परम उत्साहसे हम उन सामग्रियोंका खुले हाथों उपयोग करेंगे तथा धीरे-धीरे हमारा जीवन पूजामय होकर ही रहेगा।मन्दिरमें विराजित ठाकुरजीकी नित्य पूजा करनेवाले, अचल श्रद्धा, निश्चल प्रेमसे पूजाकी विविध सामग्रियोंको अर्पण करके रामको रिझानेवाले भक्तशिरोमणि गोस्वामी तुलसीदासजीने पूजाका एक अत्यन्त सुन्दर क्रम बताया है। वे कहते हैं—रे मन! समस्त दुःखद्वन्द्वोंको नाश कर देनेवाले आनन्दमय प्रभुकी तू ऐसी आरती (पूजा) किया कर। इन्द्रियोंके नियामक प्रभुने ऐसी आरती करनेकी शक्ति तेरी इन्द्रियोंमें दे रखी है, उनकी शक्तिसे शक्तिमान् होकर तू इस प्रकारकी आरती आरम्भ कर! देख तू धूप देना तो जानता ही है; पर आज एक नया धूप तुझको बताता हूँ। जड़, चेतन, सारा विश्व प्रभुका ही रूप है। वे सर्वत्र निरन्तर विराजमान हैं—इस वासना (सुगन्ध) की धूप तू प्रभुको समर्पित कर। इस धूपसे प्रभुका विश्वरूप सारा मन्दिर सुवासित

English translation

right there in that very sphere and in that very circumstance we can make our work pure, and then, seeing the Lord in every person who comes in contact with us, we can offer our pure worship to Him in a fitting manner. Due to beginningless impressions, some difficulty may be experienced in doing so at first, but if there is dedication in us and we are resolved to make our life full of worship, then the power of the infinitely powerful Lord will automatically begin to lift us up, difficulties will keep getting removed, and an increasingly easy path will become visible ahead. Then we will not have the illusion that we lack the proper means for worship, wondering what we should do. It will then be clearly visible to us that the Lord has already sent to us the articles of worship corresponding to the attire in which He has come to accept worship. With supreme enthusiasm we will use those articles with open hands, and gradually our life will certainly become filled with worship. The crest-jewel of devotees, Goswami Tulsidas Ji-who daily worshiped Thakur Ji enshrined in the temple and pleased Rama by offering diverse articles of worship with unwavering faith and unblemished love-has described an exceedingly beautiful sequence of worship. He says-O mind! Perform such an Arati (worship) of the blissful Lord, the destroyer of all griefs and dualities. The Lord, the controller of the senses, has placed the power to perform such Arati within your senses; becoming empowered by His power, commence this kind of Arati! Behold, you already know how to offer incense; but today I tell you of a new incense. The entire universe-insentient and sentient-is the very form of the Lord. He is continuously present everywhere-offer the incense of this fragrance (vasana) to the Lord. With this incense, the entire temple of the Lord's universal form will become fragrant

Original

हो जायगा। तेरी भी ‘यह अपना, यह पराया’, ‘यह अच्छा, यह बुरा’, इस प्रकारकी भेदरूप दुर्गन्ध मिट जायगी। ऐसी धूप देकर फिर स्वरूप- ज्ञानका दीपक जला दे, प्रभुके साथ सदा-सर्वदा संयुक्त रहनेकी अनुभूति कर ले। इस प्रदीपके आलोकमें तेरे ऊपर छाया हुआ क्रोध, मद, मोह आदिका अँधेरा नष्ट हो जायगा; इतना ही नहीं, इस ज्ञानके प्रकाशमें तेरे समीप रहनेवाले सपरिकर अभिमानरूप प्रबल डाकूकी शक्ति नष्ट हो जायगी, यही डाकू तो तेरी की हुई पूजाका फल लूट लेता है। इस ज्ञानकी ज्योतिके सामने फिर इसकी शक्ति ठहर नहीं सकेगी; क्षीण हो जायगी। अब निश्चिन्त होकर भाव (भक्ति) का नैवेद्य अर्पण कर। तेरी प्रत्येक चेष्टा प्रभुको सुख पहुँचानेके उद्देश्यसे ही हो, इस निर्मल भावका ही तू भोग लगा; तेरा यह सुन्दर नैवेद्य प्रभुको अत्यन्त सन्तोषकर होगा। यह करके फिर प्रेमका ताम्बूल सामने रख दे; तू इतना कोमल, सरस, सुगन्धित दोषहारी बन जा कि प्रभु तुझे अपने ओठोंपर धारण कर लें, तू उनकी स्मृतिका विषय बन जाय। इसका परिणाम यह होगा कि दुःख तुझे छू नहीं सकेंगे, संशय तुझे चञ्चल नहीं बना सकेगा, उनकी अनन्त शोभा, असीम सौन्दर्यके प्रवाहसे तू इतना भर जायगा कि अपार संसारकी वासनाओंके बीज फिर तुझमें ठहर नहीं सकेंगे, बह जायेंगे। फिर तुझे यह अनुभव होगा कि अभी-अभी जो दस इन्द्रियरूपी दस बत्तियाँ अशुभ-शुभ कर्मरूपी घृतमें सनी थीं, उनका आसक्ति-त्यागरूप अग्निसे संयोग हो गया है, उनमेंसे सत्त्वगुणरूपी लौ निकल रही है। लौ भक्ति, वैराग्य, विज्ञानमें परिणत हो रही है। बस, इन्हीं भक्ति-वैराग्य-विज्ञानरूपी दीपोंसे तू जगन्निवास प्रभुकी नीराजन (आरती) कर, अपने भक्ति, वैराग्य, विज्ञान—ये भी तू उन्हें समर्पित कर दे। रे मन ! धूप, दीप, नैवेद्य, ताम्बूल, नीराजनसे

English translation

will be attained. Your foul odor of division, such as "this is mine, this is another's" and "this is good, this is bad," will also be erased. Having offered such incense, light the lamp of knowledge of the true Self and realize the experience of being ever united with the Lord. In the radiance of this lamp, the darkness of anger, pride, infatuation, and the like that overshadows you will be destroyed; not only that, but in the illumination of this knowledge, the power of the mighty robber named arrogance along with his retinue dwelling near you will be broken. It is this very robber who robs the fruit of the worship you perform. Before the light of this knowledge, his strength will no longer be able to stand; it will waste away. Now, free from anxiety, offer the sacred food-offering of devotion. Let your every endeavor have the sole purpose of bringing delight to the Lord; offer the oblation of this pure feeling alone; this beautiful offering of yours will bring supreme satisfaction to the Lord. Having done this, place before Him the betel leaf of love; become so tender, full of sweet essence, fragrant, and free of blemish that the Lord may place you upon His lips and you may become the object of His remembrance. The consequence of this will be that sorrows will not be able to touch you, doubts will not be able to unsettle you, and you will become so filled with the flood of His infinite splendor and boundless beauty that the seeds of desires of this boundless worldly existence will no longer be able to remain within you; they will be washed away. Then you will realize that the ten wicks of the ten senses, which just now were soaked in the clarified butter of auspicious and inauspicious deeds, have come into union with the fire of renunciation of attachment, and from them the flame of the quality of purity (sattva) is rising. The flame is transforming into devotion, dispassion, and supreme wisdom. Thus, with these lamps of devotion, dispassion, and supreme wisdom, perform the waving of lamps (arati) unto the Lord who abides in the universe, and surrender these too-your devotion, dispassion, and wisdom-unto Him. O mind! Through incense, lamp, food-offering, betel, and the waving of lights,

Original

पूजा हो चुकी। अब तो अपने हृदयके मन्दिरमें शान्तिकी शय्या बिछा दे, दान्तिसे हृदयको भर ले। इस शान्तिके पर्यङ्कपर ही प्रभु श्रीराघवेन्द्र सुखसे शयन करेंगे। देख, उनकी सेवाके लिये अपने हृदय-मन्दिरमें क्षमा एवं करुणा आदिके रूपमें परिचारिकाएँ भी नियुक्त कर दे। इतना करके फिर झाँककर देख ! तुझे दीखेगा कि जहाँ प्रभु हैं एवं उनकी ज्योतिसे हृदय-मन्दिर चम-चम चमक रहा है। 'मैं-मेरा, तू-तेरा' मायासे उत्पन्न भेदका यह अँधेरा सदाके लिये मिट गया है। मन ! तू जान ले— यही वह आरती है जिसमें महान् तत्त्वदर्शी ऋषि, मुनि, योगी, ज्ञानी सदा लगे रहते हैं, प्रभुकी पूजा करते रहते हैं। ऐसी पूजा जो भी करता है, वह कामादि समस्त दोषोंसे मुक्त होकर तरण-तारण बन जाता है— ऐसी आरती राम रघुबीरकी करहि मन। हरन दुख-दुंद गोबिंद आनन्दघन ॥ अचर-चर रूप हरि, सरबगत, सरबदा। बसत, इति बासना धूप दीजै। दीप निजबोधगत कोह-मद-मोह-तम, प्रौढ़ अभिमान चित्तवृत्ति छीजै ॥ भाव अतिसय बिसद प्रबर नैबेद्य सुभ, श्रीरमन परस सन्तोषकारी। प्रेम तांबूल गत कूर संसय सकल, बिपुल भव-बासना-बीजहारी ॥ असुभ सुभकर्म-घृतपूरित दस बर्तिका, त्याग पावक, सतोगुण प्रकासा। भक्ति-बैराग्य-बिज्ञान दीपावली, अर्पि नीराजनं जगनिवासा ॥

English translation

the worship has been accomplished. Now spread the bed of peace in the temple of your heart and fill the heart with self-control. Upon this couch of peace alone will Lord Sri Raghavendra repose in comfort. Behold, appoint also in the temple of your heart handmaidens in the form of forgiveness, compassion, and the like for His service. Having done this, look inside again! You will see where the Lord is, and with His radiance the temple of the heart is shining brightly. This darkness of duality born of illusion-"I and mine, you and yours"-is wiped away forever. O mind, understand this: this is that very arati in which the great truth-seeing seers, sages, yogis, and wise ones are ever engaged, continuously worshiping the Lord. Whoever performs such worship is liberated from all defects such as lust and becomes both delivered and a deliverer of others: [Braj] O mind, perform such an arati unto Sri Rama, the hero of Raghu's line, the dispeller of sorrow and conflict, Govinda, the embodiment of dense bliss. [Braj] Offer the incense of realizing that the Lord abides eternally in all movable and immovable forms, pervading everywhere. [Braj] Light the lamp of self-knowledge, in which the darkness of wrath, pride, and delusion is dispelled, and the mature mental modification of arrogance wastes away. [Braj] Offer the auspicious, supreme food-oblation of an intensely pure feeling of devotion, which brings utmost satisfaction to the delight of Lakshmi. [Braj] Offer the betel leaf of love, which dispels all cruel doubts and destroys the seeds of manifold worldly desires. [Braj] The ten wicks filled with the clarified butter of auspicious and inauspicious actions are ignited by the fire of renunciation, shining with the light of the sattva quality. [Braj] Offering this row of lamps of devotion, dispassion, and supreme knowledge, perform the arati unto the Lord who abides in all the world.

Original

विमल-हृदि-भवन-कृत शांति-पर्यंक सुभ, सयन के बाद विश्राम श्रीराभराया । क्षमा-करुना प्रमुख तत्र परिचारिका, यत्र हरि तत्र नहिं भेद माया ॥ एहि आरती-निरत सनकादि, श्रुति, सेष, सिव, देवरिषि, अखिल मुनि तत्त्व-दरसी । करै सोइ तरै, परिहरै कामादि मल, बदति इति अमलमति दास तुलसी ॥ यदि गोस्वामी तुलसीदासके इस सन्देशको हम भी ग्रहण कर सकें, इसे अपने जीवनमें उतार सकें तो हमारा जीवन भी वास्तवमें पवित्र भगवत्-पूजामय बन जाय। पूरा नहीं, हम यदि केवल इस प्रकारकी धूप एवं ऐसा नैवेद्यमात्र, केवल दो सामग्री ही प्रभुको अर्पित कर सकें—सर्वत्र प्रभुको विराजित, सबको प्रभुका ही रूप देखकर यदि उन्हें सुख पहुँचानेकी चेष्टा कर सकें तो हमारा काम तो इतनेसे ही हो जाय। मन्दिरमें तो हम पूजा करें ही, साथ ही अपनी दिनचर्यामें दो बातें और बढ़ा लें। फिर हमारी पूजा सर्वाङ्गीण हो ही जायगी, हमारा एवं प्रभुका मिलन भी तुरन्त ही हो जायगा और उनसे मिलकर हम सदाके लिये सुखी हो जायँगे।

English translation

[Braj] In the pure mansion of the heart, upon the auspicious couch of peace, King Sri Rama takes His rest and repose. [Braj] Forgiveness and compassion are the foremost maidservants there; where the Lord is present, the illusory division of maya does not exist. [Braj] Sanaka and his brothers, the Vedas, Shesha, Shiva, the divine sage Narada, and all the truth-seeing sages are absorbed in this arati. [Braj] Whoever performs it crosses over, casting away impurities such as lust; so speaks the pure-minded servant Tulsidas. If we too can receive this message of Goswami Tulsidas and bring it into our lives, our life too will truly become filled with holy divine worship. Even if not in its entirety, if we can offer unto the Lord only such incense and such food-offering-just these two articles-seeing the Lord seated everywhere, beholding all beings as forms of the Lord, and striving to bring delight unto Him, our purpose would be fulfilled by this alone. While we certainly perform worship in the temple, we should also incorporate two more practices into our daily routine. Then our worship will become complete in all aspects, our union with the Lord will take place at once, and having united with Him, we shall become joyful forever.