Original
समयका सदुपयोग
जो सुख-दुःखके स्तरसे ऊपर उठ गये हैं, उनकी बात अलग है। अन्यथा हममेंसे ऐसा कोई नहीं जो दुःख चाहता हो। किन्तु हमारे न चाहनेपर भी दुःख तो पिण्ड नहीं छोड़ता। दुःखके लिये हम कोई प्रयत्न नहीं करते, फिर भी दुःखके निमित्त उपस्थित होते ही हैं और अज्ञानवश अपने-आपको उनसे जोड़कर हम दुःखी भी होते ही हैं। ठीक इसी प्रकार यह सनातन नियम है कि इन्द्रियोंसे भोगे जानेवाले विषयसम्बधी सुखके निमित्त भी हमारे बिना प्रयत्न किये, हम जहाँ कहीं भी रहें, हमारे सामने आ जायँगे। कर्मजगत्के नियमोंसे नियन्त्रित होकर वे भी बिना प्रयास हमें प्राप्त हो जायेंगे—सुखमैन्द्रियकं दैत्या देहयोगेन देहिनाम् । सर्वत्र लभ्यते दैवाद् यथा दुःखमयत्नतः ॥ (श्रीमद्भा० ७ । ६ । ३)इनके लिये चेष्टा करनेकी आवश्यकता नहीं है। भले ही इस सनातन नियमके प्रति हमारी श्रद्धा न हो, हम इसे न मानें, पर मानने न माननेसे सत्यमें हेर-फेर नहीं होता। यह ठीक है कि दृढ़ सङ्कल्पशक्तिसे अनुप्राणित हुए अपने किसी नवीन प्रबल कर्मके द्वारा वैषयिक सुखोंके लिये निमित्तोंकी रचना भी हम कर सकते हैं, यह स्वतन्त्रता हमें प्राप्त है तथा यह स्वतन्त्रता भी कर्मजगत्के उस सनातन नियमके अन्तर्गत ही है, हमारा नवीन कर्म तुरन्त नवीन प्रारब्धके रूपमें परिणत होकर निर्दिष्ट प्रारब्धके बीचमें ही अपना फल दान कर सकता है, किन्तु जो फल मिलेगा, वह होगा आखिर नश्वर ही—जीवनके साथ ही समाप्त हो जानेवाला। दूसरे शब्दोंमें इस बातको कहें तो ऐसे कहना चाहिये कि जो वस्तु अपने-आप मिलनेवाली (निर्दिष्ट प्रारब्धसे प्राप्त होनेवाले विषय-सुख) है, उसके लिये तथा जो नवीन चेष्टासे प्राप्त होनेवाली नाशवान् वस्तु (प्रबल क्रियमाणसे सृष्ट हुए तत्काल फलोन्मुख प्रारब्धके सुख) है, उसके लिये—दोनोंके लिये ही चेष्टा करना मानव-जीवनके अमूल्य समयका दुरुपयोग ही है, इन अनमोल
English translation
Right Use of Time Those who have risen above the level of pleasure and pain are a matter apart. Otherwise, there is none among us who desires misery. Yet even though we do not desire it, misery does not leave us alone. We make no effort for misery, yet the causes of misery do present themselves, and out of ignorance, by associating ourselves with them, we indeed become miserable. Exactly in this manner, it is an eternal law that the occasions for sensual pleasures enjoyed through the senses will also present themselves before us without our effort, wherever we may be. Governed by the laws of the realm of karma, they too will be obtained by us without exertion:[Sanskrit] "O sons of Diti! Sensual pleasure of embodied beings, arising from their connection with the body, is obtained everywhere by fate, just as misery is obtained without any effort." (Srimad Bhagavatam 7.6.3)There is no need to make efforts for these. Even if we have no faith in this eternal law, or if we do not accept it, truth does not alter by our accepting or not accepting it. It is true that, animated by a resolute willpower, through some fresh, potent action of our own, we can also create the circumstances for sensual pleasures; this freedom is available to us, and this freedom too is strictly within that eternal law of the realm of karma. Our fresh action, instantly turning into a new destiny (prarabdha), can bestow its fruit right amidst our predetermined destiny; but the fruit that will be obtained will, after all, be transient-perishing along with life itself. To put this in other words, it should be stated that striving for that which comes naturally of itself (the sensory pleasures obtained through predetermined destiny), as well as for that perishable object obtained through fresh exertion (the pleasures of immediate fruit-bearing destiny generated through powerful current actions)-striving for both is truly a misuse of the invaluable time of human life,
Original
क्षणोंको व्यर्थ खो देना है या कौड़ीके मोल बेच देना है। चेष्टा तो हमें उस वस्तुके लिये करनी चाहिये जो बिना हमारी चेष्टाके अपने-आप हमें मिलनेकी है ही नहीं तथा जो एक बार प्राप्त हो जानेके अनन्तर हमसे कभी पृथक् नहीं होती, मिलते ही हमें सदाके लिये परमानन्दमें निमग्न कर देती है, जिसे प्राप्तकर हम उस सुखका अनुभव करते हैं, जो नित्य एकरस रहता है, जिसमें दुःखका मिश्रण सर्वथा नहीं है। ऐसी वस्तु एकमात्र प्रभुके अतिरिक्त दूसरी है ही नहीं। एकमात्र प्रभु ही ऐसे हैं, जो कर्मोंके फलकी भाँति हमें इस जीवनमें अपने-आप प्राप्त नहीं होंगे। उनके लिये तो हमें विशेष पद्धतिसे कुछ यत्न करना होगा। तभी वे मिलेंगे। और एक बार मिलनेके अनन्तर फिर अलग नहीं होंगे। मिलते ही उनका समग्र आनन्द हमारे अन्दर व्यक्त हो जायगा; हम शाश्वत सुख-शान्तिका अनुभव कर कृतार्थ हो जायेंगे तथा इस दिशामें प्रयास ही समयका सच्चा सदुपयोग है। हममेंसे बहुत-से व्यक्ति ऐसे हैं, जो जीवनकी अतीत घटनाओंका स्मरणकर दिन-रात चिन्तित रहते हैं, भली-बुरी बातें जो घट चुकी हैं, उनसे सुखी-दुःखी होते रहते हैं। यह भी समयका दुरुपयोग ही है। घटनाएँ तो हमारे पूर्वकर्मके अनुसार घटी हैं। उनके लिये जब हमने कारणका निर्माण कर दिया था तब कार्य तो होकर ही रहता। यहाँ एक महलोंमें रहता है, दूसरेके लिये झोपड़ीकी भी व्यवस्था नहीं, एकके यहाँ नष्ट करनेके लिये सम्पत्तिकी राशि एकत्र है, दूसरेके यहाँ पेट भरनेको दाने नहीं, एकका शरीर सदा नीरोग रहता है, सुन्दरता अङ्गोंसे झरती रहती है, दूसरा अन्धा होकर जन्मा, एक पैर भी लँगड़ा था, जीवनभर बीमार भी रहता है, एकके जीवनमें पवित्रता, सद्गुण स्वभावसे ही भरे होते हैं, दूसरेमें क्रूरता एवं पशुभावका ही बोल-बाला
English translation
it is losing these priceless moments in vain or selling them for a mere pittance. We ought to strive for that object which cannot be obtained by us on its own without our striving, and which, once obtained, is never separated from us again, which the moment it is attained immerses us forever in supreme bliss, attaining which we experience that joy which remains eternally constant, in which there is no admixture of misery whatsoever. Such a reality is none other than the Lord alone. The Lord alone is such that He will not be obtained by us on His own in this life like the fruit of actions. For Him, we must make special disciplined effort. Only then will He be attained. And having once been attained, He will never be separated again. The moment He is attained, His entire bliss will become manifest within us; experiencing eternal peace and happiness, we shall become fulfilled, and endeavor in this direction alone is the true right use of time. There are many persons among us who, remembering past events of life, remain anxious day and night, continually becoming happy or sorrowful over good and bad occurrences that have already taken place. This too is merely a misuse of time. Events have indeed occurred according to our past actions. When we had already created the cause for them, the effect was bound to happen. Here, one person lives in palaces, while for another there is not even the provision of a hut; in one's home a heap of wealth is gathered to squander, while another lacks even grains to fill his belly; one's body is always free from disease and beauty radiates from every limb, while another is born blind, is lame in one leg too, and remains ill throughout life; one's life is filled with purity and noble virtues by very nature, while in another, cruelty and bestial tendencies reign supreme-
Original
होता है, एकके जीवनपथमें फूल बिछे होते हैं, वह क्रमशः उन्नत होता जाता है, सफलता पद-पदपर उसका स्वागत करती है, दूसरेके पथमें काँटे फैले होते हैं, आगेकी गति सदा अवरुद्ध-सी रहती है, उसे सदा निराशा, असफलता, जलन ही हाथ लगती है, एक तो अस्सी- नब्बे वर्षकी आयुका उपभोग करता है, दूसरा उत्पन्न होता है और केवल क्षणभरके लिये संसारका प्रकाश देखकर पुनः मृत्युकी गोदमें समा जाता है। ये सारी बातें अपने-अपने विभिन्न कर्मोंके फलसे घटित होती हैं। इस कर्म-जगत्के सनातन नियमोंमें किसीके प्रति अन्याय नहीं होता, पक्षपात नहीं होता। जिसने जैसे बीज बोये हैं, जैसे कर्म सञ्चित किये हैं, वैसे ही फल, उसीके अनुरूप उसके लिये घटनाएँ बनेंगी। सञ्चितके अपार ढेरसे ही तो हमारे इस जीवनका प्रारब्ध बनता है! अपने बोये बीजके, अपने ही कर्मोंके फल ही तो हमें अबतक मिले हैं, उनका मिलना अवश्यम्भावी ही था। फिर वे तो भुगत ही लिये गये, समाप्त हो चुके, उनका खाता पूरा हो चुका। अब उनकी चिन्ता करके हम क्या लाभ पायेंगे। उनका विचार करके हम अपना अनमोल समय क्यों खोयें? इसी प्रकार भविष्यमें क्या होगा, इसपर विचार करते रहना भी समय खोना है। सच पूछें तो भविष्य तो हमारे अपने हाथोंमें है। उसका निर्माण तो हम कर सकते हैं। यदि हम वर्तमानका सदुपयोग कर लें तो भविष्यका सुन्दर होना निश्चित है। प्रारब्धके वेगसे इस जीवनके अन्तिम क्षणतक अनुकूल-प्रतिकूल निमित्त आकर भले प्राप्त हो जायँ। यदि हम वर्तमानके समयको ठीक-ठीक काममें ले लें तो फिर ये आकर भी हमें एवं हमारे मनको छू नहीं सकेंगे। कदाचित् हमारे मनको छू भी लें तो उसे उद्विग्न नहीं कर सकेंगे, मनमें प्रतिक्षणकी बढ़ती हुई शान्तिके साम्राज्यको ये नष्ट नहीं कर सकेंगे, और इसके बाद—इस जीवनके अनन्तर जो नवजीवन आरम्भ होगा, वहाँ उस भविष्यमें—तो हमारे लिये चिन्ताका कोई कारण ही नहीं रह जायगा। यह नियम है,
English translation
happens; one person has flowers strewn across their path of life, progresses steadily, and success welcomes them at every step; for another, thorns are scattered along the way, forward movement is always seemingly obstructed, and they encounter only despair, failure, and anguish; one enjoys a lifespan of eighty to ninety years, while another is born, sees the light of the world for merely a fleeting moment, and merges back into the lap of death. All these occurrences unfold as the fruits of one's own varied actions. In the eternal laws of this world of action (karma), there is neither injustice nor partiality toward anyone. As one has sown the seeds and accumulated karmas, so shall be the fruits, and events will shape accordingly for them. It is indeed from the vast heap of accumulated actions (sanchita) that the destiny (prarabdha) of this present life is formed! After all, what we have received so far are merely the fruits of our own sown seeds and our own deeds; their fruition was entirely inevitable. Furthermore, they have already been experienced, are finished, and their ledger is settled. What gain shall we achieve now by brooding over them? Why should we squander our priceless time dwelling upon them? Likewise, constantly worrying over what will occur in the future is also a waste of time. Truth be told, the future rests in our own hands; we can certainly shape it. If we make proper use of the present, a splendid future is guaranteed. Even if favorable and unfavorable circumstances come upon us until the final moment of this life owing to the momentum of prarabdha, if we utilize the present time rightly, then even upon their arrival, they will be unable to touch us or our mind. Even if perchance they touch our mind, they will not be able to agitate it; they will not be able to destroy the ever-expanding realm of peace within our mind at every moment. And after this-in that future when a new life begins following this one-there will remain no reason whatsoever for us to worry. It is a rule,
Original
गोदाममें भरे हुए मालोंमेंसे वह माल पहले निकलता है, जो अन्तमें भरा जाता है। गोदाममें पहले प्याज-ही-प्याजकी बोरियाँ भरी हों, पर फिर अन्तमें उसमें लगातार सब ओरसे केवल केसरकी बोरियाँ ही भरी जाने लगें तो निकालते समय केसरकी बोरियाँ ही पहले निकलेंगी, केसरके सुवाससे वातावरण सौरभमय हो उठेगा। इसी प्रकार अबसे—इस क्षणसे पहले हमारे कर्मकी गोदाममें चाहे अत्यन्त बुरे कर्मोंके ही संस्कार क्यों न भरे हों, पर हम अब वर्तमानके प्रत्येक क्षणको अबसे आरम्भकर जीवनके अन्ततक, प्रभुकी खोजमें ही, खोजकी साधनामें ही व्यतीत करेंगे तो प्रभुसे ओतप्रोत संस्कार ही सञ्चित होते रहेंगे, नवजीवनका प्रारब्ध इन्हीं संस्कारोंको लेकर निर्मित होगा। और वहाँ इस संस्कारके सुवाससे हम तो निरन्तर प्रफुल्लित, चिन्तारहित रहेंगे ही, हमारे सम्पर्कमें आनेवालेकी भी दुर्गन्ध मिट जायगी। अतः वर्तमानका सदुपयोग करें। अतीत एवं भविष्यकी चिन्ता हम शीघ्र-से-शीघ्र छोड़ दें। अपने पहलेकी भूलोंको निरन्तर स्मरण रखते हुए पश्चात्तापके विचारमें निमग्न रहना भी समयका सच्चा सदुपयोग नहीं है। हाँ, यदि यह पश्चात्ताप सक्रिय (Positive) हो तब तो यह हमें जीवनके चरम उद्देश्यकी ओर बढ़ानेमें परम सहायक बन जायगा। सक्रिय पश्चात्तापका रूप यह है—जितना बुरा हमने किया है, उससे कई गुना अधिक भला, अपनी शक्ति-सामर्थ्यके अन्दर अधिक-से-अधिक जितना भला करना सम्भव है, उतना भला हम करें। पत्थरके समान कठोर बनकर यदि हमने बहुतेरे हृदयोंमें घाव किये हैं तो अब मक्खनसे भी अधिक कोमल एवं स्निग्ध बनकर हमें जहाँ-जहाँ घाव दीखें, उन्हें भरनेका सच्चा प्रयास करें। यदि अपनी क्रूर चेष्टाओंसे हमने लोगोंको जलाया है तो अब प्रेमका मधु मिलाकर सबको शीतल करनेका व्रत ले लें। यह हुआ सक्रिय पश्चात्ताप, अन्यथा उन गयी हुई बातोंको याद करते रहनेमात्रसे कोई विशेष लाभ नहीं होता।
English translation
that among the goods stored in a warehouse, those loaded last come out first. Even if a warehouse is initially filled only with sacks of onions, but at the end it is continuously stocked from all sides exclusively with sacks of saffron, then upon unloading, the sacks of saffron will emerge first, and the atmosphere will become fragrant with the sweet scent of saffron. In the same manner, regardless of whether our warehouse of karma was filled with the impressions (samskaras) of exceedingly evil deeds prior to this moment, if from now on until the end of our life we spend every moment of the present solely in search of the Lord and in the spiritual practice of that search, then impressions imbued with the Lord alone will continue to accumulate; the destiny of our new life will be fashioned out of these very impressions. And there, by the fragrant scent of these impressions, not only will we remain perpetually joyous and free of anxiety, but even the foul odor of those who come into our contact will be eradicated. Therefore, make proper use of the present. Let us abandon all worry about the past and the future as quickly as possible. Remaining perpetually immersed in the thought of remorse by constantly remembering our past mistakes is also not a true utilization of time. However, if this repentance is active (positive), then it will become immensely helpful in advancing us toward the ultimate goal of life. The nature of active repentance is this: however much evil we have done, we should do good several times over-as much good as is possible within our strength and capacity. If, becoming as hard as stone, we have wounded many hearts, then now, becoming softer and smoother than butter, wherever we see wounds, we should make a sincere effort to heal them. If by our cruel actions we have scorched people, let us now resolve to cool everyone by blending the honey of love. This constitutes active repentance; otherwise, no particular benefit comes from merely reminiscing about the things of the past.
Original
जो हो, समयका सच्चा सदुपयोग तो बस यही है कि हम प्रभुकी खोजमें जुट पड़ें, और काम तो जैसे होने होंगे, हो जायेंगे। हमारे बिना भी दूसरोंके द्वारा हो जायेंगे, पर यह काम तो हमें ही करना पड़ेगा, हमारे ही किये होगा, दूसरा कोई भी हमारे बदले हमारे लिये इसे कर नहीं सकेगा। अतः इसीमें हमें लगना है, उन्हींको ढूँढ़ने चल पड़ना है। इस मार्गमें चलनेपर हमें एक विशेष पद्धतिको अनुसरण करना पड़ेगा। विशेष ढंगसे कुछ यत्न भी करना पड़ेगा, किन्तु साथ ही यह बात अवश्य है कि इसमें कोई खास परिश्रम हो, सो बात बिलकुल नहीं है, क्योंकि 'आत्मत्वात् सर्वभूतानां सिद्धत्वादिह सर्वतः' वे प्रभु तो हम सबके स्वयं आत्मा ही जो ठहरे, उनकी उपस्थिति तो सर्वत्र है। उनको ढूँढ़ लेनेमें, उन अपनेसे अपनेको प्रसन्न कर लेनेमें परिश्रम ही क्या है? लगन होनेपर पद्धतिका अनुसरण करना भी कोई खास कठिन नहीं है! बस, यही करना है कि सबसे पहले हमें उन्हें प्रत्येक रूपमें पहचानना है। अग्निके तत्त्वको तो हम जानते हैं। एक ही अग्नितत्त्व सर्वत्र व्याप्त है। जो आग काठमें है, वही पत्थरमें है, वही बादलोंमें है, वही सूर्यमें है, वही हमारे शरीरमें भी व्याप्त है, किन्तु यदि हम यह सोचें कि अग्निका रूप क्या है तो यही कहना पड़ेगा कि अग्नि जिस आधारमें व्याप्त है, वही उसका रूप है। एक ही अग्नि नाना रूपोंमें व्याप्त होकर उनके समान रूपवाला हो रहा है। अग्निमें तत्त्वतः कहीं भी कोई अन्तर नहीं है। ऐसे ही समस्त भूतोंके अन्तरात्मा प्रभु एक होते हुए भी नाना रूपोंमें रहकर उन्हींके-जैसे रूपवाले हो रहे हैं— अग्निर्यथैको भुवनं प्रविष्टो रूपं रूपं प्रतिरूपो बभूव। एकस्तथा सर्वभूतान्तरात्मा रूपं रूपं प्रतिरूपो बहिश्च ॥ [कठ २। २। ९] इस तत्त्वको अच्छी तरह समझकर हम ठीक ऐसा ही अनुभव
English translation
Be that as it may, the true utilization of time is simply that we dedicate ourselves to the search for the Lord; other tasks, however they are destined to occur, will happen. Even without us, they will be accomplished through others; but this task we alone must perform-it will be accomplished only through our own effort, and no one else can do it on our behalf. Therefore, we must apply ourselves to this alone; we must set out to seek Him. Upon treading this path, we shall have to follow a specific method. We shall also have to make some effort in a distinct manner; yet, at the same time, it is certain that there is no extraordinary labor involved in this, for [Sanskrit] "Being the Self of all beings and ever-present everywhere," [Sanskrit] that Lord is indeed the very Self of us all, and His presence is everywhere. What labor can there be in finding Him, in pleasing oneself through one's own Self? Given earnest devotion, following the method is also not particularly difficult! All that needs to be done is that, first of all, we must recognize Him in every form. We already understand the nature of fire: a single element of fire permeates everywhere. The same fire that is in wood is in stone, in the clouds, in the sun, and is likewise present in our own body. But if we consider what the form of fire is, we must say that whichever substratum fire permeates becomes its form. A single fire, pervading diverse forms, assumes a form corresponding to each of them. In essence, there is no difference anywhere in fire. In the very same way, the Lord, the inner Self of all beings, though one, abides in diverse forms and takes on forms corresponding to them:[Sanskrit] Just as the one fire, having entered the world, assumes a form corresponding to every form it enters, so does the one inner Self of all beings assume a form corresponding to every form, and yet exists beyond them. [Katha Upanishad 2.2.9]Having understood this principle thoroughly, we should endeavor to experience
Original
करनेकी चेष्टा करें। साथ ही यदि कदाचित् ऐसा अनुभव न होता हो, तब भी केवल इस सत्यपर विश्वास करके ही हम यह करें कि अपने आसुरभावको दबाकर, दूसरेको कष्ट करके स्वयं सुखी होनेकी भावनाको सर्वथा छोड़कर सब प्राणियोंके प्रति दया एवं सौहार्दका व्यवहार करें। बस, इतनी-सी बात ही अपेक्षित है। यदि हम यह कर सकें तो प्रभुकी प्रसन्नताके दर्शन होनेमें बिलकुल देर नहीं होगी। तस्मात् सर्वेषु भूतेषु दयां कुरुत सौहृदम्। आसुरं भावमुन्मुच्य यया तुष्यत्यधोक्षजः॥ (श्रीमद्भा० ७। ६। ८) और यदि प्रभुकी प्रसन्नता हमने पा ली तो फिर हमारे लिये कौन-सी वस्तु अलभ्य रह जाती है?— 'तुष्टे च तत्र किमलभ्यमनन्त ईशे' —कुछ भी नहीं। कदाचित् शरीर नष्ट होनेसे पहले-पहले हम चेत जाते, चेतकर प्रत्येक क्षणका उपयोग इसी उद्देश्यकी पूर्तिके लिये करते तो कितनी सुन्दर बात होती!
English translation
precisely this. Moreover, even if perchance such an experience does not arise, merely placing our faith in this truth, we should suppress our demonic disposition (asura-bhava), entirely renounce the impulse to derive personal happiness by inflicting pain on others, and treat all living beings with compassion and goodwill. Only this much is required. If we can accomplish this, there will be no delay whatsoever in witnessing the Lord's pleasure. [Sanskrit] Therefore, casting aside the demonic disposition, show compassion and goodwill toward all living beings, whereby the imperceptible Lord (Adhokshaja) is pleased. (Srimad-Bhagavatam 7.6.8)And if we have attained the pleasure of the Lord, then what object remains unattainable for us?-[Sanskrit] "And when He, the Infinite Lord, is pleased, what remains unattainable?"-Nothing at all. How wonderful it would be if, before this body perishes, we were to awaken, and having awakened, utilize every moment toward the fulfillment of this very purpose!