राम

मनकी सँभाल

Care of the Mind

Chapter 8 of 21Source coverage: 62–698 paired passages

Original

मनकी सँभाल

जहाँ हमारा मन है, वहीं हम हैं। भले ही हम मन्दिरमें— उपासनागृहमें ही क्यों न बैठे हों, पर यदि हमारा मन कहीं और है—शेयरबाजारमें चक्कर काट रहा है, शेयरके भावोंकी विवेचना कर रहा है, ले-बेच रहा है; घर, दुकान, आफिस, होटल, क्लब, थियेटर आदिका चिन्तन कर रहा है—तो हम उस समय सचमुच मन्दिरमें नहीं, अपितु हमारे चिन्तनके विषयभूत उन-उन स्थानोंमें ही विचर रहे हैं। यह सर्वथा सत्य सिद्धान्त है। यों तो शरीरसे भी शुभ स्थानपर, शुभ वातावरणमें रहना परम मङ्गलकारी है ही, पर जबतक हमारा मन उसे ग्रहण नहीं करता, तबतक हमारी स्थिति नहीं बदलती, नहीं बदल सकती। हमारी उपासना तभी सच्ची उपासना बनेगी, जब उसमें शारीरिक क्रियाविशेषका नहीं, मनका संयोग होने लगेगा। प्रभुके सामने घुटने टेककर हाथ जोड़कर या किसी आसनविशेषसे बैठकर प्रार्थना करनेकी मुद्रा बड़ी सुन्दर है, पर हमारी प्रार्थना सच्ची तो तब होगी, जब हमारा मन सब ओरसे सिमटकर प्रभुमें ही केन्द्रित होने लगेगा। इसीलिये बाहरी आचार- व्यवहारकी यथाशक्ति पूर्ण रक्षा करते हुए भी प्रधानतासे हमारी शक्ति लगनी चाहिये मनको सँभालनेमें। हमारा मन किस रूपमें हमारे सामने आ रहा है, क्या कर रहा है, अपने लक्ष्यको भूलकर कहीं अन्यत्र भटकने तो नहीं लगा है, इस सँभालकी अत्यधिक आवश्यकता है। निरन्तर प्रभुका ही चिन्तन होने लग जानेपर तो सँभालका प्रश्न स्वतः समाप्त हो जाता है; किन्तु जबतक क्षणभरके लिये भी मन

English translation

Guarding the Mind Where our mind is, there we are. Even though we may be sitting in a temple-in a house of worship-yet if our mind is elsewhere-wandering in the stock market, analyzing share prices, buying and selling; contemplating home, shop, office, hotel, club, theatre, and the like-then at that time we are truly not in the temple, but wandering in those very places that are the objects of our contemplation. This is an entirely true principle. Although physically remaining in an auspicious place and in an auspicious environment is indeed supremely beneficial, yet as long as our mind does not absorb it, our state does not change, nor can it change. Our worship will become true worship only when it begins to have the union of the mind, and not merely of particular physical actions. The posture of kneeling before the Lord with folded hands or sitting in a particular posture to pray is very beautiful, but our prayer will be true only when our mind, withdrawing from all sides, begins to be focused in the Lord alone. For this reason, while fully safeguarding external conduct and deportment according to one's capacity, our energy should primarily be devoted to guarding the mind. In what form our mind is appearing before us, what it is doing, whether having forgotten its goal it has begun to wander elsewhere-there is an extreme need for this vigilance. When continuous contemplation of the Lord alone begins to take place, the question of vigilance is automatically resolved; but so long as the mind, even for a moment,

Original

विषयाकार होता है, तबतक सावधान रहनेकी आवश्यकता है। हममें भोगोंकी कामना होती है; हम सङ्कल्प करते हैं, अमुक वस्तु है या नहीं, इस प्रकार किसी विषयमें हमें सन्देह होता है। जो वस्तु प्रत्यक्ष नहीं है, उसके विषयमें भी हम पढ़-सुनकर विश्वास कर लेते हैं कि यह वस्तु निश्चित रूपसे ऐसे है ही अथवा किसी अप्रत्यक्ष वस्तुके प्रति हमारे मनमें सर्वथा अविश्वास रहता है कि वह है ही नहीं; हममें धृतिकी वृत्ति रहती है, इससे विपरीत व्याकुलताका भाव भी रहता है; विविध परिस्थितियोंमें लज्जाकी वृत्ति जाग उठती है; निश्चय कर लेनेकी वृत्ति-बुद्धि भी हममें है; और हमें भय भी होता है। ये सब क्या हैं। इन सब रूपोंमें हमारा मन ही तो व्यक्त हो रहा है— कामः संकल्पो विचिकित्सा श्रद्धाश्रद्धाधृतिरधृतिर्ह्रीर्धीर्भी- रित्येतत्सर्वं मन एव । * अब इन्हीं वृत्तियोंमें, इन्हीं भावनाओंमेंसे यदि हम यथायोग्य किन्हींकी दिशा बदल दें, बदले ही रखें, उनपर प्रभुका रङ्ग चढ़ा दें और किन्हींको शान्त कर दें तो बस, मनकी सँभाल हो गयी। अतएव आइये, इसी उद्देश्यसे यहाँ हम काम-सङ्कल्प आदि मनके स्वरूपोंपर क्रमशः संक्षेपमें कुछ विचार करें। हमें भोगोंमें कामना क्यों होती है ? इसीलिये तो कि हमें उनसे सुख प्राप्त होनेकी सम्भावना दीखती है। फिर क्यों नहीं हम उस वस्तुकी ही कामना करें जो समस्त सुखोंका केन्द्र है, जो समस्त विश्वको सुखका दान करता है, जिस सुखपर ही विश्वके समस्त प्राणियोंका जीवन अवलम्बित है। वह वस्तु तो एकमात्र प्रभुका स्वरूप है। वे प्रभु हीबृहदारण्यकोपनिषद् १ । ५ । ३

English translation

takes the form of sense objects, so long is there a need to remain vigilant. In us arises the desire for sensory pleasures; we resolve; whether a certain thing exists or not, in this way doubt arises in us regarding a subject. Even regarding an object that is not directly perceived, having read or heard about it, we believe that this thing is definitely thus; or regarding an unperceived thing, total disbelief exists in our mind that it does not exist at all; the modification of fortitude exists in us, and contrary to this, the feeling of agitation also exists; in diverse circumstances, the modification of shame awakens; the modification of determination-intellect-is also in us; and we also experience fear. What are all these? In all these forms, it is our mind alone that is manifesting:[Sanskrit] 'Desire, resolution, doubt, faith, lack of faith, fortitude, lack of fortitude, shame, intellect, and fear-all these are the mind alone.' *Now, if among these very modifications, these very feelings, we suitably change the direction of some, keep them changed, imbue them with the color of the Lord, and pacify others, then that is all-guarding of the mind is accomplished. Therefore, come, with this very objective let us reflect here briefly and systematically upon the forms of the mind such as desire, resolution, and so forth. Why do we have desire in sensory enjoyments? For this reason alone: that we see the possibility of obtaining happiness from them. Then why do we not desire that reality alone which is the center of all happiness, which bestows happiness upon the entire universe, and upon whose happiness alone the life of all living beings in the universe depends? That reality is solely the nature of the Lord. That Lord aloneBrihadaranyaka Upanishad 1.5.3

Original

विश्वको आनन्दका दान करते हैं, 'एष ह्येवानन्दयति ।'* उनके आनन्दका ही किञ्चित् अंश लेकर विश्वके अनन्त प्राणी जीवन धारण करते हैं। 'एतस्यैवानन्दस्यान्यानि भूतानि मात्रामुपजीवन्ति ।'† हम यदि प्रभुको ही चाहने लगें, अपनी कामनाकी दिशा बदल दें, जगत्की ओरसे मोड़कर उसे प्रभुकी ओर कर दें, जितनी बार जिस किसी वस्तुके लिये भी कामना उत्पन्न हो, उतनी बार हम उसे प्रभुकी कामनासे ढक दें, हमें तो एकमात्र प्रभु मिल जायँ, उनके अतिरिक्त हमें और कुछ नहीं चाहिये, इस कामनासे ही जगत्की अन्य समस्त कामनाओंको तत्परतापूर्वक सम्पुटित करते जायें तो फिर मनको धो देनेका कार्य आरम्भ हो गया, उसके 'काम' रूपकी सफाई होने लगी—विषयाकारसे वह प्रभुके आकारमें परिणत होने लगा। सङ्कल्पके प्रवाहको भी हम प्रभुकी ओर कर दें अथवा इसके स्रोतको ही बन्द कर दें। इसके लिये भी उपाय बड़ा सरल है; किन्तु तत्परता एवं अभ्यास यहाँ भी अपेक्षित है ही। जितनी स्फुरणाएँ उठें, उन्हें हम प्रभुको समर्पित करते चले जायें। 'नाथ! यह तुम्हें समर्पित है', इस भावनाकी पुट प्रत्येक स्फुरणामें लगा दें। इसका निश्चित परिणाम यह होगा कि नवीन स्फुरणाएँ प्रभुसे सम्बद्ध होकर ही उठेंगी। अथवा हम यह करें कि स्फुरणाओंके द्रष्टा बन जायें। क्या स्फुरणा हो रही है, हमारा मन क्या कर रहा है, इसे हम स्फुरणाओंसे, मनसे अलग होकर देखने लगें, फिर निश्चय ही स्फुरणाओंका वेग शान्त होने लगेगा, क्रमशः सर्वथा शान्त हो जायगा तथा इस प्रकार प्रभु एवं हमारे बीचकातैत्तिरीय० २। ७ † बृहदारण्यक० ४। ३। ३२

English translation

He bestows bliss upon the universe: [Sanskrit] "He alone indeed imparts bliss."* Drawing merely a tiny fraction of His bliss, infinite beings of the universe sustain their lives: [Sanskrit] "On a mere fraction of this very bliss do other creatures live."† If we begin to desire only the Lord, alter the direction of our desire, turn it away from the world and direct it toward the Lord; whenever a desire arises for whatever object, if each time we envelop it with the longing for the Lord-"May we attain only the Lord alone, we desire nothing else besides Him"-and if with this desire we diligently envelop all other worldly desires, then the cleansing of the mind has begun. Its form of "lust and craving" begins to be purged-from taking the shape of sense-objects, it begins to transform into the form of the Lord. Let us also direct the stream of volitions toward the Lord, or shut off its source altogether. The method for this too is very simple; yet diligence and constant practice are certainly required here as well. As many mental impulses as arise, let us go on offering them to the Lord. Let us infuse every impulse with the feeling, "O Lord! This is offered unto You." The definite outcome of this will be that new impulses will arise only in connection with the Lord. Alternatively, let us become the detached witness of these impulses. What impulse is arising, what our mind is doing-if we begin to observe this by detaching ourselves from the impulses and from the mind, then surely the momentum of the impulses will begin to calm down, will gradually become entirely quiet, and in this manner, between the Lord and us... Taittiriya Upanishad 2.7 † Brihadaranyaka Upanishad 4.3.32

Original

एक बहुत गहरा आवरण नष्ट हो जायगा। सन्देहके रूपमें भी हमारा मन ही है। यदि यह सन्देह जागतिक विषयोंको लेकर है तो इसमें विशेष हानि नहीं है, पर यदि यह प्रभुकी सत्ताके सम्बन्धमें है तो इसे तुरन्त ही नष्ट कर देना चाहिये। इसे नष्ट करनेका सर्वोत्तम साधन यह है कि जिनका हृदय प्रभुके आलोकसे आलोकित हो चुका है, ऐसे किसी सन्त महापुरुषका हम सरलभावसे आश्रय ग्रहण कर लें, उनके सङ्गमें रहने लगें। अनिवार्य आवश्यकताकी वृत्तिसे ढूँढ़नेपर कोई-न-कोई महापुरुष हमें निश्चय ही मिलेगा और उसके सङ्गसे हमारे सन्देहकी निवृत्ति होकर ही रहेगी! इतना ही नहीं, हमारे सामने मनका एक निर्मल, सत्त्वपूरित रूप भी आ जायगा, प्रभुमें अडिग श्रद्धा उत्पन्न होगी और यह दृढ़ विश्वास हमारी समस्त विघ्न-बाधाओंको हर लेगा। फिर प्रभुसे मिलन होनेमें देर न लगेगी। अश्रद्धा (अविश्वास) का प्रश्न कुछ टेढ़ा है। यदि प्रभुकी सत्तामें हमारा विश्वास नहीं, तब हमारे लिये तो सर्वत्र अँधेरा-ही-अँधेरा है। फिर तो जगत्के चकाचौंधमें पड़कर हम सर्वथा अन्धे हो जाते हैं। हमारे लिये फिर प्रभु नहीं, परलोक नहीं, फिर तो केवल यह प्रत्यक्षका स्थूल जगत् एवं जगत्के भोग ही रह जाते हैं। हमारा वर्तमान जीवन ही हमारे लिये अथ एवं इति बन जाता है। वर्तमान जगत्में इसीका बोलबाला है। प्रायः सर्वत्र सभी क्षेत्रोंमें हमें अश्रद्धाका नग्न नृत्य देखनेको मिलता है। इसकी ओषधि भी मुख्यतया एक ही है और वह है प्रभुके परम मङ्गलमय अचिन्त्य विधानसे आये हुए भीषण दुःखोंके थपेड़े। इसकी चोट खानेपर ही हमारी बुद्धि ठिकाने आती है। तभी हम निश्चय कर पाते हैं कि प्रभु हैं एवं जीवनका उद्देश्य जगत्के नश्वर भोग

English translation

...a very dense veil will be destroyed. It is our mind alone that also exists in the form of doubt. If this doubt pertains to worldly matters, there is no great harm in it; but if it concerns the existence of the Lord, it should be destroyed immediately. The supreme means to destroy it is that we sincerely take refuge in some saintly, exalted soul whose heart is already illuminated by the light of the Lord, and begin living in their company. When sought with an attitude of indispensable necessity, we shall certainly find some holy soul, and through their association, the dispelling of our doubt is bound to happen! Not only that, a pure, Sattva-filled state of mind will also manifest before us, unwavering faith in the Lord will awaken, and this firm conviction will remove all our obstacles and hindrances. Then, it will not take long to unite with the Lord. The question of lack of faith (disbelief) is somewhat intricate. If we have no faith in the existence of the Lord, then for us there is only darkness everywhere. Then, captivated by the dazzling glamour of the world, we become completely blind. For us, there is then neither God nor the hereafter; only this tangible, physical world and worldly enjoyments remain. Our present life alone becomes our alpha and omega, our beginning and end. In the present world, this very mindset predominates. Almost everywhere, across all spheres, we witness the blatant dance of disbelief. The remedy for this too is primarily one: the buffeting blows of terrible sorrows that arrive through the supremely auspicious, inconceivable dispensation of the Lord. Only upon being struck by these does our intellect come to its senses. Only then do we realize with certainty that the Lord exists and that the purpose of life is not the transient enjoyments of the world...

Original

नहीं एकमात्र प्रभुकी प्राप्ति है। तब कहीं जाकर प्रभुकी ओर हमारी गति होती है। धृतिके रूपमें व्यक्त होनेवाले मनकी भी संभाल करनेकी आवश्यकता है। हमारी धृति सात्त्विक है, राजस है या तामस—इसे हम अच्छी तरह परख लें। यदि हमारी धृति एकमात्र प्रभुकी प्राप्तिको लक्ष्य बनाकर ही हममें जागरूक है तो वह सात्त्विक धृति है; जागतिक वैभव एवं उनसे प्राप्त होनेवाले सुखको लेकर है तो वह राजस है; पर कहीं निद्रा, तन्द्रा, शोक, विषाद, गर्व आदि तामसिक भावोंको दृढ़तापूर्वक पकड़े रहनेमें ही हेतु बन रही है तो यह निश्चय ही तामस है। यह परख कर लेनेके बाद हमें राजस, तामस धृतिको तो शीघ्र-से- शीघ्र छोड़ देना है। ग्रहण करनेयोग्य, प्रश्रय देनेयोग्य धृति तो केवल सात्त्विक धृति ही है, जो हमें प्रभुके द्वारतक ले जाती है। जागतिक वस्तुओंको पानेके लिये तो हममें कई अवसरोंपर बड़ी व्याकुलता होती है, पर प्रभुके लिये हमारा हृदय कभी नहीं रोता। यदि व्याकुलताको ही हम वरण करते हैं, हमें वरण करना है तो क्यों नहीं हम प्रभुके लिये ही रोवें? इतना रोवें कि हृदयकी सारी मलिनता आँसू बनकर नेत्रोंके पथसे बाहर निकल जाय, हृदय निर्मल-स्वच्छ बन जाय, वहाँ प्रभुके निवास करनेयोग्य परिष्कृत और दैवी गुणोंसे सुसज्जित स्थान बन जाय और प्रभु उसमें आ विराजें। जब हमारी भूल किसीको दीख जाती है, हमारा पाप प्रकट हो जाता है, तब हमें लज्जा होती है। इसलिये नहीं कि यह भूल हमसे क्यों हुई, ऐसा पाप हमसे क्यों बना, बल्कि इससे कि लोग जान गये, उनपर हमारी नीचता प्रकट हो गयी। यह लज्जा तो किसी कामकी नहीं। लज्जा होनी चाहिये पाप करनेमें, किये हुए पापोंको छिपानेमें,

English translation

...but solely the attainment of the Lord. Only then does our movement toward the Lord truly begin. There is also a need to manage the mind as it manifests in the form of resolve (dhriti). Let us examine carefully whether our resolve is Sattvic, Rajasic, or Tamasic. If our resolve remains active within us with the sole goal of attaining the Lord, it is Sattvic resolve; if it is centered on worldly grandeur and the pleasures derived therefrom, it is Rajasic; but if it serves merely as a cause for clinging obstinately to Tamasic states such as sleep, stupor, grief, despondency, and arrogance, it is certainly Tamasic. Having made this appraisal, we must abandon Rajasic and Tamasic resolve as swiftly as possible. The only resolve worthy of being embraced and fostered is Sattvic resolve, which leads us to the doorstep of the Lord. On many occasions, great restlessness arises within us to obtain worldly objects, but our heart never weeps for the Lord. If we must embrace restlessness, if we are to choose it, why do we not weep for the Lord alone? Weep so much that all the impurities of the heart flow out through the path of the eyes as tears, the heart becomes pure and clear, becoming a refined sanctuary adorned with divine virtues worthy of the Lord's abode, and the Lord comes to dwell therein. When our mistake is noticed by someone, when our sin is exposed, we feel shame. Not because of why this mistake occurred through us or why such a sin was committed by us, but because people have come to know, and our pettiness has been revealed to them. Such shame is of no use. Shame should be felt in committing sin, in concealing sins that have been committed, and...

Original

कोई भी पाप बन जाय तो उसे प्रकट कर देनेमें हमने क्षणभरका भी विलम्ब क्यों कर दिया, इस बातमें। ऐसी लज्जा प्रभुको शीघ्र-से-शीघ्र आकर्षित करनेवाली बन जाती है।बुद्धि भी सात्त्विकी, राजसी एवं तामसी हुआ करती है। प्रभुसे मिलन होनेका यह प्रवृत्तिमय मार्ग है, यह निवृत्तिमार्ग है, यह हमारा कर्तव्य है, यह अकर्तव्य है, हमारे लिये भयका कारण क्या है, हमें अभयपदकी प्राप्ति किन-किन उपायोंसे सम्भव है, हम संसारमें बँधे ही क्यों, इससे छूट कैसे जायें—इन सब बातोंको जो बुद्धि ठीक-ठीक समझती है, वह सात्त्विकी है। धर्म, अधर्म, कर्तव्य, अकर्तव्यको यथार्थ रूपसे न समझनेवाली बुद्धि राजसी है। तथा जो बुद्धि उलटी माननेवाली हो, अधर्मको धर्म, अकर्तव्यको कर्तव्य, दुःखको सुख और अनित्यको नित्य समझती हो, सब कुछ विपरीत भावसे ग्रहण करती हो, वह तामसी है। कहनेकी आवश्यकता नहीं कि राजसी-तामसी बुद्धि तो हमें नीचे नरककुण्डमें ढकेलती है, एवं सात्त्विकी आनन्दमय प्रभुके चरणप्रान्तमें ले जाकर कृतार्थ कर देती है; अतः सात्त्विकी बुद्धि हमें क्षणभरके लिये छोड़ न दे, यह प्रयास सतत होना चाहिये; क्योंकि हमें तो प्रभुके समीप जाना है, हम जा रहे हैं तथा जिस रथपर सवार हुए हम जा रहे हैं, उसपर बुद्धि सारथि जो ठहरी।* यदि सारथि ही रथसे कूद जाय या उन्मत्त हो जाय तो रथ खड्डेमें गिरेगा ही।भय भी हमें अनेक निमित्तसे होता है, पर यह है सर्वथा मिथ्या। जब सर्वत्र एकमात्र आत्मस्वरूप प्रभु ही सदा विराजित हैं, तब भय किस बातका। अपनेसे अपने-आपको भय होता है क्या? बिल्कुलआत्मानं रथिनं विद्धि शरीरं रथमेव तु । बुद्धिं तु सारथिं विद्धि मनः प्रग्रहमेव च ॥ (कठ० १। ३। ३)

English translation

...in having delayed even for a moment in disclosing any sin that has occurred. Such shame becomes a means to draw the Lord toward oneself very swiftly. Intellect (buddhi) too is Sattvic, Rajasic, and Tamasic. The intellect that accurately comprehends all these matters-this is the path of action for meeting the Lord, this is the path of renunciation; this is our duty, this is non-duty; what is the cause of fear for us, by what means is the attainment of fearlessness possible for us; why are we bound in this world at all, and how may we become free from it-is Sattvic. The intellect that does not rightly comprehend righteousness, unrighteousness, duty, and non-duty is Rajasic. And the intellect which perceives things perversely, regarding unrighteousness as righteousness, non-duty as duty, sorrow as joy, and the impermanent as permanent, taking everything in a contrary sense, is Tamasic. Needless to say, Rajasic and Tamasic intellect plunge us down into the pit of hell, while Sattvic intellect brings us to the feet of the blissful Lord and fulfills our life's purpose. Therefore, unceasing effort must be made so that Sattvic intellect does not abandon us even for a moment; for we have to draw near to the Lord, we are journeying forth, and on the chariot upon which we ride, intellect is the charioteer.* If the charioteer leaps from the chariot or becomes crazed, the chariot is bound to plunge into a ditch. Fear also arises in us due to many causes, but it is completely false. When the Lord Himself, as the very Self, is ever-present everywhere, what is there to fear? Does one ever fear one's own self? Not at all... [Sanskrit] "Know the Self as the master of the chariot, and the body as the chariot itself. Know the intellect as the charioteer, and the mind as the reins." (Katha Upanishad 1.3.3)

Original

नहीं होता। अतः इस परम सत्यको स्वीकार कर हम भयकी वृत्तिको सदाके लिये कुचल दें। भय ही करना हो तो यह करें कि कहीं इस परम सत्यकी हमें विस्मृति न हो जाय, क्षणभरके लिये सर्वत्र पूर्ण एकमात्र प्रभुको छोड़कर हम किसी भी स्थानपर जगत्‌को न देखने लग जायें। यह एक भय हमें प्रभुसे नित्य-से-नित्य संयोग करानेवाला बन जायगा, हमें सदाके लिये निर्भय कर देगा।सबका सारांश यह है कि काम-संकल्प आदि भावोंके रूपमें हमारा मन ही व्यक्त होता है। उन-उन अवसरोंपर सावधान रहकर हम मनको सम्भालते रहें, क्योंकि मनकी स्थितिपर ही हमारी स्थिति निर्भर करती है। हम हैं प्रभुके सनातन अंश, हम भी हैं सच्चिदानन्दस्वरूप ही, पर इस मनके कारण ही इस स्थूल जगत्में भटक रहे हैं, प्रभुसे अलग होनेका हमें भ्रम हो रहा है। बस, इस मनको जगदाकारसे भगवदाकार बननेभरकी देर है। फिर तो हम पुकार उठेंगे--स एवाधस्तात्स उपरिष्टात्स पश्चात्स पुरस्तात्स दक्षिणतः स उत्तरतः स एवेदं सर्वमिति... अहमेवाधस्तादहमुपरिष्टादहं पश्चादहं पुरस्तादहं दक्षिणतोऽहमुत्तरतोऽहमेवेदं सर्वमिति... आत्मैवाधस्तादात्मोपरिष्टादात्मा पश्चादात्मा पुरस्तादात्मा दक्षिणत आत्मोत्तरत आत्मैवेदं सर्वमिति।'वही (प्रभु) नीचे है, वही ऊपर है, वही पीछे है, वही आगे है, वही दायीं ओर है, वही बायीं ओर है और वही यह सब है। मैं ही नीचे हूँ, मैं ही ऊपर हूँ, मैं ही पीछे हूँ, मैं ही आगे हूँ, मैं ही दायीं ओर हूँ, मैं ही बायीं ओर हूँ और मैं ही यह सब हूँ। आत्मा ही नीचे है, आत्मा ही ऊपर है, आत्मा ही पीछे है, आत्मा ही आगे है, आत्मा ही दायीं ओर है, आत्मा ही बायीं ओर है और आत्मा ही यह सब है।'

English translation

does not exist. Therefore, accepting this supreme truth, let us crush the tendency of fear forever. If at all fear must be entertained, let it be this: that we may never forget this supreme truth, that even for a moment, forsaking the one all-pervading Lord, we may not begin to see the world in any place. This single fear will become that which unites us ever more intimately with the Lord, and will make us fearless forever. The essence of it all is that it is our mind alone that manifests in the form of desires, volitions, and other emotions. Remaining vigilant on those respective occasions, let us keep guarding the mind, because our state depends solely upon the state of the mind. We are eternal parts of the Lord; we too are of the nature of Truth-Consciousness-Bliss, yet solely because of this mind we are wandering in this gross world, laboring under the delusion of being separated from the Lord. It is only a matter of this mind transforming from the form of the world into the form of the Divine. Then indeed we shall proclaim:[Sanskrit] "He alone is below, He is above, He is behind, He is in front, He is to the south (right), He is to the north (left), He alone is all this... I alone am below, I am above, I am behind, I am in front, I am to the south (right), I am to the north (left), I alone am all this... The Self (Atman) alone is below, the Self is above, the Self is behind, the Self is in front, the Self is to the south (right), the Self is to the north (left), the Self alone is all this."'He (the Lord) alone is below, He is above, He is behind, He is in front, He is on the right, He is on the left, and He alone is all this. I alone am below, I am above, I am behind, I am in front, I am on the right, I am on the left, and I alone am all this. The Self alone is below, the Self is above, the Self is behind, the Self is in front, the Self is on the right, the Self is on the left, and the Self alone is all this.'

Original

[रिक्त पृष्ठ]

English translation

[Blank page in the source.]