राम

काम या प्रेम

Desire or Love

Chapter 13 of 21Source coverage: 107–11913 paired passages

Original

काम या प्रेम

बहुत बार हम प्रेमके नामपर कामकी उपासना करते हैं। हमें मलिन काम नचाता रहता है और हम भ्रमवश प्रेमकी निर्मल वेदीपर आत्मोत्सर्ग करनेका दम भरते हैं, जगत्के सामने एक परमोज्ज्वल आदर्श स्थापित कर जानेका स्वप्न देखते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि केवल अपने-आप ही नहीं गिरते, अपने तथाकथित प्रेमास्पदको भी अन्धकारमें घसीट ले जाते हैं। साथ ही इससे जगत्में इतने दूषित परमाणु फैल जाते हैं कि वैसे सजातीय मनवाले व्यक्तियोंके भी सुप्त संस्कार जग उठते हैं, उन्हें भी हमारा अनुकरण करनेमें गौरवकी अनुभूति होने लगती है। इस प्रकार प्रेमका निर्मल नाम तो कलङ्कित होता ही है, समाजको, राष्ट्रको, विश्वको, इनमें हमारा जहाँ जैसा जितना महत्त्वपूर्ण स्थान है, उसके अनुपातसे छिन्न-भिन्न कर देनेमें, इनके लिये अशान्ति, दुःख, विपत्तिका जाल रच देनेमें हम निमित्त बन जाते हैं और यह स्थिति बड़ी दयनीय होती है। अतः प्रारम्भसे ही हमें सावधान होकर बढ़ना चाहिये। हम आत्मनिरीक्षण करते रहें—कामके चङ्गलमें हैं या प्रेमका निर्मल आकर्षण हमें आकर्षित कर रहा है? यह बात ध्रुव सत्यरूपमें स्वीकार कर लें कि हम एवं हमारे प्रेमास्पद—इन दोनोंके बीचमें यदि भगवान्के लिये स्थान नहीं है, हमारा एवं हमारे किसी भी प्रेमास्पदका पारस्परिक सम्बन्ध प्रभुकी भावनासे शून्य है तो चाहे ऊपरी ठाट-बाट, बाहरका ढंग कितना भी सुन्दर, सुव्यवस्थित, पवित्र क्यों न प्रतीत हो, है वह वास्तवमें कामका ही पसारा। ऐन्द्रिय विषयोंसे पूर्ण, कलुषित मनके द्वारा यथेच्छ स्थापित किये हुए सम्बन्धमें काम भरा हो—इसमें तो कहना ही क्या, जो सम्बन्ध सर्वथा वैधरीतिसे स्थापित हुए हैं, जिनमें कहीं भी, तनिक भी मर्यादाका उल्लङ्घन नहीं हुआ है, उन सम्बन्धोंमें भी प्रेमका भ्रम होता है और वहाँ रहता है काम। भारतके सूक्ष्मदर्शियोंको इसका पूरा पता था। वे इसका विश्लेषण कर गये हैं— न वा अरे पत्युः कामाय पतिः प्रियो भवत्यात्मनस्तु कामाय

English translation

Lust or Love Many a time, in the name of love, we worship lust. Tainted lust keeps making us dance, and under delusion we boast of offering our self-sacrifice upon the pure altar of love, dreaming of setting a supremely radiant ideal before the world. The consequence of this is that not only do we fall ourselves, but we also drag our so-called beloved into darkness. Furthermore, so many impure vibrations are dispersed into the world through this that the dormant impressions of people possessing similar mental dispositions are awakened, and they too begin to feel a sense of pride in imitating us. In this manner, not only is the pure name of love tarnished, but in proportion to the significance of our position in society, nation, or the world, we become instruments in tearing them apart and weaving a web of unrest, sorrow, and calamity for them; and this state of affairs is exceedingly pitiable. Therefore, right from the beginning, we must proceed with vigilance. Let us continually engage in self-examination: are we caught in the clutches of lust, or is the pure attraction of love drawing us? Let us accept this as an absolute truth: if there is no place for God between us and our beloved, if the mutual relationship between us and any of our beloveds is devoid of the feeling of the Lord, then no matter how beautiful, well-ordered, or holy the external appearance and outward manner may seem, it is in reality nothing but the expanse of lust. To say nothing of relationships established arbitrarily by an impure mind filled with sensual objects being permeated with lust, even in relationships established entirely through lawful means, wherein there has not been the slightest breach of propriety anywhere, there is the delusion of love, while what resides there is lust. The seers of subtle truth in India knew this fully well. They have analyzed it thus: [Sanskrit] "Verily, not for the sake of the husband is the husband dear, but for the sake of the Self..."

Original

पतिः प्रियो भवति। न वा अरे जायायै कामाय जाया प्रिया भवत्यात्मनस्तु कामाय जाया प्रिया भवति। न वा अरे पुत्राणां कामाय पुत्राः प्रिया भवन्त्यात्मनस्तु कामाय पुत्राः प्रिया भवन्ति। (बृहदारण्यकोपनिषद् ४। ५। ६) 'यह निश्चय है कि पतिके प्रयोजनके लिये पति प्रिय नहीं होता, अपने ही प्रयोजनके लिये पति प्रिय होता है; स्त्रीके प्रयोजनके लिये स्त्री प्रिया नहीं होती, अपने ही प्रयोजनके लिये स्त्री प्रिया होती है। पुत्रोंके प्रयोजनके लिये पुत्र प्रिय नहीं होते, अपने ही प्रयोजनके लिये पुत्र प्रिय होते हैं।' यह पढ़-सुनकर एक बार तो ऐसा लगेगा कि यह कैसे हो सकता है? क्या हमारे सभी पारिवारिक, कौटुम्बिक सम्बन्ध प्रेमशून्य हैं? नहीं, यह बात नहीं है परंतु गम्भीरतासे विचारनेपर यह बात अक्षरशः सत्य सिद्ध होगी। विश्वके धरातलपर विभिन्न देश हैं। वहाँके नर-नारियोंके जीवनपर हम सूक्ष्म विचार करें। फिर हमें सन्देह नहीं रहेगा। जबतक हमें अपने सम्बन्धियोंसे सुख मिलनेकी सम्भावना रहती है, सुख मिलता रहता है, तबतक प्रेम-सूत्र जुड़ा रहता है। सुखकी आशा मिटी, सुख मिलना बन्द हो गया कि बस, प्रेम भी टूट गया। न टूटा तो शिथिल तो हो ही जायगा। इसीलिये ऋषियोंने सुन्दर मर्यादा बाँधी थी, इन समस्त काममूलक सम्बन्धोंको भगवत्प्रेममें परिणत कर देनेकी सरल एवं अत्यन्त सुन्दर व्यवस्था कर दी थी। वे आदेश दे गये थे—पत्नीको चाहिये कि वह अपने पतिको प्रभुका रूप मानकर ही उससे प्रेम करे, पतिको चाहिये कि अपनी पत्नीको वह प्रभुका ही रूप समझे। पुत्र पितामें प्रभुकी ही भावना करके उनकी सेवा करे। पिता अपने पुत्रको प्रभुकी अभिव्यक्ति मानकर ही उसका संलालन करे। जहाँ जिससे सम्बन्ध हो, उसमें एकमात्र प्रभुको ही अभिव्यक्त देखकर, इस अनुभूतिको सतत बनाये रखकर ही यथायोग्य सेवामें प्रवृत्त हो। इस

English translation

[Sanskrit] The husband is not dear for the sake of the husband; rather, the husband is dear for the sake of the Self. The wife is not dear for the sake of the wife, O dear; rather, the wife is dear for the sake of the Self. The sons are not dear for the sake of the sons, O dear; rather, the sons are dear for the sake of the Self. (Brihadaranyaka Upanishad 4.5.6) 'It is certain that a husband is not dear for the purpose of the husband; a husband is dear for one's own purpose. A wife is not dear for the purpose of the wife; a wife is dear for one's own purpose. Sons are not dear for the purpose of sons; sons are dear for one's own purpose.' Upon reading or hearing this, it might seem for a moment: how can this be? Are all our familial and domestic relationships devoid of love? No, that is not the case, but upon deep reflection, this statement will prove to be literally true. There are various nations across the surface of the globe. Let us subtly examine the lives of men and women there. Then no doubt will remain in us. As long as there is an expectation of receiving pleasure from our relatives, and pleasure continues to be received, the thread of love remains bound. Once the hope of pleasure vanishes and receiving pleasure ceases, love too is broken. Even if it is not broken, it is bound to become slack. For this very reason, the sages established a sublime boundary, making a simple and exceedingly beautiful arrangement to transform all these desire-based relationships into divine love for God. They imparted the injunction: a wife ought to love her husband only by regarding him as a form of the Lord, and a husband ought to understand his wife as a veritable form of the Lord. The son should serve his father by perceiving the Lord Himself in him. The father should nurture his son only by regarding him as a manifestation of the Lord. Wherever and with whomever a relationship exists, one should engage in appropriate service only by perceiving the Lord alone manifested therein and by constantly maintaining this realization. Of this

Original

भावनाका यह निश्चित परिणाम होना ही है कि बहुत शीघ्र ही हमारा अहङ्कार विगलित हो जायगा; हमारे अन्दर जो स्पर्धाकी वृत्ति है, दूसरेको फलते-फूलते देखकर हम जो ईर्ष्या करने लगते हैं, यह नष्ट हो जायगी; असूया (परदोषदर्शन) की वृत्ति भी समाप्त हो जायगी; आज जो हम गर्वमें भरकर लोगोंका तिरस्कार कर बैठते हैं, यह भी नहीं रहेगा— नरेष्वभीक्ष्णं मद्भावं पुंसो भावयतोऽचिरात् । स्पर्धासूयातिरस्काराः साहङ्कारा वियन्ति हि ॥ (श्रीमद्भा० ११। २९। १५) तात्पर्य यह कि अनादि संस्कारवश, कर्मवश जब हम जगत्में हैं, तब हमारा लोगोंसे सम्बन्ध हुए बिना रह नहीं सकता। पर यदि हम ऋषियोंकी बाँधी हुई मर्यादाका अनुसरण करें तो इन काममूलक सम्बन्धोंका कोई दोष हमें स्पर्श नहीं कर सकेगा, अपितु हम अपने जीवनके चरम उद्देश्यको भी प्राप्त कर लेंगे। विषको शोधकर हम अमृत बना लेंगे, हमारे इस काम-सम्बन्धका पर्यवसान भगवत्प्रेममें हो जायगा। पर होगा तब, जब हम करना चाहेंगे। कहीं आजकी भाँति प्रेमका स्वाँग रचने जायँगे, कामका जो प्रवाह बह रहा है, उसीमें सुखका अनुभव कर, प्रभुको बीचमेंसे अलगकर हम भी बह चलेंगे तब तो हो चुका! आज क्या हो रहा है? जरा पाश्चात्त्य देशोंकी ओर दृष्टि उठाकर देखें—यौवनके उन्मादमें युवक-युवती परस्पर मिलते हैं, परस्पर वैवाहिक सम्बन्ध भी स्थापित करते हैं। उन्मादकी दूसरी लहर उठनेतक न जाने प्रेमका कितना, कैसा सुन्दर अभिनय चलता रहता है। पर स्वार्थका एक हलका-सा झोंका लगा; अपेक्षाकृत तनिक-सा अधिक सुन्दर सुखका दूसरा साधन सामने उपस्थित हुआ कि समस्त प्रेम क्षणभरमें हवा हो जाता है। पत्नी दूसरा पति वरण करती है, पति दूसरी पत्नी स्वीकार करता है। यहाँ भी जो मन पहले था, वह तो ज्यों-का-त्यों ही रहता है; यहाँ भी ठेस लगते देर नहीं लगती तथा इसे

English translation

attitude, this certain result is bound to follow: very quickly our ego will dissolve; the tendency toward rivalry within us, the jealousy we begin to feel upon seeing another prosper, will be destroyed; the disposition toward finding fault in others (asuya) will also come to an end; and the way we haughtily despise people today will no longer remain- [Sanskrit] For a person who constantly meditates upon My presence in all human beings, rivalry, fault-finding, and disdain, along with arrogance, indeed disappear very quickly. (Srimad Bhagavatam 11.29.15) The implication is that when, impelled by beginningless impressions and karma, we exist in this world, we cannot avoid entering into relationships with people. But if we follow the boundary laid down by the sages, no blemish of these desire-based relationships will be able to touch us; rather, we shall attain the supreme goal of our life as well. Purifying poison, we shall turn it into nectar, and our desire-based relationship will culminate in divine love for God. But this will happen only when we truly desire to do so. If, as in the present day, we go about staging a pretense of love, feeling pleasure in the flowing current of passion, and drift along while excluding the Lord from our midst, then all is lost! What is happening today? Just look toward the Western nations-in the intoxication of youth, young men and women meet each other, and they also establish marital ties with one another. Until another wave of infatuation arises, who knows how long and how fine a drama of love carries on. But at the slightest gust of selfishness, or when another means of pleasure that is relatively slightly more attractive presents itself, all that love vanishes into thin air in an instant. The wife chooses another husband, and the husband accepts another wife. Here too, the mind remains exactly as it was before; here too, it does not take long to suffer a blow, and leaving this

Original

भी छोड़कर नया सम्बन्ध स्थापित होता है। एक-दो-तीन-चार-न जाने कितने परिवर्तन होते रहते हैं। प्रत्येक सम्बन्धके आरम्भमें ही प्रेमका नाटक तो ठीक-ठीक साङ्गोपाङ्ग ही पूर्ण होता है। ऊपरसे देखनेपर ठीक ऐसा लगता है मानो सचमुच ही इस बार दो हृदय सदाके लिये एक होने जा रहे हैं। पर होता वही है जो कामके क्षेत्रमें सदा हुआ करता है। दूसरा प्रलोभन आता ही है तथा दोनों नये सुखकी खोजमें नया सम्बन्ध ढूँढ़ने चल पड़ते हैं और मजा यह है कि ऐसा होना, ऐसा करना सभ्यताका अङ्ग माना जाने लगा है; इसका विरोध करनेवाले, सत्यको सामने रखनेवाले व्यक्ति पिछड़े हुए समझे जाते हैं। भारतवर्षपर भी इस उन्मादी लहरकी छाया पड़ने लगी है। इसका कुछ-कुछ नमूना हम अपने स्कूल-कालेजोंके छात्र-छात्राओंमें, उच्छृङ्खल युवक- युवतियोंमें देख सकते हैं। हमारे ऋषियोंने जो सुन्दर मर्यादा बाँधी थी, प्रत्येक काममूलक सम्बन्धको ही विशुद्धतम बना देनेकी जो उनकी व्यवस्था थी, उसके प्रति हमारे अधिकांश शिक्षित युवक-युवतीवर्गका आदर नहीं रहा है। अपने अतीतके गौरवमय अध्यात्मप्रधान इतिहासको वे अविकसित पुरुषोंका जीवन मानने लगे हैं। उनका आदर्श बन रहा है आजका वह समाज, जो भोग भोगनेकी पूरी स्वतन्त्रता देता है, जहाँ जिसमें नाना प्रकारके विषयोंको प्राप्त करनेकी, विषयोंका उपभोग करनेकी घुड़दौड़ मच रही है। इस आदर्शके अनुरूप ही वे अपना जीवन-निर्माण करने जाते हैं। उन्हें पुरानी बातें पसन्द नहीं, उन्हें तो नवीनता चाहिये, विकसित युगकी बातें ही वे ग्रहण करेंगे और इसीलिये उनके प्रेमका क्षेत्र भी इस युगके अनुरूप ही होता है। कामके नग्न नृत्यको ही वे प्रेमका विलास मानते हैं और उस प्रेमकी वेदीपर बलिदान होनेमें अपनेको अत्यन्त गौरवान्वित अनुभव करते हैं। यह है आजकी दशा! जो हो, हममेंसे जिनका विवेक सर्वथा मर नहीं गया है, जो अपने जीवनको केवल अपने लिये ही नहीं—समाज, राष्ट्र, विश्वके हितकी

English translation

as well, a new relationship is established. One, two, three, four-who knows how many changes keep occurring. At the beginning of every relationship, the drama of love is enacted in an entirely complete and elaborate manner. From the outside, it appears as though this time two hearts are truly going to become one forever. But what happens is precisely what has always happened in the realm of lust. Another temptation inevitably arises, and both set out in search of new pleasure to find a new relationship. And the irony is that such occurrences, such behavior, have begun to be regarded as a part of civilization; those who oppose this and place the truth before them are considered backward. The shadow of this intoxicating wave has begun to fall upon India as well. We can see glimpses of this among the male and female students of our schools and colleges, and among undisciplined young men and women. The reverence of the majority of our educated youth toward the sublime discipline established by our sages, toward their system designed to render every desire-based relationship purest of all, has ceased to exist. They have begun to regard their past glorious, spiritually predominant history as the life of undeveloped men. Their ideal is becoming today's society, which grants complete freedom to indulge in sensual pleasures, where a race is underway to acquire various kinds of sensory objects and enjoy them. In accordance with this ideal, they set out to mold their lives. They do not like old things; they want novelty, they will accept only the notions of an advanced age, and for this reason the domain of their love also conforms to this age. They regard the naked dance of lust alone as the play of love, and feel immensely proud in sacrificing themselves upon the altar of that love. This is the state of affairs today! Be that as it may, those among us whose discernment is not entirely dead, who wish to see their lives elevated not merely for themselves, but also from the viewpoint of the welfare of society, the nation, and the world, must indeed remain vigilant.

Original

दृष्टिसे भी उन्नत देखना चाहते हैं, उन्हें तो सावधान ही होना चाहिये। हम कहीं भी प्रेम-सम्बन्ध स्थापित क्यों न करें, सबसे पहले वहाँ प्रभुको लाकर खड़ा करें। इस रूपमें प्रभु ही हमारे सामने हैं, यह भावना अक्षुण्ण बनी रहे अन्यथा इस भावनासे रहित कोई भी सम्बन्ध काममय सम्बन्धमें परिणत हुए बिना नहीं रहेगा। भले ही उसका प्रारम्भिक रूप कितना भी पवित्र, कैसा भी सुन्दर क्यों न हो तथा इस भावनाके साथ ही बहुत नहीं तो कम-से-कम एक बातका और ध्यान रखें। प्रेममें स्वार्थ साधनेकी वृत्ति, किसी प्रकारकी भी स्वसुखभावना—हमें प्रेमास्पदके द्वारा सुख मिले—यह भावना नहीं रह सकती। विशुद्ध प्रेममें तो अपना सर्वस्व समर्पण कर प्रेमास्पदको सुखी करनेकी ही वासना रहती है, उससे सुख पानेकी नहीं। जहाँ स्वयं सुख पानेकी इच्छा है, वहाँ प्रेम नहीं—काम है, यह मान लेना चाहिये, किन्तु हम इस सम्बन्धमें बहुत बार धोखा खा जाते हैं। हमारा अहम्भाव हमें ठगता रहता है। हम समझते हैं, हम तो प्रेम कर रहे हैं, हमारे मनमें एकमात्र प्रेमास्पदके सुखकी ही वासना है, पर वास्तवमें हम करते रहते हैं कामकी उपासना, हमारे अन्दर भरी होती है प्रेमास्पदसे स्वयं सुख पानेकी छिपी लालसा। इस भ्रमजालको भी हमें अवश्य तोड़ देना है, इस छिपे स्वार्थकी, स्वसुखलाभकी वृत्तिको शीघ्र-से-शीघ्र कुचल देना है। यह कुछ कठिन अवश्य है, पर करनेसे क्या नहीं होता! कामको—स्वसुखवासनाको प्रेमका स्वाँग देकर हमारे सामने रखनेवाली अहंताको हम एक बार ठीकसे पहचान लें तथा पहचानकर निरन्तर सजग बने रहें। अपने किसी भी प्रेमके सम्बन्धमें हमें अपने अन्दर उसकी तनिक भी गन्ध मिले कि बस, उसी क्षण इसे विशुद्ध प्रेमके निर्मल सुवाससे ढँक दें, हमारा प्राण तृप्त हो, हमें इसके

English translation

Wherever we may establish a relationship of love, we should first of all bring the Lord and place Him there. The realization that the Lord alone is before us in this form must remain unbroken; otherwise, any relationship devoid of this feeling will inevitably turn into a lustful relationship, regardless of how pure or how beautiful its initial form might be. Along with this realization, if not much, we should keep at least one more thing in mind: in true love, the tendency toward self-interest, any kind of longing for one's own pleasure-the notion that we should derive pleasure through the beloved-cannot exist. In pure love, having surrendered one's all, there exists solely the desire to make the beloved happy, not to derive pleasure from them. Where there is a desire to obtain pleasure for oneself, there is no love-it is lust, this must be accepted; yet we are deceived many times in this regard. Our ego keeps cheating us. We think that we are loving, that in our mind there is only the desire for the happiness of the beloved, but in reality we keep worshiping lust, and filled within us is the hidden craving to obtain pleasure for ourselves from the beloved. We must certainly tear apart this web of illusion as well; we must crush this hidden selfishness, this tendency toward seeking personal pleasure, as swiftly as possible. This is certainly somewhat difficult, but what cannot be achieved through effort! Let us thoroughly recognize once and for all the ego that presents lust-the desire for one's own pleasure-before us under the guise of love, and having recognized it, let us remain constantly vigilant. In any of our relationships of love, the moment we detect the slightest trace of its scent within us, at that very instant let us envelop it with the immaculate fragrance of pure love, so that our soul may find fulfillment and we may

Original

अतिरिक्त और कुछ भी नहीं चाहिये--इस परम पुनीत सरस सुरभित भावनाको जाग्रत् कर अन्य समस्त वृत्तियोंको शान्त कर दें। एक बार, दस बार, सौ बार, हजार बार--जितनी बार हमारी वह अहंता, कामकी माया--अँधेरा फैलावे, उतनी बार हम विशुद्ध प्रेम-प्रदीपकी लौको तेज कर, उसके आलोकमें प्रेमास्पदको देखने लग जायँ। फिर तो क्रमशः वह ज्योति, उज्ज्वल, उज्ज्वलतर होती जायगी, एवं अँधेरा क्षीण- क्षीणतर होता जायगा। किसी दिन यह अँधेरा सर्वथा, सदाके लिये विलुप्त हो जायगा। और बच रहेगा एकमात्र हमारा प्रेमास्पद। प्रेमास्पदकौन? प्रभु! इसी स्थितिका सङ्केत इन श्रुतियोंमें प्राप्त होता है--यत्र नान्यत्पश्यति नान्यच्छृणोति नान्यद्विजानाति स भूमा। (छान्दोग्य० ७। २४। १) "जहाँ दूसरेको नहीं देखता, दूसरेको नहीं सुनता, दूसरेको नहींजानता, वही भूमा (प्रभु) है।"प्रेम एवं कामका अन्तर हमारे आचार्योंने विस्तृतरूपसे बताया है। प्रेमके महामहिम पुजारियोंने सूक्ष्म विवेचनके द्वारा समझाया है-- किस प्रकार हमारी अहंता कामको प्रेमकी पोशाक पहना देती है। पर उनके विवेचनको, उनके दिये हुए दिव्य उदाहरणोंको हम हृदयङ्गम कर सकें--यह भी बड़ा कठिन है। कामसे अभिभूत हुए हमारे मनमें उन दिव्य भावोंके लिये स्थान ही नहीं, कामका इतना गहरा काला रंग हममेंसे अधिकांशके ऊपर चढ़ गया है। उनका तो उल्लेख ही व्यर्थ है। पर हम जहाँ हैं, हमारा मस्तिष्क जिस धरातलपर क्रियाशील है, उसके अनुरूप विवेचन भी यदि हम ग्रहण करना चाहेंगे तो हमें मिल सकते हैं। एक पाश्चात्त्य सन्तने प्रच्छन्न कामका जाल रचनेवाली मनुष्यकी अहंताका बड़ा ही सुन्दर चित्रण किया है। यदि हम उन

English translation

"...we desire nothing else besides"--awakening this supremely sacred, sweet, and fragrant feeling, let us quiet all other mental tendencies. Once, ten times, a hundred times, a thousand times--as many times as that ego of ours, the illusion of lust, spreads darkness--so many times, quickening the flame of the lamp of pure love, let us begin to gaze upon the Beloved in its light. Then, gradually, that light will become bright and ever brighter, and the darkness will become faint and ever fainter. One day this darkness will disappear entirely and forever. And there will remain solely our Beloved. Who is the Beloved? The Lord! An indication of this very state is found in these Vedic verses:[Sanskrit] "Where one sees nothing else, hears nothing else, knows nothing else, that is the Infinite (Bhuma)." (Chandogya 7.24.1)"Where one sees not another, hears not another, knows not another, that alone is the Infinite (the Lord)." The difference between divine love (Prema) and selfish desire (Kama) has been explained elaborately by our Acharyas. The glorious devotees of Love have explained through subtle discernment how our ego drapes lust in the garments of love. But for us to take to heart their analysis and their divine illustrations is also exceedingly difficult. In our minds overcome by lust, there is simply no room for those divine sentiments; such a deep, dark color of lust has coated most of us. Mentioning them is indeed futile. Yet, from where we stand and on the plane where our intellect functions, if we wish to grasp an analysis suited to our level, we can find it. A Western saint has drawn a very fine depiction of the human ego that weaves the web of hidden lust. If we

Original

सन्तकी इन थोड़ी-सी बातोंको ही समझ लें, ग्रहण कर लें और फिर उनके सहारे आत्मनिरीक्षण करते हुए ऊपर उठने लग जायँ तो सचमुच देखते-ही-देखते ऊपर उठ ही जायँ। हमारा काम बन जाय, स्वार्थकी वृत्तिपर हम विजय पा लें, अहंताके भ्रममें फिर न फँसें। वे सन्त कहते हैं-- "अहङ्कारका एक रूप और है, जो इतना प्रच्छन्न रहता है कि ऊपरसे अहङ्कारका अत्यन्त विरोधी भाव प्रतीत होता है। इस प्रकारके अहङ्कारसे, उसकी छद्मवेषताके कारण हमें सजग होकर अपनी रक्षा करनी चाहिये। यह अहङ्कार प्रायः प्रेमके साथ देखनेको मिलता है। यह आवश्यक नहीं कि प्रेमसे स्त्री-पुरुषके दाम्पत्य-प्रणयका ही अर्थ ग्रहण किया जाय; किन्तु फिर भी न्यूनाधिक रूपमें प्रबल प्रेमसे तो आशय है ही। अहङ्कारके अन्य रूपोंकी भाँति इसमें भी स्वार्थ एवं अहम्मन्यतासे सम्बन्ध रहता है, पर यहाँ इन दोनोंका वेश ऐसा बदला रहता है कि सुतीक्ष्ण दृष्टिके बिना उनको देखना असम्भव है। एक उदाहरणसे यह बात स्पष्ट हो जायगी। एक स्त्री अपनी किसी सखीको इतना प्यार करती है मानो उसकी पूजा-सी करती है। अपनी सखीके लिये जो-जो करना सम्भव प्रतीत होता है, उसे करनेमें अपना सारा समय व्यय करती है। उसको मिठाई और फूल देने, उसके लिये सुन्दर-सुन्दर लहँगे आदि बनाने, उसके पास असंख्य सन्देश भेजने, उसके फटे कपड़ोंको ठीक करनेसे लेकर उसके केश-प्रसाधन आदिमें सहायता करनेतकके सभी कर्मोंको वह करती रहती है। प्रेमके इस प्रचुर प्रदर्शनको देखकर कुछ लोग कहेंगे, ‘अहा! कैसी आराधना है! कितना हृदयस्पर्शी! कितना सुन्दर! कैसा निःस्वार्थ प्रेम है!’ परन्तु क्या सचमुच यह निःस्वार्थ प्रेम है? जब यह परमासक्त स्त्री सुनती है--

English translation

could merely understand and assimilate these few words of that saint, and then, engaging in self-examination with their aid, begin to rise above, we would truly ascend before our very eyes. Our purpose would be achieved, we would conquer the selfish impulse, and we would no longer be ensnared in the delusion of ego. That saint says:"There is yet another form of egoism which remains so concealed that outwardly it appears to be the very opposite of egoism. Because of its disguise, we must be vigilant and guard ourselves against this kind of egoism. This egoism is frequently observed alongside love. It is not necessary that love be understood solely in the sense of conjugal romance between man and woman; yet it nevertheless refers, more or less, to intense affection. As with other forms of egoism, this too is connected with selfishness and conceit; but here the guise of both is so transformed that without a keen vision it is impossible to detect them. An illustration will make this clear. A woman loves a friend of hers so much that it is as though she is worshipping her. She spends all her time doing whatever seems possible for her friend. She constantly performs every act, from offering her sweets and flowers, making beautiful skirts and garments for her, sending her innumerable messages, mending her torn clothes, to assisting her with hair styling and adornment. Seeing this lavish display of affection, some people might say, 'Ah! What devotion! How heart-touching! How beautiful! What selfless love!' But is this truly selfless love? When this deeply attached woman hears

Original

किसीने उसकी सखीको मिठाइयाँ दी हैं, उसके लिये कुछ और भी किया है--उस समय यह सुनकर उसे पूर्ण सुखकी अनुभूति होती है क्या? उसका चित्त बिलकुल शान्त रहता है क्या? उसके मनमें तो एक विकलता उत्पन्न हो जाती है, जिसको वह बता तो नहीं सकती, पर उससे उसका मन अस्थिर हो जाता है और उसके जीवनमें उल्लास बरसानेवाली ज्योत्स्ना कुछ मन्द पड़ जाती है। न जाने क्यों वह सोच लेती है कि दूसरोंकी दी हुई मिठाइयोंमें उतना स्वाद नहीं होना चाहिये जितना उसकी मिठाईमें है। दूसरोंका सन्देशवहन उतना सफल नहीं होना चाहिये जितना उसका; दूसरोंके दिये हुए केश धोनेवाले चूर्णोंमें उतना असर या सुगन्ध न होना चाहिये जितना उसके दिये हुए चूर्णोंमें। इसी प्रकार अन्य बातोंमें भी उसे दूसरेका हस्तक्षेप नहीं सुहाता। अब कल्पना करें कि कोई अदृश्य व्यक्ति उससे प्रश्न करता है, ‘क्यों जी! क्या तुम नहीं चाहती कि तुम्हारी सखी सुखी रहे?’ फिर तो वह प्रेमातिरेकसे उत्तर देगी--‘कौन कहता है? मैं तो दिनभर उसे सुखी करनेकी चेष्टामें निरत रहनेके अतिरिक्त और कुछ करती ही नहीं। उसके सुखके लिये तो मैं अपने प्राणोंकी भी बलि दे सकती हूँ।’ और कहीं वह अदृश्य स्वर पुनः पूछ बैठे--‘फिर उसको किसी दूसरी सखीके द्वारा सुख मिलनेपर तुम अशान्त क्यों होती हो?’ अब यहाँ तो बस, मौन है। कोई उत्तर नहीं।"बात क्या है! यह सारी स्वार्थहीनता केवल मिथ्या स्वार्थहीनता है। वास्तवमें यह रूप बदले हुए अहङ्कार है। जबतक वह परमासक्त स्त्री अपनी सखीको सुख देनेका कार्य स्वयं सम्पन्न करती है, आनन्द- ही-आनन्द है, किन्तु जहाँ किसी दूसरेने उसे वैसे ही सुख पहुँचाया कि बस, दुःख होने लगता है। जिस प्रकार ईर्ष्याका वास्तविक कारण

English translation

that someone else has offered sweets to her friend or done something else for her--does she feel complete joy upon hearing this at that moment? Does her mind remain entirely peaceful? Rather, an unease arises in her mind which she cannot express, yet it makes her mind restless, and the moonlight that showered joy upon her life dims somewhat. For some unknown reason, she assumes that sweets offered by others ought not to have as much taste as hers. The messages carried by others ought not to be as successful as hers; the hair-washing powders given by others ought not to possess as much efficacy or fragrance as those provided by her. In the same manner, she cannot brook anyone else's intervention in other matters as well. Now imagine that an unseen person asks her, 'Well now! Do you not wish that your friend be happy?' Then she would answer with an overflow of affection, 'Who says so? Throughout the day, I do nothing other than remain engaged in the effort to make her happy. For her happiness, I can even sacrifice my very life.' And should that unseen voice ask again, 'Then why do you become restless when she receives happiness through some other friend?' Now, here there is only silence. No answer." What is the matter! All this selflessness is merely false selflessness. In reality, this is ego in disguise. So long as that deeply attached woman herself performs the act of bringing joy to her friend, there is unalloyed bliss; but the moment someone else brings her happiness in the same manner, sorrow begins. Just as the real cause of jealousy

Original

अहम्मन्यता है, उसी प्रकार यहाँ भी देनेका एकमात्र अधिकार अपनेमें ही सुरक्षित रखनेकी इच्छा भी अहम्मन्यतासे ही उत्पन्न होती है। यह कहना अनावश्यक है कि जहाँ कहीं भी अहम्मन्यता है, वहाँ अहङ्कार है ही, क्योंकि दूसरा पहलेकी ही एक वृत्ति है। यह कहा जाता है, 'वह धन्य है जो प्रसन्नतापूर्वक देता है।' परन्तु कभी-कभी ऐसा कहना अधिक उपयुक्त होगा कि ‘दूसरे व्यक्ति दे सकें, प्रसन्नतापूर्वक दूसरोंको यह आज्ञा दे देनेवाला धन्य है।’ हमें इसकी चिन्ता क्यों हो कि हमारे प्रेमास्पदको सुख किससे मिलता है! मुख्य बात तो यह है कि स्वार्थहीनता तथा मिथ्या स्वार्थपूर्ण प्रेमके उदाहरण बहुत हैं। इसकी झलक नाना प्रकारके सम्बन्धोंमें दीख पड़ती है--जैसे माता-पुत्रोंमें, मा-बेटियोंमें, पति-पत्नियोंमें और दो प्रेमियोंमें।"इसके पश्चात् वे सन्त पाश्चात्त्य देशकी सभ्यताके अनुरूप युवक- युवतियोंमें परस्पर होनेवाले प्रेमका, उनके वैवाहिक सम्बन्धका आदि- अन्त चित्रित कर स्पष्ट कर देते हैं कि किस प्रकार इसमें स्वार्थका नग्न नृत्य भरा होता है। आज भारतके युवक-युवती अपने पुनीत सिद्धान्तसे, धर्ममय मर्यादासे च्युत होकर, व्यामोहमें पड़कर जिस प्रेमका अनुकरण करनेमें गौरवकी अनुभूति करते हैं, वह वास्तवमें कितना मलिन स्वार्थमय सम्बन्ध है--यह सन्तके उस वर्णनसे स्पष्ट हो जाता है। वे बतलाते हैं--"प्रदर्शन-प्रिय प्रेमियोंकी तो एक जाति होती है, जो इसका पूरा- पूरा चित्र खड़ा कर देती है। इस प्रकारका प्रेमी (कल्पना कर लें आप स्त्री हैं तो) आपके लिये दिनमें बीसों बार मरनेको तैयार रहेगा। ××××× आपको अनुभव होगा--इसके पूर्व संसारमें कभी भी किसीने भी आपको इतना प्यार नहीं किया, आपकी इतनी पूछ कभी

English translation

is conceit, likewise, here too the desire to reserve solely to oneself the exclusive right of giving arises from conceit alone. It is needless to say that wherever conceit exists, egoism is certainly present, because the latter is simply a manifestation of the former. It is said, 'Blessed is he who gives cheerfully.' But at times it would be more appropriate to say, 'Blessed is he who cheerfully grants permission to others so that they too may give.' Why should we be anxious about through whom our beloved receives happiness! The main point is that instances of selflessness and falsely selfish love are manifold. Glimpses of this are seen across diverse relationships--such as between mothers and sons, mothers and daughters, husbands and wives, and two lovers." Thereafter, depicting the mutual love among young men and women in accordance with the civilization of Western countries, and tracing the beginning and end of their marital relationships, that saint clarifies how it is filled with the naked dance of selfishness. The love which the youth of India today, falling into infatuation and drifting away from their sacred principles and righteous propriety, take pride in imitating, is in truth such a sordid, selfish relationship--this becomes evident from that saint's description. He explains:"There is a whole class of display-loving lovers who present a complete picture of this. Such a lover (supposing you are a woman) will be ready to die for you twenty times a day. ***** You will feel that never before in the world has anyone loved you so much, nor have you ever been held in such high esteem

Original

नहीं हुई और किसीके लिये भी आप उसके जीवनकी इतनी आवश्यक वस्तु सिद्ध नहीं हुई । उसके मुखसे प्रवाहित होनेवाली स्नेहस्यन्दिनी वाणी आपको सातवें आसमानपर चढ़ा देगी । आप बार-बार उसके मुखसे सुनेंगी--'प्रिये ! विधाताका सम्पूर्ण कौशल तुम्हारी रचनामें ही व्यक्त हुआ है, कहीं भी, किसी भी दृष्टिसे कोई कसर नहीं रही; तुम तो पूर्णताकी खान हो ।' तथा इस प्रकार अपना समादर करनेवाले, अपनेसे इतना प्रेम करनेवाले व्यक्तिको पाकर आप सुखमय आश्चर्यमें डूब जायँगी । ठीक भी है, इसमें सन्देह नहीं कि यह सुख अपूर्व है। किन्तु अफ़ीम खानेवालेके भी आरम्भकालीन स्वप्न ऐसे ही होते हैं--मत्त आह्लादपूर्ण, चमचमाते हुए, मनोराज्य ! पर इसमें पीछे प्रतीत होनेवाली कमियोंका क्या रूप है ? आपको पता लगने लगता है कि इस प्रकारसे अत्यन्त चाहे जानेमें भी कोरी मिठास-ही-मिठास तो नहीं है। (और मान लें उस अनुभवके पूर्व ही आपका उसी व्यक्तिसे विवाह हो गया) फिर तो आपको अनुभव होगा कि आप एक जालमें फँस गयी हैं--और उस पतिके व्यवहार-बर्तावसे अन्तमें आप इस भयानक निष्कर्षपर पहुँचती हैं कि वह जो प्रेमी (विवाहसे पूर्व) जगत्‌का सर्वश्रेष्ठ नमूना प्रतीत होता था, आज सर्वाधिक स्वार्थी और एक अत्यन्त असह्य पति बन गया है । दुर्भाग्यकी बात तो यह है कि आपका ऐसा सोचना ठीक है । क्या आरम्भसे लेकर अबतक वह सचमुच आपको ही प्यार कर रहा था ? नहीं, वह अपने-आपको प्यार कर रहा था, उस सुखको चाह रहा था जो उसे आपसे मिल रहा था । उसका अभिप्राय एकमात्र अपने सुख पानेसे था और उसकी समस्त मनोरम वचनावलियाँ स्वार्थपूर्ण अनुरोधका रूपान्तरमात्र थीं । यदि आपने उसे ठुकरा दिया होता तो वह मरनेको तैयार हो जाता--यह

English translation

never happened, nor have you ever proven to be such an indispensable element in anyone else's life. The stream of affectionate words flowing from his lips will elevate you to the seventh heaven. Again and again, you will hear from his mouth: "Beloved! The Creator's entire craftsmanship has found expression solely in your making; nowhere, from any perspective, is there the slightest imperfection; you are indeed a veritable mine of perfection." And finding a person who honors you so deeply and loves you so intensely, you will be immersed in blissful wonder. And rightly so; there is no doubt that this delight is unprecedented. Yet, the initial dreams of an opium eater are just like this-intoxicating, full of ecstasy, dazzling flights of fantasy! But what is the true nature of the deficiencies that appear later? You begin to realize that even in being loved so intensely in this manner, there is not pure and absolute sweetness. (And suppose, before realizing that, you were married to that very person.) Then, you will feel that you have been caught in a snare-and from that husband's conduct and demeanor, you ultimately arrive at the dreadful conclusion that the lover who (prior to marriage) seemed to be the finest exemplar in the world has today become the most selfish and utterly unbearable husband. The unfortunate thing is that your thinking is correct. From the beginning until now, was he truly loving you? No, he was loving himself; he was craving the pleasure that he was deriving from you. His sole purpose was to obtain his own enjoyment, and all his charming expressions were merely transformed versions of selfish demands. Had you spurned him, he would have been ready to die-this

Original

मृत्युका आवाहन आपके लिये नहीं, आपके कारणसे ! उसकी अहम्मन्यतापर पहुँचा हुआ आघात तथा उसकी अभिलाषाओंका मर्दन उसके लिये इतना असह्य हो जाता कि वह आत्मघात करके शान्ति प्राप्त करना चाहता । वह तो सबसे बड़ा अहङ्कारी है, जो अभिलषित वस्तुको न प्राप्त करनेकी अपेक्षा जीवित न रहनेको श्रेयस्कर समझेगा । साधारण अन्तसके साथ उसके समान सहस्रों व्यक्ति प्रेमका दम भरनेवाले मिलेंगे । 'सहृदय होकर मर जाना ।' इस काव्यमय प्रतीत होनेवाले वाक्यका वास्तविक अर्थ क्या है ? स्वार्थके कारण मरना । अलभ्य वस्तुकी निरन्तर चाहसे अभिभूत होकर हृदय टुकड़े-टुकड़े हो जाता है ।''''स्वार्थ और अहङ्कार कितने प्रच्छन्न हो सकते हैं और इनमें भी अहङ्कार हमारे चरित्रके प्रत्येक छिद्रों और दरारोंमें कीटाणुकी भाँति चुपकेसे पहुँचकर, जहाँ बिलकुल भी आशा नहीं है, ऐसे स्थलोंपर सिर निकालकर कैसे झाँकने लगता है--यह हम देख लें । इस साँपसे अपनी रक्षा करें । यह बड़ा भयानक है--नहीं, नहीं, यह हमारे समस्त सौन्दर्यको नष्ट कर देनेवाला रोग-कीटाणु है । इसे तो ज्ञानरूप शोधक एवं निर्विष कर देनेवाले ओषधिविशेषसे नष्ट ही कर देना चाहिये ।''आदरणीय सन्तके ये उद्गार बड़े ही सरल एवं नपे-तुले हैं, पर हैं अत्यन्त व्यापक । जीवनके विभिन्न क्षेत्रोंमें इन भावोंकी कसौटीपर अपनी चेष्टाओंको कसकर देख लें । हम स्वार्थ (काम) के कण्टकमय वनमें चक्कर लगा रहे हैं या निर्मल प्रेमके राज-मार्गपर अग्रसर हो रहे हैं--यह निर्णय हमें मिल जायगा तथा वस्तुस्थिति समझ लेनेपर हम यदि अपना सुधार करना चाहें तो अवश्य कर सकते हैं ।

English translation

invocation of death was not for your sake, but on your account! The blow dealt to his vanity and the crushing of his desires would have become so unbearable for him that he would seek peace through suicide. He is indeed the greatest egotist, who considers it better not to live rather than not obtain the desired object. With such an ordinary inner disposition, thousands of people making lofty claims of love can be found. "Dying out of tender-heartedness"-what is the real meaning of this seemingly poetic phrase? Dying on account of selfishness. Overwhelmed by the constant craving for an unattainable object, the heart is shattered to pieces.""Let us observe how deeply hidden selfishness and ego can be, and among them, how ego secretly enters into every pore and crevice of our character like a germ and begins to poke its head out and peer through places where it is least expected. Let us protect ourselves from this serpent. It is extremely dreadful-no, rather, it is a disease-bearing germ capable of destroying our entire beauty. It must be eradicated completely by the specific purifying and detoxifying medicine of wisdom." These expressions of the venerable saint are exceedingly simple and measured, yet they are profoundly comprehensive. In the diverse spheres of life, let us test our endeavors against the touchstone of these sentiments. We will arrive at the discernment of whether we are wandering in the thorn-filled wilderness of selfishness (desire) or advancing upon the high road of pure love; and once we understand the actual reality, if we wish to reform ourselves, we certainly can.

Original

हमारा भ्रान्त मन इन बातोंका उलटा अर्थ भी ले सकता है । वह हमें कहेगा कि जब सर्वत्र सभी सम्बन्ध स्वार्थसे पूर्ण हैं, इनमें विशुद्ध प्रेम है ही नहीं तो चलो छोड़ो, सबसे अलग हो जाओ । पर यह भी मनका धोखा ही है । हम अलग जायँगे कहाँ ? जहाँ जायँगे, मन तो साथ रहेगा । मनमें भरा है संसार, भरी है स्वार्थ-वासना, कामलालसा । बाहरसे सर्वथा वैरागी बनकर भी भीतरसे अत्यन्त कलुषपूर्ण साम्राज्यमें ही हम विचरते रहेंगे, हमारे अन्दरसे सबकी अनजानमें ही विषका प्रवाह बहता रहेगा और न जाने कितने प्राणी उसके सम्पर्कमें आकर पतङ्गकी भाँति झुलसनेका प्रोत्साहन पायेंगे । आवश्यकता तो इस बातकी है कि सच्ची नीयतसे आत्मपरीक्षण करके हम कामरूप विषको शोध डालें । फिर यह अमृत बन जायगा, हमें नवजीवन देकर हमारे लिये, अनेकके लिये अनन्त शाश्वत सुख-शान्तिके द्वार खोल देगा । उपर्युक्त सभी बातोंका सारांश इतना ही है--हमारे प्रत्येक सम्बन्धमें प्रभुकी भावना, उनका अस्तित्व ओतप्रोत रहे । यह हुए बिना हम कामके क्षेत्रमें बरबस गिर पड़ेंगे । स्वार्थकी वासना सर्वथा न रहे; क्योंकि प्रेम-राज्यमें इसके लिये कहीं भी तनिक भी स्थान नहीं है । वहाँ तो सर्वत्र, अणु-अणुमें एक ही स्पन्दन है--हमारा प्यारा सुखी रहे । हमारे द्वारा ही प्यारेको सुख मिले, यह भी न रहे, इसके फेरमें हम कभी न पड़ें । यहाँ भी स्वार्थ-कामकी माया है, हमारी अहंताका जाल है; इससे भी हमें निश्चित रूपसे बचना है । सच्चे प्रेमीको यदि कभी अपनी स्मृति होती है तब उस समय भी उसके हृत्तन्त्रीके तारपर तो यही स्वरलहरी झंकृत हो उठती है-- ‘हमारा क्या है, हम रहे न रहे।’ यह बात भी जान लेनेकी है कि वास्तवमें उपर्युक्त सभी बातें

English translation

Our deluded mind may also misinterpret these statements. It will tell us that when all relationships everywhere are filled with selfishness and pure love does not exist in them at all, then let it go, detach yourself from everyone. But this too is merely an illusion of the mind. Where will we go apart? Wherever we go, the mind will accompany us. The mind is filled with the world, filled with selfish inclinations and lustful desire. Even by becoming an absolute ascetic outwardly, we will continue to dwell internally in an intensely defiled realm; an undetected stream of poison will keep flowing from within us, and who knows how many living beings, upon coming into contact with it, will find the impetus to be scorched like moths. What is truly necessary is that, through sincere self-examination, we thoroughly purify this poison of lust. Then it will turn into nectar, bestow new life upon us, and open the gates of infinite, eternal bliss and peace for us and for many others. The essence of all the aforesaid matters is simply this: in every relationship of ours, the contemplation of the Lord and His presence must remain completely interwoven. Without this, we will inevitably fall into the realm of lust. The craving of selfishness must not exist at all, because in the kingdom of love there is not the slightest place for it anywhere. There, in every atom, a single pulsation resonates: "May our beloved be happy." Even the thought that the beloved must receive happiness through us alone should not remain; we must never fall into this trap. Here too lies the illusion of selfish desire, the snare of our own egoism; we must unequivocally guard against this as well. If a true lover ever happens to think of themselves, even at that moment, upon the strings of their heart's lute, only this melodic vibration resonates: 'What is our concern; whether we remain or not.' It is also to be understood that, in reality, all the aforesaid matters

Original

प्रेमसाम्राज्यसे बहुत दूर इधरकी हैं । प्रेमकी भूमिकामें पदार्पण करनेपर, हमारे अन्दर प्रेमकी प्रतिष्ठा हो जानेपर यह भावना नहीं करनी पड़ती, स्मरण नहीं करना पड़ता कि ये (प्रेमास्पद) प्रभु हैं, ये हमारी सेवा स्वीकार कर रहे हैं आदि । वहाँ तो प्रेमीका यह नित्य सिद्ध अनुभव है । अभी जो हम भावना कर रहे हैं, हमें जैसी प्रतीति हो रही है, बुद्धिका जैसा निर्णय है, वैसा ही वह अनुभव भी हो, यह बात भी नहीं । वह स्थिति तो ऐसी होती है कि उसके लिये कुछ भी कहना नहीं बनता; किन्तु हमें अभी इतनी ऊँची बातोंको जानने-सुनने, सोचने-समझनेकी भी आवश्यकता नहीं । हम तो अभी कीचड़में फँसे हैं, प्रेमके सुन्दर सरोवरमें अवगाहन करनेका स्वप्न देखनेसे क्या लाभ ? हमारे लिये तो यही उचित है, यही नितान्त आवश्यक है--हमारे जितने भी सम्बन्ध हैं, उन सबमें प्रभुकी भावना करके, भावनाके द्वारा शक्तिसञ्चय करके हम पहले कामरूप कीचड़से बाहर निकल आयें । फिर विपुल प्रेमवारिसे--हम जिन्हें प्यार करते हैं, वे सुखी रहें, उनसे हम नहीं-- विशुद्ध भावजलसे कण्ठतक लगी हुई कीचको धो डालें । और जो अनादिकालसे सिरपर अहंताकी गाँठोंसे भरा बोझ लादे हुए हैं, उसे भी फेंककर, सर्वथा हलके होकर, प्रेममन्दिरकी ओर चल पड़ें । इसमें हमारा लाभ तो है ही, जगत्‌के लिये भी हमारा जीवन--जो अभी केवल अभिशाप बना हुआ है--वरदान बन जायगा । हमारे पंथका अनुसरण कर न जाने कितने कृतार्थ होंगे ।

English translation

belong far to this side of the realm of divine love. Upon setting foot on the plane of divine love, once love is firmly established within us, one does not have to cultivate the feeling or remember that this (beloved) is the Lord, that He is accepting our service, and so forth. There, this is the lover's eternally realized direct experience. The experience is not merely identical to the contemplation we are doing now, the perception we currently have, or the judgment formed by our intellect. That state is such that nothing can adequately be said about it; yet, at present, we do not even need to know, hear, think about, or comprehend such elevated matters. We are still stuck in the mud; what is the use of dreaming about bathing in the exquisite lake of divine love? For us, what is proper and utterly necessary is this: by feeling the presence of the Lord in all the relationships we have, and accumulating spiritual strength through this contemplation, let us first emerge from the mire of lust. Then, with the abundant waters of love-wishing that those whom we love remain happy, rather than expecting happiness from them-let us wash away with the pure waters of devotion the mud that clings up to our throat. And casting away the burden filled with knots of egotism that we have been carrying on our head from time immemorial, becoming completely lightened, let us set forth toward the temple of divine love. In this lies our own highest good, and for the world too, our life-which at present is merely a curse-will become a blessing. Who knows how many souls, following our path, will attain supreme fulfillment.