राम

दुःखके कारण

The Causes of Suffering

Chapter 12 of 21Source coverage: 96–10611 paired passages

Original

दुःखके कारण

पाँच चीजें ऐसी हैं जो हमारे दुःखको सदा बढ़ाती रहती हैं। यदि यह कह दें कि ये ही पाँच हमारे यहाँके प्रायः समस्त दुःखोंके कारण हैं तो अत्युक्ति नहीं है। (१) भगवान्के मङ्गलमय दानको अस्वीकार करनेकी वृत्ति—यहाँ जो कुछ भी हमें फलरूपमें प्राप्त हो रहे हैं, उन सबके आगे-पीछे मङ्गलमय प्रभुका मङ्गलविधान काम करता है। प्रभु हमें जो कुछ भी देते हैं, उसमें हमारा उत्थान होना निश्चित है। हमारे जीवनको नीचे स्तरसे उठाकर अबकी अपेक्षा कहीं अधिक सुख-शान्ति प्रदान करनेके लिये ही प्रभुका प्रत्येक विधान बनता है, किन्तु हम उसे स्वीकार नहीं करना चाहते। जिन्हें प्रभुकी सत्तामें विश्वास नहीं, जो प्रभुको नहीं मानना चाहते, उनकी बात दूर, जो अपनेको आस्तिक कहते हैं, वे भी अपने मनके प्रतिकूल किसी भी विधानको स्वीकार नहीं करना चाहते। मनचाहा होनेपर तो बड़ी आसानीसे कह देंगे कि ‘प्रभुकी कृपा है।’ पर कहीं मनके विरुद्ध हुआ तो उदासी आये बिना नहीं रहती। वास्तवमें यह प्रभुकी कृपाका अधूरा ही दर्शन है। पूरा दर्शन तो वह है जब कि हमारे लिये कुछ भी प्रतिकूल रहे ही नहीं। प्रभुके विधानसे जो भी हमें मिले, उसे हम अनुकूल बना लें, उसीमें पूर्ण अनुकूलताका दर्शन करें; किन्तु यह होता नहीं। और उधर यह बात है कि चाहे हम रोकर स्वीकार करें या हँसकर, प्रभुका विधान तो हमपर लागू होकर रहेगा। प्रभुके यहाँ भ्रम नहीं, प्रमाद नहीं, पक्षपात नहीं, वहाँ तो अखण्ड स्नेह है, न्याय है, पूर्ण व्यवस्था है। जैसे अबोध शिशुके रोनेकी परवा न कर

English translation

Causes of SorrowThere are five things that continually increase our sorrow. If it is said that these five are the causes of almost all our sorrows in this world, it would not be an exaggeration.(1) The tendency to reject the benevolent gift of the Lord: Whatever we receive here as the fruit of our actions, behind and before it all works the auspicious dispensation of the benevolent Lord. In whatever the Lord bestows upon us, our elevation is certain. Every dispensation of the Lord is devised solely to lift our life from a lower plane and grant us far greater happiness and peace than before, yet we do not wish to accept it. Leaving aside those who have no faith in the Lord's existence, who refuse to believe in Him, even those who call themselves believers do not wish to accept any dispensation that runs contrary to their mind's desire. When things happen according to their wish, they will very readily say, 'It is the Lord's grace.' But if something happens against their wish, dejection inevitably sets in. In truth, this is an incomplete perception of the Lord's grace. The complete vision is that in which nothing remains adverse for us. Whatever we receive through the Lord's dispensation, we should make it favorable to ourselves and see complete benevolence in it; but this does not happen. And on the other hand, the truth is that whether we accept it weeping or smiling, the Lord's dispensation will certainly be fulfilled upon us. With the Lord there is no delusion, no negligence, no partiality; there is only unbroken affection, justice, and absolute order. Just as, without heeding the cries of an innocent child,

Original

माता उसे स्नान कराती है, शरीरपर जमे हुए मैलको मल-मलकर धोती है, उलझे हुए बालोंको ठीक करती है तथा कभी जब यह देख लेती है कि बच्चेके कपड़े जीर्ण हो गये हैं, अथवा अत्यन्त मलिन हो गये हैं तो उन्हें बदल देती है, वैसे ही दयामय प्रभु हमारे रोने-चिल्लानेकी परवा न कर हमें दुःख, विपत्ति, अपमान, निन्दा आदि विधानोंसे परिशुद्ध करते हैं और आवश्यकता होनेपर वस्त्र-परिवर्तनकी भाँति ही हमारे इस शरीरका मलिन आवरण हटाकर नवजीवन प्रदान करते हैं। जैसे माताकी प्रत्येक चेष्टामें बच्चेके प्रति अखण्ड स्नेह-भावना, सर्वथा हित-बुद्धि भरी होती है—शिशु भले ही इसे न समझे—वैसे ही प्रभु चाहे जो भी विधान करें उसमें भरा है हमारे प्रति उनका अनन्त अपरिसीम स्नेह, हमारा ऐकान्तिक हित। माँ यदि रोनेके भयसे बच्चेको स्वच्छ करना छोड़ दे, तब तो बच्चा जीवित रह चुका! अज्ञतावश रोना तो उसका स्वभाव है। माँ उस ओर दृष्टिपात नहीं करेगी। वैसे ही प्रभु हमारे 'धुकुर-पुकुर, हाय रे, मरे रे' की ओर न देखकर हमें शुद्ध करेंगे ही, उनका विधान हमपर चरितार्थ होगा ही! और हम उसे टालनेका जितना प्रयास करेंगे, उतना ही संघर्ष बढ़ेगा और हमारा दुःख बढ़ता ही जायगा। उनके स्नेहमय कोमल हाथोंका स्पर्श भी हमें अवश्य प्राप्त होगा, हम उनकी गोदमें सुखकी नींद सो भी जायँगे तथा जागनेपर हमें उस गत दुःखकी स्मृति भी नहीं रहेगी तथा आयु बढ़नेपर, समझ आ जानेपर तो प्रभुकी सत्तामें निष्ठा हो जानेपर, उनकी मङ्गलमयताका ज्ञान हो जानेपर—हम वैसे विधानोंका उत्फुल्ल होकर स्वागत करेंगे, उनकी प्रतीक्षा करेंगे, विलम्ब होनेपर सन्त कबीरकी भाँति* प्रभुसे प्रार्थनाकवीन्द्र रवीन्द्रनाथ ठाकुरकी सन्त कबीरके जीवनपर एक रचना है, जिसका भाव यह है—कबीरको सिद्ध महात्मा जानकर लोगोंकी भीड़ एकत्र होने लगी। कोई सिद्धि

English translation

the mother bathes it, scrubs away the dirt accumulated on its body, combs out its tangled hair, and whenever she sees that the child's clothes have become worn out or extremely soiled, changes them, likewise the merciful Lord, without minding our weeping and crying, purifies us through the dispensations of suffering, adversity, dishonor, blame, and the like, and when the need arises, just like changing clothes, removes this soiled covering of our body and grants us a new life. Just as in every act of the mother there is unbroken love and an absolute intention for the child's welfare-even if the infant cannot understand it-similarly, whatever dispensation the Lord may make, it is filled with His infinite, boundless love for us and our ultimate well-being. If the mother, out of fear of the child's crying, were to stop cleaning the child, the child would hardly survive! Weeping out of ignorance is its nature; the mother will not pay heed to that. In the same way, the Lord, without paying attention to our anxious fretting, 'Alas, I am undone,' will certainly purify us, and His dispensation will inevitably be fulfilled upon us! And the more we attempt to avert it, the more the struggle will intensify and our sorrow will keep increasing. We will also certainly receive the touch of His tender, affectionate hands; we will sleep peacefully in His lap, and upon awakening, we will not even retain the memory of that past sorrow. Moreover, as age advances and understanding dawns, when firm faith in the Lord's existence is established and knowledge of His all-auspicious nature arises, we shall joyfully welcome such dispensations, wait for them, and if there is a delay, pray to the Lord like Saint Kabir*-There is a composition by poet-laureate Rabindranath Tagore on the life of Saint Kabir, the purport of which is: Knowing Kabir to be an accomplished saint, crowds of people began to gather. Someone would ask for a demonstration of miraculous powers,

Original

करेंगे कि 'नाथ! ऐसी कोई रचना रचो, कोई-सी लीला करो, जिससे हमारी झंझटें दूर हों' और वैसी परिस्थिति आनेपर हमारा रोम-रोम खिल उठेगा, किन्तु जबतक ऐसा नहीं हो रहा है, तबतक हमारे लिये एक बार तो दुःखी होना अनिवार्य है। यह है हमारी मूर्खता ही, पर उपाय क्या हो! प्रभुरूप अनन्त दयामयी जननीके हाथमें हम अपनेको सौंप नहीं देना चाहते, उनकी अनन्त शक्ति, असीम सौहार्दपर हमारा विश्वास जो नहीं होता। यहाँ इस प्रकृत उदाहरणमें शिशुके पास तो साधन नहीं कि वह माताकी भावनाको हृदयङ्गम कर सके। छः महीनेके बच्चेमें यह बुद्धि कहाँ है? पर हमारे पास तो साधन भी है। हमारी जो बुद्धि राजनीति, दिखानेको कहता, कोई सन्तानकी माँग करता, तो कोई मन्त्रसे रोग दूर करनेकी याचना करता। इस प्रकार कबीरके एकान्त भजन-साधनमें विघ्न होने लगा। उन्होंने प्रभुसे प्रार्थना की। कुछ ही दिनों बाद गाँवके कुछ ईर्ष्यालु लोगोंने कबीरके विरुद्ध एक षड्यन्त्र रचा, एक कुलटा स्त्रीको सिखा-पढ़ाकर ठीक किया। जब कबीर कपड़ा बेचने बाज़ारमें आये, तब उसने उनका पल्ला पकड़ लिया और वह उन्हें खरी-खोटी सुनाने लगी। उसका कहना था कि मैं तुम्हारी रखेल स्त्री हूँ और तुमने मुझे छोड़ दिया, मैं कष्ट पा रही हूँ। दुष्टोंका दल पहलेसे तैयार था ही। सब ताली पीटने लगे। कबीरकी खूब निन्दा हुई, पर कबीर प्रसन्न हुए। वे उस स्त्रीको अपने साथ घर ले आये। उसे अपनी माताके समान मानकर आश्रय दिया और उसका आदर-सत्कार करने लगे। स्त्रीके मनमें पश्चात्तापकी आग धधक उठी। सर्वथा झूठा लाञ्छन उसने कबीरपर लगाया था। पर कबीर सदा यही कहते—'मैया! तू डर मत। तू तो भगवान्के यहाँसे मेरे लिये निन्दारूपी उपहार लेकर आयी है।' इसके पश्चात् एक बार काशीनरेशने कबीरकी ख्याति सुनकर उनका दर्शन करना चाहा। कबीरने सोचा—रहा-सहा बखेड़ा भी दूर हो जाय। उसे साथ लेकर वे राज-सभामें गये। स्त्रीको साथ देखकर राजाके मनमें कबीरके प्रति घृणा हुई, कबीर सभासे निकाल दिये गये। कबीर कुटीमें आये। ईर्ष्यालु उन्हें चिढ़ा-चिढ़ाकर हँस रहे थे। पर वह स्त्री कबीरके चरणोंमें लोट गयी, बोली—'मुझ अधमाको अपने साथ रखकर इतना अपमान क्यों सहते हो।' कबीर बोले—'जननी! तू मेरे प्रभुकी भेजी हुई है, मेरे मालिकका दान है।'

English translation

that 'O Lord! Devise some such scheme, enact some such divine play, whereby our entanglements may be removed,' and upon the arrival of such a circumstance, every pore of our being will thrill with joy. But so long as this does not happen, it is inevitable for us to feel sorrowful for a time. This is indeed our foolishness, but what help is there! We do not wish to surrender ourselves into the hands of the infinitely merciful Mother in the form of the Lord, because we lack faith in Her infinite power and boundless benevolence. Here in this present illustration, the infant does not possess the means to comprehend the mother's feelings. Where does a six-month-old child have such intellect? But we do possess the means. Our intellect, which can deliberate upon politics,someone would ask for offspring, and someone would beg to cure disease through incantations. In this manner, obstacles began to arise in Kabir's solitary devotional practice. He prayed to the Lord. A few days later, some jealous people of the village hatched a conspiracy against Kabir and tutored a loose woman. When Kabir came to the marketplace to sell cloth, she caught hold of his garment and began to berate him harshly. She claimed, 'I am your kept mistress and you have abandoned me; I am suffering.' The band of wicked persons was already prepared; everyone began clapping and jeering. Kabir was severely slandered, yet Kabir rejoiced. He brought that woman home with him. Treating her like his own mother, he gave her shelter and began to show her deep respect and hospitality. The fire of repentance flared up in the woman's heart. She had cast a completely false allegation upon Kabir. But Kabir would constantly say, 'Mother! Do not be afraid. You have brought for me the gift of blame from the Lord's abode.' After this, hearing of Kabir's fame, the King of Kashi wished to have his audience. Kabir thought, 'Let the remaining trouble also be cleared away.' Taking her along, he went to the royal court. Seeing the woman with him, disgust arose in the King's mind toward Kabir, and Kabir was expelled from the court. Kabir returned to his hut. The jealous people were laughing and mocking him. But that woman fell prostrate at Kabir's feet and said, 'Why do you endure so much dishonor by keeping a wretched sinner like me with you?' Kabir replied, 'Mother! You have been sent by my Lord; you are a gift from my Master.'

Original

अर्थशास्त्र, गणित, भूगोल, इतिहास एवं विज्ञानके विभिन्न क्षेत्रोंमें ऊहापोह कर सकती है, वह यदि चाहे तो, इन सबके ऊपर जाकर प्रभुकी सत्ता, मङ्गलमयतापर भी विचार कर सकती है, और यदि पक्षपातशून्य होकर वह उस दिशामें बढ़ेगी, अपने मनमाने सिद्धान्तको ही स्थापित करनेका आग्रह छोड़कर सत्यको सहर्ष आदर देनेके लिये प्रस्तुत होकर अग्रसर होगी तो उसे कुछ-न-कुछ प्रकाश मिलेगा ही। कुछ-न-कुछकी बात इसलिये कि वास्तवमें इस दिशामें श्रद्धाका सम्बन्ध नितान्त आवश्यक है। बुद्धि इस मार्गमें कुछ आगे चलकर कुण्ठित हो जाती है। फिर भी जो पुरुष सत्यको ग्रहण करनेका दृढ़ निश्चय, पक्षपातशून्य निश्चय लेकर चलता है, उसे प्रभुके ही किसी अचिन्त्य विधानके अनुसार किसी छिद्रसे आत्म-आलोककी कोई क्षीणतम रेखा दीख ही जाती है और कदाचित् उस क्षीण रेखाके सहारे ही वह थोड़ा-सा आगे और बढ़ गया, तब फिर तो उसका काम हो जाता है। उसके लिये श्रद्धाके द्वार अपने-आप खुल जाते हैं। बस, जहाँ श्रद्धाके द्वार खुले कि ज्ञानका पूर्ण आलोक आया। इसके अनन्तर कुछ करना नहीं पड़ता, जो वस्तु यहाँ जिस रूपमें है, वैसी ठीक-ठीक दीखने लग जाती है। प्रभुके अतिरिक्त यहाँ दूसरी वस्तु है ही नहीं, सर्वत्र प्रभु हैं, सर्वत्र आनन्द भरा है, मङ्गल-ही-मङ्गल पूर्ण है। हमारी आँखोंपर अज्ञानरूपी अँधेरेका पर्दा पड़ा है। हम प्रभुको, उनकी नित्य आनन्दमयताको, उनकी मङ्गलमयताको देख नहीं पाते। कहीं ज्ञानका सूर्य उदय हो जाय तो काम हो जाय। यहाँ हम प्रत्यक्ष प्रतिदिन देखते हैं—सूर्योदय हमारी आँखोंपर पड़े हुए अँधेरेके आवरणको हटामात्र देता है, वह किसी वस्तुकी रचना नहीं करता। वैसे ही प्रभुका सम्यक् सुदृढ़ ज्ञान, उनका दिव्यातिदिव्य आलोक जहाँ आया कि वह हमारी

English translation

economics, mathematics, geography, history, and various fields of science, can, if it so chooses, rise above all these and contemplate the Lord's existence and benevolence as well; and if, free from bias, it advances in that direction, abandoning the insistence on merely establishing its own arbitrary theories and stepping forward ready to welcome truth with joy, it will certainly receive some light. The phrase 'some light' is used because, in reality, the connection of faith is indispensable in this direction. After proceeding some distance on this path, the intellect becomes blunted. Even so, the person who moves forward with a firm, unbiased resolve to embrace truth catches sight of the faintest ray of the light of the Self through some opening, by virtue of the Lord's own inscrutable dispensation; and if, perchance, by the aid of that faint ray, one advances just a little further, then one's task is accomplished. For such a one, the portals of faith open of their own accord. And as soon as the doors of faith open, the full light of knowledge pours in. After this, nothing further needs to be done; everything in this realm begins to appear exactly as it truly is. Other than the Lord, there is no second entity here; everywhere is the Lord, everywhere is filled with bliss, everywhere is full of absolute auspiciousness. The veil of darkness in the form of ignorance covers our eyes. We are unable to behold the Lord, His eternal blissfulness, and His supreme benevolence. If somehow the sun of knowledge were to rise, the purpose would be fulfilled. We witness directly every day: sunrise merely removes the veil of darkness lying over our eyes; it does not create any object. Similarly, as soon as the perfect, firm knowledge of the Lord and His divinest light dawns, it removes our

Original

बुद्धिके अनादि अज्ञान-अन्धकारको सदाके लिये नष्ट कर देता है। फिर प्रभु तो हमारे लिये नित्य-निरन्तर यहाँ हैं ही। उनकी रचना थोड़े होनी है। यथा हि भानोरुदयो नृचक्षुषां तमो निहन्यान्न तु सद् विधत्ते। एवं समीक्षा निपुणा सती मे हन्यात्तमिस्त्रं पुरुषस्य बुद्धेः ॥ (श्रीमद्भा० ११ । २८ । ३४) किन्तु हमारा न तो प्रभुपर विश्वास है, न इस दिशामें कोई प्रयत्न ही है। इसीका अनिवार्य परिणाम यह है कि जहाँ तनिक-सा भी कोई प्रतिकूल विधान हमारे सामने आया, आनेकी गन्धमात्र मिली कि हम उसे टालनेकी चेष्टा करते हैं। वह टलता तो है नहीं, केवल सङ्घर्ष बढ़ता है और हम दुःखी होते हैं। (२) हमारा मलिन स्वार्थ—दूसरेका कुछ भी हो, उसका चाहे अहित हो, वह चाहे दुःखी हो, हमारा भला होना चाहिये, हमें सदा सुख मिलना चाहिये। यह भावना हमारे दुःखका दूसरा कारण है। यह एक नित्य सनातन नियम मान लेना चाहिये कि जिसकी ऐसी भावना है उसका भला होनेका ही नहीं है, उसके लिये सुख बहुत दूरकी वस्तु है। सुखका स्वप्न वह भले देख ले, मनके लड्डू खा ले; तथा यह भी सम्भव है—पूर्व अर्जित किसी शुभ कर्मके फलोन्मुख प्रारब्धवश वह यहाँ अभी जगत्की दृष्टिमें ऊपरसे सुखमयी परिस्थितियोंसे घिरा दीख पड़े, पर कहीं कोई उसके मनमें प्रवेश करके देखे, उससे मनकी स्थिति पूछकर देखे तो पता चलेगा कि उसके मनमें सुखकी छाया भी नहीं है। वह एक अत्यन्त साधारण स्थितिके मनुष्यकी अपेक्षा भी बहुत अधिक

English translation

...destroys the beginningless darkness of ignorance of the intellect forever. Moreover, the Lord is already eternally and continuously here for us; He does not have to be created anew. [Sanskrit] Just as the rising of the sun destroys the darkness before human eyes but does not create existing objects, even so skillful philosophical inquiry regarding Me destroys the darkness of a person's intellect. (Srimad Bhagavatam 11.28.34) Yet, we neither have faith in the Lord nor do we make any effort in this direction. The inevitable consequence of this is that whenever the slightest adverse dispensation appears before us, or we catch even a faint scent of its arrival, we attempt to avert it. It does not get averted; rather, conflict only increases, and we become miserable. (2) Our impure selfishness-whatever happens to another, let harm come to them, let them suffer, but our own good must be served, and we must always obtain happiness. This attitude is the second cause of our sorrow. It should be accepted as an eternal, timeless law that one who harbors such an attitude will never attain true good; happiness is an extremely distant thing for them. They may well dream of happiness or indulge in wishful fantasies; and it is also possible that, on account of the fructifying destiny born of some past meritorious deed, they may presently appear in the eyes of the world to be surrounded outwardly by pleasant circumstances, but if anyone were to enter their mind and examine it, or inquire into their inner state, they would discover that not even the shadow of happiness exists in their mind. They are far more

Original

अशान्त है। आज हममेंसे अधिकांशकी यही दशा है। हम अपना काम बनाना चाहते हैं, दूसरेकी उपेक्षा करते हैं। परिणाम यह होता है कि हमारा बनता ही नहीं, चाहे हम कितनी ही चेष्टा क्यों न करें और न बननेपर हम दुःखी तो होंगे ही। जैसा हमारा शरीर है। इसमें आँख, नाक, कान, मुँह, सिर, कण्ठ, हृदय, पेट, कमर, हाथ, पैर आदि विभिन्न अवयव हैं। अब यदि आँख कहे कि हाथ टूटे तो टूटे, पैर कटे तो कटे हम ठीक रहें, कान कहे कि आँख फूटे तो फूट जाय, नाक सड़े तो सड़ जाय, इससे हमारा क्या, हम ठीक बने रहें, तो यह कैसी हास्यास्पद बात है ? एककी हानिका प्रभाव दूसरेपर पड़ेगा कि नहीं ? वैसे ही यह सारा विश्व एक ही प्रभुका शरीर है, हम सभी उस विराट् शरीरके अंश हैं, परस्पर हम सभी जुड़े हुए हैं, सबके हितमें हमारा हित, सबके सुखमें हमारा सुख समाया हुआ है। हमें ऐसी अनुभूति इसलिये नहीं होती कि विषय-व्यामोहमें पड़कर हम पागल हो रहे हैं, हमारी बुद्धि ठिकाने नहीं है। पागल जैसे अपने ही अङ्गोंको काटकर, तरह-तरहकी चेष्टाओंसे उसे विकृतकर सुखी होनेका अनुभव करता है, वही दशा हमारी है। जब हमारा यह पागलपन दूर होगा, प्रभुमें स्थित होकर हम इस जगत्को देखेंगे, तब यथार्थ दीखेगा और उस समय, जैसे हम अपने सिर, हाथ आदि अङ्गोंमें ‘ये दूसरे हैं’ ऐसी भेद-बुद्धि नहीं करते, वैसे ही समस्त भूतप्राणियोंमें ही हम पर-बुद्धि करना छोड़ देंगे। सबके प्रति समान अपनापन होगा— यथा पुमान्न स्वाङ्गेषु शिरःपाण्यादिषु क्वचित् । पारक्यबुद्धिं कुरुते एवं मत्परः ॥ (श्रीमद्भा० ४ । ७ । ५३) जबतक हमारी यह स्थिति नहीं हो जाती, तबतक ‘यह हमारा, यह दूसरेका, हम सुखी रहें, दूसरेसे हमें क्या मतलब ? यह वृत्ति बनी रहेगी और हमें दुःख देती ही रहेगी।’

English translation

restless than a person in the most ordinary circumstances. Today, such is the condition of most of us. We seek to fulfill our own interests while neglecting others. The result is that our purpose is never achieved, no matter how hard we try, and when it is not achieved, sorrow is inevitable. Consider our own body. It has various organs such as eyes, nose, ears, mouth, head, throat, heart, stomach, waist, hands, and feet. Now, if the eye were to say, "Let the hand break if it must, let the foot be severed if it will, so long as I remain intact," or if the ear were to say, "Let the eye burst if it does, let the nose rot if it decays, what is that to me so long as I stay fine," how ridiculous that would be! Will the harm of one part not affect the other? In the exact same way, this entire universe is the body of the one Lord alone. We are all parts of that Cosmic Form, intimately interconnected with one another; our own well-being is contained within the well-being of all, and our own happiness is contained within the happiness of all. We do not experience this realization because, having fallen into the delusion of worldly objects, we are going mad; our intellect is not in its proper place. Just as a madman mutilates his own limbs, deforming them through various acts, and yet imagines himself to be happy, such is our condition. When this madness of ours is dispelled and, being established in the Lord, we behold this world, then reality will be seen. At that time, just as we do not harbor a divisive sense of otherness toward our own limbs like the head or hands, thinking "these are separate," likewise we shall cease to see otherness in all living beings. There will be an equal sense of oneness toward everyone- [Sanskrit] Just as a person never harbors a sense of otherness toward their own limbs such as the head, hands, and the like, even so does one devoted to Me regard all beings. (Srimad Bhagavatam 4.7.53) Until we attain this state, the mindset of "this is mine, that belongs to another; let us be happy, what concern have we with anyone else?" will persist and continue to bring us grief.

Original

(३) पद-पदपर भयभीत होना—हमें इतने प्रकारके भय घेरे रहते हैं कि जिनकी गणना सम्भव नहीं। संक्षेपमें कहनेपर हम यों कह सकते हैं कि जो कुछ हमारे पास प्रिय वस्तुएँ वर्तमान हैं, उनमेंसे प्रत्येकके छिन जानेका भय तथा जो-जो हमारी अभिलषित वस्तुएँ हैं जिनके लिये हम प्रयास करते रहते हैं, उनके न मिलनेका भय, इस प्रकार अगणित भय हमारे सामने खड़े रहते हैं, कुछ अव्यक्त चेतनामें कुछ प्रत्यक्ष रूपसे। ऐसी स्थितिमें हम दुःखी न हों तो और क्या हों ? पर यह भी है हमारी मूर्खता ही। क्या यह सम्भव है कि परम सुहृद् प्रभु हमारी आवश्यक वस्तु हमसे छीन लें ? अथवा हमारी आवश्यक वस्तु हमें न दें ? यहाँका कोई सच्चा मित्र भी जब ऐसा नहीं करता, तब जिन प्रभुसे समस्त विश्वमें मित्रभावका संचार होता है, जो समस्त प्रेमभावनाओंके उद्गम हैं, जो सब कुछ करनेमें समर्थ हैं, जो हमारे मनमें होनेवाले प्रत्येक सूक्ष्मतम स्पन्दनसे भी नित्य परिचित रहते हैं, वे कभी भला ऐसा कर सकते हैं ? कभी नहीं करेंगे, कर ही नहीं सकते। निरन्तर देते रहना तो उनका स्वभाव है, हमारे लिये नित्य नव आनन्दका सृजन करना ही उनका काम है। जो वस्तु हमारे लिये अनावश्यक है, हानिकर सिद्ध होने लगती है, उसे वे हटा देते हैं तथा ऐसी वस्तुएँ माँगनेपर भी, चेष्टा करनेपर भी सामने लाकर नहीं रखते—इतना तो अवश्य करते हैं। पर इससे हमें भयभीत क्यों होना चाहिये ? बिना हमसे कुछ याचना किये हमारे लिये नित्य-निरन्तर इतनी सुन्दर व्यवस्था करनेवाला, हमारी रक्षा करनेवाला, हमारा अकारण स्नेही मित्र ऐसा कोई दूसरा मिलेगा ? किन्तु हमें ऐसी प्रतीति नहीं होती और हम डरते रहते हैं, डर-डरकर दुःखी होते रहते हैं। ‘हाय रे, ऐसा हो गया तो फिर क्या होगा ! ऐसा नहीं हुआ तो क्या दशा होगी !’— इन चिन्ताओंके जालमें पड़े रहनेके कारण हमारा दुःख प्रतिक्षण बढ़ता रहता है। प्रतीति हो भी तो कैसे हो। हम प्रभुकी ओर नजर उठाकर देखतेतक नहीं, हमें उनकी आवश्यकता ही अभी नहीं प्रतीत होती !

English translation

(3) Being fearful at every step-we are surrounded by so many kinds of fear that counting them is impossible. Briefly stated, we may say that there is the fear of being deprived of every dear object currently in our possession, and the fear of not obtaining the desired objects for which we continually strive; thus countless fears stand before us, some in the subconscious mind and some manifest directly. In such a condition, if we are not sorrowful, what else can we be? Yet, this too is entirely our own foolishness. Is it ever possible that the supreme well-wishing Lord would snatch away what is truly necessary for us, or withhold our essential needs from us? When even a true worldly friend does not act in this manner, how could the Lord-from whom the spirit of friendship permeates the entire cosmos, who is the source of all sentiments of love, who is capable of doing everything, and who is eternally acquainted with even the subtlest vibration arising in our mind-ever do such a thing? He will never do so; He simply cannot. Giving continually is His very nature; creating ever-new joy for us is His sole work. It is true that He removes whatever object is unnecessary or begins to prove harmful to us, and He does not place such things before us despite our asking or striving-this much He certainly does. But why should this make us fearful? Will another friend ever be found who makes such beautiful provisions for us constantly without asking anything in return, who protects us, and who loves us without any selfish motive? Yet we lack such conviction, and so we go on fearing, suffering continually out of fright. "Alas, if this happens, what will become of me! If that does not happen, what will be my fate!"-being trapped in the web of these anxieties, our sorrow grows with every passing moment. And how could conviction arise? We do not even lift our eyes to look toward the Lord; we do not even feel the need for Him yet!

Original

यदि हम उनकी ओर देखने लग जाते तो प्रत्येक भयके स्थलमें ही, उसके अन्तरालमें उनका हँसता हुआ मुख हमें दीख जाता । फिर भय (४) हमारी प्रमादभरी आदतें—हमें जो करना चाहिये, वह तो हम करते नहीं और जो नहीं करना चाहिये, वह करते रहते हैं । दुःखका यह चौथा कारण है। यह बात नहीं है कि हमें करने एवं न करनेयोग्यका पता ही नहीं हो। हममेंसे अधिकांशको अधिकांश स्थलपर अपने सहज ज्ञान (Intuition) से यह सङ्केत मिलता रहता है, पर हम उसकी उपेक्षा कर जाते हैं। जो आस्तिक जगत्में रहते हैं, सत्-चर्चा सुनते-कहते हैं, उनको तो यह विशेषरूपसे पता रहता है। ऋषियोंके इन अमर सन्देशोंसे वे प्रायः परिचित रहते हैं— सत्यान्न प्रमदितव्यम् । धर्मान्न प्रमदितव्यम् । कुशलान्न प्रमदितव्यम् । ‘तुम्हें सत्यसे कभी प्रमाद नहीं करना चाहिये—कभी नहीं डिगना चाहिये। तुम्हें धर्मसे कभी प्रमाद नहीं करना चाहिये। बहाना बनाकर, आलस्यवश धर्मकी अवहेलना नहीं करनी चाहिये। कुशल-शुभ कर्मोंसे तुम्हें प्रमाद नहीं करना चाहिये, प्रभुके द्वारा सौंपे हुए शुभ कर्मोंका त्याग या उनकी उपेक्षा नहीं करनी चाहिये।’ पर हम ऐसे कितने हैं, जो जानते रहनेपर भी, यह सोच-समझ रखनेपर भी ऐसा न करते हों ? विषयोंसे सुख पा लेनेकी लालसामें न जाने कितनी बार, कितनी बुरी तरहसे हम इन नियमोंको तोड़ते हैं । और जैसे—‘सड़कसे नीचे दाहिने-बायें मत झुको, गड्ढा है, सर्वथा सीधी राह जाओ।’ इस सूचनाकी अवहेलना करनेपर हम नीचे गिरेंगे ही, चोट लगेगी ही, वैसे ही प्रभुके द्वारा स्थापित सनातन नियमोंका उल्लङ्घन चाहे हम लुक-छिपकर करें या भरी सभामें जनमत एकत्र कर सर्वसम्मतिसे उचित सिद्ध कराकर करें, पर हमारा पतन रुक नहीं सकता, सत्पथसे हम दूर हटेंगे ही और दुःखका बोझ उठाना पड़ेगा ही । (५) हमारा अहम्भाव—इसकी अभिव्यक्ति अनेक रूपोंमें

English translation

If we were to look toward Him, then in the very heart of every place of fear, we would behold His smiling face. Where then could fear... (4) Our negligent habits-what we ought to do, we do not do; and what we ought not to do, we keep doing. This is the fourth cause of sorrow. It is not that we are entirely unaware of what is worthy of being done and what is not. Most of us receive this indication at most moments through our intuition, yet we ignore it. Those who dwell in the realm of faith, listening to and speaking of noble spiritual truths, are particularly aware of this. They are generally familiar with these immortal messages of the sages: [Sanskrit] One must never swerve from Truth. One must never swerve from Dharma (righteousness). One must never swerve from actions that promote spiritual and material well-being. "You must never become negligent of truth-you must never waver from it. You must never neglect righteousness. You should not disregard virtue through excuses or indolence. You must not neglect beneficial, auspicious deeds, nor abandon or overlook the noble duties entrusted by the Lord." Yet how many of us are there who, despite knowing and understanding this, do not violate it? In our craving to derive pleasure from sensory objects, countless times and in the most grievous manner we transgress these principles. And just as with the warning-"Do not veer off the road to the right or left, there is a ditch; keep strictly to the straight path"-disregarding this instruction will inevitably cause us to fall and get injured, in the exact same manner, whether we violate the eternal laws established by the Lord in secret or justify it through consensus gathered in an assembly, our downfall cannot be prevented; we will surely stray from the righteous path and inevitably bear the burden of sorrow. (5) Our egoism-its manifestation occurs in numerous forms...

Original

होती है। हमें निमित्त बनाकर कहीं कोई-सी सुन्दर घटना घटित हुई कि हमारा अहम्भाव जाग उठता है। उसका सारा श्रेय हम अकेले ही ले लेना चाहते हैं। ‘अजी, मैं नहीं होता तो ऐसा कभी हो ही नहीं सकता।’—इस प्रकार अपनेको सामने रखनेमें हम लज्जाका अनुभव नहीं करते। यदि हम शिष्ट हैं तो हमारे कहनेकी भाषा सुन्दर, शालीन हो सकती है, हमारे उस कथनमें ऊपरसे देखनेपर केवल विनम्रता भरी दीख सकती है तथा कभी-कभी तो जनतापर यह छापतक पड़ सकती है कि हम उस कार्यका श्रेय सर्वथा लेना ही नहीं चाहते, किन्तु असलमें हमारा मन ही जानता है कि हम क्या चाहते हैं। और कभी इससे भी बहुत अधिक सूक्ष्म अभिव्यक्ति इसकी होती है। हम अनुभव करते हैं कि हमें इसका श्रेय नहीं चाहिये, पर बिना माँगे, बिना चाहे हमें जब श्रेय मिलने लगता है, तब हमें सुखकी अनुभूति होती है। यह सुखकी अनुभूति वास्तवमें प्रच्छन्न अहम्भावकी ही अभिव्यक्ति है। जो हो, जाननेकी बात यह है कि चाहे जहाँ, जिस रूपमें, जिस मात्रामें इसकी अभिव्यक्ति होगी, वहाँ उसी रूपमें, उतनी मात्रामें ही हमारे लिये यह अभिव्यक्ति दुःखका सृजन कर ही देगी। हम तनिक सोचें, हमारी जिन इन्द्रियोंकी सहायतासे वह कार्य सम्पन्न हुआ है, जिस मनके विचार उसे सम्पन्न करनेमें हेतु बने हैं, जिस बुद्धिका निश्चय उसे अबतक—सफलताकी सीमातक निभा ले गया है, उन इन्द्रिय-मन-बुद्धिमें शक्ति कहाँसे आयी है? प्रभुकी शक्ति ही तो इन्द्रियोंमें व्यक्त होती रही है, उनकी शक्तिने ही तो वैसे सुन्दर विचार मनमें उद्बुद्ध किये थे, बुद्धिकी वह निश्चयात्मिका शक्ति भी तो प्रभुकी ही देन है। फिर हमारा क्या है, जो हम ‘अहङ्कार’ कर रहे हैं, उस कार्यका श्रेय ले रहे हैं! यहाँ सब कुछ सर्वथा प्रभुकी शक्तिसे ही तो सम्पन्न हो रहा है! पर हम अहङ्कारसे विमूढ़ होकर अपनेको मान बैठते हैं उन सबका कर्ता। इसका परिणाम क्या होगा! हमारे इस अहङ्काररूपी मलिन यन्त्रके द्वारा प्रभुकी पवित्रतम शक्तिका दुरुपयोग हुए बिना रह नहीं सकता।

English translation

occurs. The moment some noble event transpires with us as an instrument, our sense of ego awakens. We desire to claim all the credit entirely for ourselves. "Ah, had I not been there, this could never have happened!"-in putting ourselves forward in this manner, we feel no shame. If we are cultured, the language of our speech may be refined and courteous; on the surface, our words may appear filled solely with humility, and at times it may even leave an impression upon the public that we do not wish to take credit for the deed at all; yet in truth, our mind alone knows what we truly desire. And at times, its manifestation is far more subtle. We feel that we do not want the credit for it, yet when credit begins to come to us unasked and unsought, we experience a feeling of pleasure. This experience of pleasure is, in reality, nothing but the expression of a concealed ego. Be that as it may, what must be understood is that wherever, in whatever form, and to whatever extent this manifests, in that very form and to that very extent, this manifestation will inevitably generate sorrow for us. Let us reflect for a moment: from where did the power in those senses, mind, and intellect originate-the senses through whose aid that work was accomplished, the mind whose thoughts served as the cause in fulfilling it, and the intellect whose resolve carried it through to the pinnacle of success? It is the Lord's power alone that was being expressed through the senses; His power alone awakened such noble thoughts in the mind; and that resolute power of the intellect is also a gift of the Lord alone. What, then, is ours, that we indulge in "pride" and claim credit for that work! Everything here is accomplished entirely through the Lord's power alone! Yet, deluded by ego, we presume ourselves to be the doer of it all. What will be the consequence of this? Through this tainted instrument of our ego, the misuse of the Lord's most sacred power cannot fail to occur.

Original

सद्उपयोग तो केवल वहाँ सम्भव है, जहाँ यह अहङ्कार सर्वथा मिट गया होता है, प्रभुकी शक्ति सीधे उतरती होती है, अथवा जहाँ यह अहङ्कार सर्वथा परिशुद्ध होकर प्रभुके पाद-पद्मोंसे लिपट जाता है, मन-बुद्धि-इन्द्रियोंमें प्रभुकी सञ्चारित की हुई शक्तिको वहींसे देखता भर रहता है, देख-देखकर उत्फुल्ल होता रहता है, कभी भूलकर भी हस्तक्षेप करने नहीं आता। सारांश यह है कि हमारा अहङ्कार पहले तो प्रभुकी शक्तिपरसे उनका नाम पोंछकर अपनी मुहर लगा देता है और फिर उस शक्तिका अपव्यय करता है। अब जगन्नियन्ताकी शक्ति चुराकर उसका अपव्यय करनेका परिणाम दुःखकी सृष्टिके अतिरिक्त और हो ही क्या सकता है? बस, उपर्युक्त पाँच कारणोंमें ही हमारे दुःखके प्रायः सभी कारण समा जाते हैं। ये पाँचों कारण एक-दूसरेसे भिन्न, सर्वथा स्वतन्त्र हों, ऐसी बात नहीं है। पाँचों एक-दूसरेसे मिले-जुले होते हैं, परस्पर रूपान्तरित होते रहते हैं। समझनेके लिये इन पाँच विभागोंमें बाँटकर हम उन्हें अच्छी तरह समझ सकते हैं। वास्तविक दृष्टिसे विचारनेपर तो दुःख नामकी कोई वस्तु ही नहीं है। फिर भी, जबतक हम प्रभुमें स्थित नहीं हो जाते, तबतक दुःखकी सत्ताका भ्रम बना ही रहता है। उनमें व्यवस्थित हुए कि दुःखका अत्यन्त अभाव हो जाता है। सूर्यको कभी अन्धकारकी सत्ताका भान है क्या? जहाँ सूर्य है, वहाँ अन्धकार न था, न है, न रहेगा। वैसे ही परमानन्दघन प्रभुके समीप दुःखकी सत्ता है ही नहीं। उनमें तन्मय होते ही हमारे लिये भी दुःख नहीं रहेगा। अभी तो हम उनसे अलग होकर, उनसे मुँह फेरकर अपनी दृष्टि घुमा रहे हैं और इसीलिये—प्रभुके अतिरिक्त और कोई अस्तित्व न होनेपर भी—हमें नाना पदार्थोंके, अनेक विषयोंके दर्शन हो रहे हैं तथा इन विषयोंसे सुख पानेकी जो अपेक्षा है, आशा है, बस, यही दुःख है— दुःखं कामसुखापेक्षा … (श्रीमद्भा० ११ । १९ । ४१)

English translation

Right use is possible only where this ego has completely dissolved and the Lord's power descends directly, or where this ego, having become completely purified, clings to the lotus feet of the Lord, merely beholding from there the power transmitted by the Lord into the mind, intellect, and senses, remaining enraptured by watching it, and never, even by mistake, intervening. The essence is that our ego first wipes away the Lord's name from His power, affixes its own seal upon it, and then squanders that power. Now, what else can be the consequence of stealing the power of the Ruler of the universe and squandering it, other than the creation of sorrow? Indeed, almost all the causes of our sorrow are subsumed within the aforesaid five causes. It is not that these five causes are entirely distinct and completely independent of one another. All five are intermingled and continually transform into one another. For the sake of understanding, by dividing them into these five categories, we can comprehend them thoroughly. When considered from the ultimate standpoint, there is truly no such entity as sorrow. Even so, as long as we are not established in the Lord, the illusion of the existence of sorrow persists. The moment we are established in Him, sorrow ceases to exist altogether. Is the sun ever aware of the existence of darkness? Where the sun is, darkness neither was, nor is, nor ever shall be. Likewise, in the presence of the Lord, the embodiment of supreme bliss, the existence of sorrow is impossible. The moment we become absorbed in Him, sorrow will no longer remain for us either. At present, having separated ourselves from Him and turned our faces away, we wander our gaze, and for this reason-even though there is no existence other than the Lord-we behold diverse objects and numerous sense-pleasures; and the expectation, the hope of obtaining happiness from these sense-objects, that alone is sorrow: [Sanskrit] "Sorrow is the expectation of the pleasures of desire..." (Srimad Bhagavatam 11.19.41)

Original

जिस दिन, जिस क्षण हमने प्रभुको देख लिया, उन्हें जान लिया, बस, उसी क्षण यह विषय-सुखकी अपेक्षा समाप्त हो जायगी; दुःखोंके समस्त कारण मिट जायँगे; हमारे दुःखोंका सदाके लिये अन्त हो जायगा। विषय, नानात्व—ये भी नहीं रहेंगे। रहेंगे केवल एक प्रभु। इसीलिये श्रुति हमें सावधान करती है— यदा चर्मवदाकाशं वेष्टयिष्यन्ति मानवाः । तदा देवमविज्ञाय दुःखस्यान्तो भविष्यति ॥ (श्वेताश्वतर० ६ । २०) ‘जब मनुष्य आकाशको चमड़ेकी भाँति लपेट ले सकेंगे, तब उन परमदेव परमात्माको जाने बिना भी दुःखका अन्त हो सकेगा।’ यह असम्भव है, पर हम सुननेपर भी सावधान नहीं होते! दुःखके मार्गमें ही आगे-से-आगे बढ़ते चले जाते हैं। भगवान् हमें सद्बुद्धि दें।

English translation

The day, the very moment we behold the Lord and know Him, at that very instant this craving for sensual pleasure will cease; all causes of sorrow will be eradicated; our sorrows will come to an end forever. The objects of sense, the multiplicity-these too shall cease to exist. The one Lord alone shall remain. Therefore the Sruti cautions us: [Sanskrit] "When men shall roll up space as if it were a piece of leather, only then shall there be an end to sorrow without knowing the Supreme God." (Svetasvatara Upanishad 6.20) "When men can roll up the sky like a hide of leather, then alone will the end of sorrow be possible without knowing the Supreme Divine Self." This is impossible, yet despite hearing it, we do not heed the warning! We continue to advance further and further along the path of sorrow. May the Lord grant us right understanding.