राम

प्रार्थना

Prayer

Chapter 2 of 21Source coverage: 4–1310 paired passages

Original

।। श्रीहरिः ॥ प्रार्थना जिस समय हमारे चारों ओर विपत्तिके बादल मँडराने लगते हैं, अन्धकार छा जाता है, कोई साथी नहीं रहता, पथ दिखानेवाला भी कोई नहीं होता, उस समय-यदि हमारे अन्दर थोड़ी भी आस्तिकता रहती है तो हम बरबस भगवान्की ओर मुड़कर पुकार उठते हैं- 'नाथ ! रक्षा करो, पथ दिखाओ।' तथा हममेंसे बहुतोंका यह अनुभव है कि पुकार लगते ही ऐसे विचित्र ढंगसे हमारी रक्षा हो जाती है कि जिसकी कल्पनातक नहीं हो सकती। ऐसा क्यों होता है ? इसीलिये कि भगवान् अपने सम्पूर्ण ज्ञान, अनन्त सामर्थ्य, अनन्त सौहार्दको लिये नित्य हमारे साथ हैं, उनसे हृदयका संयोग होते ही उनकी सम्पूर्ण शक्ति हमारी आवश्यकता पूर्ण करनेके लिये प्रकट हो जाती है। जहाँ उनकी अप्रमेय शक्ति अपरिसीम सौहार्दको व्यक्त होनेका अवसर मिला कि काले बादल बिखर गये, निर्मल प्रकाश छा गया, भार हर लेनेवाले साथी आ पहुँचे, सुविस्तीर्ण निष्कण्टक पथ दीख गया तथा कृतज्ञतापूर्ण हृदयसे प्रभुके चरणोंमें सिर नवाकर हम गन्तव्यकी ओर चल पड़े। किन्तु प्रभुसे हमारे हृदयका यह संयोग स्थायी नहीं हो पाता, इस क्षणके बाद हमारा जीवन भगवत्-प्रार्थनामय नहीं बन जाता । अनुकूल परिस्थिति आते ही हम प्रभुको भूलने लगते हैं, 'प्रभुकी प्रार्थना ऐसी अद्भुत चमत्कारकी वस्तु है’ यह स्मृति भी हम धीरे-धीरे खो बैठते हैं। इनसे भिन्न कुछ ऐसे प्राणी भी हैं, जो स्वाभाविक प्रायः भगवान्की

English translation

[Sanskrit] Shri Hari. Prayer When clouds of adversity begin to hover all around us, darkness prevails, there remains no companion, and there is no one to show the path, at that time - if even a little faith remains within us, we helplessly turn towards God and cry out - 'O Lord! Protect me, show me the path.' And it is the experience of many of us that as soon as the call is made, our protection happens in such a peculiar manner that one cannot even imagine it. Why does this happen? It is because God is always with us with His absolute knowledge, infinite power, and infinite affection; as soon as our heart unites with Him, His entire power manifests to fulfill our need. The moment His immeasurable power and boundless affection get an opportunity to express themselves, the dark clouds scatter, clear light spreads, burden-relieving companions arrive, a vast thornless path becomes visible, and bowing our heads at the feet of the Lord with a grateful heart, we proceed towards our destination. However, this union of our heart with the Lord does not become permanent; after this moment our life does not become full of prayer to God. As soon as favorable circumstances arrive, we begin to forget the Lord, we gradually lose even the memory that 'Prayer to the Lord is such an object of wondrous miracle.' Distinct from these, there are some such beings too, who naturally and often pray to God.

Original

प्रार्थना करते हैं। उनमें सब तो नहीं, पर अधिकांश कैसी प्रार्थना करते हैं, यह विचारणीय है। संक्षेपमें कहनेपर उनकी प्रार्थनाका रूप यह है -- ‘नाथ ! मुझे अमुक वस्तु दो, अमुक प्रकारसे दो और अमुक समयमें दो ।’ अर्थात् कौन-सी वस्तु मिले इसका निर्णय तो हम कर ही देते हैं। उस वस्तुकी प्राप्ति किस उपायसे हो तथा किस समय हो, यह भी हम ही पहलेसे उन्हें सूचित कर देते हैं । मानो भगवान्में यह ज्ञान नहीं कि वे हमारी यथार्थ आवश्यक वस्तुका निर्णय कर सकें, उसकी प्राप्तिका उपाय स्थिर कर सकें तथा ठीक समयपर हमें लाकर दे सकें। होना तो यह चाहिये कि हम प्रार्थना करें कि 'नाथ ! तुम्हारी जो इच्छा हो, वह मुझे दो, जिस प्रकारसे देना चाहो, उस प्रकारसे ही दो तथा जब देना चाहो तभी दो।' क्योंकि उनके समान या उनसे बढ़कर सर्वज्ञ तथा सर्वथा निर्मल शुभचिन्तक हमारे लिये और कौन होगा; किन्तु यह न करके हम प्रभुके सामने अपनी क्षुद्र भावनाओंको ही रखते हैं। फिर भी यह प्रार्थनाकी श्रेणीमें अवश्य है, क्योंकि उस समय हमारे हृदयका प्रभुसे संयोग तो होता ही है। भगवान् ऐसी प्रार्थनासे नाराज बिल्कुल नहीं होते, वे तो कभी भी किसीपर भी किसी कारणसे भी नाराज होते ही नहीं; किन्तु ऐसी प्रार्थनाओंका यथोचित परिणाम हमें तुरन्त मिल ही जाय यह निश्चित नहीं। वे सफल भी हो सकती हैं, नहीं भी; क्योंकि प्रभुके अनन्त मङ्गलमय विधानसे अविरोधी प्रार्थनाएँ ही तत्क्षण सफल होती हैं । जो प्रार्थीके लिये परिणाममें अहितकर प्रार्थनाएँ हैं, वे सफल नहीं होतीं। परम मङ्गलमयसे अमङ्गलका दान किसीको मिल ही नहीं सकता । उपर्युक्त दोनोंसे अतिरिक्त कुछ ऐसे मनुष्य भी होते हैं, जो भगवान्से केवल भगवान्के लिये- भगवत्प्रेमके लिये ही प्रार्थना करते हैं। जगत्की किसी वस्तुकी चाह उनके मनमें नहीं होती।

English translation

Of them, not all, but what kind of prayer the majority make, is worth considering. Stated briefly, the form of their prayer is this - 'O Lord! Give me such and such object, give it in such and such manner, and give it at such and such time.' That is to say, we ourselves make the decision of which object should be received. By what means that object should be attained and at what time, this too we ourselves inform Him in advance. As if God does not possess the wisdom to determine our truly necessary object, fix the means of its attainment, and bring it to us at the right time. What ought to be done is that we should pray, 'O Lord! Whatever Your will is, give me that, in whatever manner You wish to give, give it in that very manner, and whenever You wish to give, give it only then.' Because who else could be as omniscient and absolutely pure a well-wisher for us, equal to Him or greater than Him? But instead of doing this, we place only our petty desires before the Lord. Nevertheless, this is certainly in the category of prayer, because at that time the union of our heart with the Lord does occur. God is not at all displeased with such a prayer, He is never displeased with anyone for any reason whatsoever; but it is not certain that we will immediately get the proper result of such prayers. They may be successful, or they may not be; because only those prayers which are non-contradictory to the Lord's infinitely auspicious ordinance become successful instantly. Those prayers which are ultimately detrimental to the supplicant do not succeed. No one can ever receive a gift of inauspiciousness from the supremely Auspicious One. Apart from the above two, there are some such people too, who pray to God only for God - only for divine love. There is no desire for any object of the world in their mind.

Original

विषयोंका प्रलोभन उन्हें जरा भी नहीं सताता । उनका हृदय सहज और सतत भगवान्से जुड़ा हुआ होता है। इस तीसरी श्रेणीकी प्रार्थनामें तो प्रार्थीको कुछ सीखनेकी आवश्यकता नहीं होती, प्रार्थनाकी सारी विधियाँ उसकी प्रार्थनामें सहज ही वर्तमान रहती हैं। वास्तवमें सच्ची और कल्याणमयी भगवत्प्रार्थना है भी यही, मानव-जीवनकी सफलता भी इसी प्रार्थनामें है। क्षुद्र भोगोंके लिये भगवान्से प्रार्थना करना तो भगवान्की कृपामयतापर, उनके परम मङ्गलमय विधानपर अविश्वासका ही द्योतक है। मानो भगवान्को हमारी चिन्ता नहीं, हमारी आवश्यक वस्तु वे हमें नहीं दे रहे हैं, ऐसी भावना हमारी अन्तश्चेतनामें छिपी होती है । फिर भी हमें तो वहाँसे आगे बढ़ना है, जहाँ हम खड़े हैं। यदि हम प्रभुपर सर्वथा निर्भर नहीं हो सकते तो पूर्ण निर्भरताका स्वाँग भरनेसे काम नहीं चलता, हमें तो अपने मानसिक धरातलके अनुरूप ही मार्ग अपनाना पड़ेगा। हममेंसे अधिकांश पूर्ण निर्भरताका मार्ग नहीं ग्रहण कर सकते, अतः पहलेकी दो प्रार्थनाओंको ही हमलोग अपनाते हैं; किन्तु इन दोनों प्रार्थनाओंमें भी कुछ जाननेयोग्य बातें हैं, उन्हें जानकर समझकर फिर की हुई प्रार्थना बड़ी मूल्यवान् होती है। वह प्रार्थना जीवनको नीचे स्तरसे उठाकर भगवान्के दिव्य आलोकमें पहुँचा देती है। १ - भगवान्से हम जिस वस्तुके लिये प्रार्थना करते हैं, उस वस्तुकी तीव्र चाह हमारे मनमें हो, यदि उस वस्तुके बिना भी हमारा काम किसी चीजसे चल जाता हुआ दीखता हो तो समझना चाहिये कि उस वस्तुकी तीव्र चाह हमारे मनमें नहीं है। २ - उस वस्तुको पाना ही है, यह दृढ़ निश्चय हो। यदि वस्तुकी प्राप्तिमें रह-रहकर उत्साह शिथिल पड़ जाता हो तो मानना चाहिये कि निश्चय दृढ़ नहीं है।

English translation

The temptation of worldly objects does not torment them even a little. Their heart remains naturally and constantly connected with God. In this third category of prayer, the supplicant has no need to learn anything; all the methods of prayer remain naturally present in his prayer. In reality, the true and beneficent prayer to God is this alone, and the success of human life also lies in this prayer. To pray to God for petty pleasures is indeed an indicator of disbelief in God's grace and His supremely auspicious ordinance. As if God does not care for us, He is not giving us our necessary object; such a feeling remains hidden in our inner consciousness. Still, we have to move forward from where we stand. If we cannot entirely depend on the Lord, then making a pretense of complete dependence does not work; we will have to adopt a path corresponding to our mental level. Most of us cannot adopt the path of complete dependence, hence we people adopt only the first two prayers; however, there are some things worth knowing in these two prayers as well, a prayer made after knowing and understanding them is very valuable. That prayer lifts life from a lower level and brings it into the divine light of God. 1 - The object for which we pray to God, there should be an intense desire for that object in our mind; if it seems our work can go on with something else even without that object, then it should be understood that there is no intense desire for that object in our mind. 2 - There should be a firm resolve that the object must be attained. If enthusiasm repeatedly becomes slack in the attainment of the object, then it should be believed that the resolve is not firm.

Original

३ - पूर्ण धैर्य हो। प्रार्थना आरम्भ करनेके बाद फल प्रकट होनेतक अधीरताकी छाया भी मनको न छू पावे, साथ ही फल प्रकट हुआ कि नहीं यह देखनेकी ओर वृत्ति ही न जाय । बीज बोकर जलसे सींचकर फिर तुरन्त ही उसे उखाड़कर देखा नहीं जाता कि बीजमें अङ्कुर लगा या नहीं ।४ - प्रार्थनाका तार न टूटे । फल प्रकट होनेतक यथासाध्य अनवरत अविराम पूर्ण तत्परताके साथ प्रार्थना चलती रहे ।५ - यह अखण्ड अविचल विश्वास मनमें निरन्तर जागरूक रहे कि प्रभु यहाँपर अवश्य हैं, यह वस्तु वे हमें दे सकते हैं, अवश्य देंगे । जो कोई भी उनके सामने जिस वस्तुके लिये उपस्थित होता है, उसे वे वह वस्तु अवश्य देते हैं । हमें भी वे अवश्य देंगे । हमें यह वस्तु निश्चय ही मिलेगी। इसमें तनिक भी सन्देह नहीं ।६ - किन्तु प्रार्थनाके समय प्रभुके समक्ष उस वस्तुके लिये रोना, रोनेकी आवश्यकता नहीं है । प्रार्थनाका रूप तो होना चाहिये - प्रभुसे हृदयका मिलन, हृदयका एकीकरण, प्रभुके रूपमें तन्मयता, अंशका अंशीमें मिल जाना; प्रभुके समग्र ऐश्वर्य, समग्र वीर्य, समग्र यश, समग्र श्री, समग्र ज्ञान और समग्र वैराग्यमें अपनी सत्ता खो देना। इसमिलनका आनुषङ्गिक परिणाम होगा इच्छाकी पूर्ति - इष्ट वस्तुकी प्राप्ति । कल्पना करें, गलित कुष्ठसे शरीर पीड़ित है अथवा भयानक फोड़ा होकर उसमें मवाद भर आया है, वेदनासे प्राण व्याकुल हैं । इनसे त्राण पानेके लिये हम प्रभुसे प्रार्थना करने चलें । अब यह नहीं कि हम अपने मानसिक नेत्रोंके सामने गलित कुष्ठका चित्र रखकर उसका चिन्तन आरम्भ करें, फोड़ेका विकराल रूप प्रभुके सामने रखें ।

English translation

3 - There should be complete patience. After starting the prayer, until the fruit manifests, even the shadow of impatience should not touch the mind, and also the tendency should not go towards seeing whether the fruit has manifested or not. After sowing a seed and watering it, one does not immediately uproot it to see whether the seed has sprouted or not.4 - The thread of prayer should not break. Until the fruit manifests, as far as possible, the prayer should continue incessantly, ceaselessly, and with complete readiness.5 - This unbroken, unwavering faith should remain constantly awake in the mind that the Lord is certainly present here, He can give us this object, He will certainly give it. Whoever presents himself before Him for whatever object, He certainly gives that object to him. He will certainly give to us as well. We will definitely get this object. There is not even the slightest doubt in this.6 - But at the time of prayer, crying before the Lord for that object, there is no need to cry. The form of prayer should be - union of the heart with the Lord, integration of the heart, absorption in the form of the Lord, the merging of the part into the Whole; losing one's existence in the Lord's absolute opulence, absolute valor, absolute fame, absolute beauty, absolute knowledge, and absolute dispassion. Thisincidental result of union will be the fulfillment of desire - the attainment of the desired object. Imagine, the body is afflicted with festering leprosy or a terrible boil has occurred and filled with pus, the life force is distressed with agony. To get relief from these, let us proceed to pray to the Lord. Now, it is not that we should start contemplating by placing the picture of festering leprosy before our mental eyes, or place the frightful form of the boil before the Lord.

Original

ऐसा करना तो प्रार्थनाकी पद्धतिसे दूर चले जाना है। हमें तो चाहिये कि हम प्रभुके उस निरामय स्वरूपका चिन्तन करें, जिसमें विकृति नहीं, अभाव नहीं, दुर्गन्ध नहीं, मलिनता नहीं; जो अनिन्द्य सुन्दर है, सर्वथा सर्व ओरसे सदा पूर्ण है, अनन्त सौरभका निवास है और जो परम दिव्य है। उनकी वह निरामय, मञ्जु, सर्वथा सुरभित, ज्योतिर्मय सत्ता हमारे शरीरके अणु-अणुमें व्याप्त है, ऐसी दृढ़ भावना हम बार-बार करें। प्रभुसे अनुप्राणित हमारे इस शरीरका अणु-अणु रोगसे शून्य, मनोहर, सुन्दर, नित्य पूर्ण, सुवासमय, एक चिन्मय ज्योतिसे उद्भासित हो रहा है, ऐसा अनुभव करनेका बारम्बार हम प्रयास करें। कुष्ठकी, फोड़ेकी हमें सर्वथा विस्मृति हो जाय; उसके स्थानपर अविकारी, सम्पूर्ण, नित्य रुचिर, सुरभिमय, परमोच्चल प्रभुकी सत्ता व्यक्त दीखने लगे, ऐसी चेष्टा हमारी हो। विश्वास एवं लगनके साथ ऐसी धारणा करनेपर ऐसी भावना हो जाना कठिन नहीं है। तथा भावना दृढ़ हुई कि प्रभुका दिव्य चमत्कार हमारे अनजानमें ही उस गले शरीरपर, फोड़ेसे व्याकुल त्वचापर प्रकट हो जायगा। यह कल्पना नहीं, ध्रुव सत्य है। भारतीय शास्त्र तो ऐसे अगणित प्रमाणों से भरे हैं ही। आज भी ऐसी घटनाएँ प्रत्यक्ष होती हैं। इस विज्ञानयुगके प्रतिभाशाली विज्ञानवेत्ताओंकी दृष्टिके सामने भी होती हैं, हुई हैं। नोबेल पुरस्कार-विजेता, संसारप्रसिद्ध वैज्ञानिक एवं सर्जन डॉक्टर अलेक्सिस कारेलका कहना है कि उन्होंने स्वयं आँखोंसे देखा है—एकमात्र केवल प्रार्थनासे कुछ ही क्षणोंमें मुँहके घाव, शरीरके अन्य घाव, कैंसर, मूत्राशयके रोग और यक्ष्मा आदि रोगोंसे पीड़ित रोगियोंके ये रोग मिट गये हैं। अच्छा, रोगसे मुक्त होनेकी बात तो ठीक। हमें तो धन चाहिये। घरमें युवती कन्या है, उसका विवाह करना है, पर भरपेट भोजनके

English translation

To do so is to stray far from the true method of prayer. What we ought to do is meditate upon that taintless, healthy nature of the Lord, in which there is no deformity, no lack, no foul odor, and no impurity; which is impeccably beautiful, completely and eternally full in every respect, the abode of infinite fragrance, and supremely divine. Let us repeatedly hold the firm conviction that His taintless, charming, utterly fragrant, and luminous presence permeates every single atom of our body. Let us strive again and again to experience that every particle of our body, animated by the Lord, is free from disease, captivating, beautiful, eternally complete, sweet-scented, and radiant with a conscious divine light. May we completely forget the leprosy or the boil; instead, let our endeavor be such that the immutable, complete, ever delightful, fragrant, and supremely resplendent presence of the Lord becomes visibly manifest. Upon holding such a contemplation with faith and devotion, it is not difficult for such an inner feeling to arise. And once this feeling becomes steadfast, the Lord's divine miracle will manifest upon that decaying body, upon the skin tormented by sores, entirely unbeknownst to us. This is not imagination, but absolute truth. The Indian scriptures are indeed filled with countless proofs of this. Even today, such occurrences are witnessed directly. They happen and have happened before the very eyes of brilliant scientists in this age of science. The Nobel Prize winner, world-renowned scientist and surgeon Dr. Alexis Carrel states that he has seen with his own eyes that solely through prayer, within just a few moments, oral sores, other bodily wounds, cancer, bladder diseases, tuberculosis, and other afflictions have vanished in patients suffering from them. Well, being freed from disease is fine. But we need wealth. There is a young daughter at home whose marriage must be arranged, yet there is not enough food to eat one's fill,

Original

लिये अन्न नहीं है, शरीर ढकनेके लिये पर्याप्त वस्त्र नहीं है। क्या भगवत्-प्रार्थनामात्रसे हमें धन मिल जायगा? अवश्य मिल जायगा, किन्तु प्रार्थना ठीक-ठीक होनी चाहिये। अन्य आवश्यक बातोंके साथ- साथ हमें प्रार्थनाके समय अपनी दरिद्रताकी भावना, अपनी गिरी हुई स्थितिकी स्मृति मिटा देनी होगी। उसके स्थानपर हम प्रभुके सर्वसम्पन्नमय रूप, अनन्त श्रीसम्पन्न सत्ताका स्मरण करें, उसमें अपना मन डुबा दें। ‘यह अनन्त आकाश, अपरिसीम सागर, विस्तीर्ण भूभाग, ऊँची पर्वतमालाएँ, नदी-निर्झर, सरोवर, वन, उपवन, पशु, पक्षी, कीट, पतङ्ग, भूजन्तु, सोना, रूपा, हीरा, मोती, नीलम, पन्ना, पुखराज—इन अगणित वैभवोंके निर्माण करनेवाले जो प्रभु हमारे अन्दर नित्य वर्तमान हैं, उनमें अपने मनको लीन करें। हम ऐसी भावना करें कि प्रभुका अनन्त वैभव हमारे चारों ओर फैला हुआ है, उसपर हमारा अधिकार है, क्योंकि हम तो उनके हैं। भगवान्‌के नेत्रोंसे यह स्पष्ट अनुभव करें कि प्रभुकी अनन्त विभूति हमें तो प्राप्त ही है। हमारे लिये तो किसी अभावकी कल्पना ही नहीं है। विश्वासपूर्वक यदि वास्तवमें हम ऐसी भावना दृढ़ कर सकें तो निश्चित है हमारे लिये आवश्यक इच्छित धनकी व्यवस्था प्रभुके विधानसे होकर ही रहेगी। सारांश यह कि हम जो वस्तु चाहते हैं उसके अभावकी ओरसे वृत्तियोंको हटाकर यह वस्तु जिन प्रभुमें पूर्णरूपसे नित्य वर्तमान है, उनमें केन्द्रित करें। 'हम अमुक वस्तु नहीं है, अमुक नहीं हैं', इस प्रकारके चिन्तनसे विरत होकर जहाँ हमारी चाहकी वस्तु पूर्णरूपमें सदा अवस्थित है, उसका चिन्तन करें। ७—यह बात ध्यानमें रखनेकी है कि विश्वस्रष्टा प्रभुके ही हम एक अंश हैं। अतः प्रभुके गुण हममें भी अंशरूपसे अवश्य वर्तमान हैं।

English translation

no grain for sustenance, and not enough clothes to cover the body. Will we receive wealth merely through prayer to God? We will certainly receive it, but the prayer must be performed properly. Along with other essential considerations, at the time of prayer we must erase the feeling of our poverty and the memory of our degraded condition. In their place, let us remember the Lord's all-affluent form and His infinitely prosperous presence, immersing our mind in it. Let us absorb our mind in the Lord who eternally dwells within us, the creator of these countless splendors-"this infinite sky, boundless ocean, vast expanse of land, lofty mountain ranges, rivers, streams, lakes, forests, groves, beasts, birds, insects, moths, earth-creatures, gold, silver, diamonds, pearls, sapphires, emeralds, and topazes." Let us cultivate the feeling that the Lord's infinite wealth is spread all around us and that we have a claim upon it, because we belong to Him. Through the eyes of God, let us distinctly experience that the Lord's infinite opulence is already attained by us. For us, there is no conception of any lack whatsoever. If we can truly make such a conviction firm with faith, it is certain that the arrangement of our required and desired wealth will inevitably take place through the Lord's divine ordinance. The essence is that, turning our mental faculties away from the lack of the object we desire, we should center them upon the Lord in whom that object is eternally present in its entirety. Desisting from such thoughts as "we do not have such-and-such a thing, we lack such-and-such," let us contemplate that wherein the object of our desire is eternally established in its full perfection. It must be kept in mind that we are an integral part of the Lord, the Creator of the universe. Therefore, the qualities of the Lord are also certainly present in us in partial measure.

Original

प्रभुने सृष्टिसे पूर्व यह सङ्कल्प किया—‘एकोऽहं बहु स्यां प्रजायेय’ मैं एक ही बहुत हो जाऊँ। इस चिन्तन-सङ्कल्पका परिणाम यह हुआ कि यह विशाल विश्व सृष्ट हुआ, मूर्त हो गया। तो चिन्तनके द्वारा वस्तुका निर्माण करनेकी शक्ति हमारे अन्दर भी अवश्य है, क्योंकि हम विश्वस्रष्टाके अंश जो ठहरे। इसीलिये हम भी चिन्तनके द्वारा अपने लिये वस्तुका निर्माण कर सकते हैं; करते हैं। यह नियम है। हमारे प्रत्येक विचार मनसे सृष्ट होनेपर बाहर भी उसके अनुरूप ही आकार धारण करते हैं। यदि प्रार्थनाके समय हम अभावका, मलिनताका ही चिन्तन करें—'नाथ! देखो, इस वस्तुके अभावमें मुझे कितना कष्ट हो रहा है, हाय! मेरी कैसी गिरी दशा है।' इन भावोंकी ही आवृत्ति करते रहें तो अभावजन्य व्यथाकी, पतनकी मूर्तियाँ ही निर्मित होंगी तथा प्रभुकी पूर्ण परम सौन्दर्यमयी सत्तासे हमारे हृदयका क्षणिक संयोग होकर भी ये विचारकी अशुभ मूर्तियाँ बीचमें व्यवधान बनती जायँगी। पर ठीक इससे विपरीत यदि हम प्रार्थनाके समय ऐसा चिन्तन आरम्भ करें—'हमें तो सब कुछ प्राप्त है, हमारा सब कुछ सुन्दर है, नाथ! तुम्हारी कृपासे मैं कितने आनन्दमें हूँ; किस प्रकार मैं प्रतिक्षण ऊपर उठ रहा हूँ।' ऐसे विचारके समय महामहिम प्रभुसे हमारा संयोग तो हो ही रहा है, साथ ही इष्टप्राप्तिजन्य सुखकी, उत्थानकी शुभ मूर्तियाँ भी निर्मित हो रही हैं। विचारोंसे निर्मित ये शुभ मूर्तियाँ हमारे लिये सहायक बनती जा रही हैं। करुणासागर भगवान्‌की ओरसे जो कृपाकी लहरें हमारी ओर आती रहती हैं, उन्हें ये मूर्तियाँ बड़े वेगसे आकर्षित करने लगती हैं। देखते-ही-देखते हमारे शुभ विचार भगवान्‌के मङ्गलमय विधानसे जुड़ जाते हैं तथा फिर हमारे लिये बाहर एक शुभसे पूर्ण संसार मूर्त हो जाता है। तुरन्त ही वे प्रतिकूल परिस्थितियाँ मिट जाती हैं तथा उनके

English translation

Before creation, the Lord resolved: [Sanskrit] "I am one; let Me become many; let Me propagate." The result of this contemplative resolve was that this vast universe was created and took physical form. Thus, the power to create things through thought certainly exists within us as well, since we are portions of the Creator of the universe. For this very reason, we too can create things for ourselves through contemplation; and indeed we do. This is a law. Each of our thoughts, upon being conceived by the mind, takes on a corresponding form in the external world as well. If, at the time of prayer, we contemplate only lack and unworthiness-"O Lord! Behold, how much distress I am suffering in the absence of this thing; alas, what a fallen state is mine!"-and if we keep repeating these feelings, then only forms of misery born of lack and degradation will be created, and even though our heart experiences a momentary union with the full, supremely beautiful presence of the Lord, these inauspicious thought-forms will continually act as an obstacle in between. But directly contrary to this, if at the time of prayer we begin to contemplate thus-"We have already attained everything; all that is ours is beautiful; O Lord, by Your grace, how blissful I am; how I am rising higher with every passing moment"-during such contemplation, not only is our union with the glorious Lord taking place, but auspicious forms of elevation and of the happiness born of attaining our desired goal are also being fashioned. These auspicious forms created by our thoughts become our aids. They begin to attract with great velocity the waves of grace that continually flow toward us from the Lord, the ocean of compassion. In no time at all, our auspicious thoughts align with the benevolent ordinance of the Lord, and then a world full of auspiciousness materializes for us externally. Instantly, those adverse circumstances dissolve, and in their

Original

स्थानपर हमारी मनोवाञ्छित परिस्थिति प्रकट हो जाती है। कहनेका तात्पर्य यह कि किसी वस्तुके लिये प्रार्थना करनेपर हमारे अन्दर जो विचारके द्वारा वस्तु-निर्माण करनेकी शक्ति है, इसको भी सहायक बना लेना चाहिये। यह बाधक न बन जाय इस बातसे सावधान रहना चाहिये। हर्ष, उत्थान, पूर्णता आदिकी भावना करना अपनी उस शक्तिको सहायक बना लेना है और विषाद, निराशा, शोक तथा दुःखकी भावना करना उन्हें बाधक बना लेना है।८—प्रार्थनासे पूर्व धीरतापूर्वक हमें विचार कर लेना चाहिये कि हमारी इच्छित वस्तु, जिसके लिये हम प्रार्थना करने जा रहे हैं, कहीं दूसरेके हितकी विरोधी वस्तु तो नहीं है? मान लें यह इच्छा उत्पन्न हुई कि 'हमारे अमुक शत्रुका विनाश हो जाय' तथा इस इच्छाकी पूर्तिके लिये हम प्रार्थना करने चलें—तो इसकी पूर्तिके लिये प्रार्थनाका आधार हमें भगवान्‌में कदापि नहीं मिलेगा। हम अपने भ्रान्त मलिन मनसे प्रभुमें ऐसे आधारका आरोप कर लें यह बात दूसरी है, पर वास्तवमें ऐसी प्रार्थनाके लिये आश्रय भगवान्‌में है ही नहीं। प्रभुमें किसीके भी प्रति शत्रुत्व अथवा द्वेषकी कल्पना ही जो नहीं है। उनकी दृष्टिमें उनके सिवा और है ही क्या जिसके प्रति वे द्वेष करें! अपने-आपके ही प्रति किसीका द्वेष होता है क्या? अतः ऐसी प्रार्थना करनेवालेको तो निराश ही होना पड़ेगा। काकतालीय-न्यायसे कोई घटना घट जाय और हम उसे अपनी प्रार्थनासे हुई मान लें तो यह तो हमारी बुद्धिका भ्रम है। वास्तवमें भगवान्‌में ऐसी प्रार्थनाका बीजतक टिकनेका स्थान नहीं है। हमें चाहिये कि यदि ऐसी इच्छा हमारे मनमें कभी जाग्रत् हो तो उस इच्छामें हम पहलेसे ही सुधार कर लें। हम यह इच्छा करें कि हमारा वह विरोधी, जिसे हम शत्रु मानते हैं, उसका

English translation

stead our cherished circumstances manifest. What this implies is that when praying for anything, we should make the power of creating things through thought, which resides within us, an ally as well. One should take care that it does not turn into an obstacle. To cultivate feelings of joy, elevation, and completeness is to turn that power into an aid, whereas harboring feelings of dejection, despair, grief, and sorrow is to make it an obstacle. Before praying, we should calmly reflect on whether the object of our desire, for which we are about to pray, is somehow detrimental to another's welfare. Suppose the desire arises that "may such-and-such an enemy of ours be destroyed," and we proceed to pray for the fulfillment of this desire-we will never find any ground in God for fulfilling it. It is another matter if we impute such a ground to the Lord through our deluded and impure mind, but in truth, there is no shelter in God for such a prayer at all. For in the Lord, there is no conception of enmity or malice toward anyone. In His eyes, what else exists besides Himself toward which He could harbor ill will! Does anyone ever harbor hatred toward one's own self? Therefore, one who makes such a prayer will have to face disappointment. If some event takes place by sheer coincidence and we consider it to be the result of our prayer, this is merely an illusion of our intellect. In reality, in God there is no room for even the seed of such a prayer to endure. Should such a desire ever awaken in our mind, we ought to rectify it beforehand. Let us wish instead that our adversary, whom we deem an enemy, may

Original

हृदय विशुद्ध हो जाय और वह हमसे प्रेम करने लगे तथा इस इच्छाकी पूर्तिके लिये हम प्रार्थना करने चलें। प्रार्थनाकी यही कुञ्जी अपना लें। अनन्त प्रेमार्णव प्रभुमें मनको तन्मय कर दें। यह भावना करें, विश्वके अणु-अणुमें प्रभुका प्रेम भरा है, अणु-अणुसे दिव्य प्रेम झर रहा है, मेरे हृदयमें प्रेमकी सरिता प्रवाहित हो रही है, मेरे चारों ओर प्रेमका सागर हिलोरें ले रहा है। कोई शब्द सुन पड़े तो भावना करें कि ‘ओह ! प्रभुके प्रेमसे सना यह शब्द कितना मधुर है।’ कैसा भी स्पर्श प्राप्त हो, सोचें, ‘ओह ! कितना प्रेमिल स्पर्श है।’ कैसा भी रूप क्यों न दीखे, अनुभव करें कि ‘ओह ! प्रभुका प्रेम तो इस रूपके अणु-अणुमें व्याप्त है।’ रसनेन्द्रियको जिस रसकी अनुभूति हो, नासिकाका जिस गन्धसे संयोग हो, सोचें—‘इस रसमें, इस गन्धमें प्रभुका दिव्य प्रेम ही तो ओतप्रोत है।’ फिर हम देखेंगे हमारे उस विरोधीमें, जिसका हम विनाश चाहते थे, प्रेममय प्रभुका चमत्कार प्रकट हो गया है। हमारी प्रार्थना सफल हो गयी है। इसका निष्कर्ष यह है, पर-हित-विरोधी अपवित्र इच्छामें सुधार करके उसे प्रभुसे जुड़नेलायक पवित्र बनाकर फिर हम प्रार्थना करें। ९—मनसे यह धारणा निकाल दें कि प्रभु हमारी प्रार्थनासे दबकर हमारी इच्छाकी पूर्तिके लिये (जैसे खुशामदसे राजी होकर यहाँका अफसर कर देता है वैसे) अपने परम मङ्गलमय विधानमें हेर- फेर कर देंगे। प्रभुका मङ्गलमय विधान तो निश्चित है; अनादि कालसे निश्चित क्रमसे क्रियाशील है, अनन्त कालतक निश्चित क्रमसे क्रियाशील रहेगा। इसमें हेर-फेर वे प्रायः नहीं करते। हेर-फेर तो हमारी इच्छामें होकर हमारी इच्छाका उसके मङ्गलमय विधानके अनुकूल हो जाना आवश्यक है तभी उस इच्छाकी पूर्ति सम्भव है। १०—प्रार्थनासे पूर्व हम अपनी इच्छित वस्तुको कुछ देरके लिये प्रसन्नचित्तसे पूर्ण एकाग्रतासे स्मरण करते रहें, फिर अपनी भाषामें

English translation

May our heart become pure and may they begin to love us, and with this desire in mind, let us proceed to pray. Let us adopt this very master key of prayer. Let us absorb the mind completely in the Lord, who is an infinite ocean of love. Let us cultivate the feeling that the Lord's love fills every atom of the universe, divine love is flowing from every atom, a river of love is streaming within my heart, and an ocean of love is surging all around me. If any sound is heard, feel: 'Oh! How sweet is this sound, steeped in the love of the Lord.' Whatever touch is felt, think: 'Oh! What a loving touch it is.' Whatever form is seen, experience: 'Oh! The love of the Lord permeates every atom of this form.' Whatever taste the tongue experiences, whatever fragrance the nose encounters, think: 'In this taste, in this fragrance, the divine love of the Lord alone is interwoven.' Then we shall see that in that very adversary of ours, whose destruction we once sought, the miracle of the all-loving Lord has manifested. Our prayer has succeeded. The conclusion of this is that, correcting any unholy desire that is opposed to the welfare of others and making it pure enough to be worthy of connecting with the Lord, we should then pray. 9. Remove the notion from the mind that the Lord, yielding under the pressure of our prayer, will alter His supremely auspicious cosmic order to fulfill our desire (as an earthly official might do when pleased by flattery). The auspicious dispensation of the Lord is fixed; it has been operative in a definite order since beginningless time, and it will remain operative in a definite order for infinite time. He rarely alters it. It is rather our own desire that must undergo a change and align with His auspicious dispensation; only then is the fulfillment of that desire possible. 10. Prior to prayer, let us hold the desired object in our remembrance with a joyful heart and complete concentration for a little while, and then, in our own language,

Original

भगवान्‌के तत्सम्बन्धी रूपका निरूपण तथा मनन तथा भावना आरम्भ करें। किसीसे सीखी हुई भाषामें प्रार्थना करनेपर उनमें प्रायः कुछ-न- कुछ कृत्रिमता आ ही जाती है, जो प्रभुसे हृदयका ठीक संयोग होनेमें आवरणका-सा काम करने लगती है। इसीलिये अपनी स्वाभाविक भाषाका प्रयोग ही वाञ्छनीय है।११—हम इच्छा-पूर्तिकी अवधि, पूर्तिके प्रकार प्रभुके लिये निर्धारित न कर दें। हमारी वह इच्छित वस्तु कब मिलेगी, किस प्रकार मिलेगी, ये दोनों बातें हम सर्वथा प्रभुकी मङ्गलमयी इच्छापर ही छोड़ दें!१२—जहाँतक अधिक-से-अधिक सम्भव हो, हम प्रार्थना करते रहें, पर यह बात प्रभुके अतिरिक्त किसी भी दूसरेपर प्रकट न होने पाये।उपर्युक्त बारह बातोंपर ध्यान रखकर इच्छितकी प्राप्तिके लिये हम यदि प्रार्थना करते हैं तो तत्काल लाभ हमें मिलता ही है। केवल मनचाही वस्तु हमें मिल जाय, इतना ही नहीं, क्रमशः हमारे हृदय-मन-प्राणमें प्रभुकी दिव्य ज्योति भरने लगती है। ये आलोकित हो उठते हैं। यह आलोक एक दिन हमें अपने अन्दर नित्य अवस्थित प्रभुके मन्दिरका दर्शन करा देता है। बस, यहींसे हमारी सच्ची प्रार्थना—भगवान्‌से भगवान्‌के लिये—भगवत्प्रेमके लिये प्रार्थना आरम्भ होती है। फिर तो हमारे मनकी समस्त वृत्तियाँ सब ओरसे सिमटकर प्रभुके दिव्य मन्दिरकी ओर ही केन्द्रित हो जाती हैं। कदाचित् कोई वृत्ति किसीकी करुण पुकार सुनकर पीछेकी ओर मुड़ती है तो उस समय हम पुकार उठते हैं—सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः । सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद् दुःखभाग्भवेत् ॥‘हे नाथ ! सभी सुखी हों, सभी रोगरहित हों, सभी कल्याणके दर्शन करें, दुःखका भागी कोई भी न बने।’

English translation

begin the contemplation, reflection, and inner feeling of the Lord's corresponding form. When praying in a language learned from someone else, some degree of artificiality almost inevitably creeps in, which begins to act like a veil hindering the true union of the heart with the Lord. For this reason, the use of one's own natural language alone is desirable. Let us not set a timeframe for the fulfillment of our desire or dictate the manner of its fulfillment to the Lord. When our desired object will be received and in what manner it will be received-let us leave both of these matters entirely to the auspicious will of the Lord! To the utmost extent possible, let us continue to pray, yet let this fact remain hidden from everyone else except the Lord. Keeping the above-mentioned twelve points in mind, if we pray for the attainment of our cherished goal, we certainly receive immediate benefit. Not only do we obtain our heart's desired object, but gradually the divine light of the Lord begins to fill our heart, mind, and life-breath. They become radiant. One day, this light grants us the vision of the Lord's temple eternally dwelling within us. It is precisely from this point that our true prayer begins-prayer to God, for God, and for divine love. Thereafter, all the modifications of our mind withdraw from every direction and become centered solely upon the divine temple of the Lord. If perchance some mental impulse turns back upon hearing someone's sorrowful cry, at that moment we cry out:[Sanskrit] May all beings be happy; may all be free from illness. May all behold what is auspicious; may no one partake of suffering.' O Lord! May all be happy, may all be free from disease, may all behold goodness and welfare, and may no one become a partaker of sorrow.'