राम

चाहने योग्य सत्य वस्तु

The True Object Worth Desiring

Chapter 5 of 21Source coverage: 41–477 paired passages

Original

चाहने योग्य सत्य वस्तु

जो वस्तु सत्य है, उसे अपने अस्तित्वकी रक्षाके लिये यह अपेक्षा नहीं रहती कि कोई उसे माने ही। हम उसे न मानें, उसकी सत्ता अस्वीकार कर दें, पर सत्य तो सत्य ही रहेगा, उसकी सत्ता ज्यों-की-त्यों बनी रहेगी। हमारे मानने-न-माननेसे उसका तो कुछ बनता-बिगड़ता नहीं। हाँ, उसे न माननेके कारण उसके द्वारा प्राप्त होनेवाले परम लाभसे हम बहुत अंशोंमें वञ्चित अवश्य रह जाते हैं, इतना अन्तर हमारे लिये तो हो ही जाता है। प्रभुकी सत्ता भी ऐसी ही परम सत्य वस्तु है। कोई भले ही उसे न माने। पर वह तो हममें—विश्वके अणु-अणुमें व्याप्त है; अनादिकालसे है, अनन्तकालतक रहेगी, ज्यों-की-त्यों रहेगी। हम यदि उसे मान लेते हैं, तब तो प्रभुका अनन्त वैभव, अनन्त बल, असीम सुयश (सद्गुण), अपरिसीम सौन्दर्य, अथाह ज्ञान, अपार निर्लेपता—उनका सब कुछ हमारा ही है और इसलिये विश्वका कण-कण क्षण-क्षणमें हमारे लिये नये-नये सुखका, नित्य नूतन आनन्दका द्वार खोलता रहता है; किंतु दुर्भाग्यवश यदि हम उनकी सत्ताको अस्वीकार करते हैं तो जगत्की अगणित भोग-सामग्री पासमें रहनेपर भी सचमुच हमारा कुछ भी नहीं, यहाँकी प्रत्येक वस्तु हमारे लिये पद-पदपर दुःख-सन्तापका ही सृजन करती रहेगी। यह अटल नियम है कि जहाँ हमने उनकी सत्ताको स्वीकार करना छोड़ा कि बस वहीं रास्ता भूले; सुन्दर सड़कसे हटकर उधेड़-बुनके बीहड़ जङ्गलमें भटकने लगे, चिन्तारूपी काँटोंसे हमारे अङ्ग छिदने

English translation

The True Reality Worth DesiringThat which is true has no need, for the preservation of its existence, that anyone must believe in it. We may not believe in it, we may reject its reality, yet truth remains truth, and its existence endures precisely as it is. Nothing is gained or lost to it by our believing or not believing. Yes, on account of not accepting it, we certainly remain deprived in great measure of the supreme benefit to be attained through it; to that extent, a difference is indeed made for us. The Lord's reality is likewise such a supremely true entity. Someone may well not believe in it. Yet it pervades us-pervades every atom of the cosmos; it has existed from beginningless time, will remain for endless time, precisely as it is. If we accept it, then the Lord's infinite majesty, infinite strength, boundless glory (virtue), immeasurable beauty, unfathomable knowledge, endless detachment-everything of His is entirely ours, and therefore every particle of the universe at every single moment continually opens the doorway to ever-new happiness and ever-fresh bliss for us; but if, unfortunately, we reject His existence, then even if we possess the world's countless objects of enjoyment, in truth nothing belongs to us, and every object here will continually generate suffering and torment for us at every step. It is an immutable law that the moment we cease to accept His reality, right there we lose our way; stepping off the fine road, we begin wandering in the wilderness of anxious contrivance, our limbs pierced by the thorns of worry,

Original

लगे, दुःखरूपी दावानलकी लपटोंसे सारा शरीर, मन, प्राण—सब कुछ झुलसने लगा। कहीं कोई रक्षक नहीं, पथ दिखानेवाला नहीं। तीन ओरसे त्रितापरूपी दावाग्नि हमें भस्म करनेको दौड़ी आ रही है, आगे निराशाका घोर अन्धकार छाया हुआ है। प्रभुकी उपेक्षा करते ही हमारी ऐसी दशा हो जाती है। यह सम्भव है कि जवानीके जोशमें विषयोंकी मदिरा पी-पीकर उन्मत्त हो जानेके कारण हमें अपनी इस दुरवस्थाका भान पहले कुछ देरके लिये न हो, पर यह नशा उतरनेमें अधिक विलम्ब नहीं होता तथा फिर हमें उपर्युक्त अनुभूति ही होती है। प्रभुकी अवज्ञा करनेका यह अवश्यम्भावी परिणाम है। अतएव हममेंसे किसीको भी, कभी भी, तनिक भी ऐसा अनुभव हो—किसी प्रश्नको लेकर उधेड़-बुन होने लगे, मनमें चिन्ता चुभने लगे, जलन होने लगे, सहायकका अभाव खटकने लगे, पीछे हटनेमें तो विनाश दीखे और आगे बढ़ना सम्भव नहीं प्रतीत हो—तो उसे उस समय तुरन्त निश्चित रूपसे यह समझ लेना चाहिये कि उसने प्रभुकी सत्ताका अवश्य- मेव अनादर किया है। पथ भूलकर सन्मार्गसे हटकर कुमार्गपर आ गया है तथा इस विपत्तिजालसे छूटकर सन्मार्गपर आ जानेका एकमात्र उपाय यह है कि वह जहाँ जिस परिस्थितिमें है, वहीं उसी अवस्थामें प्रभुकी सर्वत्र व्याप्त सत्ताको स्वीकार कर ले। ऐसा किया कि बस, उसी क्षण वहीं प्रभुकी सत्ता व्यक्त हो जायगी, वहींसे सीधा अत्यन्त सुन्दर मार्ग उसे दीख जायगा, प्रश्न हल हो जायगा, जलन शान्त हो जायगी, चिन्ता मिट जायगी। साथ ही—प्रभुका वरद हस्त निरन्तर मेरे सिरपर था और है—यह अनुभूति भी उसे हो जायगी। सच तो यह है कि यहाँ इस विश्वमें हमारे लिये कोई भी विपत्तिका

English translation

our entire body, mind, and vital breath all scorched by the flames of the forest fire of sorrow. Nowhere is there any protector, nor anyone to show the path. From three sides the wild fire of the threefold afflictions comes rushing to reduce us to ashes, while ahead lies the dense darkness of despair. The moment we neglect the Lord, such becomes our state. It is possible that in the fervor of youth, intoxicated by repeatedly drinking the wine of sensual objects, we may not initially perceive this wretched plight of ours for a little while, but this intoxication does not take long to wear off, and then we inevitably undergo the aforesaid experience. This is the unavoidable consequence of disobeying the Lord. Therefore, if anyone among us, at any time, experiences even slightly such a condition-if one gets entangled in anxious deliberation over some problem, worry begins to prick the mind, a burning sensation arises, the absence of a helper begins to trouble, retreat appears as destruction and moving forward seems impossible-then one should immediately and definitely understand at that very moment that one has inevitably shown disrespect to the Lord's presence. Losing the way and straying from the right path, one has come upon the wrong path, and the only means to escape this web of calamity and return to the right path is that wherever and in whatever circumstance one is, right there in that very state one should accept the all-pervading reality of the Lord. The moment this is done, at that very instant and right there the Lord's reality will become manifest, a straight and exceedingly beautiful path will become visible from that very point, the question will be resolved, the burning will subside, and worry will vanish. Simultaneously, one will also gain the realization that the Lord's blessing hand was and is continuously over my head. The truth is that here in this world, there is no web of calamity for us,

Original

जाल नहीं, दुःखका कोई भी तनिक भी कहीं भी कारण नहीं है। सर्वत्र सब ओरसे हमारे लिये मङ्गलका, परम आनन्दका स्रोत बह रहा है। ऐसा इसलिये कि एकमात्र प्रभु ही सदा सर्वत्र विराजित हैं। हमारे आगे वे हैं, हमारे पीछे वे हैं, दाहिनी ओर वे हैं, बायीं ओर वे हैं, नीचे वे भरे हैं, ऊपरकी ओर भी वे ही भरे हैं, सम्पूर्ण जगत्‌के रूपमें वे ही हमें दीख रहे हैं—ब्रह्मैवेदममृतं पुरस्ताद् ब्रह्म पश्चाद् ब्रह्म दक्षिणतश्चोत्तरेण। अधश्चोर्ध्वं च प्रसृतं ब्रह्मैवेदं विश्वमिदं वरिष्ठम्॥ (मुण्डक २।२।११)किंतु हम इस बातको मानते नहीं, इस परम सत्यको स्वीकार नहीं करते। इसलिये हम भ्रान्त हो जाते हैं, हमें कुछ-का-कुछ दीखने लग जाता है, नित्य मङ्गलके स्थानपर अमङ्गलका और सतत आनन्दके स्थानपर दुःख-ज्वालाका अनुभव होने लगता है। अब यदि हम भ्रान्तिको मिटा दें, सत्यको स्वीकार कर लें, यह मान लें कि हमारा तो प्रभुमें ही निरन्तर निवास है, बस, फिर तो हमारी सारी उधेड़-बुन, चिन्ता, दुःख सदाके लिये मिट जायँ; जहाँ दृष्टि जाय, वहीं हमें सुख-ही-सुख भरा दीखे। यह कोई आवेशजन्य धारणा (Hypnotic Suggestion) जैसी क्रियाका क्षणिक परिणाम हो, सो बात नहीं। यह तो परम सत्य सिद्धान्त है, मनीषियोंका प्रत्यक्ष स्थायी अनुभव है। कोई भी इसपर विश्वास करके नित्य सत्य प्रभुकी सर्वत्र सत्ता स्वीकार करके सदाके लिये सुखी हो सकता है।हम कह सकते हैं कि ऐसा करना कौन नहीं चाहेगा। सुखकी चाह किसे नहीं है? तो इस सम्बन्धमें यह बात है कि केवल कहने- सुननेमात्रसे ऐसी स्थिति प्राप्त नहीं होती। इसके लिये तो हमें अपने

English translation

nor is there anywhere any cause whatsoever for sorrow, even in the slightest. Everywhere and from all sides, a stream of auspiciousness and supreme bliss is flowing for us. This is because the Lord alone is ever present everywhere. He is before us, He is behind us, He is to the right, He is to the left, He fills the space below, He fills the space above as well; in the form of the entire universe, it is He alone who appears to us:[Sanskrit] "All this before us is indeed the immortal Brahman; Brahman is behind; Brahman is to the right and to the left; stretched out below and above, this entire universe is indeed Brahman, the supreme." (Mundaka 2.2.11)Yet we do not accept this truth, we do not embrace this supreme reality. Therefore we become deluded, we begin to perceive things wrongly, experiencing inauspiciousness in place of eternal auspiciousness and the agony of sorrow in place of continuous bliss. Now, if we remove this delusion, accept the truth, and acknowledge that our dwelling is perpetually in the Lord alone, then all our anxious vacillation, worry, and sorrow would vanish forever; wherever our gaze falls, we would see only unalloyed happiness pervading everything. This is not some transient effect resulting from a process like hypnotic suggestion. Rather, this is the absolute truth and doctrine, the direct and enduring realization of the sages. Anyone, placing faith in this and accepting the omnipresent reality of the eternally true Lord, can become happy forever. We might say: who would not wish to do this? Who does not desire happiness? Regarding this, the point is that such a state is not attained merely by talking and listening. For this, we must our

Original

जीवनका दृष्टिकोण बदलना पड़ेगा। मानव-जीवनकी सार्थकता पशुकी भाँति भोग भोगनेमें नहीं, अपितु नित्य सत्य प्रभुकी अनुभूति कर लेनेमें है, यह दृष्टि स्थिर करनी पड़ेगी। सत्-स्वरूप प्रभुसे ही हम निकले हैं, सत्-स्वरूप प्रभुमें ही हमारा निवास है और अन्तमें भी हम सत्-स्वरूप प्रभुमें ही प्रतिष्ठित रहेंगे— ‘सन्मूलाः सौम्येमाः सर्वाः प्रजाः सदायतनाः सत्प्रतिष्ठाः।’ इस सिद्धान्तको शरीर छूटनेसे पहले ही प्रत्यक्ष अनुभव कर लेनेके लिये कटिबद्ध होना पड़ेगा तथा यह करके प्रभुकी ओरसे निरन्तर बहनेवाली प्रेमकी धारा, करुणाकी धाराके लिये हमें अपने अन्दर मार्ग देना पड़ेगा, अपने द्वार खोल देने पड़ेंगे। अभी तो हमने सब ओरसे अपनी अगणित स्वार्थमयी इच्छाओंके किवाड़ बनाकर उन्हें बन्द कर रखा है। प्रभुका प्रेम, उनकी कृपा हमें अपने-आपमें मिला लेनेके लिये हमारे द्वारपर आती है, पर सब ओरसे द्वार बन्द देखकर लौट जाती है। हमारी इच्छाएँ ही प्रभुके मङ्गलमय, प्रेममय, कृपामय दानसे हमें वञ्चित कर देती हैं। इसीलिये हमें अपनी इच्छाओंका त्याग करना ही पड़ेगा, अपनी इच्छा मिटाकर प्रभुकी इच्छाको अपने अन्दर व्यक्त होनेके लिये मार्ग देना पड़ेगा। तभी हमारा काम होगा, तभी हमारे उद्देश्यकी पूर्ति होगी। एक दिनमें ऐसा हो जायगा, यह सम्भव नहीं। अपनी इच्छाओंका त्याग कर देना सहज नहीं है। यों तो प्रभुमें अनन्त सामर्थ्य है। उनकी कृपासे क्षणभरमें असम्भव सम्भव हो जाय, यह बात दूसरी है। पर साधारणतया क्रमशः ही हम अपनी इच्छाओंका त्याग कर सकेंगे। इच्छाएँ छूट जायें, इसके लिये हमें यह विश्वास बढ़ाना पड़ेगा, यह दृढ़

English translation

The outlook on life will have to be changed. The true fulfillment of human life lies not in indulging in sensual pleasures like an animal, but in realizing the eternally true Lord; this perspective will have to be firmly established. We have originated from the Lord, whose very nature is Truth; our dwelling is in the Lord, who is Truth; and in the end as well, we shall remain established in the Lord, who is Truth: [Sanskrit] 'All these creatures, O dear one, have their root in Being, their dwelling in Being, and their foundation in Being.' We must resolve firmly to directly experience this principle before this body falls away, and having done so, we will have to make way within ourselves for the stream of love and the stream of compassion constantly flowing from the Lord; we will have to open our doors. As of now, we have crafted doors out of our innumerable selfish desires and kept them shut on all sides. The Lord's love and His grace arrive at our door to merge us into Himself, but seeing the doors closed on every side, they turn back. It is our desires alone that deprive us of the Lord's auspicious, loving, and gracious gift. Therefore, we must renounce our desires; by eradicating our own will, we will have to make way for the Lord's will to manifest within us. Only then will our goal be achieved, only then will our purpose be fulfilled. It is not possible that this will happen in a single day. Renouncing one's desires is not easy. Indeed, the Lord possesses infinite potency. By His grace, the impossible may become possible in a mere moment-that is another matter. But ordinarily, we shall be able to renounce our desires only gradually. For desires to fall away, we will have to cultivate this faith, this firm

Original

जो भी उचितरूपसे चाहिये, वह हमें प्रभु अवश्य देते हैं तथा आगे भी जो आवश्यक होगा उसकी पूर्ति वे अवश्य करेंगे। जो हमें प्राप्त नहीं है, उसकी आवश्यकता ही हमें नहीं है। हमारे लिये जो आवश्यक है, वह प्रभु न दें, यह असम्भव है। इस भावको जाग्रत् कर प्रत्येक इच्छाकी जड़ काटनी होगी। यह भाव जितनी मात्रामें दृढ़ होता जायगा, उतनी ही मात्रामें इच्छाएँ मिटती जायँगी। और जैसे-जैसे इच्छाएँ मिटेंगी, वैसे-वैसे ही द्वार खुलने लगेंगे, हमारे अन्दर प्रभुका प्रेम भरने लगेगा। उनकी कृपा भरने लगेगी। धीरे-धीरे हमारा सब कुछ प्रभुसे एकमेक हो जायगा। प्रभुकी सत्तामें ही हमारा 'मैं' भी विलीन हो जायगा। अन्तमें सब ओर सर्वत्र बच रहेंगे एकमात्र केवल प्रभु ही और कुछ नहीं। पर कदाचित् हम अत्यन्त गिरी दशामें हों, इतने निर्बल हो गये हों कि इच्छाओंको छोड़नेमें अपनेको सर्वथा असमर्थ अनुभव करें, 'नाथ ! तुम्हारी इच्छा पूर्ण हो, मेरी कोई भी इच्छा नहीं, तुम जैसे चाहो वैसे ही करो नाथ !’ हमारा हृदय कभी यों न पुकार सके और न हमारा दृष्टिकोण ही बदले, भोग ही हमारे जीवनका उद्देश्य बना रहे, तब हम क्या करें ? हमारे-जैसोंके लिये भी आगे बढ़नेका, प्रभुकी सत्ता अनुभव करनेका कोई उपाय है क्या ? है, अवश्य है। हम अपनी भोगेच्छाको लिये हुए ही प्रभुसे जुड़ें। हमें धन, जन, परिजन, स्वास्थ्य, मान-सम्मान, यश-कीर्ति—यही चाहिये तो भी कोई बात नहीं। इन्हें लिये रहकर ही इनकी पूर्तिके लिये हम प्रभुसे जुड़ें, पर इतनी सावधानी रखें— (क) प्रभुपर यह बन्धन न लगावें कि वे हमारी अमुक इच्छाकी पूर्ति अमुक रूपमें करें। उनके सामने अपनी इच्छा रख दें, पर उन्हें उपाय न बताने लग जायें कि इस इच्छाकी पूर्तिके लिये वे अमुक

English translation

Whatever is rightfully needed by us, the Lord certainly gives us, and whatever will be necessary in the future, He will surely provide. That which we do not possess is simply not needed by us. It is impossible that the Lord would not give us what is truly necessary for us. Cultivating this feeling, we must strike at the root of every desire. In whatever measure this sentiment grows firm, in that very measure desires will vanish. And as desires fade away, the doors will begin to open, and our being will begin to be filled with the Lord's love. His grace will begin to pour in. Gradually, our all will become one with the Lord. Our very 'I' will dissolve into the Lord's existence. In the end, on all sides and everywhere, only the Lord alone will remain, and nothing else. Yet, if perchance we are in a deeply fallen state, having become so weak that we feel utterly unable to give up desires, and our heart can never cry out, 'Lord! May Your will be done; I have no desire of my own; do as You please, O Lord!' nor does our perspective change, and enjoyment remains the sole purpose of our life, then what should we do? Is there any means for people like us as well to advance and experience the Lord's presence? Yes, there certainly is. Let us connect with the Lord even while carrying our desires for enjoyment. If wealth, companions, family, health, honor, prestige, fame, and renown are what we desire, even then it does not matter. Holding on to these, let us connect with the Lord for their fulfillment, but observe this much caution: (a) Do not impose a condition upon the Lord that He must fulfill a particular desire of ours in a specific manner. Place our desire before Him, but do not begin dictating the means to Him, that for fulfilling this desire He should determine only a particular

Original

निमित्त ही निर्धारित करें। विश्वास रखें कि उनके असीम ज्ञानमें एक-से-एक बढ़कर इतने सुन्दर-सुन्दर असंख्य उपाय हैं कि जिनकी कल्पना भी हमारे मन-बुद्धिके लिये सर्वथा असम्भव है ! (ख) उनसे कहनेके पश्चात् वे करेंगे कि नहीं यह संशय मनमें न आने दें। वे करेंगे ही, यह विश्वास क्षण-क्षणमें दृढ़-दृढ़तर होता रहे। (ग) प्रारम्भमें यदि वे हमारी कुछ इच्छाओंको पूर्ण न करें तो भी हम निराश न हों—पूर्ण उत्साहसे उनके सामने फिर भी अपनी दूसरी-दूसरी इच्छाओंको रखनेके लिये अवश्य आवें। (घ) वे यदि पूर्ण करनेमें देर करें तो घबराकर हम दूसरेकी ओर देखने न लग जायें अथवा अपने बलपर पूरा करनेका मनसूबा न बाँधने लगें। (ङ) भूलकर भी किसीको नीचा दिखानेके लिये, किसीकी हानि करनेके उद्देश्यसे कोई भी वस्तु प्रभुसे कदापि न माँगें। यदि उपर्युक्त पाँच बातोंकी सावधानी रखकर हम प्रभुसे कुछ भी माँगेंगे तो दोमेंसे एक बात निश्चय होगी—या तो वह वस्तु प्रभु हमें दे देंगे या उस वस्तुके प्रति हमारी जो इच्छा है, उस इच्छाको ही मिटा देंगे। यदि उन्होंने हमारी इच्छा मिटा दी तो काम बन गया; किन्तु कहीं पूर्ण कर दी तो उसमें भी इच्छा-पूर्तिके अतिरिक्त एक परम लाभ हमें और हो गया। वह यह कि उनके द्वारा प्राप्त होनेवाली वस्तु आगे ऐसी नवीन इच्छामें हेतु नहीं बनेगी जो हमारी प्रगति रोक दे। हमें उनकी ओर बढ़ानेवाले अङ्कुर ही उस वस्तुसे प्रकट होंगे। ये अङ्कुर कुछ ऐसे विचित्र होते हैं कि इनकी ओटमें अन्य समस्त इच्छाएँ मर जाती हैं। फिर तो वही स्थिति आ जाती है—इच्छाएँ मिट गयीं और हममें सब ओरसे प्रभु-ही-प्रभु पूर्ण हो गये। अबतक जितनी बातें हमारे सामने आयीं उनका सारांश यह है—

English translation

instrument. Have faith that in His infinite wisdom, there are countless ways, each more wonderful than the last, which are utterly beyond the imagination of our mind and intellect! (b) After asking Him, do not let the doubt enter your mind whether He will do it or not. May the conviction that He will certainly do it grow firmer and firmer with every passing moment. (c) In the beginning, even if He does not fulfill some of our desires, let us not lose heart; with full enthusiasm, we must definitely come again to place our other desires before Him. (d) If He delays in fulfilling them, let us not become anxious and look toward others, nor begin plotting to accomplish them by our own strength. (e) Even by mistake, never ask anything of the Lord for the purpose of humiliating anyone or causing harm to another. If we ask anything of the Lord while remaining mindful of the five points mentioned above, then one of two things will surely happen: either the Lord will grant us that object, or He will eradicate the very desire we have for that object. If He eradicates our desire, the goal is achieved; but if perchance He fulfills it, even then, in addition to the fulfillment of the desire, we gain another supreme benefit. That is, the object received from Him will not become the cause of a new desire that hinders our spiritual progress. From that object, only those sprouts will arise that draw us closer to Him. These sprouts are of such a wonderful nature that in their shade all other desires perish. Then that very state is attained: desires are eradicated, and we become filled with the Lord, and the Lord alone, on all sides. The essence of all that has come before us thus far is this:

Original

प्रभु हैं, किसीके न माननेपर भी उनकी सत्ता अक्षुण्ण रहती है। न माननेवाला माननेके कारण होनेवाले परम लाभसे वञ्चित हो जाता है। उन्हें न माननेका ही परिणाम है जीवनमें उधेड़-बुन, दुःख-ज्वाला ! अन्यथा इनका अस्तित्व ही नहीं है, क्योंकि सर्वत्र प्रभु परिपूर्ण हैं, सर्वत्र आनन्द भरा है। कोई भी इस स्थितिका अनुभव प्राप्त कर सकता है। पर इसके लिये उसे इस ओर मुड़ना पड़ेगा तथा अन्य समस्त सांसारिक इच्छाओंको छोड़ना पड़ेगा। भोगकी इच्छा मिटा देनेमें असमर्थ प्राणीको भी प्रभुकी अनुभूति हो सकती है, पर तब, जब कि इच्छापूर्तिके लिये भी वह अन्य उपायोंको छोड़कर एकमात्र प्रभुपर ही निर्भर हो जाय। उपर्युक्त बातोंपर विचारकर यदि हम प्रभुकी सत्ता स्वीकार कर लें तो फिर हमारे जीवनमें पद-पदपर जो नयी-नयी उलझनें आती हैं, एकका समाधान करते-न-करते दूसरी आ घेरती हैं, वे न आवें। हममेंसे अधिकांशके हृदयमें जो दुःखकी भट्टी जलती है, वह शान्त हो जाय। उसके स्थानपर सुखका एक ऐसा शीतल शान्त स्रोत उमड़ चले कि उसकी धारामें निमग्न होकर हम स्वयं तो शीतल हो ही जायँ, हमारे सम्पर्कमें आनेवाले दूसरे भी निहाल हो जायें। इसीलिये भारतवर्षके ऋषि परम निष्काम होकर भी यह कामना करते थे— माहं ब्रह्म निराकुर्यां मा मा ब्रह्म निराकरोत् । ‘मैं कदापि प्रभुकी सत्ता अस्वीकार न करूँ, प्रभु भी मुझे कभी भूल न जायें।’ हम भी यही कामना करें। सर्वप्रथम चाहने योग्य सत्य वस्तु असलमें यही है। इसीकी चाह हममें होनी चाहिये।

English translation

The Lord exists; even if someone does not believe, His existence remains intact. The one who does not believe is merely deprived of the supreme benefit that comes from believing. It is the result of not believing in Him alone that brings mental turmoil and the burning agony of sorrow into life! Otherwise, these have no existence at all, because the Lord pervades everywhere, and everywhere is filled with bliss. Anyone can attain the experience of this state. But for this, one will have to turn in this direction and renounce all other worldly desires. Even a being incapable of eradicating the desire for enjoyment can attain the realization of the Lord, but only when, for the fulfillment of desire as well, leaving aside all other means, one comes to depend solely upon the Lord. Reflecting upon the aforementioned points, if we accept the reality of the Lord, then the fresh perplexities that arise at every step in our life-where no sooner is one resolved than another surrounds us-would cease to come. The furnace of sorrow that burns in the hearts of most of us would be pacified. In its place, such a cool and serene stream of happiness would surge forth that, immersing ourselves in its current, not only would we become cool and tranquil, but others who come in contact with us would also be blessed and filled with joy. That is why the sages of Bharatvarsha, despite being supremely free from desire, used to pray: [Sanskrit] 'May I never deny Brahman; may Brahman never forsake me.' 'May I never disown the presence of the Lord, and may the Lord never forget me.' Let us also pray for this very thing. In truth, this alone is the true reality worthy of being desired above all else. This alone is the longing we ought to hold within us.