Original
प्रभुका आश्रय
कहते हैं कि बवण्डर (चक्रवात) के ठीक बीचमें एक ऐसा स्थान भी रहता है, जहाँ कोई हलचल नहीं, वायुका तनिक भी प्रकोप नहीं; प्रत्युत वहाँ इतनी शान्ति रहती है कि यदि किसी छोटे शिशुको वहाँ सुलाया जा सके तो वह सुखकी नींद सोता रहेगा, वायुका झकझोर उसे छू तक नहीं सकेगा। ठीक इसी प्रकार इस संसार-कोलाहलके मध्यमें प्रभु विराजित हैं तथा जहाँ वे हैं, वहाँ न तो जगत्की हलचल है और न त्रितापकी विषमयी ज्वाला ही; वहाँ सर्वदा और सर्वथा सुख-शान्ति भरी रहती है; जो कोई भी वहाँ पहुँच जाता है, उसके प्राण शीतल हो जाते हैं; जगत्के उलट-फेर फिर उसपर अपना कुछ भी प्रभाव नहीं डाल सकते। हम अपने जीवनपर विचार कर देखें तो पता चलेगा कि उसमें न जाने कितने चढ़ाव-उतार हुए हैं; कितनी बार हम हँसे हैं और कितनी बार रोये हैं। संसारके प्रवाहमें बहते हुए हम सदा चञ्चल बने रहते हैं। अबतक कोई भी ऐसा विश्रामस्थल हमें नहीं मिला, जहाँ थोड़ी देरके लिये भी आरामसे टिककर शान्तिसे स्थिर होकर हम थकान मिटा सकें। थककर हम जिसका सहारा लेने चलते हैं, देखते हैं वह भी हमारी ही भाँति चञ्चल है, सतत उसी प्रवाहमें बह रहा है। इस प्रकार संसारके थपेड़ोंकी चोट खाते-खाते हमारी इन्द्रियाँ व्याकुल हो गयी हैं, मन उद्विग्न हो उठा है और बुद्धि कुण्ठित हो चली है। इन्द्रियाँ यहाँकी वस्तुओंमें सुख ढूँढ़ने जाती हैं, पर सुखके बदले आगे या पीछे इन्हें प्राप्त होती है सदा विषैली ज्वाला ही। ये बुरी तरह झुलस जाती हैं। मन अनुकूल ढूँढ़ने जाता है, अमुक परिस्थिति ऐसी बन जाय,
English translation
The Refuge of the LordIt is said that at the very center of a whirlwind (cyclone), there exists a place where there is no turmoil, not even the slightest fury of the wind; rather, such profound peace reigns there that if a small infant could be put to sleep in that spot, the child would sleep blissfully, and the violent gust of wind could not even touch them. In the exact same manner, the Lord resides in the very midst of the clamor of this world, and where He is, there is neither the turmoil of the world nor the venomous flames of the threefold miseries; peace and joy abide there always and in every way. Whoever reaches that sanctuary finds their vital spirit cooled and soothed; the vicissitudes of the world can no longer exert any influence upon them. If we reflect upon our own life, we will discover how many countless ups and downs have occurred within it, how many times we have laughed, and how many times we have wept. Drifting in the current of worldly existence, we remain ever restless. Until now, we have found no such resting place where we could stay at ease even for a short while, settle peacefully, and dispel our exhaustion. When we grow weary and seek someone's support, we find that they too are restless just like us, continually drifting along in that very same stream. In this way, continually battered by the blows of the world, our senses have become distraught, the mind has grown agitated, and the intellect has become blunted. The senses go in search of happiness among the objects of this world, but instead of happiness, sooner or later what they always receive is a poisonous flame. They are severely scorched. The mind goes searching for favorable circumstances, wishing that a particular situation would unfold in a certain way,
Original
अमुक व्यक्ति ऐसा बन जाय, यों सोचता हुआ यहाँकी वस्तुओंमें अपने योग्य आश्रय ढूँढ़ने चलता है, पर इसे भी पहले या पीछे मिलती है भयानक प्रतिकूलता ही। आजतक किसीके लिये भी सभी बातें सदा और सर्वथा अनुकूल बन गयी हों, यह न कभी हुआ है न होगा। इसीलिये अनुकूलता ढूँढ़नेवाले मनको प्रतिकूलता प्राप्त होती है और उस समय वह हाहाकार कर उठता है। बुद्धि सारा विवेक लगाकर निर्णय देती है कि बस, ‘इस काममें लगो, इस बार सफलता अवश्य मिलेगी, इस बार तुम्हारे सारे अभावोंकी पूर्ति हो जायगी।’ किन्तु परिणाम यह होता है कि हम असफल हो जाते हैं; अथवा कहीं सफल भी हुए, हमारा कोई-सा एक अभाव पूर्ण भी हो गया तो उसके साथ ही नये दसों-बीसों अभाव खड़े हो जाते हैं; अब इन नये अभावोंकी पूर्ति कैसे हो, इस विषयमें बुद्धि कोई भी निर्णय नहीं कर पाती, इस प्रकार हमारा जीवन ही संसारके बवण्डरमें यहाँसे वहाँ उड़ता रहता है, सदा अशान्त बना रहता है, किन्तु यदि हम बवण्डरसे खिसककर इसीके केन्द्रमें विराजित प्रभुसे जा लगें, उनकी छत्रछायामें हम विश्राम पा जायँ तो फिर हमारी दशा सर्वथा दूसरी ही हो जाय। उस समय यहाँकी हलचल चाहे कितनी ही भयानक, कितनी ही प्रबल क्यों न हो, हम उससे कभी विचलित नहीं हो सकते। हम देखते हैं एक राष्ट्र दूसरेका विरोधी है, एक जाति दूसरीको पददलित करने जाती है, एक समाज अपने साथ-साथ चलनेवाले दूसरे समाजको कोसता है और एक व्यक्ति दूसरेको नीचा दिखानेकी भरपूर चेष्टा करता है। दूसरी ओर—यद्यपि पहलेकी तुलनामें बहुत ही कम हैं—ऐसे उदाहरण भी मिलते हैं कि एक राष्ट्र दूसरेका मित्र है, एक जाति दूसरेका अभ्युत्थान चाहती है, एक समाज दूसरे समाजका
English translation
Thinking "May such-and-such a person become like this," one goes searching for a worthy shelter among the objects of this world, but sooner or later, one meets only with terrible adversity. That all circumstances have ever become entirely and always favorable for anyone-this has neither ever happened nor ever will. Therefore, the mind that seeks favorability meets with adversity, and at that time it cries out in despair. Applying all its discernment, the intellect gives its verdict: "Just engage in this task; this time success will surely be attained; this time all your wants will be fulfilled." But the outcome is that we fail; or, even if we happen to succeed somewhere and some single want of ours is fulfilled, alongside it ten or twenty new wants arise. Now, as to how these new wants may be fulfilled, the intellect can make no decision whatsoever; thus, our very life keeps drifting hither and thither in the whirlwind of the world, remaining forever unquiet. But if, stepping aside from the whirlwind, we cling to the Lord seated at its very center and find repose under His sheltering shade, then our state would become entirely different. At that time, no matter how terrifying, no matter how intense the turmoil here may be, we can never be shaken by it. We see that one nation opposes another, one race proceeds to trample another underfoot, one community curses another community walking alongside it, and one individual makes every effort to bring down another. On the other hand-though far fewer in comparison to the former-such examples are also found where one nation is a friend to another, one race desires the upliftment of another, one community
Original
आदर करता है और एक व्यक्ति दूसरेको ऊपर उठानेके लिये अपना सर्वस्व दे डालता है। एक ओर अशुभ प्रवृत्तिका प्रवाह है, दूसरी ओर शुभका। प्रत्येक सद्भावना रखनेवाला मानव यही चाहेगा कि शीघ्र-से- शीघ्र जगत्में अशुभ प्रवृत्तिका अन्त हो जाय और शुभका अधिक-से- अधिक तथा शीघ्र-से-शीघ्र विस्तार हो; किन्तु इस अशुभका विनाश एवं शुभका विस्तार तबतक सम्भव नहीं, जबतक इस हलचलसे जुड़े हुए हम इसीके साथ बह रहे हैं। इसके लिये तो हमें इससे हटकर इसी हलचलके बीचमें अवस्थित, पर इससे सर्वथा परे प्रभुको अपने जीवनका आधार बनाना पड़ेगा, सबके केन्द्रमें विराजित प्रभुका आश्रय ग्रहण करना पड़ेगा। तभी अशुभके अन्त एवं शुभके प्रसारमें हम सहायक बन सकेंगे। कहनेका तात्पर्य यह है कि चाहे हमारा उद्देश्य अपनेतक ही सीमित हो, हम केवल अपनी ही सुख-शान्ति चाहते हों, अथवा हमारा उद्देश्य अत्यन्त विशाल हो—समाजकी, जातिकी, राष्ट्रकी और सारे विश्वकी सुख-शान्ति हमारा लक्ष्य हो—इन दोनों परिस्थितियोंमें जबतक इनके लिये किये जानेवाले बाहरी प्रयासपर ही हम निर्भर करते हैं, प्रभुपर नहीं, इन उद्देश्योंकी पूर्तिके लिये जो-जो चेष्टाएँ होती हैं, उन्हींपर हमारा ऐसा विश्वास है—इन्हें करते रहो, केवल इनके करते रहनेसे ही हमारे उद्देश्यकी सिद्धि हो जायेगी, प्रभुकी कृपाकी हमें क्या आवश्यकता है, जबतक केवल मात्र रजोमयी प्रवृत्तियों (हलचल) में ही हम तन्मय हो रहे हैं, प्रभुको भूले हुए हैं, तबतक तो हम भटकते ही रहेंगे। किसी भी शुभ उद्देश्यकी पूर्ति तबतक हो ही नहीं सकती, जबतक प्रभु हमारे आधार नहीं बन जाते। यह बात अच्छी तरह सदा ध्यानमें रखनेकी है कि हम चाहे
English translation
respects another community, and one individual gives his all to elevate another. On one side is the current of inauspicious tendencies, and on the other, that of the auspicious. Every person possessing goodwill would desire that the inauspicious tendency in the world come to an end as swiftly as possible, and that the auspicious expand as extensively and as quickly as possible; but the destruction of this inauspiciousness and the expansion of the auspicious are not possible so long as, attached to this turmoil, we are drifting along with it. For this, moving away from it, we will have to make the Lord-who is situated in the midst of this turmoil, yet entirely beyond it-the foundation of our life, and take shelter of the Lord seated at the center of all. Only then can we become instrumental in the cessation of the inauspicious and the dissemination of the auspicious. The purport is that whether our objective is limited to ourselves alone, and we desire only our own peace and happiness, or our objective is exceedingly vast-the peace and happiness of society, of the race, of the nation, and of the entire world being our goal-in both these circumstances, so long as we rely solely on the external efforts made for them and not upon the Lord; so long as our faith in the efforts made for the fulfillment of these objectives is such: "Keep doing these, merely by continuing to do them the attainment of our objective will be accomplished; what need have we for the Lord's grace?"; and so long as we are absorbed solely in passionate activities (the turmoil) and have forgotten the Lord, we shall only continue to wander. The fulfillment of any auspicious objective can never occur until the Lord becomes our foundation. This point must always be kept well in mind: that no matter if we
Original
अत्यन्त शुभ-से-शुभ उद्देश्यको लेकर ही किसी सत्कर्ममें प्रवृत्त क्यों न हुए हों, यदि प्रभुका आश्रय किये बिना ही हम आगे बढ़ना चाहते हैं तो यह निश्चित है कि हमारा शुभ उद्देश्य बदलकर धीरे-धीरे किसी अशुभमें परिणत हो जायगा, साथ ही उस सत्कर्ममें भी अनेक त्रुटियाँ आ घुसेंगी और वह सत्कर्म भी बदलते-बदलते अन्तमें सम्भवतः पापकर्म बन जायगा। ऐसा इसीलिये होगा कि समस्त शुभ विचार, समस्त सद्भाव आते हैं इनके अनन्त भण्डार प्रभुकी ओरसे। जहाँ प्रभुका सम्बन्ध नहीं, वहाँ ये आयेंगे कहाँसे? रहेंगे कैसे? जहाँ प्रभु नहीं, वहाँ शुभका सौरभ भी नहीं, सत्त्वका प्रकाश भी नहीं। वहाँ तो रजका बवण्डर है, तमोगुणका अँधेरा है। वृक्षसे टूटा हुआ एक सुन्दर पुष्प जैसे बवण्डरमें पड़कर धूलिसे सन जाता है, अँधेरेमें नाचने लगता है, वैसे ही प्रभुका आश्रय छोड़ देनेपर हम संसारके प्रवाहमें पड़कर रजोगुणी-तमोगुणी प्रवृत्तियोंमें उलझ जाते हैं। उन्हींमें चक्कर काटने लगते हैं। हम तब स्वयं अशुभसे चिपटे हुए होते हैं, अशान्त होते हैं, तब फिर दूसरेको सुख-शान्ति दे सकें यह कैसे सम्भव है? पहले हम स्वयं इस हलचलसे हटें, प्रभुका आश्रय ग्रहण करें, तभी हम स्वयं शुभसे जुड़ पायेंगे, शान्तिका अनुभव करेंगे एवं तभी हमारे द्वारा जगत्में दूसरेको भी शुभ एवं शान्तिकी प्राप्ति होगी। प्रभुके आश्रय ग्रहण करनेका यह अर्थ नहीं कि हम अकर्मण्य बन जायँ, ‘काम करना तो रजोगुणी-तमोगुणी प्रवृत्ति है’ यह कहकर अवश्यकर्तव्य कर्मोंकी अवहेलना करने लगें। प्रभुका आश्रय करनेपर तो हमारे लिये अकर्मण्य बनना सम्भव ही नहीं। फिर तो हमारे जीवनका प्रत्येक क्षण सदा शुभ चेष्टाओंसे ही पूर्ण रहेगा। जिस क्षण हमने वास्तवमें आश्रय ग्रहण किया कि बस, उसी क्षणसे प्रभुके दिव्य
English translation
have engaged in a righteous deed even with the most noble and auspicious objective, if we wish to move forward without taking refuge in the Lord, it is certain that our auspicious objective will gradually transform into something inauspicious; along with this, many flaws will creep into that righteous deed, and that righteous deed too, changing continuously, will in the end perhaps become a sinful act. This will happen because all auspicious thoughts and all pure sentiments come from the Lord, their infinite repository. Where there is no connection with the Lord, from where will these come? How will they abide? Where the Lord is not, there is neither the fragrance of the auspicious nor the light of sattva. There lies only the whirlwind of rajas and the darkness of tamas. Just as a beautiful blossom severed from a tree, falling into a whirlwind, becomes smeared with dust and flutters in the darkness, so too, upon abandoning the shelter of the Lord, falling into the worldly current, we become entangled in passionate and ignorant tendencies. We begin to revolve in them. When we ourselves are clinging to the inauspicious and are devoid of peace, how then is it possible that we can impart peace and happiness to another? First, let us withdraw ourselves from this turmoil and take refuge in the Lord; only then shall we ourselves be connected with the auspicious and experience peace, and only then, through us, will others in the world also attain the auspicious and peace. Taking refuge in the Lord does not mean that we become inactive, or begin to disregard obligatory duties saying, "Working is a rajasic and tamasic tendency." Upon taking refuge in the Lord, it is simply not possible for us to become inactive. Thereafter, every single moment of our life will remain ever full of auspicious endeavors. The very moment we truly take refuge, from that very instant the Lord's divine
Original
अनन्त सद्गुणोंका विकास हमारे अन्दर भी होना आरम्भ हो जायगा। आगमें एक लोहेका टुकड़ा गिरा कि बस, उसी क्षणसे उसमें आगके गुण आने लगेंगे। ठीक वैसे ही प्रभुका आश्रय ग्रहण करते ही प्रभुके गुण भी हमारे अन्दर प्रकट होने लगेंगे। दूसरे शब्दोंमें कहें तो यह कहना चाहिये कि हमारे अन्दर हमारे स्थानपर प्रभुकी सत्ता व्यक्त होने लगेगी। आज हमारे अन्तरालसे हमारा अहङ्कार बोलता है, अहङ्कार देखता है, सुनता है, स्पर्श करता है, सब कुछ अहङ्कार करता है; पर फिर हमारे इस अहङ्कारके प्रभु बोलना आरम्भ करेंगे, वे ही देखेंगे, सुनेंगे, स्पर्श करेंगे, सब कुछ वे करने लगेंगे। जहाँ वे ही सब कुछ कर रहे हैं, वहाँ अकर्मण्यताके लिये स्थान कहाँ? अकर्मण्यता तो तमोगुणका परिणाम है। प्रभु तो तीनों गुणोंसे अतीत हैं, किन्तु साथ ही अनन्त अप्राकृत गुणोंसे भी विभूषित हैं। सदा सबका सर्वथा मङ्गल करते रहना उनका स्वभाव है। उनका यह स्वभाव हमारे अन्दर अवश्य ही अभिव्यक्त होगा। हमारे द्वारा भी विश्वके समस्त प्राणियोंके हितकी सतत स्वाभाविक चेष्टा होगी। अतः हम यदि भगवदाश्रयके भ्रममें कहीं अकर्मण्य बनने लगें तो सावधान हो जाना चाहिये। वास्तवमें प्रभुका आश्रय हो गया है या आश्रय होनेका भ्रम हो रहा है, इसकी कसौटी यह है— (१) पूर्णरूपसे आश्रय ग्रहण करनेके पश्चात् प्रभुकी सत्ता हमारे हृदयमें सदा जागरूक रहेगी। प्रभु हैं, अवश्य हैं, सर्वत्र सबमें समाये हुए हैं। यह भावना हमें कभी नहीं छोड़ेगी। आकाशमें, वायुमें, तेजमें, जलमें, थलमें, मनुष्यमें, पशुमें, पक्षीमें, कीटमें, भृङ्गमें, स्थावरमें, जङ्गममें, जड़में, चेतनमें, कार्यमें, कारणमें, बड़ेमें, छोटेमें, गुणवान्में, गुणहीनमें, गोरेमें, कालेमें, सुन्दरमें, कुरूपमें—सर्वत्र एक ही प्रभु
English translation
and infinite virtues will begin to unfold within us as well. The moment an iron piece falls into fire, from that very instant the attributes of fire begin to appear in it. Exactly like that, upon taking refuge in the Lord, the virtues of the Lord will also begin to manifest within us. To state it in other words, it should be said that within us, in our place, the presence of the Lord will begin to be expressed. Today, from our inner depths, our ego speaks, the ego sees, hears, touches, the ego does everything; but then, the Lord of this ego of ours will begin to speak, He alone will see, hear, touch, and He will begin to do everything. Where He alone is doing everything, where is the room for inactivity? Inactivity is the outcome of tamas. The Lord is beyond the three modes of nature, yet at the same time He is adorned with infinite transcendental virtues. To continually bring about the welfare of all in every manner is His nature. This nature of His will certainly manifest within us. Through us, too, there will be a continuous, natural endeavor for the welfare of all living beings in the universe. Therefore, if under the delusion of divine refuge we begin to become inactive anywhere, we must become vigilant. Whether refuge in the Lord has truly taken place or there is only a delusion of taking refuge, the touchstone for this is:(1) After taking refuge completely, the presence of the Lord will remain ever awakened in our heart. The Lord is, He certainly is, He pervades everywhere and in everyone. This feeling will never leave us. In the sky, in the air, in fire, in water, on earth, in man, in beast, in bird, in insect, in beetle, in the immovable, in the movable, in the insentient, in the sentient, in the effect, in the cause, in the great, in the small, in the virtuous, in the devoid of virtue, in the fair, in the dark, in the beautiful, in the uncomely-everywhere only the one Lord
Original
नित्य विराजित हैं, यह विश्वास कभी शिथिल नहीं होगा, बल्कि उत्तरोत्तर दृढ़ होता जायगा। (२) हम एवं हमसे सम्बन्ध रखनेवाली समस्त वस्तुओंपर एकमात्र प्रभुका ही अधिकार है, यह धारणा सदा बनी रहेगी। (३) जहाँ जिस समय जो कुछ जैसे हो रहा है, वहाँ वह सब कुछ सदा सभी प्रकारसे प्रभुके द्वारा हो रहा है और सर्वथा ठीक हो रहा है, कहीं भी तनिक भी भूल या प्रमाद नहीं है, मङ्गल-ही-मङ्गल हो रहा है, इस प्रकार प्रभुके प्रत्येक विधानमें पूर्ण सन्तोषकी सहज अनुभूति होगी। (४) हमारी प्रत्येक चेष्टा प्रभुके लिये होगी एवं अहङ्कारसे शून्य होगी। प्रभु यन्त्री बनेंगे हम यन्त्र बन जायँगे। इस कोलाहलमय संसारमें हमारी इन्द्रियाँ, शरीर-मन-बुद्धि—सभी काम तो करते रहेंगे, पर ये सब-के-सब प्रभुकी मङ्गलमयी इच्छाका अनुसरण करेंगे। इसीलिये हमारी चेष्टामें अनाचार, दुराचार, द्रोह, द्वेष, दम्भ, कपट आदिकी गन्ध भी नहीं रहेगी। हमारी प्रत्येक चेष्टामें उत्कृष्ट सदाचार, विशुद्ध सेवाभाव और हित करनेका पवित्र उद्देश्य आदि ही भरे होंगे। यदि उपर्युक्त बातें हममें आ गयी हैं, आ रही हैं तब तो समझना चाहिये कि प्रभुका आश्रय हुआ है, हो रहा है। अन्यथा हम मार्ग भूल गये हैं, बवण्डरमें ही अभीतक चक्कर काट रहे हैं, इस स्थितिमें हमारा उद्देश्य सफल होनेका नहीं, गिरेंगे, उठेंगे, पर फिर गिर जायँगे, हमारा भटकना बन्द नहीं होगा—यह मानना चाहिये। यही सत्य बात भी है। किन्तु इसका यह अर्थ भी नहीं समझना चाहिये कि हमारे अन्दर इतनी बातें पूरी हों, तभी हम प्रभुका आश्रय पानेके अधिकारी होंगे। पूर्ण आश्रय ग्रहण करनेपर तो ये बातें अवश्य आ जायँगी, पर उससे
English translation
are ever present, this faith will never weaken; rather, it will become increasingly firm day by day. (2) The Lord alone has the sole right over us and over all things related to us-this conviction will permanently abide. (3) Wherever, whenever, whatever, and however anything is happening, all of it is always and in every way being brought about by the Lord and is entirely right; nowhere is there the slightest mistake or negligence, only supreme auspiciousness is unfolding-in this manner, one will naturally experience complete contentment in every ordinance of the Lord. (4) Our every endeavor will be for the Lord and will be devoid of ego. The Lord will become the operator of the instrument, and we shall become the instrument. In this tumultuous world, our senses, body, mind, and intellect will indeed continue to perform their functions, but every single one of them will follow the auspicious will of the Lord. Therefore, in our endeavors, there will not remain even the slightest trace of impropriety, misconduct, malice, hatred, hypocrisy, or deceit. Our every effort will be filled only with supreme virtue, pure spirit of service, and the sacred intention of doing good. If the aforementioned traits have manifested or are manifesting within us, then it should be understood that refuge in the Lord has been taken and is being maintained. Otherwise, we have lost our way and are still revolving within a whirlwind; in this state, our goal will not be attained; we shall fall, rise, and fall again; our wandering will not cease-this must be acknowledged. This indeed is the truth. Yet, this should not be understood to mean that we shall be entitled to receive the Lord's refuge only when all these conditions are fulfilled within us. Upon taking complete refuge, these attributes will certainly manifest, but even prior to that,
Original
पूर्व हम जैसे हैं, उसी रूपमें आश्रय पानेके अधिकारी तो हैं ही। एक भिखारी अपने पेटकी ज्वाला शान्त करनेके लिये मुट्ठीभर अन्न पानेकी आससे प्रभुका आश्रय ले सकता है। कोई वस्त्रहीना स्त्री बच्चोंका शरीर ढकनेके लिये पाँच गज वस्त्रकी इच्छासे आश्रय कर सकती है। कोई अपने परिवारके भरण-पोषणके निमित्त दस रुपयेकी नौकरी दिला देनेके लिये, कोई सिरपर आयी हुई विपत्तिको टाल देनेके लिये एवं कोई फोड़ेकी पीड़ासे कराहता हुआ पीड़ा हर लेनेके लिये प्रभुका आश्रय माँग सकता है। इस प्रकार विविध उद्देश्योंसे विविध व्यक्ति विविध अवसरोंपर प्रभुके आश्रयकी चाह कर सकते हैं। प्रभु अपना आश्रय सभीको देते भी हैं। उनका द्वार तो सदा सबके लिये समानभावसे खुला रहता है। उनके द्वारपर वे प्रहरी नहीं, जो मोटरपर चढ़कर आनेवालोंके लिये द्वार खोल देते हैं और धूलसे सने अस्थिपञ्जरमात्र हुए भिखारीको आते देखकर गरज उठते हों—'ठहर जा! कहाँ जाता है! अभी मिलनेका समय नहीं है; मालिक सो रहे हैं, यहाँसे दूर हट जा, तुझे द्वारपर खड़े देखकर मालिक नाराज हो जायेंगे।' विश्वेश्वर प्रभुके द्वारपर वाणीसे विष बिखेरनेवाले ऐसे प्रहरी नहीं; वहाँ किसीको भी कोई रोकनेवाला नहीं, वहाँ तो सबके लिये समानभावसे अपरिसीम सुखका भण्डार खुला है, वहाँ पक्षपात नहीं है। प्रभुके लिये कौन प्रिय और कौन अप्रिय है? कौन अपना है, कौन पराया है। वे तो सबके आत्मा हैं, सबके प्रियतम हैं, अतः जो भी आश्रय लेने जाता है, उसीका— चाहे वह कितना भी पतित, उपेक्षित क्यों न हो—वे स्वागत ही करते हैं, उसे अपने हृदयसे लगा लेते हैं। उनके हृदयसे लग जानेपर, उनका आश्रय मिल जानेपर फिर भले ही चारों ओर संसारकी आँधी कितनी ही प्रबल वेगसे क्यों न बह रही हो, वह उसे स्पर्श कर नहीं सकेगी।
English translation
just as we are, in that very state, we are certainly entitled to attain His refuge. A beggar may take refuge in the Lord with the hope of receiving a handful of grain to extinguish the fire of his hunger. A destitute woman without clothing may seek refuge desiring five yards of cloth to cover the bodies of her children. Someone may seek the Lord's shelter to secure a ten-rupee job for the sustenance of his family, someone to avert an impending calamity fallen upon his head, and someone groaning from the pain of a boil may beg for refuge so that his pain may be relieved. In this manner, different individuals may desire the shelter of the Lord on diverse occasions with diverse motives. The Lord indeed grants His shelter to everyone. His door ever remains equally open to all. At His door there are no gatekeepers who throw open the gates for those arriving in motorcars, yet upon seeing a dust-covered beggar reduced to a mere skeleton, roar out-'Halt! Where do you think you are going! It is not time for visiting now; the master is asleep; get away from here, seeing you standing at the gate will anger the master.' At the door of the Lord of the universe, there are no such sentries dispensing poison through their speech; there, no one stops anyone; there, the repository of boundless joy lies open equally to all; there, partiality does not exist. Who is dear and who is disagreeable to the Lord? Who is one's own, and who is an outsider? He is indeed the Soul of all, the Beloved of all; therefore, whoever goes to seek refuge-no matter how fallen or neglected he may be-the Lord warmly welcomes him and embraces him to His heart. Once one is embraced to His heart, once His shelter is obtained, then no matter how violently the storm of worldly existence may blow on all sides, it will not be able to touch him.
Original
वह तो उस आँधीके अन्तरालमें ही प्रभुके समीप सुखकी अखण्ड समाधिमें विलीन हो जायगा। फिर उसे विचलित कौन कर सकता है? उसकी सुख-समाधि भङ्ग करनेकी सामर्थ्य किसमें है? क्षणभरके लिये भी, किसी उद्देश्यसे भी यदि हम प्रभुका आश्रय ग्रहण कर सकें तो हमारा परम सौभाग्य है। यहाँसे निराश होनेपर हम कभी-कभी ऐसा करते भी हैं। पर भूल यह करते हैं कि उस आश्रयको पकड़े नहीं रहते, छोड़ देते हैं। जिस आवश्यकतासे हमने आश्रय लिया था, वह पूरी हुई कि आश्रय भी शिथिल हुआ, छूट गया। कदाचित् एक बार प्रभुका आश्रय ग्रहण कर, उनपर निर्भर होकर इसे हम अक्षुण्ण बनाये रख सकते तो आज हमारे सब ओर जो कर्मका- कर्म-फलका बवण्डर बह रहा है, इसमें पड़कर विवश हुए हम जो नाच रहे हैं, नाचते-नाचते थक गये हैं, इससे त्राण पा जाते। फिर भी यह बवण्डर रहता तो अवश्य, किन्तु भयावह नहीं रहता, खेलकी वस्तु बन गया होता। हम प्रभुके हृदयमें रहकर इस खेलका आनन्द लेते रहते, आनन्दकी चिर समाधिमें अपने-आपको खो देते। मानव-जीवन सफल हो जाता।
English translation
He will, within the very midst of that storm, merge into the unbroken trance of bliss near the Lord. Who then can agitate him? Who possesses the power to disrupt his state of blissful absorption? Even for a single moment, or for whatever purpose, if we are able to take refuge in the Lord, it is our supreme fortune. When disappointed with this world, we sometimes even do so. But the mistake we make is that we do not hold on to that refuge; we let it go. No sooner is the need fulfilled for which we took shelter than the refuge too becomes slackened and slips away. If perhaps, having once taken refuge in the Lord and relying entirely upon Him, we could keep it unbroken, then we would find deliverance from this whirlwind of action and fruit of action raging all around us today, caught helplessly in which we are dancing and have grown weary of dancing. Even then this whirlwind would certainly exist, but it would no longer remain terrifying; it would have become an object of play. Abiding in the heart of the Lord, we would continue to relish the delight of this play and lose ourselves in the eternal trance of divine joy. Human life would then become fulfilled.