Original
भगवान्की ज्योति जगा लें
समस्त विश्व प्रभुमें ही स्थित है एवं विश्वके कण-कणमें प्रभु अवस्थित हैं। फिर अपने-परायेका भेद जाता रहता है, शत्रु-मित्रकी भावना नष्ट हो जाती है, सर्वत्र एक अखण्ड आत्मसत्ता, भगवत्-सत्ताकी ही अनुभूति होती है। उस स्थितिमें सागरकी लहरें, पक्षियोंका कलरव, वृक्षोंकी ओरसे झुर-झुरकर बहनेवाली वायु, पर्वतशिखरोंपर झरते हुए झरने, पर्वतोंसे निकली नदियाँ, सूर्यकी प्रकाशमयी किरणें, चन्द्रकी शीतल चाँदनी, नीला आकाश, नीले, उजले, काले, पीले बादल, हरे- भरे खेत, रङ्ग-बिरङ्गे फूल, फूलोंपर गुन-गुन करते हुए भौंरे—प्रत्येक वस्तु हमारे नेत्रोंके सामने भगवान्की परम सुन्दर आनन्दमयी लीलाके अङ्ग बनकर—भगवान् बनकर उपस्थित होती है। इसी प्रकार शरीरकी व्याधि, व्याधि मिटकर स्वास्थ्यकी प्राप्ति, अन्न-वस्त्रके अभावमें होनेवाला कष्ट, अनेक स्वादिष्ट पदार्थोंके भोजन करनेका एवं सुन्दर वस्त्रोंसे सुसज्जित होनेका सुख, जनताके द्वारा किया हुआ अपमान, जनताके द्वारा दी हुई फूलमालाओंकी भेंट, सर्वत्र फैली हुई निन्दा, सर्वत्र होनेवाली प्रशंसा, पुत्रके जन्मका उत्सव, जवान बेटेकी मृत्यु, बसे हुए गाँवोंका उजड़ जाना, उजड़े हुए गाँवोंका बस जाना—इन सबमें हमें भगवान्का मङ्गलमय स्पर्श प्राप्त होता है, भगवान्की लीला दीखती है। फिर हमारे ऊपर कोई बन्धन नहीं रहता; यह करो, यह मत करो, ऐसे करो, ऐसे मत करो, इस समय करो, इस समय मत करो—यह नियन्त्रण उठ जाता है, क्योंकि हमारी चेष्टाएँ भी उस अवस्थामें कोई
English translation
Awaken the Divine Light of the LordThe entire universe is situated in the Lord alone, and the Lord is situated in every single particle of the universe. Then the distinction between one's own and another's disappears, the feeling of friend and foe is destroyed, and everywhere one experiences only one indivisible Self-existence, the Divine Existence of the Lord. In that state, the waves of the ocean, the chirping of birds, the gentle breeze blowing through the trees, the waterfalls cascading upon mountain peaks, the rivers issuing from mountains, the luminous rays of the sun, the cool moonlight of the moon, the blue sky, the blue, white, black, and yellow clouds, the lush green fields, the multi-colored flowers, and the bumblebees humming over blossoms-every single thing appears before our eyes as an integral part of the supremely beautiful, bliss-filled play of the Lord-becoming the Lord Himself. In the same way, the ailment of the body, the attainment of health upon the removal of ailment, the distress arising from the lack of food and clothing, the pleasure of eating many delicious delicacies and dressing in beautiful garments, the humiliation inflicted by people, the offering of flower garlands bestowed by the public, the censure spread everywhere, the praise echoing everywhere, the celebration of the birth of a son, the death of a young son, the ruin of inhabited villages, and the resettlement of ruined villages-in all of these, we obtain the auspicious touch of the Lord, and perceive the divine play of the Lord. Then no bondage remains upon us; "do this, do not do this, do it this way, do not do it this way, do it at this time, do not do it at this time"-this control is lifted, because in that state our actions too
Original
स्वतन्त्र सत्ता नहीं रखतीं, हमारे अन्दरसे भी भगवान्की ही इच्छा व्यक्त होती है, अतः ये भी उस महान् लीलाके अङ्गभूत बन जाती हैं।किसी गुफामें हजार वर्षसे, लाख वर्षसे अन्धकार भरा हो, किन्तु उसमें हम किसी प्रकार एक ऐसा छेद बना दें कि सूर्यकी किरणें प्रवेश करने लग जायँ। फिर तो गुफाका अन्धकार उसी क्षण जाता रहेगा। लाखों वर्षोंसे रहनेवाला अन्धकार यह नहीं कहेगा कि मैं यहाँ इतने दिनोंसे था, मैं तो धीरे-धीरे जाऊँगा; प्रकाश आया कि अन्धकार विलीन हुआ! इसी प्रकार हृदयमें भगवान्की दिव्य ज्योतिके उदय होनेभरकी देर है। जिस क्षण उदय हुई कि हमारा अनादिकालीन अज्ञान भी नष्ट हो जायगा तथा हम सर्वत्र भगवान्की सत्ताका अनुभव कर निहाल हो जायँगे।किन्तु जबतक ऐसा नहीं हुआ है, अज्ञानका अँधेरा नहीं मिटा है, प्रभुकी ज्योति नहीं उदय हुई है, तबतक हमपर नियमोंका बन्धन है कि हमें अमुक व्यवहार ऐसे इस समय करना चाहिये, इसका परिणाम सुन्दर होता है; अमुक व्यवहार ऐसे समय नहीं करना चाहिये, इसे करनेका फल बुरा होता है। हम नहीं जानें, नहीं भी स्वीकार करें, मनमाना करने लग जायँ, फिर भी जो नियमका बन्धन है, वह तो रहेगा ही। जो तैरना नहीं जानता, उसे गहरे जलमें नहीं जाना चाहिये, जायगा तो डूब जायगा—यह नियम तैरना न जाननेवाले अबोध शिशुपर उसके नहीं माननेपर भी गहरे जलमें जानेसे लागू पड़ता ही है। ऐसे ही हमारे न माननेपर भी नियम तो काम करता ही है। अतः बुद्धिमानी इसीमें है कि हम अवश्य लागू होनेवाले नियमोंको पहलेसे ही मानकर चलें, जगन्नियन्ता प्रभुके द्वारा निर्धारित नियमोंको स्वीकार करते हुए ही आगे बढ़ें।
English translation
do not possess any independent existence; through us as well, only the will of the Lord is expressed, and hence these actions also become integral parts of that sublime divine play. Suppose a cave has been filled with darkness for a thousand years or a hundred thousand years, but we somehow make an opening in it such that the rays of the sun begin to enter. Then the darkness of the cave will vanish that very moment. The darkness that has resided for hundreds of thousands of years will not say, "I have been here for so many days, I shall leave only gradually"; the moment light arrives, darkness is dissolved! In the very same manner, it is only a matter of the dawn of the divine light of the Lord within the heart. The very instant it dawns, our beginningless ignorance will also be destroyed, and experiencing the presence of the Lord everywhere, we shall be truly blessed and fulfilled. However, as long as this has not occurred, as long as the darkness of ignorance has not been dispelled and the light of the Lord has not dawned, there is the binding force of rules upon us: that we ought to conduct ourselves in a particular manner at such a time, for its result is auspicious; that we ought not to act in a particular manner at such a time, for the fruit of doing so is adverse. Even if we do not know this, do not accept it, and begin to act willfully, nevertheless, the binding restraint of the law shall certainly remain. One who does not know how to swim should not enter deep water, and if he does, he will drown-this rule applies to an innocent child who does not know how to swim, upon entering deep water, even if he does not accept it. In the very same way, even if we do not accept it, the law continues to operate. Therefore, wisdom lies in walking by accepting beforehand those rules that will inevitably apply, advancing only while accepting the rules ordained by the Lord, the Supreme Controller of the universe.
Original
इसका परिणाम यह होगा कि हमारी जीवनयात्रा सुख- शान्तिसे आगे बढ़ेगी, परमानन्दमय प्रभुसे मिलनेका प्रशस्त मार्ग हमें प्राप्त हो जायगा तथा अन्तमें हम उनसे मिलकर कृतार्थ हो सकेंगे।हम कह सकते हैं कि जब ऐसी बात है, तब हम निर्णय कैसे करें कि हमें कौन-सा व्यवहार कब कैसे करना चाहिये। तो इसके लिये एक व्यापक नियम यह बना लें कि हम जो व्यवहार जैसे जिस समय दूसरोंके द्वारा अपने प्रति आचरित देखना चाहते हैं, वही व्यवहार उसी प्रकारसे उस समय हमें दूसरोंके प्रति करना चाहिये। इसका परिणाम सुन्दर होगा। तथा हम दूसरोंके द्वारा जो व्यवहार जिस कालमें जिस ढंगसे अपने प्रति होना पसन्द नहीं करते, उसे दूसरोंके प्रति उसी ढंगसे वैसे ही समयमें कभी नहीं करना चाहिये। उसे करनेका फल बुरा ही होगा। इस नियमको धारण कर लेनेपर निर्णय होनेमें न तो देर लगेगी, न कभी भूल ही होगी।अब सोचकर देखें—हम चाहते हैं कि सभी सदा सब बातोंमें हमसे सत्य बोलें, कोई व्यक्ति कभी किसी प्रसङ्गमें हमसे झूठ न बोले। लेन-देनमें सभी हमसे सच्चा व्यवहार करें—साग बेचनेवाले हमें सच्चा भाव बतायें, पूरा तौलें; फल बेचनेवाले अच्छे फल दें, ठीक-ठीक मूल्य लें; मोदी सभी वस्तु अच्छी दें और उचित मूल्य लें, कोई भी हमें तनिक भी न ठगे। सभी हमसे सरल व्यवहार करें, कोई भी हमसे कपट न करे! हम ऐसा चाहते हैं या नहीं? कोई भी यदि कभी किसी प्रसङ्गमें हमसे झूठ बोलता है, हमें ठगता है, हमसे कपट करता है, तो हमें बुरा लगता है या नहीं? तो बस फिर दृढ़तापूर्वक व्रत लेकर हम भी यह करें कि सदा सभी बातोंमें सबसे सत्य बोलें, किसीसे भी कभी किसी प्रसङ्गमें झूठ न बोलें। सबके साथ सच्चा व्यवहार करें,
English translation
The consequence of this will be that our journey of life will proceed in happiness and peace, we shall obtain the open path to meeting the supremely blissful Lord, and ultimately we shall attain fulfillment by uniting with Him. We may ask: when such is the case, how then do we decide which conduct we should adopt, and when and how we should practice it? For this, let us establish a universal rule: whatever conduct, in whatever manner, and at whatever time we wish to see practiced by others toward ourselves, that very conduct we ought to practice toward others in the same manner and at that time. Its outcome will be beautiful. And whatever conduct, at whatever time, and in whatever manner we do not like to be done toward ourselves by others, we should never do that toward others in that manner and at such a time. The consequence of doing it will certainly be bad. Once this principle is embraced, it will take no time to arrive at a decision, nor will any mistake ever occur. Now let us reflect and see-we desire that everyone should always speak the truth to us in all matters, and that no person should ever speak a lie to us on any occasion. In transactions, everyone should deal honestly with us-vegetable sellers should tell us the true price and weigh accurately; fruit sellers should give good fruits and charge the exact, fair price; the grocer should provide all goods of good quality and charge a proper price, and no one should cheat us even in the slightest. Everyone should deal straightforwardly with us, and no one should practice deceit toward us! Do we desire this or not? If anyone ever speaks a lie to us on any occasion, cheats us, or practices deceit toward us, do we feel hurt or not? Therefore, firmly resolving with a sacred vow, let us also ensure that we always speak the truth to everyone in all matters, and never speak a lie to anyone on any occasion. Let us deal truthfully with everyone,
Original
किसीको कभी न ठगें। हमारा सबके प्रति सरल व्यवहार हो, किसीके प्रति कपट न हो।हम चाहते हैं कि सभी जगह हमें सबके द्वारा अधिक-से-अधिक शारीरिक सुविधा प्राप्त हो, कोई भी हमें कभी शारीरिक कष्ट न दे। हम जहाँ जायें, वहीं अमृतभरी वाणीसे हमारा स्वागत हो, सबकी वाणीमें हमारे प्रति आदर भरा हो, प्रेम भरा हो, कोई भी हमें कटु वाणी न कहे, हमारा चित्त न दुःखाये। मनसे सभी हमारा मङ्गल चाहें, हमारे लिये शुभ चिन्तन करें; कोई भी हमारा अनिष्ट न सोचे। बस, ठीक इसी प्रकार हमें भी चाहिये कि हमारे सम्पर्कमें आनेवाले प्रत्येक प्राणीको हम अधिक-से-अधिक शारीरिक सुविधा दें, किसीको भी हमारे द्वारा शारीरिक कष्ट न पहुँचे। जो भी हमसे मिलें उनके लिये हमारी वाणीमें मधु भरा हो, मधुभरी वाणीसे हम उनका आतिथ्य करें, उनके साथ बातचीतमें हमारी वाणीसे आदर एवं प्रेम झरता रहे। किसीके प्रति भूलकर भी हम कटु वाणीका प्रयोग न करें, कड़वी बात कहकर किसीका भी चित्त न दुःखायें। मनसे सभीके लिये मङ्गल सोचें, सभीके लिये शुभ भावना करें, भूलकर भी कभी किसीका अमङ्गल, अशुभ, अनिष्ट होनेकी इच्छा न करें।हमपर जब विपत्ति आती है, कोई कष्ट आता है, उस समय इच्छा होती है कि सभी हमें हृदयसे लगा लें, सभी हाथ बढ़ाकर हमारे आँसू पोंछें; हमारे पास जो वस्तुएँ नहीं हैं, उनकी पूर्ति कर दें, उस समय कोई हमारी उपेक्षा न करे। जब हमें ऐसी इच्छा होती है, तब हमारे जीवनका भी यही व्रत होना चाहिये कि किसीको विपत्तिमें पड़ा देखकर—विशेषतः जिसकी सँभाल करनेवाला कोई न दीखे—उसे हम अपने हृदयसे लगा लें, उसके आँसू पोंछनेकी यथासाध्य चेष्टा करें,
English translation
and never cheat anyone. May our conduct toward all be straightforward, and devoid of deceit toward anyone. We desire that everywhere we should receive the utmost physical comfort from everyone, and that no one should ever inflict physical distress upon us. Wherever we go, we should be welcomed with nectar-sweet speech; everyone's speech toward us should be filled with reverence and love; no one should speak harsh words to us or cause grief to our heart. In their minds, everyone should wish for our well-being and contemplate good for us; no one should think of our harm. Just in this very manner, we too ought to provide the utmost physical comfort to every living being who comes into contact with us, ensuring that no physical distress is caused to anyone through us. For whoever meets us, our speech should be filled with sweetness; we should welcome them with honey-sweet words, and in our conversations with them, respect and love should continuously flow from our speech. Even by mistake, we should never use harsh words toward anyone, nor cause grief to anyone's heart by uttering bitter remarks. In our mind, let us wish auspiciousness for all, nurture benevolent feelings for all, and never even inadvertently desire that misfortune, inauspiciousness, or harm befall anyone. When adversity comes upon us or some suffering befalls us, at that time the desire arises that everyone should embrace us to their heart, everyone should extend a hand to wipe our tears, supply whatever necessities we lack, and that no one should neglect us at such a time. When we harbor such a desire, then the vow of our life also ought to be that upon seeing anyone fallen into adversity-especially one who appears to have no one to take care of them-we should embrace them to our heart, make every possible effort to wipe their tears,
Original
उसके जो अभाव हैं, यदि हम उन्हें पूरा कर सकते हों तो अवश्य पूरा कर दें; ऐसा कोई भी व्यक्ति ध्यानमें आनेपर हम उसकी कदापि उपेक्षा न करें।सारांश यह कि जबतक हमें सर्वत्र भगवद्भावना नहीं होने लगती, तबतक हमपर नियमोंका बन्धन है और इसीलिये हमें सावधान होकर, उपर्युक्त कसौटीपर, अपनी चेष्टाओंको कसकर ही व्यवहारमें उतरना चाहिये। पर इतनेसे ही हम भगवान्के आलोकमें जा पहुँचेंगे, ऐसी बात नहीं है। इसके लिये हमें और भी आगे--बहुत आगे बढ़ना पड़ेगा।यहाँ जगत्का अत्यन्त स्थूल प्रकाश हमें कैसे मिलता है, हम इसपर विचार करें। दीपक हो, स्नेह (घृत या तेल) हो, स्नेहमें सनी बत्ती हो एवं फिर इस बत्तीका किसी जलते हुए दीपसे संयोग हो जाय। इतनी बात होनेपर हमें जगत्का स्थूल आलोक प्राप्त होता है। आलोक प्राप्त होनेपर भी यदि हमारी आँखें नहीं--आँखें नष्ट हो गयी हैं या मोतियाबिन्द हो गया है--तो हमें उस ज्योतिकी अनुभूति नहीं हो सकती। अतः सबसे पहले आँखें होनी चाहिये। इसी प्रकार प्रभुका आलोक पानेके लिये भी एक विशेष प्रकारके दीप, स्नेह आदि एवं आलोक-दर्शनके उपयुक्त आँखें आवश्यक हैं; हमारे अन्दर श्रद्धा (विश्वास) की निर्मल आँखें हों, इन्द्रियाँ दीपका काम करने लगें, भगवत्प्रेमकी स्निग्धता उन दीपोंमें भरने लगे, मनरूपी बत्ती उसके संयोगमें आकर स्निग्ध बन जाय तथा यह बत्ती प्रभुका आलोक-विस्तार करनेवाले किसी सच्चे सन्तरूपी प्रज्वलित दीपसे एक बार जुड़ जाय तो भगवान्की ज्योति हमारे अन्दर भी निश्चय प्रकट हो जायगी।पहली बात तो यह है कि भगवान्की सत्तामें, उनके अनन्त सामर्थ्यमें, उनके अनन्त दिव्य गुणोंमें हमारी अचल अडिग श्रद्धा हो।
English translation
Whatever needs he has, if we are able to fulfill them, we must certainly fulfill them; if any such person comes to our attention, we should never ignore him. The summary is that so long as we do not begin to perceive the presence of the Divine everywhere, we remain bound by rules, and therefore, remaining vigilant, we ought to engage in worldly dealings only after testing our endeavors upon the aforementioned touchstone. Yet, it is not that merely by this much we shall reach the divine light of God. For this, we shall have to advance further--much further. Let us consider how we obtain the grossest light of this physical world. There must be a lamp, there must be oil or ghee (sneha), a wick soaked in that oil, and then this wick must come into contact with an already burning lamp. Once all these conditions are met, we obtain the gross light of the world. Even when the light is present, if we have no eyes--if our eyes are destroyed or afflicted with cataracts--we cannot perceive that radiance. Therefore, first and foremost, there must be eyes. In the same manner, to attain the light of the Lord, a special kind of lamp, oil, etc., along with eyes suitable for beholding the light, are essential; we must possess within us the pure eyes of faith (trust), the senses must begin to serve as the lamp, the soothing unction of divine love must begin to fill those lamps, the wick of the mind must become saturated by its contact, and once this wick is joined to a burning lamp in the form of a true saint who spreads the Lord's illumination, the light of God will surely manifest within us as well. The first requirement is that we must possess an unwavering, steadfast faith in the existence of the Lord, in His infinite omnipotence, and in His boundless divine attributes.
Original
भगवान् अवश्य हैं, वे सब कुछ करनेमें समर्थ हैं, वे करुणासिन्धु हैं, प्रेमसमुद्र हैं, सौन्दर्य-सागर हैं, उनमें सत्य, क्षमा, शुचिता, कृतज्ञता, दक्षता, स्थिरता, सहिष्णुता, गम्भीरता, समता, मङ्गलमयता, प्रेमवश्यता आदि अगणित अनन्त सद्गुण अपरिसीम मात्रामें नित्य वर्तमान रहते हैं, एक क्षुद्र दर्पणमें सम्पूर्ण आकाशका प्रतिबिम्ब ग्रहण करना जैसे असम्भव है, वैसे ही प्रभुके अस्तित्वकी, उनके अनन्त अपरिसीम सौन्दर्य, माधुर्य आदि सद्गुणोंकी पूरी-पूरी कल्पना हमारे क्षुद्र मन- बुद्धिमें समा ही नहीं सकती;--इस बातपर हमारा दृढ़ विश्वास हो। हमारे इस विश्वासको संशयकी छाया कभी छूने न पाये, किन्तु हमारा दुर्भाग्य कहें या क्या कहें--हमारे अन्दर प्रभुपर विश्वास ही नहीं है। (हजारोंमें एक व्यक्ति भी कठिनतासे मिलेगा, जो सचमुच भगवान्में विश्वास रखता हो।) हम पापपर विश्वास कर लेते हैं, किसी मनुष्यपर अथवा अपने पुरुषार्थ (अहङ्कार) पर हमारा भरोसा हो जाता है, पर प्रभुपर नहीं। हम सोचते हैं--हमारा अमुक कार्य है, इसमें इतना झूठ तो हमें बोलना ही पड़ेगा, बिना झूठ बोले काम होनेका ही नहीं, दूसरे शब्दोंमें झूठ (पाप) पर हमारा विश्वास है कि झूठ हमारा काम कर देगा। हम देखते हैं कि हमारा यह कार्य अमुक सज्जन कर सकते हैं तथा उनपर विश्वास करके उनकी आशा लगाये रहते हैं। अथवा सोचने लगते हैं--अजी चलो, रखा ही क्या है, हम करके छोड़ेंगे। अर्थात् अपने अहङ्कारका हमें भरोसा है। हम भगवान्की ओर नहीं ताकते कि वे हमारा कार्य कर दें। सच तो यह है कि हमारा यह कार्य भी, जिसे हम झूठ बोलकर सफल करने जा रहे हैं, मनुष्यकी अहङ्कारकी शक्तिसे पूरा कर लेनेका मनसूबा बाँध रहे हैं, पूरा होगा भगवान्की शक्ति-प्रेरणा एवं इच्छासे ही; किंतु हमारा अविश्वास इस सत्यको हमपर प्रकट नहीं
English translation
God most certainly exists; He is capable of doing all things; He is an ocean of compassion, an ocean of love, an ocean of beauty; within Him countless, infinite virtues such as truth, forgiveness, purity, gratitude, skill, steadfastness, forbearance, profundity, equanimity, auspiciousness, submissiveness to love, and the like reside eternally in measureless abundance; just as it is impossible for a tiny mirror to capture the reflection of the entire sky, so too the complete conception of the Lord's existence, of His infinite, boundless beauty, sweetness, and divine attributes simply cannot be contained within our petty mind and intellect;--in this truth we must have firm faith. May the shadow of doubt never touch this faith of ours; yet, whether we call it our misfortune or whatever else--we simply lack faith in the Lord within us. (Scarcely will one person in thousands be found who truly places faith in God.) We put our trust in sin, we place our reliance on some human being or on our own human endeavor (ego), but not on the Lord. We think--we have such and such a task, so we must tell this much lie, the work cannot possibly be done without lying; in other words, we have faith in falsehood (sin) that the lie will accomplish our task. We see that a certain gentleman can do this work of ours, and placing our trust in him, we pin our hopes upon him. Or we begin to think--"Come on, what does it matter, we will certainly get it done ourselves." That is to say, we rely on our ego. We do not look toward God to accomplish our work. The truth is that even this task of ours, which we are setting out to accomplish through lies, or planning to fulfill by the power of human ego, will ultimately be accomplished only through God's power, inspiration, and will; yet our disbelief does not allow this truth to be revealed to us.
Original
होने देता और हमें ऐसा दीखता है कि झूठसे काम होगा, वे कर देंगे, हम कर लेंगे। इस प्रकार हम सदा उत्तरोत्तर भगवान्के आलोकसे दूर ही हटते रहते हैं, उस ओर नहीं बढ़ते। कभी विश्वास करते भी हैं तो वह डगमग करता रहता है। नेत्रोंकी ज्योतिमें मोतियाबिन्दकी तरह उस विश्वासमें संशय समाया रहता है। मोतियाबिन्द होनेपर जैसे ज्योति धुँधली हो जाती है, सामनेकी वस्तु हम स्पष्ट देख नहीं पाते, वैसे ही विश्वासमें संशय घुस जानेपर--'प्रभु करेंगे कि नहीं?' 'क्या पता, प्रभुने किया है या अमुक व्यक्तिकी सहायतासे हमारा काम हो गया?'-- इस प्रकारका संशय रहनेपर विश्वाससे होनेवाले प्रभुके चमत्कारको सामने रहनेपर भी हम स्पष्ट नहीं देख पाते। इसीलिये संशयहीन दृढ़ विश्वास करनेकी आवश्यकता है। ऐसा निर्मल, स्थिर विश्वास होनेपर ही सभी बातोंमें प्रभुकी ओर ताकनेकी हमारी प्रवृत्ति होगी; हम उनकी ओर देखना चाहेंगे, देखेंगे तथा देखनेपर आगे या पीछे उनका आलोक हमारे नेत्रोंमें व्यक्त होकर ही रहेगा। इस प्रकार बुद्धिमें भगवान्की सत्ताका दृढ़ निश्चय होना ही है श्रद्धाकी निर्मल आँख। दूसरी बात यह है कि हम इन्द्रियोंको विषयोंसे लौटाकर उनका मुख प्रभुकी ओर करें। जिस प्रकार उलटाये हुए दीपमें तेल रखा नहीं जा सकता, उसी प्रकार प्रभुकी ओर पीठ देकर विषयोंकी ओर मुख रखनेवाली इन्द्रियोंमें भगवत्प्रेमकी स्निग्धता आ नहीं सकती। हमारी इन्द्रियोंका मुख उलटा हो रहा है, प्रभुसे उलटी दिशाकी ओर मुख करके ये दौड़ रही हैं--नेत्रोंको सुन्दर रूप, नासाको मीठा सौरभ, कानको मधुर शब्द, रसनाको मधुर रस, त्वक्को सुकोमल स्पर्श अत्यन्त प्यारा है। सुन्दर, सुरभित, मधुर, सुकोमलके प्रति प्रीति बुरी भी नहीं है। पर सुन्दरता, सुवास, मधुरता, कोमलता आदि यहाँ है
English translation
It does not allow this truth to be seen, and it appears to us that falsehood will get the job done, that someone else will do it, or that we will accomplish it ourselves. In this way, we continuously move progressively further away from the light of God, rather than advancing toward it. Even when we do believe at times, that faith keeps wavering. Like a cataract in the vision of the eyes, doubt remains embedded in that faith. Just as sight becomes blurred when a cataract develops and we cannot clearly see the object in front of us, likewise, when doubt enters into faith--"Will the Lord do it or not?" "Who knows whether the Lord did it or our work was accomplished through the help of such-and-such person?"--when such doubt exists, we cannot clearly perceive the miracle of the Lord wrought through faith, even when it is right before us. For this reason, there is a need for doubt-free, firm faith. Only when such pure, steady faith exists will there arise in us the inclination to look toward the Lord in all matters; we shall wish to look toward Him, we shall behold Him, and upon beholding Him, sooner or later His illumination will inevitably manifest in our eyes. Thus, having a firm conviction of the Lord's existence in the intellect is itself the pure eye of faith. The second point is that we must turn the senses away from worldly sense-objects and direct their faces toward the Lord. Just as oil cannot be held in an inverted lamp, in the exact same manner, the soothing unction of divine love cannot enter into the senses that turn their backs upon the Lord and face toward sense-objects. The orientation of our senses is inverted; turning their faces in the opposite direction from the Lord, they are running away--to the eyes, beautiful form is exceedingly dear; to the nose, sweet fragrance; to the ears, melodic sound; to the tongue, delicious taste; and to the skin, delicate touch. Affection toward what is beautiful, fragrant, sweet, and delicate is not bad in itself. But where do beauty, fragrance, sweetness, delicacy, and the like truly reside here in this world?
Original
कहाँ? यह तो भ्रम है। हम थोड़ी देरके लिये विवेकसे विचार करें-- हमारी इन्द्रियाँ किसीके (परस्पर स्त्री-पुरुषोंके) सुन्दर रूपपर, सुरीले कण्ठपर, इत्र या सेंटसे सुवासित अङ्गोंके सुवासपर, अङ्गोंके कोमल स्पर्श आदिपर न्योछावर होने लगती हैं। पर मान लें, कलको उसकी मृत्यु हो जाय तो फिर वह सुन्दरता, सुवास आदि नष्ट क्यों हो जाते हैं? शरीर तो वही है, सुन्दरता क्या हो गयी। मुख भी है, जीभ भी है, पर सुरीला कण्ठ लुप्त क्यों हो गया? कितना भी इत्र, सेंटसे उस मृत शरीरको चुपड़ दें, पर उसमें सड़न क्यों आने लग गयी? अङ्ग ऐंठ क्यों गये? अब यदि हमारा विवेक ठीक-ठीक काम करता है तो हम सहजमें ही समझ सकते हैं कि जबतक जीवके रूपमें प्रभुकी सत्ता, प्रभुकी आंशिक ज्योति उस शरीरमें इन्द्रिय-गोलकोंसे व्यक्त थी, तभीतक वह सुन्दरता थी, सुरीली वाणी व्यक्त हो रही थी, सुवास झरता था, कोमलता लहराती थी। वह सत्ता अव्यक्त हुई कि ये सब भी उसीके साथ अव्यक्त हो गये, चले गये। वास्तवमें सौन्दर्य, माधुर्य, सौरभ-सुवास प्रभुका था, प्रभुके रहनेपर शरीर इन्द्रियोंमें उनकी छाया पड़ रही थी, हमारी इन्द्रियोंको भ्रम हो रहा था कि वह सुन्दरता आदि इस शरीरकी है, अब प्रभु नहीं हैं, इसलिये ये भी नहीं दीख रहे हैं। अतः ये सब प्रभुमें हैं, शरीरमें नहीं। प्रभु नित्य हैं, उनके सौन्दर्य-माधुर्य आदि गुण भी नित्य हैं, शरीर नश्वर है, सड़-गलकर मिट्टीमें मिल जानेवाली वस्तु है। इस विवेकको जाग्रत् करके नश्वर वस्तु, नश्वर भावसे चिपटी हुई इन्द्रियोंको हमें वहाँसे अलगकर प्रभुकी ओर करना पड़ेगा। जब इनका मुख इधरसे मुड़कर प्रभुकी ओर हो जायगा, भ्रमकी ओरसे हटकर जब ये सत्यस्वरूप प्रभुकी ओर ताकने लगेंगी, तब ये प्रभुका आलोक प्रकट करनेके लिये दीपकका काम देंगी, भगवत्-
English translation
Where are they? This is merely a delusion. Let us reflect with discernment for a moment--our senses begin to sacrifice themselves over someone's (mutually between men and women) beautiful form, melodious voice, the scent of limbs perfumed with attar or scent, the soft touch of limbs, and so on. But suppose that tomorrow that person dies, then why do that beauty, fragrance, etc., get destroyed? The body remains the same, but what became of the beauty? The mouth is still there, the tongue is still there, but why did the melodious voice vanish? No matter how much attar or perfume we smear upon that dead body, why does decomposition begin to set in? Why do the limbs stiffen? Now, if our discernment functions properly, we can easily understand that only as long as the presence of the Lord, the partial light of the Lord, was manifested in that body in the form of the individual soul (jiva) through the bodily sense-organs, only that long did that beauty exist, was that melodious voice expressed, did fragrance emanate, and did softness ripple. The moment that Divine Presence became unmanifest, all of these also became unmanifest along with it and departed. In truth, the beauty, sweetness, and fragrance belonged to the Lord; while the Lord was present, His shadow was falling upon the body and senses; our senses were under the illusion that that beauty and the like belonged to this body; now that the Lord is not there, these too are no longer seen. Therefore, all these reside in the Lord, not in the body. The Lord is eternal, and His attributes such as beauty and sweetness are also eternal; the body is transient, a thing destined to decompose and merge into the dust. Awakening this discernment, we must detach our senses, which are clinging to transient objects and perishable feelings, from there and turn them toward the Lord. When their face is turned away from this side toward the Lord, when turning away from delusion they begin to gaze toward the Lord who is the Embodiment of Truth, then they will serve as lamps to reveal the light of the Lord, divine...
Original
प्रेमकी स्निग्धता इनमें एकत्र हो सकेगी। दूसरे शब्दोंमें हमारी इन्द्रियोंमें विषयोंके प्रति वैराग्य होना ही यहाँ उनका दीपकका काम करने लग जाना है।इसका यह अर्थ कदापि नहीं है कि हम सबसे सम्बन्ध तोड़कर ‘वैरागी बाबा’ बन जायँ। ऐसा करना तो इस पद्धतिको सर्वथा नहीं समझना है। इसका तात्पर्य यह है कि नश्वरमें अवस्थित अविनाशीको हम ढूँढ़ निकालें। सुन्दर शब्द, स्पर्श, रूप, रस, गन्ध—इन सबका जहाँ उद्गम है, वहाँ—उन प्रभुकी ओर हमारी इन्द्रियाँ केन्द्रित हों। इन्द्रियोंका मुख भगवान्की ओर हो जानेपर तीसरी एवं चौथी बात अपने-आप आरम्भ हो जायगी। विषयोंके सम्बन्ध एवं प्रभुके सम्बन्धके परिणाममें एक भारी अन्तर यह है कि विषयोंके प्राप्त होनेपर जब इन्द्रियाँ उनका उपयोग करने लगती हैं, तब बस, उसी क्षणसे ही रस (आनन्द) की मात्रा कम होने लग जाती है। किसी रूपके प्रति हमारा अत्यधिक आकर्षण है; पर जहाँ उस रूपका उपभोग हमारी आँखोंको मिलने लगा कि बस, उसी क्षणसे दर्शनका रस कम होने लगता है। भले ही प्रारम्भमें यह लक्षित न हो, पर यह ध्रुव सत्य सिद्धान्त है; किन्तु इससे ठीक विपरीत यदि एक बार भी हम सर्वत्र व्याप्त प्रभुके नित्य सुन्दर रूपकी ओर आकर्षित हो जायँ तो यह आकर्षण नित्य-निरन्तर बढ़ता ही रहेगा; दर्शनसुखकी मात्रा निरन्तर बढ़ती रहेगी। एक नवयुवक किसी रूपवती युवतीको देखकर मुग्ध हो रहा है तथा प्रभुके आलोकका अनुभव करनेवाला एक सन्त अपनी काली-कलूटी पत्नीको देखकर प्रेममें डूब रहा है—इन दोनोंमें युवकका युवतीके प्रति आकर्षण, प्रेम, उससे प्राप्त होनेवाला सुख तो मिलनके प्रथम क्षणसे ह्रासकी ओर बढ़ रहा है, किन्तु सन्तका आकर्षण, प्रेम-सुख प्रतिक्षण वृद्धिकी ओर जा रहा है। ऐसा इसीलिये कि वह युवक
English translation
The tenderness of love will be gathered within them. In other words, our senses developing dispassion toward worldly sense objects is itself what begins to serve here as the lamp. This by no means implies that we should sever all ties and become an ascetic hermit. Doing so would mean completely misunderstanding this path. Its true meaning is that we discover the Imperishable abiding within the perishable. Where the source of all beautiful sound, touch, form, taste, and fragrance lies-there, toward the Lord, our senses should be focused. Once the senses are turned toward God, the third and fourth steps will begin naturally on their own. A major difference between the outcome of worldly attachment and attachment to the Lord is that upon attaining worldly objects, the very moment the senses begin to enjoy them, the measure of joy (bliss) begins to diminish. We may feel an intense attraction toward a particular form; yet the moment our eyes begin to partake of that form, the joy of seeing it begins to decrease. Even if this is not apparent at first, it is an absolute and certain truth. In stark contrast, if we are attracted even once to the ever-beautiful form of the all-pervading Lord, this attraction will continue to grow eternally and unceasingly; the bliss of divine vision will perpetually increase. A young man is enchanted upon seeing a beautiful maiden, while a saint who has experienced the divine light is immersed in love upon beholding his dark and plain wife. Between these two, the youth's attraction, love, and the pleasure derived from the maiden begin to decline from the very first moment of union, whereas the saint's attraction and blissful love increase with every passing moment. This is because the young man
Original
उस युवतीके बाह्य नश्वर सौन्दर्यको देख रहा है तथा सन्त उस काली-कलूटी पत्नीके अन्तरमें व्यक्त प्रभुके नित्य नवीन हो जानेवाले सौन्दर्यको निहार रहा है। अतः जहाँ इन्द्रियोंका मुख प्रभुकी ओर हुआ कि इनका आकर्षण प्रभुकी ओर क्षण-क्षणमें बढ़ने लगेगा, यह आकर्षण प्रेममें परिणत होने लगेगा, प्रेमजनित स्निग्धतासे ये भरने लगेंगी। साथ ही यह नियम है कि मनके बिना इन्द्रियाँ काम नहीं कर सकतीं, जहाँ इन्द्रियाँ काम कर रही हैं, वहाँ मन भी निश्चय ही है। जब इन्द्रियाँ विषयोंमें भटक रही थीं, तो उस समय हमारे मनकी वृत्तियाँ भी बिखरे तन्तुओंकी भाँति इधर-उधर फैली रहती थीं; जब इन्द्रियाँ मुड़कर एक प्रभुकी ओर उन्मुख हो गयीं, तब मनकी वृत्तियाँ भी एकाग्र हो गयीं; मानो बिखरे हुए तन्तु एकत्र होकर, जुड़कर बत्तीके रूपमें परिणत हो गये। साथ ही यदि हमारी इन्द्रियोंमें भगवत्-प्रेमकी स्निग्धता बढ़ती जा रही है तो निश्चय है कि उनके साथ रहनेके कारण हमारा मन भी उस स्निग्धतासे सनता जा रहा है, यही है इन्द्रियरूप दीपका स्निग्ध पदार्थसे भर जाना एवं मनरूपी बत्ती (आलोक ग्रहण करनेके साधन) का स्निग्ध हो जाना। इसीको कहते हैं भगवान्में राग हो जाना, रागयुक्त मनका भगवान्में एकाग्र हो जाना।अब बस, पाँचवीं बात शेष रही है। वह है इस दीपका किसी प्रज्वलित दीपसे संसर्ग करा देना। अर्थात् हमारा रागयुक्त एवं एकाग्र हुआ मन किसी ऐसे सन्तके मनसे जा जुड़े, जिसमें प्रभुकी ज्योति जल रही हो तो यह भी अपने-आप प्रज्वलित हो जायगा। यदि हमारी बुद्धिमें भगवान्की सत्ताका दृढ़ निश्चय हो, इन्द्रियोंमें विषयोंके प्रति विराग हो, भगवान्के प्रति राग हो, रागयुक्त मन भगवान्में एकाग्र हो रहा हो तो अपने हृदयमें जलती हुई प्रभुकी ज्योतिको हमारे मनसे छुआकर ज्योति जगानेवाले सन्त अपने-आप हमें ढूँढ़ते हुए आ पहुँचते हैं, नहीं-नहीं स्वयं प्रभु ही उन सन्तके रूपमें आकर, हृदयसे लगाकर
English translation
is beholding the external, perishable beauty of that maiden, whereas the saint is gazing upon the ever-renewing beauty of the Lord manifested within that dark-complexioned wife. Therefore, the moment the senses turn toward the Lord, their attraction toward Him will grow from moment to moment, this attraction will transform into divine love, and they will become filled with the tenderness born of love. Moreover, it is a universal rule that the senses cannot function without the mind; wherever the senses are operating, the mind is certainly present there as well. When the senses were wandering among worldly objects, the modifications of our mind were scattered here and there like loose threads; but when the senses turned back and faced the Lord alone, the modifications of the mind also became one-pointed, as if scattered fibers came together and joined to form a wick. Furthermore, if the tenderness of divine love continues to increase within our senses, it is certain that by remaining in their company, our mind too is being saturated with that same tenderness. This is what is meant by the lamp of the senses being filled with the smooth oil of devotion and the wick of the mind (the instrument for receiving light) becoming soaked with it. This is called developing intense love for God, and the focused absorption of that loving mind in God. Now, only the fifth step remains. That is bringing this lamp into contact with an already ignited lamp. In other words, when our loving and focused mind connects with the mind of such a saint in whom the light of the Lord is burning, this lamp too will spontaneously be kindled. If our intellect holds a firm conviction in the reality of God, if there is dispassion in the senses toward worldly objects, love toward God, and the loving mind is becoming focused upon the Lord, then saints who awaken the inner light by touching our mind with the divine flame burning in their own hearts will seek us out and arrive on their own; nay, the Lord Himself comes in the form of that saint, embraces us to His heart,
Original
हमारे हृदयको भी आलोकित कर देते हैं। फिर अनुभव होता है—हम नहीं, हमारा कुछ नहीं, एकमात्र वे ही वे हैं, सर्वत्र उन्हींकी लीला चल रही है।आरम्भसे लेकर अबतक—व्यवहार-सुधार (मानवधर्म), भगवान्में श्रद्धा, विषयोंमें वैराग्य, भगवान्में अनुराग, मनकी एकाग्रता एवं सन्त-मिलन—ये छः बातें हुईं। ये छः बातें हमारे जीवनमें आ जायँ, इसके लिये हमें चेष्टा करनी ही चाहिये। यह नियम नहीं है कि सबके जीवनमें ये एक ही क्रमसे आयेंगी। हमारे संस्कार एवं वातावरणके अनुसार ही क्रम बनेगा और वह भिन्न-भिन्न होगा। पर यह सत्य है कि इनमें एक पूरी आ गयी तो शेष पाँचों भी आकर ही रहेंगी; क्योंकि इनमें परस्पर सम्बन्ध है। हमें तो चाहिये कि एकको, दोको, तीनको—जितना हम अपने जीवनमें उतार सकें, उन्हें क्रियात्मकरूपसे अपने जीवनमें उतारें; शेष अपने-आप उतर आयेंगी। इस प्रकार चेष्टा करके, जीवन समाप्त होते-न-होते हम भगवान्की ज्योति जगा लें, ज्योति जगाकर उनको पहचान लें। यह हो गया तब तो ठीक है, अन्यथा जीवन सर्वथा निरर्थक गया। लाभ तो कुछ हुआ नहीं, प्रत्युत ऐसी महान् हानि हुई कि उसे पूरा कर लेना अत्यन्त कठिन है। एक मानवजीवन ही ऐसा है, जिसमें हमें विवेक प्राप्त है। इस विवेकका उपयोग कर हम प्रभुके आलोकका दर्शन पा सकते हैं, प्रत्येक प्राणीमें—सर्वत्र समस्त विश्वमें उन्हें भरा अनुभव कर परमानन्द सिन्धुमें सदाके लिये निमग्न हो सकते हैं—इह चेदवेदीदथ सत्यमस्ति न चेदिहावेदीन्महती विनष्टिः । भूतेषु भूतेषु विचित्य धीराः प्रेत्यास्माल्लोकादमृता भवन्ति ॥
English translation
and illuminates our heart as well. Then the realization dawns: we do not exist, nothing belongs to us, He and He alone is everywhere, and His divine play alone is unfolding throughout the universe. From the beginning up to this point, six principles have been presented: moral refinement in conduct (human duty), faith in God, dispassion toward sense objects, deep love for God, concentration of the mind, and union with holy saints. We must certainly endeavor so that these six principles manifest in our life. It is not an absolute rule that they will appear in the exact same sequence in everyone's life. The sequence will form according to our latent impressions and environment, and it will vary from person to person. Yet it is an absolute truth that if even one of these is fully realized, the remaining five are bound to follow, for they are intimately interrelated. What is required of us is to put into practice one, two, or three-as many as we can practically assimilate into our life; the rest will descend naturally. By striving in this manner, before this life draws to a close, let us awaken the light of God, and having awakened that light, let us recognize Him. If this is achieved, all is well; otherwise, life has gone entirely in vain. No gain was achieved; rather, so great a loss was incurred that it is exceedingly difficult to overcome. Human life alone is such that we are endowed with the faculty of spiritual discernment. Utilizing this discernment, we can attain the vision of the Lord's divine light, perceive Him pervading every living being and the entire universe, and remain immersed forever in the ocean of supreme bliss:[Sanskrit] If one has realized the Supreme Truth here in this life, then there is true fulfillment; if one has not realized It here, there is great destruction. Having perceived the Divine in each and every being, the wise, departing from this world, attain immortality.