राम

इच्छाशक्ति या प्रभुकृपापर विश्वास

Willpower or Faith in the Lord's Grace

Chapter 4 of 21Source coverage: 32–409 paired passages

Original

इच्छाशक्ति या प्रभुकृपापर विश्वास

आधुनिक युगमें इच्छाशक्तिको बहुत महत्त्व दिया जा रहा है। उचित भी है। यह नितान्त सत्य है कि हमारी इच्छाशक्तिमें बहुत बल है। इस बलका उपयोग करके हम अपनी गिरी दशासे बहुत कुछ ऊपर उठ सकते हैं। पर जबतक इस शक्तिका प्रवाह प्रभुकी ओर नहीं होता, तबतक इसके द्वारा भले ही हम कुछ समयके लिये ऊँचे स्तरपर आ जायँ; किन्तु वह स्थिति स्थायी नहीं हो सकेगी। निरन्तर हमारे लिये पतनका भय लगा ही रहेगा और कुसमयमें—जिस समय हमें अन्य दुर्बलताएँ आकर घेरेंगी, उस समय—हम अपनी प्राप्त स्थितिसे भी नीचे गिर सकते हैं। कल्पना करें—'हमारी इन्द्रियोंकी प्रवृत्ति किसी कुमार्गकी ओर हुई। अब यदि वास्तवमें हम यह दृढ़ इच्छा करें, पूरे मनोयोगसे यह चाहें कि नहीं, हम अपनी इन्द्रियोंको कुमार्गमें नहीं जाने देंगे, हमारी इन्द्रियाँ कुमार्गमें नहीं जा सकतीं, इस प्रकार दृढ़ सङ्कल्प करके इन्द्रियोंको कुपथसे हम पूरी तत्परतापूर्वक हटाना चाहें, हटा दें तो इन्द्रियोंमें सचमुच यह शक्ति नहीं है कि हमारी आज्ञाका, दृढ़ सङ्कल्पका वे विरोध कर सकें। उन्हें लौटना पड़ेगा, वे एक बार निश्चय लौट आयेंगी। पर इतने मात्रसे ही हमारे पतनका भय चला गया हो, इन्द्रियाँ फिर उस ओर नहीं ही जायँगी, यह सुनिश्चित हो गया हो; सो बात नहीं है। पुनः जहाँ वैसा कोई अवसर आयेगा, हम असावधान होंगे, अपनी इच्छाशक्तिपर नियन्त्रण खो बैठे होंगे, कुछ क्षणों पहले हमने वैसे ही मिलते-जुलते बुरे भावोंको अपनी दुर्बलतावश मनमें स्थान दे रखा होगा कि बस, उस ओरसे लौटी हुई वे इन्द्रियाँ उछलेंगी

English translation

Willpower or Faith in the Lord's Grace

In the modern age, great importance is being given to willpower. And rightly so. It is an absolute truth that there is immense power in our willpower. By utilizing this strength, we can rise considerably above our fallen state. But as long as the current of this power is not directed toward the Lord, even if we reach a higher plane for some time through it, that state will not be permanent. The fear of downfall will constantly loom over us, and during adverse times-when other weaknesses surround us-we may fall even lower than the state we had attained. Imagine: our senses incline toward some evil path. Now, if we genuinely form a strong resolve, wishing with complete concentration, "No, we will not let our senses go onto the evil path; our senses cannot go onto the evil path," and thus, making a firm determination, we earnestly wish to withdraw our senses from the wrong path and do withdraw them, the senses truly do not possess the power to resist our command and firm resolve. They will have to turn back; they will certainly turn back for once. But it is not the case that merely by this, the fear of our downfall is eliminated or that it has become certain that the senses will never turn in that direction again. As soon as such an occasion arises again, when we are unwary, have lost control over our willpower, and-out of our weakness-have entertained similar evil thoughts in our mind just moments earlier, those senses that had turned away will instantly leap up,

Original

और बाँध तोड़कर वैसे ही असत्पथकी ओर और भी प्रबल वेगसे भागने लगेंगी। अतः स्थितिको स्थायी बनाये रखनेके लिये यह भी परम आवश्यक है कि जैसे अपने अन्दरकी इच्छाशक्तिका प्रयोग करके, दृढ़ सङ्कल्पके द्वारा हमने इन्द्रियोंको कुमार्गकी ओरसे हटाया, निषेधात्मक प्रयोगसे उन्हें शान्त किया, वैसे ही उतनी ही दृढ़तासे पुनः उसी इच्छाशक्तिका आश्रय लेकर हम उन्हें प्रभुकी ओर प्रवृत्त करें, प्रभुकी ओर उनकी अविराम गति कर दें, निर्माणात्मक प्रयोगके द्वारा हम उन्हें नित्य, सत्य, अखण्ड, अचल, परम मङ्गलमय प्रभुसे जोड़ दें। ऐसा कर लेंगे तो फिर प्राप्त हुई स्थितिसे हमारा पतन असम्भव हो जायगा। जैसे किसी स्रोतमें एक ओरसे जल आ रहा हो। हमने निश्चय किया कि अमुक दिशाकी ओर जल नहीं जाने देंगे; और फिर उस ओर सुदृढ़ बाँध बाँध दिया। अब जल रुक तो जायगा, किन्तु उसके निकलनेका मार्ग भी हमें बनाना चाहिये। अन्यथा जल एकत्र होते-होते जहाँ बाँधकी सीमाको छूने लगा कि बाँध या तो टूटेगा या बाँधको लाँघकर जल बह चलेगा। ऐसे ही जबतक हमारी इन्द्रियाँ काम कर रही हैं, उनमें प्रवाह है ही। यदि हमने इच्छाशक्तिका प्रयोग करके उन्हें किसी ओर जानेसे रोक भी दिया तो इसका यह अर्थ नहीं कि उनका उस ओरका प्रवाह बन्द हो गया हो। भले ही हमें दीखे नहीं; पर अन्तश्चेतनामें उनकी गति सतत उस ओर ही है। इसीलिये हमें उचित है कि उस ओरसे रोकनेके साथ-ही-साथ तुरन्त हम उन्हें प्रभुकी ओर मोड़ दें। वे उस ओर मुड़ गयीं, मुड़कर प्रभुसे जुड़ गयीं, तब फिर तो सागरसे मिले हुए सोतेकी भाँति सदाके लिये प्रभुकी ओर ही बहती रहेंगी। फिर उनकी दिशा बदल जाय, फिर कुमार्गकी ओर वे दौड़ चलें,

English translation

and breaking the dam, begin rushing toward that very untruthful path with an even more violent force. Therefore, to make our state lasting, it is also paramount that just as we turned our senses away from the evil path through firm determination using our inner willpower, pacifying them through negative restraint, so too, with equal steadfastness, taking refuge in that same willpower, we must turn them toward the Lord. We must direct their unceasing flow toward the Lord, and through constructive application, unite them with the eternal, true, indivisible, unmovable, supremely auspicious Lord. If we accomplish this, then our fall from the attained state will become impossible. Consider water flowing into a stream from one side. We decided not to let the water flow toward a certain direction, and so we built a sturdy dam in that direction. Now the water will be halted, but we must also create an outlet for it to flow out. Otherwise, as water keeps accumulating, the moment it touches the crest of the dam, either the dam will break or the water will overflow and rush across it. In the same way, as long as our senses are functioning, a flow exists within them. Even if we have checked them from going toward a certain direction by exercising willpower, this does not mean that their inclination toward that direction has ceased. Although it may not be visible to us, their movement within the subconscious mind continues incessantly toward it. For this reason, it is proper for us that simultaneously with restraining them from that direction, we immediately turn them toward the Lord. Once they turn in that direction and unite with the Lord, then, like a spring merged into the ocean, they will flow eternally only toward the Lord. That their direction might change again, that they might run once more toward the evil path-

Original

इसकी सम्भावना सर्वथा समाप्त हो जायगी।किन्तु यह तो तब सम्भव है कि जब हमारा विवेक जाग्रत् हो; यह भला है, यह बुरा है, यह सुमार्ग है, यह कुमार्ग है—इसकी हमें पूरी पहचान हो; इसकी सजग स्मृति हमारे अन्दर सदा बनी रहे। यह विवेक यदि मर नहीं गया है, तो फिर इच्छाशक्तिका प्रयोग करके हम नीचे गिरनेसे बच सकते हैं—ऊपर उठ सकते हैं; पर कभी-कभी तो ऐसा होता है कि हम सर्वथा विमोहित हो जाते हैं। क्या करने जा रहे हैं, किधर जा रहे हैं, हमारी इस चेष्टाका कितना भयानक परिणाम होगा— इन बातोंको हम सर्वथा भूल जाते हैं तथा अन्धे-से, पागल-से हुए अपनेको नरककी ज्वालामें होम देनेके लिये दौड़ पड़ते हैं। उस समय इच्छाशक्ति क्या काम आयेगी। बचनेकी इच्छा हो तब न हम इच्छाशक्तिका सत्-प्रयोग करेंगे ? जहाँ बचना नहीं, डूबना ही उद्देश्य है, वहाँ तो इस शक्तिकी उपयोगिता नगण्य बन जाती है! वरन् ऐसी स्थितिमें किसीकी यदि इच्छाशक्ति बलवती हुई रहती है तो उसका अशुभमें प्रयोग हो जाता है और परिणामस्वरूप भीषण पतन होता है। आसुरी स्वभाववालोंकी भी इच्छाशक्ति प्रबल रह सकती है, पर उसका प्रयोग वैसे ही होता है, जैसे प्रयोग करनेवालोंके आसुरी स्वभावके कारण परमोपकार करनेमें समर्थ अणु-शक्ति (एटम) का प्रयोग जनसंहारमें, फलतः परम्परागत विद्वेष और शत्रुताके विस्तारमें हो रहा है! पर ऐसी भीषण परिस्थितिमें भी हममेंसे बहुतोंका यह अनुभव है कि ठीक मौकेपर कोई आकस्मिक, अप्रत्याशित घटना घट जाती है और आश्चर्यरूपसे हमारी रक्षा हो जाती है; पतनके किनारेसे हम लौट आते हैं, ठीक गिरते-गिरते बच जाते हैं। जो प्रभुकी सत्तामें विश्वास करना नहीं चाहते, वे तो ऐसी घटनाओंका नाम संयोग (Chance)

English translation

the possibility of this will vanish entirely. However, this is possible only when our discernment is awake; when we fully recognize what is good and what is bad, what is the right path and what is the evil path; and when a vigilant memory of this constantly remains within us. If this discernment has not perished, then by utilizing willpower we can save ourselves from falling down-we can rise higher; but sometimes it happens that we become utterly deluded. What we are about to do, where we are going, how terrible the consequence of this action of ours will be-we completely forget these things, and having become as if blind and mad, we rush forward to sacrifice ourselves into the flames of hell. Of what use will willpower be at that time? Only when there is a desire to be saved can we make noble use of willpower. Where the goal is not to be saved but to drown, the utility of this power becomes negligible! Moreover, in such a condition, if someone's willpower happens to be strong, it gets deployed in evil, resulting in a catastrophic downfall. Even those with demonic natures can possess strong willpower, but its application happens just as the application of atomic energy-capable of supreme beneficence-is being used for mass destruction and consequently for the expansion of traditional malice and hostility, owing to the demonic nature of its users! Yet even in such dreadful circumstances, it is the experience of many among us that at the exact right moment some sudden, unexpected event occurs and we are miraculously protected; we turn back from the brink of downfall, escaping just as we were about to fall. Those who do not wish to believe in the Lord's existence label such incidents as mere "chance" (coincidence).

Original

रख देते हैं। पर जो प्रभुकी सत्तामें विश्वास रखते हैं, वे इसे मानते हैं ‘प्रभुकी अहैतुकी कृपा।’ वास्तवमें यह संयोग (Chance) नहीं है, सर्वथा निश्चित रूपसे प्रभुकी कृपा ही है। फिर हम क्यों नहीं आरम्भसे ही प्रभुकी कृपापर ही विश्वास करें ? इच्छाशक्तिमें अपार बल होनेपर भी हमें धोखा हो सकता है। उससे उलटा परिणाम भी हो सकता है, वैसे ही जैसे अग्निसे यज्ञादि शुभ कर्म भी हो सकते हैं और सब कुछ भस्म भी हो सकता है; किन्तु प्रभुकी कृपापर विश्वास होनेके उपरान्त कभी धोखा नहीं होगा, यह ध्रुव सत्य सिद्धान्त है। हम सोचकर देखेंगे तो पता चलेगा कि इच्छाशक्तिको तो हमें जगाना पड़ता है, अपनी सहायताके लिये बुलाना पड़ता है; पर प्रभुकी कृपा तो सदा जागी हुई है, निरन्तर हमें बुला रही है, पुकार रही है— ‘अरे अबोध प्राणी ! जागो, मेरी ओर देखो, क्यों भटक रहे हो ?’ पर हमारे कान तो दूसरी ओर हैं, हम क्यों सुनने लगे। इतनेपर भी न जाने कितनी बार वह हमारे सामने आती है, हमें गड्ढेमें गिरनेसे बचाती है। साथ ही हमारी रक्षा करके हमपर अहसान करने नहीं आती; अपितु हमारा काम सँवारकर तुरन्त छिप जाती है और हम ऐसे कृतघ्न हैं कि उसको भूल ही नहीं जाते, उसका अस्तित्वतक स्वीकार नहीं करना चाहते; उसके उपकारको संयोगकी बात बताकर टाल देते हैं। इसके बाद भी अत्यन्त गाढ़े समयमें वह पुनः हमारे सामने आती है और हमारी सहायता करती है। हममेंसे प्रत्येकको अपने जीवनकी घटनाओंपर विचार करनेके उपरान्त, एकमात्र प्रभुकी कृपासे ही अमुक- अमुक कार्य हुए थे—यह कहनेमें तनिक भी सङ्कोचका अनुभव नहीं होगा। अतः यदि पतनसे बचनेके लिये पहलेसे ही प्रभुकी कृपापर विश्वास कर लें तो हमारी जीवनयात्रा कितनी सरल-सुखमय हो जाय।

English translation

Yet those who believe in the Lord's existence regard this as "the unmerited grace of the Lord." In truth, this is not chance, but most definitely the grace of the Lord alone. Why, then, should we not place our faith in the Lord's grace from the very beginning? Even though there is immense strength in willpower, we can still be deceived. It can also produce the opposite result, just as fire can be used for auspicious deeds like sacrifices and can also reduce everything to ashes; but once faith is placed in the Lord's grace, deception will never occur-this is an immutable, true principle. If we reflect, we will realize that we have to awaken our willpower, we have to summon it for our assistance; but the Lord's grace is ever awake, continuously calling us, crying out: "O ignorant being! Awaken, look toward Me, why are you wandering?" But our ears are turned elsewhere; why would we listen? In spite of this, countless times it appears before us and saves us from falling into the pit. Moreover, having protected us, it does not come to place an obligation upon us; rather, having set our affairs right, it instantly conceals itself, and we are so ungrateful that not only do we forget it, we do not even want to acknowledge its very existence; dismissing its favor as a mere matter of chance. Even after this, in times of extreme distress, it comes before us once again and helps us. After contemplating the events of our lives, none of us will feel the slightest hesitation in saying that such and such tasks were accomplished solely by the Lord's grace. Therefore, if we place our faith in the Lord's grace in advance to save ourselves from downfall, how simple and blissful our journey of life would become!

Original

आखिर हैं कौन ? उन सत्-चित्-आनन्दमय प्रभुके अंश ही तो हैं। हमारे अन्दर जो कुछ भी है, वह सर्वथा सब कुछ प्रभुका ही तो है। हमारे आत्माका बल ही तो इच्छाशक्तिके रूपमें प्रकाशित होता है। यह आत्मबल सर्वथा प्रभुके बलके अतिरिक्त और क्या वस्तु है। अवश्य ही यहाँ, प्रभुका यह बल हमारे 'अहंता' रूपी आवरणके अन्दरसे प्रकाशित होता है, हमारा 'मैं' उस बलको जितने अंशमें ग्रहण कर पाता है, उसे प्रकट होनेके लिये अवकाश दे पाता है, उतने अंशमें ही वह बल व्यक्त हो पाता है। इसीलिये उसकी एक सीमा बन जाती है, और इसीलिये हमारी इच्छाशक्तिका बल भी सीमित है; किन्तु प्रभुकी कृपापर विश्वास कर लेनेके अनन्तर प्रभुका जो बल व्यक्त होता है, वह असीम बनकर ही व्यक्त होता है। ऐसा इसीलिये कि जिस क्षण हम प्रभुकृपापर विश्वास करने चलते हैं, उस क्षण हमारा 'मैं' अत्यन्त सङ्कुचित, क्षुद्र, हलका बन जाता है, कृपाको पूर्णरूपसे व्यक्त होनेके लिये खुला मार्ग दे देता है। फिर जहाँ वह प्रभुकृपाका बल आया कि बस हमारे लिये असम्भव भी सर्वथा सम्भव बन जाता है। जो कार्य इच्छाशक्तिके प्रयोगसे वर्षोंमें नहीं होता, वह प्रभुकृपासे क्षणोंमें पूर्ण हो जाता है।प्रभुकी कृपापर विश्वास करनेके उपरान्त यदि हम इच्छाशक्तिका प्रयोग करें तब तो फिर कहना ही क्या है। फिर तो वह स्वयं विशुद्ध होकर विशुद्ध लक्ष्यकी ओर जानेवाली हो जायेगी और प्रभुका बल मिल जानेके कारण वह सर्वथा अव्यर्थ और अचूक बन जायगी। भक्त-शिरोमणि गोस्वामी तुलसीदासजीने एक पदमें अपने ऐसे ही प्रयोगका वर्णन किया है। वे कहते हैं—रे संसार ! मैं तुझे अब जान गया। तेरे अन्दर अब शक्ति नहीं कि तू मुझे बाँध ले। मुझमें अब प्रभुका

English translation

After all, who are we? We are indeed parts of that Lord who is the embodiment of Truth, Consciousness, and Bliss (Sat-Chit-Ananda). Whatever is within us is entirely the Lord's alone. It is the power of our soul that shines forth in the form of will-power. What else is this soul-power other than the Lord's own power? To be sure, here this power of the Lord shines from within the veil of our 'ego'; only to the extent that our 'I' can receive that power and make room for it to manifest, does that power become expressed. For this very reason, a boundary is formed around it, and therefore the power of our will is also limited; but after placing faith in the Lord's grace, the power of the Lord that manifests reveals itself as boundless. This is so because the moment we proceed to place faith in the Lord's grace, our 'I' becomes extremely contracted, petty, and light, offering an open path for grace to express itself fully. Then, no sooner does that power of the Lord's grace arrive than even the impossible becomes entirely possible for us. The task that cannot be accomplished in years through the mere exercise of will-power is completed in moments by the Lord's grace. If we apply our will-power after having placed our faith in the Lord's grace, then what more need be said? Then it will itself become purified and will move toward a pure goal, and by receiving the Lord's power, it will become wholly unfailing and unerring. The crest-jewel of devotees, Goswami Tulsidas Ji, has described just such an exercise of his own in a hymn. He says: "O world! I have come to know you now. You no longer have the strength within you to bind me. The power of the Lord has now entered into me.

Original

बल आ गया है। प्रभुके बलसे मैं अत्यन्त बलवान् हो गया हूँ, अब तू मुझे नहीं बाँध सकता। तू प्रत्यक्ष कपटका घर है, तेरे कपटमें मैं अब नहीं भूल सकता। × × × तू अपनी सेना समेट ले। हट जा यहाँसे। चला जा; मेरे हृदयमें तू नहीं रह सकता। वहाँ जाकर रह, जिस हृदयमें प्रभुका निवास न हो। मेरा हृदय तो प्रभुका निवास बन गया है। यहाँ अब तेरे लिये स्थान नहीं है; तू टिक नहीं सकता।मैं तोहि अब जान्यो संसार । बाँधि न सकहि मोहि हरिके बल, प्रगट कपट-आगार ।। × × × × सहित सहाय तहाँ बसि अब, जेहि हृदय न नंदकुमार ।।गोस्वामीजी यहाँ इच्छाशक्तिका ही प्रयोग कर रहे हैं, पर उनकी इच्छाशक्तिके पीछे अपनी 'अहंता' के द्वारसे झरनेवाला आसुरी बल नहीं है, अपितु प्रभुका अनन्त असीम बल—प्रभुकी कृपाका पुनीत बल है ! ऐसा समन्वय तो हमारे लिये परम वाञ्छनीय है, बिना हिचक हमें यह कर ही लेना चाहिये। ऊपर उठनेके लिये, पतनसे बचनेके लिये हम यदि प्रभुकृपाके बलसे बलवान् बनकर इस प्रकार इच्छाशक्तिका प्रयोग करें तो हमारा जीवन भी देखते-देखते अन्धकारसे निकलकर प्रभुके आलोकमें आ जाय।बहुत ठीक, पर ऐसा हो कैसे ? प्रभुकी कृपाकी अनुभूति हमें क्यों नहीं होती ? प्रभुका बल हमें कैसे मिले ? तो इसके लिये यह बात है कि हममेंसे ऐसा कोई भी नहीं है जो प्रभुकी अनन्त अपरिसीम कृपासे—प्रभुके अपार बलसे वञ्चित हो। हम सभीके ऊपर-नीचे, दाहिने-बायें, भीतर-बाहर—सर्वत्र प्रभु भरे हैं, सर्वत्र उनकी कृपा, उनका बल भरा है। उनकी कृपा हमें खींच भी रही है, उनका बल हममें

English translation

By the power of the Lord, I have become exceedingly strong; now you cannot bind me. You are the evident abode of deceit; I can no longer be deluded by your trickery. . . . Gather your army. Begone from here! Go away; you cannot dwell in my heart. Go and reside in that heart where the Lord does not dwell. My heart has become the abode of the Lord. There is no place for you here any longer; you cannot remain." [Braj] "I have now understood you, O world! You cannot bind me, by the power of Hari, O manifest storehouse of deceit! . . . . Dwell there now with your retinue, in whichever heart the Son of Nanda does not abide." Goswamiji is indeed exercising will-power here, but behind his will-power is not the demoniac strength trickling through the doorway of personal 'ego', but rather the infinite, limitless power of the Lord-the sacred power of the Lord's grace! Such a synthesis is supremely desirable for us; without hesitation, we ought to adopt it. In order to rise upward and be saved from falling, if we become mighty through the strength of the Lord's grace and exercise our will-power in this manner, our life too will swiftly emerge from darkness into the Lord's radiant light. Very well, but how can this happen? Why do we not experience the Lord's grace? How may we receive the Lord's power? The answer to this is that there is no one among us who is deprived of the Lord's infinite, boundless grace-deprived of the Lord's immense power. Above and below, to the right and left, inside and outside of us all-the Lord is present everywhere; everywhere His grace and His power are pervading. His grace is drawing us near, His power is

Original

निरन्तर बलका सञ्चार भी कर रहा है, हम जब उनकी ओर देखते हैं, तब हमें इसका यत्किञ्चित् अनुभव भी होता है। पर सदा एवं पूर्ण अनुभव इसलिये नहीं होता कि हम अपने-आपको भूले हुए हैं। हमारा लक्ष्य अभी दूसरा है, हम प्रतीक्षा औरकी कर रहे हैं। प्रभुकी कृपाकी ओर वास्तवमें अभी हमारी दृष्टि ही नहीं। हम हैं सच्चिदानन्दमय प्रभुके अंश, पर अपनेको मानते हैं साढ़े तीन हाथका शरीर। हमारा लक्ष्य होना चाहिये प्रभुसे भेंट, पर लक्ष्य हो रहा है विविध विनाशशील विषयोंका भोग। चाह होनी चाहिये थी प्रभुकी अनवरत बरसनेवाली कृपाके दर्शनकी, पर चाह है उस कृपाको पद-पदपर ढक देनेवाले अहङ्कारके विजयकी। दृष्टि होनी चाहिये प्रभुकी अहैतुकी नित्य कृपाकी ओर, अक्षय असीम बलकी ओर; किन्तु दृष्टि लग रही है जगत्में प्राप्त होनेवाले मिथ्या आश्वासनोंकी ओर—भौतिक नश्वर, सीमित बलकी ओर। इसीलिये हमें प्रभुका, उनकी कृपाका आकर्षण दीखकर भी नहीं दीखता; उनका बल हममें निरन्तर पूर्ण रहनेपर भी हम दुर्बल बने रहते हैं। अब यदि हम केवल एक काम कर लें, प्रभुकी अहैतुकी कृपापर विश्वास कर लें तो आगेका सब क्रम अपने-आप ठीक हो जाय। प्रभुकी कृपापर विश्वास होते ही सब ओरसे दृष्टि सिमटकर कृपाकी ओर लग जायगी; फिर एकमात्र कृपाकी ही प्रतीक्षा रहेगी, प्रभु ही जीवनके एकमात्र लक्ष्य हो जायँगे और फिर यह भी भान हो जायगा कि हम देह नहीं हैं, हम हैं सच्चिदानन्द प्रभुके सनातन अंश। इसके अनन्तर पद-पदपर कृपाके आकर्षणकी अनुभूति होगी। साथ ही अपने अन्दर प्रभुका दैवी बल भी क्रमशः उतर आयेगा। अब हम चाहें तो इच्छाशक्तिका यह पाठ अवश्य रटना आरम्भ करें—'जो गया सो गया, अब आगे एक क्षण भी व्यर्थ नष्ट नहीं होने दूँगा। प्रभुकी कृपासे

English translation

incessantly infusing strength into us; whenever we look toward Him, we do experience this to some small degree. Yet we do not have an enduring and complete realization because we have forgotten our true selves. Our goal at present is something else; we are waiting for something else. In reality, our gaze is not yet directed toward the Lord's grace. We are portions of the Lord who is the embodiment of Truth, Consciousness, and Bliss, yet we consider ourselves to be this body of three and a half cubits. Our aim ought to be union with the Lord, but our aim has become the enjoyment of various perishable worldly pleasures. Our desire ought to have been for the vision of the Lord's ceaselessly showering grace, yet our desire is for the victory of the ego that veils that grace at every step. Our gaze should be fixed on the Lord's uncaused, eternal grace, on His imperishable and boundless strength; but our gaze remains fixed on the false assurances found in the world-on material, transient, and limited strength. That is why the attraction of the Lord and of His grace, though present, remains unseen to us; even though His power resides fully and continuously within us, we remain weak. Now, if we do just one thing-place our faith in the Lord's uncaused grace-then everything following will automatically fall into place. The moment we place faith in the Lord's grace, our sight will turn away from all other directions and settle upon His grace; then we will await His grace alone, the Lord will become the sole goal of our life, and then the realization will also dawn that we are not this body, but the eternal parts of the Lord of Truth, Consciousness, and Bliss. Following this, the pull of His grace will be experienced at every step. Along with it, the divine strength of the Lord will also gradually descend within us. Now, if we wish, we must certainly begin reciting this lesson of will-power: 'What is gone is gone; now I shall not let even a single moment be wasted in vain. By the Lord's grace,

Original

संसाररूपी रात्रि समाप्त हो गयी। प्रभुने जगा दिया, मैं जाग उठा। अब कभी मायाकी सेज नहीं बिछाऊँगा, मायाके जालमें कभी नहीं फँसूँगा, माया मुझे अब कभी क्षणभरके लिये भी नहीं फाँस सकती। यह देखो, मुझे प्रभुका नामचिन्तामणि हाथ लग गया। इसे हृदयमें सदा सुरक्षित रखूँगा, क्षणभरके लिये भी इसे न भूलूँगा। अब आजसे—इस क्षणसे प्रभुकी विस्मृति मुझे नहीं होगी, मेरा हृदय निरन्तर प्रभुकी स्मृतिसे पूर्ण रहेगा; प्रभुके स्मरणकी अखण्ड धारा मेरे हृदयमें निरन्तर अनन्त कालतक बहती रहेगी। मेरा चित्त इस क्षणसे सदा निर्मल, निर्मलतर होता रहेगा। इन्द्रियाँ अब मेरे मनको विक्षिप्त नहीं कर सकतीं, मुझे मनमाना नाच नहीं नचा सकतीं, अब ये मेरी खिल्ली नहीं उड़ा सकतीं, अब तो इनपर मेरा पूर्ण अधिकार हो गया है, मैं जो आदेश दूँगा, वही ये करेंगी, सर्वथा अनुगामिनी रहेंगी। अब आजसे मेरा मन-मधुकर प्रभुपाद-पद्मोंमें निरन्तर निवास करेगा।'अब लौं नसानी, अब न नसैहौं । राम-कृपा भव-निसा सिरानी, जागे फिरि न डसैहौं ।। पायेउँ नाम चारु चिंतामनि, उर कर तें न खसैहौं । स्यामरूप सुचि रुचिर कसौटी, चित कंचनहिं कसैहौं ।। परबस जानि हँस्यो इन इंद्रिन, निज बस ह्वै न हँसैहौं । मन मधुकर पन कै तुलसी रघुपति-पद-कमल बसैहौं ।। सारांश यह कि अपनी इच्छाशक्तिके बलपर अपने उत्थानकी बात न सोचकर पहलेसे प्रभुकी अनन्त अपार कृपापर हम विश्वास स्थापित करें। इस विश्वासके अनन्तर विश्वासको साथ लिये जो इच्छाशक्ति जागेगी, वह अमोघ होगी, हमें निश्चित रूपसे प्रभुकी ओर ले जाकर निर्बाध पूर्णता प्रदान करेगी। अन्यथा प्रभुके सम्बन्धसे शून्य रहनेपर

English translation

the night of worldly existence has ended. The Lord awakened me, and I have awakened. Never again shall I spread the bed of Maya, never shall I be caught in the net of Maya; Maya can never entrap me even for a moment now. Behold, I have obtained the wish-fulfilling jewel (Chintamani) of the Lord's Name. I shall keep it safely treasured in my heart forever; I will not forget it even for an instant. From this day-from this very moment-I shall not forget the Lord; my heart will continually remain filled with the remembrance of the Lord; the unbroken stream of the Lord's remembrance will flow incessantly in my heart for all eternity. From this moment, my mind will continually become pure, ever purer. The senses can no longer agitate my mind, they can no longer make me dance to their whims, they can no longer mock me; now I have gained complete mastery over them, they will do whatever I command, they will remain entirely obedient. From this day onward, the bee of my mind will dwell perpetually in the lotus feet of the Lord.' [Awadhi] "Hitherto have I wasted my life, but now I shall waste it no more. By the grace of Rama, the night of worldly illusion has ended; now that I am awake, I shall not allow it to engulf me again. I have obtained the beautiful wish-fulfilling jewel of the Holy Name; I will not let it slip from the hand of my heart. On the pure, lovely touchstone of the dark-complexioned Form, I shall test the gold of my consciousness. Knowing me to be in their sway, these senses ridiculed me; now, having mastered myself, I shall not let them mock me. Resolving firmly as a bee, Tulsidas says, my mind shall dwell in the lotus feet of the Lord of the Raghus." In summary, instead of contemplating our elevation through the sole power of our own will, let us first establish faith in the infinite, boundless grace of the Lord. The will-power that awakens after this faith, accompanied by this faith, will be unfailing; it will assuredly lead us toward the Lord and bestow unhindered perfection upon us. Otherwise, if devoid of a relationship with the Lord,

Original

अकेली वह (Personal Will Power) न तो शुभकी ओर ही ले जायगी, यह निश्चय है और न वह स्थायी स्थिति ही प्रदान कर सकेगी। स्थायी परिणामके लिये तो उसे मङ्गलमय प्रभुकी ओरसे आनेवाली परम मङ्गलमयी (Positive) शक्तिसे युक्त करना पड़ेगा। प्रभुकी कृपा-शक्ति कभी नहीं चूकती। विश्वास न होनेपर भी वह हमारी रक्षा करती है, फिर विश्वास करनेवालेके मार्गको वह विघ्न-बाधासे सर्वथा शून्य करके अतिशय सरल और सुगम बना दे तो इसमें आश्चर्य ही क्या है? हम कह सकते हैं कि प्रभुपर विश्वास स्थापित कैसे करें? होता जो नहीं। तो इसका सीधा उत्तर यह है कि हम प्रभुके कृपामय विधानसे आनेवाले दुःखकी प्रतीक्षा करें। दुःख आयेगा, राशि-राशि मात्रामें आयेगा। पर आयेगा हमारी सारी मलिनताको धोकर हमारे अन्दर प्रभुका विश्वास भर देनेके लिये। अथवा शास्त्रकी बात मानकर, अगणित सन्तोंकी बात स्वीकार करके उनके अनुभवको सुन-पढ़कर हम विश्वास कर लें। जीवनमें न जाने कितनी अनदेखी, अनसुनी बातपर विश्वास करके हम अनेक चेष्टाएँ करते हैं, विश्वके किस कोनेमें क्या हो रहा है, यह बिना देखे केवल समाचारपत्र पढ़कर विश्वास कर लेते हैं और उसी मान्यतापर कारोबार आरम्भ कर देते हैं। वैसे ही विश्वके समस्त सामान्य धर्मग्रन्थोंकी, सभी धर्मके सभी अनुभवी सन्त- महानुभावोंकी बात मानकर प्रभुकी सत्ता स्वीकार करके नियमितरूपसे, प्रतिदिन सच्चे हृदयसे जितनी बार पुकार सकें, हम पुकारते रहें— ‘प्रभु हौं जैसो तैसो तेरो।’ —बस, किसी-न-किसी दिन हमें प्रभुकी कृपापर विश्वास हो ही जायगा और वह विश्वास ही हमारे लिये महान् शक्तिका अप्रतिहत और अपरिमित पुञ्ज होगा।

English translation

It is certain that this alone (Personal Will Power) will neither lead towards the auspicious nor be able to bestow a permanent state. For a lasting result, it will have to be united with the supreme auspicious (Positive) power descending from the auspicious Lord. The Lord's power of grace never fails. It protects us even in the absence of faith; what wonder is there, then, if it renders the path of one who has faith entirely devoid of obstacles and exceedingly simple and easy? We might ask: how are we to establish faith in the Lord when it simply does not arise? The straightforward answer is that we should await the suffering that arrives through the Lord's compassionate dispensation. Suffering will come, it will come in vast quantities; yet it will come to wash away all our impurities and fill our inner being with faith in the Lord. Or else, accepting the word of the scriptures, receiving the word of countless saints, and hearing and reading of their realization, let us place our faith. In life, believing in countless unseen and unheard things, we make numerous efforts; without seeing for ourselves what is happening in which corner of the world, we believe it simply by reading the newspaper and initiate business upon that very premise. In the same way, accepting the words of all the general sacred texts of the world and of all experienced saints and noble souls of every faith, accepting the reality of the Lord, let us continuously call out with a true heart, regularly, daily, as many times as we can:[Braj] "O Lord, such as I am, good or bad, I am Yours."-That is all; on some day or other, faith in the Lord's grace will surely awaken within us, and that very faith will become for us an unhindered and boundless reservoir of immense power.