राम

प्रभुके साथ सम्पर्क

Contact with the Lord

Chapter 3 of 21Source coverage: 14–3118 paired passages

Original

प्रभुके साथ सम्पर्क

किसी भी भावसे हम प्रभुकी ओर मुड़ें, हमारा परम कल्याण ही होगा। यदि हम अपने स्वरूपको जानकर प्रभुके साथ हमारा जो सम्बन्ध है, उसे समझकर हम उनकी ओर बढ़ें तो सर्वोत्तम बात है ही; किन्तु यह सब कुछ भी न जानकर किसी सांसारिक दुःखसे ही व्याकुल हुए, उस दुःखसे त्राण पानेकी इच्छासे ही अथवा किसी लौकिक अभीष्ट वस्तुकी प्राप्तिको ही उद्देश्य बनाकर हम उन्हें अपने मनमें स्थान देने लगें, तब भी हम एक-न-एक दिन उनसे अवश्य जा मिलेंगे। इसमें तनिक भी सन्देहके लिये स्थान नहीं है। आजके युगमें, जब कि हमारा मानसिक धरातल अत्यन्त नीचा हो गया है, अतिशय संकुचित विचारोंसे हमारा मन भरा हुआ है, हम यह आशा करें कि हमको पहले अपने स्वरूपका ज्ञान हो जाय, प्रभुके साथ अपने सम्बन्धका भान होने लग जाय, तब इसके बाद हम जड़ जगत्से ऊपर उठकर, निष्काम होकर केवल प्रेमके लिये ही प्रभुसे प्रेम करें, भजनेके लिये ही उन्हें भजें तो यह आशा केवल दुराशामात्र सिद्ध होगी। ऐसा हो जाय, यह कौन नहीं चाहेगा। प्रभुकी उपासनाका, भजनका, प्रार्थनाका आदर्श तो यही है। पर सर्वसाधारणके लिये इस आदर्शका अनुसरण सम्भव नहीं दीखता। कहनेको तो हममें हजारों ऐसे हैं जो आत्मज्ञानी होनेका दम भरते हैं, किन्तु हजारोंमेंसे किसी एकको भी वास्तवमें स्वरूपज्ञान है या नहीं, यह कहना कठिन है; क्योंकि यदि सचमुच ही स्वरूपज्ञान हो गया होता तो हममेंसे प्रायः एक-एककी ऐसी भेड़ियाधसान गति सर्वथा नीचेकी ओर—अधिक-से-अधिक केवल

English translation

Contact with the Lord

In whatever disposition or feeling we turn toward the Lord, our supreme welfare is assured. If we advance toward Him after knowing our true essential nature and understanding the eternal relationship we have with the Lord, that is indeed the very best; yet even if, knowing none of this at all, we are simply distressed by some worldly affliction and, merely out of a desire for deliverance from that misery or with the goal of securing some earthly desired object, we begin to give Him a place in our mind, even then we will certainly unite with Him one day. There is not the slightest room for doubt in this. In today's age, when our mental plane has fallen extremely low and our mind is filled with exceedingly narrow thoughts, if we expect that we should first attain knowledge of our true nature, become aware of our relationship with the Lord, and only then, rising above this material world and becoming desireless, love the Lord solely for the sake of love and worship Him purely for the sake of worship, then such an expectation will prove to be nothing but a vain hope. Who would not wish for this to happen? This indeed is the supreme ideal of worship, devotion, and prayer to the Lord. But for ordinary people, following this ideal does not seem possible. In words, there are thousands among us who claim to be knowers of the Self, but whether even a single person out of thousands truly possesses knowledge of their true nature is hard to say; for had true self-knowledge genuinely dawned, the blind, herd-like downward rush of nearly every one of us-directed solely toward accumulating, at most, only

Original

सांसारिक सुख ही बटोरनेकी ओर प्रवृत्ति कदापि न होती। अपने इस शरीरको आराम देनेके पीछे, अथवा शारीरिक कष्ट उठाकर भी अपने इस कल्पित नामकी झूठी ख्याति समाजमें, देशमें, संसारमें फैलानेके पीछे हम पागल-से नहीं बन गये होते। स्वरूपका ज्ञान होनेपर यह सम्भव ही नहीं कि एक ओर तो हम धर्माचरण करनेका, दान-पुण्य करनेका, देश-सेवा तथा समाज-सेवा करनेका, गरीब-दुःखियोंको सुख पहुँचानेका, तीर्थ-सेवनका और ईश्वर-भक्तिसम्बन्धी विविध कर्मोंका अभिनय करें तथा दूसरी ओर धन बटोरनेके जितने भी अन्यायपूर्ण, पापपूर्ण साधन हैं, उनमें घृणा-लज्जा आदि सर्वथा छोड़कर उन सबको सदा अपनाये रखें। विश्वविद्यालयकी दार्शनिक कक्षाओंमें, वेदान्तकी पाठशालाओंमें आत्माके स्वरूपपर विचार कर लेना, पाठ पढ़ लेना तथा भरी सभामें जनताके समक्ष आत्मज्ञानकी महत्ता और त्यागकी प्रशंसाके पुल बाँधते हुए मनोरञ्जक सुन्दर-से-सुन्दर प्रवचन कर देना सहज है। ऐसा मौखिक स्वरूप-ज्ञान, शास्त्रीय ज्ञान और दिखाऊ वैराग्य तो हममेंसे बहुतोंको है; परन्तु यहाँ प्रस्तुत प्रसङ्गमें ऐसे ढुलमुल, कथनमात्रके ज्ञान-वैराग्यसे तात्पर्य नहीं है। यहाँ तो उस यथार्थ स्वरूप-ज्ञानसे मतलब है, जिसके आलोकमें बुद्धि यह दृढ़ निश्चय कर लेती है, मन सचमुच यह स्वीकार कर लेता है— जन्माद्याः षडिमे भावा दृष्टा देहस्य नात्मनः । फलानामिव वृक्षस्य कालेनेश्वरमूर्तिना ॥ आत्मा नित्योऽव्ययः शुद्ध एकः क्षेत्रज्ञ आश्रयः । अविक्रियः स्वदृग् हेतुर्व्यापकोऽसङ्गीत्यनावृतः ॥ (श्रीमद्भा० ७ । ७ । १८-१९) ‘जन्म, अस्तित्वकी प्रतीति, वृद्धि, परिणाम, क्षय और विनाश—

English translation

worldly pleasures-would never have occurred. We would not have become virtually mad in pursuit of providing comforts to this body, or in spreading the false fame of this imaginary name throughout society, the nation, and the world even at the cost of enduring physical hardships. Upon attaining knowledge of one's true nature, it is simply impossible that on the one hand we act out righteous conduct, perform charity and virtuous deeds, engage in service to the country and society, bring comfort to the poor and suffering, visit holy pilgrimage sites, and perform various acts of devotion to God, while on the other hand, casting aside all revulsion and shame, we continually resort to every unjust and sinful means of amassing wealth. It is easy to reflect upon the nature of the Self in university philosophy classes or in traditional schools of Vedanta, to read lessons, and to deliver entertaining and beautiful discourses before the public in full assemblies, heaping lavish praises upon the greatness of Self-knowledge and renunciation. Many of us possess such verbal knowledge of the Self, textual scholarship, and ostentatious dispassion; however, in the present context, such wavering, superficial knowledge and detachment are not what is meant. What is meant here is that authentic knowledge of one's true nature, in the light of which the intellect forms this firm conviction and the mind truly accepts:[Sanskrit] These six states of existence-birth and the rest-are seen to belong to the physical body and not to the Self, just as the changes of fruits belong to the tree, brought about by Time which is a manifestation of the Lord. The Self is eternal, imperishable, pure, one, the knower of the field, the ultimate refuge, changeless, self-luminous, the primary cause, all-pervading, unattached, and unveiled. (Srimad Bhagavatam 7.7.18-19)'Birth, perception of existence, growth, transformation, decay, and destruction-

Original

छः विकार देहके हैं; देहमें ही दीखते हैं; ये आत्मामें नहीं हैं। आत्मासे, हमारे स्वरूपसे इनका कोई सम्बन्ध नहीं है। जैसे कालभगवान्‌की प्रेरणासे वृक्षोंमें प्रतिवर्ष फल लगते हैं, फलोंके अस्तित्वका अनुभव होता है, वे बढ़ते हैं, पकते हैं, क्षीण होते हैं और फिर नष्ट हो जाते हैं। वृक्ष ज्यों-का-त्यों सदा बना रहता है, वैसे ही जन्मसे लेकर मृत्युपर्यन्त छहों विकार देहके ही होते हैं, आत्माके नहीं, आत्मा तो सदा एकरस बना रहता है। * इस प्रकार शरीरके धर्मोंकी दृष्टिसे तो आत्मा विलक्षण है ही, स्वरूपगत धर्मोंके कारण भी वह शरीरसे सर्वथा भिन्न है। आत्मा नित्य है, उत्पत्ति-विनाशरूप दो विकारोंसे रहित है, पर यह शरीर अनित्य है, उत्पत्ति-विनाशयुक्त है; आत्मा अव्यय है, क्षय नामक विकारसे रहित है और शरीर क्षयसे युक्त है। आत्मा अविक्रिय- अस्तित्व, वृद्धि, परिणाम-इन तीनों विकारोंसे भी सर्वथा रहित है, शरीर इन तीनों विकारोंसे युक्त है; आत्मा शुद्ध है, शरीर मलिन है; आत्मा एक है, शरीर अनेक; आत्मा क्षेत्रज्ञ-ज्ञाता है, शरीर जड़ क्षेत्र है; आत्मा आश्रय है, शरीर उसके आश्रित है; आत्मा स्वयं-प्रकाश है, शरीर परप्रकाशित है; आत्मा कारण है, शरीर कार्य है; आत्मा व्यापक है, शरीर व्याप्य है; आत्मा असंग है, शरीर संसक्त है और आत्मा निरावरण है एवं शरीर है आवरणरूप।ऐसा निश्चय, ऐसी स्वीकृति हो जानेपर, आत्माके उपर्युक्त बारह उत्कृष्ट लक्षणोंको सचमुच हृदयंगम कर लेनेपर अनिवार्य परिणाम यह होता है कि देह आदिमें अज्ञानजनित 'मैं' एवं 'मेरा' जोवृक्षसे आत्माकी तुलना भी यहाँ आंशिक रूपसे ही समझनी चाहिये; क्योंकि वास्तवमें तो वृक्ष भी षड्विकारयुक्त हैं और आत्मा सर्वथा विकाररहित। आत्माकी तुलनाके योग्य तो असलमें अन्य कोई वस्तु ही नहीं है।

English translation

The six modifications belong to the body; they are seen only in the body; they are not in the soul. With the soul, with our true nature, they have no connection. Just as by the inspiration of Lord Time fruits appear on trees every year, the existence of the fruits is experienced, they grow, ripen, diminish, and then are destroyed. The tree always remains exactly as it is; similarly, from birth to death, all six modifications happen only to the body, not to the soul; the soul always remains uniform. * In this way, from the perspective of the attributes of the body, the soul is indeed distinct; due to its intrinsic attributes as well, it is entirely different from the body. The soul is eternal, devoid of the two modifications of origin and destruction, but this body is transient, endowed with origin and destruction; the soul is immutable, devoid of the modification called decay, and the body is subject to decay. The soul is unchanging - entirely devoid of these three modifications of existence, growth, and transformation, the body is endowed with these three modifications; the soul is pure, the body is impure; the soul is one, bodies are many; the soul is the Knower of the Field - the knower, the body is the inert field; the soul is the shelter, the body is dependent on it; the soul is self-luminous, the body is illuminated by another; the soul is the cause, the body is the effect; the soul is all-pervading, the body is pervaded; the soul is unattached, the body is attached; and the soul is unveiled, and the body is of the nature of a veil. When such a conviction, such an acceptance takes place, upon truly internalizing the above twelve excellent characteristics of the soul, the inevitable result is that whatever ignorance-born false sense of 'I' and 'mine' there is in the body etc.,The comparison of the soul with a tree here should also be understood only partially; because in reality the tree is also subject to the six modifications and the soul is entirely devoid of modifications. In truth, there is no other object at all worthy of comparison with the soul.

Original

मिथ्या भाव हैं, उन्हें हम छोड़ देते हैं, छोड़ ही देना चाहिये- एतैर्द्वादशभिर्विद्वानात्मनो लक्षणैः परैः। अहं ममेत्यसद्भावं देहादौ मोहजं त्यजेत्॥ (श्रीमद्धा० ७।७।२०)शरीर आदिमेंसे 'मैं', 'मेरा' निकालने भरकी देर है। फिर तो प्रभुके साथ हमारा जो नित्य सम्बन्ध है, उसका ज्ञान भी हमें उसी क्षण स्पष्ट हो जाता है। इसके बाद अनन्त लीलामय प्रभुकी इच्छासे हमारे लिये दो मार्ग बन जाते हैं। या तो प्रभुका चिदानन्दसिन्धु उमड़ता है, उसमें भक्तिरसकी बाढ़ आ जाती है और उसमें डूबकर हम कृतार्थ होते हैं। शास्त्रीय भाषामें इसे भक्तिनिष्ठाका मार्ग कहते हैं। अथवा प्रभुकी चिदानन्द-ज्योति हमारे कण-कणको उद्भासित कर हमें आत्मसात्‌ कर लेती है। उससे एक होकर उसीमें हम सदाके लिये विलीन हो जाते हैं। यह ज्ञाननिष्ठाका पथ है।स्वरूपज्ञान, इस ज्ञानका आनुषंगिक फल देहादिमें 'मैं', 'मेरा' इन मिथ्या भावोंका नाश, प्रभुके साथ अपने सम्बन्धका स्फुरण, फिर भक्ति या ज्ञानका प्रादुर्भाव-यह एक क्रम हुआ। अब हम सोचकर देखें स्वरूपज्ञानसे आगेकी तो बात दूर, मन-बुद्धिमें सचमुच उतरा हुआ ऐसा स्वरूप-ज्ञान भी हममेंसे कितनोंको है? कहना पड़ेगा कि ऐसे इने-गिने उदाहरण ही मिलेंगे। किन्तु इसे भी जाने दें, इतनी गम्भीरतासे इतने सूक्ष्म विचारके उपरान्त आत्मस्वरूपका निश्चय करके उसमें स्थित होनेकी बात छोड़ दें। केवल सरल विश्वास-मूलक स्वरूपज्ञान भी कितनोंको है, यह देखें। हम देह नहीं, प्रभुके सनातन अंश हैं, उनके चिदानन्दसागरकी एक बूँद हैं, उनसे मिलनेका हमारा नित्यसिद्ध अधिकार है। उनसे मिलकर ही हम कृतार्थ हो सकेंगे, इतना-सा ज्ञान भी हममेंसे कितने व्यक्तियोंके पास है? शास्त्रको पढ़कर, अनुभवी

English translation

we abandon them, and indeed they must be abandoned - [Sanskrit] By these twelve supreme characteristics of the soul, a wise person should abandon the false conception of 'I' and 'mine', born of delusion, regarding the body and so on. (Srimad Bhagavatam 7.7.20)It only takes a moment to extract 'I' and 'mine' from the body and so on. Then, the knowledge of our eternal relationship with the Lord also becomes clear to us at that very instant. After this, by the will of the endlessly playful Lord, two paths are formed for us. Either the Lord's ocean of consciousness and bliss swells up, a flood of the nectar of devotion arises in it, and by drowning in it we become fulfilled. In scriptural language, this is called the path of steadfast devotion. Or the Lord's light of consciousness and bliss illuminates our every particle and assimilates us. Becoming one with it, we merge into it forever. This is the path of steadfast knowledge. Knowledge of the true nature, the corollary fruit of this knowledge being the destruction of these false feelings of 'I' and 'mine' in the body etc., the manifestation of one's relationship with the Lord, and then the emergence of devotion or knowledge - this became a sequence. Now let us think and see, leaving aside the matters beyond the knowledge of our true nature, how many of us truly have such knowledge of our true nature descended into our mind and intellect? It will have to be said that only a few such examples will be found. But let us let this go too, leaving aside the matter of becoming established in the true nature of the soul after determining it following such deep and subtle contemplation. Let us see how many have even simple faith-based knowledge of our true nature. We are not the body, we are the eternal fragments of the Lord, we are a drop of His ocean of consciousness and bliss, we have an eternally established right to meet Him. Only by meeting Him will we be able to become fulfilled - even this much knowledge, how many individuals among us possess? Having read the scriptures, having

Original

पुरुषोंसे सुनकर इतना-सा विश्वास करनेवाले भी हममें आज कितने हैं? वर्तमान भूगोलपर हम जितने मनुष्य हैं, उनमें कितने ऐसे हैं, जो प्रभुकी उपासनाको आवश्यक कर्तव्य अनुभव करते हैं? उपासनाके लिये ही हम उपासना करें, किसी कामनासे प्रेरित होकर नहीं, ऐसी मान्यता, यह सिद्धान्त कितने मनुष्योंका है? विचार करनेपर यही निर्णय होगा कि ऐसे पुरुषोंकी संख्या बहुत ही कम है। अतएव इस परिस्थितिमें श्रेयस्कर मार्ग यही है कि जिस किसी भी भावसे हो, एक बार हम प्रभुकी ओर झुकें। एक बार उन्हें अपने मनमें स्थान दें तो सही। किसी भी निमित्तसे यदि वे एक बार हमारे मनमें आ गये तो अपने आलोककी अमिट छाप तो वे छोड़ ही जायँगे! और क्या पता उनको यही क्षुद्र-सी ज्योति किसी अनुकूल वातावरणका आधार पाकर ऐसी चमक उठे कि हमारा सारा अन्धकार सदाके लिये दूर हो जाय, हम अज्ञान-निद्रासे जग उठें तथा जीवन कुछ-से-कुछ हो जाय।आज सर्वत्र दुःख-दैन्यकी भरमार है। लाखोंमें, शायद ही एक व्यक्ति ऐसा मिलेगा, जो छातीपर हाथ रखकर यह कह सके कि मुझे कोई दुःख नहीं। अन्यथा कुछ-न-कुछ दुःख सबके पीछे लगा है। शरीर व्याधिसे ग्रस्त है, पुत्र-कलत्र, बन्धु-बान्धवमेंसे कोई-न-कोई मनके प्रतिकूल हैं, धनका अभाव है, सम्मान नहीं मिल रहा है। हमारा देश दरिद्र है, जगत्का सुधार कैसे हो-ऐसे न जाने कितने कारण हैं कि जो हमें दुःखी बनाये रखते हैं। इन दुःखोंसे छूटनेके लिये हम कम प्रयास करते हों, यह बात भी नहीं। अपनी जितनी शक्ति है, सब खर्च कर देते हैं। फिर भी दुःखोंसे मुक्त नहीं हो पाते। कहीं एक मिटता है, तो दो नये खड़े हो जाते हैं! अब कदाचित् इन दुःखोंसे त्राण पानेके लिये भी हम प्रभुकी ओर मुड़ सकते, तो भी निहाल हो जाते। पर यह भी हम नहीं करते। शरीर रुग्ण होनेपर डाक्टर-वैद्योंके पीछे अनाप-शनाप

English translation

heard from experienced men, how many among us today even possess this much faith? Out of all the human beings on the present globe, how many are there who feel that the worship of the Lord is an essential duty? We should worship for the sake of worship itself, not motivated by any desire - how many humans hold this belief, this principle? Upon reflection, the conclusion will be that the number of such men is very small. Therefore, in this circumstance, the more auspicious path is that, with whatever feeling it may be, we incline towards the Lord just once. Let us give Him a place in our minds at least once. If, for any reason, He enters our mind even once, He will definitely leave the indelible mark of His light! And who knows, this very tiny spark of His, finding the support of a favorable environment, might shine so brightly that all our darkness is dispelled forever, we awaken from the slumber of ignorance, and life becomes completely transformed. Today, sorrow and misery abound everywhere. Out of millions, hardly one person will be found who can place a hand on their chest and say that they have no sorrow. Otherwise, some sorrow or the other is after everyone. The body is afflicted with disease; someone or the other among sons, wives, or relatives is contrary to the mind; there is a lack of wealth; respect is not being received. Our country is poor, how can the world be reformed - there are countless such reasons that keep us sorrowful. It is not that we make little effort to escape from these sorrows. We expend all the strength we have. Even then, we are not able to become free from sorrows. If one is erased somewhere, two new ones stand up! Now, if perhaps we could turn towards the Lord even to find relief from these sorrows, we would still be blessed. But we do not even do this. Upon the body becoming sick, spending recklessly after doctors and physicians,

Original

धन खर्च करेंगे, उनकी बतायी हुई औषधियोंका आँख मूँदकर सेवन कर लेंगे, किन्तु एक बारके लिये भी यह मनमें नहीं आता कि सच्चे मनसे सरल विश्वासके साथ उन प्रभुको तो पुकार कर देखें कि जिन प्रभुके अनन्त ज्ञानसागरकी एक बूँदसे विश्वमें ज्ञानका संचार होता है; जगतमें जितने डाक्टर-वैद्य थे, हैं और होंगे, उन सबमें रोग-निदान करनेका समस्त ज्ञान, जिनके उस बिन्दुमात्र ज्ञानसे ही आता है, जिनकी अपरिसीम शक्तिके एक क्षुद्र कणसे ही जगत्‌की समस्त औषधियोंमें रोग-नाश करनेकी शक्ति आती है, उन प्रभुके प्रति तो हम विश्वास नहीं कर पाते और डाक्टर-वैद्योंपर, औषधियोंपर विश्वास कर लेते हैं। कई बार तो हम अपने इस अविश्वासको भ्रमवश अपनी निष्कामताका नाम दे देते हैं, कह बैठते हैं कि 'प्रभुसे रोग-मुक्तिके लिये प्रार्थना क्या करें, उसके लिये तो प्रभुने औषधि-सेवनका विधान किया ही है।' बात भी ठीक है। पर यह बात तो उन्हें शोभा देती है कि जिनका जीवन सचमुच सर्वथा प्रभुको समर्पित हो चुका है, जिनके व्यावहारिक जीवनमें अनाचार-दुराचारकी छाया भी नहीं है, जो कभी किसी भी परिस्थितिमें प्रभुसे कुछ भी याचना नहीं करते। किन्तु जब हमारा जीवन पापोंसे पूर्ण है, पद-पदपर हम अपने व्यवहारमें अवैध उपायोंका आश्रय ग्रहण करते हैं, प्रभुकी बाँधी मर्यादाओंको तोड़ते हैं, तब यह आदर्शवाद हमारे लिये क्या मूल्य रखेगा? जो हो, हमारा अविश्वास ही हमें प्रभुके सम्मुख जानेसे रोकता है। इसी प्रकार धनके लिये, मानके लिये, अपनी अभीष्ट वस्तुको प्राप्त करनेके लिये हम जगत्‌की खाक छान डालेंगे, जो कभी नहीं करना चाहिये, यह सब करनेमें तनिक भी संकुचित नहीं होंगे, बुरे-से-बुरे अनाचार और निषिद्ध आचरणका आश्रय ले लेंगे; पर यह सारा जगत्‌ जिनके अनन्त वैभवके किसी क्षुद्र अंशकी छायामात्र है, उन प्रभुके द्वारपर जानेका

English translation

we will spend wealth, we will blindly consume the medicines prescribed by them, but it does not come to mind even for once to try calling out with a true heart and simple faith to that Lord; a single drop of whose infinite ocean of knowledge transmits knowledge throughout the universe; all the doctors and physicians that were, are, and will be in the world, the entire knowledge of diagnosing diseases in them all comes from merely a drop of His knowledge; from just a tiny particle of whose boundless power comes the power to cure diseases in all the medicines of the world, in that Lord we are unable to place our faith, and we place our faith in doctors, physicians, and medicines. Many times, out of delusion, we give this disbelief of ours the name of our desirelessness, and end up saying, 'Why pray to the Lord for freedom from disease, for that the Lord has already ordained the consumption of medicine.' This is also correct. But this thing only adorns those whose lives have truly been completely surrendered to the Lord, in whose practical life there is not even a shadow of immorality or misconduct, who never beg the Lord for anything under any circumstance. But when our life is full of sins, at every step we take recourse to illicit means in our conduct, we break the boundaries established by the Lord, then what value will this idealism hold for us? Whatever it may be, our disbelief alone stops us from going before the Lord. In the same way, for wealth, for honor, to attain our desired object, we will scour the dust of the world, we will not hesitate in the slightest to do all this which should never be done, we will take recourse to the worst of misconduct and prohibited behavior; but that Lord, whose infinite majesty this entire universe is merely a shadow of a tiny fragment of, to go to His door

Original

विचारतक मनमें उदय नहीं होगा। इसे हम इस युगका अभिशाप कहें या अपनी बुद्धिकी जड़ता ! कुछ भी कहें-आज हमारी दशा तो यही हो रही है ! अब जैसे भी हो, इस पतनके गड्ढेसे हमें ऊपर उठना है। जितना शीघ्र चेत जायँ उतना ही कल्याणकर है। अन्यथा हमारे दुःख घटनेके बदले दिनोंदिन अधिकाधिक बढ़ते ही जायेंगे। जबतक निरामय प्रभुकी शक्तिको हम स्पर्श नहीं करेंगे, तबतक हमारे रोग मिटनेके ही नहीं हैं, भले ही हजारों अस्पताल खुल जायें, सैकड़ों नवीन ओषधियोंका आविष्कार हो जाय। जबतक हमारा मन प्रभुकी एकरस अखण्ड शान्तिको किसी भी अंशमें छूने नहीं लगेगा, तबतक यहाँके समस्त साधन हमारे हृदयकी ज्वालाको बुझानेमें व्यर्थ ही सिद्ध होंगे। ओषधियोंका, चिकित्साका, जागतिक साधनोंका विरोध नहीं है; क्योंकि वे भी तो भगवान्से ही आये हैं। उनकी भी अपने स्थानपर उपयोगिता है ही। उनकी सहायता लेनी चाहिये, किन्तु उसीके साथ- साथ हम ऐसी चिकित्सा क्यों न करें जो यहाँके समस्त रोगोंपर, दुःखोंपर तो अव्यर्थ सिद्ध हो ही, लगे हाथ हमारे भवरोगको भी शान्त कर दे, अनादिकालसे हम जो जल रहे हैं, उस जलनको भी मिटाकर हमें स्थायी, शाश्वती शान्ति प्रदान कर दे। हमारे ज्योतिहीन नेत्रोंमें श्रद्धाकी ज्योति भर दे, जिससे हमारे इस जीवनमें तथा जीवनके उस पार भी- सर्वत्र सदाके लिये उजाला हो जाय। सचमुच ही यदि रोगों-दुःखोंसे त्राण पानेके उद्देश्यसे ही ऐसे प्रत्येक अवसरपर ही यदि हम प्रभुको पुकारें, सरल विश्वासके साथ, एकान्त मनसे उनकी सहायताका आवाहन करें तो हमारा यहाँका रोग-दुःख तो मिट जाय, बिना ओषधि किये, बिना कुछ प्रयत्न किये ही मिट जाय, साथ ही हमारे अन्दर प्रभुके

English translation

even a thought will not arise in the mind. Whether we call this a curse of this age or the inertia of our own intellect! Whatever we may call it-today this indeed is our condition! Now, by whatever means possible, we have to rise up from this pit of degradation. The sooner we awaken, the more beneficial it is. Otherwise, instead of diminishing, our sorrows will only keep increasing more and more day by day. Until we touch the power of the disease-free Lord, our afflictions simply cannot be eradicated, even if thousands of hospitals are opened, or hundreds of new medicines are discovered. Until our mind begins to touch the Lord's unbroken, immutable peace even in some small measure, all the resources of this world will prove entirely futile in extinguishing the burning agony of our heart. There is no opposition to medicines, medical treatment, or worldly means; for they too have originated from the Lord Himself. They certainly have their own utility in their proper place. One should take their help; but along with that, why should we not resort to such a treatment that would not only prove unfailing against all the diseases and sorrows of this world, but would simultaneously also cure our affliction of worldly transmigration, extinguish the burning agony in which we have been burning since time immemorial, and bestow upon us permanent, eternal peace? Why should it not fill our lusterless eyes with the light of faith, so that in this life and also beyond this life-everywhere, light may dawn forever? Truly, if even solely for the purpose of seeking deliverance from diseases and afflictions, on every such occasion we call upon the Lord with simple faith and invoke His assistance with a single-pointed mind, then our worldly disease and affliction would indeed be eradicated-eradicated without taking medicine, without making any strenuous effort-and at the same time, within us, towards the Lord,

Original

प्रति श्रद्धाका भी उन्मेष होने लगे और यह श्रद्धा निरन्तर बढ़ती ही जाय। इतना ही नहीं, अन्तमें कभी किसी दिन अनादि अज्ञानसे मुँदी हुई हमारी आँखें भी खुल जायँ, मोह-निद्रा टूटकर हमें यह अनुभव होने लगे कि यहाँ तो जगत् नामक कोई वस्तु असलमें है ही नहीं, हैं केवल एकमात्र प्रभु और है उनकी आनन्दमयी लीला तथा यह अनुभव करके हम सदाके लिये सुखी हो जायें। आजसे पचास वर्ष पहलेकी एक सच्ची घटना है। १९३४ ईस्वीकी बात है। पोर्ट्समाउथ नगरके मिस्टर आल्फ्रेड जी० सरले (Mr. Alfred G. Searle) नामक सज्जनकी आँखोंमें ग्लूकोमा (Glaucoma) नामक रोग हो गया। आँखका यह एक भयङ्कर रोग है, जो सहजमें अच्छा नहीं होता। आँखके सर्जनने उन्हें बताया कि यदि तुरन्त चीरा लगाया जाय तो शायद थोड़ी-सी रोशनी बच सकती है, पर यदि चीरा लगनेमें तनिक भी देर की गयी तो आप सर्वथा अन्धे हो जायेंगे। इतना ही नहीं, इतनी भयङ्कर पीड़ा शुरू हो जायगी कि आँखोंको निकाल देनेपर ही वह शान्त होगी। किंतु मिस्टर सरलेने चीरा लगवाना स्वीकार नहीं किया। वे प्रभुके दृढ़-विश्वासी थे, उनका विश्वास था कि प्रभु मेरी आँखोंको बिना चीरा लगाये ही अवश्य ठीक कर देंगे। सर्जनके निदानमें तो भूलकी कोई सम्भावना थी ही नहीं। ग्लूकोमा रोगके लक्षण इतने स्पष्ट होते हैं कि आँखका साधारण डाक्टर भी उसे देखकर निश्चित रूपसे निदान कर सकता है। यहाँ भूलकी, मतभेदकी जगह नहीं रहती। अतः मिस्टर सरलेके लिये सर्जनके निदानपर सन्देह करनेका कोई कारण न था। रोगकी भयङ्करताको वे समझ गये थे। फिर भी उनका विश्वास प्रभुपरसे हिला नहीं और सर्जनसे यह कहकर कि आगामी शुक्रवारको आपसे मिलूँगा-वे लौट आये। जो हो, गुरुवारके प्रातःकालतक तो आँखोंमें कोई सुधार नहीं हुआ, किंतु मिस्टर सरलेके विश्वासमें तनिक

English translation

the awakening of faith would also begin, and this faith would continuously keep growing. Not only this, but eventually, some day, our eyes that have been closed due to beginningless ignorance would also open; the slumber of delusion would be broken, and we would begin to realize that here, in reality, no entity called the world exists at all-there is only the one and only Lord and there is His blissful divine play; and having experienced this, we would become happy forever. There is a true incident from fifty years ago. It is a matter of the year 1934 AD. A gentleman named Mr. Alfred G. Searle of Portsmouth city contracted a disease called Glaucoma in his eyes. This is a terrible disease of the eye, which does not easily get cured. The eye surgeon told him that if an incision is made immediately, perhaps a little eyesight might be saved, but if there is even the slightest delay in making the incision, you will become completely blind. Not only that, such terrible pain will begin that it will subside only upon removing the eyes. But Mr. Searle did not agree to have the incision made. He was a firm believer in the Lord; his faith was that the Lord would certainly heal his eyes without any incision being made. There was no possibility of error in the surgeon's diagnosis. The symptoms of glaucoma are so clear that even an ordinary eye doctor, upon observing it, can make a definite diagnosis. There is no room for error or difference of opinion here. Therefore, for Mr. Searle, there was no reason to doubt the surgeon's diagnosis. He understood the gravity of the disease. Even then, his faith in the Lord did not waver, and telling the surgeon that he would meet him the following Friday-he returned home. Whatever it be, until Thursday morning there was no improvement in the eyes, but in Mr. Searle's faith, not the slightest

Original

भी शिथिलता नहीं आयी। 'मेरे नेत्रोंकी ज्योति पुनः लौट ही आयेगी, प्रभु मुझे निराश नहीं करेंगे।' उनकी यह भावना ज्यों-की-त्यों बनी रही। आखिर प्रभुके प्रति ऐसे विश्वासका जो फल होना चाहिये वह हुआ ही। गुरुवारकी रात ढलते-न-ढलते उनकी आँख सर्वथा चमत्कारपूर्ण ढंगसे बिलकुल ठीक हो गयी। नेत्रोंकी पूरी ज्योति लौट आयी। यहाँतक कि दीवारपर टँगे कलेण्डरके बहुत छोटे अक्षरोंको भी वे स्पष्ट पढ़ सकते थे। जिस प्रकार मिस्टर सरलेकी आँखें बिना चीरा लगाये ही, बिना किसी उपचारके ही क्षणोंमें प्रभुने ठीक कर दीं, वैसे ही वे औरोंकी आँखें ठीक कर सकते हैं, किसीका भयङ्कर कैन्सर मिटा सकते हैं, कुष्ठ दूर कर सकते हैं, यक्ष्मा आराम कर सकते हैं, ज्वरकी ज्वाला शान्त कर सकते हैं, संग्रहणी हर ले सकते हैं, जितने रोग हैं, सबसे मुक्त कर सकते हैं। कर तो सकते हैं, पर करते नहीं, यह बात भी नहीं। जहाँ विश्वासपूर्वक कोई उनसे यह करवाना चाहता है वहाँ अवश्य-अवश्य वे करते हैं। ऐसी घटनाएँ एक नहीं, अनेक-ऊपर वर्णित घटनाकी अपेक्षा भी बहुत अधिक चमत्कारपूर्ण एवं विस्मयमें डाल देनेवाली घटनाएँ आज भी-जहाँ प्रभुके प्रति संशयहीन विश्वास है वहाँ घटित होती हैं। यह बात दूसरी है कि हमारी श्रद्धाहीन आँखोंके सामने वे व्यक्त न हों, हमें सुननेतकको भी वे न मिलें। हमें अवकाश ही कहाँ है कि ऐसी घटनाओंको ढूँढ़ें, देखें, पढ़ें, सुनें और पक्ष छोड़कर उनपर विचार करें, मनन करें ! कदाचित् कभी कोई सुन भी लेते हैं तो उसे अपने मनोविज्ञानके अधूरे ज्ञानपर कसकर 'यह तो इच्छाशक्ति (Will power) का चमत्कार है' यह फतवा दे बैठते हैं। इस इच्छाशक्तिके भी मूल उद्गम प्रभु, प्रभुकी अपरिसीम शक्ति, उनकी शक्तिके अगणित

English translation

slackness occurred. 'The light of my eyes will definitely return, the Lord will not disappoint me.' This conviction of his remained entirely intact. Ultimately, the fruit that ought to come from such faith in the Lord did indeed come. Even before Thursday night had passed, his eye was completely and miraculously healed. The full light of his eyes returned. So much so that he could clearly read even the very small letters on the calendar hanging on the wall. Just as the Lord healed Mr. Searle's eyes in moments without making an incision and without any medical treatment, likewise He can heal the eyes of others, eradicate someone's terrible cancer, remove leprosy, cure tuberculosis, soothe the burning heat of fever, take away dysentery, and liberate from all diseases that exist. He can certainly do so, and it is not that He does not do it. Wherever someone desires to have this done by Him with faith, there He most certainly does it. Not one, but many such incidents-incidents far more miraculous and astonishing than the one described above-occur even today where there is doubt-free faith in the Lord. It is another matter that they may not be revealed before our faithless eyes, or that we may not even get to hear of them. Where do we even have the leisure to search for, see, read, hear of such incidents and, setting aside prejudice, ponder and meditate upon them! If perchance someone does hear of them, they evaluate it on the touchstone of their incomplete knowledge of psychology and pass the verdict that 'this is merely a miracle of will-power.' Towards the Lord Who is the original source of this very will-power, towards the Lord's boundless power, and towards the countless,

Original

असंख्य चमत्कारोंकी ओर हमारा ध्यान ही नहीं जाता। जो हो, यहाँ तो तात्पर्य इतनेसे ही है कि रोग-दुःखसे त्राण पानेके लिये यदि हम प्रभुको पुकारें तो वे अवश्य सुनते हैं। इस निमित्तसे भी यदि हम उनकी ओर ताकें, उन्हें अपने मनमें उतरने दें तो हमारा बड़ा कल्याण हो। अन्य समस्त चिकित्सा, उपचार जहाँ व्यर्थ हो जाते हैं, वहाँ प्रभुकी सहायता चमत्कार उत्पन्न कर देती है। प्रभुकी यह सहायता हमें केवल इच्छित फल देकर ही समाप्त नहीं हो जाती है, हमारे अन्दर एक अमिट संस्मरण छोड़ जाती है। यह संस्मरण हमारे परम कल्याणका बीज बन जाता है। अनुकूल साधन मिलते जायें तो यह बीज शीघ्र अंकुरित, पल्लवित, पुष्पित होकर फल देने लग जाय। पर हम कहीं प्रभुके इस उपकारको भूल जायें-और अधिकांशमें यही होता भी है-तो भी इस बीजका नाश नहीं होता, यह भीतर-ही-भीतर हमारे अन्दर कुछ-न-कुछ काम करता ही रहेगा, कम-से-कम इतना काम तो यह करेगा ही कि पुनः अन्य दुःख-विपत्तिके अवसरपर प्रभुकी सहायता माँगनेके लिये स्फुरणा उत्पन्न कर देगा। यह क्या कम है ! पथ भूले हुएको गन्तव्य पथका संकेत कर देना कितनी बड़ी सहायता है !जैसे रोगसे छूटनेकी बात है वैसे ही अन्य अभीष्ट वस्तुकी प्राप्तिके लिये भी हम प्रभुकी सहायता लेकर अपने कल्याणका पथ विस्तृत कर सकते हैं। यह स्मरण रखनेकी बात है कि अतिशय पवित्र परम उत्कृष्ट ऊँचा-से-ऊँचा भाव रखनेवाला एक मनुष्य-न कामयेऽहं गतिमीश्वरात् परामष्टर्द्धियुक्तामपुनर्भवं वा । आर्तिं प्रपद्येऽखिलदेहभाजामन्त:स्थितो येन भवन्त्यदुःखा: ॥ (श्रीमद्भा० ९ । २१ । १२) 'मैं प्रभुसे अष्ट सिद्धियोंसे युक्त परम गति नहीं चाहता, वे मुझे

English translation

innumerable miracles of His power, our attention does not go at all. Whatever it may be, the point here is merely this: that if we call upon the Lord to find deliverance from disease and sorrow, He certainly listens. If even for this reason we look towards Him and allow Him to enter our mind, great good would come to us. Where all other medical treatments and therapies become futile, there the Lord's assistance works a miracle. This help of the Lord does not end merely with granting us the desired result; it leaves an indelible memory within us. This memory becomes the seed of our supreme spiritual welfare. If favorable means continue to be received, this seed would quickly sprout, put forth leaves, blossom, and begin to bear fruit. But even if we happen to forget this grace of the Lord-and in most cases, this is indeed what happens-even then this seed is not destroyed; it will continue to do some work or the other within us deep inside; at the very least, it will certainly do this much work that on the occasion of another sorrow or calamity, it will generate an inner impulse to ask for the Lord's help again. Is this anything insignificant! How great an assistance it is to show the direction of the destination to one who has lost the way! Just as it is a matter of gaining freedom from disease, similarly, for obtaining any other desired object as well, we can take the Lord's help and widen the path of our spiritual welfare. It is worth remembering that a human being possessing an exceedingly pure, supremely exalted, and highest sentiment-[Sanskrit] Na kamaye'ham gatim-ishvarat param-ashtarddhi-yuktam-apunarbhavam va | Artim prapadye'khila-deha-bhajam-antah-sthito yena bhavanty-aduhkhah || (Shrimad-Bhagavatam 9.21.12) 'I do not desire from the Supreme Lord that ultimate state endowed with the eight mystic perfections, nor even liberation from rebirth. Entering into the hearts of all embodied beings, may I take upon myself their suffering, so that they may become free from sorrow.' 'I do not desire from the Lord the supreme state endowed with the eight siddhis; may He...

Original

त्रिविध दुःखसे मुक्त कर दें, यह कामना भी उनसे नहीं करता। मैं तो इतना ही चाहता हूँ कि विश्वके समस्त प्राणियोंके हृदयमें स्थित हो जाऊँ और फिर उनका सारा दुःख मैं ही भोगूँ, सबका दुःख-भार मुझपर आ जाय, जिससे और सभी दुःखसे त्राण पा जायँ, कहीं किसीको दुःख रहे ही नहीं।’इस प्रकारका परम शुभ, आदर्श विचार रखनेवाला व्यक्ति प्रभुके लिये जितना स्नेहपात्र है, उतना ही स्नेहपात्र वह व्यक्ति है जो उनसे विश्वासपूर्वक यह माँग रहा है—‘नाथ! अमुक आफिसमें मुझे सौ रुपयेवाला स्थान दिला दो।’ दोनोंपर ही प्रभुकी ओरसे तो अपरिसीम स्नेहकी वर्षा हो रही है। प्रभुके लिये यह कदापि सम्भव नहीं कि पहलेका सम्मान करें और दूसरेकी उपेक्षा। पहला ऊँचा और दूसरा क्षुद्र—ऐसी बात प्रभुके मनमें कभी नहीं आ सकती; क्योंकि दोनों उनके हृदयके टुकड़े हैं, दोनोंके रूपमें वे-ही-वे हैं। हाँ, ऐसा तो कह सकते हैं कि पहला तो प्रभुकी स्नेहधारामें बहकर अपनी यात्रा समाप्त करके प्रभुके आनन्दरससिन्धुमें निमग्न होनेके लिये तटके अत्यन्त समीप पहुँचा हुआ उनका प्रौढ़ पुत्र है एवं दूसरा उनकी स्नेहभरी गोदमें खेलनेवाला अबोध शिशु है, जो उनकी ठोड़ी पकड़कर उनसे मिट्टीका एक खिलौना माँग रहा है, खिलौनेके लिये मचला हुआ है, खिलौना न पाकर दुःखी हो रहा है। भोला शिशु जो ठहरा, प्रभुके अनन्त पारावारविहीन आनन्द-रस-सागरकी बात जानतातक नहीं, अभी तो उसकी यात्रा आरम्भ हुई है। अस्तु, प्रभुसे अपने अभीष्टकी याचना करनेमें हमें तनिक भी संकोच नहीं करना चाहिये। इस निमित्तसे ही प्रभुसे जो हमारा सम्बन्ध जुड़ेगा, वह हमारे लिये अमूल्य निधि है, अवश्य ही इसमें दो बातोंकी सावधानी रखनेकी आवश्यकता है। एक तो हमारी माँगी हुई वस्तु ऐसी न हो, जिसमें जगत्के किसी भी प्राणीके

English translation

'...that He may free me from the threefold suffering-I do not even desire this of Him. I desire only this much: that I may abide in the hearts of all living beings in the universe, and then suffer all their agony myself; that the entire burden of everyone's suffering may come upon me, so that all others may be delivered from pain, and no distress may remain anywhere for anyone.' A person who holds such a supremely auspicious, ideal thought is as much an object of affection to the Lord as the person who faithfully asks of Him: 'Lord! Secure for me a position paying one hundred rupees in a certain office.' Upon both of them, boundless affection rains down from the Lord. It is never possible for the Lord to honor the former and disregard the latter. That the first is high and the second is insignificant-such a thought can never enter the Lord's mind, for both are pieces of His own heart; in the form of both, He alone exists. Yes, we may say that the first is His mature son, who, having journeyed along the stream of the Lord's affection, has reached the very edge of the shore to merge into the ocean of the Lord's nectar of bliss; while the second is an innocent child playing in His loving lap, who, holding His chin, begs Him for a clay toy, throws a tantrum for that toy, and becomes unhappy upon not receiving it. Being an innocent child, he does not even know of the Lord's boundless, shoreless ocean of the nectar of bliss; his journey has only just begun. Therefore, we should not hesitate in the least to pray to the Lord for our desired ends. Even through this pretext, the relationship that connects us to the Lord is an invaluable treasure for us. To be sure, caution is required in two matters here. First, the thing we ask for must not be such as is tainted with thoughts of misfortune or harm to any creature in the world,

Original

लिये अमङ्गल-अहितकी भावना सनी हो, क्योंकि ऐसी याचनाका उत्तर प्रभुकी ओरसे निश्चित रूपसे नहीं ही मिलता। तथा दूसरी बात यह है कि मनमें 'प्रभु देंगे कि नहीं देंगे' ऐसा संशय तनिक-सा भी क्षणमात्रके लिये भी भूलकर भी कभी न आने दें। 'अवश्य देंगे' यह दृढ़ विश्वास रखकर हम उनसे माँगें। फिर दो बातोंमें एक बात अवश्य होगी। या तो प्रभु वह वस्तु हमें दे देंगे, या हमारे मनसे उस वस्तुके पानेकी इच्छाको सर्वथा मिटाकर हमें शान्ति दे देंगे। इतना ही करके वे चुप बैठ जायँगे, सो बात नहीं, इसके साथ ही वे कुछ ऐसी चीज भी दे डालेंगे, जो हमारी दरिद्रताको सदाके लिये जला देगी। भक्तशिरोमणि गोस्वामी तुलसीदासका यह अमर सन्देश अपने हृत्पटपर स्वर्णाक्षरोंमें हम लिख लें, यह कभी मिथ्या नहीं होगा—जग जाचिअ कोउ न, जाचिअ जौ, जियँ जाचिअ जानकि-नाहहि रे। जेहि जाचत जाचकता जरि जाइ, जो जारति जोर जहानहि रे॥'जगतमें किसीसे मत माँगो। यदि माँगना ही है तो मन-ही-मन प्रभुसे माँगो। प्रभुसे माँगते ही याचकता (दरिद्रता—कामना) जो सारे संसारको बरबस जला रही है, स्वयं जल जायगी।'सचमुच प्रभुसे माँगनेवालेका मँगतापन सदाके लिये मिट ही जाता है—तोहिं माँगि माँगनौ न माँगनौ कहायो।यह ठीक है कि अहितकर वस्तु माँगनेपर भी प्रभु नहीं देते। स्नेहमयी जननी भी तो अपने भोले बच्चेके माँगनेपर उसके हाथमें चमकती हुई छुरी नहीं देती। किन्तु कहीं बच्चा मचल जाय, अड़ जाय, किसी भी फुसलावेमें न आवे तो माँ छुरी हाथमें दे देती है, पर हाथको

English translation

for no response is certainly granted by the Lord to such a prayer. And the second point is that we must never allow the doubt, 'Will the Lord grant it or not?', to enter the mind even slightly, even for a single moment, even by mistake. Holding the firm conviction that 'He will surely grant it', let us ask Him. Then, one of two things will inevitably happen: either the Lord will bestow that thing upon us, or He will grant us peace by completely eradicating the desire to obtain that thing from our mind. Nor is it the case that He will merely do this and remain idle; alongside this, He will also bestow something such as will burn away our poverty forever. Let us inscribe in golden letters upon the canvas of our heart this immortal message of the crest-jewel of devotees, Goswami Tulsidas; it can never prove false:[Braj] Jaga jācia kou na, jācia jau, jiyaṁ jācia jānaki-nāhahi re. Jehi jācata jācakatā jari jāi, jo jārati jora jahānahi re.' Beg from no one in the world. If you must ask at all, ask in your heart of the Lord of Janaki (Sita). Upon asking of Him, the very spirit of begging (poverty and craving), which forcibly burns the entire world, is itself burned away.' Truly, the beggarliness of one who asks of the Lord is eradicated forever:[Braj] Tohiṁ māṅgi māṅganau na māṅganau kahāyo. ('Having asked of You, asking was no longer called asking.')It is true that even when asked, the Lord does not bestow a harmful thing. An affectionate mother, too, does not place a gleaming knife into her innocent child's hand when asked. But if the child throws a tantrum, becomes stubborn, and yields to no coaxing, the mother places the knife in his hand, yet holds on to his hand

Original

पकड़े रहती है कि कहीं काट न ले। फिर जगत्‌की अनन्त माताओंके हृदयमें अनादिकालसे संचरित वात्सल्यस्नेह जिस स्नेह-रसके अनन्त समुद्र प्रभुसे आता है, भूत, वर्तमान, भविष्यकी सब माताओंका पुञ्जीभूत, एकत्रित वात्सल्य जिनके स्नेहकी एक बूँदके भी बराबर नहीं ठहरता, वे प्रभु क्या ऐसा नहीं कर सकते? अवश्य कर सकते हैं। किसी अबोध, पर उनके सर्वथा परायण हुए परम विश्वासी शिशुके मचल जानेपर, अड़ जानेपर हालाहल विषको भ्रमवश अमृत मानकर उसे ही पिला देनेके लिये हठ कर लेनेपर प्रभु भी ऐसा कर सकते हैं। यहाँकी मातामें तो शक्ति-सामर्थ्य सीमित है, वह किसी अंशहतक ही अपने लाड़ले शिशुका हठ निभा सकती है। पर प्रभुकी सामर्थ्य तो सर्वथा अनन्त, अपरिसीम है। वे सर्वभवनसमर्थ हैं, अघटन-घटना उनके लिये नित्य हँसी-खेल है। वे सचमुच लोकदृष्टिमें हालाहल विषरूप वस्तु दे सकते हैं, बाह्यदृष्टिमें वह वस्तु ज्यों-की-त्यों विषरूप ही दीखेगी, पर वह उनके जनके लिये, जिसे उन्होंने दी है या देंगे, उसके लिये परम अमृत बन जायगी, उसे अमर कर देगी। भले ही प्रभुका यह अमित प्रभाव हमारी तर्कशील बुद्धिमें स्थान न पावे, हम इसपर विश्वास न कर सकें, यह बात दूसरी है। अथवा—'प्रभुके भक्तमें हठ हो ही नहीं सकता, प्रभुका भक्त तो अपनी इच्छा प्रभुकी इच्छामें ही मिला देता है, भक्तकी बुद्धि परम शुद्ध होती है, वह अपने लिये किसी भी अहितकर वस्तुकी याचना कर ही नहीं सकता'—इस प्रकार आदर्श भक्तोंकी बात कहकर हम इन बातोंका खण्डन भले कर दें या ऐसा न करके अपने पाण्डित्यके बलसे 'सर्वसमर्थता' शब्दकी व्याख्या करते हुए, प्रभुकी शक्ति-सामर्थ्यकी अपनी मनमानी एक सीमा निर्धारित कर दें तथा प्रमाणमें कुछ ऐसे युक्तिपूर्ण वाक्योंकी रचना

English translation

lest he cut himself. Then, cannot that Lord do so-from Whom, the infinite ocean of the nectar of love, flows all the maternal affection moving since time without beginning in the hearts of infinite mothers of the world, and compared to a single drop of Whose affection the combined, concentrated maternal love of all mothers of the past, present, and future does not even compare? He certainly can. When an innocent yet utterly devoted and supremely faithful child throws a tantrum, becomes obstinate, and stubbornly insists on being given deadly poison, mistaking it through delusion for nectar, the Lord too can do such a thing. A mother of this earthly realm has limited power and capacity; she can accommodate the stubborn whim of her beloved child only up to a certain extent. But the Lord's capacity is entirely infinite and boundless. He is capable of bringing about anything; making the impossible possible is an effortless, eternal play for Him. In the eyes of worldly perception, He may indeed give something that is like deadly poison, and to external sight that object will appear precisely as poison, yet for His devotee-to whom He has given it or will give it-it will turn into supreme nectar, making him immortal. That this boundless power of the Lord may find no place in our argumentative intellect, or that we may not be able to believe in it, is another matter. Or, by speaking of idealized devotees-saying, 'Stubbornness can never exist in a devotee of the Lord; a devotee of the Lord merges his own will entirely into the Lord's will; a devotee's intellect is supremely pure, and he can never pray for any harmful thing for himself'-we may well refute these matters, or failing that, through the power of our erudition, while interpreting the word 'omnipotence', we may set an arbitrary limit of our own fancy upon the Lord's power and capacity, and frame logical arguments in proof thereof

Original

कर लें कि उनके उत्तरमें बाध्य होकर किसीको कहना ही पड़े कि 'प्रभु यह तो नहीं कर सकते।' पर इससे न तो प्रभुका अमित प्रभाव ही कम होता है, न प्रभुके साम्राज्यका यह अनन्त वैचित्र्य ही मिटता है और न यह सीमा ही बँधती है कि 'विश्वाससे यह तो हो सकता है, यह नहीं हो सकता।' जो सत्य है, वह सत्य ही रहेगा। हमारी इच्छा, हम उसे मानें, ढूँढ़ें, पहचानें, परीक्षा करें अथवा उसकी ओरसे मुँह मोड़े रहें। किन्तु बुद्धिमानी इसीमें है कि दुराग्रह त्यागकर हम उसकी एक बार कम-से-कम परीक्षा तो अवश्य करें। यद्यपि प्रभु एवं प्रभुकी शक्ति- सामर्थ्यसम्बन्धी बातें परम सत्य होनेपर भी व्यक्त होनेके लिये श्रद्धाकी अपेक्षा अवश्य रखती हैं, किन्तु पक्षपातशून्य परीक्षकको उनका आभास अवश्य मिल जाता है। हम सर्वसाधारणके लिये तो—यदि प्रभुके अस्तित्वमें थोड़ा भी विश्वास है तब—यही परम कल्याणकारी साधन है कि प्रभुपर विश्वास और भी दृढ़ करते हुए उनकी सहायता हम जिस-किसी निमित्तसे भी लेने लग जायँ। इसमें लाभ-ही-लाभ है।ऐसा भी कहा जाता है कि ‘प्रभुकी सकाम उपासना नहीं करनी चाहिये; क्योंकि वास्तवमें सच्ची श्रद्धा तो होती नहीं और इस कारण इच्छित फल नहीं मिलता, जिससे उल्टे और अश्रद्धा हो जाती है।’ बात बहुत ठीक है। ऐसा होता है, पर हम यह सोचें कि हमारा इसमें बिगड़ा क्या? पहले भी श्रद्धा नहीं थी, श्रद्धाकी बिलकुल झूठी नकल थी, श्रद्धा होनेका भ्रम था; क्योंकि सच्ची श्रद्धा होनेपर यह असम्भव है कि प्रभुकी ओरसे प्रत्युत्तर न मिले, अवश्य-अवश्य उत्तर मिलेगा ही। हमें कोई उत्तर नहीं मिला, यही इस बातका ज्वलन्त प्रमाण है कि हमारा विश्वास प्रभुपर नहीं था, नहीं है। अब इच्छित उत्तर न मिलनेपर यदि भ्रम मिटकर हमारे मनका सच्चा रूप प्रकट हो गया तो इसमें लाभ हुआ

English translation

such that in response, one would be compelled to say: 'The Lord cannot do this.' But this neither diminishes the Lord's boundless majesty, nor erases this infinite diversity of the Lord's realm, nor does it set a boundary that 'through faith, this can happen, but this cannot happen.' That which is true will remain true. It is our choice whether we accept it, seek it, recognize it, test it, or turn our face away from it. Yet wisdom lies in abandoning obstinate prejudice and testing it at least once. Although the truths concerning the Lord and the Lord's power and capacity, despite being absolute truth, certainly require faith in order to be revealed, an unbiased seeker surely receives an inkling of them. For us ordinary people-if there is even a little faith in the existence of the Lord-the most supremely beneficial practice is that, making our faith in the Lord even firmer, we begin to seek His help under any pretext whatsoever. In this, there is nothing but benefit. It is also said that 'One should not engage in worship of the Lord with selfish desire (sakāma upāsanā); because in reality there is no genuine faith, and for this reason the desired fruit is not attained, which instead produces even greater disbelief.' This statement is quite correct. Such a thing happens, but let us consider: what have we lost in this? Previously too, there was no faith; it was merely a false imitation of faith, a delusion of possessing faith; for when genuine faith is present, it is impossible that a response will not come from the Lord-a response will most certainly come. That we received no response is itself the blazing proof that our faith was not, and is not, in the Lord. Now, when the desired response was not received, if the delusion was dispelled and the true state of our mind was revealed, then is this a gain

Original

क्या हानि हुई ? हमारी स्थिति जो पहले थी वही अब है, अधिक लाभ यह हुआ कि श्रद्धाका दम्भ अब हम नहीं करेंगे । साथ ही एक बहुत बड़ा लाभ हमारी जानकारीमें न आकर ही और हो गया । उतने मास, उतने दिन या उतने घण्टे जो प्रभुके सम्पर्कमें बीते, इस निमित्तसे हमने प्रभुको इतने समयके लिये जो अपने मनमें बसाया, यह इतनी मूल्यवान् सम्पत्ति एकत्र हो गयी कि उसकी तुलना नश्वर जगत्‌के किसी भी पदार्थसे सम्भव ही नहीं । इतना ही नहीं, सचमुच हमारे अन्दर सच्ची श्रद्धाके बीज भी बिखेर दिये गये । उन बीजोंकी क्रिया बढ़नेपर अश्रद्धाका हमारा यह आवरण भी नष्ट हो जायगा । फिर हम बाहर- भीतर समान बन जायँगे । अत: ऐसी अश्रद्धा भी होनेकी सम्भावना हो तो यह भी वरण करनेयोग्य है, प्रभुसे न जुड़नेकी अपेक्षा उनसे जुड़कर ऐसी अश्रद्धाको मोल ले लेना भी बहुत ही मङ्गलकारक है । जैसे भी हो तथा परिणाममें कुछ भी हाथ लगे, किसी निमित्तसे हम प्रभुसे जुड़ें यही सार बात है । अन्तमें एक बात और रही, जिसका जानना आवश्यक है । रोग- दुःखसे त्राण पानेके लिये अथवा अपनी अभिलषित वस्तुकी प्राप्तिके लिये यदि हम प्रभुकी सहायता लें तो उसका रूप क्या होना चाहिये, उसका ढंग क्या होना चाहिये ? उसका प्रकार क्या है ? तो उसके लिये अत्यन्त संक्षेपमें तथा सरलतासे समझमें आनेवाली बातें ये हैं— १—कल्पना करें, शरीरमें कोई व्याधि हो गयी, गठियाकी पीड़ासे प्राण व्याकुल हैं, इससे मुक्त होनेके लिये हम प्रभुसे सहायता चाहते हैं । उसके लिये हमें चाहिये कि अपनी सारी शक्ति बटोरकर उनको एक बार पीड़ासे हटाकर हम ऐसी भावना करें—'हमारे भीतर- बाहर, दाहिने-बायें, आगे-पीछे, नीचे-ऊपर हमारे अणु-अणुमें

English translation

What loss occurred? Our state remains what it was before, with the additional benefit that we shall no longer make a pretentious display of faith. Alongside this, another tremendous benefit came about without our even realizing it. Those months, those days, or those hours that were spent in contact with the Lord, and our enshrining of the Lord within our heart for that duration under this pretext, became the accumulation of a wealth so precious that it cannot possibly be compared to any object in this perishable world. Not only this, but the seeds of true faith were also truly sown within us. As the potency of those seeds grows, this veil of doubt and disbelief will also be destroyed. Then we shall become consistent both inwardly and outwardly. Therefore, even if there is a possibility of such temporary disbelief arising, it is still worthy of acceptance; taking on such doubt through connecting with the Lord is far more auspicious than remaining disconnected from Him. Come what may, and whatever the immediate outcome, that we connect with the Lord through some pretext is the ultimate essence. Finally, there remains one more matter that is essential to understand. If we seek the Lord's assistance to be delivered from illness and distress, or to attain a desired object, what form should that take, and what should be its method? What is the manner of it? For this, the points explained with utter brevity and clarity are as follows:Imagine that an ailment has arisen in the body, the vital breath is distressed by the agony of arthritis, and we seek the Lord's assistance to be freed from this. For that, we should gather all our inner faculties, withdraw them for once from the pain, and cultivate this contemplative feeling: "Within and without us, to our right and left, before and behind us, below and above, in every single atom of our being,

Original

आनन्दमय प्रभु भरे हुए हैं, यहाँ सर्वत्र प्रभुका अनन्त असीम अपार आनन्द भरा है । प्रभुकी अखण्ड अपरिसीम शान्ति सर्वत्र फैली हुई है, हम प्रभुके उस आनन्दमें, उस शान्तिमें ही डूबे हुए हैं । प्रभुके आनन्दका, उनकी शान्तिका समुद्र लहर रहा है, हमारा अणु-अणु अपार अनन्त असीम आनन्दसे, शान्तिसे भर गया है ।' इस प्रकारकी भावनामें मनको सर्वथा डुबो देनेका प्रयास करें । यह नहीं कि पीड़ाको याद कर-करके प्रभुको बार-बार पीड़ाकी स्मृति दिलावें । प्रभु पहलेसे जानते हैं कि हमारी इच्छा क्या है । अब यदि हम सचमुच इस भावनासे मनको एक बार पूरा-पूरा भर सकें, उस मनको जिसमें यह विश्वास पहलेसे ही भरा हो कि प्रभु हमारी गठियाकी पीड़ाको निश्चय मिटा देंगे तो सच मानें, भावना टूटते-न-टूटते गठियाकी पीड़ा भी न जाने कहाँ चली जायगी और हमारा रोम-रोम प्रभुके प्रति कृतज्ञतासे भर उठेगा । दृढ़ विश्वास एवं मनकी एकाग्रता—दो ही बातें अपेक्षित हैं । ये तो होनी ही चाहिये । इसमें भी पीड़ावश एकाग्रतामें त्रुटि आवे तो वह भी क्षम्य है । पर विश्वास शिथिल न हो यह अत्यन्त आवश्यक बात है । विश्वासकी कमी ही फल-उत्पादनमें विलम्ब करती है । अतः एक बारकी भावनामें पीड़ा न मिटे तो विश्वासको और भी सुदृढ़ बनाकर यह भावना बार-बार करते ही जायें ! विश्वासका काँटा जहाँ अपेक्षित स्थानपर आया कि निश्चय ही या तो प्रभु हमारी पीड़ा हर लेंगे या पीड़ा मिटानेकी वासना हरकर हमारे अन्दर एक अद्भुत शान्ति, सहिष्णुताका संचार कर देंगे । फिर पीड़ाका अनुभव भले हो, पर मन सर्वथा अनुद्विग्न एवं शान्त होकर एक अनिर्वचनीय आनन्दसे भर उठेगा । यह आनन्द कैसा होता है, इसे हम केवल अनुभव कर पायेंगे, दूसरेको बता सकें, यह सम्भव नहीं ।

English translation

the blissful Lord is fully present; here, everywhere, the infinite, boundless, immeasurable bliss of the Lord is brimming. The Lord's unbroken, limitless peace is spread everywhere, and we are completely immersed in that very bliss, in that very peace of the Lord. The ocean of the Lord's bliss and His peace is surging with waves, and every single atom of ours is filled with boundless, infinite, limitless bliss and peace." Strive to immerse the mind entirely in such a contemplation. It should not be that, remembering the pain again and again, one keeps reminding the Lord of the affliction. The Lord already knows what our wish is. Now, if we can truly and completely fill the mind once with this contemplation-a mind in which the firm faith is already present that the Lord will definitely remove the pain of our arthritis-then believe it truly, even before the meditation concludes, the arthritic pain will vanish who knows where, and every pore of our being will surge with gratitude toward the Lord. Firm faith and concentration of mind-these are the only two prerequisites. These must certainly be present. Even herein, if some lapse in concentration occurs due to physical pain, that too is pardonable. But it is an absolute necessity that faith should never waver. It is the deficiency of faith alone that delays the bearing of fruit. Therefore, if the pain does not subside in a single attempt at this contemplation, make faith even firmer and continue practicing this visualization repeatedly! As soon as the needle of faith reaches the required mark, the Lord will certainly either dispel our pain or, by removing the craving to be rid of the pain, infuse within us a wonderful peace and endurance. Then, even if bodily pain is felt, the mind, becoming completely unperturbed and peaceful, will be filled with an ineffable bliss. What this bliss is like can only be experienced by oneself; it is not possible to describe it to another.

Original

२—किसी अभिलषित वस्तुकी प्राप्तिका उद्देश्य होनेपर एक बार प्रभुसे अपनी इच्छा निवेदन कर दें । प्रभु जानते तो हैं ही, पर अपने सन्तोषके लिये ही ऐसा कर लें । फिर निश्चिन्त हो जायँ—इस भावनासे कि प्रभु हमारी इस इच्छाको अवश्य-अवश्य पूरी करेंगे ही । इसके बाद प्रभुके अनन्त वैभवमय स्वरूपमें अपने मनको डुबो दें, डुबाये रखें । हठात् एक दिन देख पायेंगे कि यह मनोरथ पूर्ण हो चुका है । अथवा यह प्रत्यक्ष-सा अनुभव हो जायगा कि अमुक समयपर वह वस्तु हमें मिल जायगी अथवा यह होगा कि मनमें उस वस्तुको प्राप्त करनेकी इच्छा ही सर्वथा मिट जायगी । ३—दु:खमें पड़े हुए अपने किसी स्वजन-सम्बन्धी या मित्रके लिये भी हम प्रभुकी सहायताका आवाहन उपर्युक्त भावनाकी प्रक्रियासे कर सकते हैं । ऐसा करना अपने उस सम्बन्धी-मित्रके प्रति हमारी इतनी अद्भुत चमत्कारपूर्ण सेवा होगी कि जिसकी कल्पना भी अभी हम नहीं कर सकते । अपने जिस मित्र-स्वजनके लिये प्रभुकी सहायता अपेक्षित हो, उसकी मानसिक मूर्ति अपने सामने हम खड़ी कर लें । मन-ही-मन उसे देखते हुए हम यह भावना आरम्भ करें—'यहाँ इसके भीतर- बाहर, ऊपर-नीचे, दाहिने-बायें सर्वत्र प्रभु भरे हैं, उनका आनन्द, उनकी शान्ति भरी है…।' ऊपर वर्णित भावनाको ही अपने मित्रकी उस मानसिक मूर्तिमें भर दें । यहाँतक कि मूर्तिका अस्तित्व, स्मृति तो विलुप्त हो जाय और वहाँ बच रहें केवल प्रभु, उनका अखण्ड और अनन्त आनन्द, उनकी शाश्वती शान्ति । हमें पीछे यह जानकर विस्मय होगा कि हमारे उस मित्रके दुःखका अत्यन्त चमत्कारपूर्ण ढंगसे अवसान हो गया है, उसकी परिस्थिति अचानक अजीब ढंगसे सुधर गयी है अथवा बाह्य परिस्थिति तो ज्यों-की-त्यों है, पर मित्रके स्वभावमें, मनमें कुछ

English translation

  1. When the objective is to obtain a desired object, submit your wish to the Lord once. The Lord certainly knows it already, but one may do so simply for one's own satisfaction. Then become free from worry, with the conviction that the Lord will definitely fulfill this desire of ours. Thereafter, immerse the mind in the Lord's infinite, glorious form and keep it immersed. Suddenly one day you will see that this cherished wish has been fulfilled. Or it will be experienced almost palpably that at a certain time that object will be received by us, or else the desire to obtain that object will itself vanish completely from the mind. We can also invoke the Lord's assistance for a kinsman, relative, or friend who is in distress through the same process of contemplation mentioned above. Doing so will be such a wonderful and miraculous service to that relative or friend as we cannot even imagine at present. For whichever friend or kinsman the Lord's help is sought, visualize his form in the mind before you. Beholding him mentally, begin this contemplation: "Here, within and without him, above and below, to the right and left, everywhere the Lord is fully present, His bliss and His peace are brimming..." Infuse the mental image of your friend with the very contemplative feeling described above, to such a degree that the separate existence and memory of that form dissolve away, and there remains only the Lord, His undivided and infinite bliss, and His eternal peace. Later, we shall be astonished to learn that our friend's suffering has come to an end in an exceptionally miraculous manner, his circumstances have unexpectedly improved in a wondrous way, or, even if the external situation remains as it was, something magical has occurred in the friend's disposition and mind;

Original

जादू-सा हो गया है; उसकी चिन्ता, उद्विग्नता मिट गयी है और वह एक अद्भुत शान्तिका अनुभव करने लगा है । अवश्य ही इस प्रक्रियामें भी सफलता निर्भर करती है इसी बातपर कि (१) स्वयं हमारे मनमें प्रभुके प्रति कितनी, कैसी श्रद्धा है और (२) सहायताका आवाहन करते समय मनकी एकाग्रता कैसी-किस जातिकी थी । बस, सहायताके आवाहनका प्रकार उपर्युक्त दो बातोंमें ही प्रायः आ जाता है । इतना ही बहुत है । इसमें किसीका मतभेद हो ही नहीं सकता कि प्रभुके साथ सर्वथा निष्कामतापूर्ण सम्बन्ध ही उपासनाका पवित्र आदर्श है । प्रभुसे कुछ भी माँगना वास्तवमें है अज्ञता ही । हमारे लिये जो भी आवश्यक है, उसे प्रभु हमारे बिना माँगे ही आगे-से-आगे देते रहते हैं, देते रहेंगे । परम स्नेहमयी जननीकी भाँति हमारे लिये सब कुछ वे पहलेसे ही सुव्यवस्थित कर रखते हैं । उनसे हम क्या माँगें, क्यों माँगें ? यह बुद्धि भी हमारे अन्दर कहाँ कि हम निर्णय कर लें—हमें क्या चाहिये और क्या नहीं चाहिये । किन्तु जब हमें अभावकी अनुभूति हो रही है और प्रभुसे विमुख होकर हम भटक रहे हैं, तब इस परिस्थितिमें जो भी निमित्त हमें प्रभुसे जोड़ सके, उसको अवश्य-अवश्य ग्रहण कर लेना चाहिये । यह भी सन्तोंका अनुमोदित मत है, इसमें भी सभी एकमत हैं । हमें भी यह अभिप्रेत होना ही चाहिये कि जैसे भी हो हमारा मुख तो प्रभुकी ओर हो जाय । फिर— सन्मुख होइ जीव मोहि जबहीं । जन्म कोटि अघ नासहिं तबहीं ॥

English translation

his anxiety and agitation have been erased, and he has begun to experience an extraordinary peace. Of course, in this process too, success depends precisely upon these factors: (1) how much and what kind of faith we ourselves harbor in our heart toward the Lord, and (2) what quality and degree of concentration of mind was present while invoking the assistance. Indeed, the method of invoking assistance is largely encompassed within the two points described above. This alone is sufficient. There can be no difference of opinion on the fact that an entirely desireless relationship with the Lord is the holy ideal of worship. Asking for anything from the Lord is, in truth, nothing but ignorance. Whatever is necessary for us, the Lord keeps providing and will continue to provide in advance, even without our asking. Like a most loving mother, He keeps everything well arranged for us beforehand. What should we ask of Him, and why should we ask? Where do we even have the discernment to decide what we truly need and what we do not need? But when we are experiencing a sense of lack and are wandering astray with our faces turned away from the Lord, then under such circumstances, whatever pretext can connect us to the Lord should most certainly be embraced. This is also the approved doctrine of the saints, and all are unanimous on this point. Our primary intent too must simply be that, somehow or other, our face turns toward the Lord. And then:[Awadhi] The moment a living soul turns its face toward Me, all the sins of millions of births are destroyed that very instant.