राम

हमारा जगत्

Our World

Chapter 9 of 21Source coverage: 70–789 paired passages

Original

हमारा जगत्

जगत्‌को हम जिस रूपमें देखेंगे, जगत् हमारे लिये ठीक वैसा ही बन जायगा। यदि हम इसे सर्वथा प्रभुसे पूर्ण देखें, प्रत्येक रूपको प्रभुका रूप समझें--जो वास्तवमें सत्य तथ्य है--तो हमारे लिये प्रभुसे अतिरिक्त यहाँ अन्य कुछ भी नहीं है। पर कहीं यह हमारा शत्रु, यह मित्र, यह अपना, यह पराया, यह दुष्ट, यह साधु, यह ऊँचा, यह नीचा, यह अमीर, यह गरीब, यह सुन्दर, यह कुत्सित--इस प्रकार अगणित विभिन्न भावोंको स्वीकार कर हम जगत्‌को देखेंगे, तो फिर हमारा जैसा भाव होगा उसीके अनुरूप बनकर वह हमारे सामने आयेगा। हम तनिक अन्तर्मुख होकर विचार करें तो दीखेगा कि हम जिन्हें शत्रु-मित्र आदि मानते हैं, उन सबमें आत्मारूपसे प्रभु तो एक ही हैं। आत्मामें, प्रभुमें कोई दोष नहीं, मलिनता नहीं, विकार नहीं। वहाँ तो सर्वथा विशुद्ध एकरस ज्ञान एवं आनन्द भरा है, फिर हम क्यों नहीं अपनी दृष्टि बाहरसे हटाकर आत्मामें, प्रभुमें केन्द्रित कर दें? यदि हम ऐसा कर सकें तो इसका निश्चित परिणाम यह होगा कि हमारी वह दृष्टि सबके अन्तरमें विराजित प्रभुको बाहर भी व्यक्त कर देगी। दूसरे शब्दोंमें कहनेपर यह कि फिर हमारे लिये शत्रु-मित्र, ऊँच-नीच आदि विभिन्न भावना मिटकर सदा सर्वत्र एकमात्र प्रभु एवं प्रभुकी लीला--बस, इतना ही बच रहेगा। किंतु हमें अवकाश कहाँ, जो प्रभुकी ओर हम झाँकें। हम तो हाथ धोकर पड़े हैं भोगोंके पीछे। एक कामना उठती है, उसकी पूर्तिके लिये एड़ी-चोटीका पसीना एक कर देते हैं। उसकी पूर्ति होते-न-होते

English translation

Our World

In whatever form we view the world, the world will become precisely that for us. If we see it as completely filled with the Lord, understanding every form to be the Lord's form-which is indeed the true fact-then for us there is nothing else here apart from the Lord. But if, adopting countless diverse attitudes-such as this is our enemy, this a friend, this is our own, this a stranger, this is wicked, this a saint, this is high, this is low, this is rich, this is poor, this is beautiful, this is ugly-we view the world, then conforming to whatever our attitude may be, it will appear before us. If we turn inward for a moment and reflect, it will be seen that among all those whom we consider enemies, friends, and the like, the Lord alone is one as the Self. In the Self, in the Lord, there is no flaw, no impurity, no modification. There, entirely pure, uniform knowledge and bliss are filled; why then do we not turn our gaze away from the outside and center it upon the Self, upon the Lord? If we can do so, its certain consequence will be that our gaze will manifest externally too the Lord seated within the heart of all. Stated in other words: then for us, various notions such as enemy-friend, high-low, and so forth having dissolved, forever and everywhere only the one Lord and the Lord's divine play-just this much-will remain. Yet where do we have the leisure to look toward the Lord? We are relentlessly pursuing sense-enjoyments. A desire arises, and to fulfill it we exert ourselves to the utmost. No sooner is it fulfilled

Original

दस-बीस नयी-नयी कामनाएँ खड़ी हो जाती हैं और हम उनके पीछे पागल हो उठते हैं। धर्म-अधर्म, न्याय-अन्यायके विचारको ताकपर रखकर उनकी पूर्तिके लिये सब कुछ करते रहते हैं। वे यदि पूर्ण होती हैं तो फिर लोभ बढ़ता है, अधिकाधिक मात्रामें उन्हें पानेके लिये हमारा मन लालायित हो जाता है। और कहीं उनकी पूर्तिमें बाधा आ गयी तो क्रोध उत्पन्न होता है। जिसके निमित्तसे बाधा आती है, उसके प्रति हमारे मनमें द्वेष भर जाता है और हम उसे अपनी राहका काँटा समझकर उखाड़ फेंकनेमें जुट पड़ते हैं। इन झंझट-झमेलोंमें ही हम रचे-पचे रहते हैं। यही करते-करते जीवनकी सन्ध्या आ जाती है तथा संस्कारोंके ढेरको और भी बोझिल बनाकर हम यहाँसे विदा हो जाते हैं। जीवनमें हमें बहुत ही कम समय मिलता है जब हम यह सोच सकें--जगत् क्या है, हम कौन हैं, कहाँसे आये हैं, किसलिये आये हैं, क्या करने आये हैं, हममें करनेकी शक्ति कहाँसे आ रही है, उस शक्तिसे हम कर क्या रहे हैं, प्रभुके प्रति भी हमारा कोई कर्तव्य है या नहीं, उनसे जुड़नेकी आवश्यकता भी हमें है या नहीं? इन प्रश्नोंकी ओर हमारा ध्यान ही नहीं जाता। जाता होता तो न्यूनाधिक मात्रामें हमें भी अवश्य दीखता कि यह जगत् प्रभुमय है--प्रभुका स्वरूप है, उन्हींके अभिनयका पसारा है। हम भी हैं उन चिदानन्दमय प्रभुके एक अंश, उन विश्वसूत्रधारके इस महान् अभिनयके एक पात्र, अनन्त अपरिसीम आनन्द-सागरमें ही उठी हुई एक तरङ्ग। हम आये हैं प्रभुमें रहकर प्रभुके साथ खेलने, उन्हींके साथ सदा रहकर उनकी सत्ता, शक्ति, स्फूर्ति और प्रेरणासे क्रियाशील होकर खेल-खेलकर उनका ही खेल उनको दिखाने, उनके सौंपे हुए अभिनयको पूर्ण करने। उन्हींकी शक्ति हमारी आँखोंमें स्फुरित होती है और हमारी आँख इन अगणित

English translation

than ten or twenty new desires stand up, and we go mad after them. Setting aside the consideration of virtue and vice, justice and injustice, we keep doing everything for their fulfillment. If they are fulfilled, then greed increases, and our mind becomes yearning to obtain them in greater and greater measure. And if somehow an obstacle arises in their fulfillment, anger is generated. Toward the one who becomes the cause of the obstacle, malice fills our mind, and regarding him as a thorn in our path, we set about tearing him out. In these very troubles and entanglements we remain engrossed. Doing just this, the evening of life arrives, and making the heap of latent impressions even heavier, we depart from here. In life we find very little time when we can reflect: What is the world, who are we, whence have we come, for what purpose have we come, what have we come to do, from where is the power of action coming within us, what are we doing with that power, do we have any duty toward the Lord or not, do we even need to connect with Him or not? Our attention does not go toward these questions at all. Had it gone, then to a greater or lesser degree it would certainly have appeared to us too that this world is permeated by the Lord-it is the very form of the Lord, the expanse of His own enactment. We too are an eternal part of that Lord who is embodiment of Consciousness-Bliss, a character in this great play of that cosmic Director, a wave arisen in the infinite, boundless ocean of bliss. We have come to play with the Lord while abiding in the Lord, to remain ever with Him and, being activated by His existence, power, vitality, and inspiration, to playfully show His own play to Him, to fulfill the role assigned by Him. His power alone radiates in our eyes, and our eyes behold these countless

Original

८ सत्सङ्ग-सुधारूपोंको ग्रहण करनेमें समर्थ होती हैं, उनकी शक्ति पानेपर ही कान, त्वक्, रसना, नासा--ये इन्द्रियाँ क्रमशः अपने-अपने विषय शब्द, स्पर्श, रस, गन्धका अनुभव कर पाती हैं। उनकी शक्तिसे ही हमारे हाथ-पैर स्पन्दित होते हैं, क्रियाशील--गतिशील होते हैं। हमारा मन मनन करता है उनकी शक्तिसे। बुद्धि निश्चय करती है उनकी शक्तिसे। उनकी शक्तिसे ही शक्तिशाली बनकर हम यहाँ निरन्तर खेल रहे हैं। हमारा एकमात्र कर्तव्य ही है कि हम उन विश्वसूत्रधार प्रभुके द्वारा सौंपे हुए अभिनयको उन्हींकी शक्तिके बलपर ठीक-ठीक सुचारुरूपसे पूरा कर दें। साथ ही उनपर, उनके आदेशोंपर दृष्टि रखते हुए ही हम ऐसा करें, अपना एक-एक कर्तव्य पूरा करें। अपने स्वरूपपर तथा प्रभु एवं जगत्‌के स्वरूपपर विचार करनेका यदि हमें समय होता और हम सचमुच विचार करते तो उपर्युक्त अनुभूति हमें होती ही तथा अन्तमें किसी दिन यह अनुभव भी होकर ही रहता कि 'हम' भी कथनमात्रको हैं, वास्तवमें हैं केवल प्रभु और यह है सब कुछ उनकी लीला।जो हो, यदि हम अब भी चेत जायें तो काम बन जाय। प्रातःका भूला सायंकाल भी घर पहुँच जाय तो कोई बात नहीं। जीवनके दिन जो गये सो गये, शेषके एक-एक क्षणका हम सदुपयोग करें। “गयी सो गयी अब राख रहीको।” बड़ी तत्परतासे लगकर जगत्‌के इन अगणित असंख्य विभिन्न बदलते हुए भावोंमें सदा समानरूपसे रहनेवाली सत्ताको, एकरस विराजित सच्चिदानन्दघन प्रभुको हम ढूँढ़ निकालें, उन्हें ढूँढ़कर हम उनमें स्थित हो जायें। फिर जगत्‌ हमारे लिये और ही बन जायगा। जिसे आज हम चोर-डाकू समझते हैं, जिससे सदा शङ्कित रहते हैं कि हमें लूट न ले, वह व्यक्ति फिर हमारे लिये चोर-डाकू नहीं रहेगा, प्रभु बन जायगा। जो आज हमारा विरोधी है,

English translation

are able to perceive forms; only upon receiving His power are the senses of ear, skin, tongue, and nose able to experience their respective objects--sound, touch, taste, and smell. It is solely through His power that our hands and feet move, becoming active and dynamic. Our mind contemplates through His power. The intellect resolves through His power. Becoming powerful solely through His power, we are ceaselessly playing here. Our sole duty is that, on the strength of His own power, we properly and flawlessly carry out the dramatic role assigned to us by that Lord, the cosmic director. Moreover, keeping our gaze fixed upon Him and upon His commands, let us act in this manner and fulfill each and every one of our duties. If only we had the time to reflect upon our own true nature, as well as the nature of the Lord and the universe, and had we truly reflected, the aforementioned realization would certainly have dawned upon us; and ultimately, one day, this realization would inevitably arise: that even "we" exist merely in name, and in reality there is only the Lord, and all this is nothing but His divine play. Be that as it may, if we awaken even now, our purpose can still be accomplished. If one who lost the way in the morning returns home by evening, nothing is lost. The days of life that are gone are gone; let us make the best use of every remaining moment. [Braj] "What is gone is gone; now protect what remains." Engaging ourselves with great earnestness, let us seek out that Reality which abides ever uniformly amid these countless, innumerable, diverse, and changing moods of the world--the Lord, the embodiment of dense Existence-Consciousness-Bliss, serenely present in unchanging harmony; and having found Him, let us become established in Him. Then the world will become entirely transformed for us. The person whom we consider a thief or robber today, of whom we are always apprehensive lest he rob us, will no longer remain a thief or robber to us, but will become the Lord Himself. The one who is our adversary today,

Original

प्रतिद्वन्द्वी है, जिसे हम अपनी मान-मर्यादा छीननेवाला मानते हैं, वही हमारे लिये अपना-से-अपना बन जायगा। आज जिसे दुष्ट, पतित मानकर हम घृणा करते हैं, फिर उसे देखकर आदर उमड़ आयेगा। आज किसी धनाढ्य व्यक्तिको देखकर या तो हम ललचा उठते हैं, वैसे ही बननेकी वृत्ति हममें उदय हो जाती है अथवा उसके वैभवको देखकर हमारे हृदयमें आग लग जाती है और उसे गरीबोंका शत्रु पूँजीवादी कहकर मटिया-मेट कर देनेकी योजनामें लग जाते हैं। पर फिर ऐसा नहीं होगा। अपितु ऐसा प्रतीत होगा--प्रभु ही तो इस रूपमें हैं, यह सारा वैभव उन्हींका तो है, हमारा ही है। आज तो यह बात है कि हम मोटरमें बैठे होते हैं, एक कोढ़ी अपने गले हुए हाथोंको हमारे सामने कर अथवा फटे चिथड़ोंसे शरीर ढँके नरकङ्काल बना हुआ एक भिखारी हमें सलाम कर पैसे माँगता है, हम उसे एक-दो बार मना करते हैं। फिर भी जब वह नहीं मानता तो हम या तो उबल पड़ते हैं, और 'अजी, ये सब पेशावाले बदमाश हैं' कहकर घृणा-भर्त्सनासे उसे तर कर देते हैं, या जले-भुने मनसे ही पिण्ड छुड़ानेके लिये एक पैसा फेंक देते हैं। पर फिर ऐसा नहीं कर सकेंगे। वह कोढ़ी, वह भिखारी हमारे लिये वन्दनीय बन जायगा। हम उसे जो कुछ भी दे सकते हैं, देकर यथायोग्य उसकी सेवा कर अपनेको परम कृतार्थ अनुभव करेंगे, आँखें भर आयेंगी--'नाथ ! तुम्हारा यह स्वाँग कितना विचित्र है !' आज तो हमारी यह दशा है कि हम रेलके डिब्बेमें सफर करते होते हैं, किसी स्टेशनपर बेचारा भोला-भाला कोई ग्रामीण कहीं भी स्थान न पाकर गाड़ी छूटनेकी आशङ्कासे हमारे डिब्बेमें चढ़ना चाहता है, उस समय उसके साथ प्रेमका बर्ताव न कर उसे नीचे धक्का दे देनेमें, डिब्बेके दरवाजेपर पड़ी हुई उसकी गठरीको नीचे फेंक देनेमें हमें तनिक भी

English translation

our rival, whom we regard as one who strips away our honor and dignity, will become the dearest of the dear to us. The one whom we despise today, regarding him as wicked and fallen, will evoke an outpouring of reverence when seen hereafter. Today, upon seeing a wealthy person, we either become covetous, a desire arising within us to become like him, or our heart catches fire with envy at the sight of his opulence, and calling him a capitalist enemy of the poor, we engage in schemes to ruin him. But hereafter it will not be so. Rather, it will appear thus: the Lord Himself is present in this form, all this opulence belongs only to Him, and hence belongs to us as well. Today the situation is such that while sitting in a car, if a leper extends his decaying hands before us, or a beggar reduced to a living skeleton with his body covered in tattered rags salutes us asking for money, we refuse him once or twice. Even then, when he persists, we either flare up in anger and douse him with disgust and reproach, saying, "Oh, these people are all professional rogues!" or with an irritated heart toss a coin just to get rid of him. But hereafter we shall not be able to do such a thing. That leper, that beggar will become venerable to us. Whatever we can give him, giving that and serving him appropriately, we shall feel supremely blessed; our eyes will well with tears: "O Lord! How wondrous is this disguise of Yours!" Today our condition is such that when traveling in a railway carriage, if at some station a poor, innocent villager, finding no room anywhere and fearing that the train might leave, tries to board our compartment, at that moment, instead of treating him with love, we feel no shame at all in shoving him down and throwing down his bundle lying at the compartment door;

Original

लज्जा नहीं आती, आँखें मटकाकर, हाथ नचाकर खरी-खोटी सुनाते हुए उसपर रोब गाँठकर फाटक बन्द कर लेनेमें हमें गौरवका अनुभव होता है। पर फिर ऐसा व्यवहार हमसे कदापि सम्भव नहीं होगा। फिर तो हमारे लिये बगलकी सीटपर सूट-बूटसे सज्जित गोरे-चिकने चमकते चेहरेवाले हमारे साथी मुसाफिरमें एवं मैले-कुचैले कपड़े पहने खुरदरे मुखवाले उस ग्रामीणमें कोई अन्तर न होगा। दोनोंमें एक ही प्रभु समानरूपसे अवस्थित हैं, यह अनुभूति हमें निरन्तर बनी रहेगी। दोनोंके ही दर्शन हममें समान प्रेम एवं उल्लासका सञ्चार करेंगे, दोनोंके प्रति हमारा विनयपूर्ण आदर्श व्यवहार होगा। आज एक ओर तो यह हाल है कि हम ठूँस-ठूँसकर खाते हैं, अधिक खा-खाकर बीमार पड़ते हैं, हमारे यहाँ पेटियों कपड़े भरे पड़े हैं, प्रातःकालके कपड़े अलग, आफिसके अलग, क्लब जानेके अलग, सोनेके अलग--घड़ी-घड़ी हम पोशाक बदलते रहते हैं। मतलब यह कि बिना हिचकके हम अन्न- वस्त्रका अपव्यय करते हैं तथा दूसरी ओर एक परिवार है, जहाँ किसीको भी पेटमें डालनेके लिये एक मुट्ठी दाना नहीं, अङ्ग ढँकनेको भी पर्याप्त वस्त्र नहीं--अन्न-वस्त्रके लाले पड़ रहे हैं तथा यह सब देख-सुनकर भी हम महलमें बैठे मौज उड़ाते हैं, किन्तु फिर हमसे यह हाल देखा नहीं जायगा। अपना सर्वस्व हम दुःखी अनाथके रूपमें विराजित प्रभुकी सेवामें अर्पण कर देंगे। आज हम जो युवक-युवती हैं, प्रेमी-प्रेमास्पद होनेका दम भरनेवाले हैं, वे सौन्दर्यकी अपनी-अपनी कल्पना कर उसके पीछे पागल हो जाते हैं--युवकके लिये उसकी सौन्दर्य-विषयक कल्पनापर खरी उतरनेवाली युवती, युवतीके लिये उसकी कल्पनाका सुन्दर युवक उन्मादकी वस्तु है। पर फिर हमारी यह दशा होगी कि रूप-यौवनसम्पन्न युवक-युवती तथा घूरेपर पड़ी, खाज

English translation

we roll our eyes, gesture with our hands, speak harsh words, and feeling a sense of pride in asserting our dominance over him, we shut the door. But hereafter such behavior will never be possible for us. Then, for us, there will be no difference between our fellow passenger on the adjacent seat, adorned in suit and boots with a fair, smooth, glowing face, and that villager dressed in soiled clothes with a rugged face. That the one Lord is equally seated within both will remain our continuous realization. The sight of both will infuse equal love and joy within us, and our conduct toward both will be humble and exemplary. Today, on the one hand, the state of affairs is such that we gorge ourselves, falling ill from overeating; our boxes are packed with clothes--different clothes for the morning, different for the office, different for going to the club, different for sleeping--every moment we keep changing our attire. That is to say, without hesitation we squander food and clothing; whereas on the other hand there is a family where no one has even a fistful of grain to put in their stomach, nor sufficient clothing to cover the body--they are desperately yearning for food and clothing; and seeing and hearing all this, we sit in our mansion enjoying worldly pleasures. But hereafter we shall not be able to bear the sight of such distress. We will dedicate our all to the service of the Lord residing in the form of the suffering and destitute. Today, those of us who are young men and women, boasting of being lovers and beloveds, form individual concepts of beauty and go mad after them--for a young man, a young woman who matches his ideal of beauty, and for a young woman, a handsome youth of her imagination, becomes an object of infatuation. But hereafter our state will be such that between a youth endowed with beauty and youthfulness, and a mangy,

Original

खुजलाती हुई, उड़े हुए बालोंवाली कुतियामें, कुत्तेमें हमें एक प्रभुकी समान सत्ता व्यक्त दीखेगी, हमारा हृदय सुन्दर और वीभत्स दोनों ही रूपोंमें भगवान्‌को देखकर दोनोंको ही यथायोग्य प्यार देनेके लिये निरन्तर प्रस्तुत रहेगा। सौन्दर्यकी हमारी परिभाषा भी जो अब है, उससे सर्वथा दूसरी होगी। थोड़ेमें कहनेपर यह कि फिर हमारे लिये सम्पूर्ण जगत्‌ एवं जगत्‌का व्यवहार ही पलट जायगा ! एक ही प्रभु हमें इन अनन्त विभिन्न रूपोंमें और व्यवहारोंमें अनुस्यूत दीखने लगेंगे। सर्वत्र हमारे लिये आनन्द, प्रेम एवं शान्तिका समुद्र लहराता रहेगा। अवश्य ही ऐसा होगा तब, जब हम एक बार यहाँकी इस असीम विषमतासे दृष्टि हटाकर इसकी ओटमें नित्य समभावसे विराजित प्रभुको ढूँढ़ लेंगे और उन्हें पाकर उन्हींमें अविचलरूपसे स्थित हो जायँगे।ऐसा हो जाना कोई अत्यन्त कठिन हो, सो बात भी नहीं, इसके लिये हमारी सच्ची इच्छा होनी चाहिये। फिर मन धीरे-धीरे बदलने लगेगा। यह सर्वथा सत्य है--काममय एवायं पुरुष इति स यथाकामो भवति तत्क्रतुर्भवति यत्क्रतुर्भवति तत्कर्म कुरुते यत्कर्म कुरुते तदभिसम्पद्यते ।(बृहदारण्यक ४ । ४ । ५)'यह पुरुष काममय है, जैसी कामनावाला होता है, वैसा निश्चय- वाला होता है, जैसा निश्चयवाला होता है, वैसा कर्म करता है, जैसा कर्म करता है, वैसे फलको प्राप्त होता है।'अतः सबसे पहले हमारा यह प्रयास होना चाहिये कि 'हमें सर्वत्र प्रभुका साक्षात्कार हो', हमारे चित्तमें यह इच्छा जाग्रत्‌ हो। मौखिक इच्छा तो बहुतोंमें देखी जाती है, पर उससे काम नहीं होता। यह इच्छा ऐसी हो कि इसमें अन्य समस्त इच्छाएँ विलीन हो जायें। असलमें

English translation

scratching, hairless bitch or dog lying on a refuse heap, we shall see the one equal presence of the Lord manifested; our heart, perceiving God in both the beautiful and the hideous forms, will constantly remain prepared to give appropriate love to both. Our definition of beauty, too, will become entirely different from what it is now. In short, for us the entire world and the dealings of the world will become completely transformed! The one Lord will begin to appear interwoven through all these infinite, diverse forms and interactions. Everywhere, an ocean of bliss, love, and peace will surge for us. This will certainly happen when, turning our gaze away once from this boundless inequality here, we seek out the Lord Who eternally abides in perfect equanimity behind its veil, and having attained Him, become unswervingly established in Him. Nor is it the case that such a transformation is exceedingly difficult; for this, we must have a genuine desire. Then the mind will gradually begin to change. This is entirely true--[Sanskrit] "This person indeed consists of desires. As is his desire, such is his resolve; as is his resolve, such action he performs; and what action he performs, into that he attains."(Brihadaranyaka Upanishad 4.4.5)"This person is full of desire; according as his desire is, so is his resolve; according as his resolve is, so is the work he performs; according as the work he performs is, so is the fruit he attains." Therefore, first of all our endeavor should be that the desire--"May we perceive the Lord everywhere"--awaken within our consciousness. A verbal desire is seen in many, but that does not accomplish the purpose. This desire must be such that all other desires dissolve into it. In reality,

Original

इच्छा उत्पन्न होनेमें तथा बढ़नेमें वातावरण ही प्रधान है। जिस वातावरणमें मनुष्य रहेगा, उससे प्रभावित होगा ही। इसलिये हम जिस क्षेत्रमें हों—वकील हों, डाक्टर हों, व्यवसायी हों, दलाल हों, एजेण्ट हों, क्लर्क हों, चपरासी हों, किसान हों, मजदूर हों—कुछ भी हों, उसी क्षेत्रमें प्रतिदिन कुछ समय (भले ही आध घण्टेके लिये ही क्यों न हो) हम ऐसे वातावरणमें अपनेको अवश्य ले जायँ, जहाँ प्रभुसम्बन्धी भाव हममें प्रवेश पा सकें। यह जगन्नियन्ताका अटल नियम है कि जो इस दिशामें बढ़ना चाहता है, उसे पथ दिखाने, आगे बढ़ानेकी व्यवस्था पहले-से-पहले वे कर रखते हैं। हम यदि किसी ऐसे व्यक्तिकी, जो हमें प्रभुके मार्गमें यत्किञ्चित् प्रकाश दे सके, खोजमें लगें तो अपने ही क्षेत्रमें कोई-न-कोई व्यक्ति हमें अपने-आप ही अवश्य मिल जायगा। तथा फिर हम उसका प्रतिदिन आदरपूर्वक सङ्ग करें। उसके सङ्गसे दो लाभ होंगे। एक तो हमारी प्रभुविषयक क्षीण इच्छा पुष्ट होने लगेगी तथा दूसरा यह कि प्रभुकी सर्वत्र सर्वकालीन सत्ताके प्रति हमारी बुद्धिमें निश्चय होने लगेगा। यह दृढ़ निश्चय होनेभरकी देर है, फिर तो अपने अन्दर ही नित्य विराजित प्रभुकी ओर हम बरबस खिंच जायेंगे। इसके बाद हमारी क्रियात्मक साधना आरम्भ होगी—हमारी चेष्टाओंका नियन्त्रण हम आरम्भ करेंगे। आज हमारी प्रत्येक चेष्टा, प्रत्येक कर्मका उद्देश्य भिन्न-भिन्न होता है। फिर हमारी चेष्टा, समस्त कर्म एक उद्देश्यमें विलीन होने लगेंगे, हमारे द्वारा सब कुछ प्रभुके उद्देश्यसे होने लगेगा। प्रभुको यथावत् जाननेकी, उनसे व्यवधानरहित होकर मिल जानेकी लालसा हमारे अन्दर उत्तरोत्तर बलवती होती जायगी। फिर हमारे और प्रभुके बीच जो ‘अहम्’ का आवरण है, वह फटने लगेगा। जैसे मेघ सूर्यसे ही उत्पन्न होता है, सूर्यसे ही प्रकाशित होता है, पर सूर्यके ही

English translation

Environment is paramount in the arising and growing of desire. Whatever environment a person lives in, he will inevitably be influenced by it. Therefore, in whatever field we may be-whether we are lawyers, doctors, businessmen, brokers, agents, clerks, peons, farmers, laborers, or anything else-in that very field, we must certainly take ourselves daily for some time (even if it is only for half an hour) into such an environment where sentiments regarding the Lord can gain entry into us. It is the immutable law of the Controller of the universe that for whoever wishes to advance in this direction, He makes arrangements beforehand to show the path and help them progress. If we set out in search of some such person who can give us a little light on the path of the Lord, then in our own field itself, someone or other will surely be found quite naturally. And then, we should daily keep company with him respectfully. From his company, two benefits will arise: first, our feeble desire concerning the Lord will begin to be nourished, and second, conviction regarding the Lord's omnipresent, all-time existence will begin to settle in our intellect. It is only a matter of this firm conviction arising; after that, we will inevitably be drawn toward the Lord who is eternally seated within us. After this, our practical spiritual practice will begin-we will begin the regulation of our strivings. Today, the objective of our every effort and every action is different. Thereafter, our strivings and all our actions will begin to merge into a single objective; everything done through us will begin to happen for the sake of the Lord. The yearning to know the Lord truly and to unite with Him without any obstruction will grow ever stronger within us. Then the veil of the "ego" that lies between us and the Lord will begin to tear apart. Just as a cloud is produced by the sun alone and is illuminated by the sun alone, yet for the eyes of the sun's very

Original

अंशभूत हमारे नेत्रोंके लिये आवरण बन जाता है, उसके (मेघके) बीचमें आ जानेपर हमारे नेत्र अपने अंशी सूर्यको देख नहीं पाते, वैसे ही यह ‘अहम्’ सचमुच है तो प्रभुका ही एक गुणमात्र—परिणाममात्र। उनकी सत्तासे ही यह प्रकाशित भी है। फिर भी प्रभुके ही अंशभूत आत्माके लिये—हमारे लिये यह बन्धन बन गया है, आवरण बन गया है। ‘अहम्’ बीचमें आ जानेके कारण ही हम प्रभुको देख नहीं पा रहे हैं, उनसे हमारा अबाध मिलन नहीं हो पा रहा है। उनसे नित्य मिले रहनेपर भी हम अलग-से हो रहे हैं, किन्तु जैसे सूर्यसे उत्पन्न बादलके फट जानेपर नेत्रोंको अपने ही स्वरूपभूत सूर्यके दर्शन होने लगते हैं, वैसे ही जहाँ प्रभुको जाननेकी, उनसे मिलनेकी उत्कट लालसा हुई कि आत्माका—हमारा यह उपाधिभूत अहङ्कार नष्ट होने लगेगा। इसके नष्ट होते ही हमें प्रभुका साक्षात्कार हो जायगा, हम कृतार्थ हो जायेंगे— यथा घनोऽर्कप्रभवोऽर्कदर्शितो ह्यर्कंशभूतस्य च चक्षुषस्तमः । एवं त्वहं ब्रह्मगुणस्तदीक्षितो ब्रह्मांशकस्यात्मन आत्मबन्धनः ॥ घनो यदार्कप्रभवो विदीर्यते चक्षुः स्वरूपं रविमीक्षते तदा । यदा ह्यहङ्कार उपाधिरात्मनो जिज्ञासया नश्यति तर्ह्यनुस्मरेत् ॥ (श्रीमद्भा० १२ । ४ । ३२-३३) जीवनका टिमटिमाता दीप बुझने लगे, उससे पूर्व ही इस दिशामें हमारा पूर्ण प्रयत्न होना चाहिये। अन्यथा हमारे जीवनमें अर्जित संस्कार

English translation

constituent parts-our eyes-it becomes a veil, and upon its coming between them, our eyes are unable to see their source, the sun; in the very same way, this "ego," though truly merely an attribute-a mere modification-of the Lord, and illuminated by His existence alone, has nonetheless become a bondage, a veil, for the soul-for us-who are the Lord's very part. Only because the "ego" has come between them, we are unable to see the Lord, and our unobstructed union with Him cannot take place. Even while being eternally united with Him, we remain as if separate; but just as upon the dispersal of the cloud born of the sun, the eyes begin to behold their very source, the sun, so too, as soon as an intense yearning to know the Lord and to meet Him arises, this ego that serves as an adjunct to the soul-to us-will begin to be destroyed. As soon as it is destroyed, we will attain direct perception of the Lord, and our purpose will be fulfilled:[Sanskrit] "Just as a cloud, which is produced by the sun and made visible by the sun, becomes an obscuration of darkness for the eye, which is a fractional part of the sun; even so the ego, though an attribute of Brahman and illuminated by Brahman, becomes the soul's bondage for the soul that is a fractional part of Brahman. When the cloud born of the sun is dispersed, then the eye beholds the sun in its true form; when the ego, the limiting adjunct of the soul, is destroyed through spiritual inquiry, then the soul realizes its true nature." (Srimad Bhagavata 12.4.32-33)Before the flickering lamp of life begins to go out, our full effort should be made in this direction. Otherwise, the impressions acquired in our life

Original

यहीं समाप्त हो जायें यह बात तो है नहीं। ये तो आगे भी साथ चलेंगे। हमारा जो निश्चय यहाँ है, हम जगत्‌को अभी जिस रूपमें देख रहे हैं, उसीके अनुरूप मृत्युके बाद भी देखेंगे। अनेकों अशुभ कल्पनाओंसे जैसे हम यहाँ जलते रहते हैं, वैसे ही आगे भी जलते रहेंगे। अतः बुद्धिमानी इसीमें है कि अभीसे हम जगत्‌-सम्बन्धी अपने निश्चयको बदल लें, विषमताको हटाकर परम शुभ निश्चयको ही अपने अन्दर स्थान दें, इस अमर वैदिक सन्देशका हम आदर करें—यथाक्रतुरस्मिल्लोके पुरुषो भवति तथेतः प्रेत्य भवति स क्रतुं कुर्वीत । (छान्दोग्य० ३ । १४ । १)‘इस लोकमें पुरुष जैसा निश्चयवाला होता है, वैसा ही यहाँसे मरकर होता है, इसलिये वह क्रतु यानी पक्का निश्चय करे।’परम शुभ निश्चय क्या है, कैसे करें, इस सम्बन्धमें भी हमें वहीं यह सङ्केत मिल जाता है—सर्वं खल्विदं ब्रह्म तज्जलानिति शान्त उपासीत । (छान्दोग्य० ३ । १४ । १)‘यह सब पसारा निस्सन्देह प्रभु ही हैं। प्रभुसे ही जगत् उत्पन्न होता है, उन्हींमें विलीन होता है, उन्हींमें चेष्टा करता है। इस प्रकार निश्चय करके मनुष्य शान्तभावसे उपासना करे।’

English translation

will certainly not end here. They will accompany us further as well. Whatever conviction we have here, in whatever form we are viewing the world now, accordingly shall we view it even after death. Just as we continually burn here due to numerous inauspicious imaginations, so too shall we continue to burn hereafter. Therefore, wisdom lies only in this: that from this very moment, we alter our conviction regarding the world, remove discordance, give place within ourselves only to the supreme auspicious conviction, and honor this immortal Vedic message:[Sanskrit] "As a person's resolve is in this world, so does he become upon departing from here; therefore, let him cultivate a firm resolve." (Chandogya Upanishad 3.14.1)"According to whatever conviction a person possesses in this world, such does he become upon departing from here after death; therefore, he should make a 'kratu', that is, a firm conviction." What is the supreme auspicious conviction, and how should one form it? In this regard as well, we find this guidance right there:[Sanskrit] "All this is verily Brahman; originating from Him, dissolving into Him, and breathing in Him-thus should one meditate with a tranquil mind." (Chandogya Upanishad 3.14.1)"All this expanse is undoubtedly the Lord alone. From the Lord alone the universe is born, in Him it dissolves, and in Him it acts. Having resolved thus, a person should worship with a tranquil mind."