राम

विचारोंका संयम

Discipline of Thought

Chapter 7 of 21Source coverage: 53–619 paired passages

Original

विचारोंका संयम

कभी-कभी हमारे मनमें रहनेवाले विचारोंसे इतना भारी अनर्थ हो जाता है कि जिसकी हमें कल्पनातक नहीं होती। मान लीजिये—हम बाजार चले। उसी रास्तेमें सड़कपर दो व्यक्ति लड़ रहे हैं। उन्हें लड़ते देखकर हम खड़े हो गये। बिना बोले चुपचाप कुछ देरतक उनको लड़ते हुए देखते रहे। इस देखनेका स्वाभाविक परिणाम यह हुआ कि हम उन दोनोंमेंसे किसी एकके प्रति मन-ही-मन झुक पड़े; एकका पक्ष हमें अपेक्षाकृत ठीक एवं दूसरेकी भूल दीखने लगी। हमारे अन्दर भी क्रोधके परमाणु थे, जो प्रायः रहते ही हैं; परिणाम यह हुआ कि हमें जिसकी भूल दीखती थी, उसके प्रति हमारे मनमें भी क्रोधका सञ्चार हो गया। हमारा उन दोनों व्यक्तियोंमें किसीसे भी कोई सम्बन्ध नहीं था, फिर भी मन-ही-मन हम गरम हो उठे और उसके प्रति क्रोधसे सने विचार उत्पन्न होने लगे। इतनेमें दीखा कि हमने जिसका मन-ही-मन पक्ष लिया था, उसने अपने प्रतिपक्षीके सिरपर जोरसे लाठी जमा दी और उसका सिर फट गया। लोग दौड़ पड़े, पुलिस भी आ गयी। हमें भी प्रतीत हुआ कि आह! यह तो बुरा हुआ तथा यह सोचते हुए हम अपने रास्ते चले गये। पुलिसने मारनेवालेका चालान कर दिया; क्योंकि प्रत्यक्ष था कि उसने एकका सिर फोड़ा है। उसे सजा भी हो गयी। किन्तु इस घटनामें एक बात ऐसी हुई है जिसे किसीने नहीं जाना। वह बात पुलिसकी रिपोर्टमें नहीं आयी, हमने भी नहीं जाना। वह बात यह है कि वास्तवमें सिर फोड़नेका अपराधी वह अकेला ही नहीं है, जिस बेचारेको सजा हुई है, हम भी हैं। यह सुनकर हम भले चकरा

English translation

Control of Thoughts Sometimes, such great mischief is caused by the thoughts residing in our mind that we cannot even imagine it. Suppose we went to the marketplace. On that very path, upon the road, two persons are fighting. Seeing them fight, we stopped. Without speaking, we quietly kept watching them fight for some time. The natural outcome of this watching was that within our mind we leaned toward one of the two; one side seemed comparatively right to us and the other appeared to be in error. Within us too were particles of anger, which are almost always present; the result was that toward the one in whom we saw error, anger was transmitted in our mind as well. We had no connection whatsoever with either of those two persons, yet within our mind we grew heated, and thoughts steeped in anger began to arise toward him. Just then, it was seen that the one whose side we had mentally taken struck a forceful blow with a stick upon the head of his opponent, and his head split open. People rushed forward; the police also arrived. We too felt that alas! This was bad; and thinking this, we went on our way. The police prosecuted the striker, because it was evident that he had broken someone's head. He was sentenced as well. But in this incident, one thing happened that no one knew. That matter did not appear in the police report, nor did we realize it. That matter is that in truth, the poor man who was punished is not alone guilty of breaking the head; we are as well. Hearing this, we may well be astonished,

Original

उठें, पर बात बिल्कुल सच्ची है। हमारे न जानने न माननेपर भी, जनताके द्वारा सज्जन पुरुष होनेका प्रमाणपत्र पा लेनेपर भी, यह बात सच्ची ही रहेगी। इसको ठीकसे समझनेके लिये इस प्रकार विश्लेषण करें—दोनों लड़ रहे थे, दोनोंमें ही क्रोध था, किन्तु जिसने सिर फोड़नेका अपराध किया है, उसमें पहले क्रोधकी मात्रा इतनी, ऐसी नहीं थी कि वह लाठी मारनेकी क्रियामें हेतु बन सके। इस क्रियाके लिये जितना क्रोध जाग्रत् होना चाहिये, उतना उसमें हमारे वहाँ जानेसे पूर्व अवश्य ही नहीं था। दुर्दैवयोगसे हम वहाँ जा पहुँचे। हमने उसका मन-ही-मन पक्ष लिया। हमारा क्रोध उभड़ा और उसने वहाँ उसके पास जाकर जितनी कमी थी, उसकी पूर्ति कर दी। लाठी मारनेके लिये जितना क्रोध उसमें घट रहा था, उतना हमने अपनी ओरसे उसे दे दिया और उसने लाठी मार दी। दूसरे शब्दोंमें लाठी मारनेकी जो क्रिया हुई है, वह हमारे क्रोधसे सम्पन्न हुई है। यदि हम वहाँ न जाते, जाकर यदि शान्त-सुस्थिर बने रहते तो उसके क्रोधको बल नहीं मिलता तथा यह क्रिया न घटती। उसके पास तो इतना ही क्रोध था कि खूब बकने-झकनेमें ही वह उलझा रहता। पर हमारे अन्दरकी आग उसके पास बिना किसीको दीखे जा पहुँची और उसने उसके द्वारा यह कुकृत्य करवा दिया। फिर हम भी अपराधी कैसे नहीं हुए? सोचकर देखेंगे तो पता चलेगा कि अनजानमें ही हमारे द्वारा प्रतिदिन न जाने ऐसी कितनी घटनाएँ घटती हैं, कितनी बार ऐसे अलक्षित अपराध बनते रहते हैं। तथा ठीक इससे विपरीत, यदि हमारे शुभ विचार हैं तो उनसे हमारे बिना जाने ही कितनोंकी सेवा हो जाती है। जैसे हम किसी व्यक्तिसे मिलने गये। वहाँपर एक और कोई दुःखी

English translation

yet the matter is entirely true. Even if we do not know or accept it, and even if we have received a certificate of being a virtuous person from the public, this truth will remain true. To understand this properly, let us analyze it in this manner: both were fighting, anger was in both, but in the one who committed the offense of breaking the head, the amount of anger earlier was not so much, or of such a nature, as to become the cause for the action of striking with a stick. For this action, however much anger needed to be awakened, that much was certainly not in him before our going there. By misfortune we arrived there. We mentally took his side. Our anger welled up, and going there near him, it made up for whatever was lacking. As much anger as was falling short in him to strike with the stick, that much we gave him from our side, and he struck with the stick. In other words, the act of striking with the stick that occurred was accomplished by our anger. If we had not gone there, or having gone, if we had remained calm and steady, his anger would not have received strength and this action would not have occurred. He possessed only enough anger to remain entangled in babbling and quarreling. But the fire within us reached him without being visible to anyone, and caused this misdeed to be performed through him. Then how are we not guilty as well? If we reflect, we will realize that unknowingly, how many such incidents occur through us every day, and how many times such unseen offenses keep being committed. And exactly opposite to this, if we have noble thoughts, through them service is rendered to so many without our even knowing it. For example, we went to meet a person. There, another afflicted person

Original

व्यक्ति बैठा है, अपनी दुःख-गाथा सुना रहा है। हम भी सुनने लगे। सुनते-सुनते हमारे मनमें सहानुभूति उत्पन्न हुई, हृदय करुणासे भर आया, मनमें आया कि इनकी सहायता अवश्य होनी चाहिये। इतनेमें वह व्यक्ति, जिससे हम मिलने गये थे, दुःखीको सान्त्वना देते हुए कह उठा—‘आप चिन्ता न करें, आपका काम मैं अभी कर देता हूँ।’ तथा उसने वह काम तुरन्त कर भी दिया। अब यहाँ हमने अपने मुँहसे उसकी कोई भी सिफारिश नहीं की, अपनी जानमें उसकी सहायता करनेकी कोई चेष्टा भी न की। पर वास्तवमें अभी-अभी जो उसकी सहायता हुई है, उसमें हमारा भी भाग है। हमारे आनेसे पूर्व उस व्यक्तिमें सद्भावना अवश्य थी, पर इतनी मात्रामें नहीं थी कि वह तुरन्त सक्रिय रूप धारण कर ले; किन्तु हमारी मनोगत सहानुभूति और करुणाने उसके मनको स्पर्श कर लिया, सक्रिय सहायताके लिये जितनी सहानुभूति और करुणा घट रही थी उसकी पूर्ति हो गयी! बस, काम हो गया। लोगोंको भले ही इसका पता न लगे, जिसकी सहायता हुई, जिसने की वे दोनों भी न जानें, हमें भी कल्पना न हो कि हमने भी कुछ किया है, पर असलमें वह सेवा सम्पन्न हुई है हमारी सद्भावनासे। हमारी प्रबल सहानुभूतिका बल उसे यदि उस समय नहीं मिलता तो सम्भवतः उसकी सद्भावना तुरन्त सक्रिय रूप धारण नहीं करती। और भी व्यापक दृष्टिसे इस बातपर विचार करें। कल्पना कर लें, दो देशोंमें युद्ध हो रहा है। वे देश हमसे हजारों कोस दूर हैं। आँखोंसे हमने उन देशोंको देखा नहीं। केवल समाचारपत्रोंसे ही युद्धकी घटना पढ़ते-सुनते हैं। पर कुछ ही दिनोंमें यह परिणाम होता है कि एकके प्रति हमारे मनमें पक्ष हो जाता है। हम एककी विजय चाहने लगते हैं और दूसरेकी पराजय। उसकी विजय सुनकर हमारे मनमें उल्लास होता है,

English translation

is sitting, narrating his tale of sorrow. We too began to listen. As we listened, sympathy arose in our mind, the heart was filled with compassion, and the thought came to mind that this person must surely be helped. Meanwhile, that person whom we had gone to meet spoke up while consoling the afflicted one: “Do not worry, I will do your work right away.” And he immediately did that work as well. Now here, we did not make any recommendation for him with our mouth, nor did we knowingly make any effort to help him. But in truth, in the help that was just rendered to him, we too had a share. Prior to our arrival, goodwill was certainly present in that person, but not in such measure that it could immediately take an active form; however, our inner sympathy and compassion touched his mind, and whatever sympathy and compassion were lacking for active help were supplied! That was all; the work was done. People may well not know this; both the one who was helped and the one who helped may not know; we too may have no idea that we did anything, but in truth that act of service was accomplished through our goodwill. If the strength of our intense sympathy had not reached him at that time, perhaps his goodwill would not have immediately taken an active form. Let us consider this matter from an even broader perspective. Imagine that war is going on between two countries. Those countries are thousands of leagues away from us. We have not seen those countries with our own eyes. We only read and hear of the events of the war from newspapers. Yet within a few days, the result is that bias arises in our mind toward one of them. We begin to desire the victory of one and the defeat of the other. Hearing of its victory, joy arises in our mind,

Original

पराजय सुननेपर हृदयमें ठेस लगती है। अब यदि यह कहा जाय कि वहाँकी वैमनस्यकी आग उत्तरोत्तर प्रज्वलित करते रहनेमें युद्धसे होनेवाले भयङ्कर नरसंहारमें हम भी योगदान कर रहे हैं, तो इसमें तनिक भी अत्युक्ति नहीं है। हम यह कह भले ही दें कि 'हमारा क्या सम्बन्ध है, हम तो अखबार पढ़ते हैं तथा फिर जैसा ठीक लगता है, कह देते हैं।' पर बात ऐसी नहीं है। सचमुच हमारे द्वारा अनजानमें ही उस पापमें योगदान दिया जा रहा है, अनेकोंकी जान लेनेमें हम भी सहायता कर रहे हैं। यह सदा ध्यानमें रखनेकी बात है कि जगत्में जो भी घटनाएँ घटित होती हैं, उनमें यदि हमारे विचार अच्छे हैं, तो अच्छीके साथ, बुरे हैं तो बुरी घटनाके साथ हमारा न्यूनाधिक कुछ-न-कुछ निश्चित सम्बन्ध है ही। यहाँकी घटना वस्तुतः है ही हमारे मनके विचारोंका मूर्तरूप। दो महायुद्ध हुए। ये क्या थे? बस, जहाँ-जहाँ द्वेषपूर्ण विचार थे, सब एकत्र हो गये और वे ही भीषण नरसंहारके रूपमें प्रकट हो गये। ऐसे ही जगत्में जहाँ-जहाँ सद्धिचार हैं, वे एकत्र होते हैं, तो फिर उनसे प्रेम, शान्ति-सुख बढ़ानेवाली घटनाओंका विस्तार होता है। हमारे अन्दर यदि तनिक भी बुरे विचार हैं तो वे अपनी शक्तिके अनुसार निकट एवं दूर बुरी घटना घटनेमें हेतु बनेंगे तथा हमारा तनिक-सा सद्विचार समीप एवं दूरके वातावरणमें शुभकी सृष्टिमें सहायक बनेगा। इसीलिये आज जब कि सर्वत्र दुःख, अशान्ति बढ़ रही है, घृणा- द्वेषमूलक घटनाओंकी संख्या बढ़ती जा रही है, ऐसे समयमें हमें अपने विचारोंके संयमकी अत्यधिक आवश्यकता है। अन्यथा हम घर बैठे- बैठे अखबारोंको पढ़-पढ़कर, रास्ते चलते हुए, किसी घटनाको देख- सुनकर अलक्षित अपराध करते रहेंगे, जिसका परिणाम हमारे लिये, विश्वके लिये और भी अत्यन्त भयावह होगा। ऐसा न हो, इसके लिये

English translation

Hearing of defeat causes grief in our hearts. Now, if it is said that in continuously fanning the flames of enmity there and in the horrific slaughter resulting from the war, we too are contributing, there is not the slightest exaggeration in it. We may easily say, 'What connection do we have? We merely read the newspapers and then say whatever seems right to us.' But that is not the case. In truth, even unknowingly, a contribution to that sin is being made by us; we too are assisting in taking the lives of many. This is something always to be kept in mind: whatever events occur in the world, if our thoughts are good, then with the good events, and if bad, then with the bad events, we definitely have a greater or lesser connection. An event here is, in fact, nothing but the tangible embodiment of the thoughts of our mind. Two World Wars took place. What were they? Simply, wherever hateful thoughts existed, they all gathered together, and those very thoughts manifested in the form of dread slaughter. Similarly, wherever noble thoughts exist in the world and gather together, from them expands a series of events that foster love, peace, and happiness. If there is even the slightest bad thought within us, it will, according to its power, become a cause for bad events to occur near and far; and our slightest noble thought will aid in the creation of goodness in the atmosphere near and far. That is why today, when sorrow and unrest are increasing everywhere, and the number of incidents rooted in hatred and animosity continues to rise, at such a time we have an extreme need for restraint over our thoughts. Otherwise, sitting at home reading the newspapers, or while walking on the road, seeing or hearing some incident, we will go on committing unseen offenses, the consequence of which will be all the more terribly dire for us and for the world. Lest this should happen,

Original

हमारे मनमें असद्विचार उत्पन्न होनेकी सम्भावना ही न रहे, निरन्तर परम शुभसे मन पूर्ण रहे, ऐसी स्थिति हमें उत्पन्न करनी पड़ेगी। यों तो इसके लिये मनीषियोंने अनेक उपाय बताये हैं, पर सर्वोत्तम उपाय है, अपने मनसे जगत्की कल्पनाको ही मिटा देना तथा जगत्के स्थानपर सदा-सर्वत्र एकमात्र आनन्दमय प्रभुकी सत्ताके ही दर्शन करना। यह हुआ कि फिर असद्विचारकी जड़ ही कट जायगी। सर्वत्र भगवद्भाव हो जानेपर जानमें, अनजानमें कभी किसी प्रकारका अपराध हमसे घट नहीं सकता। हमारे द्वारा जो अशुभका विस्तार होता है, अशुभको प्रेरणा मिलती है, वह फिर होनेको ही नहीं। फिर तो परम शुभ प्रभुमें प्रतिष्ठित होकर हम सदा सबमें शुभका ही वितरण करते रहेंगे। वास्तवमें सच्ची बात भी यही है कि जहाँ हमें जगत् दीखता है वहाँ सर्वत्र-सर्वथा प्रभु-ही-प्रभु भरे हैं, उनके अतिरिक्त दूसरी कोई वस्तु है ही नहीं। पर हमें ठीक-ठीक ऐसी ही अनुभूति हो तब काम बने। इस अनुभूतिके लिये यह आवश्यक नहीं कि हम खूब पढ़े-लिखे हों, दर्शनशास्त्रका हमारा गम्भीर अध्ययन हो, कई कलाओंके मर्मज्ञ हों, अमुक देशके वासी और अमुक वर्ण-जातिके ही हों। इसके लिये तो आवश्यकता इतनी ही है कि एक तो हमारा इस सिद्धान्तपर सरल विश्वास हो, हमारी बुद्धि इसको असंदिग्ध और निश्चित रूपसे स्वीकार करती हो कि एकमात्र प्रभु ही सर्वत्र अवस्थित हैं, और दूसरी बात यह है कि हम इस भावकी बार-बार आदरपूर्वक, अधिक-से-अधिक आवृत्ति करते रहें। लगनपूर्वक की हुई आवृत्ति कुछ ही दिनोंमें हमारी बुद्धिके निश्चयको मनमें उतार देगी तथा प्रयत्न जारी रहनेपर इन्द्रियोंको भी इस सत्यकी अनुभूति होते देर नहीं लगेगी। किन्तु प्रयत्न हो तब न? यहाँ तो 'कुएँमें भाँग पड़ी' की कहावत चरितार्थ हो रही है। आज

English translation

we must create such a state wherein no possibility remains for evil thoughts to arise in our mind, and our mind remains constantly filled with supreme goodness. Indeed, wise sages have shown many means for this, but the best means is to erase the very concept of the world from our mind and, in place of the world, to behold always and everywhere the existence of the one Blissful Lord alone. Once this happens, the very root of evil thoughts will be severed. When the divine attitude of seeing God everywhere is established, no offense can ever occur through us, knowingly or unknowingly. The expansion of evil and the encouragement given to evil through us will simply cease to be. Then, remaining established in the supremely auspicious Lord, we shall ever distribute only goodness among all. In reality, the absolute truth also is that wherever we see the world, the Lord, and the Lord alone, fills everything in every way; other than Him, there is no other entity whatsoever. But the purpose is served only when we have this precise realization. For this realization, it is not necessary that we be highly educated, that we possess deep study of philosophy, that we be connoisseurs of many arts, or that we belong to a particular country, varna, or caste. For this, the only requirement is, firstly, that we have simple faith in this principle, that our intellect accepts undoubtedly and conclusively that the one Lord alone is present everywhere; and secondly, that we repeat this sentiment reverently, again and again, as much as possible. A repetition done with earnest devotion will, in just a few days, instill the intellect's conviction into the mind, and if the effort continues, it will not take long for the senses too to experience this truth. But only if the effort is made! Here, the proverb 'the whole well is tainted with hemp' is being proved true. Today,

Original

समष्टिकी ही प्रवृत्ति प्रायः प्रभुको भूले रहनेकी बन गयी है। हम अधिकांश ऐसे बन गये हैं कि आनन्दस्वरूप प्रभुको भूलकर सुख पानेकी लालसासे दिन-रात जागतिक विषयोंके, जो अनित्य और दुःखमय हैं, पीछे ही दौड़ते रहते हैं, इससे सुख तो हमें कभी मिलता नहीं, पद-पदपर दुःख मिलता है, अच्छी तरह जान लेते हैं कि उनसे सुख मिलनेका नहीं, पर जानकर भी नहीं जान पाते, उन्हें छोड़ना तो दूर उत्तरोत्तर उन्हींमें उलझते जाते हैं। अनादि संस्कारोंसे मनपर मलिनताकी मोटी तह जमा हो गयी है, कभी हमारे विवेकका द्वार खुलता ही नहीं कि जिसके छिद्रसे प्रभुके निर्मल प्रकाशकी किरणें हमारे अन्दर प्रवेश कर सकें, क्षणभरके लिये भी हमें भान नहीं होता कि हमारा कल्याण एकमात्र परम पिता प्रभुसे ही सम्भव है। उन्हें अपने हृदय-मन्दिरमें पधरानेकी वासना ही हममें कभी नहीं जागती, उनसे जुड़नेके लिये हमारा मन कभी लालायित ही नहीं होता। वहाँ तो निरन्तर जागतिक विषयोंके अभावकी आग ही धधकती रहती है। विषयोंकी प्यास कभी शान्त होती ही नहीं, इन्हें एकत्र करनेमें ही जीवन समाप्त हो जाता है, यों कह दें, जीवनभर तालाब खोदते बीत जाता है, पर पानीकी बूँद एक भी नहीं मिलती, प्यास तनिक भी नहीं बुझती -- कबहूँ मन विश्राम न मान्यो । निसिदिन भ्रमत बिसारि सहज सुख, जहँ-तहँ इंद्रिन तान्यो ।। जदपि विषय-सँग सह्यो दुसह दुख, विषम जाल अरुझान्यो । तदपि न तजत मूढ़ ममता-बस, जानत हूँ नहिं जान्यो ।। जनम अनेक किये नाना बिधि, करम-कीच चित सान्यो । होइ न विमल बिबेक-नीर-बिनु, बेद-पुरान बखान्यो ।।

English translation

the tendency of society as a whole has mostly become one of remaining oblivious to the Lord. Most of us have become such that, forgetting the Bliss-embodied Lord and longing to attain happiness, we keep running day and night after worldly sense-objects, which are transient and full of sorrow. Because of this, we never attain happiness; we encounter sorrow at every step. We know full well that happiness cannot be obtained from them, yet even while knowing, we fail to understand; far from abandoning them, we get progressively more entangled in them. Due to beginningless impressions, a thick layer of impurity has accumulated on the mind; the door of our discernment never opens so that through its aperture the rays of the pure light of the Lord might enter inside us. Not even for a moment do we realize that our ultimate welfare is possible only through the Supreme Father, the Lord. The desire to enshrine Him in the temple of our heart never awakens in us; our mind never yearns to unite with Him. There, the fire of the lack of worldly objects continuously blazes. The thirst for sense-objects is never quenched; life comes to an end in merely amassing them. One might say that life passes in digging a pond, yet not a single drop of water is found, and thirst is not quenched in the slightest: [Braj] The mind never accepted rest. Forgetting innate bliss, it wanders day and night, dragged here and there by the senses. Although it suffered unbearable sorrow in the company of sense-objects and remained entangled in a treacherous net, yet, out of foolish attachment, it does not renounce them; even while knowing, it feigns ignorance. Through countless births, it performed actions of various kinds and smeared the consciousness with the mud of karma. It cannot become pure without the water of discernment-so the Vedas and Puranas have declared.

Original

निज हित नाथ पिता गुरु हरिसों हरषि हृदय नहिं आन्यो । तुलसिदास कब तृषा जाय सर खनताहि जनम सिरान्यो ।। ऐसी हमारी गिरी दशा है। अब हो तो क्या हो ! फिर भी यदि हमारा विवेक सर्वथा मर नहीं गया हो, हममें यदि प्रभुके प्रकाशकी क्षीण रेखा भी वर्तमान हो, यदा-कदा भी प्रभुकी स्मृति किसी भी बहानेसे हमारे अन्तःकरणमें जाग उठती हो, जगत्में सुख-शान्ति बढ़े, यह शुभ भावना कभी उत्पन्न होती हो तो हमें सावधान होकर अपने विचारोंका संयम करना चाहिये, विकारोंका दमन करनेके प्रयासमें लगना चाहिये। हम तत्परतासे सर्वत्र प्रभुको देखनेका अभ्यास आरम्भ करें। फिर निश्चय ही विकार शान्त होने लगेंगे; शुभ भावनाएँ बढ़ने लगेंगी। घरमें माता-पिता, स्त्री-पुत्र, भाई-बन्धु, नौकर-चाकर आदि जो भी हों; गाय, घोड़े, कुत्ते आदि पशुओंमेंसे जो भी हमारे आश्रयमें पलते हों तथा बाहर दूकान, पाठशाला, कार्यालय, कचहरी, अस्पताल, बाग-बगीचे, खेत, जङ्गल, नदी, तालाब, कुआँ, खेलके मैदान आदि स्थानोंपर जहाँ कहीं भी जिस किसीके भी सम्पर्कमें आनेका हमारा काम पड़ता हो, उन सबमें हम प्रभुको देखनेका अभ्यास करें। प्रभु ही इस रूपमें हमारे समक्ष उपस्थित हैं, ऐसी भावना करें, इस भावनाकी बारम्बार आवृत्ति करें। फिर हमारी तत्परताके अनुरूप सफलता हमें मिलेगी ही। यदि यह भावना सक्रिय होगी तब तो फल प्रकट होनेमें बहुत ही कम समय लगेगा। सक्रियका अर्थ यह कि भावना यथासम्भव व्यवहारमें उतरे। जैसे पड़ोसका कोई एक व्यक्ति हमारे पास आवे । आते ही हमने भावना की कि प्रभु पधारे हैं । पर इतनेमें ही उसने हमसे किसी वस्तुकी याचना कर दी। वह वस्तु हमारे पास है भी, हमारी आवश्यकतासे अधिक भी है; हम यह भी जानते हैं कि उसे इस

English translation

[Braj] It did not joyfully bring into its heart Sri Hari, who is its true benefactor, Lord, Father, and Guru. Tulsidas says: How can thirst ever be quenched when the entire life has passed merely in digging the pond? Such is our fallen condition. Now, what can be done? Even then, if our discernment has not completely perished, if even a faint ray of the Lord's light is present within us, if now and then the remembrance of the Lord awakens in our inner consciousness under any pretext, or if this noble feeling ever arises that peace and happiness may increase in the world, then, becoming alert, we must restrain our thoughts and engage in the effort to subdue our inner impurities. Let us earnestly begin the practice of beholding the Lord everywhere. Then, surely, impurities will begin to subside and noble sentiments will begin to grow. Whoever they may be at home-parents, wife, son, brothers, relatives, servants, and so on; whichever animals are nurtured under our care, such as cows, horses, dogs, and so forth; and outside, in shops, schools, offices, courts, hospitals, gardens, fields, forests, rivers, ponds, wells, playgrounds, and such places, wherever and with whomever we happen to come into contact-let us practice beholding the Lord in all of them. Let us cultivate the feeling that the Lord Himself is present before us in this form, and let us repeat this feeling again and again. Then, in accordance with our earnestness, success will certainly be ours. If this feeling becomes active, then very little time will be required for the fruit to manifest. 'Active' means that the feeling translates, as far as possible, into practice. For instance, suppose a person from the neighborhood comes to us. As soon as he arrives, we cultivate the feeling that the Lord has arrived. But right then, he asks us for some article. That article is indeed with us, even beyond our need; and we also know that he

Original

वस्तुकी जरूरत है। पर अपने अन्दर संग्रहकी वृत्ति होनेके कारण अथवा अनुदारताका दोष रहनेके कारण हम देनेमें हिचकिचा जाते हैं या देकर अनुत्साह-पश्चात्तापका अनुभव करते हैं अथवा कुछ दिनोंके बाद दी हुई वस्तुके लिये उसपर अहसान करते हैं तो यहाँ उस पड़ोसीके प्रति की हुई भगवद्भावना सक्रिय नहीं हुई। यदि उसकी याचना सुनकर मन उल्लाससे भर जाता है, यह भावना आती है कि ‘नाथ ! तुम्हारी कितनी कृपा है जो हमें अपनी सेवाका अवसर देने आये हैं।’ तथा यदि वह पड़ोसी कृतज्ञतावश हमारी इस सेवाकी कहीं चर्चा कर दे तो हम सङ्कोचसे गड़ जायँ—हमारी ऐसी दशा है तो वह भावना सक्रिय हुई। थोड़ेमें कहनेपर यह कि हमारे पास जो कुछ है, उसे यथासम्भव, यथायोग्य विश्वरूप प्रभुकी सेवामें लगाकर हम हर्षित हों, उत्तरोत्तर हमारा मन कृतज्ञतासे भरता जाय। तब तो हमारी की हुई प्रभु-भावना सक्रिय है। अन्यथा वह प्रेरणात्मक विचारमात्र (Suggestion) ही है। नहींकी अपेक्षा तो विचारमात्रकी भगवद्भावना भी बहुत सुन्दर है। इससे भी अशुभ विचारोंके प्रवाहमें बड़ी रोक लगती है। पर सच्चा एवं पूरा-पूरा तथा शीघ्र-से-शीघ्र फल तो सक्रिय भावनासे ही प्राप्त होता है। विकारोंका दमन होनेमें, विचारोंका संयम होनेमें उपर्युक्त उपाय अमोघ है। पर कदाचित् कोई इसपर श्रद्धा न कर सके तो उसे भी अपने एवं जगत्के हितके लिये कम-से-कम दो बातें अवश्य करनी चाहिये— (१) कोई शुभ भाव, जो सबसे अधिक प्रिय हो, अपने मनके पीछे सदा रखे तथा उस भावके सूचक किसी वाक्यको मन-ही-मन जागनेसे सोनेतक—जब भी अवकाश हो अधिक-से-अधिक स्मरण करे, उसकी अधिक-से-अधिक आवृत्ति करे। जैसे सत्य बोलना प्रिय लगे तो इसका सूचक एक वाक्य ‘सत्यं वदिष्यामि’ ‘सदा सत्य

English translation

needs an article. But if, owing to the tendency to hoard within us or the defect of ungenerosity, we hesitate in giving, or after giving feel dejection and regret, or after a few days place him under an obligation for the thing given, then the feeling of seeing the Divine in that neighbour has not become active here. If, upon hearing his request, the mind is filled with joy and this feeling arises: 'O Lord! How boundless is your grace that you have come to grant us an opportunity to serve you!'; and if that neighbour, out of gratitude, mentions this service of ours anywhere, we sink with bashfulness-if such is our state, then that feeling has indeed become active. In short, whatever we possess, by employing it as far as possible and appropriately in the service of the Lord who is the cosmic form, we should rejoice, and our mind should progressively become filled with gratitude. Then alone is the feeling of the Divine practiced by us active. Otherwise, it is merely a suggestive thought (Suggestion). In comparison to nothing, even the feeling of the Divine as a mere thought is very beautiful. Through this as well, a great check is placed on the flow of inauspicious thoughts. But the true, complete, and swiftest fruit is attained only through active feeling. The aforementioned remedy is unfailing in the suppression of vices and the restraint of thoughts. But if perchance someone cannot have faith in this, he too, for the welfare of himself and the world, must certainly do at least two things:(1) Keep some auspicious thought, which is most dear, constantly in the background of the mind, and within the mind repeat a sentence indicating that sentiment from waking to sleeping-whenever there is leisure, remember it as much as possible and repeat it as much as possible. For instance, if speaking the truth is dear, then one sentence indicative of it-[Sanskrit] 'I shall speak the truth,' [English] 'I will always speak the truth'-should be remembered again and again.

Original

बोलूँगा’—इसको बार-बार स्मरण करे। प्रेम करना प्रिय हो तो ‘मैं सदा सबसे प्रेम करूँगा !’ यह बार-बार स्मरण करे। बार-बार स्मरण करनेका यह परिणाम होगा कि मनमें इसकी आवृत्ति करनेकी आदत पड़ जायगी तथा जब कभी भी हमारा मन खाली होगा, उस समय इस भावका जाप शुरू हो जायगा। और शुभ भावोंकी आवृत्ति होते समय अन्य असद्भाव एवं विकारोंके प्रवेशके लिये अवकाश कम रह जायगा। इस प्रकार जगत्में शुभको बढ़ाने एवं अशुभकी मात्रा घटानेमें हम हेतु बनेंगे।(२) हम किसी समय निकम्मे नहीं रहें। कुछ-न-कुछ सत्- प्रवृत्तिमें ही यथासम्भव मन एवं शरीर दोनों लगे रहें। निठल्ले मनमें असद्विचारके प्रवेशके लिये बहुत अधिक, शुभ विचारके लिये बहुत कम सम्भावना रहती है।एक सन्तने कहा है—‘यदि भला न कर सको तो बुरा करनेसे तो बचो।’ यह वचन हमारे लिये बहुत महत्त्वका है। शुभका विस्तार यदि हम न कर सकें तो बुराईको तो रोके ही रहें। इसीलिये विचारोंका संयम परम आवश्यक है।समता

English translation

the truth'-one should remember this again and again. If loving is dear, then remember again and again: 'I will always love everyone!' The result of remembering repeatedly will be that the mind will form the habit of repeating it, and whenever our mind is empty, the chanting of this sentiment will begin. And while auspicious thoughts are being repeated, less space will remain for other unwholesome feelings and vices to enter. In this manner, we shall become instrumental in increasing the good and decreasing the measure of evil in the world.(2) We should not remain idle at any time. As far as possible, both mind and body should remain engaged in some noble activity or other. In an idle mind, the possibility for the entrance of unholy thoughts is very high, and very low for auspicious thoughts. A saint has said:'If you cannot do good, at least refrain from doing evil.' This saying is of immense importance to us. If we cannot expand the good, we should at least keep evil restrained. Therefore, the restraint of thoughts is supremely essential. Equanimity