—विभुः वाला है, कुरङ्गनगरी के उस दिव्य स्वामी को देखकर ही मैं कामातुर और पागल हुई हूँ। उस प्रभु की अति शोभायमान मूर्ति मेरे चित्तचत्वर में निरन्तर चमकती रहती है। इस आनन्द को पाने का सौभाग्य मुझे छोड़कर संसार में क्या किसी अन्य को मिल सकता है?॥१०॥ क्या किसी अन्य को मिल सकता है—इसका तात्पर्य यह है कि जो शृङ्गाररस के अनन्योपासक नहीं हैं उनको यह सुख महादुर्लभ है, और इसके न मिलने के कारण वे कुछ मनमानी बातें कहा करते हैं। जब लोमड़ी को अंगूर नहीं मिला तो उसने कहा कि अंगूर खट्टा है। और भी सहस्रगीति के वचन सुनिये— मम पूर्ण प्राणः काकुत्स्थः स्निग्धः श्यामलो रूपवान्। संश्लेषं कृत्वा विश्लिष्टो जातः। ५ शतक, २ दशक, पां० ७। अर्थ—हमारे पूर्ण प्राण काकुत्स्थ श्रीरामभद्रजू, अत्यन्त चिक्कण श्यामल स्वरूप वाले, हमारे अंगों को आलिङ्गन करके अब हमसे पृथक हो गये हैं। कथं जीवामि—उनके बिना हमारा जीवन कैसे रहेगा? यह विरहावस्था में हैं। दशरथस्य सुतं विना अन्यः शरणवान्नास्मि। अर्थ—श्रीदशरथकुमार श्रीरामभद्रजी के बिना हमको दूसरा कोई शरण देने वाला नहीं है। दीर्घा रात्रीश्च कल्परूपा दहत कठिन चापो मत्काकुत्स्थो नायाति। ५।४।३।
Fresh English translation
The explanation resumes: the maiden has become love-maddened simply by seeing the all-pervading divine Lord of Kuranga city. His exceedingly beautiful form shines without interruption in the courtyard of her mind. She asks whether anyone else in the world can possess the good fortune of such bliss. The author explains that this joy is exceedingly rare for those who do not worship exclusively in bridal rasa; unable to obtain it, they disparage it, like the fox that calls unreachable grapes sour. Another Sahasra-gīti passage has the maiden lament: ‘Kākutstha, my very life, tender and dark in form, embraced my limbs and has now gone apart from me. How shall I live without him?’ The author identifies this as the condition of separation. A further statement says: ‘Apart from the son of Daśaratha, I have no other giver of refuge.’ The Hindi gloss affirms that none but Śrī Rāmabhadra can shelter the devotee. The final citation laments that the long night burns like an age and that the maiden's Kākutstha does not come.