Skip to main content
राम

Kṣakāra

Hold to Forgiveness and Virtue

Complete root and commentary · unit 50 of 52

Braj and Hindi · DevanagariSource pages 57–58

[मूल — चौपाई और दोहा] क्षक्षा क्षमा शील गुण धारो। सिया राम गुण वचन प्रचारो॥ सत संगतिहिं करो मन लाई। तब या योग बने सब आई॥ क्षक्षा क्षमा न छोड़िये, कोइ देवे दुख आय। सो पावे फल आपनो, सज्जन सुखी सदाय॥ [सुजन-प्रबोधिनी सरल टीका] श्री रसिक अली जी महाराज क्षकार व्यंजन द्वारा आदेश करते हुये कहते हैं कि जो दिव्य गुण (क्षमा, शील, सत्य, दया, सम और संतोष) आदि हैं इनमें क्षमा और शील रूपी दिव्य गुणों को धारण करो। इसके धारण करने से ही सब सत गुणादिक आ जायेंगे। ये भाव है और क्षमा शील गुण धारण करके पुनः श्री सीताराम जी के गुणगणों को वचन द्वारा उच्चारण करो (प्रचार करो)। अर्थात् जगत के दुखी जीवों को युगल स्वरूपी स्वभाव गुण बताते प्रचार करते हुये जीवों को श्री सीताराम जी की ओर लगाओ ये भाव हैं और सत पुरुषों की संगति मन लगाकर प्रेम के साथ करो। तब पूर्वोक्त दिव्य सत गुणों का प्राप्त होने योग योग आकर बनेगा। क्योंकि बिना सतसंगति के सद्गुणों को ग्रहण करना महा दुर्लभ है। ये तात्पर्य है। परन्तु इतना ध्यान रहे कि कोई भी कैसा भी दुख अपने को आकर देवे, पर क्षमा का आधार (आश्रय) नहीं छोड़ना चाहिये। क्योंकि अपने को सताने वाला दुख देने वाला अपने कर्मों के किये हुये फल को अपने आप से पा जायेगा और सज्जन सहनशील यानी सहने वाला, सुख को प्राप्त होगा। यह निश्चय रक्खो कि सज्जन सतकर्म धर्म में प्रवृत्त होने वाला कर्म धर्मवान कभी किसी प्रकार दुखी ही नहीं बना रहेगा। सदा सुखी ही रहेगा। यानी कर्म भोग सज्जन का दुख पाने का होगा सो वह कर्म भोग कर आनन्द पूर्वक सदैव के लिये निस्कंटक सुखी हो जायेगा और सुखी ही रहेगा। ये भाव है। पाप कर्म को फल दुख रूपा। पुन्य कर्म को फल सुख रूपा॥ पूर्व पाप से ही पापहिं रति। पुन्य से पुन्य प्रभु कृपा प्रभु गति॥

[Root — Chaupai and Doha] Kṣakṣā: Cultivate forgiveness, good conduct, and virtue; proclaim Sītā-Rāma’s qualities in speech. Join holy company with an attentive mind; then every qualification for this path will arise. Kṣakṣā: Never abandon forgiveness, whoever may come and cause pain. That person will receive the fruit of their own action, while the good remain happy always. [Sujana-prabodhinī Simple Commentary] Through kṣa, Śrī Rasik Alī commands: Among divine qualities such as forgiveness, moral conduct, truth, compassion, equanimity, and contentment, embrace especially forgiveness and good conduct. By doing so, all other true virtues will arrive. Having cultivated them, speak and proclaim the many qualities of Śrī Sītā-Rāma. Tell suffering beings of the Divine Couple’s nature and qualities and turn them toward Sītā-Rāma. Keep the company of holy people with loving attention. Then the fitness to receive the foregoing virtues will arise, for without holy company it is exceedingly difficult to acquire them. Remember this: however anyone may hurt you, never leave the support of forgiveness. The tormentor will receive the fruit of their own deeds, while the good, being patient, attain happiness. Be certain that a righteous person engaged in good action will not remain miserable; after undergoing whatever painful karma remains, that person becomes peacefully and permanently free of obstruction. The fruit of sinful action is suffering; the fruit of meritorious action is happiness. Past sin produces attachment to sin; merit produces merit, the Lord’s grace, and the way to the Lord.