[मूल — दोहा] जज्जा ज्यों सब तीर्थ में, जल ही सार विचार। वैसे ही सब शास्त्र में, राम नाम निरधार॥ [सुजन-प्रबोधिनी सरल टीका] इसी प्रकार जिस तरह तीर्थों में जल ही एक सार रूपा, सब तीर्थ स्थानों की सार रूप शोभा प्रतिष्ठा देने वाला दिखाता है। उसी प्रकार सब शास्त्रों के बीच में, एक श्री राम नाम ही तत्व स्वरूप सार रूप है। अर्थात शास्त्रों के प्राण रूपा श्री राम नाम है। श्री गोस्वामी जी ने कहा भी है। कि— ‘बन्दो राम नाम रघुबर को। हेतु कृशानु भानु हिमकर को॥ बिधि हरिहर मय वेद प्रानसो। अगुण अनूपम गुण निधानसो॥’ श्री राम नाम सत्य है और सत्य कहे मुक्त हैं पूर्वोक्त प्रकार ही सबने निराधार किया है। अर्थात निश्चय किया है, समझा है। श्री राम नाम ही सबके सिद्धान्तों को पुष्ट करने वाला है। श्री रामनाम बिना कोई सिद्धान्त सार रूपा नहीं है, यानी सब अपुष्ट असार हैं। ‘राम नाम सब नामन हेतु। प्रभुहि मिलावन मोद निकेतू॥’
[Root — Doha] Jajjā: Just as water, rightly considered, is the essence within every tīrtha, so within all scripture the name of Rāma is the settled essence. [Sujana-prabodhinī Simple Commentary] Just as water alone appears as the essential form that gives beauty, standing, and dignity to every sacred place, so amid all scriptures the name of Śrī Rāma alone is the essential reality. In other words, Śrī Rāma’s name is the life-breath of the scriptures. Śrī Gosvāmī Jī has also said— ‘I bow to the name Rāma of Raghubara, the source of fire, the sun, and the moon; consisting of Brahmā, Hari, and Hara, the life of the Vedas, beyond the guṇas, incomparable, and the treasury of qualities.’ Śrī Rāma’s name is truth, and the liberated declare it to be truth. In the manner already described, everyone has settled and understood this. Śrī Rāma’s name alone gives strength to every doctrine. Without Śrī Rāma’s name, no doctrine possesses substantial essence; all are unsupported and insubstantial. ‘Rāma’s name is the source of every name, the abode of joy that brings one to the Lord.’