[मूल — चौपाई] राम सिया ते पर कोइ ईशा। कहै तो जानो मूढ़ खीसा॥ [सुजन-प्रबोधिनी सरल टीका] यदि कोई श्री सीताराम जी से परे और कोई ईश्वर को बतलाये तो उसे समझना चाहिये कि यह मूढ़े खीसा यानी व्यर्थ दाँत निकाल करके बकवाद करता है। झूठे खीसा, उसे कहते हैं जो कि व्यर्थ में जिस बात का कुछ भी प्रयोजन नहीं। और उस बात को जो कोई निरूपण करे। तो उसे झूठे खीस ही निकालना समझना चाहिये। और जो कोई सच्चे सिद्धान्त को झूठी खीस यानी दाँत निकाल कर यथार्थ बात को मिथ्या करके बतलाना चाहते हैं। उसीको झूठे खीसा निकालने वाला समझना चाहिये। फिर श्री सीताराम जी दो युगल प्रभु सबसे परे हैं। सो देखिये— ‘युगल प्रभु सब से पर कहिये। सब में तत्व उन्हीं को लहिये॥’
[Root — Chaupai] If anyone says there is some Lord beyond Rāma and Siyā, know him as a fool baring his teeth. [Sujana-prabodhinī Simple Commentary] If anyone tells you of some other Lord beyond Śrī Sītā-Rāma Jī, understand him to be a foolish teeth-barer—one who bares his teeth uselessly and babbles. A 'false teeth-barer' is one who needlessly expounds a matter that serves no purpose; this should be understood as merely baring false teeth. And whoever bares false teeth to falsify true doctrine and present the true matter as false should likewise be understood as one who bares false teeth. Śrī Sītā-Rāma Jī, the twofold Divine Couple, are beyond all. See— ‘Call the Divine Couple supreme over all; find their essential reality within everything.’