[मूल — चौपाई] गग्गा गुणों आपने मन में। कहा सार यह मानुष तन में॥ [सुजन-प्रबोधिनी सरल टीका] श्री ग्रन्थकर्ताजी आत्मा द्वारा गकार रूप व्यंजन से कहते हैं कि भला आपही अपने हृदय में (मन में) स्थिर हो सावधानता पूर्वक विचारिये कि इस मनुष्य शरीर में सार वस्तु क्या है; अर्थात् यह मानव देह का सार रूप कर्तव्य क्या है। इसका विशेष प्रधान रूप सर्वोपरि क्या कर्तव्य है और यथार्थ में इसको क्या करना चाहिये। समस्त योनियों में मानुष योनि में एक विचार ही तो आत्म पथ को दिखाने वाला है। वैसे तो समस्त विषय पशु पंछी कीट आदि के समान ही हैं। सब को दुख सुख का अनुभव समान ही है। अपने आप से बड़ों के संग द्वारा एक मनुष्य ही यथार्थ अपना, पराया हित परम हित सोच सकता है। अपर योनियों को ये दुर्लभ सोचने की शक्ति कहाँ है। इससे—हे मानुष आत्माओं जरा आप ही विचारो कि मानुष जन्म पाने की यथार्थ सार्थकता की सफलता किस बात में है। इससे—
[Root — Chaupai] Gaggā: In your own mind reflect upon the qualities— what is the essence within this human body? [Sujana-prabodhinī Simple Commentary] Through the soul, by means of the consonant ga, the revered author says: settle within your own heart—within the mind—and carefully consider what the essential reality in this human body is. In other words, what is the essential duty of human embodiment? What is its specially preeminent and highest duty, and what should it truly do? Among all species of birth, reflection in the human birth alone reveals the path of the self. As for all the sense objects, they are the same for animals, birds, insects, and so forth; all experience pain and pleasure alike. Through the company of those greater than oneself, a human being alone can truly consider one's own good, another's good, and the highest good. Where do other species possess this rare power of reflection? Therefore, O human souls, consider for yourselves: in what does the true fulfillment and success of gaining a human birth consist? Thus—