राम

गोपी-प्रेमकी प्राप्तिका साधन है—भगवत्प्रेमीका संग

The Means to Attain Gopī Love Is the Company of a Lover of God

Chapter 5 of 14Source scan pages 64–686 paired passages

Original

Sanskrit

गोपी-प्रेमकी प्राप्तिका साधन है—भगवत्प्रेमीका संग

सत्‌का जहाँ संग मिले उसे सत्संग कहते हैं। ‘सत्‌’ अर्थात्‌ जो सदा सत्य है, जिसका कभी नाश नहीं होता। सत्य स्वयं भगवान्‌ हैं। भगवान्‌का जहाँ संग मिले वह सत्संग है।

भगवान्‌के संगका साधन भगवत्संगीका संग है। भगवत्संगीके अनेक अर्थ हैं। जिसमें भगवान्‌के प्रति आसक्ति हो उसे भगवत्संगी कहते हैं। अथवा भगवान्‌की उपासना या आराधना करनेवाला भी भगवत्संगी कहलाता है। एक अर्थ यह भी है कि जिसे भगवान्‌का संग प्राप्त हो। जो नित्य भगवान्‌के संग है और भगवान्‌ जिसके नित्य संग हैं, वह भगवत्संगी है।

थोड़े-थोड़े परिवर्तनसे भगवत्संगीके संगके महत्त्वका श्रीभागवतमें अनेक बार उल्लेख है:

तुलयाम लवेनापि न स्वर्गं नापुनर्भवम्‌।

भगवत्सङ्गिसङ्गस्य मर्त्यानां किमुताशिषः॥

भगवत्संगीके संगीकी महिमा अपार है। विषयभोगका सुख तो तुलनामें आता ही नहीं। भगवत्संगीके संगकी चाह करनेवाला स्वर्गसुख क्या, मोक्षसुखतककी उपेक्षा कर देता है। उसमें भगवत्प्रेमी संतके संगकी एकमात्र चाह बनी रहती है।

संत दुर्लभ होते हैं। नारदभक्तिसूत्रमें कहा गया है कि “महत्सङ्गस्तु दुर्लभोऽगम्योऽमोघश्च।” संत दुर्लभ होते हैं और मिल जानेपर भी उनकी पहचान अत्यन्त कठिन है। सच्ची पहचान न होनेके कारण प्रायः लोग ऐसे संतोंको, जिन्हें भगवान्‌का वास्तविक संग प्राप्त नहीं होता, भगवत्प्रेमी संत मान बैठते हैं। लौकिक स्तरवाली हमारी बुद्धि, जो अधिकांशमें बाहर-ही-बाहर देखती है, उन्हें पहचान नहीं पाती। पत्थर या लकड़ीकी तौल कर सकनेवाला काँटा हीरा तौल कैसे कर सकता है? हीरेका मूल्यांकन करनेके लिये विशेष तराजूकी, विशेष कसौटीकी आवश्यकता होती है और तभी हीरेकी परख और पहचान सम्भव है। प्रथम तो संत मिलते ही नहीं; मिलते हैं तो पहचानमें नहीं आते; पहचानमें आनेके बाद भी श्रद्धा नहीं होती; श्रद्धा होती है तो पास रहनेकी चाह नहीं होती।

English translation

The Means to Attain Gopī Love Is the Company of a Lover of God

Where one obtains the company of sat, the eternally real, that is called satsaṅga. Sat means that which is forever true and can never perish. God Himself is Truth. Wherever one obtains the Lord's company, there is satsaṅga.

The means of attaining God's company is the company of one who lives with God, a bhagavat-saṅgī. The term has several meanings. One attached to God is a bhagavat-saṅgī; so too is one who worships or adores Him. It may also mean one who has actually attained His company, who is always with God and with whom God always remains.

With slight variations, the Śrīmad Bhāgavata repeatedly declares the greatness of such company:

“Not even heaven or freedom from rebirth can be weighed against a single moment in the company of those who keep the Lord's company. What, then, are mortal blessings beside it?”

The glory of association with a bhagavat-saṅgī is boundless. Sensual pleasure does not even enter the comparison. One who longs for that company disregards not only heavenly enjoyment but even the joy of liberation. The sole desire that remains is to associate with a saint who loves God.

Saints are rare. The Nārada Bhakti Sūtra says, “The company of the great is difficult to obtain, difficult to comprehend, and unfailing.” Even when saints are found, recognizing them is exceedingly difficult. Lacking true discernment, people often regard as God-loving saints those who have not attained actual communion with Him. Our worldly intellect, which generally sees only outward appearances, cannot recognize them. Can a scale capable of weighing stone or wood weigh a diamond? A diamond requires a special balance and touchstone before it can be tested and known. First, saints are seldom found. When found they are not recognized; when recognized they do not inspire faith; and when faith arises, the desire to remain near them is often absent.

Original

परन्तु यदि दुर्भावना करके भी संतके पास रहे तो उसका लाभ होता है, क्योंकि वस्तुगुण कहीं नहीं जाता। बिना पहचाने भी संतका संग अमोघ है। अनजानमें अग्निका स्पर्श हाथको गर्मी देता ही है, बर्फको छूनेपर शीतलताकी अनुभूति होती है। वस्तुगुणके प्रभावसे संतके सम्पर्कमें आनेवालोंको लाभ होता ही है, भले उसे लाभकी जानकारी न हो।

संतका संग केवल चाहपर निर्भर है। जप, पाठ, एकान्तमें बैठना, ध्यान आदि सब ठीक हैं और सब सहायक हैं, किन्तु संतका संग भाव-सापेक्ष है। अनुष्ठानके सफल होनेपर सूर्य, वायु, अग्नि-देवताओंको आना पड़ता है। आजकल अनुष्ठानकी समाप्तिपर देवताओंके न आनेके कारण विधिमें पूर्णताका अभाव है। सम्पूर्ण विधानका विधिवत्‌ पालन होनेपर पूर्व युगोंमें देवतागण आये हैं, जैसे कुन्तीके बुलानेपर सूर्य। देवताओंका आह्वान विधि-विधानकी पूर्णतापर निर्भर है। संतके संगकी प्राप्तिमें विधि-विधान सहायक बन सकते हैं, किन्तु आवश्यक नहीं। वह विधि-विधाननिरपेक्ष है। उसमें केवल भाव मुख्य है और वह भावद्वारा लभ्य है।

भगवत्प्रेमी जब मिलते हैं और उनमें जो प्रेमचर्चा चलती है, उस चर्चाके समय यदि उनके प्रियतम भगवान्‌ भी आ उपस्थित होते हैं और उनसे यदि उनकी चर्चामें रुकावट आती है तो प्रेमी उनसे यही कहते हैं, “आप थोड़ी देरके लिये यहाँसे चले जाइये।” यही भगवत्प्रेमकी अनुपमता है। भगवत्प्रेमियोंमें गोपियोंका स्थान सबसे ऊँचा है, बड़े-बड़े ऋषि-मुनियोंको भी दुर्लभ है। पद्मपुराणमें ऐसा आया है कि स्वयं ब्रह्मविद्याने गोपीभावकी प्राप्तिके लिये कल्पों तपस्या की।

अष्टकालीन सेवाचर्यामें किसी मञ्जरीके अनुगत होकर सेवाभावना करें। निकुञ्जमें किसी मञ्जरीने झाड़ू दी। अनुनय-विनय करके एकत्रित कूड़ेको फेंकनेकी सेवा प्राप्त करें। अथवा किसी मञ्जरीके द्वारा पानदान दिये जानेपर प्रिया-प्रियतमके पीक ग्रहण करनेके लिये पीकदानी उठानेकी सेवा प्राप्त करें। स्वयंको मञ्जरीकी दासीके रूपमें भावित करके भावराज्यमें ले जायँ। अपनेको किसी मञ्जरीके साथ दें। यदि अपना नाम याद न भी हो तो कल्पित नाम रख लें।

English translation

Yet even one who remains near a saint with an unfavorable attitude receives benefit, for an object's inherent power never leaves it. Association with a saint is unfailing even when the saint is unrecognized. Touching fire unknowingly still warms the hand, and touching ice still gives an experience of cold. By the saint's inherent power, everyone who comes into contact receives benefit, even without knowing it.

The company of a saint depends solely upon longing. Repetition of the divine name, recitation, solitude, meditation, and similar practices are all sound and helpful, but the company of a saint depends upon bhāva. When a rite is successfully completed, deities such as Sūrya, Vāyu, and Agni must appear. Nowadays they do not appear at the conclusion because the rite lacks completeness. In former ages, when every prescription was followed perfectly, the deities came, as Sūrya came when Kuntī invoked him. Summoning the gods depends upon perfect observance of ritual procedure. Such procedures may assist one in obtaining a saint's company, but they are not indispensable. That company is independent of ritual. Bhāva alone is decisive, and through bhāva it is attained.

When lovers of God meet and become absorbed in speaking of love, even if their beloved Lord Himself appears and His arrival interrupts their discussion, they tell Him, “Please go away for a little while.” Such is the incomparable nature of divine love. Among lovers of God, the gopīs hold the highest place, a state difficult even for the greatest sages to attain. The Padma Purāṇa says that Brahmavidyā herself performed austerities for many aeons to attain gopī-bhāva.

In the eightfold daily service, contemplate serving under the guidance of a mañjarī. If a mañjarī has swept the grove, humbly beg for the service of carrying away the gathered refuse. Or, when she gives you the betel box, receive the service of holding the spittoon for Priyā and Her Beloved. Conceive yourself as a maidservant of a mañjarī and enter the realm of bhāva. Entrust yourself to a particular mañjarī. If you cannot remember your own name there, adopt an imagined one.

Original

देवीभागवतके अनुसार अष्टसखियोंके कुछ नाम हैं और वैष्णव ग्रन्थोंके अनुसार कुछ अन्य नाम हैं। उस समय जैसा मनमें आये वैसी ही भावना करें, फिर अपने-आप असली वस्तु स्फुरित होने लगेगी। रुचिके अनुकूल सेवाकी भावना करें, जैसा कि सत्संग-सुधामें आया है। अपने मनसे जोड़ लें, राधाकुण्ड है, कमलके पुष्प खिले हैं, कदम्बका वृक्ष है, उसके नीचे राधाकृष्ण खड़े हैं। अथवा निकुञ्जमें झूला पड़ा है, उसमें राधाकृष्ण झूल रहे हैं। इस प्रकार पाँच सौ, एक हजार, जितनी भी हो सके, वस्तुओंकी कल्पना करें और उसके अनुसार सेवाकी भावना करें। भावराज्यके अनुसार अपने स्वरूपकी दिनमें दस बार, बीस बार, पचास बार भावना करें। हमेशा आवृत्ति करें। इससे भावकी पुष्टि होती है।

दोषदर्शन, सन्देह, भावपरिवर्तन, अहंकार आदिकी जहाँ तनिक भी सम्भावना होती है, उसे भावराज्यमें प्रवेश नहीं मिलता। भावान्तरकी सम्भावना संतके संगकी प्राप्तिमें सबसे बड़ा विघ्न है। इस लोकमें पतिव्रताके लिये प्रायः कहा जाता है कि “सपनेहुँ आन पुरुष जग नाहीं।” इसका अर्थ यह नहीं है कि इस जगत्‌में पुरुष ही नहीं हैं, परन्तु पत्नीके लिये भावदृष्टिसे पतिके अतिरिक्त सारा जगत्‌ पुरुषशून्य हो जाता है।

अरविन्दाश्रममें अनेक साधक रहते हैं, परन्तु अरविन्द एवं माताजीके कमरेमें झाड़ू लगानेका अवसर उन्हें ही मिलता था, जो इसके योग्य समझे जाते थे, अर्थात्‌ जिनमें भावान्तर होनेकी सम्भावना नहीं थी। महाभारतमें ऐसा आया है कि युद्धके पूर्व संजय धृतराष्ट्रके पास जाकर बोले, “महाराज! पाण्डवोंकी विजय निश्चित है।” धृतराष्ट्रने पूछा, “यह कैसे कह सकते हो?” संजयने उत्तर दिया, “महाराज! पाण्डवोंके अन्तःपुरमें जाकर मैंने देखा कि अर्जुन श्रीकृष्णकी गोदमें सिर रखकर सो रहे हैं और श्रीकृष्ण अपने हाथसे अर्जुनके बालोंको सहला रहे हैं। पैताने सत्यभामा और द्रौपदी बैठी हैं। अर्जुनका एक पैर उनकी गोदमें है और वे उसे दबा रही हैं। जिन अर्जुनकी भगवान्‌ श्रीकृष्णके साथ इतनी एकात्मता हो, उनकी विजय निश्चित है।” संजयके अचानक अन्तःपुरमें चले आनेपर अर्जुन निःसंकोच पूर्ववत्‌ लेटे रहे और सत्यभामा तथा द्रौपदी भी सम्भ्रमरहित पूर्ववत्‌ पैर दबाती रहीं। श्रीकृष्णने संजयको देखकर बैठनेके लिये सोनेका पीढ़ा अपने पैरसे बढ़ा दिया, किन्तु संजय पीढ़ेको प्रणामकर नीचे ही बैठ गये।

English translation

The Devī Bhāgavata gives one set of names for the eight sakhīs, while Vaiṣṇava texts give others. At first, contemplate whatever arises in the mind. In time the real form will reveal itself of its own accord. Envision service according to your inclination, as taught in Satsaṅga-sudhā. Form the scene within your mind: Rādhākuṇḍa lies before you, lotuses bloom, and Rādhā and Kṛṣṇa stand beneath a kadamba tree. Or envision a swing in a grove upon which They are swinging. Imagine five hundred or a thousand details, as many as possible, and contemplate service accordingly. Ten, twenty, or fifty times a day, envision your own spiritual form in harmony with that realm. Repeat this constantly, for repetition strengthens bhāva.

Where there remains even the slightest possibility of fault-finding, doubt, change of devotional disposition, egoism, or the like, entry into the realm of bhāva is not granted. The possibility of shifting to another bhāva is the greatest obstacle to attaining a saint's company. In this world it is often said of a faithful wife, “Even in a dream no other man exists.” This does not mean that no other men exist in the world. It means that, from the perspective of her devoted feeling, the whole world apart from her husband has become empty of men.

Many aspirants lived at the Aurobindo Ashram, yet only those deemed qualified were permitted to sweep the rooms of Aurobindo and the Mother, meaning those in whom there was no possibility of a change in feeling. The Mahābhārata relates that before the war Sañjaya told Dhṛtarāṣṭra, “Majesty, the victory of the Pāṇḍavas is certain.” When asked how he could know, Sañjaya replied, “I entered their inner apartments and saw Arjuna sleeping with his head in Śrī Kṛṣṇa's lap while Kṛṣṇa stroked his hair. Satyabhāmā and Draupadī sat at his feet. One of Arjuna's feet rested in their laps and they were massaging it. Victory is certain for one who shares such oneness with Lord Kṛṣṇa.” When Sañjaya suddenly entered, Arjuna remained lying there without self-consciousness, while Satyabhāmā and Draupadī continued their service without embarrassment. Seeing Sañjaya, Kṛṣṇa pushed a golden stool toward him with His foot, but Sañjaya bowed to the stool and sat upon the floor.

Original

उनमें भावान्तर होनेकी सम्भावना नहीं थी। इसलिये श्रीकृष्णके अन्तःपुरमें संजय जा सकते थे, पर उनके अपने पुत्र प्रद्युम्न और अभिमन्यु नहीं। प्रद्युम्न उनके पुत्र थे, इसलिये पुत्रके रूपमें उनका जो अधिकार था वह तो उन्हें प्राप्त था ही; परन्तु अन्तःपुरका भावराज्य दूसरा था, जिसमें प्रद्युम्नको प्रवेशाधिकार नहीं था। सुग्रीव और हनुमान दोनों ही रामको अतीव प्यारे हैं, किन्तु राजदरबारमें भगवान्‌ रामके पास सुग्रीव ही ऊपर बैठते हैं। हनुमान तो दूर कहीं कोनेमें खड़े रहते हैं, पर राजमहलमें सुग्रीव नहीं, हनुमान ही जा सकते हैं और निर्बाध जा सकते हैं।

चैतन्य महाप्रभु दो प्रकारके संकीर्तन किया करते थे। एक कीर्तन सबके लिये किया करते थे और एक उनका अन्तरंग कीर्तन होता था, जिसमें केवल अन्तरंग भक्त ही भाग ले सकते थे। उसमें केवल वैसे ही लोग जा सकते थे, जिनमें भावान्तर होनेकी सम्भावना नहीं थी। एक बार ऐसे अन्तरंग-कीर्तनमें बहुत देरतक कीर्तन चालू रहनेपर भी रसका उदय नहीं हुआ। कारणकी खोज की गयी। तख्तके नीचे एक कीर्तन-विरोधी छिपा हुआ मिला। वह यह जाननेके लिये छिपा था कि देखें ये एकान्तमें क्या करते हैं। जो चैतन्य इतने उदार थे कि चाण्डालको भी हृदयसे लगाते थे, उन्होंने उस कीर्तन-विरोधीको बाहर निकाल देनेके लिये कहा। उसे निकाल दिये जानेके बाद कीर्तनमें रसका प्रवाह बह चला।

मथुरासे श्रीकृष्णका सन्देश लेकर उद्धव व्रज आये। व्रजाङ्गनाओंकी, मुख्यतः श्रीराधाकी, विरहसे विदग्धावस्थाको देखकर उद्धवको बड़ा दुःख हुआ। श्रीराधाको ऐसा लगा कि मथुरा लौटकर उद्धव श्यामसुन्दरको उलाहना देंगे, उन्हें फटकारेंगे। श्रीराधाकृष्णको यह सह्य नहीं था। विरहकी बातें सुनकर भी उद्धव श्रीराधाके भावस्तरको छू नहीं पाये। खटसे राधाका स्वर बदला और वे लगीं उद्धवसे कहने, “अरे उद्धव! तुम्हें क्या मालूम? श्रीकृष्ण यहाँसे कभी गये ही नहीं। मेरे हृदयनिकुञ्जमें जाकर देखो। वे वहाँ नित्य विहार कर रहे हैं।” भावान्तर होनेपर रसका प्रवाह बन्द हो जाता है, निकुञ्जलीला छिप जाती है।

English translation

There was no possibility of a change of feeling among them. Thus Sañjaya could enter Kṛṣṇa's inner apartments, while even Kṛṣṇa's own sons Pradyumna and Abhimanyu could not. Pradyumna naturally possessed the rights of a son, but the realm of intimate feeling within the inner chambers was different, and he had no right of entry there. Sugrīva and Hanumān are both exceedingly dear to Rāma. In the royal court Sugrīva sits in an honored place near Him while Hanumān stands in a distant corner. Yet within the royal residence it is Hanumān, not Sugrīva, who may enter freely and without obstruction.

Śrī Caitanya Mahāprabhu conducted two kinds of saṅkīrtana. One was open to everyone; the other was His intimate kīrtana, in which only inwardly intimate devotees could participate. Only those with no possibility of changing their devotional disposition could enter. Once, although such an intimate kīrtana continued for a long time, rasa did not arise. A search revealed an opponent of kīrtana hiding beneath the platform, hoping to discover what they did in private. Caitanya was so generous that He embraced even outcastes, yet He ordered that this opponent be removed. Once the man had been led outside, rasa again flowed through the kīrtana.

Uddhava came from Mathurā bearing Kṛṣṇa's message. Seeing the women of Vraja, and especially Śrī Rādhā, scorched by separation, he felt great sorrow. Rādhā thought that when he returned to Mathurā he would reproach and scold Śyāmasundara, and She could not bear this. Although Uddhava had heard Her words of separation, he had not touched the level of Her bhāva. Her voice suddenly changed and She told him, “Uddhava, what do you know? Śrī Kṛṣṇa has never left this place. Look within the grove of my heart. He is eternally sporting there.” When the devotional disposition changes, the current of rasa stops and the grove-līlā disappears from view.

Original

जिसे सेवाका तनिक भी अवसर मिल जाय, वही परम सौभाग्यशाली है। वैष्णवोंने भृत्यके परिचारकके सेवकके सेवक बननेकी चाह की है। छोटी सेवा ही सही, पर यही एक सौभाग्यकी वस्तु है। इससे छोर तो हाथ लगा, जिससे एक ओर भावकी पुष्टि होगी और दूसरी ओर भावके अधिकाधिक पुष्ट होनेपर निकट एवं उच्चतर स्तरकी सेवाका अधिकार प्राप्त हो सकेगा। जैसे किसी बड़े आदमीके यहाँ कोई नौकर कार्य करता है और उस नौकरकी कोई सहायता करता हो, उस बड़े आदमीके आनेपर नौकर मालिकसे कहता है, “यह मेरी सहायता करता है।” मालिकने पूछा, “क्या यह कुछ लेता है?” नौकरने जवाब दिया, “नहीं, यह कुछ नहीं लेता।” नौकरकी बातपर मालिक उसपर प्रसन्न हो जाता है। इसी प्रकार मञ्जरी दासीको प्रिया-प्रियतमतक पहुँचा सकती है। उसीके अनुगत होकर अपनेको सेवाकार्य करना चाहिये।

सेवाकार्य करनेवालेके लिये बहुत कार्य हैं। सेवाकी चाह न रखनेवालेके लिये कोई कार्य नहीं। भगवान्‌ पूर्णकाम होते हुए भी सेवा करनेकी चाह रखनेवालेके लिये भगवान्‌ स्वतः सेवा करानेकी चाह और कमी स्वीकार कर लेते हैं। यह कमी भी भगवान्‌का स्वरूप है। ‘भग’का अर्थ है ऐश्वर्य; जो षडैश्वर्यसे युक्त हैं, ऐसे भगवान्‌ सदा स्व-महिमामें स्थित रहते हैं। भगवान्‌ पूर्ण हैं, किन्तु प्रेमकी चाहको पूर्ण करनेके लिये अपूर्ण बन जाते हैं और उनमें भूख उत्पन्न हो जाती है।

English translation

Whoever obtains even the smallest opportunity to serve is supremely fortunate. Vaiṣṇavas have longed to become the servant of the servant of the attendant of His servant. Even the humblest service is a treasure of good fortune. It gives one a thread to grasp: on one side bhāva becomes strengthened, and as it grows ever stronger, one acquires the right to more intimate and elevated service. Suppose a servant works in a great man's household and someone assists that servant. When the master arrives, the servant says, “This person helps me.” The master asks, “Does he accept anything in return?” “No, he takes nothing.” On the servant's word the master becomes pleased with the helper. In the same way, a mañjarī can bring her maidservant before Priyā and Her Beloved. One should perform service under her guidance.

There are countless tasks for one who longs to serve, and none for one who has no such longing. Although the Lord is complete in every desire, for the sake of the person who longs to serve He voluntarily accepts both a desire to receive service and an apparent lack. Even this lack is an expression of God. Bhaga means divine majesty, and the Lord endowed with the six majesties eternally abides in His own glory. He is complete, yet to fulfill the lover's longing He becomes incomplete and hunger arises within Him.

Original

अपनेको किसी मञ्जरीकी दासीके रूपमें भावित करके भावराज्यमें ले जायँ। किसी मञ्जरीकी अनुगामिनी बनकर और इस शरीरको भूलकर अपनी भावनाके अनुसार सेवाभावना करते जायँ और सदैव उनकी कृपाकी प्रतीक्षा करते रहें। निरन्तर कृपाकी प्रतीक्षा करें, उनके अनुग्रहपर अवलम्बित हो जायँ। जिस मञ्जरीकी अनुगामिनी बने हैं उसकी कृपासे सम्पूर्ण सत्य हो जायगा। मञ्जरीकी कृपापर निर्भर रहनेसे श्रीराधारानी एवं श्रीश्यामसुन्दरका अनुग्रह स्वतः प्राप्त होता है। मञ्जरीकी सहायिका जानकर प्रिया-प्रियतम स्वयं कृपा करते हैं।

उत्तरोत्तर पुष्ट होता हुआ भाव सबल हो जाता है। भावकी सबलता होनेपर अन्य भावकी बात सुहाती नहीं। कान सुन नहीं सकते। किसी अन्य देवताके प्रकट होनेपर आँखें उसे देख नहीं पातीं। यदि देखती हैं तो अपने भावसे भावित करके देखती हैं। एक बारकी बात है कि श्यामसुन्दर सखियोंके बीचसे भाग गये और जाकर एक निकुञ्जमें छिप गये। श्यामसुन्दरको खोजते-खोजते गोपियाँ उस कुञ्जके पास आ गयीं। अपनेको छिपानेके लिये भगवान्‌ श्यामसुन्दरने चतुर्भुज विष्णुका रूप धारण कर लिया। गोपियोंने चतुर्भुज भगवान्‌ विष्णुको साष्टाङ्ग प्रणाम किया और पूछा, “क्या इधरसे श्रीकृष्ण गये हैं?” ऐसा पूछनेपर श्रीकृष्ण प्रसन्न हो गये कि इन्होंने पहचाना नहीं। ये खोजमें आगे चली जायँगी तो और मजा आयेगा। यहाँ ज्ञानी भले आक्षेप लगायें कि इन्होंने श्रीकृष्णको पहचाना नहीं या दोनोंमें भेद माना।

जहाँ भावसबलता है वहाँ नित्य विहार चलता है। वहीं निकुञ्ज है। निकुञ्ज वह नहीं जहाँ कुछ वृक्ष लगा दिये और निकुञ्ज नाम लिख दिया। जिस भावान्तरशून्य हृदयमें प्रेमस्वरूप श्यामसुन्दर सदा विराजे हैं, वहीं निकुञ्ज है। उसे निभृतनिकुञ्ज, एकान्त निकुञ्ज कहते हैं। इस निकुञ्जपर जिनका आधिपत्य है वे निकुञ्जेश्वरी श्रीराधा हैं और जिनके आश्रयसे रस प्रवाहित होता है वे निकुञ्जेश्वर श्यामसुन्दर हैं। यही निकुञ्ज-व्याख्या है। गोपी-प्रेमकी प्राप्तिका साधन है भगवत्प्रेमी संतोंका संग और उनके संगकी चाह।

English translation

Conceive yourself as a maidservant of a mañjarī and enter the realm of bhāva. Become her follower, forget this physical body, and continue contemplating service according to your inner vision. Always await her grace and depend wholly upon her favor. Through the grace of the mañjarī whom you follow, the entire vision will become real. Dependence upon her grace naturally brings the favor of Śrī Rādhārānī and Śrī Śyāmasundara, for Priyā and Her Beloved recognize you as the mañjarī's assistant and bestow Their mercy themselves.

As bhāva grows steadily nourished, it becomes strong. Once it has gained strength, talk of any other devotional disposition no longer appeals. The ears cannot hear it. If another deity appears, the eyes cannot see that deity; if they do, they see the deity colored by their own bhāva. Once Śyāmasundara slipped away from among the sakhīs and hid in a grove. Searching for Him, the gopīs reached that place. To conceal Himself, Śyāmasundara assumed the four-armed form of Viṣṇu. The gopīs prostrated before Lord Viṣṇu and asked, “Has Śrī Kṛṣṇa passed this way?” Kṛṣṇa was delighted that they had not recognized Him, thinking that the search would become still more delightful as they continued. A jñānī may object that they failed to recognize Kṛṣṇa or imagined a distinction between the two forms.

Where bhāva is strong, the eternal divine sport is always taking place. That alone is a nikunja. A place does not become a nikunja merely because someone plants a few trees and writes that name upon it. The heart free from any change of devotional disposition, where Śyāmasundara, the very form of love, eternally resides, is the secluded and solitary nikunja. Its sovereign is Nikunjeśvarī Śrī Rādhā, while Nikunjeśvara Śyāmasundara is the shelter from whom rasa flows. This is the true meaning of nikunja. The means of attaining gopī love is the company of God-loving saints and the longing for their company.