राम

मुखपृष्ठ, नम्र निवेदन एवं विषय-सूची

Title Page, Editorial Note, and Contents

Chapter 1 of 14Source scan pages 1–713 paired passages

Original

व्रज-भावकी उपासना

हनुमानप्रसाद पोद्दार

English translation

Worship in the Mood of Vraja

Hanuman Prasad Poddar

Original

व्रज-भावकी उपासना

English translation

Worship in the Mood of Vraja

Original

Vrajbhav Ki Upasana By Hanuman Prasad Poddar

प्रकाशक रसेन्दु पोद्दार गीतावाटिका प्रकाशन पो०-गीतावाटिका (गोरखपुर) पिन-२७३००६ प्रथम संस्करण-श्रीराधाष्टमी सं० २०५६ वि० मूल्य-पचीस रुपये

English translation

Vrajbhav Ki Upasana By Hanuman Prasad Poddar

Publisher Rasendu Poddar Gita Vatika Publications P.O. Gita Vatika (Gorakhpur) PIN 273006 First edition, Shri Radhashtami, Vikram Samvat 2056 Price: twenty-five rupees

Original

श्रीहरिः

नम्र निवेदन

English translation

Shri Hari.

Humble Submission

Original

रस-सिद्ध संत भाईजी श्रीहनुमानप्रसादजी पोद्दार की गम्भीर साधना का श्रीगणेश सन् १९१६ ई० में हुआ, जब सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भाग लेने के कारण उन्हें बंगाल के शिमलापाल ग्राम में नजरबन्द किया था। वहाँ करीब पौने दो साल तक इन्हें आध्यात्मिक साहित्य के अनुशीलन का पर्याप्त अवसर मिला। इसी समय उन्होंने नारद-भक्ति-सूत्रों की एक बृहत् व्याख्या लिखी। यह एक विस्मय की बात है कि उस समय इनकी उम्र २५ वर्ष की थी एवं साधना प्रारम्भ किये थोड़ा ही समय हुआ था। उस समय प्रेमाभक्ति की ऐसी गहरी सैद्धान्तिक व्याख्या कैसे सम्भव हुई? यही व्याख्या कुछ परिवर्तन-परिवर्द्धन के साथ प्रेम-दर्शन नाम से सन् १९३५ में गीताप्रेस से प्रकाशित हुई। इस व्याख्या के प्रकाशन से देवर्षि नारद इतने प्रसन्न हुए कि सन् १९३६ में महर्षि अंगिरा के साथ गीतावाटिका में पधारकर पावन दर्शन दिये एवं पू० भाईजी के साथ लम्बी वार्ता हुई। यह मिलन आदि शंकराचार्यजी के एक जीवन-प्रसंग की याद दिलाता है। मैंने उनकी जीवनी में पढ़ा है कि जब उन्होंने 'ब्रह्मसूत्र' का भाष्य लिखा, तो उस भाष्य से महर्षि श्रीवेदव्यासजी इतने प्रसन्न हुए कि जब पू० आदि शंकराचार्यजी उत्तरकाशी में थे, तो वहाँ पधारकर उन्हें दर्शन दिये एवं आशीर्वाद देकर परम प्रेरणा दी। ऐसा ही कुछ भाईजी के साथ हुआ।

English translation

The serious spiritual practice of Bhai Ji, the realized saint Shri Hanuman Prasad Poddar, began in 1916 CE, when the government interned him in the village of Shimlapal in Bengal for his active participation in political activities. There he had ample opportunity, for nearly a year and three quarters, to study spiritual literature. At that time he wrote an extensive commentary on the Narada Bhakti Sutras. It is astonishing that he was then twenty-five years old and had begun spiritual practice only a short while earlier. How could so profound a theoretical exposition of loving devotion have been possible at that time? With some revisions and additions, that same commentary was published by Gita Press in 1935 under the name Prem-Darshan. Devarshi Narada was so pleased by its publication that in 1936 he came to Gita Vatika with Maharshi Angira, granted his holy vision, and held a long conversation with revered Bhai Ji. This meeting recalls an episode from the life of Adi Shankaracharya. I have read in his biography that when he wrote his commentary on the Brahma Sutras, Maharshi Vedavyasa was so pleased with it that, while revered Adi Shankaracharya was in Uttarkashi, he came there, gave him his vision, and bestowed blessings and supreme inspiration. Something similar happened with Bhai Ji.

Original

यद्यपि नारदजी एवं भाईजी में क्या वार्तालाप हुआ, इसका विस्तृत प्रामाणिक विवेचन उपलब्ध नहीं है, पर उनका भावी जीवन उसका संकेत दे रहा है। वृन्दावन की लीलाओं के दर्शन तो इसके पहले ही होने लग गये थे, पर उनमें प्रवेश इसी समय लगभग प्रारम्भ हुआ। सन् १९३७ में उन्होंने एक अपने अन्तरंग व्यक्ति को संकेत किया कि, 'लीला में प्रवेश होता है, इसमें मेरी इच्छा की प्रधानता नहीं होती। जब वे चाहते हैं तब सहसा लीला में मुझे खींचकर सम्मिलित कर लेते हैं।' लगभग सन् १९४० में वृन्दावन में एक संत को मीराबाई के साक्षात् दर्शन हुए और काफी वार्तालाप हुआ। उनके प्रश्न करने पर मीराबाई ने बताया कि, 'हनुमानप्रसाद का सूक्ष्म शरीर बिलकुल श्रीप्रियाजी का स्वरूप हो गया है।' एक उल्लेखनीय बात यह भी है कि नारदजी से विस्तृत वार्तालाप के बाद भी एवं स्वयं इतनी उच्च स्थिति में आरूढ़ होने पर भी 'प्रेम-दर्शन' की व्याख्या में जरा भी संशोधन-परिवर्द्धन की आवश्यकता नहीं हुई, यद्यपि उनके जीवनकाल में 'प्रेम-दर्शन' के बारह संस्करण प्रकाशित हुए।

English translation

Although no detailed, authoritative account is available of what Narada Ji and Bhai Ji discussed, his subsequent life points to it. Visions of Vrindavan's divine pastimes had begun even before this, but entry into them seems to have begun at about this time. In 1937 he intimated to a close confidant: 'Entry into the divine pastime occurs; my own wish is not paramount in it. Whenever They wish, They suddenly draw me into the pastime and include me in it.' Around 1940, a saint in Vrindavan had a direct vision of Mirabai and conversed with her at length. In answer to his question, Mirabai said: 'Hanuman Prasad's subtle body has become entirely the very form of Shri Priya Ji.' Another noteworthy point is that, even after his extensive conversation with Narada Ji and even after ascending to such an exalted state himself, the commentary Prem-Darshan required not the slightest revision or addition, although twelve editions of it were published during his lifetime.

Original

श्रीनारदजी की प्रेरणा तथा व्रजभाव की उपासना एवं उपलब्धि का नवनीत है श्रीभाईजी का ग्रन्थ 'श्रीराधा-माधव-चिन्तन', जो सदा ब्रजभाव के उपासकों का मार्ग-दर्शन करता रहेगा।

English translation

The essence of Shri Narada Ji's inspiration, and of the worship and realization of the mood of Vraja, is Bhai Ji's work Shri Radha-Madhava-Chintan, which will always guide worshippers of the mood of Braj.

Original

भाईजी ने अपनी स्थिति को लगभग बीस वर्षों तक छिपाये रखा। वे तो चाहते थे जीवनपर्यन्त ही छिपाये रखना, पर यह उनके प्रियतम श्रीकृष्ण को मंजूर नहीं था। जीवन के अन्तिम १०-१२ वर्षों में उनकी विलक्षण महाभावमयी स्थिति प्रकट होने लग गयी। भाईजी का अपनी अगाधता के अनुरूप पूर्ण प्रयास था कि उनकी वृत्तियाँ जगत् के रूप में अभिव्यक्त भगवान् की सेवा में ही लगी रहें, जिससे उनकी महाभावमयी स्थिति का पता किसी को न लगे। पर वृत्तियाँ बलात् पहुँच जाती थीं उस लीला-राज्य में। यह एक अद्भुत विवशता थी। किसी संत के जीवन में ऐसा देखने, सुनने, पढ़ने को नहीं मिला कि जो संघर्षपूर्वक वृत्तियों को जगत् में लगाने का प्रयास करे और वृत्तियाँ बलात् लीला-राज्य में चली जायँ। भाईजी शौचालय से आकर मिट्टी से हाथ धो रहे हैं अथवा 'कल्याण' का गम्भीरता से सम्पादन कर रहे हैं या किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से रुचि लेकर बात कर रहे हैं, पर वृत्तियाँ जागतिक धरातल छोड़कर लीला-सिन्धु में लीन हो गयीं। आँखें खुली हैं पर देखना बन्द है, कानों से सुनना बन्द, हाथ में कलम है तो वैसे ही पड़ी है। यह स्थिति १५ मिनट से लेकर १५-२० घंटे तक बनी रहती थी। इसके प्रत्यक्षदर्शी तो अनेक भाई-बहन अभी हैं। अस्तु!

English translation

Bhai Ji concealed his spiritual state for nearly twenty years. He wished to keep it hidden throughout his life, but this was not acceptable to his beloved Shri Krishna. During the final ten to twelve years of his life, his extraordinary state filled with mahabhava began to reveal itself. In keeping with his depth, Bhai Ji made every effort to keep his mental faculties engaged solely in the service of God as manifest in the world, so that no one would discover his state of mahabhava. Yet those faculties would forcibly reach that realm of divine pastimes. It was an astonishing helplessness. In the life of no saint has one seen, heard, or read of someone who struggles to direct his faculties into the world, while they are forcibly carried away into the realm of divine pastime. Bhai Ji might be washing his hands with earth after returning from the lavatory, seriously editing Kalyan, or speaking attentively with a distinguished person, yet his faculties would leave the worldly plane and become absorbed in the ocean of divine pastime. His eyes were open, but seeing ceased; hearing through the ears ceased; if a pen was in his hand, it simply remained there. This condition lasted from fifteen minutes to fifteen or twenty hours. Many brothers and sisters who witnessed it directly are still alive. So be it.

Original

इस अवधि में एक परिवर्तन और हुआ। सन् १९२२ में जब भाईजी बम्बई में साधना में संलग्न थे, तभी श्रद्धेय श्रीजयदयालजी गोयन्दका के कहने से सत्संग कराने लग गये थे। यह क्रम रुग्णावस्था को छोड़कर जीवनपर्यन्त चला। प्रवचन में कोई एक विषय न रहकर सभी विषयों का श्रोताओं के प्रश्नानुसार विवेचन होता था। पर अन्तिम १०-१२ वर्षों में प्रवचनों में अधिकांश प्रेम के स्तरों का, गोपीभाव का, राधाभाव का ही विवेचन रहता था। एक बार भाईजी स्वर्गाश्रम में थे। देहरादून के पास आनन्दमयी माँ का जन्मोत्सव मनाया जा रहा था। पू० माँ के अनुरोध पर भाईजी वहाँ पधारे। जब उनके बोलने का अवसर आया तो वृन्दावन के सुप्रसिद्ध संत पू० हरिबाबाजी ने निवेदन किया कि हम तो आपसे गोपी-प्रेम पर ही सुनना चाहते हैं। उस संत-सभा में गोपी-प्रेम पर ही विवेचन हुआ और संत मंत्रमुग्ध की तरह रस लेते रहे। ऐसा ही दूसरा प्रसंग भी स्वर्गाश्रम का ही है। भाईजी प्रवचन के लिये गीताभवन के हॉल में पधारे एवं तख्त पर पू० शरणानन्दजी, जिनका प्रवचन अभी समाप्त ही हुआ था, के पास बैठ गये। बहुत लोग प्रतिदिन की भाँति अपने प्रश्न कागज पर लिखकर भाईजी को देने लगे। वे उन्हें पढ़ने लगे। आवाज के आभास से पू० शरणानन्दजी समझ गये। उन्होंने हाथ बढ़ाकर सारे कागज भाईजी के हाथ से ले लिये और बोले, 'भाईजी, इन श्रोताओं के प्रश्नों का अंत तो कभी आयेगा नहीं। इनके प्रश्नों का उत्तर देने के लिये मैं अकेला ही पर्याप्त हूँ। आप तो राधा-भाव पर बोलिये, वह हमें सुनने को कहाँ मिलेगा।'

English translation

Another change occurred during this period. In 1922, while Bhai Ji was absorbed in spiritual practice in Bombay, he began conducting satsang at the request of the revered Shri Jayadayal Ji Goyandka. Except during illness, this continued throughout his life. Rather than being confined to one topic, his discourses dealt with every subject in accordance with the listeners' questions. But in the final ten to twelve years, they were mostly expositions of the stages of love, of the mood of the gopis, and of Radha's mood. Once Bhai Ji was at Swargashram. Anandamayi Ma's birthday celebration was being held near Dehradun. At revered Ma's request, Bhai Ji came there. When it was time for him to speak, the celebrated saint of Vrindavan, revered Hari Baba Ji, submitted, 'We want to hear only about the love of the gopis from you.' In that assembly of saints, he spoke only on the love of the gopis, and the saints continued to relish it as though spellbound. A second incident likewise occurred at Swargashram. Bhai Ji came to the hall at Gita Bhavan to give a discourse and sat on the platform beside revered Sharananand Ji, whose discourse had just ended. As usual, many people began handing Bhai Ji slips bearing their written questions. He began to read them. From the sound, revered Sharananand Ji understood. Reaching out, he took all the slips from Bhai Ji's hand and said, 'Bhai Ji, there will never be an end to these listeners' questions. I alone am sufficient to answer them. You should speak on Radha-bhava; where else will we get to hear that?'

Original

इससे भाईजी के विवेचन की गहनता का कुछ अनुमान लगाया जा सकता है। ऐसा ही नहीं, एक दिन भाईजी स्वयं प्रवचन आरम्भ करने के पूर्व बोले, 'मनुष्य के मन में जो बात रहती है वही वाणी में आती है। मैं क्या करूँ, कहीं से भी प्रश्न का उत्तर शुरू करता हूँ तो थोड़ी ही देर में उस एक विषय पर ही पहुँच जाता हूँ। मेरी इस विवशता के लिये आप लोग क्षमा करें। यह मेरी लाचारी है।'

English translation

From this one may form some idea of the depth of Bhai Ji's exposition. Nor was this all. One day, before beginning a discourse, Bhai Ji himself said: 'Whatever remains in a person's mind is what comes into speech. What can I do? Wherever I begin answering a question, within a short time I reach that one subject alone. Please forgive me for this helplessness of mine. It is my compulsion.'

Original

'श्रीराधा-माधव-चिन्तन' के अतिरिक्त जो व्रजभाव की उपासना के विषय में वे प्रवचनों में बोले, उसी का संकलन इस पुस्तक में करने का लघु प्रयास है। उसका कोई अंश भी इसमें आ नहीं सका, यह तो केवल संकेत मात्र है। यदि उनके प्रवचनों में से ब्रज-भाव की उपासना सम्बन्धी सारी सामग्री एकत्रित की जाय तो संभवतः 'श्रीराधा-माधव-चिन्तन' जैसा एक ग्रन्थ और तैयार हो सकता है। प्रारम्भ में जो स्वरूप-वर्णन है, जिसमें प्रधानतया चरण-चिह्नों का विस्तृत वर्णन है, वह प्राचीन है पर अभी किसी पुस्तक में प्रकाशित नहीं हुआ। मेरा अध्ययन व्यापक नहीं है, पर कई अध्ययनशील महानुभावों से पूछने पर यही जानकारी मिली कि चरण-चिह्नों का ऐसा सजीव एवं हृदय-स्पर्शी विस्तृत वर्णन हिन्दी में कहीं पढ़ने में नहीं आया। इससे भगवान् के चरणों में मन लगाने की तो सुविधा है ही, साथ-ही-साथ आकर्षण भी बढ़ता है। साथ में कुछ ब्रज-भाव के उपासकों के व्यक्तिगत प्रश्नों के उत्तर, जो भाईजी से एकान्त में मिले, वे भी उन लोगों के कृपापूर्वक देने से सम्मिलित कर लिये हैं।

English translation

This book is a modest attempt to compile what, apart from Shri Radha-Madhava-Chintan, he said in his discourses about worship in the mood of Vraja. Not even a fraction of it could be included here; this is only an indication. If all the material concerning worship in the mood of Braj were collected from his discourses, perhaps another work like Shri Radha-Madhava-Chintan could be prepared. The description of the divine form at the beginning, chiefly a detailed description of the marks on the feet, is ancient, but has not yet been published in any book. My study is not extensive, but on asking several learned persons I learned that such vivid, heart-touching, detailed description of the foot-marks has not been read anywhere in Hindi. It not only makes it easier to fix the mind on the Lord's feet, but also increases attraction to them. Some answers to the personal questions of worshippers of the mood of Braj, received from Bhai Ji in private, have also been included through those persons' kindness in providing them.

Original

मेरी ऐसी धारणा है कि इस सामग्री का अध्ययन, मनन, चिन्तन ब्रजभाव के उपासकों के लिये प्रेरणास्पद एवं सहायक होने के साथ ही सभी साधकों का मार्ग-दर्शन करेगा। संकलन में कोई त्रुटि रह गई हो तो उसके लिये क्षमाप्रार्थी हूँ एवं ध्यान में दिलाने पर सुधारने की चेष्टा की जायगी।

श्यामसुन्दर डुजारी

English translation

It is my belief that studying, reflecting upon, and contemplating this material will both inspire and assist worshippers of the mood of Braj, and will guide all spiritual aspirants. If any error has remained in the compilation, I ask forgiveness for it and will endeavour to correct it if it is brought to my attention.

Shyamsundar Dujari

Original

विषय-सूची

१. भगवान्‌के दिव्य श्रीविग्रहके दर्शन १ २. भगवत्‌-लीला-चिन्तन कैसे हो ! ४० ३. गोपी-प्रेमकी भाव-तरंगें ४६ ४. गोपी-प्रेमकी प्राप्तिका साधन है-भगवत्प्रेमीका संग ५७ ५. भाव कैसे बढ़े ६२ ६. अमोघ साधन ६४ ७. भगवान्‌की प्रेम-परवशता ७१ ८. समर्पणका आदर्श ८० ९. व्रज-भावकी उपासना सम्बन्धी प्रश्नोत्तर ८१ १०. व्रज-भावकी उपासनाके लिये मन्त्र ८४ ११. भगवान्‌की गोद सबके लिये खाली है ८५ १२. भगवत्कृपा ९७ १३. शरणागति ११०

English translation

Contents

  1. Vision of the Lord's Divine Form 1
  2. How Should One Contemplate the Lord's Līlā? 40
  3. Waves of Feeling in the Gopīs' Love 46
  4. Association with a Lover of God Is the Means to Attaining the Gopīs' Love 57
  5. How Bhāva Grows 62
  6. An Unfailing Spiritual Practice 64
  7. The Lord's Subjection to Love 71
  8. The Ideal of Surrender 80
  9. Questions and Answers on the Worship of Vraja-bhāva 81
  10. A Mantra for the Worship of Vraja-bhāva 84
  11. The Lord's Lap Is Open to Everyone 85
  12. Divine Grace 97
  13. Surrender 110