Original
भावराज्य तथा लीला-रहस्य
भावराज्यकी विलक्षणता
भाव-राज्यके सभी विलक्षण होते हैं शुभ भोग-विराग। नहीं समझमें आ सकते वे जागे विना शुद्ध अनुराग॥ होते सभी नाम लौकिक कामोंके भी वैसे ही रूप। होते अतिशय पूत किंतु लोकोत्तर सभी विशेष अनूप॥ हर्ष-शोक-आसक्ति-वासना- भय-संकोच-विकलता-काम। बन्धन-मान-विलास-रास-सहवास आदि सब होते नाम॥ करना मान, रूठना-रोना, करना तिरस्कार-अपमान। करना तंग सताना, चुगली-चाटुकारिता कर्म महान॥ मन बिकार होता न तनिक पर, नीयतमें न कभी कुछ दोष। दक्षिण-वाम सभी ये होते लीलाके शुचि रस निर्दोष॥ त्याग-पूर्ण, निज-सुख-वांछा-विरहित यह प्रेमराज्य सुविशाल। पर इसमें न कभी जा पाते प्रकृतिजनित विकार क्षण-काल॥ अपनेमें अपनेसे अपने ही होते सब भाव-विशेष। भौतिक स-मल विकारोंका--भावोंका रहता कहीं न लेश॥ सभी दिव्य, चिन्मय, भगवन्मय, सभी विकार-रहित पर-भाव। प्रेमी-प्रियतम बने स्वयं प्रभु लीलारत रहते अति चाव॥
English translation
The Realm of Bhava and the Mystery of Lila
The Wondrous Character of the Realm of Bhava
In the realm of bhava, both sacred enjoyment and renunciation are wondrous indeed; They cannot be understood until pure loving attachment awakens. All the names and outward forms found in worldly dealings are present there as well, Yet there they are supremely pure, transcendent, distinctive, and incomparable. Joy and sorrow, attachment and longing, fear, reserve, anguish, and desire; Bondage, wounded pride, playful dalliance, the rasa dance, companionship - all these names are found there. Taking offense, sulking and weeping, rebuke and seeming insult; Teasing and vexing, carrying tales and speaking flattering words - there these become exalted acts. Yet the mind is never tainted, nor is there the least fault in anyone's intention; Whether compliant or contrary, all are stainless flavors of the sacred lila. That boundless realm of prema is filled with self-giving and wholly free of any wish for personal pleasure; No defect born of material nature can enter it, even for an instant. Within the Lord, through the Lord, and of the Lord alone arise all its particular bhavas; Not a trace of material impurity or corrupted emotion exists there. All is divine, conscious, and filled with Bhagavan; every transcendent bhava is free from defect. The Lord Himself becomes both lover and Beloved and delights unceasingly in His lila.
Original
भाव-राज्य
सप्रेम हरिस्मरण! आपका पत्र मिला। आपके प्रश्नका उत्तर निम्नलिखित है--भाव जबतक केवल आवेगमात्र है, तबतक वह साधन-राज्यसे बाहरकी चीज है। भावके आवेगसे जिस कामनाका प्रादुर्भाव होता है, वह मनमें अशान्ति तथा ज्वाला उत्पन्न करनेवाली होती है। कामना एक प्रकारकी अग्नि है, जो विषयोंकी आहुति पड़नेसे बढ़ती रहती है और यदि कहीं आघात पा जाती है तो क्रोधका कराल रूप धारण कर लेती है। अतः यदि भावका आवेग आता हो तो उसका भगवान्में प्रयोग कर देना चाहिये। भगवान्से जुड़ते ही भाव पवित्र होकर साधन बन जायगा, जो सहज ही “कर्मराज्य” से उच्चस्तरपर पहुँचकर साधकको भगवान्की ओर अग्रसर कर देगा।
इस “भाव-राज्य” से उच्चस्तरपर “ज्ञान-राज्य” है, जो परमात्माके तत्त्व-ज्ञानका बोध कराता है, उससे भी उच्चस्तर सिद्ध “भाव-राज्य” है, जो नित्य एक, पर नित्य दो बने हुए श्रीराधा-माधवका अतिशय उज्ज्वल धाम है। वहाँ प्रिया-प्रियतमकी अचिन्त्य अमल मधुरतम लीला नित्य चलती रहती है। वहाँ नटनागर श्यामसुन्दरके लीला-विहारका महान् मधुर अगाध सागर अत्यन्त प्रशान्त होनेपर भी नित्य उछलता रहता है और वे उसमें विविध मनोहारिणी अलौकिक भाव-तरंगोंके रूपमें क्रीडा करते रहते हैं। यह कल्पना नहीं सत्य है। इस परम उज्ज्वल सर्वश्रेष्ठ भाव-राज्यकी सीमामें उसीका प्रवेश हो सकता है, जो घृणित भोगोंसे तथा कैवल्य मोक्षसे भी सदा विरक्त होकर केवल श्रीराधा-माधवके चरणोंमें ही अत्यन्त आसक्त हो गया है। यहाँ कोई आवेग नहीं, यह वस्तुस्थिति है और सच्चिदानन्दमयी मधुर लीला है। शेष भगवत्कृपा।
English translation
The Realm of Bhava
Loving remembrance of Hari! I received your letter. The answer to your question is as follows. As long as bhava is no more than an emotional surge, it remains outside the realm of spiritual practice. The desire born from such a surge produces unrest and a burning in the mind. Desire is a kind of fire: offerings of sense objects only make it grow, and when it is thwarted it assumes the terrible form of anger. Therefore, whenever such a surge of bhava arises, it should be directed toward Bhagavan. The moment it is joined to Bhagavan, bhava becomes pure and turns into a spiritual discipline. It then readily rises beyond the "realm of karma" and leads the aspirant onward toward Bhagavan.
Above this preliminary "realm of bhava" stands the "realm of jnana," which awakens knowledge of the truth of the Supreme Self. Higher still is the perfected Realm of Bhava - the supremely radiant abode of Sri Radha-Madhava, who are eternally one and yet eternally two. There the inconceivable, stainless, and sweetest lila of the Divine Lover and His Beloved proceeds forever. The vast, sweet, and unfathomable ocean of Natnagar Shyamasundara's playful lila, though utterly tranquil, rises in ceaseless movement, and He sports within it as its many captivating and supernatural waves of bhava. This is not imagination; it is reality. Only one who has become forever dispassionate toward degraded sense enjoyments and even toward kaivalya liberation, and wholly attached to the feet of Sri Radha-Madhava alone, can enter the bounds of this supremely radiant and highest Realm of Bhava. Here there is no emotional impulse: this is reality itself, the sweet lila made of sat-chit-ananda. The rest rests with Bhagavan's grace.
Original
भाव-राज्यकी महिमा
प्रश्न--भाव-जगत्में मनुष्य बहुत-सी बातोंका अनुभव करता है, क्या वे वास्तविक सत्य हैं या कल्पनासे उत्पन्न होती हैं?
उत्तर--दोनों ही बातें हो सकती हैं। भावका अर्थ केवल कल्पना ही नहीं है। गीताके “नासतो विद्यते भावो नाभावो विद्यते सतः” में भावका अर्थ है सत्--सदा रहनेवाला। “सत्” का कभी अभाव नहीं होता और असत्का कभी भाव नहीं होता। वैष्णव-साहित्यमें भावका अर्थ है उच्चाति-उच्च प्रेम। भगवान् श्यामसुन्दर सच्चिदानन्दघन श्रीकृष्णको “रसराज” और रासेश्वरी नित्यनिकुंजेश्वरी वृषभानुनन्दिनी श्रीराधाजीको “महाभाव” कहा गया है।
आजकल “भाव” का प्रयोग बहुत हलके अर्थमें होता है। भाव और भावनामें कोई अन्तर नहीं माना जाता। बंगालमें तो भावनाका प्रचलित अर्थ है--“चिन्ता”। भावना करते-करते जिस वस्तुका जो रूप बन जाय, उसका नाम भी “भाव” कहा जाता है। भावसे भावित पुरुषमें होनेवाली मनोवृत्तिको भावुकता कहते हैं। भावुकताका चलता अर्थ है भावप्रवण--कल्पनाराज्यमें विचरण करनेवाला व्यक्ति, जो विचारशील नहीं है या विवेकहीन--मूढ़ है। प्रेम तथा अनुरागको भी “भाव” कहते हैं। प्रेम, अनुराग आदिके भाव जो अन्तस्तलमें उठते हैं, उनको भी भावुकता कहते हैं। ऐसे प्रेमी व्यक्तियोंका हृदय भावना करते-करते द्रवीभूत हो जाता है। श्रद्धालुओंको भी भावुक कहते हैं। भावुक व्यक्ति भावनाके अनुसार अनेक प्रकारकी कल्पना करके उसके राज्यमें विचरते रहते हैं। वैष्णवोंने भावको सर्वथा “पवित्र प्रेम” के अर्थमें लिया है। भगवान्का जो आनन्दस्वरूप है, उनकी जो स्वरूपभूता ह्लादिनी शक्ति है, अन्तरंगा शक्ति है, वही आनन्द-शक्ति है, वही “भाव” है; वही मूर्तिमान् होकर महाभावस्वरूपा श्रीराधिकाजीके दिव्य विग्रह रूपमें प्रकट है।
जहाँ-जहाँ भक्त अपनी दृष्टिसे भावराज्यकी बात कहता है, वहीं वह भगवान्के यथार्थ प्रभावकी ही बात कहता है, कल्पना-प्रसूत भावनासे नहीं।
English translation
The Glory of the Realm of Bhava
Question - In the world of bhava, a person experiences many things. Are those experiences genuine realities, or are they produced by imagination?
Answer - Either can be the case. Bhava does not mean imagination alone. In the Gita's statement, "The unreal never comes into being, and the real never ceases to be," bhava signifies sat - that which always exists. Sat can never be absent, and asat can never truly exist. In Vaishnava literature, bhava means the very highest prema. Bhagavan Shyamasundara, Sri Krishna, the concentrated embodiment of sat-chit-ananda, is called Rasaraja, the sovereign of rasa; and Sri Radhaji, daughter of Vrishabhanu, sovereign of the rasa dance and eternal queen of the secluded bowers, is called Mahabhava.
Nowadays the word bhava is used in a very loose sense. No distinction is made between bhava and bhavana. In Bengal, bhavana commonly means "worry." The form that an object assumes through prolonged visualization is also called one's bhava. The disposition that arises in a person suffused with emotion is called bhavukata, or emotionality. In ordinary usage, bhavuka means an emotionally inclined person who roams the realm of imagination and is not thoughtful, or is even undiscerning and foolish. Prema and loving attachment are also called bhava. The inner states of love and attachment that arise in the depths of the heart are likewise called bhavukata. Through sustained loving contemplation, the hearts of such lovers melt. People of faith, too, are called bhavuka. According to their bhavana, emotionally inclined people form many kinds of mental images and wander within that imagined realm. The Vaishnavas, however, use bhava wholly in the sense of "sacred prema." Bhagavan's essential nature is bliss; His hladini-shakti, the intrinsic and internal potency of His own being, is precisely the potency of bliss, and that very power is bhava. Embodied, it manifests as the divine form of Sri Radhika, who is Mahabhava itself.
Whenever a devotee speaks, from his own realized vision, of the Realm of Bhava, he is speaking of Bhagavan's actual divine power, not of a feeling manufactured by imagination.
Original
वह सर्वथा यथार्थ है, न कि कल्पना। भक्तकी दृष्टि ऐसी ही होनी भी चाहिये। भावनासे जिस प्रकार भगवान्के रूपका ध्यान होता है, उसी प्रकार शब्द, स्पर्श, रस और गन्ध आदिका भी ध्यान हो सकता है और होता है। ध्यानमें हम भगवान्की वंशीकी मधुरध्वनि सुन सकते हैं, उनके रूपको निरख सकते हैं, उनके अधरामृतका पान कर सकते हैं, उनके स्पर्शकी पुलकमें पुलकित हो सकते हैं, यहाँतक कि उनके अंगकी गन्ध भी सूँघ सकते हैं। ध्यानमें मनुष्य यह देख सकता है कि हमने भगवान्के चरण पकड़ लिये, उन्होंने हमारे मस्तकपर हाथ रख दिया। साधक भक्तकी दृष्टिमें ये सारी बातें सत्य हैं; पर जबतक ये सब मनकी कल्पनासे बने हुए स्वरूप हैं, तबतक वे भावनाजनित ही हैं। जैसे स्वप्नके मनोराज्यमें किसी औरके न होते भी हम स्पर्शका अनुभव करते हैं, शब्द सुनते हैं, रूप देखते हैं, गन्ध सूँघते हैं, रसका आस्वादन करते हैं, उसी प्रकार भाव-जगत्में भी दृढ़ भावनाके द्वारा शब्द, स्पर्श, रूप, रस, गन्ध आदिका भलीभाँति अनुभव कर सकते हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है।
यह भी ध्यानकी बहुत ऊँची और अत्यन्त कल्याणप्रद स्थिति होती है, पर इससे परे सच्चे प्रेमराज्यमें रसराज श्रीभगवान्के प्रत्यक्ष दर्शन भी हो सकते हैं। भगवद्दर्शनकी भावनाको किसी प्रकारके भी तर्कसे प्रमाणित करना कठिन है। अविश्वासीको भगवद्दर्शनकी बात समझा देना असम्भव-सा है। श्रद्धा और विश्वास ही तो साधनाका मूलमन्त्र है। भक्त जिस रूपमें भगवान्को देख रहा है, हो सकता है वह शास्त्रोंमें प्रकट न हो। साथ ही यह भी सम्भव है कि शास्त्रोंमें भगवान्के जिस रूपका वर्णन है, उस रूपमें भगवान् किसी भक्तको दर्शन न दें और एक साधारण वेषमें ही प्रकट हो जायँ। भगवान्का रूप कैसा? जैसा भक्त चाहे वैसा। भक्तकी जैसी इच्छा होती है, वैसा ही रूप लेकर भगवान् उपस्थित हो जाते हैं। इसके सिवा दिव्यधामोंमें लीलाविहार करनेवाले भगवान्के नित्यरूप भी हैं, जो हमारी कल्पनामें आयें या न आयें। इन स्वरूपोंके दर्शन भी कृपापात्र प्रेमी भक्तोंको हुए हैं और हो सकते हैं।
कभी-कभी किन्हीं-किन्हीं अभिमानी दर्शनोत्सुक भक्तोंको मार्गच्युत
English translation
It is wholly real, not imaginary. This is how a devotee's vision ought to be. Just as one contemplates Bhagavan's form through bhavana, so too one can and does contemplate sound, touch, taste, fragrance, and the other sensory qualities. In meditation we may hear the sweet music of Bhagavan's flute, behold His form, drink the nectar of His lips, thrill with rapture at His touch, and even inhale the fragrance of His limbs. A person may see in meditation that he has clasped Bhagavan's feet and that Bhagavan has placed His hand upon his head. From the practicing devotee's perspective, all these experiences are true. Yet so long as their forms are fashioned by the mind's imagination, they remain products of bhavana. In the inner world of a dream, even when no other person is present, we experience touch, hear sounds, see forms, smell fragrances, and savor tastes. In the same way, through steadfast bhavana one can fully experience sound, touch, form, taste, fragrance, and the rest in the world of bhava. There is no doubt about this.
This itself is a very elevated and profoundly beneficial state of meditation. Beyond it, however, in the true realm of prema, one may directly behold Sri Bhagavan, Rasaraja Himself. It is difficult to establish the experience of seeing Bhagavan by any form of argument. Explaining such a vision to one who has no faith is almost impossible, for faith and trust are the root mantra of all spiritual practice. The form in which a devotee sees Bhagavan may not be one revealed in scripture. It is equally possible that Bhagavan may not appear to a devotee in the form described by scripture, but may manifest in simple attire. What is Bhagavan's form like? It is whatever His devotee longs to see. Bhagavan assumes the form desired by the devotee and appears before him. Apart from these manifestations, Bhagavan also has eternal forms in which He sports in the divine abodes, whether or not our imagination can conceive them. Devotees favored by grace have beheld these forms, and may behold them still.
At times, proud devotees who are eager for a vision may be led astray
Original
Sanskrit
करनेके लिये या उनकी परीक्षा करके उनमें और भी दृढ़ता लानेके लिये उपदेवता भी विभिन्न रूपोंमें उनके सामने आ सकते हैं और अपनेको भगवान् बताकर उनको भ्रममें डालनेकी चेष्टा कर सकते हैं। ऐसे अनुभव भी सुननेमें आये हैं कि कोई-कोई खेचर उपदेवता सकामभावसे किसी इष्ट-विशेषके उपासकोंको उस रूपमें आकर ठगनेकी चेष्टा करते हैं। हमने भूतलपर जो तेज देखा है, उससे कई गुना अधिक तेज उन उपदेवताओंका ही होता है। वे आकर हमारे इष्टदेवकी मूर्तिमें उपस्थित होकर हमें ठग लेते हैं। भयके रूपमें जिस प्रकार देवताओंका विघ्न आता है, उसी प्रकार लोभके रूपमें भी आता है। ध्रुवके सामने उपदेवता उसकी माताके लोभनीय रूपमें आये--“बेटा! मैं बहुत दुःखी हूँ--मैं जल रही हूँ, मुझे बचाओ।” पर ध्रुव अपनी साधनासे टले नहीं। जो भगवान्का शरणागत भक्त होता है, उसके सारे विघ्नोंका तो नाश स्वयं प्रभु अपने अनुग्रहसे ही कर डालते हैं--
मच्चित्तः सर्वदुर्गाणि मत्प्रसादात्तरिष्यसि।
भगवान्में जिसका चित्त अर्पित हो गया है, ऐसे अर्पितात्मा भक्तका सारा दायित्व भगवान्पर आ जाता है। भगवान्की आज्ञा है कि “मेरा भक्त आँख मूँदकर मेरे राजमार्गपर चले, उसे कोई विघ्न नहीं रोक सकता।” भगवान्के सम्मुख आते ही जीवका सदाके लिये उद्धार हो जाता है--
Language: Awadhi
सनमुख होइ जीव मोहि जबहीं। जन्म कोटि अघ नासहिं तबहीं॥
अनन्य और निष्कामभावसे भगवान्की शरणमें आते ही भक्तके समस्त योग-क्षेमका भार भगवान् स्वयं अपने ऊपर ले लेते हैं। इसका अभिप्राय यह नहीं कि भक्त भगवत्पथपर चलना बंद कर देता है। वह तो बड़े वेगसे भगवान्की ओर दौड़ता है। सोचता तब, जब सोचने चला होता। मन तो दस-बीस हैं नहीं कि एकसे सोचेगा और दूसरेसे अर्पण करेगा। मन तो एक था, जिसे श्यामसुन्दरको दे दिया। उस मनको अब कहाँ दिया जाय? अर्पितात्मा व्यक्ति प्रभुके सिवा किसीकी इच्छा ही नहीं करता। गोपियोंका अर्पण सर्वतोभावेन सम्पूर्ण था। इसीलिये भगवान् कहते हैं--
Language: Sanskrit
“ता मन्मनस्का मत्प्राणा मदर्थे त्यक्तदैहिकाः।” उन्होंने मुझमें
English translation
or tested so that their resolve may be strengthened. Minor celestial deities can appear before them in various forms, claim to be Bhagavan, and try to confuse them. Accounts are also heard of certain sky-roaming minor deities who, moved by self-interested desire, assume the form of a worshiper's chosen deity and try to deceive him. The radiance of such celestial beings is many times brighter than anything we have seen on earth. They may enter the visible form of our chosen deity and delude us. Just as an obstruction from the gods may come in the form of fear, it may also come in the form of temptation. Minor deities appeared before Dhruva in the alluring form of his mother and cried, "My son, I am in terrible pain - I am burning! Save me!" But Dhruva did not turn aside from his practice. As for a devotee who has taken refuge in Bhagavan, the Lord Himself, through His grace, destroys every obstacle:
"With your mind fixed on Me, by My grace you shall cross over every difficulty."
When a devotee has offered his mind to Bhagavan and surrendered his very self, all responsibility for him passes to Bhagavan. The Lord's command is, "Let My devotee walk My royal road with eyes closed; no obstacle can stop him." The very moment a soul turns to face Bhagavan, it is delivered forever:
"The moment a soul turns toward Me, the sins of millions of births are destroyed."
The instant a devotee takes refuge in Bhagavan with exclusive and desireless devotion, Bhagavan Himself assumes the burden of all that devotee lacks and all that must be preserved. This does not mean that the devotee ceases to walk the path toward Bhagavan. On the contrary, he runs toward Him with tremendous speed. He could deliberate only if he had set out to deliberate. He does not possess ten or twenty minds so that he might think with one and offer another. He had only one mind, and he gave it to Shyamasundara. What mind is now left for him to give elsewhere? One who has surrendered himself desires no one but the Lord. The gopis' self-offering was complete in every respect. Therefore Bhagavan says:
"Their minds are absorbed in Me, their very lives are Mine, and for My sake they have relinquished all bodily ties." They have merged in Me
Original
Awadhi
अपने मन मिला दिये हैं, प्राणोंको विलय कर दिया है और मेरे लिये ही अपने शारीरिक कर्मोंका भी उत्सर्ग कर दिया है।
भगवान् कहते हैं--
जननी जनक बंधु सुत दारा। तनु धनु भवन सुहृद परिवारा॥ सब के ममता ताग बटोरी। मम पद मनहि बाँध बरि डोरी॥ अस सज्जन मम उर बस कैसें। लोभी हृदय बसइ धनु जैसें॥
(श्रीरामचरितमानस)
Language: Sanskrit
ये दारागारपुत्राप्तान् प्राणान् वित्तमिमं परम्। हित्वा मां शरणं याताः कथं तांस्त्यक्तुमुत्सहे॥
(श्रीमद्भागवत ९।४।६५)
“जो भक्त स्त्री, पुत्र, घर, गुरुजन, प्राण, धन, इहलोक और परलोक सबको छोड़कर केवल मेरी शरणमें आ गये हैं, उन्हें छोड़नेका विचार ही मैं कैसे कर सकता हूँ।”
सब पदार्थोंमेंसे ममत्व निकालकर तन, मन, धन--सभी, सब कुछ सर्वभावेन भगवान्के चरणोंमें अर्पितकर भक्त निःस्पृह और निरीह हो जाता है। मोक्षकी इच्छा रखनेवाला मन ही जब श्रीहरिके चरणोंमें समर्पित हो गया, तब मोक्षकी इच्छाका उदय ही कैसे हो? ऐसे सर्वथा निष्काम अर्पितात्माको उपदेवता आदिका भय ही नहीं होता कि वे आकर तंग करेंगे। उसके पथमें कोई भी बाधा नहीं डाल सकता।
साधनाका प्रारम्भ ही भावनासे होता है। भावनाके मूलमें है श्रद्धा। श्रद्धाहीन भाव मिथ्या है। भाव करते-करते भगवत्कृपासे सच्चे भावराज्यमें प्रवेश होता है--साधक स्थूलसे सूक्ष्म, सूक्ष्मतर और सूक्ष्मतममें प्रवेश करता है। वहाँ उस दिव्य भावनालोकमें प्रवेश करके भगवान्की पूजा करता है। देहके पाँच भेद माने जाते हैं--स्थूल, सूक्ष्म, कारण, भाव और चिन्मय। चिन्मय और भावदेह कुछ विलक्षण हैं। भगवान्का जो नित्यविग्रह है, वह चिन्मय है। वह देह देह नहीं, भगवत्स्वरूप ही है। वहाँ देह-देहीका भेद नहीं है। वहाँ योगमायाका भी पर्दा नहीं है। भगवान् दो तरहसे ही प्रकट होते हैं--योगमायाको लेकर और योगमायाको हटाकर।
English translation
their minds, dissolved their life-breath in Me, and for My sake have given up even the activities of the body.
Bhagavan says:
"Mother, father, brother, son, and wife; body, wealth, home, friends, and family - gathering every thread of possessive attachment to them, he binds his mind to My feet with one strong cord. How does such a noble soul dwell within My heart? As wealth dwells within the heart of a miser."
(Sri Ramcharitmanas)
"Those who have abandoned wife, home, children, kin, life itself, wealth, this world, and the next, and have come to Me for refuge - how could I ever bring Myself to forsake them?"
(Srimad Bhagavatam 9.4.65)
"How could I even contemplate abandoning those devotees who have left wife, children, home, elders, life, wealth, this world, and the next, and have taken refuge in Me alone?"
Having withdrawn possessive attachment from every object, the devotee offers body, mind, wealth - everything, without reserve - at Bhagavan's feet and becomes free from both desire and self-assertion. When the very mind that might desire liberation has been surrendered at Sri Hari's feet, how could a wish for liberation arise? One whose whole being has thus been offered without desire has no fear that minor deities or other beings might come to trouble him. No one can place an obstacle in his path.
Spiritual practice begins with bhavana, and the root of bhavana is faith. Bhava without faith is false. Through continued cultivation of bhava and by Bhagavan's grace, one enters the true Realm of Bhava: the aspirant passes from the gross into the subtle, the subtler, and the subtlest. Entering that divine world of contemplation, he worships Bhagavan there. Five kinds of embodiment are recognized: gross, subtle, causal, bhava, and chinmaya. The chinmaya body and bhava-deha are of an extraordinary order. Bhagavan's eternal form is chinmaya. That form is not a body in the ordinary sense; it is Bhagavan's very being. There is no distinction there between body and indwelling self. Nor is there any veil of Yogamaya there. Bhagavan manifests in two ways - by assuming Yogamaya and by withdrawing Yogamaya.
Original
जहाँ योगमाया साथ है, वहाँ आवरण है। बहिरंग प्रकृतिका नाम “माया” है; भगवान्की अन्तरंगा शक्तिका नाम है “योगमाया”। मलिना माया, जिससे जगत् आच्छादित है, भगवान्को नहीं ठग सकती। भगवान् स्वयं योगमायाकी चादर ओढ़कर, उस आवरणको स्वयं धारणकर सामने आते हैं। जहाँ भगवान्का योगमायासे रहित चिन्मय स्वरूप है, वहाँ योगमाया आह्लादिनी शक्तिका रूपान्तर है। भगवान् जहाँ योगमायासे आच्छादित होकर बोलते हैं, वहाँ सबके सामने प्रकट होते हैं। जहाँ योगमायाका पर्दा हटा रहता है, वहाँकी अन्तरंगा लीलामें जो प्रेमीजन भगवान्के साथ होते हैं--वहाँ प्रेममें ज्ञान अन्तर्हित होता है--उनके देहका नाम भावदेह है। श्रीराधिकाजीका भावदेह नहीं है, वे तो चिन्मय दिव्य विग्रहरूपा हैं और सभी गोपियाँ राधाकी कायव्यूहरूपा हैं।
गोपियोंका काम है श्रीराधा-कृष्ण प्रिया-प्रियतमके मिलन-आनन्दकी व्यवस्था करना और उसे पूर्ण करके पूर्णरूपमें देखना। इसीमें उनकी चरम तृप्ति है। यह रहस्य तभी खुलता है, जब भक्त इस दिव्य लीलाराज्यमें प्रवेश करते हैं। इस लीलामें प्रवेश किये बिना भी मुक्ति तो हो सकती है। भगवान्की प्राप्तिके अनेकों निश्चित मार्ग हैं और वे सभी मोक्षप्रद हैं। मोक्ष भी तो भगवान्का ही स्वरूप है। परंतु इस लीला-संदोहमें प्रवेश करनेके लिये तो गोपी-भावापन्न ही होना पड़ेगा। नारदको, अर्जुनको, भगवान् शिवजीतकको इस लीलाके आस्वादनके लिये गोपी बनना पड़ा। रासोल्लास-तन्त्रमें भावदेहका वर्णन आया है। भगवान्के नित्यधाममें नित्य परिकरोंके चिन्मय देहमें लीलाके लिये एक शक्ति दी गयी है। उसका नाम है “भाव”। भगवान्के नित्यपरिकर भावदेहमें होते हैं। भावदेहकी प्राप्तिसे ही उनका रासलीलामें प्रवेश होता है। इसीलिये यह परमगुह्य रहस्य है। यह रहस्य तर्कके द्वारा सिद्ध हो नहीं सकता। भावलीलामें योगमायाका पर्दा हटा रहता है। वहाँ लोकसंग्रह नहीं है। लोकसंग्रह वहीं है, जहाँ लोक है। जहाँ जगत्के प्राणी हैं, जहाँ प्रजा है, लोक है, मनुष्य हैं, वहीं लोकसंग्रहकी आवश्यकता है। जहाँ लोक है ही नहीं, वहाँ लोकसंग्रह कैसा? जहाँ लोकालय नहीं है, कर्मयोग करनेवाले जीव नहीं हैं--जहाँ केवल भगवान्-ही-भगवान् हैं, जहाँ--
English translation
Where Yogamaya accompanies Him, there is a veil. External material nature is called maya; Bhagavan's internal potency is called Yogamaya. The impure maya that envelops the world cannot delude Bhagavan. Bhagavan Himself wraps around Himself the mantle of Yogamaya, voluntarily assumes that covering, and appears before us. Where Bhagavan's chinmaya form is free of Yogamaya's veil, Yogamaya is a transformation of the hladini-shakti. When Bhagavan speaks while covered by Yogamaya, He manifests before everyone. In the intimate lila where Yogamaya's curtain has been drawn aside, the lovers who remain with Bhagavan - and in whose prema knowledge lies concealed - possess what is called a bhava-deha. Sri Radhikaji does not possess a bhava-deha; She is the chinmaya divine form itself, and all the gopis are bodily expansions of Radha.
The gopis' task is to arrange the blissful union of Sri Radha and Krishna, Beloved and Divine Lover, to bring it to fulfillment, and to behold it in its fullness. In this alone lies their ultimate satisfaction. This mystery opens only when devotees enter the divine realm of lila. Liberation may indeed be attained without entering this lila. There are many sure paths to the attainment of Bhagavan, and all of them bestow liberation. Liberation, too, is a form of Bhagavan. But to enter this profusion of lila one must become wholly imbued with gopi-bhava. To savor this lila, Narada, Arjuna, and even Bhagavan Shiva had to assume the form of a gopi. The Rasollasa-tantra describes the bhava-deha. In Bhagavan's eternal abode, a particular potency for participation in lila is bestowed upon the chinmaya forms of His eternal companions. That potency is called bhava. Bhagavan's eternal companions abide in bhava-dehas, and only by attaining such a bhava-deha do they enter the rasa-lila. This is why it is a supremely hidden mystery. Reasoning cannot establish it. In the lila of bhava, Yogamaya's curtain remains withdrawn. There is no duty of maintaining the social order there, for such a duty exists only where there is a social world. It is needed where there are creatures of the world, subjects, society, and human beings. Where no such world exists, what need can there be to uphold it? Where there is no worldly habitation and no embodied soul practicing karma-yoga - where there is Bhagavan alone, nothing but Bhagavan, where -
Original
Sanskrit
रेमे रमेशो व्रजसुन्दरीभि- र्यथार्भकः स्वप्रतिबिम्बविभ्रमः॥
(श्रीमद्भागवत १०।३३।१७)
--जिस प्रकार बालक अपने प्रतिबिम्बके साथ खेलते हैं, उसी प्रकार श्रीहरि गोपियोंके साथ रमण करते हैं। जहाँ एकसे भिन्न कोई लोक नहीं, कोई जगत् नहीं, कोई प्राणी नहीं, जहाँ यहाँके इन सूर्य-चन्द्रमाकी गति नहीं, न यहाँका शरीर ही है, वहाँ लोकका ध्यान ही कैसे आता? नित्य-दिव्य रासलीलाका रहस्य हम माया-मुग्ध मानव कैसे समझें? हृदयमें वासनाका जो अन्धकार है, वह हमें रासके ज्ञानसे आलोकित होने नहीं देता। जगत्के विषयोंसे परम उपरतिके अनन्तर ही रासका रहस्य प्रेमी महानुभावोंके निश्छल संग और प्रेमास्पद परम प्रियतम श्यामसुन्दरकी कृपासे यत्किंचित् समझमें आ सकता है।
हमारे इस लोकमें और भगवान्के दिव्य रासलोकमें महान् अन्तर है। हमारा हृदय वासनासे इतना ग्रस्त है कि दिव्यलोककी लोकोत्तर लीलाओंमें भी हम अपने मनके पापोंकी छाया देखा करते हैं। वहाँ इस मायिक जगत्की कोई वस्तु नहीं है। वहाँ योगमायाका आवरण भी नहीं है। योगमायाका आवरण हटाकर, रासमें राधा और श्रीकृष्णका व्यवधानरहित मिलन होता है। आवरण हटे बिना पूर्ण मिलन कैसे होगा? वहाँ न ये वस्त्र हैं न ये स्त्रियाँ ही। वहाँ वासनाका लेश भी नहीं है, सर्वथा व्यवधानराहित्य है। मायाका कोई व्यवधान है ही नहीं।
भगवान् ग्यारह वर्षके बाद व्रजमें नहीं रहे। यह तो हम मानवोंके समझनेभरके लिये है। अपने परिवारोंके लिये तो वे नित्य किशोर हैं। कालकी कल्पना मायाके राज्यमें है। जहाँ आवरणमुक्त दिव्य जगत् है, जहाँ कालके भी महाकाल, नित्य-कालातीत प्रभुकी नित्यलीलाका ही साम्राज्य है, वहाँपर किसी कालकी कैद नहीं है। वहाँ सब कुछ भगवान्का खेल है। हम मायामें बैठकर अमायिककी बात कैसे समझें? रास हुआ, गोपियोंका आलिंगन आदि सब कुछ हुआ; पर उस आलिंगनकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। कामपर पूर्ण विजय कर लेनेपर महान् वैराग्यके अनन्तर इस राज्यमें यत्किंचित्
English translation
"The Lord of delight sported with the beauties of Vraja as a child plays with the many images of its own reflection."
(Srimad Bhagavatam 10.33.17)
Sri Hari sports with the gopis just as children play with their own reflections. Where there is no realm apart from the One, no separate world, no separate creature; where our sun and moon do not move and no body of this world exists - how could thoughts of worldly society arise there? How can we human beings, spellbound by maya, understand the mystery of the eternal and divine rasa-lila? The darkness of desire within the heart prevents the knowledge of rasa from illuminating us. Only after complete withdrawal from the objects of the world can something of rasa's mystery be understood, through the guileless company of great lovers and through the grace of Shyamasundara, the supremely beloved object of prema.
There is a vast difference between our world and Bhagavan's divine realm of rasa. Our hearts are so afflicted by desire that even in the transcendent lilas of the divine realm we see the shadow of our own mind's sins. Nothing belonging to this illusory world exists there. Not even Yogamaya's covering remains. With that covering removed, Radha and Sri Krishna unite in the rasa without any obstruction. How could their union be complete if a veil remained? Neither the clothing nor the women of this world exist there. There is not the slightest trace of lust; every obstruction is utterly absent. Maya places no barrier there at all.
To say that Bhagavan did not remain in Vraja after His eleventh year is only an accommodation for our human understanding. For His own companions He is the eternal Youth. The conception of time belongs to maya's realm. In the unveiled divine world, where the eternal lila of the Lord who is the Great Time beyond time reigns supreme, there is no imprisonment within time. Everything there is Bhagavan's play. Seated within maya, how can we understand what is untouched by maya? The rasa took place; the gopis' embraces and all else occurred. Yet we cannot even imagine the nature of that embrace. Only after completely conquering lust and attaining great dispassion can one enter this realm even to the smallest degree
Original
प्रवेश करना सम्भव है। उसको हम मायालोकमें ले आकर यहाँके मलिनभावसे मिलाकर प्रकट करें, यह ठीक नहीं। मानवलोकमें उस लोककी कल्पना भी नहीं हो सकती। साधारण मानवसमाजमें भगवान्के प्राकट्यके लिये वर्णाश्रमधर्मके संस्थापनका जो हेतु है, वही ठीक है; पर भक्तोंके संसारमें वह नहीं है। संकल्पमात्रसे भगवान् धर्मका अभ्युत्थान और संस्थापन तथा पापियोंका विनाश कर सकते हैं। जिनकी मुसकानसे सृष्टिका प्रसार हो जाता है और उस मुसकानके रुकते ही सृष्टि विलय हो जाती है, उनके लिये अवतारकी क्या आवश्यकता? भगवान्को तो भक्तके प्रेम-धर्मसे बाध्य होकर प्रकट होना पड़ता है। जहाँ भक्त भगवान्के लिये मचल उठते हैं, वहाँ उन्हें स्वयं आना ही पड़ता है। वे अपनेको रोक नहीं सकते। माता बालकको नाना प्रकारके खिलौने और मिठाइयाँ देती है; पर उन्हें फेंककर बच्चा जब माताके लिये तड़प उठता है, तब वहाँ माताको बच्चेकी व्यथा मिटानेके लिये स्वयं आना ही पड़ता है। भक्तके हृदयमें दुःख है एकमात्र विरहतापका, उसे मिटाकर दिव्य प्रेम-धर्मकी संस्थापनाके लिये ही स्वयं भगवान्को आना पड़ता है।
भावलीलामें मानवी कर्मचेष्टा नहीं होती। मानव-जगत्के आदर्शके शिखरतक मानवके कर्म हैं। भावलीलामें तो लोकका भाव है ही नहीं। जहाँ यह भावलीला है, वहीं भावदेह भी है। गोपोंने देखा कि सभी गोपियाँ अपने-अपने पतियोंके पास सोयी हुई हैं। मानव-देहको मानवोंके पास छोड़कर वे भावदेहसे, चिन्मयरूपसे, दिव्य रूपसे वहाँ आ गयीं, जहाँ भगवान् थे और रासमें शामिल हुईं। सूक्ष्मदेह और कारण-देहमें ये कर-चरणादि अंग नहीं होते। पर चिन्मय देह और भावदेहमें ये सब होते हैं। पर वे सब होते हैं दिव्य--अलौकिक। जैसे स्वयं भगवान् ही गोपबालक, गोवत्स और बालकोंका सारा साज-सामान बन गये, उसी प्रकार उस नित्य रासलीलामें भी स्वयं भगवान् ही “महाभाव” और “रसराज” दोनों रूपोंमें प्रकट होते हैं। वह रासमण्डल इस मायासे सर्वथा परे है। वहाँ न इस मायाकी देह, न इस मायाके मनुष्य और न इस मायामें रमण। मायासे विरहित योगमायाके पर्देको भी हटाकर आत्माराम श्रीकृष्णने आत्मरूपा श्रीगोपांगनाओंके साथ रमण किया--
English translation
of entry. It would not be right to drag that realm down into the world of maya, mix it with our impure feelings, and then describe it. That world cannot even be imagined within the human realm. For Bhagavan's manifestation in ordinary human society, the stated purpose of establishing varnashrama-dharma is valid; but that is not the reason in the world of devotees. By mere resolve Bhagavan can revive and establish dharma and destroy the wicked. For Him whose smile unfolds the creation and whose ceasing to smile dissolves it again, what need is there to take an avatara? Bhagavan manifests because He is bound by the devotee's law of prema. Wherever devotees become restless with longing for Him, He must come in person; He cannot restrain Himself. A mother offers her child many toys and sweets, but when the child throws them aside and cries out in longing for its mother, she herself must come to relieve the child's anguish. The devotee's heart knows only one sorrow: the burning pain of separation. Bhagavan Himself must come to remove it and establish the divine dharma of prema.
In the lila of bhava there is no human striving or action. Human action extends only to the summit of the ideals of the human world; within the lila of bhava, the very conception of a worldly society is absent. Wherever this bhava-lila exists, there too is the bhava-deha. The cowherd men saw every gopi asleep beside her own husband. Leaving their human bodies among human beings, the gopis came in bhava-dehas - in conscious, divine forms - to the place where Bhagavan was and joined the rasa. The subtle body and causal body do not possess hands, feet, and other such limbs, but the chinmaya body and bhava-deha possess them all. Every one of those limbs, however, is divine and supernatural. Just as Bhagavan Himself became the cowherd boys, the calves, and all the boys' equipment, so in that eternal rasa-lila Bhagavan Himself manifests in both forms, Mahabhava and Rasaraja. That circle of rasa lies wholly beyond this maya. There is neither a body made of this maya, nor a human being made of this maya, nor any enjoyment within this maya. Free of maya and with even Yogamaya's curtain withdrawn, Sri Krishna, who delights in the Self, sported with the gopis who are His own essential Self:
Original
Sanskrit
“आत्मारामोऽप्यरीरमत्।”
वहाँ शरीररूपसे स्वयं भगवान् ही हैं। गोपियाँ भी वे ही हैं--सब कुछ स्वयं श्रीकृष्ण ही हैं। यह कोई कल्पना नहीं है। रास सत्य है, रास नित्य है और रास चिन्मय है।
वह है क्या--यह कौन कहे? कैसे कहे? जो भावुक हैं--जिनका इस भावराज्यमें प्रवेश है, वे ही इसका आनन्द जानते हैं; पर इस आनन्दको मायिक वाणी कैसे व्यक्त कर सकेगी? जो उस पर-आनन्दमें मग्न हैं, वे फिर इसके परे क्या है, इस ओर ताकतेतक नहीं। यही तो वेदान्तशिरोमणि श्रीमधुसूदन स्वामीने कहा है--
Language: Sanskrit
वंशीविभूषितकरान्नवनीरदाभात् पीताम्बरादरुणबिम्बफलाधरोष्ठात्। पूर्णेन्दुसुन्दरमुखादरविन्दनेत्रात् कृष्णात् परं किमपि तत्त्वमहं न जाने॥
“जिनके दोनों हाथ बाँसुरीसे शोभा पा रहे हैं, श्रीअंगोंकी कान्ति नूतन मेघके समान श्याम है, साँवले अंगपर पीताम्बर सुशोभित हो रहा है, लाल-लाल ओठ पके हुए बिम्बफलकी सुषमा छीन लेते हैं, सुन्दर मुख पूर्णिमाके चन्द्रमाको भी लज्जित कर रहा है और नेत्र प्रफुल्ल कमलके समान मनोहर प्रतीत होते हैं; उन भगवान् श्रीकृष्णके सिवा दूसरा कोई भी परम तत्त्व है--यह मैं नहीं जानता।”
Language: Sanskrit
ध्यानाभ्यासवशीकृतेन मनसा तन्निर्गुणं निष्क्रियं ज्योतिः किञ्चन योगिनो यदि परं पश्यन्ति पश्यन्तु ते। अस्माकं तु तदेव लोचनचमत्काराय भूयाच्चिरं कालिन्दीपुलिनेषु यत् किमपि तन्नीलं महो धावति॥
“यदि योगीलोग ध्यानके अभ्याससे वशमें किये हुए मनके द्वारा किसी निर्गुण और निष्क्रिय परम ज्योतिका साक्षात्कार करते हैं तो करते रहें; हम तो चाहते हैं--यमुनाके किनारे वह जो कोई अनिर्वचनीय साँवला-सलोना तेज दौड़ता फिरता है, वही हमारे नेत्रोंमें चिरकालतक चमत्कार (विस्मयपूर्ण उल्लास) उत्पन्न करता रहे।”
यह कल्पनाका लोक नहीं है--परात्पर सत्यका दिव्यलोक है। कोई
English translation
"Though complete in the bliss of His own Self, He delighted in play."
There, as every embodied form, there is Bhagavan Himself. The gopis too are He; everything is Sri Krishna Himself. This is no imagination. The rasa is real, the rasa is eternal, and the rasa is chinmaya.
Who can say what it is, or how could anyone say it? Only the bhavukas - those who have entered this Realm of Bhava - know its bliss. Yet how could speech born of maya express that bliss? Those absorbed in that supreme joy do not so much as glance toward the question of what might lie beyond it. This is precisely what Sri Madhusudana Swami, crown jewel of Vedanta, declared:
"His hands made beautiful by the flute, His radiance like a fresh rain cloud, His dark limbs adorned with yellow silk, His lips red as ripe bimba fruit, His face lovelier than the full moon, His eyes like blossoming lotuses - apart from Krishna, I know no higher Reality whatsoever."
"His two hands are adorned by the flute; the radiance of His limbs is dark like a newly risen rain cloud; yellow silk shines upon His dusky body; His crimson lips steal the beauty of ripe bimba fruit; His lovely face puts the full moon to shame; and His eyes charm the heart like blooming lotuses. I know of no supreme Reality other than that Bhagavan Sri Krishna."
"If yogis, with minds mastered through the discipline of meditation, behold some supreme, qualityless, actionless light, then let them behold it. For us, may that alone forever fill our eyes with astonished delight - that ineffable dark-blue splendor running along the banks of the Yamuna."
"If yogis use minds subdued by meditative practice to realize some supreme light beyond qualities and activity, let them do so. We desire only that the indescribable, dark and lovely radiance that runs along the Yamuna's bank should forever awaken wondrous, ecstatic delight in our eyes."
This is not a world of imagination. It is the divine realm of the Truth beyond the highest. There is no
Original
Sanskrit
आवश्यकता नहीं कि इसे किसीको समझाया जाय; भगवान्को इसकी आवश्यकता नहीं कि लोग उनके इस राज्यको मानें ही। पर तो भी इस भावराज्यमें प्रवेश होता है भगवत्कृपासे ही। इस भावराज्यमें प्रवेश करनेपर भक्त प्रभुके सिवा अन्य किसीको मानता, जानता, समझता नहीं। सारा संसार विरोध करे, लाख करे; पर उनको तो संसारकी कोई परवा ही नहीं। जगत्की समालोचनाका विषय यह है ही नहीं।
भगवान्की नित्यलीला
भगवान्की नित्य-लीलामें कभी विराम नहीं है। स्थूल जगत्की लीला तो हम सभी देखते हैं, परंतु दुर्भाग्यवश भ्रमसे उसको उनकी लीला न समझकर कुछ और ही समझे हुए हैं। भगवान् तो स्पष्ट इशारा करते हैं कि तुम जगत्का जो रूप देखते हो, वह असली नहीं है--ऐसा मिलेगा नहीं--
“न रूपमस्येह तथोपलभ्यते।”
हो तो मिले। परंतु हम भगवान्की इस उक्तिपर ध्यान ही नहीं देते और अपने मनःकल्पित स्वरूपको सत्य समझकर तुच्छ विषयोंके पीछे मारे-मारे फिरते और नित्य नया दुःख मोल लेते हैं। इस स्थूलके पीछे एक सूक्ष्म जगत्--अन्तर्जगत् है। उसमें प्रधानतया दो स्तर हैं--एकमें स्थूल विश्वब्रह्माण्डोंके संचालनसूत्रोंको हाथमें लिये हुए भगवान्की विभिन्न अनन्त शक्तियाँ अनवरत क्रिया करती हैं, स्थूल जगत्के बहुत बड़े-बड़े परिवर्तन इस अन्तर्जगत्की शक्तियोंके जरा-से यन्त्र घुमानेसे ही हो जाते हैं। यह स्तर स्थूल और अपेक्षाकृत बाह्य है। दूसरा सूक्ष्म और आभ्यन्तर स्तर है, जिसमें भगवान् अपने परिकरोंसहित नित्य-लीला करते हैं, जो संसारकी समस्त लीलाओंका आधार है और जिसमें एक-से-एक आगे अनेक स्तर हैं। भगवान्की परम कृपासे ही इन सारे रहस्योंका पता लगता है। सगुण साकार भगवत्स्वरूपके अनन्य भक्त ही अन्तर्जगत्के इस सूक्ष्मतर स्तरमें प्रवेश कर सकते हैं और भगवत्कृपासे अधिकारप्राप्त होकर वे आगे बढ़ते-बढ़ते एक स्तरके बाद
English translation
need to explain it to anyone, and Bhagavan does not need people to acknowledge that His realm exists. Even so, entrance into this Realm of Bhava comes only through Bhagavan's grace. Once a devotee has entered it, he accepts, knows, and understands none but the Lord. Let the entire world oppose him a hundred thousand times; he has no concern for the world at all. This is not a matter that belongs before the tribunal of worldly criticism.
Bhagavan's Eternal Lila
There is never any pause in Bhagavan's eternal lila. We all behold His lila in the gross world, yet unfortunately, deluded as we are, we fail to recognize it as His lila and mistake it for something else. Bhagavan clearly indicates that the form in which you perceive the world is not its true form; it cannot actually be found as you see it:
"Its true form is not perceived here as such."
If that form truly existed, it ought to be discoverable. Yet we pay no attention to Bhagavan's statement. Taking a form fabricated by our own mind to be real, we run distractedly after paltry objects and purchase a new sorrow every day. Behind this gross world lies a subtle world, an inner world. It has principally two levels. At the first, Bhagavan's many infinite potencies ceaselessly act while holding the governing threads of the gross universes in their hands. Enormous changes in the gross world occur when the powers of this inner world turn even the slightest mechanism. This level is still comparatively gross and external. The second is a subtler and more inward level, where Bhagavan performs His eternal lila with His companions. It is the foundation of all the lilas of the world and contains many successively higher planes. These mysteries become known only through Bhagavan's supreme grace. Only exclusive devotees of Bhagavan's manifest form, possessed of qualities and form, can enter this subtler level of the inner world. Empowered by Bhagavan's grace, they advance onward, entering one level after
Original
दूसरे स्तरमें प्रवेश करते हुए अन्तमें उस सर्वोपरि परम सूक्ष्मतम स्तरमें पहुँच जाते हैं, जहाँ भगवान्की अत्यन्त गुह्यतम मधुर लीलाएँ होती रहती हैं। इसी सूक्ष्मतम स्तरको विशेष स्तरभेदसे श्रीरामभक्त “साकेत”, श्रीकृष्णभक्त “गोलोक”, श्रीशिवभक्त “कैलास”, श्रीविष्णुभक्त “वैकुण्ठ”, परमधाम, महाकारण आदि कहते हैं। यही भगवान्का लौकिक सूर्य-चन्द्रके प्रकाशसे परे, वरं इन सबको प्रकाश देनेवाले दिव्य प्रकाशसे संयुक्त नित्य दिव्यधाम है; इसकी लीलाएँ अनिर्वचनीय होती हैं। यहींकी लीलाओंका कुछ स्थूल अंश और वह भी बहुत ही थोड़े परिमाणमें--अनन्त जलनिधिके एक जलकणसे भी अल्प परिमाणमें श्रीअयोध्या, जनकपुर, चित्रकूट, पंचवटी और श्रीवृन्दावन, मथुरा और द्वारकामें उस समय प्रकट हुआ था, जिस समय स्वयं भगवान् अपने प्रिय परिकरोंसहित अयोध्यामें श्रीरामरूपमें और व्रजमें श्रीकृष्णरूपमें प्रकट हुए थे। उनका यह नित्यविहार आज भी वहाँ होता है, भाग्यवान् जन देख पाते हैं। वस्तुतः भगवान्के अवतरणके साथ ही उनके नित्यधामका भी अवतरण होता है। उसीमें भगवान्की लीलाएँ होती हैं, इसीसे लीलाधामोंकी इतनी महिमा है!
नित्य लीलाके समझनेका अधिकार
व्यतिरेक और अन्वय--दोनों प्रकारसे ही ब्रह्मज्ञानकी साधना होती है। जगत्को सर्वथा वस्तुशून्य समझना “व्यतिरेक” साधना है और चेतनाचेतनात्मक समस्त विश्वमें एक चेतन अखण्ड परिपूर्ण ब्रह्मसत्ताका अनुभव करना “अन्वय” साधना। दोनों साधनाओंके समन्वयसे जो “सर्वं खल्विदं ब्रह्म”, “नेह नानास्ति किंचन” तत्त्वकी प्रत्यक्षानुभूति होती है, वही ब्राह्मी स्थिति है।
यही श्रीभगवान्का सच्चिदानन्दमय ब्रह्मस्वरूप है। इसके जान लेनेपर ही समग्र पुरुषोत्तम भगवान् श्रीकृष्णकी प्रेमलीला या व्रजलीलाके समझनेका अधिकार प्राप्त होता है। दिव्य हृदय और दिव्य नेत्रोंके बिना
English translation
another until at last they reach the supreme and subtlest plane of all, where Bhagavan's most secret and sweetest lilas eternally unfold. According to its particular aspect, devotees of Sri Rama call this subtlest plane Saketa; devotees of Sri Krishna call it Goloka; devotees of Sri Shiva call it Kailasa; devotees of Sri Vishnu call it Vaikuntha; and it is also called Paramadhama, Mahakarana, and by other names. This is Bhagavan's eternal divine abode, beyond the light of the material sun and moon and endowed instead with the divine radiance that illumines them all. Its lilas cannot be expressed in words. A gross portion of those very lilas - and that too in a measure smaller than a single drop from an infinite ocean - was manifested in Sri Ayodhya, Janakpur, Chitrakoot, Panchavati, Sri Vrindavan, Mathura, and Dvaraka when Bhagavan Himself appeared with His beloved companions as Sri Rama in Ayodhya and as Sri Krishna in Vraja. His eternal play continues there even today, and fortunate souls are able to behold it. In truth, whenever Bhagavan descends, His eternal abode descends with Him. His lilas take place within that abode; hence the extraordinary glory of the lila-dhamas.
Eligibility to Understand the Eternal Lila
The realization of Brahman is cultivated in two ways, through vyatireka and anvaya - negation and all-pervading affirmation. To understand the world as wholly devoid of independent substance is the practice of vyatireka. To experience throughout the entire universe, in both the conscious and the apparently unconscious, the one conscious, indivisible, and perfect reality of Brahman is the practice of anvaya. When these two disciplines are united, one directly realizes the truths expressed by "All this is indeed Brahman" and "There is no multiplicity whatsoever here." That realization is the state of abiding in Brahman.
This is Sri Bhagavan's own form as Brahman, made of sat-chit-ananda. Only after realizing it does one become qualified to understand the prema-lila, or Vraja-lila, of Sri Krishna, the complete Purushottama Bhagavan. Without a divine heart and divine eyes,
Original
Sanskrit
व्रजलीलाके दर्शन नहीं हो सकते। विविध साधनाओंके द्वारा हृदय जब समस्त संस्कारोंसे शून्य होकर शुद्ध सत्त्वमें प्रतिष्ठित हो जाता है और जब सम्पूर्ण विश्वमें एक अखण्ड अनन्त समरस सर्वव्यापक सर्वरूप अव्यक्त ब्रह्मकी साक्षात् अनुभूति होती है, तभी प्रेमकी आँखें खुलती हैं, तभी भगवान्की लीलाके यथार्थ और पूर्ण दर्शनकी योग्यता प्राप्त होती है और तभी प्रेमी भक्तका भगवान्के साथ पूर्णैक्यमय मिलन होता है। यही ज्ञानकी परा निष्ठा है--
“निष्ठा ज्ञानस्य या परा॥”
(गीता १८।५०)
श्रीभगवान्ने स्वयं कहा है--
Language: Sanskrit
ब्रह्मभूतः प्रसन्नात्मा न शोचति न काङ्क्षति। समः सर्वेषु भूतेषु मद्भक्तिं लभते पराम्॥ भक्त्या मामभिजानाति यावान्यश्चास्मि तत्त्वतः। ततो मां तत्त्वतो ज्ञात्वा विशते तदनन्तरम्॥
(गीता १८।५४-५५)
“साधक जब प्रसन्न-अन्तःकरण होकर ब्रह्ममें स्थित हो जाता है, जब उसे न तो किसी बातका शोक होता है और न किसी बातकी आकांक्षा ही, समस्त प्राणियोंमें उसका समभाव हो जाता है, तब उसे मेरी पराभक्ति--पूर्ण प्रेम प्राप्त होता है और उस पराभक्तिके द्वारा मुझ भगवान्के तत्त्वको--मैं जो कुछ और जितना कुछ हूँ--वह पूरा-पूरा जान लेता है और इस प्रकार तत्त्वसे जानकर वह तुरंत ही मुझमें मिल जाता है (मेरी लीलामें प्रवेश करता है)।”
यह ब्रह्मज्ञान और यह पराभक्ति--केवल ऊँची-ऊँची बातोंसे नहीं मिलती। निरी बातोंसे तो ब्रह्मज्ञानके नामपर मिथ्या अभिमान और भक्तिके नामपर विषय-विमोहकी प्राप्ति ही होती है। सत्संग, साधुसेवन, सद्विचार, वैराग्य, भजन, निष्काम कर्म, यम-नियमादिका पालन और तीव्रतम अभिलाषा होनेपर ही इनकी प्राप्ति सम्भव है। भगवत्कृपाकी तो शरीरमें प्राणोंकी भाँति सभी साधनाओंमें अनिवार्य आवश्यकता है।
English translation
The Vraja-lila cannot be beheld without them. Through many spiritual disciplines the heart must first become empty of every conditioning impression and established in pure sattva. Then the one indivisible, infinite, homogeneous, all-pervading, all-formed, and unmanifest Brahman must be directly realized throughout the entire universe. Only then do the eyes of prema open. Only then does one become qualified to behold Bhagavan's lila truly and completely, and only then does the loving devotee enter a union of perfect oneness with Bhagavan. This is the supreme culmination of knowledge:
"That supreme consummation of knowledge."
(Gita 18.50)
Sri Bhagavan Himself has said:
"Having become Brahman, serene in self, one neither grieves nor desires. Equal toward all beings, one attains supreme devotion to Me. Through devotion one knows Me in truth - how great I am and who I am. Then, having known Me in truth, one enters into Me immediately thereafter."
(Gita 18.54-55)
"When the aspirant, serene of heart, becomes established in Brahman; when he neither grieves over anything nor desires anything; and when he becomes equal toward all beings, he attains My para-bhakti - perfect prema. Through that supreme devotion he knows the truth of Me, Bhagavan - all that I am and the full measure of what I am. Knowing Me thus in truth, he immediately unites with Me, entering My lila."
This knowledge of Brahman and this para-bhakti are not attained through lofty talk alone. Mere words produce only false pride in the name of Brahma-jnana and infatuation with sense objects in the name of devotion. They become attainable only through satsanga, service to holy persons, right reflection, dispassion, bhajana, desireless action, observance of yama and niyama, and the most intense longing. In every spiritual discipline, Bhagavan's grace is indispensable, just as life-breath is indispensable to the body.
Original
Sanskrit
भगवदवतारका रहस्य
प्रश्न--भगवान्के अवतारमें प्रयोजन क्या है? वे किस उद्देश्यसे अवतार लेते हैं?
उत्तर--भगवान्ने स्वयं ही इसका उत्तर दिया है--
परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्। धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे॥
(गीता ४।८)
“साधुओंके परित्राण, दुष्कर्म करनेवालोंके विनाश और धर्मकी स्थापनाके लिये मैं युग-युगमें प्रकट होता हूँ।”
प्रश्न--साधुओंका परित्राण, पापियोंका विनाश और धर्मकी स्थापना तो भगवान् अपने साधारण-से संकल्पसे ही कर सकते हैं, अधिक करें तो अपनी संनिधिमें रहनेवाले किसी मुक्त कारक पुरुषको भी भेज सकते हैं। भला, जिन भगवान्के भ्रूसंकेतमात्रसे अखिल ब्रह्माण्डोंका सृजन और प्रलय हो सकता है, वे स्वयं इस साधारण कार्यके लिये अवतीर्ण क्यों होंगे?
उत्तर--भगवान्की कौन-सी लीला क्यों होती है, इस बातको हमलोग नहीं समझ सकते। भगवान्को जानना, पहचानना और उनकी लीलाका रहस्य समझना केवल उनकी कृपासे ही सम्भव है। कोई भी निश्चितरूपसे नहीं कह सकता कि यह बात यों ही है। तथापि इस श्लोकका रहस्यार्थ महात्मालोग इस प्रकार कहते हैं कि यहाँ साधु-शब्दसे गोपांगनाओं-जैसे साधु समझने चाहिये, जिनका परित्राण साक्षात् भगवान्के दर्शन बिना हो ही नहीं सकता था तथा दुष्कृती भी भगवान्के परम अन्तरंग भक्त जय-विजय-जैसे समझने चाहिये, जिनका दुष्कृत भगवान्की लीलाविशेषके विकासके लिये ही था--अन्य दुष्कृतियोंको तो उनका दुष्कर्म ही नष्ट कर देगा। और धर्म-संस्थापनसे यहाँ भक्ति-प्रेम-योगरूप धर्मकी स्थापना समझनी चाहिये, जो ऐसे कोटि-कोटि-कामकमनीय मधुर-मनोहर भजनीय भगवान्के बिना हो नहीं सकती। यही अर्थ युक्तियुक्त भी मालूम होता है। हाँ, अवान्तर प्रयोजन सन्मार्गस्थ साधुओंकी
English translation
The Mystery of Bhagavan's Descent
Question - What is the purpose of Bhagavan's avatara? For what end does He descend?
Answer - Bhagavan Himself has given the answer:
"For the deliverance of the holy, the destruction of evildoers, and the reestablishment of dharma, I manifest from age to age."
(Gita 4.8)
"For the deliverance of holy persons, the destruction of those who commit evil, and the establishment of dharma, I manifest in every age."
Question - Bhagavan can deliver the holy, destroy sinners, and establish dharma by a simple resolve. At most, He could send some liberated agent who remains near Him. Why would Bhagavan, by whose mere movement of the brows all the universes can be created and dissolved, personally descend for so ordinary a task?
Answer - We cannot understand why any particular lila of Bhagavan occurs. To know and recognize Bhagavan and understand the mystery of His lila is possible only through His grace. No one can assert with certainty that the matter is exactly thus. Nevertheless, great souls explain the inner meaning of this verse in the following way. Here the word sadhu should be understood to mean holy souls like the gopis, whose deliverance could not occur without directly beholding Bhagavan. The "evildoers" should likewise be understood as Bhagavan's most intimate devotees, such as Jaya and Vijaya, whose seeming transgression existed only to unfold a particular divine lila; other evildoers will be destroyed by their own evil deeds. And the establishment of dharma should here mean the establishment of the dharma that takes the form of bhakti, prema, and yoga. Such a dharma cannot be established without Bhagavan Himself - sweet, enchanting, worthy of worship, and lovelier than millions upon millions of Kamadevas. This interpretation also appears reasonable. Certainly, subsidiary purposes include the protection of holy persons established
Original
Sanskrit
रक्षा, भाग्यवान् दुष्कृतियोंका शरीर-विनाशरूपसे उद्धार और पवित्र सनातन धर्मकी स्थापना भी है ही। कुन्तीदेवी स्तुति करती हुई भगवान्के अवतारका हेतु बतलाती हैं--
तथा परमहंसानां मुनीनाममलात्मनाम्। भक्तियोगविधानार्थं कथं पश्येम हि स्त्रियः॥
(श्रीमद्भागवत १।८।२०)
“जिनके अन्तःकरण सर्वथा मलरहित--पवित्र हैं, उन परमहंस मुनियोंकी भक्तियोगमें प्रवृत्ति करानेके लिये अवतार धारण करनेवाले आपको हम अबलाएँ कैसे देख (जान) सकती हैं।”
इससे ज्ञात होता है कि परमहंस मुनियोंको प्रेमदान करनेके लिये भगवान् स्वयं अवतीर्ण होते हैं। आगे चलकर कुन्तीदेवी श्रीकृष्णावतारके प्रयोजनमें मतभेद दिखलाती हुई कहती हैं--
Language: Sanskrit
केचिदाहुरजं जातं पुण्यश्लोकस्य कीर्तये। यदोः प्रियस्यान्ववाये मलयस्येव चन्दनम्॥ अपरे वसुदेवस्य देवक्यां याचितोऽभ्यगात्। अजस्त्वमस्य क्षेमाय वधाय च सुरद्विषाम्॥ भारावतारणायान्ये भुवो नाव इवोदधौ। सीदन्त्या भूरिभारेण जातो ह्यात्मभुवार्थितः॥ भवेऽस्मिन् क्लिश्यमानानामविद्याकामकर्मभिः। श्रवणस्मरणार्हाणि करिष्यन्निति केचन॥ शृण्वन्ति गायन्ति गृणन्त्यभीक्ष्णशः स्मरन्ति नन्दन्ति तवेहितं जनाः। त एव पश्यन्त्यचिरेण तावकं भवप्रवाहोपरमं पदाम्बुजम्॥
(श्रीमद्भागवत १।८।३२-३६)
“कोई कहते हैं कि आपने पुण्यश्लोक राजा युधिष्ठिरका यश बढ़ानेके लिये ही यदुवंशमें अवतार लिया है अथवा चन्दन जिस प्रकार मलयाचलमें पैदा होकर उसकी कीर्ति बढ़ाता है, उसी प्रकार आपने
English translation
on the right path, the redemption of fortunate evildoers through the destruction of their bodies, and the establishment of pure and eternal dharma. While offering her prayers, Kunti Devi explains the purpose of Bhagavan's descent:
"You descend to establish bhakti-yoga for the paramahamsa sages whose hearts are utterly stainless. How then can we women hope to behold You?"
(Srimad Bhagavatam 1.8.20)
"You have assumed an avatara to engage those paramahamsa sages, whose inner beings are entirely free of impurity and perfectly pure, in bhakti-yoga. How can we helpless women behold or comprehend You?"
This shows that Bhagavan Himself descends in order to bestow prema upon the paramahamsa sages. Kunti Devi later presents differing views about the purpose of Sri Krishna's avatara:
"Some say that the Unborn has taken birth to increase the fame of King Yudhishthira, whose praises are sung for holiness, and in the beloved lineage of Yadu, just as sandalwood appears in the Malaya hills.
"Others say that, entreated by Vasudeva and Devaki, You who are unborn came as their son for the welfare of the world and the destruction of those who hate the gods.
"Still others say that, at Brahma's prayer, You were born to relieve the earth of its immense burden as she sank like a boat overwhelmed in the ocean.
"Some say that You came to perform divine deeds worthy of hearing and remembrance for those who suffer in this world through ignorance, desire, and desire-driven action.
"Those who constantly hear, sing, proclaim, remember, and rejoice in Your deeds soon behold Your lotus feet, which bring the current of worldly becoming to an end."
(Srimad Bhagavatam 1.8.32-36)
"Some say that You descended in the Yadu dynasty solely to increase the glory of the meritorious King Yudhishthira; or that, just as sandalwood grows upon Mount Malaya and increases that mountain's fame, so You
Original
Awadhi
महाराज यदुका यश बढ़ानेके लिये यदुवंशमें अवतार लिया है। किसीका कथन है कि श्रीवसुदेव-देवकीने अपने पूर्वजन्ममें आपसे पुत्ररूपमें प्रकट होनेकी प्रार्थना की थी; उनकी प्रार्थनासे अजन्मा होते हुए भी आप जगत्के कल्याण और देवद्रोही दानवोंका वध करनेके लिये ही उनके पुत्ररूपसे अवतीर्ण हुए हैं। कोई कहता है कि समुद्रमें डूबती हुई नौकाके समान पृथ्वी भारी भारसे डूबी जा रही थी, उसके भारको उतारनेके लिये आपने ब्रह्माजीकी प्रार्थनासे अवतार धारण किया है।” अब कुन्तीजी अपना मत प्रकट करती हैं कि “इस संसारमें अज्ञान, कामना और कामनायुक्त कर्मोंके कुचक्रमें पड़े हुए जो जीव विभिन्न प्रकारके क्लेश भोग रहे हैं, उन संतप्त जीवोंको क्लेशसे मुक्त करनेके लिये उनके सुनने और मनन करने योग्य सुन्दर दिव्य लीलाओंको करनेके लिये आपने अवतार लिया है। जो लोग आपकी प्रेमभरी दिव्य लीलाओंको सुनते हैं, गाते हैं, कीर्तन करते हैं, बार-बार स्मरण करके आनन्दित होते हैं, वे शीघ्र ही जन्म-मरणरूपी संसार-प्रवाहको शान्त करनेवाले आपके मंगलमय चरणकमलोंके दर्शन पा जाते हैं।”
उपर्युक्त सभी प्रयोजन उचित और सत्य हैं, परंतु कुन्तीजीका बतलाया हुआ अन्तिम प्रयोजन बहुत ही हृदयग्राही है। भगवच्चरित्र ही वस्तुतः भवसागरसे तरनेके लिये दृढ़ नौका है। कलियुगी जीवोंका तो यही आधार है। इसीसे गोसाईं तुलसीदासजीने कहा है--
कलिजुग सम जुग आन नहिं जौ नर कर बिस्वास। गाइ राम गुन गन बिमल भव तर बिनहिं प्रयास॥
अमलात्मा मुनियोंको भक्तियोग प्रदान करनेवाला प्रयोजन भी बहुत ही युक्तियुक्त है। इसीसे तो पवित्र भागवतधर्मकी स्थापना होती है। इन्हीं हेतुओंसे सर्वतन्त्र-स्वतन्त्र इच्छाशून्य भगवान् अवतीर्ण होनेकी इच्छा करते हैं।
प्रश्न--जय-विजयादि-सरीखे दुष्कृतियोंकी और प्रेमधर्म-स्थापनाकी बात तो समझमें आ गयी, परंतु गोपांगनाओंके परित्राणकी बात कुछ समझमें नहीं आयी। उनको क्या दुःख था, जिससे भगवान्के साक्षात् अवतीर्ण हुए बिना वे उससे नहीं छूट सकती थीं?
English translation
descended in the Yadu dynasty to increase the glory of Maharaja Yadu. Some hold that in a previous birth Sri Vasudeva and Devaki prayed that You would manifest as their son; in response to their prayer, although unborn, You descended as their son for the welfare of the world and to slay the demons hostile to the gods. Others say that the earth was sinking under a crushing burden like a boat foundering in the sea, and that You assumed an avatara at Brahmaji's prayer to lift that burden." Kunti now expresses her own view: "Living beings in this world suffer many kinds of torment because they are caught in the vicious cycle of ignorance, desire, and desire-driven action. To free these afflicted souls from suffering, You descended to perform beautiful divine lilas worthy of their hearing and contemplation. Those who hear, sing, and celebrate Your love-filled divine lilas, who repeatedly remember them and rejoice, soon behold Your auspicious lotus feet, which bring the current of worldly birth and death to rest."
All the purposes given above are fitting and true, but the final purpose stated by Kunti is especially moving. Bhagavan's deeds are, in truth, the sturdy boat by which one crosses the ocean of worldly existence. For beings in the age of Kali, they are the sole support. Goswami Tulsidasji therefore said:
"No age equals Kali, if only a person places faith in this: by singing the stainless host of Rama's virtues, one crosses worldly existence without effort."
The purpose of bestowing bhakti-yoga upon stainless sages is also wholly reasonable, for through it the pure Bhagavata-dharma is established. For these very purposes, Bhagavan - absolutely independent and free of personal desire - wills to descend.
Question - I understand the point about seeming evildoers such as Jaya and Vijaya and about the establishment of the dharma of prema. But I do not quite understand the deliverance of the gopis. What sorrow did they suffer from which they could not be freed unless Bhagavan personally descended?
Original
Sanskrit
उत्तर--सौन्दर्य-माधुर्य-सुधासागर नटनागर भगवान्के दिव्याति-दिव्य मंगल स्वरूपके दर्शनकी लालसा ही उनका महान् दुःख था। वे इसी घोर विरहतापसे संतप्त थीं, उनका यह ताप बिना श्रीभगवान्के साक्षात् मिलनके मिट ही नहीं सकता था। इस दुःखसे परित्राण करनेके लिये ही भगवान् स्वयं प्रकट हुए।
परंतु यहाँ यह नहीं समझना चाहिये कि प्रयोजनका यही एकमात्र स्वरूप है। विभिन्न युगोंमें प्रयोजनोंके विभिन्न स्वरूप होते हैं; परंतु उनमें बातें वे तीन ही होती हैं--साधुपरित्राण, दुष्टविनाश और धर्मसंस्थापन।
माखनचोरीका रहस्य
भगवान्की लीलापर विचार करते समय यह बात स्मरण रखनी चाहिये कि भगवान्का लीलाधाम, भगवान्के लीलापात्र और भगवान्का लीलाशरीर प्राकृत नहीं होता। भगवान्में देह-देहीका भेद नहीं है। महाभारतमें आया है--
न भूतसंघसंस्थानो देवस्य परमात्मनः। यो वेत्ति भौतिकं देहं कृष्णस्य परमात्मनः॥ स सर्वस्माद् बहिष्कार्यः श्रौतस्मार्तविधानतः। मुखं तस्यावलोक्यापि सचैलः स्नानमाचरेत्॥
“परमात्माका शरीर भूतसमुदायसे बना हुआ नहीं होता। जो मनुष्य श्रीकृष्ण परमात्माके शरीरको भौतिक जानता-मानता है, उसका समस्त श्रौत-स्मार्त कर्मोंसे बहिष्कार कर देना चाहिये अर्थात् उसका किसी भी शास्त्रीय कर्ममें अधिकार नहीं है। यहाँतक कि उसका मुँह देखनेपर भी सचैल (वस्त्रसहित) स्नान करना चाहिये।”
श्रीमद्भागवत (१०।१४।२)-में ब्रह्माजीने भगवान् श्रीकृष्णकी स्तुति करते हुए कहा है--
Language: Sanskrit
अस्यापि देव वपुषो मदनुग्रहस्य स्वेच्छामयस्य न तु भूतमयस्य कोऽपि।
English translation
Answer - Their great sorrow was their longing to behold the supremely divine and auspicious form of Natnagar Bhagavan, the ocean of the nectar of beauty and sweetness. They were consumed by the terrible burning of separation, and that pain could not be extinguished without meeting Sri Bhagavan in person. Bhagavan Himself manifested in order to deliver them from this sorrow.
One should not conclude, however, that this is the only form the purpose takes. Its particular form varies in different ages, yet the three essential purposes remain the same: the deliverance of the holy, the destruction of evil, and the establishment of dharma.
The Mystery of Stealing Butter
When reflecting upon Bhagavan's lila, one must remember that the abode of His lila, its participants, and the body through which He performs it are not material. In Bhagavan there is no distinction between body and indwelling self. The Mahabharata says:
"The Supreme Lord's body is not constituted of an aggregate of material elements. Whoever considers the body of Sri Krishna, the Supreme Self, to be material must be excluded from all rites enjoined by revelation and tradition. Such a person has no entitlement to any scriptural rite; after merely seeing his face, one should bathe fully clothed."
"The Supreme Self's body is not made from an aggregate of material elements. Whoever knows or believes the body of Sri Krishna, the Supreme Self, to be material should be barred from all Shrauta and Smarta rites, meaning that he has no right to perform any scripturally ordained act. One should even bathe with one's clothes on after seeing such a person's face."
In Srimad Bhagavatam 10.14.2, Brahmaji praises Bhagavan Sri Krishna and says:
"O Lord, no one can fathom even this form, which You have manifested by Your own will to bestow grace upon me, and which is certainly not composed of material elements."
Original
“आपने मुझपर कृपा करनेके लिये ही यह स्वेच्छामय सच्चिदानन्दस्वरूप प्रकट किया है, यह पांचभौतिक कदापि नहीं है।”
इससे यह स्पष्ट है कि भगवान्का सभी कुछ अप्राकृत होता है, उनके जन्म-कर्मकी सभी लीलाएँ दिव्य होती हैं; परंतु यह व्रजकी लीला, व्रजमें निकुंजलीला और निकुंजमें भी केवल रसमयी गोपियोंके साथ होनेवाली मधुरलीला तो दिव्यातिदिव्य और सर्वगुह्यतम है। यह लीला सर्वसाधारणके सम्मुख प्रकट नहीं है, सर्वथा अन्तरंगलीला है और इसमें प्रवेशका अधिकार केवल श्रीगोपीजनोंको ही है।
यदि भगवान्के नित्य परमधाममें अभिन्नरूपसे नित्य निवास करनेवाली नित्यसिद्धा गोपियोंकी दृष्टिसे न देखकर केवल साधनसिद्धा गोपियोंकी दृष्टिसे देखा जाय तो भी उनकी तपस्या इतनी कठोर थी, उनकी लालसा इतनी अनन्य थी, उनका प्रेम इतना व्यापक था और उनकी लगन इतनी सच्ची थी कि भक्तवांछाकल्पतरु प्रेमरसमय भगवान् उनके इच्छानुसार उन्हें सुख पहुँचानेके लिये माखनचोरीकी लीला करके उनकी अभीष्ट पूजा ग्रहण करें, चीरहरण करके उनका रहा-सहा व्यवधानका परदा उठा दें और रासलीला करके उनको दिव्य सुख पहुँचायें तो कोई बड़ी बात नहीं है।
भगवान्की नित्यसिद्धा चिदानन्दमयी गोपियोंके अतिरिक्त बहुत-सी ऐसी गोपियाँ और थीं, जो अपनी महान् साधनाके फलस्वरूप भगवान्की मुक्तजन-वांछित सेवा करनेके लिये गोपियोंके रूपमें अवतीर्ण हुई थीं। उनमेंसे कुछ पूर्वजन्मकी देवकन्याएँ थीं, कुछ श्रुतियाँ थीं, कुछ तपस्वी ऋषि थे और कुछ अन्य भक्तजन। इनकी कथाएँ विभिन्न पुराणोंमें मिलती हैं। श्रुतिरूप गोपियाँ, जो “नेति-नेति” के द्वारा निरन्तर परमात्माका वर्णन करते रहनेपर भी उन्हें साक्षाद्रूपसे प्राप्त नहीं कर सकतीं, गोपियोंके साथ भगवान्के दिव्य रसमय विहारकी बात जानकर गोपियोंकी उपासना करती हैं और अन्तमें स्वयं गोपीरूपमें परिणत होकर भगवान् श्रीकृष्णको साक्षात् अपने प्रियतमरूपसे प्राप्त करती हैं। इनमें मुख्य श्रुतियोंके नाम हैं--उद्गीता, सुगीता, कलगीता, कलकण्ठिका और विपंची आदि।
English translation
"You manifested this self-willed form of sat-chit-ananda solely to bestow grace upon me; it is never composed of the five material elements."
It is therefore clear that everything belonging to Bhagavan is beyond material nature, and that all the lilas of His birth and deeds are divine. Yet the lila of Vraja, the bower lila within Vraja, and, within that secluded bower, the sweet lila performed solely with the rasa-filled gopis, are divine beyond the divine and the most secret of all mysteries. This lila is not displayed before the general public. It is wholly intimate, and only the gopis have the right to enter it.
Even if one sets aside the perspective of the nitya-siddha gopis, who eternally dwell inseparably within Bhagavan's supreme eternal abode, and considers only the sadhana-siddha gopis, their austerity was so severe, their longing so exclusive, their love so all-embracing, and their dedication so true that it is no extraordinary thing for Bhagavan - the wish-fulfilling tree of devotees' desires and the embodiment of the rasa of prema - to delight them as they wished: accepting their desired worship through His lila of stealing butter, removing the last remaining veil of separation through His lila of taking their garments, and bestowing divine bliss upon them through the rasa-lila.
Besides Bhagavan's eternal, perfected, and consciousness-bliss-filled gopis, there were many others who, as the fruit of great spiritual practice, descended in the form of gopis in order to render Bhagavan the service longed for even by liberated souls. Some had previously been daughters of the gods, some were personified Vedic revelations, some were ascetic rishis, and some were other devotees. Their stories are found in various Puranas. The gopis who embodied the Shrutis had continually described the Supreme Self through "not this, not this," yet could not attain Him in a directly manifest form. Learning of Bhagavan's divine, rasa-filled play with the gopis, they worshiped the gopis. Ultimately they themselves assumed gopi forms and directly attained Bhagavan Sri Krishna as their own Beloved. The principal Shrutis among them were named Udgita, Sugita, Kalagita, Kalakanthika, Vipanchi, and others.
Original
भगवान्के श्रीरामावतारमें उन्हें देखकर मुग्ध होनेवाले--अपने-आपको उनके स्वरूप-सौन्दर्यपर न्यौछावर कर देनेवाले ऋषिगण, जिनकी प्रार्थनासे प्रसन्न होकर भगवान्ने उन्हें गोपी होकर अपनेको प्राप्त करनेका वर दिया था, व्रजमें गोपीरूपसे अवतीर्ण हुए थे। इसके अतिरिक्त मिथिलाकी गोपियाँ, कोसलकी गोपियाँ, अयोध्याकी गोपियाँ--पुलिन्दगोपियाँ, रमावैकुण्ठ, श्वेतद्वीप आदिकी गोपियाँ और जालन्धरी गोपियाँ आदि गोपियोंके अनेकों यूथ थे, जिनको बड़ी तपस्या करके भगवान्से वरदान पाकर गोपीरूपमें अवतीर्ण होनेका सौभाग्य प्राप्त हुआ था। पद्मपुराणके पातालखण्डमें बहुत-से ऐसे ऋषियोंका वर्णन है, जिन्होंने बड़ी कठिन तपस्या आदि करके अनेकों कल्पोंके बाद गोपीस्वरूपको प्राप्त किया था। उनमेंसे कुछके नाम निम्नलिखित हैं--
१--एक उग्रतपा नामके ऋषि थे। वे अग्निहोत्री और बड़े दृढ़व्रती थे। उनकी तपस्या अद्भुत थी। उन्होंने पंचदशाक्षरमन्त्रका जाप और रासोन्मत्त नव-किशोर श्यामसुन्दर श्रीकृष्णका ध्यान किया था। सौ कल्पोंके बाद वे सुनन्द नामक गोपकी कन्या “सुनन्दा” हुए।
२--एक सत्यतपा नामके मुनि थे। वे सूखे पत्तेपर रहकर दशाक्षरमन्त्रका जाप और श्रीराधाजीके दोनों हाथ पकड़कर नाचते हुए श्रीकृष्णका ध्यान करते थे। दस कल्पके बाद वे सुभद्र नामक गोपकी कन्या “सुभद्रा” हुए।
३--हरिधामा नामके एक ऋषि थे। वे निराहार रहकर “क्लीं” कामबीजसे युक्त विंशाक्षरी मन्त्रका जाप करते थे और माधवीमण्डपमें कोमल-कोमल पत्तोंकी शय्यापर लेटे हुए युगल-सरकारका ध्यान करते थे। तीन कल्पके पश्चात् वे सारंग नामक गोपके घर “रंगवेणी” नामसे अवतीर्ण हुए।
४--जाबालि नामके ब्रह्मज्ञानी ऋषि, उन्होंने एक बार विशाल वनमें विचरते-विचरते एक जगह बहुत बड़ी बावली देखी। उस बावलीके पश्चिम तटपर बड़के नीचे एक युवती स्त्री कठोर तपस्या कर रही थी। वह बड़ी सुन्दर थी। चन्द्रमाकी शुभ्र किरणोंके समान उसकी किरणें चारों ओर छिटक रही थीं। उसका बायाँ हाथ अपनी कमरपर था और दाहिने
English translation
During Bhagavan's avatara as Sri Rama, sages beheld Him and became enchanted, offering their very selves to the beauty of His form. Pleased by their prayer, Bhagavan granted them the boon that they would become gopis and attain Him; they later descended in Vraja in gopi forms. In addition, there were many companies of gopis: those of Mithila, Kosala, and Ayodhya; the Pulinda gopis; gopis from Rama-Vaikuntha and Shvetadvipa; the Jalandhari gopis; and others. Through severe austerity they received Bhagavan's blessing and the fortune of descending in gopi forms. The Patala-khanda of the Padma Purana describes many such rishis who, after performing exceedingly difficult austerities for many kalpas, attained gopi forms. Some of their names and accounts follow.
1 - There was a rishi named Ugratapa. He maintained the sacred fire and was firm in his vows. His austerity was extraordinary. He repeated a fifteen-syllable mantra and meditated upon the newly adolescent Shyamasundara Sri Krishna, intoxicated with the rasa dance. After one hundred kalpas he became Sunanda, daughter of a cowherd named Sunanda.
2 - There was a sage named Satyatapa. Sustaining himself on dry leaves, he repeated a ten-syllable mantra and meditated upon Sri Krishna dancing while holding both of Sri Radhaji's hands. After ten kalpas he became Subhadra, daughter of a cowherd named Subhadra.
3 - There was a rishi named Haridhama. He fasted completely while repeating a twenty-syllable mantra containing the kama-bija "klim." He meditated upon the Divine Couple reclining on a bed of the tenderest leaves within a bower of madhavi vines. After three kalpas he descended in the home of a cowherd named Saranga as Rangaveni.
4 - Once, while the Brahma-realized rishi Jabali was wandering through a vast forest, he came upon an immense stepwell. On its western bank, beneath a banyan tree, a young woman was performing severe austerity. She was exceedingly beautiful, and rays like the moon's pure white beams streamed from her in every direction. Her left hand rested upon her waist, and with her right
Original
Sanskrit
हाथसे वह ज्ञानमुद्रा धारण किये हुए थी। जाबालिके बड़ी नम्रताके साथ पूछनेपर उस तापसीने बताया--
ब्रह्मविद्याहमतुला योगीन्द्रैर्या च मृग्यते। साहं हरिपदाम्भोजकाम्यया सुचिरं तपः॥ चराम्यस्मिन् वने घोरे ध्यायन्ती पुरुषोत्तमम्। ब्रह्मानन्देन पूर्णाहं तेनानन्देन तृप्तधीः॥ तथापि शून्यमात्मानं मन्ये कृष्णरतिं विना।
(पद्मपुराण, पातालखण्ड ७२।३०-३२)
“मैं वह अनुपम ब्रह्मविद्या हूँ, जिसे बड़े-बड़े योगी सदा ढूँढ़ा करते हैं। मैं श्रीकृष्णके चरण-कमलोंकी प्राप्तिके लिये इस घोर वनमें उस पुरुषोत्तमका ध्यान करती हुई दीर्घकालसे तपस्या कर रही हूँ। मैं ब्रह्मानन्दसे परिपूर्ण हूँ और मेरी बुद्धि भी उसी आनन्दसे परितृप्त है। परंतु श्रीकृष्णका प्रेम मुझे अभी प्राप्त नहीं हुआ, इसलिये मैं अपनेको शून्य देखती हूँ।” ब्रह्मज्ञानी जाबालिने उसके चरणोंपर गिरकर दीक्षा ली और फिर व्रजवीथियोंमें विहरनेवाले भगवान्का ध्यान करते हुए वे एक पैरसे खड़े होकर कठोर तपस्या करते रहे। नौ कल्पोंके बाद प्रचण्ड नामक गोपके घर वे “चित्रगन्धा” के रूपमें प्रकट हुए।
५--कुशध्वज नामक ब्रह्मर्षिके पुत्र शुचिश्रवा और सुवर्ण वेदतत्त्वज्ञ थे। उन्होंने शीर्षासन करके “ह्रीं ह्रीं सः” मन्त्रका जप करते हुए और कंदर्प-सुन्दर गोकुलवासी दस वर्षकी उम्रके भगवान् श्रीकृष्णका ध्यान करते हुए घोर तपस्या की। कल्पके बाद वे व्रजमें सुधीर नामक गोपके घर उत्पन्न हुए।
इसी प्रकार और भी बहुत-सी गोपियोंके पूर्वजन्मकी कथाएँ प्राप्त होती हैं, विस्तारभयसे उन सबका उल्लेख यहाँ नहीं किया गया।
भगवान्के लिये इतनी तपस्या करके, इतनी लगनके साथ कल्पोंतक साधना करके जिन त्यागी भगवत्प्रेमियोंने गोपियोंका तन-मन प्राप्त किया था, उनकी अभिलाषा पूर्ण करनेके लिये, उन्हें आनन्द-दान देनेके लिये यदि भगवान् उनकी मनचाही लीला करते हैं तो इसमें आश्चर्य और
English translation
hand she held the gesture of knowledge. When Jabali asked her with great humility, the ascetic woman explained:
"I am that incomparable Brahma-vidya whom the greatest yogis perpetually seek. Desiring the lotus feet of Hari, I have long practiced austerity in this terrible forest while meditating upon Purushottama. I am full of the bliss of Brahman, and my understanding is satisfied by that bliss; nevertheless, without loving attachment to Krishna, I regard myself as empty."
(Padma Purana, Patala-khanda 72.30-32)
"I am the incomparable knowledge of Brahman for which the greatest yogis forever search. To attain Sri Krishna's lotus feet, I have long performed austerity in this forbidding forest while meditating upon that Purushottama. I am filled with the bliss of Brahman and my intellect is wholly satisfied by that bliss. Yet I have not attained prema for Sri Krishna, and therefore I see myself as empty." The Brahma-realized Jabali fell at her feet and received initiation. He then stood on one leg and continued severe austerity while meditating upon Bhagavan as He wandered through the lanes of Vraja. After nine kalpas he appeared as Chitragandha in the home of a cowherd named Prachanda.
5 - Shuchishrava and Suvarna, sons of a Brahmarshi named Kushadhvaja, knew the truth of the Vedas. Standing in the headstand posture, they repeated the mantra "hrim hrim sah" and practiced fierce austerity while meditating upon ten-year-old Bhagavan Sri Krishna of Gokula, beautiful as Kamadeva. After a kalpa they were born in Vraja in the home of a cowherd named Sudhira.
Many other accounts of the gopis' previous births are found in the same way. For fear of excessive length, they are not all recounted here.
Those renunciant lovers of Bhagavan had performed such austerities for Him, practicing with such dedication for kalpas, and had thereby attained the bodies and minds of gopis. If Bhagavan performs the very lila they desire in order to fulfill their longing and bestow bliss upon them, what is surprising or
Original
Sanskrit
अनाचारकी कौन-सी बात है? रासलीलाके प्रसंगमें स्वयं भगवान्ने गोपियोंसे कहा है--
न पारयेऽहं निरवद्यसंयुजां स्वसाधुकृत्यं विबुधायुषापि वः। या माभजन् दुर्जरगेहशृङ्खलाः संवृश्च्य तद् वः प्रतियातु साधुना॥
(श्रीमद्भागवत १०।३२।२२)
“गोपियो! तुमने घरकी सारी कठिन बेड़ियोंको काटकर मुझसे निष्कपट प्रेम किया है; यदि मैं तुममेंसे प्रत्येकके लिये अलग-अलग देवताओंकी आयुतक जीवन धारण करके तुम्हारे प्रेमका बदला चुकाना चाहूँ तो भी नहीं चुका सकता। मैं तुम्हारा ऋणी हूँ और ऋणी ही रहूँगा। तुम मुझे अपने साधुस्वभावसे ऋणरहित मानकर और भी ऋणी बना दो। यही उत्तम है।” सर्वलोकमहेश्वर भगवान् श्रीकृष्ण स्वयं जिन महाभागा गोपियोंके ऋणी बने रहना चाहते हैं, उनकी इच्छा, इच्छा होनेसे पूर्व ही, भगवान् पूर्ण कर दें--यह तो स्वाभाविक ही है।
भला, विचारिये तो सही--श्रीकृष्णगतप्राणा, श्रीकृष्णरस-भावितमति गोपियोंके मनकी क्या स्थिति थी। गोपियोंका तन, मन, धन--सभी कुछ प्राणप्रियतम श्रीकृष्णका था। वे संसारमें जीती थीं श्रीकृष्णके लिये, घरमें रहती थीं श्रीकृष्णके लिये और घरके सारे काम करती थीं श्रीकृष्णके लिये। उनकी निर्मल और योगीन्द्र-दुर्लभ पवित्र बुद्धिमें श्रीकृष्णके सिवा अपना कुछ था ही नहीं। श्रीकृष्णके लिये ही, श्रीकृष्णको सुख पहुँचानेके लिये ही, श्रीकृष्णकी निज सामग्रीसे ही श्रीकृष्णको पूजकर--श्रीकृष्णको देखकर वे सुखी होती थीं। प्रातःकाल निद्रा टूटनेके समयसे लेकर रातको सोनेतक वे जो कुछ भी करती थीं, सब श्रीकृष्णकी प्रीतिके लिये ही करती थीं। यहाँतक कि उनकी निद्रा भी श्रीकृष्णमें ही होती थी। स्वप्न और सुषुप्ति--दोनोंमें ही वे श्रीकृष्णकी मधुर और शान्त लीला देखती और अनुभव करती थीं। रातको दही जमाते समय श्यामसुन्दरकी माधुरी छबिका ध्यान करती हुई प्रेममयी प्रत्येक गोपी अभिलाषा करती थी कि
English translation
improper in it? During the rasa-lila, Bhagavan Himself said to the gopis:
"I cannot repay your flawless union with Me and the goodness you have shown, even in the lifetime of a god. You severed the nearly unbreakable chains of home to worship Me. May your own virtue be the recompense for your love."
(Srimad Bhagavatam 10.32.22)
"O gopis, you cut through all the strong fetters of home and loved Me without guile. Even if, for each one of you separately, I were to live for the full lifespan of a god and try to repay your love, I could not do so. I am in your debt and shall forever remain so. Through your saintly nature, regard Me as released from that debt, and thereby make Me indebted still further. That alone is best." It is only natural that Bhagavan Sri Krishna, Lord of all worlds, should fulfill the wish of those most blessed gopis even before it takes shape as a conscious desire, for He Himself chooses to remain forever in their debt.
Consider carefully the condition of the gopis' minds: their very lives had gone to Sri Krishna, and their understanding was steeped in the rasa of Sri Krishna. The gopis' bodies, minds, and wealth - everything - belonged to Sri Krishna, the Beloved of their lives. They lived in the world for Sri Krishna, remained in their homes for Sri Krishna, and performed every household task for Sri Krishna. Within their stainless and sacred understanding, an understanding difficult even for the greatest yogis to attain, nothing was their own apart from Sri Krishna. They worshiped Sri Krishna solely for His sake, solely to give Him joy, and solely with things that were already His; and they themselves were happy by beholding Sri Krishna. From the moment they awoke in the morning until they went to sleep at night, everything they did was for Sri Krishna's delight. Even their sleep took place within Sri Krishna. In both dream and dreamless sleep they saw and experienced Sri Krishna's sweet and peaceful lila. At night, while setting curds and contemplating Shyamasundara's lovely form, every love-filled gopi longed:
Original
Braj Bhasha
मेरा दही सुन्दर जमे, श्रीकृष्णके लिये उसे बिलोकर मैं बढ़िया-सा और बहुत-सा माखन निकालूँ और उसे उतने ही ऊँचे छींकेपर रखूँ, जितनेपर श्रीकृष्णके हाथ आसानीसे पहुँच सकें, फिर मेरे प्राणधन बालकृष्ण अपने सखाओंको साथ लेकर हँसते और क्रीडा करते हुए घरमें पदार्पण करें, माखन लूटें और अपने सखाओं और बंदरोंको लुटायें, आनन्दमें मत्त होकर मेरे आँगनमें नाचें और मैं किसी कोनेमें छिपकर इस लीलाको अपनी आँखोंसे देखकर जीवनको सफल करूँ और फिर अचानक ही पकड़कर हृदयसे लगा लूँ। सूरदासजीने गाया है--
मैया री मोहि माखन भावै। जो मेवा पकवान कहत तू, मोहि नहीं रुचि आवै॥ ब्रज-जुवती इक पाछें ठाड़ी, सुनत स्याम की बात। मन-मन कहति कबहूँ अपनें घर देखौं माखन खात॥ बैठें जाइ मथनियाँ के ढिग, मैं तब रहौं छपानी। सूरदास प्रभु अंतरजामी, ग्वालिन मन की जानी॥
एक दिन श्यामसुन्दर कह रहे थे, “मैया! मुझे माखन भाता है; तू मेवा-पकवानके लिये कहती है, परंतु मुझे तो वे रुचते ही नहीं।” वहीं पीछे एक गोपी खड़ी श्यामसुन्दरकी बात सुन रही थी। उसने मन-ही-मन कामना की--“मैं कब इन्हें अपने घर माखन खाते देखूँगी? ये मथानीके पास जाकर बैठेंगे, तब मैं छिप रहूँगी!” प्रभु तो अन्तर्यामी हैं, गोपीके मनकी जान गये और उसके घर पहुँचे तथा उसके घरका माखन खाकर उसे सुख दिया--“गये स्याम तिहि ग्वालिनि कें घर।”
उसे इतना आनन्द हुआ कि वह फूली न समायी। सूरदासजी गाते हैं--
Language: Braj Bhasha
फूली फिरती ग्वालि मन में री। पूछति सखी परस्पर बातैं, पायौ परदौ कछु कहूँ तें री! पुलकित रोम-रोम गदगद, मुख बानी कहत न आवै। ऐसौ कहा आहि सो सखि री, हम कौं क्यों न सुनावै॥ तन न्यारो, जिय एक हमारौ, हम तुम एके रूप। सूरदास कहै ग्वालि सखिनि सौं, देख्यौं रूप अनूप॥
English translation
"May my curds set perfectly. May I churn them for Sri Krishna and draw out a great abundance of the finest butter. May I place it on a hanging shelf just high enough for Sri Krishna's hands to reach with ease. Then may my treasure of life, the child Krishna, enter my home laughing and playing with His companions. May He plunder the butter and distribute it among His friends and the monkeys. Intoxicated with joy, may He dance in my courtyard while I hide in a corner and behold this lila with my own eyes, thereby making my life fruitful. Then may I suddenly catch Him and press Him to my heart." Surdasji sang:
"Mother, it is butter that pleases Me. You speak of dried fruits and sweets, but none of them appeals to Me. A maiden of Vraja stood behind Him, listening to Shyama's words. Within her heart she wondered, 'When shall I behold Him eating butter in my home? He will go and sit beside the churn, and then I shall remain hidden.' Surdas says: the Lord, knower of every heart, understood the cowherdess's mind."
One day Shyamasundara was saying, "Mother, I like butter. You offer dried fruits and sweet dishes, but they do not please Me at all." A gopi standing behind Him heard Shyamasundara's words. Inwardly she longed, "When shall I behold Him eating butter in my home? He will go and sit beside the churn, and then I shall hide!" The Lord is the indwelling knower of all hearts. He knew the gopi's wish, went to her home, ate her butter, and gave her joy - "Shyama went to that cowherdess's house."
She was so full of joy that she could not contain herself. Surdasji sings:
"The cowherdess roams about, her heart swelling with joy. Her friends question one another: 'Has she found some hidden treasure somewhere?' Every hair on her body thrills; her voice is choked, and no words leave her lips. 'Friend, what has happened? Why will you not tell us? Our bodies may be separate, but our heart is one; you and we are of one form.' Surdas says: the cowherdess told her friends, 'I have beheld the incomparable Form.'"
Original
Braj Bhasha
वह खुशीसे छककर फूली-फूली फिरने लगी। आनन्द उसके हृदयमें समा नहीं रहा था। सहेलियोंने पूछा--“अरी! तुझे कहीं कुछ पड़ा धन मिल गया क्या?” वह तो यह सुनकर और भी प्रेमविह्वल हो गयी। उसका रोम-रोम खिल उठा, वह गद्गद हो गयी, मुँहसे बोली नहीं निकली। सखियोंने कहा--“सखि! ऐसी क्या बात है, हमें सुनाती क्यों नहीं? हमारे शरीर ही दो हैं, हमारा जी तो एक ही है--हम-तुम दोनों एकरूप ही हैं। भला, हमसे छिपानेकी कौन-सी बात है?” तब उसके मुँहसे इतना ही निकला--“मैंने आज अनूप रूप देखा है।” बस, फिर वाणी रुक गयी और प्रेमके आँसू बहने लगे। सभी गोपियोंकी यही दशा थी।
ब्रज घर-घर प्रगटी यह बात। दधि-माखन चोरी करि ले हरि, ग्वाल सखा सँग खात॥ ब्रज-बनिता यह सुनि मन हरषित, सदन हमारें आवें। माखन खात अचानक पावैं, भुज भरि उरहिं छुवावैं॥ मनहीं मन अभिलाष करति सब, हृदय धरति यह ध्यान। सूरदास प्रभु कौं घर मैं लै, दैहौं माखन खान॥
Language: Braj Bhasha
चली ब्रज घर-घरनि यह बात। नंद-सुत, सँग सखा लीन्हें, चोरि माखन खात॥ कोउ कहति, मेरे भवन भीतर, अबहिं पैठे धाइ। कोउ कहति मोहि देखि द्वारें, उतहिं गए पराइ॥ कोउ कहति, किहिं भाँति हरि कौं, देखौं अपने धाम। हेरि माखन देउँ आछौ, खाइ जितनौ स्यथाम॥ कोउ कहति, मैं देखि पाऊँ, भरि धरौं अँकवारि! कोउ कहति, मैं बाँधि राखौं, को सके निरवारि॥ सूर प्रभु के मिलन कारन, करति विविध विचार। जोरि कर विधि कौं मनावति पुरुष नंदकुमार॥
रातों गोपियाँ जाग-जागकर प्रातःकाल होनेकी बाट देखतीं। उनका मन श्रीकृष्णमें लगा रहता। प्रातःकाल जल्दी-जल्दी दही मथकर, माखन
English translation
Filled to overflowing with happiness, she went about radiant with delight. Joy could find no room within her heart. Her friends asked, "Have you discovered some buried treasure somewhere?" Hearing this, she became still more overwhelmed with prema. Every hair upon her body blossomed in rapture; her throat choked, and no word would leave her mouth. Her companions said, "Friend, what has happened? Why do you not tell us? Only our bodies are two; our life is one. You and we are of one form. What could there be to hide from us?" At last only this much escaped her lips: "Today I beheld the incomparable Form." Her speech stopped again, and tears of prema began to flow. This was the condition of every gopi.
"Throughout every home in Vraja the news became known: Hari steals curds and butter, then eats them with His cowherd friends. Hearing this, each woman of Vraja rejoices: 'May He come into my home! May I catch Him suddenly while He eats the butter and clasp Him to my breast!' Within their hearts they all cherish this longing and hold this vision. Surdas says: 'I shall bring the Lord into my home and give Him butter to eat.'"
"From house to house throughout Vraja the news spread: Nanda's son takes His friends along and steals butter to eat. One woman says, 'He just now ran into my house!' Another says, 'He saw me at the doorway and fled the other way.' One says, 'How shall I behold Hari within my own home? I shall watch for Him and offer fine butter; let Shyama eat as much as He wishes.' One says, 'If I behold Him, I shall fill my arms with Him!' Another says, 'I shall bind Him and keep Him - who could prevent me?' To attain the Lord, each imagines a different plan. With folded hands they pray to Providence for Nandakumara."
At night the gopis remained awake, watching and waiting for dawn. Their minds were absorbed in Sri Krishna. Early in the morning they hurriedly churned the curds and drew out the butter,
Original
Braj Bhasha
निकालकर छींकेपर रखतीं। कहीं प्राणघन आकर लौट न जायँ, इसलिये सब काम छोड़कर वे सबसे पहले यही काम करतीं और श्यामसुन्दरकी प्रतीक्षामें व्याकुल होती हुई मन-ही-मन सोचतीं--हा! आज प्राणप्रियतम क्यों नहीं आये? इतनी देर क्यों हो गयी? क्या आज इस दासीका घर पवित्र न करेंगे? क्या आज मेरे समर्पण किये हुए इस तुच्छ माखनका भोग लगाकर स्वयं सुखी होकर मुझे सुख न देंगे? कहीं यशोदा मैयाने तो उन्हें नहीं रोक लिया? उनके घर तो नौ लाख गौएँ हैं। माखनकी क्या कमी है! मेरे घर तो वे कृपा करके ही आते हैं! इन्हीं विचारोंमें आँसू बहाती हुई गोपी क्षण-क्षणमें दौड़कर दरवाजेपर जाती। लाज छोड़कर रास्तेकी ओर देखती। सखियोंसे पूछती। एक-एक निमेष उसके लिये युगके समान हो जाता। ऐसी भाग्यवती गोपियोंकी मनःकामना भगवान् उनके घर पधारकर पूर्ण करते।
सूरदासजीने गाया है--
प्रथम करी हरि माखन-चोरी। ग्वालिनि मन इच्छा करि पूरन, आप भजे ब्रज-खोरी॥ मन में यहै विचार करत हरि, ब्रज घर-घर सब जाऊँ। गोकुल जनम लियौ सुख-कारन, सब कें माखन खाऊँ॥ बालरूप जसुमति मोहि जाने, गोपिनि मिलि सुख-भोग। सूरदास प्रभु कहत प्रेम सौं, ये मेरे ब्रज लोग॥
अपने निजजन ब्रजवासियोंको सुखी करनेके लिये ही तो भगवान् गोकुलमें पधारे थे। माखन तो नन्दबाबाके घरपर कम न था, लाख-लाख गौएँ थीं। वे चाहे जितना खाते-लुटाते। परंतु वे तो केवल नन्दबाबाके ही नहीं, सभी ब्रजवासियोंके अपने थे, सभीको सुख देना चाहते थे। गोपियोंकी लालसा पूरी करनेके लिये ही वे उनके घर जाते और चुरा-चुराकर माखन खाते। यह वास्तवमें चोरी नहीं, यह तो गोपियोंकी पूजा-पद्धतिका भगवान्के द्वारा स्वीकार था। भक्तवत्सल भगवान् भक्तकी पूजाका स्वीकार कैसे न करें?
भगवान्की इस दिव्यलीला--माखनचोरीका रहस्य न जाननेके कारण
English translation
and placed it upon a hanging shelf. Fearing that the treasure of their lives might come and then turn away, they left every other task and did this first. Restless as they waited for Shyamasundara, they thought within themselves, "Ah! Why has the Beloved of my life not come today? Why is He so late? Will He not sanctify this maidservant's home today? Will He not taste this insignificant butter that I have offered, delight Himself, and thereby give delight to me? Has Mother Yashoda detained Him? There are nine hundred thousand cows in their home - what shortage of butter could they have? He comes to my home only out of grace!" Weeping amid these thoughts, the gopi ran to the door again and again. Casting modesty aside, she peered down the road and questioned her companions. Every blink of an eye became an age for her. Bhagavan fulfilled the heart's longing of such fortunate gopis by coming to their homes.
Surdasji sang:
"Hari first performed the theft of butter. To fulfill the cowherd women's hearts' desires, He Himself roamed the lanes of Vraja. Hari thought within Himself, 'I shall go to every home throughout Vraja. I have taken birth in Gokula to give joy; I shall eat everyone's butter. Yashoda knows Me as her little child, while with the gopis I share the bliss of love.' Surdas says: the Lord lovingly declares, 'These people of Vraja are Mine.'"
Bhagavan had come to Gokula precisely to make His own people, the residents of Vraja, happy. There was no shortage of butter in Nanda Baba's house; he possessed hundreds of thousands of cows. Krishna could eat and distribute as much as He wished. But He belonged not only to Nanda Baba; He was the very own of every resident of Vraja and desired to give joy to them all. He went to the gopis' homes and stole their butter solely to fulfill their longing. This was not theft in truth. It was Bhagavan's acceptance of the gopis' mode of worship. How could Bhagavan, tenderly devoted to His devotees, fail to accept a devotee's worship?
Because people do not understand the mystery of this divine lila of Bhagavan - the stealing of butter -
Original
ही कुछ लोग इसे आदर्शके विपरीत बतलाते हैं। उन्हें पहले समझना चाहिये चोरी क्या वस्तु है, वह किसकी होती है और कौन करता है। चोरी उसे कहते हैं जब किसी दूसरेकी कोई वस्तु उसकी इच्छाके बिना, उसके अनजानमें और आगे भी वह जान न पाये--ऐसी इच्छा रखकर ले ली जाती है। भगवान् श्रीकृष्ण गोपियोंके घरसे माखन लेते थे उनकी इच्छासे, गोपियोंके अनजानमें नहीं--उनकी जानमें, उनके देखते-देखते और आगे जनानेकी कोई बात ही नहीं--उनके सामने ही दौड़ते हुए निकल जाते थे। दूसरी बात महत्त्वकी यह है कि संसारमें या संसारके बाहर ऐसी कौन-सी वस्तु है, जो श्रीभगवान्की नहीं है और वे उसकी चोरी करते हैं? गोपियोंका तो सर्वस्व श्रीभगवान्का था ही, सारा जगत् ही उनका है। वे भला, किसकी चोरी कर सकते हैं? हाँ, चोर तो वास्तवमें वे लोग हैं, जो भगवान्की वस्तुको अपनी मानकर ममता-आसक्तिमें फँसे रहते हैं और दण्डके पात्र बनते हैं। उपर्युक्त सभी दृष्टियोंसे यही सिद्ध होता है कि माखनचोरी चोरी न थी, भगवान्की दिव्य लीला थी। असलमें गोपियोंने प्रेमकी अधिकतासे ही भगवान्का प्रेमका नाम “चोर” रख दिया था; क्योंकि वे उनके चित्तचोर तो थे ही। यही रहस्य है।
जो लोग भगवान् श्रीकृष्णको भगवान् नहीं मानते, यद्यपि उन्हें श्रीमद्भागवतमें वर्णित भगवान्की लीलापर विचार करनेका कोई अधिकार नहीं है, उनकी दृष्टिसे भी इस प्रसंगमें कोई आपत्तिजनक बात नहीं है; क्योंकि श्रीकृष्ण उस समय लगभग दो-तीन वर्षके बच्चे थे और गोपियाँ अत्यधिक स्नेहके कारण उनके ऐसे-ऐसे मधुर खेल देखना चाहती थीं।
चीरहरण-रहस्य
चीरहरणके प्रसंगको लेकर कई तरहकी शंकाएँ की जाती हैं, अतएव इस सम्बन्धमें कुछ विचार करना आवश्यक है। वास्तवमें बात यह है कि सच्चिदानन्दघन भगवान्की दिव्य मधुर रसमयी लीलाओंका रहस्य जाननेका सौभाग्य बहुत थोड़े लोगोंको होता है। जिस प्रकार भगवान्
English translation
some people describe it as contrary to moral ideals. They must first understand what theft is, whose property can be stolen, and who can commit such an act. Theft occurs when one takes something belonging to another without the owner's desire or knowledge and with the intention that the owner should not discover it afterward. Bhagavan Sri Krishna took butter from the gopis' homes with their desire and not without their knowledge. They knew; they watched Him do it; and there was no question of concealing it afterward, for He ran away directly before their eyes. More importantly, what object exists, within or beyond the world, that does not belong to Sri Bhagavan and that He could therefore steal? Everything the gopis possessed already belonged to Sri Bhagavan, and the whole universe is His. From whom could He possibly steal? The true thieves are those who regard Bhagavan's property as their own, become trapped in possessiveness and attachment, and thereby make themselves liable to punishment. From every perspective above, the so-called stealing of butter was no theft; it was Bhagavan's divine lila. In fact, the gopis, overwhelmed by prema, lovingly named Bhagavan "the Thief," for He had already stolen their hearts. This is its mystery.
Those who do not accept Bhagavan Sri Krishna as Bhagavan have no standing to judge the divine lilas described in Srimad Bhagavatam. Yet even from their perspective, nothing objectionable occurred here, for Sri Krishna was then a child of about two or three years, and the gopis, out of immense affection, longed to behold His many sweet games.
The Mystery of the Taking of the Garments
Many doubts are raised about the episode in which the garments were taken, and it is therefore necessary to reflect upon it. The truth is that very few people receive the good fortune of understanding the mystery of the divine, sweet, and rasa-filled lilas of Bhagavan, the concentrated embodiment of sat-chit-ananda. Just as Bhagavan
Original
चिन्मय हैं, उसी प्रकार उनकी लीलाएँ भी चिन्मयी होती हैं। सच्चिदानन्दरसमय साम्राज्यके जिस परम उन्नत स्तरमें यह लीला हुआ करती है, उसकी ऐसी विलक्षणता है कि कई बार तो ज्ञान-विज्ञानस्वरूप विशुद्ध चेतन परमब्रह्ममें भी उसका प्राकट्य नहीं होता और इसीलिये ब्रह्मसाक्षात्कारको प्राप्त महात्मालोग भी इस लीला-रसका समास्वादन नहीं कर पाते। भगवान्की इस परमोज्ज्वल दिव्य रस-लीलाका यथार्थ प्रकाश तो भगवान्की स्वरूपभूता ह्लादिनी शक्ति नित्यनिकुंजेश्वरी श्रीवृषभानुनन्दिनी श्रीराधाजी और तदंगभूता प्रेममयी गोपियोंके ही हृदयमें होता है और वे ही निरावरण होकर भगवान्की इस परम अन्तरंग रसमयी लीलाका समास्वादन करती हैं।
दशम स्कन्धके इक्कीसवें अध्यायमें ऐसा वर्णन आया है कि भगवान्की रूपमाधुरी, वंशीध्वनि और प्रेममयी लीलाएँ देख-सुनकर गोपियाँ मुग्ध हो जाती हैं। बाईसवें अध्यायमें उसी प्रेमकी पूर्णता प्राप्त करनेके लिये वे साधनमें लग जाती हैं। इसी अध्यायमें भगवान् आकर उनकी साधना पूर्ण करते हैं। यही चीरहरणका प्रसंग है।
गोपियाँ क्या चाहती थीं, यह बात उनकी साधनासे स्पष्ट है। वे चाहती थीं--श्रीकृष्णके प्रति पूर्ण आत्म-समर्पण, श्रीकृष्णके साथ इस प्रकार घुल-मिल जाना कि उनका रोम-रोम, मन-प्राण, सम्पूर्ण आत्मा केवल श्रीकृष्णमय हो जाय। शरत्-कालमें उन्होंने श्रीकृष्णकी वंशीध्वनिकी चर्चा आपसमें की थी, हेमन्तके पहले ही महीनेमें अर्थात् भगवान्के विभूतिस्वरूप मार्गशीर्षमें उनकी साधना प्रारम्भ हो गयी। विलम्ब उनके लिये असह्य था। जाड़ेके दिनोंमें वे प्रातःकाल ही यमुना-स्नानके लिये जातीं, उन्हें शरीरकी परवा नहीं थी। बहुत-सी कुमारी ग्वालिनें एक साथ हो जातीं, उनमें ईर्ष्या-द्वेष नहीं था। वे ऊँचे स्वरसे श्रीकृष्णका नामकीर्तन करती हुई जातीं, उन्हें गाँव और जातिवालोंका भय नहीं था। वे घरमें भी हविष्यान्नका ही भोजन करतीं, वे श्रीकृष्णके लिये इतनी व्याकुल हो गयी थीं कि उन्हें माता-पितातकका संकोच नहीं था। वे विधिपूर्वक देवीकी बालुकामयी मूर्ति बनाकर पूजा और मन्त्र-जप करती थीं। अपने इस कार्यको सर्वथा उचित और प्रशस्त मानती
English translation
is chinmaya, His lilas too are made of pure consciousness. This lila unfolds on a supremely exalted plane within the realm of sat-chit-ananda and rasa. That plane is so extraordinary that at times the lila does not manifest even within the pure conscious Supreme Brahman known through knowledge and realization. For this reason, even great souls who have realized Brahman may be unable to taste its rasa. The true revelation of Bhagavan's supremely radiant, divine rasa-lila occurs only within the hearts of Sri Radhaji, daughter of Vrishabhanu and eternal queen of the secluded bowers, who is Bhagavan's own intrinsic hladini-shakti, and within the hearts of the prema-filled gopis who are Her very limbs. They alone, with every veil removed, taste Bhagavan's most intimate and rasa-filled lila.
The twenty-first chapter of the Tenth Canto describes how the gopis become enchanted upon seeing and hearing the beauty of Bhagavan's form, the music of His flute, and His loving lilas. In the twenty-second chapter they undertake spiritual discipline in order to bring that prema to fulfillment. In that same chapter Bhagavan comes and completes their discipline. This is the episode of the taking of the garments.
What the gopis desired is clear from their practice. They sought complete self-surrender to Sri Krishna and such total union with Him that every pore of their bodies, their minds and life-breath, and their entire beings would become filled with Sri Krishna alone. During the autumn they had spoken together about the sound of Sri Krishna's flute. Their discipline began in the very first month of the cold season, in Margashirsha, which is a manifestation of Bhagavan's glory. Delay was unbearable to them. On winter mornings they went early to bathe in the Yamuna, with no concern for bodily comfort. Many unmarried cowherd girls gathered together without jealousy or hostility among them. They walked while loudly singing Sri Krishna's name, unafraid of village opinion or caste society. Even at home they ate only the simple sanctified food prescribed for a vow. Their longing for Sri Krishna had become so intense that even reserve before their parents no longer restrained them. Following the prescribed rite, they fashioned an image of the Goddess from sand, worshiped it, and repeated their mantra. They considered this practice entirely proper and praiseworthy,
Original
थीं। एक वाक्यमें--उन्होंने अपना कुल, परिवार, धर्म, संकोच और व्यक्तित्व भगवान्के चरणोंमें सर्वथा समर्पण कर दिया था। वे यही जपती रहती थीं कि एकमात्र नन्दनन्दन ही हमारे प्राणोंके स्वामी हों। श्रीकृष्ण तो वस्तुतः उनके स्वामी थे ही; परंतु लीलाकी दृष्टिसे उनके समर्पणमें थोड़ी कमी थी। वे निरावरणरूपसे श्रीकृष्णके सामने नहीं जा रही थीं, उनमें थोड़ी झिझक थी; उनकी यही झिझक दूर करनेके लिये--उनकी साधना, उनका समर्पण पूर्ण करनेके लिये उनका आवरण भंग कर देनेकी आवश्यकता थी, उनका यह आवरणरूप चीर हर लेना जरूरी था और यही काम भगवान् श्रीकृष्णने किया। इसीके लिये वे योगेश्वरोंके ईश्वर भगवान् अपने मित्र ग्वालबालोंके साथ यमुनातटपर पधारे थे।
साधक अपनी शक्तिसे, अपने बल और संकल्पसे केवल अपने निश्चयसे पूर्ण समर्पण नहीं कर सकता। समर्पण भी एक क्रिया है और उसका करनेवाला असमर्पित ही रह जाता है। ऐसी स्थितिमें अन्तरात्माका पूर्ण समर्पण तब होता है, जब भगवान् स्वयं आकर वह संकल्प स्वीकार करते हैं और संकल्प करनेवालेको स्वीकार करते हैं। यहीं जाकर समर्पण पूर्ण होता है। साधकका कर्तव्य है--पूर्ण समर्पणकी तैयारी! उसे पूर्ण तो भगवान् ही करते हैं।
भगवान् श्रीकृष्ण यों तो लीलापुरुषोत्तम हैं; फिर भी जब अपनी लीला प्रकट करते हैं, तब वे मर्यादाका उल्लंघन नहीं करते, स्थापना ही करते हैं। विधिका अतिक्रमण करके कोई साधनाके मार्गमें अग्रसर नहीं हो सकता। परंतु हृदयकी निष्कपटता, सचाई और सच्चा प्रेम विधिके अतिक्रमणको भी हलका कर देता है। गोपियाँ श्रीकृष्णको प्राप्त करनेके लिये जो साधना कर रही थीं, उसमें एक त्रुटि थी। वे शास्त्र-मर्यादा और परम्परागत सनातन मर्यादाका उल्लंघन करके नग्न-स्नान करती थीं। यद्यपि उनकी यह क्रिया अज्ञानपूर्वक ही थी, तथापि भगवान्के द्वारा इसका मार्जन होना आवश्यक था। भगवान्ने गोपियोंसे इसका प्रायश्चित्त भी करवाया। जो लोग भगवान्के प्रेमके नामपर विधिका उल्लंघन करते हैं, उन्हें यह प्रसंग ध्यानसे पढ़ना चाहिये और भगवान् शास्त्रविधिका कितना आदर करते हैं, यह देखना चाहिये।
English translation
and, in a word, had wholly surrendered their lineage, family, religious duty, reserve, and individual identity at Bhagavan's feet. They continually repeated one prayer: "May Nanda's son alone be the Lord of our lives." In truth, Sri Krishna was already their Lord. From the standpoint of the lila, however, a slight incompleteness remained in their surrender. They did not yet approach Sri Krishna without any covering; a trace of hesitation remained. To remove that hesitation and bring their discipline and surrender to completion, their covering had to be broken. The garment that embodied that covering had to be taken away, and this is what Bhagavan Sri Krishna did. For this purpose Bhagavan, Lord even of the masters of yoga, came to the Yamuna's bank with His cowherd-boy friends.
An aspirant cannot attain perfect surrender through personal power, strength, resolve, or determination alone. Surrender itself remains an action, and the one who performs it remains unsurrendered. In such a condition, the inner being is wholly surrendered only when Bhagavan Himself comes, accepts the resolve, and accepts the one who has made it. Only there does surrender become complete. The aspirant's duty is to prepare for total surrender; Bhagavan alone brings it to fulfillment.
Bhagavan Sri Krishna is Lilapurushottama. Even so, when He manifests His lila, He does not violate sacred order but establishes it. No one can advance upon the path of spiritual discipline by transgressing prescribed rules. Yet guilelessness of heart, sincerity, and true prema mitigate even a transgression of formal rule. There was one fault in the discipline by which the gopis sought to attain Sri Krishna: in bathing unclothed, they departed from scriptural decorum and traditional, eternal standards. Although they acted in ignorance, it was necessary for Bhagavan to correct the fault. Bhagavan also had the gopis perform expiation for it. Those who violate sacred rules in the name of love for Bhagavan should read this episode carefully and observe how deeply Bhagavan honors scriptural injunctions.
Original
वैसी भक्तिका पर्यवसान रागात्मिका भक्तिमें है और रागात्मिका भक्ति पूर्ण समर्पणके रूपमें परिणत हो जाती है। गोपियोंने वैधी भक्तिका अनुष्ठान किया, उनका हृदय तो रागात्मिका भक्तिसे भरा हुआ था ही। अब पूर्ण समर्पण होना चाहिये। चीरहरणके द्वारा वही कार्य सुसम्पन्न होता है।
गोपियोंने जिनके लिये लोक-परलोक, स्वार्थ-परमार्थ, जाति-कुल, पुरजन-परिजन और गुरुजनोंकी परवा नहीं की, जिनकी प्राप्तिके लिये ही उनका यह महान् अनुष्ठान है, जिनके चरणोंमें उन्होंने अपना सर्वस्व निछावर कर रखा है, जिनसे निरावरण मिलनकी ही एकमात्र अभिलाषा उनके मनमें है, उन्हीं निरावरण रसमय भगवान् श्रीकृष्णके सामने वे निरावरण भावसे न जा सकें--क्या यह उनकी साधनाकी अपूर्णता नहीं है? है, अवश्य है और यह समझकर ही गोपियाँ निरावरणरूपसे उनके सामने गयीं।
श्रीकृष्ण चराचर प्रकृतिके एकमात्र अधीश्वर हैं; समस्त क्रियाओंके कर्ता, भोक्ता और साक्षी भी वे ही हैं। ऐसा एक भी व्यक्त या अव्यक्त पदार्थ नहीं है, जो बिना किसी परदेके उनके सामने न हो। वे ही सर्वव्यापक, अन्तर्यामी हैं। गोपियोंके, गोपोंके और निखिल विश्वके वे ही आत्मा हैं। उन्हें स्वामी, गुरु, पिता, माता, सखा, पति आदिके रूपमें मानकर लोग उन्हींकी उपासना करते हैं। गोपियाँ उन्हीं भगवान्को, यह जानते हुए कि ये ही भगवान् हैं--ये ही योगेश्वरेश्वर, क्षराक्षरातीत पुरुषोत्तम हैं--पतिके रूपमें प्राप्त करना चाहती थीं। श्रीमद्भागवतके दशम स्कन्धका श्रद्धाभावसे पाठ कर जानेपर यह बात बहुत ही स्पष्ट हो जाती है कि गोपियाँ श्रीकृष्णके वास्तविक स्वरूपको जानती थीं, पहचानती थीं। वेणुगीत, गोपीगीत, युगलगीत और श्रीकृष्णके अन्तर्धान हो जानेपर गोपियोंके अन्वेषणमें यह बात कोई भी देख-सुन-समझ सकता है। जो लोग भगवान्को भगवान् मानते हैं, उनसे सम्बन्ध रखते हैं, स्वामी-सुहृद् आदिके रूपमें उन्हें मानते हैं, उनके हृदयमें गोपियोंके इस लोकोत्तर माधुर्यसम्बन्ध और उसकी साधनाके प्रति शंका ही कैसे हो सकती है।
गोपियोंकी इस दिव्य लीलाका जीवन उच्च श्रेणीके साधकके लिये
English translation
Such devotion culminates in ragatmika-bhakti, and ragatmika-bhakti matures into complete surrender. The gopis practiced vaidhi-bhakti, devotion governed by sacred rite, while their hearts were already filled with ragatmika-bhakti, spontaneous devotion made of passionate loving attachment. Complete surrender now had to occur. The taking of the garments brought that work to fulfillment.
For Sri Krishna the gopis had disregarded this world and the next, self-interest and spiritual gain, caste and lineage, townspeople and relatives, and even revered elders. To attain Him alone they undertook this great observance. At His feet they had offered everything they possessed, and their one desire was to meet Him with no veil between them. If they could not approach that very unveiled and rasa-filled Bhagavan Sri Krishna without any covering of feeling, would this not have left their discipline incomplete? It certainly would. Recognizing this, the gopis approached Him with every veil removed.
Sri Krishna is the sole sovereign of moving and unmoving nature. He alone is the agent, enjoyer, and witness of every action. No manifest or unmanifest thing exists that is not wholly uncovered before Him. He alone is all-pervading and the indwelling knower. He is the Self of the gopis, the cowherd men, and the entire universe. People worship Him as lord, guru, father, mother, friend, husband, and in other relationships. The gopis desired to attain that very Bhagavan as their husband, knowing that He was Bhagavan Himself - the Lord of the masters of yoga and Purushottama beyond both the perishable and imperishable. Anyone who reads the Tenth Canto of Srimad Bhagavatam with faith will see very clearly that the gopis knew and recognized Sri Krishna's true nature. This can be seen, heard, and understood in the Venu-gita, Gopi-gita, Yugala-gita, and in the gopis' search after Sri Krishna disappeared. Those who accept Bhagavan as Bhagavan, relate to Him, and honor Him as Lord, friend, and in other sacred relationships could hardly harbor doubt in their hearts about the gopis' transcendent relationship of divine sweetness or the discipline by which it is attained.
For an advanced aspirant, the life revealed in this divine lila of the gopis is
Original
आदर्श जीवन है। श्रीकृष्ण जीवके एकमात्र प्राप्तव्य साक्षात् परमात्मा हैं। हमारी बुद्धि, हमारी दृष्टि देहतक ही सीमित है। इसलिये हम श्रीकृष्ण और गोपियोंके प्रेमको भी केवल दैहिक तथा कामनाकलुषित समझ बैठते हैं। उस अपार्थिव और अप्राकृत लीलाको इस प्रकृतिके राज्यमें घसीट लाना हमारी स्थूल वासनाओंका हानिकर परिणाम है। जीवका मन भोगाभिमुख वासनाओंसे और तमोगुणी प्रवृत्तियोंसे अभिभूत रहता है। वह विषयोंमें ही इधर-से-उधर भटकता रहता है और अनेकों प्रकारके रोग-शोकसे आक्रान्त रहता है। जब कभी पुण्यकर्मोंका फल उदय होनेपर भगवान्की अचिन्त्य अहैतुकी कृपासे विचारका उदय होता है, तब जीव दुःखज्वालासे त्राण पानेके लिये और अपने प्राणोंको शान्तिमय धाममें पहुँचानेके लिये उत्सुक हो उठता है। वह भगवान्के लीलाधामोंकी यात्रा करता है, सत्संग प्राप्त करता है और उसके हृदयकी छटपटी उस आकांक्षाको लेकर, जो अबतक सुप्त थी, जगकर बड़े वेगसे परमात्माकी ओर चल पड़ती है। चिरकालसे विषयोंका ही अभ्यास होनेके कारण बीच-बीचमें विषयोंके संस्कार उसे सताते हैं और बार-बार विक्षेपोंका सामना करना पड़ता है। परंतु भगवान्की प्रार्थना, कीर्तन, स्मरण, चिन्तन करते-करते चित्त सरस होने लगता है और धीरे-धीरे उसे भगवान्की सन्निधिका अनुभव भी होने लगता है। थोड़ा-सा रसका अनुभव होते ही चित्त बड़े वेगसे अन्तर्देशमें प्रवेश कर जाता है और भगवान् मार्गदर्शकके रूपमें संसार-सागरसे पार ले जानेवाली नावपर केवटके रूपमें अथवा यों कहें कि साक्षात् चित्स्वरूप गुरुदेवके रूपमें प्रकट हो जाते हैं। ठीक उसी क्षण अभाव, अपूर्णता और सीमाका बन्धन नष्ट हो जाता है, विशुद्ध आनन्द--विशुद्ध ज्ञानकी अनुभूति होने लगती है।
गोपियाँ, जो अभी-अभी साधनसिद्ध होकर भगवान्की अन्तरंग लीलामें प्रविष्ट होनेवाली हैं, चिरकालसे श्रीकृष्णके प्राणोंमें अपने प्राण मिला देनेके लिये उत्कण्ठित हैं, सिद्धिलाभके समीप पहुँच चुकी हैं, अथवा जो नित्यसिद्धा होनेपर भी भगवान्की इच्छाके अनुसार उनकी दिव्य लीलामें सहयोग प्रदान कर रही हैं, उनके हृदयके समस्त भावोंके एकान्त ज्ञाता श्रीकृष्ण बाँसुरी बजाकर उन्हें आकृष्ट करते हैं और जो कुछ उनके हृदयमें बचे-खुचे पुराने
English translation
find in this the ideal life. Sri Krishna is the directly manifest Supreme Self, the one goal to be attained by every soul. Our understanding and vision remain limited to the body. We therefore mistake the prema of Sri Krishna and the gopis for something merely physical and tainted by desire. Dragging that otherworldly and nonmaterial lila into the realm of material nature is a harmful consequence of our own gross desires. The soul's mind is overwhelmed by sense-seeking cravings and tamasic tendencies. It wanders restlessly among sense objects and remains afflicted by many kinds of illness and sorrow. At some fortunate moment, when the fruit of meritorious action ripens, reflection awakens through Bhagavan's inconceivable and causeless grace. The soul then becomes eager to escape the flames of suffering and bring its life into an abode of peace. It journeys to the sacred places of Bhagavan's lila and attains satsanga. A longing that had until then lain dormant awakens with the heart's anguish and moves swiftly toward the Supreme Self. Because the mind has long practiced engagement with sense objects, their impressions trouble it from time to time, and it repeatedly encounters distraction. Yet as it prays to Bhagavan, sings His names, remembers Him, and contemplates Him, the heart becomes tender and filled with rasa. Gradually it begins to experience Bhagavan's nearness. At the first taste of even a little rasa, the mind enters the inner realm with great speed, and Bhagavan appears as guide - as the boatman upon the vessel that carries one across the ocean of worldly existence, or, one might say, directly as Gurudeva, the embodied form of pure consciousness. In that very instant, the bonds of lack, incompleteness, and limitation are destroyed, and pure bliss and pure knowledge begin to be experienced.
Some gopis have only just become perfected through spiritual practice and are about to enter Bhagavan's intimate lila. Having long yearned to merge their life-breath with Sri Krishna's, they have now come close to perfection. Others are eternally perfected and assist His divine lila according to His desire. Sri Krishna, the sole knower of every feeling within their hearts, draws them with His flute and engages them in spiritual discipline, as though to wash away whatever old
Original
संस्कार हैं, मानो उन्हें धो डालनेके लिये साधनामें लगाते हैं। उनकी कितनी दया है, वे अपने प्रेमियोंसे कितना प्रेम करते हैं--यह सोचकर चित्त मुग्ध हो जाता है, गद्गद हो जाता है।
श्रीकृष्ण गोपियोंके वस्त्रोंके रूपमें उनके समस्त संस्कारोंके आवरण अपने हाथमें लेकर पास ही कदम्बके वृक्षपर चढ़कर बैठ गये। गोपियाँ जलमें थीं; वे जलमें सर्वव्यापक, सर्वदर्शी भगवान् श्रीकृष्णसे मानो अपनेको गुप्त समझ रही थीं--वे मानो इस तत्त्वको भूल गयी थीं कि श्रीकृष्ण जलमें ही नहीं हैं, स्वयं जलस्वरूप भी वे ही हैं। उनके पुराने संस्कार श्रीकृष्णके सम्मुख जानेमें बाधक हो रहे थे; वे श्रीकृष्णके लिये सब कुछ भूल गयी थीं, परंतु अबतक अपनेको नहीं भूली थीं। वे चाहती थीं केवल श्रीकृष्णको, परंतु उनके संस्कार बीचमें एक परदा रखना चाहते थे। प्रेम प्रेमी और प्रियतमके बीचमें एक पुष्पका भी परदा नहीं रखना चाहता। प्रेमकी प्रकृति है सर्वथा व्यवधानरहित, अबाध और अनन्त मिलन। जहाँतक अपना सर्वस्व--इसका विस्तार चाहे जितना हो--प्रेमकी ज्वालामें भस्म नहीं कर दिया जाता, वहाँतक प्रेम और समर्पण दोनों ही अपूर्ण रहते हैं। इसी अपूर्णताको दूर करते हुए, “शुद्ध भावसे प्रसन्न हुए” (शुद्धभावप्रसादितः) श्रीकृष्णने कहा कि “मुझसे अनन्य प्रेम करनेवाली गोपियो! एक बार, केवल एक बार अपने सर्वस्वको और अपनेको भी भूलकर मेरे पास आओ तो सही। तुम्हारे हृदयमें जो अव्यक्त त्याग है, उसे एक क्षणके लिये व्यक्त तो करो। क्या तुम मेरे लिये इतना भी नहीं कर सकती हो?” गोपियोंने मानो कहा--“श्रीकृष्ण! हम अपनेको कैसे भूलें? हमारी जन्म-जन्मकी धारणाएँ भूलने दें, तब न। हम संसारके अगाध जलमें आकण्ठ मग्न हैं। जाड़ेका कष्ट भी है। हम आना चाहनेपर भी नहीं आ पातीं। श्यामसुन्दर! प्राणोंके प्राण! हमारा हृदय तुम्हारे सामने उन्मुक्त है। हम तुम्हारी दासियाँ हैं। तुम्हारी आज्ञाओंका पालन करेंगी। परंतु हमें निरावरण करके अपने सामने मत बुलाओ।” साधककी यह दशा--भगवान्को चाहना और साथ ही संसारको भी न छोड़ना, संस्कारोंमें ही उलझे रहना--मायाके परदेको बनाये रखना बड़ी द्विविधाकी दशा है। भगवान् यही सिखाते हैं कि “संस्कारशून्य होकर, निरावरण होकर, मायाका परदा हटाकर
English translation
impressions remained in their hearts. The mind is enchanted and the voice chokes with emotion when one reflects upon the depth of His compassion and the love He bears His lovers.
Taking into His own hands, in the form of the gopis' garments, all the coverings made of their accumulated impressions, Sri Krishna climbed a nearby kadamba tree and sat upon it. The gopis stood in the water and seemingly believed that the water concealed them from Bhagavan Sri Krishna, who is all-pervading and all-seeing. It was as though they had forgotten that Sri Krishna is not merely present within the water; He is the very being of the water itself. Their old impressions hindered them from approaching Him. For Sri Krishna they had forgotten everything else, but they had not yet forgotten themselves. They desired Sri Krishna alone, yet their impressions still wished to preserve a curtain between them. Prema will not tolerate even the veil of a flower between lover and Beloved. The nature of prema is union that is wholly unobstructed, unbroken, and infinite. Until everything one calls one's own - however vast its extent - has been consumed in the flame of prema, both prema and surrender remain incomplete. Removing this last incompleteness, Sri Krishna, "pleased by their pure bhava," said in effect: "O gopis who love Me alone, come to Me once - only once - forgetting all that is yours and forgetting even yourselves. For a single moment, make outwardly manifest the renunciation still hidden within your hearts. Can you not do even this much for Me?" The gopis seemed to reply, "Sri Krishna, how can we forget ourselves? Only if the convictions of birth after birth allow us to forget! We are immersed up to our necks in the unfathomable waters of the world, and we also suffer from the winter cold. Even though we wish to come, we cannot. Shyamasundara, Life of our lives, our hearts are open before You. We are Your maidservants and will obey Your commands. But do not summon us before You with every covering removed." This is the aspirant's state of deep conflict: desiring Bhagavan while refusing to relinquish the world, remaining entangled in old impressions, and keeping maya's curtain intact. Bhagavan teaches precisely this: "Become free of accumulated impressions, cast off every covering, draw aside maya's curtain,
Original
आओ। मेरे पास आओ। अरे, तुम्हारा यह मोहका परदा तो मैंने ही छीन लिया है; तुम अब इस परदेके मोहमें क्यों पड़ी हो? यह परदा ही तो परमात्मा और जीवके बीचमें बड़ा व्यवधान है; यह हट गया, बड़ा कल्याण हुआ। अब तुम मेरे पास आओ, तभी तुम्हारी चिरसंचित आकांक्षाएँ पूरी हो सकेंगी।” परमात्मा श्रीकृष्णका यह आह्वान, आत्माके आत्मा परम प्रियतमके मिलनका वह मधुर आमन्त्रण भगवत्कृपासे जिसके अन्तर्देशमें प्रकट हो जाता है, वह प्रेममें निमग्न होकर सब कुछ छोड़कर, छोड़ना भी भूलकर प्रियतम श्रीकृष्णके चरणोंमें दौड़ आता है। फिर न उसे अपने वस्त्रोंकी सुधि रहती है और न लोगोंका ध्यान! न वह जगत्को देखता है न अपनेको। यह भगवत्प्रेमका रहस्य है। विशुद्ध और अनन्य भगवत्प्रेममें ऐसा होता ही है।
गोपियाँ आयीं, श्रीकृष्णके चरणोंके पास मूकभावसे खड़ी हो गयीं। उनका मुख लज्जावनत था। यत्किंचित् संस्कारशेष श्रीकृष्णके पूर्ण अभिमुख्यमें प्रतिबन्धक हो रहा था। श्रीकृष्ण मुसकराये। उन्होंने इशारेसे कहा--“इतने बड़े त्यागमें यह संकोच कलंक है। तुम तो सदा निष्कलंका हो; तुम्हें इसका भी त्याग, त्यागके भावका भी त्याग--त्यागकी स्मृतिका भी त्याग करना होगा।” गोपियोंकी दृष्टि श्रीकृष्णके मुखकमलपर पड़ी। दोनों हाथ अपने-आप जुड़ गये और सूर्यमण्डलमें विराजमान अपने प्रियतम श्रीकृष्णसे ही उन्होंने प्रेमकी भिक्षा माँगी। गोपियोंके इसी सर्वस्व-त्यागने, इसी पूर्ण समर्पणने, इसी उच्चतम आत्मविस्मृतिने उन्हें भगवान् श्रीकृष्णके प्रेमसे भर दिया। वे दिव्य रसके अलौकिक अप्राकृत मधुके अनन्त समुद्रमें डूबने-उतराने लगीं। वे सब कुछ भूल गयीं, भूलनेवालेको भी भूल गयीं। उनकी दृष्टिमें अब श्यामसुन्दर थे। बस, केवल श्यामसुन्दर थे।
जब प्रेमी भक्त आत्मविस्मृत हो जाता है, तब उसका दायित्व प्रियतम भगवान्पर होता है। अब मर्यादारक्षाके लिये गोपियोंको तो वस्त्रकी आवश्यकता थी नहीं; क्योंकि उन्हें जिस वस्तुकी आवश्यकता थी, वह मिल चुकी थी। परंतु श्रीकृष्ण अपने प्रेमीको मर्यादाच्युत नहीं होने देते। वे स्वयं उन्हें वस्त्र देते हैं और अपनी अमृतमयी वाणीके द्वारा उन्हें विस्मृतिसे जगाकर फिर जगत्में लाते हैं। श्रीकृष्णने कहा--“गोपियो! तुम सती-साध्वी हो। तुम्हारा
English translation
and come. Come to Me. I Myself have taken away this veil of delusion; why remain attached to it now? This curtain is the great barrier between the Supreme Self and the individual soul. Its removal is a great blessing. Come to Me now, for only then can your long-accumulated yearnings be fulfilled." When, through Bhagavan's grace, this call of the Supreme Self Sri Krishna - this sweet invitation to union with the supremely beloved Self of one's self - manifests in a person's inner realm, that person becomes immersed in prema, relinquishes everything, forgets even the act of relinquishing, and runs to the feet of the Beloved Sri Krishna. He then remembers neither his clothing nor the opinion of others. He sees neither the world nor himself. This is the mystery of Bhagavat-prema. This is what occurs in pure and exclusive love for Bhagavan.
The gopis came and stood silently near Sri Krishna's feet, their faces lowered in modesty. A minute remnant of old impressions still hindered them from turning completely toward Him. Sri Krishna smiled and indicated: "Within so great a renunciation, this hesitation is a blemish. You are forever stainless; you must relinquish even this, relinquish the awareness that you have renounced, and relinquish even the memory of renunciation." The gopis' gaze fell upon Sri Krishna's lotus face. Their hands joined of themselves, and from their own Beloved Sri Krishna, abiding within the orb of the sun, they begged the gift of prema. The gopis' renunciation of everything, their perfect surrender, and this highest self-forgetfulness filled them with Bhagavan Sri Krishna's prema. They began to plunge and rise in the infinite ocean of supernatural, nonmaterial nectar that is divine rasa. They forgot everything and even forgot the one who had forgotten. Shyamasundara alone remained within their vision - Shyamasundara and nothing else.
When a loving devotee forgets himself, responsibility for him rests with the beloved Bhagavan. The gopis themselves no longer needed garments to preserve decorum, for they had obtained the one thing they needed. Yet Sri Krishna does not allow His lover to fall from sacred propriety. He Himself returns their garments, then awakens them from absorption with His nectar-filled words and brings them again into the world. Sri Krishna said, "O gopis, you are faithful and virtuous. Your
Original
प्रेम और तुम्हारी साधना मुझसे छिपी नहीं है। तुम्हारा संकल्प सत्य होगा। तुम्हारा यह संकल्प--तुम्हारी यह कामना तुम्हें उस पदपर प्रतिष्ठित करती है, जो निस्संकल्पता और निष्कामताका फल है। तुम्हारा उद्देश्य पूर्ण, तुम्हारा समर्पण पूर्ण और अब आगे आनेवाली शारदीय रात्रियोंमें हमारे साथ रमण होगा।” भगवान्ने साधना सफल होनेकी अवधि निर्धारित कर दी। इससे भी स्पष्ट है कि भगवान् श्रीकृष्णमें किसी भी काम-विकारकी कल्पना नहीं थी। कामी पुरुषका चित्त वस्त्रहीन स्त्रियोंको देखकर एक क्षणके लिये भी कब वशमें रह सकता है?
एक बात बड़ी विलक्षण है। भगवान्के सम्मुख जानेके पहले जो वस्त्र समर्पणकी पूर्णतामें बाधक हो रहे थे--विक्षेपका काम कर रहे थे--वे ही भगवान्की कृपा, प्रेम, सान्निध्य और वरदान प्राप्त होनेके पश्चात् “प्रसाद” स्वरूप हो गये। इसका कारण क्या है? इसका कारण है, भगवान्का सम्बन्ध। भगवान्ने अपने हाथसे उन वस्त्रोंको उठाया था और फिर उन्हें अपने उत्तम अंग कंधेपर रख लिया था। नीचेके शरीरमें पहननेकी साड़ियाँ भगवान्के कंधेपर चढ़कर--उनका संस्पर्श पाकर कितनी अप्राकृत रसात्मक हो गयीं, कितनी पवित्र--कृष्णमय हो गयीं, इसका अनुमान कौन लगा सकता है। असलमें यह संसार तभीतक बाधक और विक्षेपजनक है, जबतक यह भगवान्से सम्बन्ध और भगवान्का प्रसाद नहीं हो जाता। उनके द्वारा प्राप्त होनेपर तो यह बन्धन ही मुक्तिस्वरूप हो जाता है। उनके सम्पर्कमें जाकर माया विशुद्ध विद्या बन जाती है। संसार और उसके समस्त कर्म अमृतमय आनन्दरससे परिपूर्ण हो जाते हैं। तब बन्धनका भय नहीं रहता। कोई भी आवरण हमें भगवान्के दर्शनसे वंचित नहीं रख सकता। नरक नरक नहीं रहता, भगवान्का दर्शन होते रहनेके कारण वह वैकुण्ठ बन जाता है। इस स्थितिमें पहुँचकर भी बड़े-बड़े साधक प्राकृत पुरुषके समान आचरण करते हुए-से दीखते हैं। भगवान् श्रीकृष्णकी अपनी होकर गोपियाँ पुनः वे ही वस्त्र धारण करती हैं अथवा श्रीकृष्ण वे ही वस्त्र धारण कराते हैं; परंतु गोपियोंकी दृष्टिमें अब ये वस्त्र वे वस्त्र नहीं हैं, वस्तुतः वे हैं भी नहीं--अब तो ये दूसरी ही वस्तु हो गये हैं। अब तो ये भगवान्के पावन प्रसाद हैं, पल-पलपर
English translation
prema and your spiritual practice are not hidden from Me. Your resolve will come true. This resolve, this longing, establishes you in the state that is the fruit of freedom from all resolve and desire. Your purpose is fulfilled and your surrender complete. During the autumn nights to come, you shall sport with Me." Bhagavan fixed the time at which their discipline would bear fruit. This too makes it clear that no distortion of lust can be imagined in Bhagavan Sri Krishna. When could the mind of a lustful man remain under control for even an instant upon seeing unclothed women?
One fact is especially remarkable. Before the gopis approached Bhagavan, the garments had obstructed the completeness of surrender and acted as a distraction. After receiving Bhagavan's grace, prema, nearness, and blessing, those same garments assumed the form of prasada. What caused this transformation? Their relationship with Bhagavan. Bhagavan had lifted the garments with His own hands and placed them upon the noble limb of His shoulder. Who can estimate how profoundly nonmaterial and filled with rasa those lower-body garments became when raised to Bhagavan's shoulder and touched by Him, how pure and Krishna-filled they became? In truth, this world obstructs and distracts only until it is brought into relationship with Bhagavan and becomes His prasada. When received from Him, bondage itself assumes the form of liberation. Through contact with Him, maya becomes pure vidya. The world and all its actions become filled with the nectarous rasa of bliss. Then no fear of bondage remains, and no covering can deprive us of Bhagavan's vision. Hell ceases to be hell; because Bhagavan is continuously beheld there, it becomes Vaikuntha. Even after reaching this state, great aspirants may still appear to behave like ordinary people. Having become Sri Krishna's very own, the gopis again put on those same garments, or rather Sri Krishna Himself clothed them in those garments. Yet in the gopis' vision they were no longer the same garments; in truth, they were not the same at all. They had become something altogether different: Bhagavan's sacred prasada, beautiful symbols that at every moment
Original
भगवान्का स्मरण करानेवाले भगवान्के परम सुन्दर प्रतीक हैं। इसीसे उन्होंने उन्हें स्वीकार भी किया। उनकी प्रेममयी स्थिति मर्यादाके ऊपर थी, फिर भी उन्होंने भगवान्की इच्छासे मर्यादा स्वीकार की। इस दृष्टिसे विचार करनेपर ऐसा जान पड़ता है कि भगवान्की यह चीरहरण-लीला भी अन्य लीलाओंकी भाँति उच्चतम मर्यादासे परिपूर्ण है।
भगवान् श्रीकृष्णकी लीलाओंके सम्बन्धमें केवल वे ही प्राचीन आर्ष ग्रन्थ प्रमाण हैं, जिनमें उनकी लीलाका वर्णन हुआ है। उनमेंसे एक भी ऐसा ग्रन्थ नहीं है, जिसमें श्रीकृष्णकी भगवत्ताका वर्णन न हो। श्रीकृष्ण “स्वयं भगवान्” हैं, यही बात सर्वत्र मिलती है। जो श्रीकृष्णको भगवान् नहीं मानते, यह स्पष्ट है कि वे उन ग्रन्थोंको भी नहीं मानते। और जो उन ग्रन्थोंको ही प्रमाण नहीं मानते, वे उनमें वर्णित लीलाओंके आधारपर श्रीकृष्ण-चरित्रकी समीक्षा करनेका अधिकार भी नहीं रखते। भगवान्की लीलाओंको मानवीय चरित्रके समकक्ष रखना शास्त्रदृष्टिसे एक महान् अपराध है और उसके अनुकरणका तो सर्वथा ही निषेध है। मानवबुद्धि--जो स्थूलताओंसे ही परिवेष्टित है--केवल जड़के सम्बन्धमें ही सोच सकती है, भगवान्की दिव्य चिन्मयी लीलाके सम्बन्धमें कोई कल्पना ही नहीं कर सकती। वह बुद्धि स्वयं ही अपना उपहास करती है, जो समस्त बुद्धियोंके प्रेरक और बुद्धियोंसे अत्यन्त परे रहनेवाले परमात्माकी दिव्य लीलाको अपनी कसौटीपर कसती है।
हृदय और बुद्धिके सर्वथा विपरीत होनेपर भी यदि थोड़ी देरके लिये मान लें कि श्रीकृष्ण भगवान् नहीं थे या उनकी यह लीला मानवीय थी, तो भी तर्क और युक्तिके सामने ऐसी कोई बात नहीं टिक पाती, जो श्रीकृष्णके चरित्रमें लांछनरूप हो। श्रीमद्भागवतका पारायण करनेवाले जानते हैं कि व्रजमें श्रीकृष्णने केवल ग्यारह वर्षकी अवस्थातक ही निवास किया था। यदि रासलीलाका समय दसवाँ वर्ष मानें तो नवें वर्षमें ही चीरहरण-लीला हुई थी। इस बातकी कल्पना भी नहीं हो सकती कि आठ-नौ वर्षके बालकमें कामोत्तेजना हो सकती है। गाँवकी गँवारिन ग्वालिनें, जहाँ वर्तमानकालकी नागरिक मनोवृत्ति नहीं पहुँच पायी है, एक आठ-नौ वर्षके बालकसे अवैध सम्बन्ध करना चाहें और उसके लिये साधना करें--यह कदापि सम्भव नहीं
English translation
awakened remembrance of Bhagavan. This is why the gopis accepted them. Their state of prema stood above conventional propriety, yet at Bhagavan's desire they accepted that propriety. Considered from this perspective, Bhagavan's lila of taking the garments, like all His other lilas, appears filled with the highest sacred decorum.
Regarding Bhagavan Sri Krishna's lilas, the only authorities are the ancient texts of the rishis in which those lilas are described. Not one of those works fails to affirm Sri Krishna's divinity. Everywhere one finds the same declaration: Sri Krishna is "Bhagavan Himself." Those who do not accept Sri Krishna as Bhagavan clearly do not accept those works either. If they reject those texts as authoritative, they also have no right to use the lilas described in them as a basis for judging Sri Krishna's character. From the scriptural perspective, placing Bhagavan's lilas on the same plane as human conduct is a grave offense, and imitating them is absolutely forbidden. Human intelligence, enclosed as it is within gross materiality, can think only in relation to inert matter; it cannot even conceive Bhagavan's divine, consciousness-filled lila. An intellect makes a mockery of itself when it tests by its own standard the divine lila of the Supreme Self, who inspires every intelligence and remains far beyond them all.
Even if, contrary to both heart and reason, one were briefly to assume that Sri Krishna was not Bhagavan or that this lila was human, neither logic nor reason supports any claim that would stain His character. Readers of Srimad Bhagavatam know that Sri Krishna remained in Vraja only until the age of eleven. If the rasa-lila is placed in His tenth year, the lila of taking the garments occurred in His ninth. It is inconceivable that an eight- or nine-year-old child could be driven by sexual passion. Nor is it at all possible that unsophisticated village cowherd girls, untouched by modern urban attitudes, would desire an illicit relationship with an eight- or nine-year-old child and perform spiritual discipline for that purpose.
Original
Sanskrit
दीखता। उन कुमारी गोपियोंके मनमें कलुषित वृत्ति थी, यह वर्तमान कलुषित मनोवृत्तिकी उद्भावना है। आजकल जैसे गाँवकी छोटी-छोटी लड़कियाँ “राम”-सा वर और “लक्ष्मण”-सा देवर पानेके लिये देवी-देवताओंकी पूजा करती हैं, वैसे ही उन कुमारियोंने भी परमसुन्दर परममधुर श्रीकृष्णको पानेके लिये देवी-पूजन और व्रत किये थे। इसमें दोषकी कौन-सी बात है?
आजकी बात निराली है। भोगप्रधान देशोंमें तो नग्नसम्प्रदाय और नग्नस्नानके क्लब भी बने हुए हैं। उनकी दृष्टि इन्द्रिय-तृप्तितक ही सीमित है। भारतीय मनोवृत्ति इस उत्तेजक एवं मलिन व्यापारके विरुद्ध है। नग्नस्नान एक दोष है, जो पशुत्वको बढ़ानेवाला है। शास्त्रोंमें इसका निषेध है--
“न नग्नः स्नायात्।”
यह शास्त्रकी आज्ञा है। श्रीकृष्ण नहीं चाहते थे कि गोपियाँ शास्त्रके विरुद्ध आचरण करें। भारतीय ऋषियोंका वह सिद्धान्त, जो सभी वस्तुओंमें पृथक्-पृथक् देवताओंका अस्तित्व मानता है, इस नग्नस्नानको केवल लौकिक अनर्थ ही नहीं, देवताओंके प्रति अपराध बतलाता है। श्रीकृष्ण जानते थे कि इससे वरुण देवताका अपमान होता है। गोपियाँ अपनी अभीष्ट-सिद्धिके लिये जो तपस्या कर रही थीं, उसमें उनका नग्नस्नान अनिष्ट फल देनेवाला था और इस प्रथाके प्रभातमें ही यदि इसका विरोध न कर दिया जाय तो आगे चलकर इसका विस्तार हो सकता है, इसलिये श्रीकृष्णने अलौकिक ढंगसे इसका निषेध कर दिया।
गाँवोंकी ग्वालिनोंको इस प्रथाकी बुराई किस प्रकार समझायी जाय, इसके लिये भी श्रीकृष्णने एक मौलिक उपाय सोचा। यदि वे गोपियोंके पास जाकर उन्हें देवतावादकी फिलासफी समझाते तो वे सरलतासे नहीं समझ सकती थीं। उन्हें तो इस प्रथाके कारण होनेवाली विपत्तिका प्रत्यक्ष अनुभव करा देना था और विपत्तिका अनुभव करानेके पश्चात् उन्होंने देवताओंके अपमानकी बात भी बता दी तथा अंजलि बाँधकर क्षमा-प्रार्थनारूप प्रायश्चित्त भी करवाया। महापुरुषोंके अंदर उनकी बाल्यावस्थामें भी ऐसी प्रतिभा देखी जाती है।
श्रीकृष्ण आठ-नौ वर्षके थे, उनमें कामोत्तेजना नहीं हो सकती और नग्नस्नानकी कुप्रथाको नष्ट करनेके लिये उन्होंने चीरहरण किया--यह
English translation
The claim that those unmarried gopis harbored impure intentions is a projection of the impure mentality of the present age. Even today, young village girls worship gods and goddesses in the hope of receiving a husband like Rama and a husband's younger brother like Lakshmana. In the same way, those maidens worshiped the Goddess and observed vows in order to attain the supremely beautiful and sweet Sri Krishna. What fault could there be in this?
The present age is a different matter. In countries dominated by sensual indulgence, there are even nudist sects and clubs for unclothed bathing. Their vision is limited to gratification of the senses. The Indian outlook opposes this stimulating and impure practice. Bathing unclothed is considered a fault that strengthens the animal tendency. Scripture forbids it:
"One should not bathe unclothed."
This is scripture's command. Sri Krishna did not want the gopis to act contrary to scripture. The teaching of the Indian rishis recognizes distinct presiding deities within all things and therefore regards unclothed bathing not merely as a worldly impropriety but as an offense against the gods. Sri Krishna knew that it dishonored the deity Varuna. The gopis were practicing austerity to attain their cherished aim, but bathing unclothed could have produced an inauspicious result. If the custom were not opposed at its very inception, it might spread further; Sri Krishna therefore prohibited it in an extraordinary way.
Sri Krishna also devised an original means of teaching the village cowherd girls why the practice was wrong. Had He approached them and explained the philosophy of presiding deities, they would not readily have understood. They needed direct experience of the difficulty the custom could bring. After giving them that experience, He explained that they had dishonored the gods and had them perform expiation by joining their palms and praying for forgiveness. Such insight is seen in great beings even during childhood.
Sri Krishna was eight or nine years old and could not have been sexually impassioned; He took the garments in order to abolish the harmful custom of bathing unclothed - this
Original
Sanskrit
उत्तर सम्भव होनेपर भी श्रीमद्भागवतमें आये हुए “काम” और “रमण” शब्दोंसे कई लोग भड़क उठते हैं। यह केवल शब्दकी पकड़ है, जिसपर महात्मालोग ध्यान नहीं देते। श्रुतियोंमें और गीतामें भी अनेकों बार “काम”, “रमण” और “रति” आदि शब्दोंका प्रयोग हुआ है; परंतु वहाँ उनका अश्लील अर्थ नहीं होता। गीतामें तो “धर्माविरुद्ध काम” को परमात्माका स्वरूप बतलाया गया है। महापुरुषोंका आत्मरमण, आत्ममिथुन और आत्मरति प्रसिद्ध ही है। ऐसी स्थितिमें केवल कुछ शब्दोंको देखकर भड़कना विचारशील पुरुषोंका काम नहीं है। जो श्रीकृष्णको केवल मनुष्य समझते हैं, उन्हें “रमण” और “रति” शब्दोंका अर्थ केवल क्रीड़ा अथवा खिलवाड़ समझना चाहिये, जैसा कि व्याकरणके अनुसार ठीक है--
“रमु क्रीडायाम्।”
दृष्टिभेदसे श्रीकृष्णकी लीला भिन्न-भिन्न रूपमें दीख पड़ती है। अध्यात्मवादी श्रीकृष्णको आत्माके रूपमें देखते हैं और गोपियोंको वृत्तियोंके रूपमें। वृत्तियोंका आवरण नष्ट हो जाना ही “चीरहरण-लीला” है और उनका आत्मामें रम जाना ही “रास” है। इस दृष्टिसे भी समस्त लीलाओंकी संगति बैठ जाती है। भक्तोंकी दृष्टिसे गोलोकाधिपति पूर्णतम पुरुषोत्तम भगवान् श्रीकृष्णका यह सब नित्यलीला-विलास है और अनादि कालसे अनन्त कालतक यह नित्य चलता रहता है। कभी-कभी भक्तोंपर कृपा करके वे अपने नित्य धाम और नित्य सखा-सहचरियोंके साथ लीलाधाममें प्रकट होकर लीला करते हैं और भक्तोंके स्मरण-चिन्तन तथा आनन्द-मंगलकी सामग्री प्रकट करके पुनः अन्तर्धान हो जाते हैं।
साधकोंपर किस प्रकार कृपा करके भगवान् उनके अन्तर्मलको और अनादि कालसे संचित संस्कारपटको विशुद्ध कर देते हैं, यह बात भी इस चीरहरण-लीलासे प्रकट होती है। भगवान्की लीला रहस्यमयी है, उसका तत्त्व केवल भगवान् ही जानते हैं और उनकी कृपासे उनकी लीलामें प्रविष्ट भाग्यवान् भक्त कुछ-कुछ जानते हैं, यहाँ तो शास्त्रों और संतोंकी वाणीके आधारपर कुछ लिखनेकी धृष्टता की गयी है।
English translation
answer is possible. Even so, some people are alarmed by the words kama and ramana in Srimad Bhagavatam. This is merely an attachment to isolated words, to which great souls pay no heed. The words kama, ramana, rati, and others occur many times in the Shrutis and the Gita, yet they do not carry an obscene meaning there. The Gita even declares desire that does not oppose dharma to be a manifestation of the Supreme Self. The great beings' delight in the Self, union within the Self, and love of the Self are well known. In such a context, thoughtful persons should not become agitated merely upon seeing a few words. Those who regard Sri Krishna as only a human being should understand ramana and rati simply as play or sport, which accords with grammar:
"The verbal root ram means 'to sport or play.'"
Sri Krishna's lila appears in different forms according to the observer's perspective. Followers of the spiritual interpretation see Sri Krishna as the Self and the gopis as the mind's modes. The destruction of the covering over those modes is the "lila of taking the garments," while their repose and delight in the Self is the "rasa." From this perspective as well, every lila forms a coherent whole. To devotees, all this is the eternal lila-vilasa of Bhagavan Sri Krishna, the fullest Purushottama and Lord of Goloka. It proceeds eternally from beginningless time into endless time. At times, to bestow grace upon His devotees, He manifests with His eternal abode and eternal friends and companions within a lila-dhama, performs His lila, reveals material for the devotees' remembrance, contemplation, joy, and blessedness, and then withdraws from sight once more.
This lila of taking the garments also reveals how Bhagavan, in His grace toward aspirants, purifies the inward impurities and the layered impressions accumulated from beginningless time. Bhagavan's lila is mysterious. Bhagavan alone knows its truth, and by His grace fortunate devotees who have entered His lila know something of it. Here the author has merely ventured to write a little on the authority of scripture and the words of saints.
Original
दिव्य रासक्रीडाका स्वरूप तथा महत्त्व
थीं वे विकसित शारदीय मल्लिका-सुमन शोभित रजनी। देख उन्हें कर प्रकट “योगमाया”--“अचिन्त्य निज शक्ति” धनी। षडैश्वर्य भगवान् पूर्णने किया तुरत संकल्प महान्। रमण--“रसास्वादन-स्वरूपवितरण” का, कर सबको रसदान॥ १॥
दीर्घकाल पर दे दर्शन निज प्यारीको जैसे प्रियतम। रँग दे केसरसे उसका मुखमण्डल निज कर सुखद परम॥ वैसे प्राची दिशा सुमुखि मुख सुखद स्वकिरण-अरुणसे रंग। उदय हुआ विधु जग-जीवोंका ताप मिटाता शीतल अंग॥ २॥
लक्ष्मीमुख-सम शोभित नव कुंकुमसम अरुण-वर्ण शशि देख। विधुकी कोमल किरणावलिसे उद्भासित अरण्यको लख॥ मधुर मनोहर नेत्रवती शुचि ब्रज-सुन्दरियोंका मन-हर। किया विचित्र वेणु-वादन माधवने सुललित मधुर स्वर॥ ३॥
मुरलीके मधु स्वरमें पाकर प्रियतमका रसमय आह्वान। हुई सभी उन्मत्त, चलीं तज लज्जा, धैर्य, शील, कुल, मान॥ पति, शिशु, गृह, धन, धान्य, वस्त्र, भूषण, गौ, कर भोजनका त्याग। चलीं जहाँ जो जैसे थीं, भर मनमें प्रियतमका अनुराग॥ ४॥
नहीं किसीसे पूछा कुछ भी, कहा न कुछ भी, चित्त विभोर। चलीं वेगसे जहाँ बजाते थे मुरली मधु नन्दकिशोर॥ प्रेमविवर्धक मुरली-स्वरसे हो अति विह्वल ब्रजनारी। पहुँचीं तुरत निकट प्रियतमके भूल स्व-परकी सुधि सारी॥ ५॥
थीं वे कृष्णगृहीत-मानसा, थीं वे उज्ज्वल रसकी मूर्ति। थीं वे शुचितम प्रेम पूर्ण नटवरकी मधुर लालसा-पूर्ति॥ आत्मनिवेदन, पूर्ण समर्पण था पवित्रतम उनका भाव। जिसमें था न स्व-सुख-वांछाका किंचित् लेश, न किंचित् चाव॥ ६॥
विविध भाँतिसे किया परीक्षण, दिखा मोह, भय, धर्म, विवेक। पर उन प्रेममयी शुचि व्रज-बधुओंने तनिक न छोड़ी टेक॥
English translation
The Nature and Significance of the Divine Rasa Play
Those nights were adorned with autumn jasmine flowers in full bloom. Beholding them, the Lord rich in inconceivable power manifested His Yogamaya. Bhagavan, complete in all six divine opulences, at once formed the great resolve to engage in ramana - tasting rasa and sharing His own essential being - and bestow rasa upon all. (1)
As a lover, after long absence, grants his beloved a vision of himself and with his own supremely pleasing hand colors her face with saffron, so the moon colored the lovely face of the eastern horizon with the crimson of his rays and rose with cooling limbs, dispelling the anguish of all beings in the world. (2)
Madhava beheld the moon, red as fresh kumkum and lovely as Lakshmi's face, and saw the forest illumined by the moon's garland of tender rays. Then He, stealer of the hearts of Vraja's pure beauties with their sweet and captivating eyes, played a wondrous melody upon the flute in exquisitely graceful, honeyed tones. (3)
Within the flute's nectarous music they heard their Beloved's rasa-filled summons. All became transported and set out, abandoning modesty, patience, decorum, lineage, and honor. They left husband, child, home, wealth, grain, clothing, ornaments, cows, and food half-prepared. Each departed from wherever she stood and just as she was, her heart filled with loving attachment to the Beloved. (4)
They asked no one anything and said nothing, their hearts wholly absorbed. They hastened to the place where Nanda's youthful son played His honeyed flute. Overwhelmed by the flute song that ever deepened their prema, the women of Vraja at once reached their Beloved, forgetting every awareness of self and other. (5)
Their minds were seized by Krishna; they were embodiments of ujjvala-rasa. Their stainless prema fulfilled sweet Natvara's deepest longing. Self-offering and complete surrender were their most sacred bhava, without the slightest trace of desire or enthusiasm for personal pleasure. (6)
He tested them in many ways, setting before them attachment, fear, dharma, and discrimination; yet those pure and prema-filled women of Vraja did not abandon their resolve in the least.
Original
कहा--विभो! सर्वत्र विराजित! सर्वसमर्थ! सर्व-आधार। क्यों नृशंस तुम बोल रहे यों? आयीं हमें देख निज द्वार॥ ७॥
त्याग सर्वविषयोंको--भुक्ति-मुक्तिको, हम आयीं पदमूल। दुरवग्रह! मत छोड़ो हमको, यों सारी रसमयता भूल॥ प्रिय! तुम ही हो प्राणिमात्रके बन्धु, आत्मा अति प्रियतम। पाकर छोड़ जाय जो तुमको, महामूर्ख वह, पतित, अधम॥ ८॥
तुम्हीं बताओ, परम धर्मविद्! नित्यप्रिय! तुमसे कर प्रीति। भजे अन्य दुःखदको फिरसे, क्या है कभी उचित यह नीति?॥ छोड़ कहाँ हम जायँ तुम्हें अब, चलते नहीं चरण पद एक। सुखसे लूट सभीका मन-धन, चले बताने हमें “विवेक”॥ ९॥
आत्मारामशिरोमणि सत्-चित्-परमानन्दरूप पर-धाम। योगेश्वर-ईश्वर सब-लोक-महेश्वर नित्यतृप्त निष्काम॥ अज-भव-शेष-सनक-नारद सब करते नित जिनका गुणगान। प्रेममयी व्रजवनिताओंके शुद्धप्रेम-वश वे भगवान्॥ १०॥
अंग विमल शुचि स्पर्शदान कर किया सभीको पावन, धन्य। भावोद्दीपन किया, जगाया शुद्ध-काम रतियोग्य अनन्य॥ आत्मरमण फिर किया परम शुचि पूर्णकाम हरिने अभिराम। शारदीय उन शशधर-किरण-सुशोभित रातोंमें रसधाम॥ ११॥
सत्यकाम अवरुद्ध-सुसौरत हरिने किया पवित्र विहार। सत्-संकल्प चिन्मयी लीला-रस-मय मधुर नित्य अविकार॥ नहीं रमण यह था कदापि विषयासक्तोंका “इन्द्रिय-भोग”। नहीं आत्माराम योगियोंका भी “आत्मरमण” संयोग॥ १२॥
“काम-विजय” का भी न कहीं था कुछ भी यहाँ कल्पना-लेश। क्योंकि नीच कामका तो हो सकता यहाँ न कभी प्रवेश॥ था विशुद्ध वितरण माधवका “निज-स्वरूप-आनन्द” महान्। था यह परम “रसास्वादन” का निजमें ही निजका सुविधान॥ १३॥
आस्वादक आस्वाद्य न दो थे, था मधुमय लीला-संचार। था यह एक विलक्षण पावन परम प्रेमरसका विस्तार॥
English translation
They said, "All-pervading Lord, all-powerful foundation of everything, why do You speak so cruelly when You see us arrive at Your own door?" (7)
"Renouncing every object, worldly enjoyment, and liberation, we have come to Your feet. O difficult One, do not abandon us and forget all rasa in this way. Beloved, You alone are every creature's friend and its dearest inner Self. One who attains You and then leaves is the greatest fool, fallen and base. (8)
"You tell us, supreme knower of dharma, eternal Beloved: having loved You, could it ever be right to worship again something other that only brings sorrow? Where could we go after leaving You? Our feet cannot move a single step. You happily plunder everyone's treasure of mind, then set out to teach us 'discrimination.'" (9)
He is the crown of those who delight in the Self, the supreme abode made of sat-chit-paramananda, Lord of the masters of yoga, sovereign of every world, eternally fulfilled and desireless. Brahma, Shiva, Shesha, Sanaka, and Narada forever sing His virtues; yet that Bhagavan is brought under the sway of the pure prema of Vraja's loving women. (10)
Bestowing the stainless touch of His pure limbs, He made them all sacred and blessed. He intensified their bhava and awakened pure desire, exclusively fit for divine love. Then Hari, perfectly pure and fulfilled in every desire, delighted in the Self, the abode of rasa upon those autumn nights adorned by the moon's rays. (11)
Hari, whose desire is truth and whose creative power is perfectly restrained, engaged in sacred play: a true resolve, a chinmaya lila, rasa-filled, sweet, eternal, and changeless. This ramana was never the sense enjoyment of those attached to objects, nor was it merely the inward self-delight of yogis absorbed in the Self. (12)
Nor was there the slightest notion of "conquering lust," for degraded lust could never gain entrance here at all. It was Madhava's utterly pure distribution of the great bliss of His own essential nature; it was the perfect arrangement by which He savored supreme rasa within Himself. (13)
Taster and tasted were not two; only the honeyed current of lila flowed. It was an extraordinary and sacred expansion of the highest rasa of prema.
Original
मधुर परम इस रस-सागरमें गोपीजनका ही अधिकार। परम त्यागका मूर्त रूप लख जिन्हें किया हरिने स्वीकार॥ १४॥
प्रेममयी व्रज-रमणी-गण-मण्डलमें हुए सुशोभित श्याम। अगणित राशि तारिकामें अकलंक पूर्ण विधु विमल ललाम॥ अथवा नव नीलाभ-श्याम घन दामिनि-दलमें रहे विराज। घन दामिनि, दामिनि घन अन्तर अगणित उभय अतुल द्युति साज॥ १५॥
रासेश्वरी राधिकाके एकाधिपत्यमें सुन्दर साज। शुचि सौन्दर्य मधुर रसमय असमोर्ध्व अमित बिजली-घनराज॥ एक-एकके मध्य मनोहर एक-एक, सब मिल, दे ताल। रास-रसिक रस-नृत्य-निरत, शुचि बाज रहे मृदु वाद्य रसाल॥ १६॥
जो इस मधुर शुद्ध रसका किंचित् भी कर पाता आस्वाद। दृश्य जगत्का मिटता सारा शोक-मोह-भय-लोभ-विषाद॥ होता कामरोगका उसके जीवनमें सर्वथा अभाव। राधा-माधव-चरण-रेणु-कण-करुणासे वह पाता “भाव”॥ १७॥
“भाव” प्राप्त हो, वह हो पाता राधारानीका अनुचर। सभी दोष मिट, होती उसमें प्रकट गुणावलि शुचि सत्वर॥ पाता वह फिर नित्य निकुंजमें अति दुर्लभ सेवा-अधिकार। जिसके लिये सदा ललचाते ऋषि-मुनि-तापस छोड़ विकार॥ १८॥
English translation
Within this supremely sweet ocean of rasa, the gopis alone possess the right of entry, for Hari accepted them after beholding in them the embodied form of perfect renunciation. (14)
Shyama shone within the circle of Vraja's prema-filled women like the stainless full moon, pure crown jewel amid hosts of countless stars; or like a fresh dark-blue rain cloud resplendent within a multitude of lightning flashes. Cloud within lightning and lightning within cloud, both were adorned with immeasurable, incomparable radiance. (15)
Under the sole sovereignty of Raseshvari Radhika unfolded that beautiful array: an immeasurable kingdom of lightning and rain cloud, unequaled and unsurpassed, pure, lovely, sweet, and filled with rasa. Each enchanting One stood between each enchanting maiden; all together kept the rhythm. The connoisseurs of rasa were absorbed in the dance of rasa while pure, gentle, nectarous instruments sounded. (16)
Whoever is able to taste even a little of this sweet and stainless rasa is freed from all the visible world's grief, delusion, fear, greed, and despair. The disease of lust becomes wholly absent from that person's life, and through the grace of a particle of dust from Radha-Madhava's feet, one attains bhava. (17)
Having attained bhava, one can become an attendant of Radharani. Every defect is erased, and a pure array of virtues swiftly manifests within. One then receives the exceedingly rare right of service in the eternal secluded bower, for which rishis, sages, and ascetics forever yearn after relinquishing every impurity. (18)
Original
Sanskrit
रासलीला-रहस्य
भगवानपि ता रात्रीः शरदोत्फुल्लमल्लिकाः। वीक्ष्य रन्तुं मनश्चक्रे योगमायामुपाश्रितः॥
(श्रीमद्भागवत १०।२९।१)
श्रीमद्भागवतके दशम स्कन्धमें २९वेंसे ३३वें अध्यायतक भगवान्की रासलीलाका प्रसंग है। इसीको रासपंचाध्यायी कहते हैं। इस रासपंचाध्यायीमें श्रीमद्भागवतवर्णित तत्त्वोंके सारभूत परम तत्त्वका परमोज्ज्वल प्रकाश है। ये पाँच अध्याय वस्तुतः श्रीमद्भागवतके पंचप्राण-स्वरूप हैं। भगवान्की दिव्य लीलाका भाव न समझकर केवल बाह्य दृष्टिसे देखनेपर यह सारी कथा शृंगार-रसपूर्ण दिखायी दे सकती है और इससे मनुष्य भ्रमग्रस्त हो सकता है। इसीसे सम्भवतः श्रीशुकदेवजीने उपर्युक्त प्रथम श्लोकमें प्रथम शब्द “भगवान्” दिया है, जिससे पढ़नेवाला व्यक्ति इसे भगवान्की लीला समझकर ही पढ़े। वस्तुतः यह लौकिक काम-प्रसंग कदापि नहीं है। इसके श्रोता हैं--विवेक-वैराग्य-सम्पन्न, मुमुक्षु, धर्मज्ञानपूर्ण, मरणकी प्रतीक्षा करनेवाले महाराज परीक्षित् और वक्ता हैं--ब्रह्मविद्वरिष्ठ परम योगी जीवन्मुक्त सर्वऋषिमुनिमान्य श्रीशुकदेवजी। ऐसे वक्ता-श्रोता लौकिक शृंगारकी बातें कहें-सुनें, यह सोचना ही भूल है। वस्तुतः इन पाँच अध्यायोंमें भगवान् श्रीकृष्णकी परम दिव्य अन्तरंग लीलाका, निजस्वरूपभूता महाभावरूपा ह्लादिनीशक्ति श्रीराधाजी तथा उन्हींकी कायव्यूहरूपा दिव्य कृष्णप्रेममयी गोपांगनाओंके साथ होनेवाली भगवान्की रसमयी लीलाका वर्णन है। “रास” शब्दका मूल “रस” है और “रस” स्वयं भगवान् श्रीकृष्ण ही हैं--
Language: Sanskrit
“रसो वै सः।”
जिस दिव्य क्रीडामें एक ही रस अनेक रसोंके रूपमें होकर अनन्त-अनन्त रसका समास्वादन करे, एक रस ही रस-समूहके रूपमें प्रकट होकर स्वयं ही आस्वाद-आस्वादक, लीला, धाम और विभिन्न आलम्बन एवं उद्दीपनके रूपमें क्रीडा करे--उसका नाम “रास” है। अतएव यह रासलीला भी लीलामय भगवान्का ही स्वरूप है। भगवान्की यह दिव्य लीला भगवान्के दिव्य धाममें दिव्यरूपसे निरन्तर हुआ करती है। भगवान्की विशेष कृपासे प्रेमी
English translation
The Mystery of the Rasa-lila
"Bhagavan beheld those autumn nights blooming with jasmine. Taking refuge in Yogamaya, He resolved within His mind to engage in divine play."
(Srimad Bhagavatam 10.29.1)
The account of Bhagavan's rasa-lila occupies chapters twenty-nine through thirty-three of the Tenth Canto of Srimad Bhagavatam. These five chapters are called the Rasa-panchadhyayi. Within them shines the supreme and radiant revelation of the ultimate Reality that is the essence of all truths described in Srimad Bhagavatam. These five chapters are in fact like the scripture's five vital breaths. If one fails to understand the bhava of Bhagavan's divine lila and views the narrative only outwardly, the whole account may appear filled with romantic sentiment and may confuse the mind. Perhaps for this very reason Sri Shukadevaji placed the word Bhagavan first in the opening verse, so that the reader would approach the account specifically as Bhagavan's lila. In truth, it is never an episode of worldly lust. Its listener is Maharaja Parikshit, endowed with discrimination and dispassion, yearning for liberation, filled with knowledge of dharma, and awaiting death. Its speaker is Sri Shukadevaji, highest among knowers of Brahman, a supreme yogi liberated while living and honored by all rishis and sages. It would be a mistake to imagine such a speaker and listener discussing worldly romance. These five chapters actually describe Bhagavan Sri Krishna's supremely divine and intimate lila: His rasa-filled play with Sri Radhaji, His intrinsic hladini-shakti and the embodiment of Mahabhava, and with the divine, Krishna-loving gopis who are Her bodily expansions. The word rasa is the root of rasa-lila, and rasa is Bhagavan Sri Krishna Himself:
"He indeed is Rasa."
The divine play in which the one Rasa becomes many rasas and tastes limitless rasa; in which the one Rasa manifests as a multitude of rasas and Himself sports as both tasted and taster, as lila and sacred abode, and as the many supports and stimulants of rasa - that is called rasa-lila. The rasa-lila is therefore the very form of Bhagavan, who is lila itself. This divine lila proceeds eternally and divinely within Bhagavan's divine abode. Through Bhagavan's special grace, loving
Original
साधकोंके हितार्थ कभी-कभी यह अपने दिव्य धामके साथ ही भूमण्डलपर भी अवतीर्ण हुआ करती है, जिसको देख-सुन एवं गाकर तथा स्मरण-चिन्तन करके अधिकारी पुरुष रसस्वरूप भगवान्की इस परम रसमयी लीलाका आनन्द ले सकें और स्वयं भी भगवान्की लीलामें सम्मिलित होकर अपनेको कृतकृत्य कर सकें। इस पंचाध्यायीमें वंशीध्वनि, गोपियोंके अभिसार, श्रीकृष्णके साथ उनकी बातचीत, दिव्य रमण, श्रीराधाजीके साथ अन्तर्धान, पुनः प्राकट्य, गोपियोंके द्वारा दिये हुए वसनासनपर विराजना, गोपियोंके कूट प्रश्नका उत्तर, रास, नृत्य, क्रीडा, जलकेलि और वन-विहारका वर्णन है--जो मानवी भाषामें होनेपर भी वस्तुतः परम दिव्य है।
यह बात पहले ही समझ लेनी चाहिये कि भगवान्का शरीर जीव-शरीरकी भाँति जड़ नहीं होता। जड़की सत्ता केवल जीवकी दृष्टिमें होती है, भगवान्की दृष्टिमें नहीं। यह देह है और यह देही है, इस प्रकारका भेदभाव केवल प्रकृतिके राज्यमें होता है। अप्राकृत लोकमें--जहाँकी प्रकृति भी चिन्मय है--सब कुछ चिन्मय ही होता है; वहाँ अचित्की प्रतीति तो केवल चिद्विलास अथवा भगवान्की लीलाकी सिद्धिके लिये होती है। इसलिये स्थूलतामें--या यों कहिये कि जड़राज्यमें रहनेवाला मस्तिष्क जब भगवान्की अप्राकृत लीलाओंके सम्बन्धमें विचार करने लगता है, तब वह अपनी पूर्व वासनाओंके अनुसार जड़राज्यकी धारणाओं, कल्पनाओं और क्रियाओंका ही आरोप उस दिव्य राज्यके विषयमें भी करता है, इसलिये दिव्यलीलाके रहस्यको समझनेमें असमर्थ हो जाता है। यह रास वस्तुतः परम उज्ज्वल रसका एक दिव्य प्रकाश है। जड़ जगत्की बात तो दूर रही, ज्ञानरूप या विज्ञानरूप जगत्में भी यह प्रकट नहीं होता। अधिक क्या, साक्षात् चिन्मय तत्त्वोंमें भी इस परम दिव्य उज्ज्वल रसका लेशाभास नहीं देखा जाता। इस परम रसकी स्फूर्ति तो परम भावमयी श्रीकृष्णप्रेमस्वरूपा गोपीजनोंके मधुर हृदयमें ही होती है। इस रासलीलाके यथार्थ स्वरूप और परम माधुर्यका आस्वाद उन्हींको मिलता है, दूसरे लोग तो इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते।
भगवान्के समान ही गोपियाँ भी परमरसमयी और सच्चिदानन्दमयी ही
English translation
aspirants, it sometimes descends upon the earth together with its divine abode. Qualified persons may then see, hear, sing, remember, and contemplate it, tasting the bliss of this supremely rasa-filled lila of Bhagavan, who is Rasa Himself. By entering Bhagavan's lila themselves, they may bring their lives to complete fulfillment. The five chapters describe the flute's call; the gopis' journey to their tryst; their conversation with Sri Krishna; divine play; His disappearance with Sri Radhaji and later reappearance; His sitting upon the seat made from the gopis' garments; His answer to their enigmatic question; the rasa, dance, and play; sport in the water; and wandering in the forest. Although described in human language, all of it is in truth supremely divine.
One must understand from the outset that Bhagavan's body is not inert like an embodied soul's body. Inert matter exists only from the soul's perspective, not from Bhagavan's. The distinction "this is the body and this its indwelling self" exists only within material nature. In the nonmaterial realm, where nature itself is chinmaya, everything is made of consciousness. The appearance of anything unconscious there exists only as a play of consciousness or to accomplish Bhagavan's lila. Consequently, when a mind confined to grossness - or, one may say, inhabiting the realm of inert matter - begins to think about Bhagavan's nonmaterial lilas, it projects upon that divine realm the ideas, imaginings, and actions of the material realm according to its previous desires. It therefore becomes incapable of understanding the mystery of the divine lila. The rasa-lila is actually a divine revelation of the supremely radiant rasa. Far from appearing in the inert world, it does not manifest even in the realms of knowledge or realized knowledge. More than this, not even a faint reflection of that supremely divine and radiant rasa is seen among directly conscious principles. This highest rasa awakens only within the sweet hearts of the gopis, whose supreme bhava is the very embodiment of prema for Sri Krishna. They alone taste the rasa-lila's true nature and supreme sweetness; others cannot even imagine it.
Like Bhagavan, the gopis too are filled with the highest rasa and are embodiments of sat-chit-ananda.
Original
हैं। साधनाकी दृष्टिसे भी उन्होंने न केवल जड़ शरीरका ही त्याग कर दिया है, बल्कि सूक्ष्मशरीरसे प्राप्त होनेवाले स्वर्ग, कैवल्यसे अनुभव होनेवाले मोक्ष--और तो क्या, जड़ताकी दृष्टिका ही त्याग कर दिया है। उनकी दृष्टिमें केवल चिदानन्दस्वरूप श्रीकृष्ण हैं, उनके हृदयमें श्रीकृष्णको तृप्त करनेवाला प्रेमामृत है। उनकी इस अलौकिक स्थितिमें स्थूलशरीर, उसकी स्मृति और उसके सम्बन्धसे होनेवाले अंग-संगकी कल्पना किसी भी प्रकार नहीं की जा सकती। ऐसी कल्पना तो केवल देहात्मबुद्धिसे जकड़े हुए जीवोंकी ही होती है। जिन्होंने गोपियोंको पहचाना है, उन्होंने गोपियोंकी चरणधूलिका स्पर्श प्राप्त करके अपनी कृतकृत्यता चाही है। ब्रह्मा, शंकर, उद्धव और अर्जुनने गोपियोंकी उपासना करके भगवान्के चरणोंमें वैसे प्रेमका वरदान प्राप्त किया है या प्राप्त करनेकी अभिलाषा की है। उन गोपियोंके दिव्य भावको साधारण स्त्री-पुरुषके भाव-जैसा मानना गोपियोंके प्रति, भगवान्के प्रति और वास्तवमें सत्यके प्रति महान् अन्याय एवं अपराध है। इस अपराधसे बचनेके लिये भगवान्की दिव्य लीलाओंपर विचार करते समय उनकी अप्राकृत दिव्यताका स्मरण रखना परमावश्यक है।
भगवान्का चिदानन्दघन शरीर दिव्य है। वह अजन्मा और अविनाशी है, हानोपादानरहित है। वह नित्य सनातन शुद्ध भगवत्स्वरूप ही है। इसी प्रकार गोपियाँ दिव्य जगत्की भगवान्की स्वरूपभूता अन्तरंग-शक्तियाँ हैं। इन दोनोंका सम्बन्ध भी दिव्य ही है। यह उच्चतम भावराज्यकी लीला स्थूल शरीर और स्थूल मनसे परे है। आवरण-भंगके अनन्तर अर्थात् चीरहरण करके जब भगवान् स्वीकृति देते हैं, तब इसमें प्रवेश होता है।
प्राकृत देहका निर्माण होता है स्थूल, सूक्ष्म और कारण--इन तीन देहोंके संयोगसे। जबतक “कारण-शरीर” रहता है, तबतक इस प्राकृत देहसे जीवको छुटकारा नहीं मिलता। “कारण-शरीर” कहते हैं पूर्वकृत कर्मोंके उन संस्कारोंको, जो देह-निर्माणमें कारण होते हैं। इस “कारण-शरीर” के आधारपर जीवको बार-बार जन्म-मृत्युके चक्करमें पड़ना होता है और यह चक्र जीवकी मुक्ति न होनेतक अथवा “कारण” का सर्वथा अभाव न होनेतक चलता ही रहता है। इसी कर्मबन्धनके कारण पांचभौतिक स्थूलशरीर मिलता है--जो रक्त, मांस,
English translation
From the perspective of spiritual discipline, they have relinquished not only the inert physical body but also heaven attained through the subtle body, liberation experienced through kaivalya, and even the very standpoint that perceives inert matter. Their vision holds only Sri Krishna, the embodiment of conscious bliss, and their hearts contain the nectar of prema that gives Him delight. In this extraordinary state, one cannot imagine the gross body, memory of that body, or bodily contact arising through it. Such notions belong only to souls bound by the belief that they are the body. Those who have truly recognized the gopis have sought fulfillment by obtaining the touch of dust from their feet. By worshiping the gopis, Brahma, Shankara, Uddhava, and Arjuna either received or desired the blessing of such prema at Bhagavan's feet. To equate the gopis' divine bhava with the feelings of ordinary women and men is a grave injustice and offense against the gopis, against Bhagavan, and indeed against truth itself. To avoid this offense, one must remember the nonmaterial divinity of Bhagavan's lilas whenever reflecting upon them.
Bhagavan's concentrated form of conscious bliss is divine. It is unborn, imperishable, and beyond both loss and acquisition. It is the eternal, beginningless, pure form of Bhagavan Himself. In the same way, the gopis are Bhagavan's intrinsic internal potencies within the divine world. Their relationship is therefore divine as well. This lila of the highest Realm of Bhava lies beyond the gross body and gross mind. Entrance occurs after the covering is broken - after Bhagavan takes the garments and grants His acceptance.
A material body is formed through the conjunction of three embodiments: gross, subtle, and causal. As long as the causal body remains, the soul is not released from material embodiment. The term causal body refers to impressions left by previous actions that become the causes of bodily formation. On the basis of this causal body, the soul must repeatedly enter the cycle of birth and death. The cycle continues until the soul is liberated or the cause is completely absent. Through this karmic bondage one receives the gross body made of five elements, filled with blood, flesh,
Original
अस्थि, मेद, मज्जा आदिसे भरा और चमड़ेसे ढका होता है। प्रकृतिके राज्यमें जितने शरीर होते हैं, सभी वस्तुतः योनि और बिन्दुके संयोगसे ही बनते हैं, फिर चाहे कोई कामजनित निकृष्ट मैथुनसे उत्पन्न हो या ऊर्ध्वरेता महापुरुषके संकल्पसे; बिन्दुके अधोगामी होनेपर कर्तव्यरूप श्रेष्ठ मैथुनसे हो, अथवा बिना ही मैथुनके नाभि, हृदय, कण्ठ, कर्ण, नेत्र, सिर, मस्तक आदिके स्पर्शसे, बिना ही स्पर्शके केवल दृष्टिमात्रसे अथवा बिना देखे केवल संकल्पसे ही उत्पन्न हो। ये मैथुनी-अमैथुनी (अथवा कभी-कभी स्त्री या पुरुष-शरीरके बिना भी उत्पन्न होनेवाले) सभी शरीर हैं--योनि और बिन्दुके संयोगजनित ही। ये सभी प्राकृत शरीर हैं। इसी प्रकार योगियोंके द्वारा निर्मित “निर्माणकाय” यद्यपि अपेक्षाकृत शुद्ध हैं, तथापि वे भी हैं प्राकृत ही। पितर या देवोंके दिव्य कहलानेवाले शरीर भी प्राकृत ही हैं। अप्राकृत शरीर इन सबसे विलक्षण हैं, जो महाप्रलयमें भी नष्ट नहीं होते और भगवद्देह तो साक्षात् भगवत्स्वरूप ही है। देव-शरीर प्रायः रक्त-मांस-मेद-अस्थिवाले नहीं होते। अप्राकृत शरीर भी नहीं होते। फिर भगवान् श्रीकृष्णका भगवत्स्वरूप शरीर तो रक्त-मांस-अस्थिमय होता ही कैसे। वह तो सर्वथा चिदानन्दमय है। उसमें देह-देही, गुण-गुणी, रूप-रूपी, नाम-नामी और लीला तथा लीलापुरुषोत्तमका भेद नहीं है। श्रीकृष्णका एक-एक अंग पूर्ण श्रीकृष्ण है; श्रीकृष्णका मुखमण्डल जैसे पूर्ण श्रीकृष्ण है, वैसे ही श्रीकृष्णका पदनख भी पूर्ण श्रीकृष्ण है। श्रीकृष्णकी सभी इन्द्रियोंसे सभी काम हो सकते हैं। उनके कान देख सकते हैं, उनकी आँखें सुन सकती हैं, उनकी नाक स्पर्श कर सकती है, उनकी रसना सूँघ सकती है, उनकी त्वचा स्वाद ले सकती है। वे हाथोंसे देख सकते हैं, आँखोंसे चल सकते हैं। श्रीकृष्णका सब कुछ श्रीकृष्ण होनेके कारण वह सर्वथा पूर्णतम है। इसीसे उनकी रूपमाधुरी नित्यवर्द्धनशील, नित्य नवीन सौन्दर्यमयी है। उसमें ऐसा चमत्कार है कि वह स्वयं अपनेको ही आकर्षित कर लेती है; फिर उनके सौन्दर्य-माधुर्यसे गौ-हरिण और वृक्ष, बेल पुलकित हो जाय इसमें तो कहना ही क्या है। भगवान्के ऐसे स्वरूपभूत शरीरसे गंदा मैथुनकर्म सम्भव नहीं। मनुष्य जो कुछ खाता है, उससे क्रमशः रस, रक्त, मांस, मेद, मज्जा और अस्थि बनकर अन्तमें शुक्र बनता है; इसी
English translation
bone, fat, marrow, and the other tissues, all covered by skin. According to the account given here, every body within material nature is formed through a conjunction of womb and generative seed. This remains so whether a body arises from degraded intercourse driven by lust, from the resolve of a great master who has conserved the generative force, from worthy and dutiful union when that force descends, or without intercourse: through contact with the navel, heart, throat, ear, eye, head, crown, or another place; through sight alone without touch; or through resolve alone without even sight. All bodies generated through sexual or nonsexual means - and at times even without a female or male body - are said to arise from this conjunction of womb and seed. All are material bodies. In the same way, the "created bodies" fashioned by yogis, though comparatively pure, remain material. The bodies of ancestors or gods that are called divine are also material. Nonmaterial bodies are distinct from all of these; they are not destroyed even in the great cosmic dissolution. Bhagavan's body, moreover, is Bhagavan's own essential form directly. The bodies of gods generally do not consist of blood, flesh, fat, and bone, nor do nonmaterial bodies. How then could Bhagavan Sri Krishna's own divine form consist of blood, flesh, and bone? It is entirely made of conscious bliss. In it there is no distinction between body and indwelling self, quality and possessor of quality, form and one who possesses form, name and named, or lila and Lilapurushottama. Every limb of Sri Krishna is the whole of Sri Krishna. Just as Sri Krishna's face is the whole of Sri Krishna, the nail of His foot is also the whole of Sri Krishna. Every one of Sri Krishna's senses can perform every function. His ears can see, His eyes can hear, His nose can touch, His tongue can smell, and His skin can taste. He can see with His hands and walk with His eyes. Because everything of Sri Krishna is Sri Krishna, it is utterly and perfectly complete. Thus the sweetness of His form forever increases and is filled with ever-new beauty. Its wonder is such that it attracts even Him to Himself. What then need be said of cows and deer, trees and vines thrilling beneath the sweetness of His beauty? Degraded sexual action is not possible through such a body, which is Bhagavan's own essential form. From the food a human being eats, according to the traditional account, arise in sequence nutritive essence, blood, flesh, fat, marrow, bone, and finally generative fluid. Upon that
Original
Sanskrit
शुक्रके आधारपर शरीर रहता है और मैथुनक्रियामें इसी शुक्रका क्षरण हुआ करता है। भगवान्का शरीर न तो कर्मजन्य है, न मैथुनी सृष्टिका है और न दैवी ही है। वह तो इन सबसे परे सर्वथा विशुद्ध भगवत्स्वरूप है। उसमें रक्त, मांस, अस्थि आदि नहीं हैं; अतएव उसमें शुक्र भी नहीं है। इसलिये उससे प्राकृत पांचभौतिक शरीरोंवाले स्त्री-पुरुषोंके रमण या मैथुनकी कल्पना भी नहीं हो सकती। इसीलिये भगवान्को उपनिषद्में “अखण्ड ब्रह्मचारी” बतलाया गया है और इसीसे भागवतमें उनके लिये “अवरुद्धसौरत” आदि शब्द आये हैं; फिर कोई शंका करे कि उनके सोलह हजार एक सौ आठ रानियोंके इतने पुत्र कैसे हुए तो इसका सीधा उत्तर यही है कि यह सारी भागवती सृष्टि थी, भगवान्के संकल्पसे हुई थी। भगवान्के शरीरमें जो रक्त, मांस आदि दिखलायी पड़ते हैं, वह तो भगवान्की योगमायाका चमत्कार है। इस विवेचनसे भी यही सिद्ध होता है कि गोपियोंके साथ भगवान् श्रीकृष्णका जो रमण हुआ, वह सर्वथा दिव्य भगवत्-राज्यकी लीला है, लौकिक काम-क्रीडा नहीं।
उन गोपियोंकी साधना पूर्ण हो चुकी है। भगवान्ने अगली रात्रियोंमें उनके साथ विहार करनेका प्रेमसंकल्प कर लिया है। इसीके साथ उन गोपियोंको भी जो नित्यसिद्धा हैं, जो लोकदृष्टिमें विवाहिता भी हैं, इन्हीं रात्रियोंमें दिव्य-लीलामें सम्मिलित करना है। वे अगली रात्रियाँ कौन-सी हैं, यह बात भगवान्की दृष्टिके सामने है। उन्होंने शारदीय रात्रियोंको देखा। “भगवान्ने देखा”--इसका अर्थ सामान्य नहीं, विशेष है। जैसे सृष्टिके प्रारम्भमें--
“स ऐक्षत, एकोऽहं बहु स्याम्।”
--भगवान्के इस ईक्षणसे जगत्की उत्पत्ति होती है, वैसे ही रासके प्रारम्भमें भगवान्के प्रेम-वीक्षणसे शरत्कालकी दिव्य रात्रियोंकी सृष्टि होती है। मल्लिका-पुष्प, चन्द्रिका आदि समस्त उद्दीपनसामग्री भगवान्के द्वारा वीक्षित है अर्थात् लौकिक नहीं, अलौकिक--अप्राकृत है। गोपियोंने अपना मन श्रीकृष्णके मनमें मिला दिया था। उनके पास स्वयं मन न था। अब प्रेम-दान करनेवाले श्रीकृष्णने विहारके लिये नवीन मनकी--दिव्य मनकी सृष्टि की।
English translation
generative fluid, the account continues, the body is sustained, and it is this fluid that is discharged in sexual union. Bhagavan's body is neither produced by karma, nor born from sexual generation, nor merely divine in the manner of a god's body. Beyond all these, it is the utterly pure form of Bhagavan Himself. It contains no blood, flesh, bone, or other material tissue, and therefore no generative fluid. One cannot consequently imagine through it the sexual play or union of women and men possessing material bodies made of five elements. For this reason the Upanishads describe Bhagavan as an "unbroken brahmachari," and the Bhagavatam applies to Him terms such as "one whose creative potency is perfectly restrained." If someone asks how His 16,108 queens bore so many sons, the direct answer is that the entire creation was Bhagavati, arising through Bhagavan's resolve. Whatever blood, flesh, and other tissues appear in Bhagavan's body are wonders of His Yogamaya. This analysis too establishes that Bhagavan Sri Krishna's play with the gopis was wholly a divine lila of Bhagavan's realm and not worldly erotic sport.
Those gopis' spiritual discipline had reached completion. Bhagavan had lovingly resolved to sport with them on future nights. During those same nights, He also intended to include within the divine lila the eternally perfected gopis who, from the world's perspective, were married. Bhagavan's gaze already held the identity of those coming nights: He beheld the autumn nights. "Bhagavan beheld" carries a special rather than ordinary meaning. At the beginning of creation:
"He beheld: 'I am one; may I become many.'"
As the universe arises from Bhagavan's beholding, so at the beginning of the rasa the divine autumn nights arise from His loving gaze. Every stimulant of rasa - jasmine flowers, moonlight, and all the rest - has been beheld by Bhagavan, and is therefore not worldly but supernatural and nonmaterial. The gopis had merged their minds in Sri Krishna's mind; no separate mind remained to them. Sri Krishna, the giver of prema, now created for their play a new mind, a divine mind.
Original
योगेश्वरेश्वर भगवान् श्रीकृष्णकी यही योगमाया है, जो रासलीलाके लिये दिव्य स्थल, दिव्य सामग्री एवं दिव्य मनका निर्माण किया करती है। इतना होनेपर भगवान्की बाँसुरी बजती है।
भगवान्की बाँसुरी जड़को चेतन, चेतनको जड़, चलको अचल और अचलको चल, विक्षिप्तको समाधिस्थ और समाधिस्थको विक्षिप्त बनाती ही रहती है। भगवान्का प्रेमदान प्राप्त करके गोपियाँ निस्संकल्प, निश्चिन्त होकर घरके काममें लगी हुई थीं। कोई गुरुजनोंकी सेवा-शुश्रूषा--“धर्म” के काममें लगी हुई थी, कोई गो-दोहन आदि “अर्थ” के काममें लगी हुई थी, कोई साज-शृंगार आदि “काम” के साधनमें व्यस्त थी, कोई पूजा-पाठ आदि “मोक्ष”-साधनमें लगी हुई थी। सब लगी हुई थीं अपने-अपने काममें, परंतु वास्तवमें उनमेंसे एक भी पदार्थ चाहती न थीं। यही उनकी विशेषता थी और इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि वंशीध्वनि सुनते ही कर्मकी पूर्णतापर उनका ध्यान नहीं गया; काम पूरा करके चलें, ऐसा उन्होंने नहीं सोचा। वे चल पड़ीं, उस विषयासक्ति-शून्य संन्यासीके समान, जिसका हृदय वैराग्यकी प्रदीप्त ज्वालासे परिपूर्ण है। किसीने किसीसे पूछा नहीं, सलाह नहीं की; अस्त-व्यस्त गतिसे जो जैसे थी, वैसे ही श्रीकृष्णके पास पहुँच गयी। वैराग्यकी पूर्णता और प्रेमकी पूर्णता एक ही बात है, दो नहीं। गोपियाँ व्रज और श्रीकृष्णके बीचमें मूर्तिमान् वैराग्य हैं या मूर्तिमान् प्रेम, क्या इसका निर्णय कोई कर सकता है?
साधनाके दो भेद हैं--१--मर्यादापूर्ण वैध साधना और २--मर्यादारहित अवैध प्रेमसाधना। दोनोंके ही अपने-अपने स्वतन्त्र नियम हैं। वैध साधनामें जैसे नियमोंके बन्धनका, सनातन पद्धतिका, कर्तव्योंका और विविध पालनीय धर्मोंका त्याग साधनसे भ्रष्ट करनेवाला और महान् हानिकर है, वैसे ही अवैध प्रेमसाधनामें इनका पालन कलंकरूप होता है। यह बात नहीं कि इन सब आत्मोन्नतिके साधनोंको वह अवैध प्रेमसाधनाका साधक जान-बूझकर छोड़ देता है। बात यह है कि वह स्तर ही ऐसा है, जहाँ इनकी आवश्यकता नहीं है। ये वहाँ अपने-आप वैसे ही छूट जाते हैं, जैसे नदीके पार पहुँच जानेपर स्वाभाविक ही नौकाकी
English translation
This is the Yogamaya of Bhagavan Sri Krishna, Lord of the masters of yoga. She creates the divine place, divine materials, and divine mind for the rasa-lila. Once all this is complete, Bhagavan's flute begins to sound.
Bhagavan's flute continually makes the inert conscious and the conscious inert, the moving motionless and the motionless move, the distracted enter samadhi and the one in samadhi become restless. Having received Bhagavan's gift of prema, the gopis were free of personal resolve and anxiety as they attended to household tasks. One served her elders, an activity of dharma. Another milked cows or performed other work of artha. Another arranged dress and adornment, instruments of kama. Another engaged in worship and recitation, practices for moksha. All were occupied with their respective tasks, yet none in truth desired any of their objects. This was their special quality, and its direct proof is that the moment they heard the flute, they gave no thought to completing their work. They did not think, "Let us finish and then go." They set out like renunciants free of attachment to sense objects, their hearts filled with the blazing fire of dispassion. No one questioned or consulted another. Disheveled and hurrying, each came to Sri Krishna exactly as she was. The perfection of dispassion and the perfection of prema are one and the same, not two. Who can decide whether the gopis standing between Vraja and Sri Krishna are dispassion embodied or prema embodied?
Spiritual discipline is of two kinds: first, valid practice governed by sacred boundaries; and second, unregulated, boundary-transcending discipline of prema. Each has its own independent rules. In regulated discipline, abandoning the restraint of rules, eternal method, duties, and the many forms of dharma to be observed causes one to fall from practice and is profoundly harmful. In the boundary-transcending discipline of prema, observing those same forms becomes a blemish. This does not mean that a practitioner of such love deliberately abandons all these means of self-elevation. Rather, that plane is one on which they are no longer needed. There they fall away of themselves, just as, after one reaches the far bank of a river, one naturally leaves the boat
Original
Sanskrit
सवारी छूट जाती है। जमीनपर न तो नौकापर बैठकर चलनेका प्रश्न उठता है और न ऐसा चाहने या करनेवाला बुद्धिमान् ही माना जाता है। ये सब साधन वहींतक रहते हैं, जहाँतक सारी वृत्तियाँ सहज स्वेच्छासे सदा-सर्वदा एकमात्र भगवान्की ओर दौड़ने नहीं लग जातीं।
श्रीगोपीजन साधनाके इसी उच्च स्तरमें परम आदर्श थीं। उनकी सारी वृत्तियाँ सर्वथा श्रीकृष्णमें ही निमग्न रहती थीं। इसीसे उन्होंने देह-गेह, पति-पुत्र, लोक-परलोक, कर्तव्य-धर्म--सबको छोड़कर, सबका उल्लंघन करके एकमात्र परमधर्मस्वरूप भगवान् श्रीकृष्णको ही पानेके लिये अभिसार किया था। उनका यह पति-पुत्रोंका त्याग, यह सर्वधर्मका त्याग ही उनके स्तरके अनुरूप स्वधर्म है।
इस “सर्वधर्मत्याग” रूप स्वधर्मका आचरण गोपियों-जैसे उच्च स्तरके साधकोंमें ही सम्भव है; क्योंकि सब धर्मोंका यह त्याग वे ही कर सकते हैं, जो उसका यथाविधि पूरा पालन कर चुकनेके बाद इसके परम फल अनन्य और अचिन्त्य देवदुर्लभ भगवत्प्रेमको प्राप्त कर चुकते हैं। वे भी जान-बूझकर त्याग नहीं करते। सूर्यका प्रखर प्रकाश हो जानेपर तैलदीपककी भाँति स्वतः ही ये धर्म उसे त्याग देते हैं। यह त्याग तिरस्कारमूलक नहीं, वरं तृप्तिमूलक है। भगवत्प्रेमकी ऊँची स्थितिका यही स्वरूप है। देवर्षि नारदजीका एक सूत्र है--
वेदानपि संन्यस्यति केवलमविच्छिन्नानुरागं लभते॥
“जो वेदोंका (वेदमूलक समस्त धर्ममर्यादाओंका) भी भलीभाँति त्याग कर देता है, वह अखण्ड असीम भगवत्प्रेमको प्राप्त करता है।”
जिसको भगवान् अपनी वंशीध्वनि सुनाकर--नाम ले-लेकर बुलायें, वह भला, किसी दूसरे धर्मकी ओर ताककर कब और कैसे रुक सकता है। रोकनेवालोंने रोका भी, परंतु हिमालयसे निकलकर समुद्रमें गिरनेवाली ब्रह्मपुत्र नदीकी प्रखर धाराको क्या कोई रोक सकता है? वे न रुकीं, नहीं रोकी जा सकीं। जिनके चित्तमें कुछ प्राक्तन संस्कार अवशिष्ट थे, वे अपने अनधिकारके कारण शरीरसे जानेमें समर्थ न हुईं। उनका शरीर घरमें पड़ा रह गया, भगवान्के वियोग-दुःखसे उनके सारे कलुष धुल
English translation
behind. On dry land there is no question of traveling by boat, nor would anyone who wished or tried to do so be considered wise. All these disciplines remain only until every movement of the heart begins, freely and of itself, to run always and forever toward Bhagavan alone.
The gopis were the supreme ideal at this exalted stage of spiritual practice. Every movement of their hearts remained wholly immersed in Sri Krishna. Therefore they left body and home, husband and child, this world and the next, duty and dharma. Transcending everything, they went to their tryst solely to attain Bhagavan Sri Krishna, who is Himself the highest Dharma. At their level, this leaving of husbands and children and relinquishment of every dharma was itself their svadharma.
This svadharma in the form of "renouncing every dharma" is possible only for aspirants of the gopis' exalted level. Only those who have duly and completely observed all dharmas and attained their highest fruit - exclusive, inconceivable Bhagavat-prema, rare even among the gods - can relinquish them all. Even they do not deliberately abandon them. When the sun's fierce light appears, those dharmas leave them of themselves like an oil lamp rendered unnecessary. The renunciation arises not from contempt but from complete fulfillment. This is the nature of the highest state of Bhagavat-prema. A sutra of Devarshi Narada says:
"Renouncing even the Vedas, one attains uninterrupted loving attachment alone."
"One who thoroughly relinquishes even the Vedas - all the sacred boundaries of dharma rooted in the Vedas - attains unbroken and limitless love for Bhagavan."
When Bhagavan sounds His flute and calls someone by name, how and when could that person stop to look toward some other dharma? Those who tried to restrain the gopis did so, but who can halt the fierce current of the Brahmaputra as it descends from the Himalayas and rushes toward the sea? They did not stop and could not be stopped. Those in whose minds some old impressions still remained could not go physically because they had not yet attained the required qualification. Their bodies remained at home, while the sorrow of separation from Bhagavan washed away all their impurities,
Original
गये, ध्यानमें प्राप्त भगवान्के प्रेमालिंगनसे उनके समस्त पुण्योंका परम फल प्राप्त हो गया और वे भगवान्के पास सशरीर जानेवाली गोपियोंके पहुँचनेसे पहले ही भगवान्के पास पहुँच गयीं। भगवान्में मिल गयीं। यह शास्त्रका प्रसिद्ध सिद्धान्त है कि पाप-पुण्यके कारण ही बन्धन होता है और शुभाशुभका भोग होता है। शुभाशुभ कर्मोंके भोगसे जब पाप-पुण्य दोनों नाश हो जाते हैं, तब जीवकी मुक्ति हो जाती है। यद्यपि गोपियाँ पाप-पुण्यसे रहित श्रीभगवान्की प्रेमप्रतिमास्वरूपा थीं, तथापि लीलाके लिये यह दिखाया गया है कि अपने प्रियतम श्रीकृष्णके पास न जा सकनेसे उनके विरहानलसे उनको इतना महान् संताप हुआ कि उससे उनके सम्पूर्ण अशुभका भोग हो गया--उनके समस्त पाप नष्ट हो गये और प्रियतम भगवान्के ध्यानसे उन्हें इतना आनन्द हुआ कि उससे उनके सारे पुण्योंका फल मिल गया। इस प्रकार पाप-पुण्योंका पूर्णरूपसे अभाव हो जानेसे उनकी मुक्ति हो गयी। चाहे किसी भी भावसे हो--कामसे, क्रोधसे, लोभसे--जो भगवान्के मंगलमय श्रीविग्रहका चिन्तन करता है, उसके भावकी अपेक्षा न करके वस्तुशक्तिसे ही उसका कल्याण हो जाता है। यह भगवान्के श्रीविग्रहकी विशेषता है। भावके द्वारा तो एक प्रस्तरमूर्ति भी परम कल्याणका दान कर सकती है, बिना भावके ही कल्याणदान भगवद्विग्रहका सहज दान है।
भगवान् हैं बड़े लीलामय। जहाँ वे अखिल विश्वके विधाता ब्रह्मा, शिव आदिके भी वन्दनीय, निखिल जीवोंके प्रत्यगात्मा हैं, वहीं वे लीलानटवर गोपियोंके इशारेपर नाचनेवाले भी हैं। उन्हींकी इच्छासे, उन्हींके प्रेमाह्वानसे, उन्हींके वंशी-निमन्त्रणसे प्रेरित होकर गोपियाँ उनके पास आयीं; परंतु उन्होंने ऐसी भावभंगी प्रकट की, ऐसा स्वाँग बनाया, मानो उन्हें गोपियोंके आनेका कुछ पता ही न हो। कदाचित् गोपियोंके मुँहसे वे उनके हृदयकी बात--प्रेमकी बात सुनना चाहते रहे हों। सम्भव है, वे विप्रलम्भके द्वारा उनके मिलन-भावको परिपुष्ट करना चाहते रहे हों। बहुत करके तो ऐसा लगता है कि कहीं लोग इसे साधारण बात न समझ लें, इसलिये साधारण लोगोंके लिये उपदेश और गोपियोंका
English translation
and through Bhagavan's loving embrace attained in meditation they received the supreme fruit of all their merit. They reached Bhagavan even before the gopis who went to Him physically and merged in Him. Scripture teaches the well-known principle that sin and merit cause bondage and the experience of inauspicious and auspicious results. When both sin and merit are exhausted through experiencing the results of good and evil deeds, the soul is liberated. Although the gopis were embodiments of Sri Bhagavan's prema and beyond both sin and merit, the lila presents the matter in this way: because they could not go to their Beloved Sri Krishna, the fire of separation caused such immense anguish that all their inauspicious karma was experienced and every sin destroyed. Meditation upon their beloved Bhagavan gave such bliss that they received the fruit of all their merit. With both sin and merit completely absent, they attained liberation. Whatever one's feeling - lust, anger, or greed - if one contemplates Bhagavan's auspicious divine form, the intrinsic power of that Reality brings one's welfare without depending upon the quality of the emotion. This is the special nature of Bhagavan's divine form. Through bhava, even a stone image can bestow the highest good; Bhagavan's form naturally bestows good even without bhava.
Bhagavan is filled with lila. On one hand He is the inner Self of all beings, worshiped even by Brahma, Shiva, and the other creators and governors of the universe. On the other, as the supreme Actor in lila, He dances at the gopis' gestures. Inspired by His own desire, His loving summons, and the invitation of His flute, the gopis came to Him. Yet He displayed such an attitude and assumed such a role that it appeared He knew nothing of their arrival. Perhaps He wished to hear from their own lips the truth within their hearts, the truth of their prema. Perhaps through separation He wished to strengthen their feeling of union. Most likely, lest people mistake the episode for something ordinary, He placed before everyone both an instruction for ordinary people and the gopis'
Original
अधिकार भी उन्होंने सबके सामने रख दिया। उन्होंने बतलाया--“गोपियो! व्रजमें कोई विपत्ति तो नहीं आयी, घोर रात्रिमें यहाँ आनेका कारण क्या है? घरवाले तुम्हें ढूँढ़ते होंगे, अब यहाँ ठहरना नहीं चाहिये। वनकी शोभा देख ली, अब बच्चों और बछड़ोंका भी ध्यान करो। धर्मके अनुकूल मोक्षके खुले हुए द्वार अपने सगे-सम्बन्धियोंकी सेवा छोड़कर वनमें दर-दर भटकना स्त्रियोंके लिये अनुचित है। स्त्रीको अपने पतिकी ही सेवा करनी चाहिये, वह कैसा भी क्यों न हो। यही सनातनधर्म है। इसीके अनुसार तुम्हें चलना चाहिये। मैं जानता हूँ कि तुम सब मुझसे प्रेम करती हो, परन्तु प्रेममें शारीरिक सान्निध्य आवश्यक नहीं है। श्रवण, स्मरण, दर्शन और ध्यानसे सान्निध्यकी अपेक्षा अधिक प्रेम बढ़ता है। जाओ, तुम सनातन सदाचारका पालन करो। इधर-उधर मनको मत भटकने दो।”
श्रीकृष्णकी यह शिक्षा गोपियोंके लिये नहीं, सामान्य नारीजातिके लिये है। गोपियोंका अधिकार विशेष था और उसको प्रकट करनेके लिये ही भगवान् श्रीकृष्णने ऐसे वचन कहे थे। उन्हें सुनकर गोपियोंकी क्या दशा हुई और उनके उत्तरमें उन्होंने श्रीकृष्णसे क्या प्रार्थना की; वे श्रीकृष्णको मनुष्य नहीं मानती थीं, उनके पूर्णब्रह्म सनातन स्वरूपको भलीभाँति जानती थीं और यह जानकर ही उनसे प्रेम करती थीं--इस बातका कितना सुन्दर परिचय दिया; यह सब विषय मूलमें ही पाठ करने योग्य है। सचमुच जिनके हृदयमें भगवान्के परमतत्त्वका वैसा अनुपम ज्ञान और भगवान्के प्रति वैसा महान् अनन्य अनुराग है और सचाईके साथ जिनकी वाणीमें वैसे उद्गार हैं, वे ही विशेष अधिकारवान् हैं।
गोपियोंकी प्रार्थनासे यह बात स्पष्ट हो जाती है कि वे श्रीकृष्णको अन्तर्यामी, योगेश्वरेश्वर परमात्माके रूपमें पहचानती थीं और जैसे दूसरे लोग गुरु, सखा या माता-पिताके रूपमें श्रीकृष्णकी उपासना करते हैं वैसे ही वे पतिके रूपमें श्रीकृष्णसे प्रेम करती थीं, जो शास्त्रोंमें मधुर भावके--उज्ज्वल परम रसके नामसे कहा गया है। जब प्रेमके सभी भाव पूर्ण होते हैं और साधकोंको स्वामि-सखादिके रूपमें भगवान् मिलते हैं, तब
English translation
special qualification. He said, "O gopis, has some calamity befallen Vraja? Why have you come here in the dead of night? Your families must be searching for you; you should not remain here now. You have seen the forest's beauty; remember your children and calves as well. It is improper for women to abandon service to their relatives - an open gate to liberation that accords with dharma - and wander from place to place in the forest. A woman should serve her husband whatever his condition. This is eternal dharma, and you should conduct yourselves accordingly. I know that you all love Me, but physical nearness is not necessary in prema. Hearing, remembering, seeing, and meditating increase prema even more than physical proximity. Go and observe eternal virtuous conduct. Do not allow your minds to wander here and there."
Sri Krishna's teaching was not meant for the gopis but for women in general. The gopis possessed a special qualification, and Bhagavan Sri Krishna spoke these words precisely to reveal it. What condition overtook the gopis when they heard Him; what they prayed to Sri Krishna in reply; and how beautifully they demonstrated that they did not regard Sri Krishna as a human being but knew His eternal form as complete Brahman and loved Him with that knowledge - all this deserves to be read in the original text. Those whose hearts truly contain such incomparable knowledge of Bhagavan's supreme Reality, such great and exclusive loving attachment to Him, and whose speech sincerely pours forth in such words, alone possess that special qualification.
The gopis' prayer makes clear that they recognized Sri Krishna as the indwelling knower, the Supreme Self and Lord of the masters of yoga. Just as others worship Sri Krishna as guru, friend, or mother and father, they loved Him as husband. Scripture calls this madhura-bhava, the supreme radiant rasa. When every bhava of prema reaches perfection and aspirants attain Bhagavan as lord, friend, or in other relationships,
Original
Sanskrit
गोपियोंने क्या अपराध किया था कि उनका यह उच्चतम भाव--जिसमें शान्त, दास्य, सख्य और वात्सल्य--सब-के-सब अन्तर्भूत हैं और जो सबसे उन्नत एवं सबका अन्तिम रूप है--क्यों न पूर्ण हो? भगवान्ने उनका भाव पूर्ण किया और अपनेको असंख्य रूपोंमें प्रकट करके गोपियोंके साथ क्रीडा की। उनकी क्रीडाका स्वरूप बतलाते हुए कहा गया है--
रेमे रमेशो व्रजसुन्दरीभिर्यथार्भकः स्वप्रतिबिम्बविभ्रमः॥
जैसे नन्हा-सा शिशु दर्पण अथवा जलमें पड़े हुए अपने प्रतिबिम्बके साथ खेलता है, वैसे ही रमेश भगवान् और व्रजसुन्दरियोंने रमण किया। अर्थात् सच्चिदानन्दघन सर्वान्तर्यामी प्रेमरसस्वरूप, लीलारसमय परमात्मा भगवान् श्रीकृष्णने अपनी ह्लादिनी शक्तिरूपा आनन्द-चिन्मयरसप्रतिभाविता अपनी ही प्रतिमूर्तिसे उत्पन्न अपनी प्रतिबिम्बस्वरूपा गोपियोंसे आत्मक्रीडा की। पूर्णब्रह्म सनातन रसस्वरूप रसराज रसिक-शेखर रस-परब्रह्म अखिलरसामृतविग्रह भगवान् श्रीकृष्णकी इस चिदानन्द रसमयी दिव्य क्रीडाका नाम ही रास है। इसमें न कोई जड़ शरीर था, न प्राकृत अंग-संग था और न इसके सम्बन्धकी प्राकृत और स्थूल कल्पनाएँ ही थीं। यह था चिदानन्दमय भगवान्का दिव्य विहार, जो दिव्य लीलाधाममें सर्वदा होते रहनेपर भी कभी-कभी इस जड़ जगत्में भी प्रकट होता है।
वियोग ही संयोगका पोषक है, “मान” और “मद” ही भगवान्की लीलामें बाधक हैं। भगवान्की दिव्य लीलामें “मान” और “मद” भी, जो दिव्य हैं, इसीलिये होते हैं कि उनसे लीलामें रसकी और भी पुष्टि हो। भगवान्की इच्छासे ही गोपियोंमें लीलानुरूप मान और मदका संचार हुआ और भगवान् अन्तर्धान हो गये। जिनके हृदयमें लेशमात्र भी मद अवशेष है, नाममात्र भी मानका संस्कार शेष है, वे भगवान्के सम्मुख रहनेके अधिकारी नहीं। अथवा वे भगवान्के पास रहनेपर भी उनका दर्शन नहीं कर सकते। परंतु गोपियाँ गोपियाँ थीं, उनसे जगत्के किसी प्राणीकी तिलमात्र भी तुलना नहीं है। भगवान्के वियोगमें गोपियोंकी क्या दशा हुई, इस बातको रासलीलाका प्रत्येक पाठक जानता है। गोपियोंके शरीर-मन-
English translation
what offense had the gopis committed that their highest bhava should not be fulfilled - the bhava that contains shanta, dasya, sakhya, and vatsalya within itself and is the most exalted and final form of them all? Bhagavan fulfilled their bhava, manifested Himself in countless forms, and played with the gopis. Scripture describes the nature of their play:
"The Lord of delight sported with the beauties of Vraja as a child plays with the many images of its own reflection."
As a small child plays with its own reflection in a mirror or in water, so Bhagavan, the Lord of delight, sported with the beauties of Vraja. In other words, Bhagavan Sri Krishna - the concentrated embodiment of sat-chit-ananda, indwelling knower of all, form of the rasa of prema, Supreme Self filled with the rasa of lila - played within Himself with the gopis. They are His own reflected forms, arising from His own counterpart and illumined by the conscious bliss-rasa of His hladini-shakti. This divine play of conscious bliss by Bhagavan Sri Krishna - complete Brahman, eternal form of Rasa, Rasaraja, crown of rasa connoisseurs, Rasa as Parabrahman, and embodiment of the nectar of every rasa - is itself called rasa-lila. No inert body, material physical contact, or gross material conception of such contact existed within it. It was the divine play of Bhagavan, made of conscious bliss. Though it proceeds forever in the divine lila-dhama, it sometimes manifests even within this inert world.
Separation nourishes union, while mana and mada - loving pride and self-exaltation - obstruct Bhagavan's lila. Yet within His divine lila, even mana and mada are themselves divine and arise so that the lila's rasa may be enriched still further. By Bhagavan's will, mana and mada appropriate to the lila arose among the gopis, and Bhagavan disappeared. Those in whose hearts even the slightest self-exaltation remains, or even the faintest impression of wounded pride, are not qualified to remain before Bhagavan. Even if they are near Him, they cannot behold Him. But the gopis were the gopis; no creature in the world can be compared with them in even the smallest measure. Every reader of the rasa-lila knows the condition that overtook the gopis in separation from Bhagavan. The gopis' bodies and minds,
Original
प्राण, वे जो कुछ थीं--सब श्रीकृष्णमें एकतान हो गये। उनके प्रेमोन्मादका वह गीत, जो उनके प्राणोंका प्रत्यक्ष प्रतीक है, आज भी भावुक भक्तोंको भावमग्न करके भगवान्के लीलालोकमें पहुँचा देता है। एक बार सरस हृदयसे, हृदयहीन होकर नहीं, पाठ करनेमात्रसे ही वह गोपियोंकी महत्ता सम्पूर्ण हृदयमें भर देता है। गोपियोंके उस “महाभाव”--उस “अलौकिक प्रेमोन्माद” को देखकर श्रीकृष्ण भी अन्तर्हित न रह सके, उनके सामने “साक्षात् मन्मथमन्मथ” रूपसे प्रकट हुए और उन्होंने मुक्तकण्ठसे स्वीकार किया कि “गोपियो! मैं तुम्हारे प्रेमभावका नित्य ऋणी हूँ। यदि मैं अनन्त कालतक तुम्हारी सेवा करता रहूँ तो भी तुमसे उऋण नहीं हो सकता। मेरे अन्तर्धान होनेका प्रयोजन तुम्हारे चित्तको दुखाना नहीं था, बल्कि तुम्हारे प्रेमको और भी उज्ज्वल एवं समृद्ध करना था!” इसके बाद रासक्रीडा प्रारम्भ हुई।
जिन्होंने अध्यात्मशास्त्रका स्वाध्याय किया है, वे जानते हैं कि योगसिद्धिप्राप्त साधारण योगी भी कायव्यूहके द्वारा एक साथ अनेक शरीरोंका निर्माण कर सकते हैं और अनेक स्थानोंपर उपस्थित रहकर पृथक्-पृथक् कार्य कर सकते हैं। इन्द्रादि देवगण एक ही समय अनेक स्थानोंपर उपस्थित होकर अनेक यज्ञोंमें एक साथ आहुति स्वीकार कर सकते हैं। निखिल योगियों और योगेश्वरोंके ईश्वर सर्वसमर्थ भगवान् श्रीकृष्ण यदि एक ही साथ अनेक गोपियोंके साथ क्रीडा करें तो इसमें आश्चर्यकी कौन-सी बात है? जो लोग भगवान्को भगवान् नहीं स्वीकार करते, वे ही अनेकों प्रकारकी शंका-कुशंकाएँ किया करते हैं। भगवान्की निज लीलामें इन तर्कोंके लिये कोई स्थान नहीं है।
गोपियाँ श्रीकृष्णकी स्वकीया थीं या परकीया, यह प्रश्न भी श्रीकृष्णके स्वरूपको भुलाकर ही उठाया जाता है। श्रीकृष्ण जीव नहीं हैं कि जगत्की वस्तुओंमें उनका हिस्सेदार दूसरा जीव भी हो। जो कुछ भी था, है और आगे होगा--उसके एकमात्र पति श्रीकृष्ण ही हैं! अपनी प्रार्थनामें गोपियोंने और परीक्षित्के प्रश्नके उत्तरमें श्रीशुकदेवजीने यही बात कही है कि गोपी, गोपियोंके पति, उनके पुत्र, सगे-सम्बन्धी और
English translation
life-breath, and everything they were became wholly one-pointed in Sri Krishna. Their song of love's divine madness, the direct embodiment of their very lives, still absorbs sensitive devotees in bhava and carries them into Bhagavan's realm of lila. Read even once with a rasa-filled heart rather than a heartless mind, it fills the entire heart with the gopis' greatness. Beholding the gopis' Mahabhava, that supernatural madness of prema, Sri Krishna could no longer remain hidden. He appeared before them directly as "the Enchanter of the god of love" and openly confessed, "O gopis, I am eternally in debt to your prema. Even if I served you for endless time, I could not repay that debt. My purpose in disappearing was not to pain your hearts, but to make your prema still more radiant and abundant." The rasa play then began.
Those who have studied the spiritual sciences know that even ordinary yogis who have attained yogic powers can project many bodies simultaneously and perform different actions while present in many places. Indra and the other gods can be present in many places at once and simultaneously accept offerings in many sacrifices. What is surprising, then, if the all-powerful Bhagavan Sri Krishna, Lord of all yogis and masters of yoga, plays with many gopis at the same time? Only those who do not accept Bhagavan as Bhagavan raise doubts and suspicions of many kinds. Such arguments have no place in Bhagavan's own lila.
The question whether the gopis were Sri Krishna's own or belonged to another arises only when Sri Krishna's true nature is forgotten. Sri Krishna is not an individual soul who shares ownership of the world's things with other souls. He alone is the Lord of everything that was, is, or ever will be. In their prayer, and in Sri Shukadevaji's answer to Parikshit's question, the gopis declared this very truth: the gopis, their husbands, their sons and relatives, and
Original
जगत्के समस्त प्राणियोंके हृदयमें आत्मारूपसे, परमात्मारूपसे जो प्रभु स्थित हैं--वे ही श्रीकृष्ण हैं। कोई भ्रमसे, अज्ञानसे भले ही श्रीकृष्णको पराया समझे; वे किसीके पराये नहीं हैं, सबके अपने हैं, सब उनके हैं। श्रीकृष्णकी दृष्टिसे, जो कि वास्तविक दृष्टि है, कोई परकीया है ही नहीं, सब स्वकीया हैं, सब केवल उनका अपना ही लीलाविलास है, सभी उनकी स्वरूपभूता आत्मस्वरूपा अन्तरंगा शक्तियाँ हैं। गोपियाँ इस बातको जानती थीं और स्थान-स्थानपर उन्होंने ऐसा कहा भी है!
ऐसी स्थितिमें “जारभाव” और “औपपत्य” का कोई लौकिक अर्थ नहीं रह जाता। जहाँ काम नहीं है, अंग-संग नहीं है, वहाँ “औपपत्य” और “जारभाव” की कल्पना ही कैसे हो सकती है? गोपियाँ परकीया नहीं थीं, स्वकीया थीं; परंतु उनमें परकीयाभाव था। परकीया होनेमें और परकीयाभाव होनेमें आकाश-पातालका अन्तर है। परकीयाभावमें तीन बातें बड़े महत्त्वकी होती हैं--(१) अपने प्रियतमका निरन्तर चिन्तन, (२) मिलनकी उत्कट उत्कण्ठा और (३) दोष-दृष्टिका सर्वथा अभाव। स्वकीयाभावमें निरन्तर पास रहनेके कारण ये तीनों बातें गौण हो जाती हैं, परंतु परकीयाभावमें ये तीनों भाव उत्तरोत्तर बढ़ते रहते हैं। कुछ गोपियाँ जारभावसे श्रीकृष्णको चाहती थीं। इसका इतना ही अर्थ है कि वे श्रीकृष्णका निरन्तर चिन्तन करती थीं, मिलनके लिये उत्कण्ठित रहती थीं और श्रीकृष्णके प्रत्येक व्यवहारको प्रेमकी आँखोंसे ही देखती थीं। चौथा भाव विशेष महत्त्वका और है--वह यह कि स्वकीया अपने घरका, अपना और अपने पुत्र-कन्याओंका पालन-पोषण, रक्षणावेक्षण पतिसे चाहती है। वह समझती है कि इनकी देख-रेख करना पतिका कर्तव्य है; क्योंकि ये सब उसीके आश्रित हैं और वह पतिसे ऐसी आशा भी रखती है। कितनी ही पतिपरायणा क्यों न हो, स्वकीयामें यह “सकामभाव” छिपा रहता ही है। परंतु परकीया अपने प्रियतमसे कुछ नहीं चाहती, कुछ भी आशा नहीं रखती; वह तो केवल अपना सर्वस्व देकर ही उसे सुखी करना चाहती है। श्रीगोपियोंमें यह भाव भी भलीभाँति प्रस्फुटित था। इसी विशेषताके कारण संस्कृतसाहित्यके कई ग्रन्थोंमें निरन्तर चिन्तनके उदाहरणस्वरूप परकीयाभावका वर्णन आता है।
English translation
all living beings in the world have within their hearts, as their self and Supreme Self, the Lord who is Sri Krishna. Through delusion or ignorance someone may regard Sri Krishna as another, but He is alien to no one. He is everyone's very own, and everyone belongs to Him. From Sri Krishna's perspective, which is the perspective of reality, no one belongs to another; all are His own. All are nothing but His own lila-vilasa, His intrinsic internal potencies, identical in essence with Him. The gopis knew this and declared it in many places.
In such a condition, jara-bhava and aupapatya no longer carry any worldly meaning. Where lust and material bodily contact are absent, how could one conceive of worldly adultery or illicit union? The gopis did not belong to another; they belonged to Sri Krishna. Yet they possessed parakiya-bhava, the feeling of belonging to another. There is a difference as vast as heaven and earth between literally belonging to another and possessing parakiya-bhava. Three features are especially important in parakiya-bhava: constant contemplation of the Beloved, intense yearning for union, and complete absence of fault-finding. In the feeling of established belonging, constant proximity makes these three secondary; in parakiya-bhava they increase without limit. Some gopis desired Sri Krishna through jara-bhava. This means only that they constantly contemplated Him, yearned intensely to meet Him, and viewed every one of His actions solely through the eyes of prema. A fourth feature has particular importance. One who lives as an acknowledged wife expects her husband to maintain and protect her, her household, and her sons and daughters. She regards this care as his duty because they depend upon him, and she therefore holds such expectations. However devoted she may be, a hidden trace of desire for personal benefit remains. The parakiya lover, by contrast, wants nothing from the Beloved and expects nothing. She desires only to give everything of herself and make Him happy. This bhava was fully manifest in the gopis. Because of this distinctive quality, many works of Sanskrit literature describe parakiya-bhava as the exemplary form of constant contemplation.
Original
गोपियोंके इस भावके एक नहीं, अनेकों दृष्टान्त श्रीमद्भागवतमें मिलते हैं; इसलिये गोपियोंपर परकीयापनका आरोप उनके भावको न समझनेके कारण है। जिसके जीवनमें साधारण धर्मकी एक हलकी-सी प्रकाश-रेखा आ जाती है, उसीका जीवन परम पवित्र और दूसरोंके लिये आदर्शस्वरूप बन जाता है। फिर वे गोपियाँ, जिनका जीवन साधनाकी चरम सीमापर पहुँच चुका था अथवा जो नित्यसिद्धा एवं भगवान्की स्वरूपभूता हैं या जिन्होंने कल्पोंतक साधना करके श्रीकृष्णकी कृपासे उनका सेवाधिकार प्राप्त कर लिया है, सदाचारका उल्लंघन कैसे कर सकती हैं? और समस्त धर्म-मर्यादाओंके संस्थापक श्रीकृष्णपर धर्मोल्लंघनका लांछन कैसे लगाया जा सकता है? श्रीकृष्ण और गोपियोंके सम्बन्धमें इस प्रकारकी कुकल्पनाएँ उनके दिव्य स्वरूप और दिव्य लीलाके विषयमें अनभिज्ञता ही प्रकट करती हैं।
श्रीमद्भागवतपर, दशम स्कन्धपर और रासपंचाध्यायीपर अबतक अनेक भाष्य और टीकाएँ लिखी जा चुकी हैं--जिनके लेखकोंमें जगद्गुरु श्रीवल्लभाचार्य, श्रीश्रीधरस्वामी, श्रीजीव गोस्वामी आदि हैं। उन लोगोंने बड़े विस्तारसे रासलीलाकी महिमा समझायी है। किसीने इसे “कामपर विजय” बतलाया है, किसीने “भगवान्का दिव्य विहार” बतलाया है और किसीने इसका आध्यात्मिक अर्थ किया है। भगवान् श्रीकृष्ण आत्मा हैं, आत्माकार-वृत्ति श्रीराधा हैं और शेष आत्माभिमुख वृत्तियाँ गोपियाँ हैं। उनका धाराप्रवाहरूपसे निरन्तर आत्मरमण ही रास है। किसी भी दृष्टिसे देखें, रासलीलाकी महिमा अधिकाधिक प्रकट होती है।
परंतु इससे ऐसा नहीं मानना चाहिये कि श्रीमद्भागवतमें वर्णित रास या रमण-प्रसंग केवल रूपक या कल्पनामात्र है। वह सर्वथा सत्य है और जैसा वर्णन है, वैसा ही मिलन-विलासादिरूप शृंगारका रसास्वादन भी हुआ था। भेद इतना ही है कि वह लौकिक स्त्री-पुरुषोंका “काम”-मिलन न था। उसके नायक थे सच्चिदानन्दविग्रह, परात्पर-तत्त्व, पूर्णतम स्वाधीन और निरंकुश स्वेच्छाविहारी गोपीनाथ भगवान् नन्दनन्दन एवं नायिकाएँ थीं स्वयं ह्लादिनी शक्ति श्रीराधाजी और उनकी कायव्यूहरूपा, उनकी घनीभूत मूर्तियाँ
English translation
Srimad Bhagavatam provides not one but many examples of this bhava in the gopis. To accuse them of literally belonging to another is therefore to misunderstand their bhava. When even a faint ray of ordinary dharma enters someone's life, that life becomes supremely pure and exemplary for others. How, then, could the gopis transgress virtuous conduct - those whose lives had reached the ultimate limit of spiritual discipline, who were eternally perfected and intrinsic forms of Bhagavan's own being, or who had practiced for kalpas and through Sri Krishna's grace attained the right to serve Him? And how could Sri Krishna, founder of every sacred boundary of dharma, be accused of transgressing dharma? Such distorted imaginings about Sri Krishna and the gopis reveal only ignorance of their divine nature and divine lila.
Many commentaries and expositions have been written upon Srimad Bhagavatam, the Tenth Canto, and the Rasa-panchadhyayi. Their authors include Jagadguru Sri Vallabhacharya, Sri Sridhara Swami, Sri Jiva Goswami, and others. They have explained the glory of the rasa-lila in great detail. Some describe it as the conquest of lust, some as Bhagavan's divine play, and some give it a spiritual interpretation. In that reading, Bhagavan Sri Krishna is the Self, Sri Radha is the mode of awareness that assumes the Self's form, and the remaining modes turned toward the Self are the gopis. Their unbroken, stream-like delight in the Self is rasa. From every perspective, the glory of the rasa-lila appears ever greater.
One should not therefore conclude that the rasa or ramana described in Srimad Bhagavatam is only allegory or imagination. It is wholly real, and the tasting of romantic rasa in the forms of meeting, play, and all else occurred exactly as described. The sole distinction is that it was not the lustful union of worldly women and men. Its hero was Bhagavan Gopinatha, Nanda's son: the embodiment of sat-chit-ananda, the Reality beyond the highest, perfectly independent, unrestricted, and delighting by His own sovereign will. Its heroines were Sri Radhaji, the hladini-shakti Herself, and the gopis who are Her bodily expansions and concentrated embodiments,
Original
श्रीगोपीजन। अतएव इनकी यह लीला अप्राकृत थी। सर्वथा मीठी मिश्रीकी अत्यन्त कड़ुए इन्द्रायण-(तूँबे-) जैसी कोई आकृति बना ली जाय, जो देखनेमें ठीक तूँबे-जैसे ही प्रतीत हो, तो इससे असलमें वह मिश्रीका तूँबा कड़ुआ थोड़े ही हो जाता है। क्या तूँबेके आकारकी होनेसे ही मिश्रीके स्वाभाविक गुण मधुरताका अभाव हो जाता है? नहीं-नहीं, वह किसी भी आकारमें हो--सर्वत्र, सर्वदा और सर्वथा सब ओरसे मिश्री-ही-मिश्री है। बल्कि इसमें लीला-चमत्कारकी बात अवश्य है। लोग समझते हैं कड़ुआ तूँबा और होती है वह मधुर मिश्री। इसी प्रकार अखिलरसामृतसिन्धु सच्चिदानन्दघनविग्रह भगवान् श्रीकृष्ण और उनकी अन्तरंगा अभिन्न-स्वरूपा गोपियोंकी लीला भी देखनेमें कैसी ही क्यों न हो, वस्तुतः वह सच्चिदानन्दमयी ही है। उसमें सांसारिक गंदे कामका कड़ुआ स्वाद है ही नहीं। हाँ, यह अवश्य है कि इस लीलाकी नकल किसीको कभी नहीं करनी चाहिये, करना सम्भव भी नहीं है। मायिक पदार्थोंके द्वारा मायातीत भगवान्का अनुकरण कोई कैसे कर सकता है? कड़ुए तूँबेको चाहे जैसी सुन्दर मिठाईकी आकृति दे दी जाय, उसका कड़ुआपन कभी मिट नहीं सकता। इसीलिये जिन मोहग्रस्त मनुष्योंने श्रीकृष्णकी रास आदि अन्तरंग-लीलाओंका अनुकरण करके नायक-नायिकाका रसास्वादन करना चाहा या चाहते हैं, उनका घोर पतन हुआ है और होगा! श्रीकृष्णकी इन लीलाओंका अनुकरण तो केवल श्रीकृष्ण ही कर सकते हैं। इसीलिये शुकदेवजीने रासपंचाध्यायीके अन्तमें सबको सावधान करते हुए कह दिया है कि भगवान्के उपदेश तो सब मानने चाहिये, परंतु उनके सभी आचरणोंका अनुकरण कभी नहीं करना चाहिये।
यदि यह हठ ही हो कि श्रीकृष्णका चरित्र मानवीय धारणाओं और आदर्शोंके अनुकूल ही होना चाहिये तो इसमें भी कोई आपत्तिकी बात नहीं है। श्रीकृष्णकी अवस्था उस समय दस वर्षके लगभग थी, जैसा कि भागवतमें स्पष्ट वर्णन मिलता है। गाँवोंमें रहनेवाले बहुत-से दस वर्षके बच्चे तो नंगे ही रहते हैं। उन्हें कामवृत्ति और स्त्री-पुरुष-सम्बन्धका कुछ ज्ञान ही नहीं रहता। लड़के-लड़की एक साथ खेलते हैं, नाचते हैं, गाते हैं, त्योहार मनाते हैं, गुड्डे-गुड्डीकी शादी करते हैं, बारात ले जाते हैं और आपसमें भोज-
English translation
the Sri Gopis. Their lila was therefore nonmaterial. Suppose perfectly sweet sugar candy were shaped like an intensely bitter colocynth gourd so that it looked exactly like that bitter fruit. The candy would not thereby become bitter. Does assuming a gourd's shape deprive sugar of its natural sweetness? No. Whatever form it takes, everywhere, always, and in every respect it remains sugar alone. Indeed, the wonder of lila lies precisely here: people imagine a bitter gourd, while in reality it is sweet candy. In the same way, whatever outward appearance the lila of Bhagavan Sri Krishna - the concentrated embodiment of sat-chit-ananda and ocean of all nectarous rasa - and the gopis, His inseparable internal forms, may assume, in truth it remains made of sat-chit-ananda. It contains none of the bitter taste of degraded worldly lust. Yet no one should ever imitate this lila, nor is such imitation possible. How could anyone use products of maya to imitate Bhagavan, who is beyond maya? However beautifully one shapes a bitter gourd to resemble a sweet, its bitterness never disappears. Therefore deluded people who have tried, or now try, to imitate Sri Krishna's intimate lilas such as the rasa and taste the sentiment of worldly hero and heroine have fallen terribly and will continue to fall. Only Sri Krishna can enact Sri Krishna's lilas. At the end of the Rasa-panchadhyayi, Shukadevaji therefore cautioned everyone: all should obey Bhagavan's teachings, but no one should ever imitate all His actions.
If someone insists that Sri Krishna's conduct must accord with human conceptions and ideals, there is still no difficulty. As the Bhagavatam clearly describes, Sri Krishna was about ten years old at the time. Many ten-year-old children in villages go unclothed and have no knowledge of sexual desire or relations between women and men. Boys and girls play together, dance, sing, celebrate festivals, stage weddings for their dolls, take out wedding processions, and hold festive
Original
Sanskrit
भात भी करते हैं, गाँवके बड़े-बूढ़े लोग बच्चोंका यह मनोरंजन देखकर प्रसन्न ही होते हैं, उनके मनमें किसी प्रकारका दुर्भाव नहीं आता। ऐसे बच्चोंको युवती स्त्रियाँ भी बड़े प्रेमसे देखती हैं, आदर करती हैं, नहलाती हैं, खिलाती हैं। यह तो साधारण बच्चोंकी बात है। श्रीकृष्ण-जैसे असाधारण धी-शक्तिसम्पन्न बालक, जिनके अनेकों सद्गुण बाल्यकालमें ही प्रकट हो चुके थे, जिनकी सम्मति, चातुर्य और शक्तिसे बड़ी-बड़ी विपत्तियोंसे व्रजवासियोंने त्राण पाया था, उनके प्रति वहाँकी स्त्रियों, बालिकाओं और बच्चोंका कितना स्नेह, कितना आदर रहा होगा--इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उनके सौन्दर्य, माधुर्य और ऐश्वर्यसे आकृष्ट होकर गाँवकी बालक-बालिकाएँ उनके साथ ही रहती थीं और श्रीकृष्ण भी अपनी मौलिक प्रतिभासे राग, ताल आदि नये-नये साधनोंसे उनका मनोरंजन करते थे और उन्हें शिक्षा देते थे। ऐसे ही मनोरंजनोंमेंसे रासलीला भी एक थी, ऐसा समझना चाहिये। जो श्रीकृष्णको केवल मनुष्य समझते हैं, उनकी दृष्टिमें भी यह दोषकी बात नहीं होनी चाहिये। वे उदारता और बुद्धिमानीके साथ भागवतमें आये हुए “काम”, “रति” आदि शब्दोंका ठीक वैसा ही अर्थ समझें, जैसा उपनिषद् और गीतामें इन शब्दोंका अर्थ होता है। वास्तवमें गोपियोंके परम त्यागमय प्रेमका ही नामान्तर “काम” है--
“प्रेमैव गोपरामाणां काम इत्यगमत् प्रथाम्।”
और भगवान् श्रीकृष्णका आत्मरमण अथवा उनकी दिव्य क्रीडा ही “रति” है--
Language: Sanskrit
“आत्मनि यो रममाणः”, “आत्मारामोऽप्यरीरमत्।”
इसीलिये इस प्रसंगमें स्थान-स्थानपर उनके लिये विभु, परमेश्वर, लक्ष्मीपति, भगवान्, योगेश्वरेश्वर, आत्माराम, मन्मथमन्मथ, अखिलदेहिनामन्तरात्मदृक् आदि पद आये हैं--जिससे किसीको कोई भ्रम न हो जाय।
राजा परीक्षित्ने अपने प्रश्नोंमें जो शंकाएँ की हैं, उनका उत्तर प्रश्नोंके अनुरूप ही अध्याय २९ के श्लोक १३ से १६ तक और अध्याय ३३ के श्लोक ३० से ३७ तक श्रीशुकदेवजीने दिया है। उस उत्तरसे वे शंकाएँ तो हट गयी हैं, परंतु भगवान्की दिव्यलीलाका रहस्य नहीं खुलने पाया; सम्भवतः उस रहस्यको गुप्त रखनेके लिये ही ३३वें अध्यायमें रासलीला-प्रसंग समाप्त कर दिया गया। वस्तुतः इस लीलाके गूढ़ रहस्यकी प्राकृत जगत्में
English translation
meals together as well. The village elders are pleased to watch the children's recreation; no improper thought enters their minds. Young women too regard such children with great affection, honor them, bathe them, and feed them. This is true even of ordinary children. One cannot imagine how much affection and respect the women, girls, and children of Vraja must have felt toward an extraordinary child of Sri Krishna's intelligence and power. Many of His virtues had already manifested in childhood, and through His judgment, cleverness, and strength the residents of Vraja had been delivered from great calamities. Drawn by His beauty, sweetness, and divine majesty, the village boys and girls remained with Him. With His original genius, Sri Krishna entertained and taught them through ever-new melodies, rhythms, and other means. The rasa-lila may be understood as one such recreation. Even from the perspective of those who regard Sri Krishna only as human, there should be nothing blameworthy in it. With breadth of mind and intelligence, they should understand words such as kama and rati in the Bhagavatam just as those terms are understood in the Upanishads and Gita. In truth, kama here is simply another name for the gopis' supremely self-renouncing prema:
"The prema of the women of Vraja became renowned by the name kama."
And rati is Bhagavan Sri Krishna's delight in the Self, His divine play:
"He who delights within the Self"; "Though complete in the bliss of His own Self, He delighted in play."
For this reason the episode repeatedly applies to Him such titles as Vibhu, Parameshvara, Lord of Lakshmi, Bhagavan, Lord of the masters of yoga, one who delights in the Self, Enchanter of the god of love, and the indwelling witness of all embodied beings, so that no one should be confused.
Sri Shukadevaji answered the doubts raised in King Parikshit's questions in accordance with those questions, in chapter 29, verses 13-16, and chapter 33, verses 30-37. His answer removes the doubts, but the mystery of Bhagavan's divine lila remains unrevealed. Perhaps the account of the rasa-lila ends in chapter 33 precisely to preserve that mystery. In truth, the profound mystery of this lila cannot be explained within the material world,
Original
व्याख्या की भी नहीं जा सकती; क्योंकि यह इस जगत्की क्रीडा ही नहीं है। यह तो उस दिव्य आनन्दमय--रसमय राज्यकी चमत्कारमयी लीला है, जिसके श्रवण और दर्शनके लिये परमहंस मुनिगण भी सदा उत्कण्ठित रहते हैं। कुछ लोग इस लीलाप्रसंगको भागवतमें क्षेपक मानते हैं, वे वास्तवमें दुराग्रह करते हैं; क्योंकि प्राचीन-से-प्राचीन प्रतियोंमें भी यह प्रसंग मिलता है और थोड़ा विचार करके देखनेसे यह सर्वथा सुसंगत और निर्दोष सिद्ध होता है। भगवान् श्रीकृष्ण कृपा करके ऐसी विमल बुद्धि दें, जिससे हमलोग इसका कुछ रहस्य समझनेमें समर्थ हों।
रासपंचाध्यायीके पाठकोंको इतना तो निश्चयरूपसे अवश्य ही मान लेना चाहिये कि इसमें लौकिक कामगन्धके लेशकी भी कल्पना नहीं है। यह विभूतियुक्त दिव्य चिन्मय पूर्णशक्तिके साथ सच्चिदानन्दघन परिपूर्णतम भगवान्का अप्राकृत और अचिन्त्य पवित्रतम प्रेम-रसका महास्वादन है। इसीसे श्रीशुकदेवजीने इस रासलीलाके श्रवण-वर्णनका महान् तथा अपूर्व फल बतलाया है--“हृद्रोग कामका समूल नाश और प्रेमरूपा पराभक्तिकी प्राप्ति।” इससे सिद्ध है कि यह दिव्यरसका प्रवाह ही है, इसमें लौकिक काम-गाथाका कोई सम्बन्ध ही नहीं है। कुछ महानुभाव रासको काम-विजय-लीला कहते हैं, दृष्टि-भेदसे यह भी ठीक है। परंतु यहाँ इस दिव्य प्रेमराज्यमें तो कभी नीच कामके प्रवेशकी ही कल्पना नहीं है। तब काम-विजय कैसे होता। श्रीशुकदेवजी कहते हैं--
“व्रजवधुओंके साथ भगवान्की इस रासक्रीडाका जो संशयरहित मनसे श्रद्धाके साथ श्रवण और कीर्तन करेगा, वह शीघ्र ही भगवान्की प्रेमाभक्ति--पराभक्तिको प्राप्त होगा और उसके हृद्रोग--कामका सर्वथा विनाश हो जायगा।”
यथार्थमें भगवान्की इस दिव्यलीलाके वर्णनका यही प्रयोजन है कि जीव गोपियोंके उस अहैतुक प्रेमका, जो स्व-सुखकी वांछासे रहित केवल श्रीकृष्णको ही सुख पहुँचानेके लिये है, स्मरण करे और उसके द्वारा भगवान्के रसमय दिव्यलीलालोकमें भगवान्के अनन्त प्रेमका अनुभव करे। अतः रासपंचाध्यायीका अध्ययन करते समय किसी प्रकारकी भी शंका न करके
English translation
because it is not a play of this world at all. It is the wondrous lila of that divine realm of bliss and rasa, which even paramahamsa sages forever yearn to hear and behold. Some people consider this episode a later interpolation into the Bhagavatam, but this is mere obstinacy: the account appears even in the oldest manuscripts, and a little careful reflection shows it to be entirely coherent and free of fault. May Bhagavan Sri Krishna graciously grant us the stainless understanding by which we may comprehend something of its mystery.
Readers of the Rasa-panchadhyayi must accept with certainty that not even the faintest trace of worldly lust can be imagined within it. It is the great savoring of the most sacred prema-rasa: nonmaterial and inconceivable, enacted by the fullest Bhagavan, the concentrated embodiment of sat-chit-ananda, together with His glorious, divine, conscious, and complete potency. Sri Shukadevaji therefore declares the great and unprecedented fruit of hearing and recounting the rasa-lila: the total destruction of the heart's disease of lust and the attainment of supreme devotion in the form of prema. This establishes that the account is a current of divine rasa and bears no relation to a worldly tale of lust. Some great souls call the rasa a lila of conquering lust. From one perspective that too is valid, but within this divine realm of prema no degraded lust can ever enter. How, then, could there be a conquest of lust? Sri Shukadevaji says:
"One who, with faith and a mind free of doubt, hears and sings of Bhagavan's rasa play with the women of Vraja will soon attain Bhagavan's loving devotion, para-bhakti, and the heart's disease of lust will be wholly destroyed."
In truth, this is the purpose of describing Bhagavan's divine lila: the soul should remember the gopis' causeless prema, free of any desire for personal happiness and intent solely upon giving joy to Sri Krishna. Through it the soul should experience Bhagavan's infinite love in His rasa-filled divine realm of lila. Therefore, while studying the Rasa-panchadhyayi, one should harbor no doubt,
Original
इस भावको जगाये रखना चाहिये तथा श्रद्धायुक्त हृदयसे इसे भगवान्की पवित्रतम लीला समझकर ही पढ़ना-सुनना चाहिये।
श्रीकृष्ण-लीलाके अन्ध-अनुकरणसे हानि
भगवान् श्रीराम मर्यादापुरुषोत्तम हैं और भगवान् श्रीकृष्ण लीलापुरुषोत्तम। दोनों एक हैं। एक ही सच्चिदानन्दघन परमात्मा भिन्न-भिन्न लीलाओंके लिये दो युगोंमें दो रूपोंमें अवतीर्ण हुए। इनमें बड़े-छोटेकी कल्पना करना अपराध है। श्रीरामरूपमें आपकी प्रत्येक लीला सबके अनुकरण करने-योग्य मर्यादारूपकी होती है, रामरूपमें लीलाओंका रहस्य अत्यन्त निगूढ़ होनेपर भी बाह्यरूपसे सबकी समझमें आ सकता है और बिना किसी बाधाके अपने-अपने अधिकारानुसार सभी उसका अनुकरण कर सकते हैं, वह सीधा राजमार्ग है; परंतु भगवान्की श्रीकृष्णरूपमें की गयी कुछ लीलाएँ बाहर-भीतर दोनों ही प्रकारसे निगूढ़ और रहस्यमय हैं। इनका समझना अत्यन्त ही कठिन है और बिना समझे अनुकरण करना तो हलाहल विष पीना अथवा जान-बूझकर धधकती हुई आगमें कूद पड़ना है। यह बड़ा ही कण्टकाकीर्ण और ज्वालामय मार्ग है। अतएव सर्वसाधारणके लिये सर्वथा समझने, मानने और पालन करनेयोग्य महान् उपदेश भगवान् श्रीकृष्णकी भगवद्गीता है और सर्वतोभावसे अनुकरण करनेयोग्य भगवान् श्रीरामकी मर्यादायुक्त लीलाएँ हैं।
जिन लोगोंने बिना समझे-बूझे भगवान् श्रीकृष्णकी लीलाका अनुकरण किया, वे स्वयं डूबे और दूसरे अनेक निर्दोष नर-नारियोंको डुबानेका कारण बने। अग्नि पी जाने, पहाड़ अँगुलीपर उठा लेने, कालिय नागको नाथने आदि क्रियाओंका अनुकरण तो कोई क्यों करने लगा और करना भी शक्तिके बाहरकी बात है; अनुकरण करनेवाले तो बस, चीरहरण, रासलीला और श्रीराधाकृष्णकी प्रेमलीलाओंका अनुकरण करते हैं। इन लीलाओंके महान् उच्च आध्यात्मिक भावको समझनेमें सर्वथा असमर्थ होकर अपनी वासनामयी वृत्तिको चरितार्थ करनेके लिये इनके अनुकरणके नामपर वास्तवमें
English translation
should keep this bhava awake, and with a faithful heart should read and hear the text only as Bhagavan's most sacred lila.
The Harm of Blindly Imitating Sri Krishna's Lila
Bhagavan Sri Rama is Maryada-purushottama, the supreme embodiment of sacred conduct, and Bhagavan Sri Krishna is Lila-purushottama, the supreme embodiment of divine play. The two are one. The same Supreme Self, the concentrated embodiment of sat-chit-ananda, descended in two forms during two ages for different lilas. Imagining one to be greater or lesser than the other is an offense. In Sri Rama's form, each lila assumes the form of sacred conduct fit for everyone to imitate. Though the mystery of His lilas as Rama is exceedingly profound, their outward form can be understood by all, and each person may imitate it according to individual qualification without obstacle. It is a straight royal road. Some lilas performed in Bhagavan's form as Sri Krishna, however, are deeply hidden and mysterious both outwardly and inwardly. They are exceedingly difficult to understand, and to imitate them without understanding is like drinking deadly halahala poison or deliberately leaping into a blazing fire. This path is covered with thorns and flames. Therefore the great teaching that all ordinary people should understand, accept, and follow is Bhagavan Sri Krishna's Bhagavad Gita, while the sacredly ordered lilas of Bhagavan Sri Rama are fit to be imitated in every respect.
Those who imitated Bhagavan Sri Krishna's lila without understanding it destroyed themselves and caused many innocent women and men to fall as well. Why would anyone try to imitate drinking fire, lifting a mountain on one finger, subduing the serpent Kaliya, or similar deeds? Such acts also lie beyond their power. Imitators select only the taking of the garments, the rasa-lila, and the love lilas of Sri Radha and Krishna. Entirely unable to understand the exalted spiritual bhava of those lilas, they use the name of imitation to gratify their own desire-filled tendencies and in truth
Original
पाप किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि 'भगवत्प्रेममें वैराग्यकी कोई आवश्यकता नहीं, त्यागकी अपेक्षा नहीं। श्रीप्रिया-प्रियतमके प्रेममें तो केवल श्रृंगार और भोगका ही प्रयोजन है।' बल्कि यहाँतक भी कह दिया जाता है कि 'युगल-सरकारके चरणोंके सेवक बन जाओ; फिर चोरी-जारी, झूठ-कपट, प्रमाद-आलस्य--जो कुछ भी करते रहो, कोई आपत्ति नहीं है।' मेरी समझसे ये सारी बातें अपनी दुर्बलताओंको छिपाने, भगवद्भक्तिके नामपर विषयोंको प्राप्त करने, कपट-प्रेमी बनकर पाप कमाने और भोले नर-नारियोंको ठगकर अपनी बुरी वासनाओंको तृप्त करनेके लिये कही जाती हैं। सच्चिदानन्दघन भगवान् श्रीकृष्ण और उनकी आत्मस्वरूपिणी जगज्जननी श्रीराधिकाजीका चरण-सेवक बनकर भी क्या कोई कभी चोरी-जारी आदि पापकर्म कर सकता है? भगवान्के सच्चे मनसे लिये हुए एक नामसे ही जब सारे पापोंका समूह भस्म हो जाता है, तब भगवान्के चरणसेवकोंमें तो पाप-प्रवृत्ति रह ही कैसे सकती है? वैराग्य और त्याग तो भगवद्भक्तिकी आधारशिला है। जो अपने मनसे विषयोंका त्याग नहीं करता, भोगोंकी स्पृहा नहीं छोड़ता, वह भगवान्का भक्त ही कैसे बन सकता है? भक्तको तो अपना सर्वस्व, लोक-परलोक और मोक्षतक भगवान्के चरणोंपर निछावर करके सर्वथा अकिंचन बन जाना पड़ता है। भगवत्प्रेमी भोगी कैसे हो सकता है? अतएव जो भगवत्प्रेमके नामपर भोगका उपदेश करते हैं, उनसे और उनके उपदेशोंसे सदा सावधान रहना चाहिये। दुःखकी बात है कि श्रीमद्भागवतकी रासपंचाध्यायीका भ्रान्त-अनुकरण करने जाकर काम-वासनासे स्त्रियोंसे मिलने-जुलनेमें तो कोई आपत्ति नहीं मानी जाती, यहाँ तो भगवान्के लीला-अनुकरणका नाम लिया जाता है, परंतु उस श्रीमद्भागवतके 'स्त्रीणां स्त्रीसंगिनां संगं त्यक्त्वा दूरत आत्मवान्'--आत्मवान्को चाहिये कि वह स्त्रियोंके ही नहीं, स्त्रीसंगियोंके संगको भी दूरसे त्याग दें--इस उपदेशपर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। श्रीमद्भागवत और श्रीकृष्णप्रेमके एवं माधुर्यरसके मर्मको समझनेवाले तो श्रीचैतन्यमहाप्रभु थे, जो मधुररसके उपासक होकर भी धन और स्त्रीसे सर्वथा दूर रहते थे।
यद्यपि कई कारणोंसे आजकल प्रकटमें प्रायः ऐसी पाप-क्रियाएँ कम
English translation
they commit sin. It is said, "Love of Bhagavan requires neither detachment nor renunciation. The love of the Divine Beloveds is concerned only with romantic adornment and enjoyment." Some go so far as to say, "Become servants of the feet of the Divine Couple, and thereafter you may persist in theft and illicit relations, falsehood and deceit, heedlessness and laziness - whatever you do, there is no objection." In my understanding, all such statements are made to conceal personal weakness, obtain sense pleasures in the name of devotion to Bhagavan, earn sin while posing as lovers of God, and gratify wicked desires by deceiving innocent women and men. Could anyone who has become a servant of the feet of Bhagavan Sri Krishna, the concentrated embodiment of sat-chit-ananda, and Sri Radhikaji, the Mother of the universe and His own essential Self, ever commit theft, adultery, or other sins? When even one divine name uttered with a sincere heart burns away the whole mass of sins, how could a tendency toward sin remain in servants of Bhagavan's feet? Detachment and renunciation are the foundation stones of devotion to Bhagavan. How can one who does not renounce sense objects in the mind and relinquish the thirst for enjoyment become Bhagavan's devotee? A devotee must lay everything - this world, the next, and even liberation - at Bhagavan's feet and become wholly possessionless. How can one who loves Bhagavan be a sensualist? We should therefore remain forever vigilant against those who preach enjoyment in the name of divine love and against their teachings. Sadly, when people falsely imitate Srimad Bhagavatam's Rasa-panchadhyayi, they see no objection to mingling with women out of lust, claiming that they imitate Bhagavan's lila. Yet they pay no heed to the same Srimad Bhagavatam's instruction, "A self-possessed person should remain far away not only from the company of women, but also from the company of those who associate with women." Sri Chaitanya Mahaprabhu truly understood the heart of Srimad Bhagavatam, love of Sri Krishna, and madhurya-rasa; although He worshiped in the mood of that sweet rasa, He remained entirely apart from wealth and women.
Although for several reasons such sinful acts are now less often committed openly,
Original
Sanskrit
होती हैं, फिर भी गुप्तरूपसे इन भावोंका प्रचार और प्रसार अब भी कम नहीं है। ये भक्ति और भगवत्प्रेमके विघातक हैं। कवियोंने व्यास-शुकदेवके मर्मको न समझकर अपनी-अपनी भावनाके अनुसार मनमानी रचना की; तपस्वी, भक्त और मर्मज्ञ पुरुषोंको छोड़कर शेष गुरु, भक्त और उपदेशक कहलानेवाले लोगोंने मनमाना कथन और कार्य किया। श्रृंगारके गंदे-गंदे गीतोंमें श्रीकृष्ण और श्रीराधाका समावेश किया गया और दुष्ट विषयी पुरुषोंने इन लीलाओंकी आड़ लेकर पापकी परम्परा चला दी। इससे हिंदू-जातिका जो घोर अमंगल हुआ है, उसकी कोई सीमा नहीं है। अब भी सब लोगोंको चेतकर भगवान् श्रीकृष्णकी गीताके दिव्य उपदेशके अनुसार अपने जीवनको बनाना चाहिये। भगवान्के इन शब्दोंको सर्वथा और सर्वदा याद रखना चाहिये--
त्रिविधं नरकस्येदं द्वारं नाशनमात्मनः। कामः क्रोधस्तथा लोभस्तस्मादेतत्त्रयं त्यजेत्॥
(गीता १६। २१)
काम, क्रोध और लोभ--ये तीन नरकके दरवाजे और आत्माको अधोगतिमें ले जानेवाले हैं; इसलिये इन तीनोंको सर्वथा त्याग देना चाहिये।
श्रीकृष्ण-लीलानुकरण हानिकारक
जो लोग श्रीकृष्णका स्वाँग सजकर गोपीभावसे स्त्रियोंसे पूजा कराते हैं, मेरी तुच्छ समझसे वे बड़ी भारी भूल करते हैं। यह सत्य है कि यह सारा जगत् परमात्माकी अभिव्यक्ति है, इसके निमित्तोपादान कारण परमात्मा ही होनेसे यह परमात्मस्वरूप ही है और इस दृष्टिसे देवता, मनुष्य, पशु-पक्षी, कीट-पतंग--सभीको परमात्माका स्वरूप समझना आवश्यक है; परंतु परमात्माका यह पूर्ण रूप नहीं है। यह तो अंशमात्र है। यद्यपि सब कुछ परमात्मा है, किंतु परमात्मा यह 'सब कुछ' ही नहीं है--परमात्मा इस 'सब कुछ' से परे अनन्त है और वह अनन्त परमात्मा श्रीकृष्णका ही स्वरूप है, इससे श्रीकृष्णसे ही सब व्याप्त हैं--यह ठीक ही है।
Language: Sanskrit
मया ततमिदं सर्वं जगदव्यक्तमूर्तिना।
(गीता ९। ४)
English translation
their ideas are still widely promoted and spread in secret. They obstruct devotion and divine love. Failing to understand the heart of Vyasa and Shukadeva, poets composed whatever suited their own imaginations. Apart from ascetics, devotees, and those who knew the inner truth, others who called themselves gurus, devotees, and preachers spoke and acted arbitrarily. Sri Krishna and Sri Radha were inserted into filthy songs of worldly romance, while wicked sensualists sheltered behind these lilas and established a tradition of sin. The terrible harm thereby done to Hindu society has no limit. Even now, everyone should awaken and shape life according to the divine teaching of Bhagavan Sri Krishna's Gita. Bhagavan's words should always be remembered in every respect:
"Threefold is this gate of hell, destructive of the self: desire, anger, and greed. Therefore one should abandon these three."
(Gita 16.21)
Desire, anger, and greed are the three gates of hell that carry the self downward; therefore all three must be abandoned completely.
Imitation of Sri Krishna's Lila Is Harmful
In my humble understanding, those who costume themselves as Sri Krishna and have women worship them in gopi-bhava commit a grave error. It is true that the entire universe is a manifestation of the Supreme Self. Because the Supreme Self is both its instrumental and material cause, the universe is indeed of the nature of the Supreme Self; from this perspective, gods, humans, animals, birds, insects, and moths must all be regarded as forms of the Supreme Self. Yet this is not the Supreme Self's complete form; it is only a portion. Though everything is the Supreme Self, the Supreme Self is not merely this "everything." The Supreme Self is infinite beyond all this, and that infinite Supreme Self is the very nature of Sri Krishna. Thus it is indeed true that Sri Krishna pervades all things.
"In My unmanifest form, I pervade this entire universe."
(Gita 9.4)
Original
Sanskrit
भगवान् श्रीकृष्णने कहा ही है--'मेरी अव्यक्त मूर्तिसे (परमात्मा विभुसे) सारा जगत् व्याप्त है।' परंतु यही (जगत् ही) श्रीकृष्ण नहीं है। अतएव श्रीकृष्णका स्वाँग रासलीलाके खेलमें चाहे आ सकता है; परंतु कोई मनुष्य वस्तुतः श्रीकृष्ण बनकर लोगोंसे अपनेको पुजवाये, यह तो बहुत ही अनुचित है और पूजनेवाले भी बड़ी भूल करते हैं। माना कि स्त्रियाँ श्रद्धालु हैं, भले घरोंकी हैं और शुद्ध भावसे ही ऐसा करती हैं; परंतु यह क्रिया वास्तवमें आदर्शके विरुद्ध और हानिकारक है। यह भी माना कि महात्मा निर्विकार हैं; परंतु उनका भी आदर्श तो बिगड़ता ही है और यदि वे साधक हैं तो इस निर्विकारताका बहुत दिनोंतक टिकना भगवान्की असीम कृपासे ही सम्भव है। ऐसी स्थितिमें जो लोग शुद्ध भावसे इस कार्यका प्रतिवाद करते हैं, वे न तो कोई दोष करते हैं और न अनुचित ही करते हैं। मेरी समझसे यदि उनका भाव द्वेषरहित और शुद्ध है तो वे पापके भागी नहीं होते।
श्रीकृष्ण मेरी समझसे महापुरुष या सिद्ध महात्मा ही नहीं हैं; वे साक्षात् परब्रह्म, पूर्णब्रह्म सनातन पुरुषोत्तम स्वयं भगवान् हैं। उनका शरीर पांचभौतिक--मायिक नहीं है, वे नित्य सच्चिदानन्द-विग्रह हैं और गोपीजन भी दिव्यशरीरयुक्ता साक्षात् भगवान् श्रीकृष्णकी स्वरूपभूता ह्लादिनी शक्तिकी घनीभूत दिव्य मूर्तियाँ हैं। पद्मपुराणमें श्रीगोपीजनके सम्बन्धमें कहा गया है--
गोप्यस्तु श्रुतयो ज्ञेया ऋषिजा देवकन्यकाः। गोपकन्याश्च राजेन्द्र न मानुष्यः कदाचन॥
“गोपियोंको श्रुतियाँ, ऋषियोंका अवतार, देवकन्या और गोपकन्या जानना चाहिये। वे मनुष्य कभी नहीं हैं।”
अखिलरससागर रसराजशिरोमणि जगत्पति श्रीभगवान्की प्रेयसी इन महाभाग्यवती दिव्यविग्रहधारिणी गोपियोंमें कुछ तो 'नित्यसिद्धा' हैं, जो अनादिकालसे भगवान् श्रीकृष्णके साथ दिव्य लीला-विलास करती हैं। कुछ पूर्वजन्ममें श्रुतियोंकी अधिष्ठात्री देवता हैं, जो 'श्रुतिपूर्वा' कहलाती हैं; कुछ दण्डकारण्यके सिद्ध ऋषि हैं, जो 'ऋषिपूर्वा' के नामसे ख्यात हैं और कुछ स्वर्गमें रहनेवाली देवकन्याएँ हैं, जो 'देवीपूर्वा' कहलाती हैं। पिछले
English translation
Bhagavan Sri Krishna Himself said, "My unmanifest form - the all-pervading Supreme Self - pervades the whole universe." But this universe alone is not Sri Krishna. Someone may play Sri Krishna in a theatrical rasa-lila; for a human being actually to claim to be Sri Krishna and have people worship him, however, is extremely improper, and the worshipers too make a grave mistake. Granted that the women are devout, come from respectable homes, and act with pure intent; the practice itself nevertheless violates the ideal and is harmful. Granted also that the holy man is free of disturbance; even then, his example is corrupted, and if he is still a practitioner, only Bhagavan's boundless grace can preserve such freedom from disturbance for very long. In these circumstances, those who oppose the practice with pure intent neither incur fault nor act improperly. In my understanding, if their intent is pure and free of malice, they do not partake of sin.
Sri Krishna, as I understand Him, is not merely a great person or perfected holy man. He is Parabrahman directly, the complete Brahman, the eternal Purushottama, Bhagavan Himself. His body is not material or constituted of the five elements; He is the eternal embodiment of sat-chit-ananda. The gopis too possess divine bodies and are concentrated divine forms of the hladini-shakti, the bliss potency that is the very nature of Bhagavan Sri Krishna. The Padma Purana says of the Sri Gopis:
"The gopis should be known as the Shrutis, sages reborn, daughters of the gods, and daughters of the cowherds, O king; they are never human beings."
These greatly blessed gopis, beloved of Sri Bhagavan - the Lord of the universe, ocean of every rasa, and crown jewel among sovereigns of rasa - bear divine forms. Some are nitya-siddhas, eternally perfect ones who have enjoyed divine lila with Bhagavan Sri Krishna from beginningless time. Some were in former births the presiding deities of the Shrutis and are called shruti-purvas; some were perfected sages of Dandakaranya and are renowned as rishi-purvas; and some were celestial maidens dwelling in heaven and are called devi-purvas. The latter
Original
तीनों वर्गोंकी गोपिकाएँ 'साधनसिद्धा' हैं। नित्यसिद्धा गोपीजनोंमें श्रीराधाजी मुख्य हैं और चन्द्रावलीजी, ललिताजी, विशाखाजी आदि उन्हींकी कायव्यूहरूपा हैं; ये 'गोपकन्या' कहलाती हैं। साधनसिद्धा गोपियाँ पूर्वजन्ममें श्रीकृष्ण-सेवा-लालसासे साधनसम्पन्न होकर इस जन्ममें गोपीगृहोंमें अवतीर्ण हुई थीं और नित्यसिद्धा गोपीजनोंके सत्संग, सहयोग और सेवनसे दिव्यरूपताको पाकर इन्होंने श्रीकृष्णका दिव्य चरण-सेवाधिकार प्राप्त किया था। न तो ये गोपियाँ परस्त्रियाँ थीं और न अखिल विश्वब्रह्माण्डके स्वामी, आत्माओंके आत्मा भगवान् श्रीकृष्ण ही परपुरुष या उपपति थे प्रेम-रसास्वादनके लिये--प्रेममार्गके साधनकी अत्युच्च भूमिकाके शिखरपर महात्माओंको भगवत्कृपासे जो सिद्धिरूपा चरमानुभूति होती है, उसी अतुलनीय दिव्य प्रेमका वितरण करनेके लिये 'जगत्पति'ने 'उपपति'का और उनकी नित्यसंगिनी नित्यकान्तास्वरूपा शक्तियोंने 'परस्त्री' का साज सजा था। यह रास--यह गोपी-गोपीनाथका मिलन हमारे मलिन मिलनकी तरह गंदे कामराज्यकी वस्तु नहीं है, पांचभौतिक देहोंके गंदे काम-विकारका परिणाम नहीं है। यह तो परम अद्भुत, परम विलक्षण--जिसकी एक झाँकीके लिये बड़े-बड़े आत्मज्ञानी कैवल्य-प्राप्त महापुरुषगण तरसते रहते हैं--दिव्य लीला है। इसका अनुकरण कोई भी मनुष्य कदापि नहीं कर सकता, चाहे वह कितनी ही ऊँची स्थितिमें हो। इस लीलाका अनुकरण करने जाकर जो पर-स्त्री और पर-पुरुष परस्पर प्रेमका सम्बन्ध जोड़ना चाहते हैं, वे तो घोर नरक-यन्त्रणाकी तैयारी करते हैं। सचमुच उनमें सच्चा प्रेम है ही नहीं। वे तो तुच्छ कामके गुलाम हैं और प्रेमके नामको कलंकित करते हैं। सच्चा प्रेम तो एक श्रीभगवान्से ही होता है। प्रेममें प्रेमके सिवा और कोई कामना-वासना रहती ही नहीं। जगत्में परोपकारतकके कार्योंमें आत्मतृप्तिकी एक वासना रहती है। जगत्का कोई भी जीव आत्मेन्द्रिय-तृप्तिकी इच्छा बिना--चाहे वह अत्यन्त ही क्षीण हो--किसीसे प्रेम नहीं करता और जिसमें आत्मेन्द्रिय-तृप्तिकी वासना है, वह प्रेम प्रेम नहीं है। आत्मेन्द्रिय-तृप्तिकी इच्छासे रहित एकनिष्ठ प्रेम तो आत्माओंके आत्मा, हमारे आत्माके भी आत्मा श्रीकृष्णके प्रति ही हो सकता है। जो पर-स्त्री और पर-पुरुष इन्द्रियतृप्तिकी इच्छासे--
English translation
three classes of gopis are sadhana-siddhas, perfected through spiritual practice. Among the nitya-siddha gopis, Sri Radhaji is foremost, while Chandravaliji, Lalitaji, Vishakhaji, and others are bodily expansions of Her; they are called gopa-kanyas. In former births, the sadhana-siddha gopis attained perfection in spiritual practice through their longing to serve Sri Krishna. In this birth they descended into the homes of the gopis, and through the holy company, cooperation, and service of the nitya-siddha gopis, they attained divine forms and the right to serve Sri Krishna's divine feet. These gopis were not other men's wives, nor was Bhagavan Sri Krishna - Lord of the entire cosmic universe and Self of all selves - another man or paramour in the worldly sense. At the summit of the highest stage of practice on the path of love, great souls receive by Bhagavan's grace the ultimate realization that is perfection. To distribute that incomparable divine love, the Lord of the universe adopted the guise of a paramour, and His powers, His eternal companions and beloveds, adopted the guise of other men's wives. This rasa, this meeting of the gopis and Gopinatha, is not something from the degraded realm of lust like our impure unions; it is not the product of vile lustful agitation in bodies made of the five elements. It is an utterly marvelous and extraordinary divine lila, a mere glimpse of which is longed for by the greatest self-realized souls who have attained kaivalya. No human being can ever imitate it, however exalted one's state. Women and men married to others who seek to form romantic bonds with one another in an attempt to imitate this lila are preparing themselves for the torments of a terrible hell. They possess no true love at all. They are slaves of petty lust and bring disgrace upon the very name of love. True love can be directed only toward Sri Bhagavan. In love, no desire or craving remains except love itself. Even charitable acts in the world contain some desire for self-satisfaction. No living being in the world loves another without some wish for the gratification of one's own senses, however faint that wish may be; and what contains a desire for personal sensual gratification is not love. Undivided love free from any desire to gratify one's own senses can be directed only toward Sri Krishna, the Self of all selves and the Self even of our own self. Women and men married to others who, from a desire for sensual gratification,
Original
Sanskrit
चाहे वह बहुत सूक्ष्म वासनाके रूपमें ही हो--प्रेमका स्वाँग सजते हैं, वे वस्तुतः अपना महान् अनिष्ट करते हैं। वासनाको बढ़कर प्रबल रूप धारण करते देर नहीं लगती। आगमें ईंधन डालनेसे जैसे आग बढ़ती है, वैसे ही भोग्य वस्तुकी प्राप्तिसे भोगतृष्णा बढ़ती है और उसके परिणाममें इस लोक और परलोकमें प्राप्त होते हैं--निन्दा, भय, क्लेश, कष्ट और अनन्त नरक-यन्त्रणा!
शास्त्र कहते हैं--
यस्त्विह वा अगम्यां स्त्रियं पुरुषोऽगम्यं वा पुरुषं योषिदभिगच्छति तावमुत्र कशया ताडयन्तस्तिग्मया सूर्म्या लोहमय्या पुरुषमालिङ्गयन्ति स्त्रियं च पुरुषरूपया सूर्म्या।
अर्थात् 'कोई पुरुष यदि अगम्या स्त्रीमें गमन करता है अथवा कोई स्त्री अगम्य पुरुषसे गमन करती है (अगम्य वही है, जिससे विवाह न हुआ हो) तो उनके मरनेपर यमदूत उनको मारते हुए ले जाते हैं और वहाँ जलती हुई लोहेकी स्त्रीमूर्तिसे पुरुषका और पुरुषमूर्तिसे स्त्रीका आलिंगन कराते हैं। इस नरकका नाम "तप्तसूर्मि" है।'
इसके बाद जब स्थूलदेहमें जन्म होता है, तब उन्हें कई जन्मोंतक नाना प्रकारके भयानक रोगोंसे पीड़ित रहना पड़ता है।
अतएव इस मायिक जगत्में श्रीकृष्ण और गोपियोंकी दिव्य लीलाका अनुकरण कदापि नहीं हो सकता, न ऐसा दुस्साहस किसीको कभी करना ही चाहिये।
हाँ, जिनके अन्तःकरण परम विशुद्ध हो गये हैं, इस लोक और परलोकके भोगोंकी सारी वासना जिनके मनसे मिट चुकी है, जो मुक्तिका भी तिरस्कार कर सकते हैं, ऐसे पुरुषोंमें यदि किन्हीं महापुरुषकी कृपासे श्रीकृष्णसेवाकी लालसा जग उठे और भुक्ति-मुक्तिकी सूक्ष्म वासनातकका सर्वथा अभाव होकर उन्हें शुद्ध प्रेमा-भक्ति प्राप्त हो, तब सम्भव है गोपियोंकी भाँति श्रीकृष्ण उन्हें उपपतिके रूपमें प्राप्त हो सकें। अतएव यदि गोपियोंको आदर्श मानकर उनका अनुकरण करना हो तो वह परम पुरुष श्रीकृष्णके लिये करना चाहिये, न कि हाड़-मांसके घृणित पुतले पर-पुरुष या पर-स्त्रीके लिये। शरीरसे तो अनुकरण कोई भी नहीं कर सकते। परंतु भावसे भी,
English translation
even in the form of an extremely subtle craving, assume the guise of love in fact bring immense ruin upon themselves. Desire takes little time to grow strong. Just as adding fuel makes a fire blaze higher, obtaining an object of enjoyment intensifies the thirst for enjoyment; its consequences in this world and the next are disgrace, fear, anguish, suffering, and endless torment in hell.
The scripture says:
"If here a man approaches a woman forbidden to him, or a woman approaches a man forbidden to her, then after death they are beaten with whips; the man is made to embrace a searing iron image of a woman, and the woman a searing image in the form of a man."
That is, if a man has intercourse with a woman forbidden to him, or a woman with a man forbidden to her - one is forbidden when no marriage has taken place - then after their death the messengers of Yama drive them on with blows. There the man is made to embrace a burning iron image of a woman, and the woman a burning iron image of a man. This hell is called Taptasurmi.
Thereafter, when they take birth in a physical body, they must suffer many kinds of dreadful diseases for several lifetimes.
Thus in this world of maya, the divine lila of Sri Krishna and the gopis can never be imitated, nor should anyone ever undertake such a rash act.
There is, however, another possibility. Some people may have become utterly pure within. Every desire for enjoyment in this world and the next may have vanished from their minds, and they may be able to reject even liberation. If, by the grace of a great soul, longing to serve Sri Krishna awakens in such persons; if even the subtlest desire for enjoyment or liberation is entirely absent and they attain pure prema-bhakti, then, like the gopis, they may perhaps attain Sri Krishna in the form of the divine paramour. Therefore, if one takes the gopis as one's ideal and seeks to imitate them, it should be for that Supreme Person, Sri Krishna, not for another woman or man, a loathsome puppet of flesh and bone. No one can imitate the lila through the body. But even through bhava,
Original
जिनमें तनिक भी निजेन्द्रिय-तृप्तिकी वासना है, जो पवित्र और परम वैराग्यकी स्वच्छ भूमिकापर नहीं पहुँच गये हैं, वे पुरुष या स्त्री यदि श्रीगोपी-गोपीनाथकी लीलाओंका अनुकरण करना चाहेंगे तो उनकी वही दशा होगी, जो सुन्दर फूलोंके हारके भरोसे अत्यन्त विषधर नागको गलेमें पहननेवालोंकी होती है। पांचभौतिक देहधारी स्त्री-पुरुषको तो श्रीकृष्णकी लीलाकी तुलना अपने कार्योंसे करनी ही नहीं चाहिये।
भगवान्की सब लीलाओंका अनुकरण नहीं हो सकता
प्रिय महोदय! सादर सप्रेम हरिस्मरण। आपका कृपापत्र मिला। भगवान्की अवतार-लीलाओंके सम्बन्धमें कुछ भी संदेह न करके ऐसा मानना चाहिये कि वे भगवान् हैं, सर्वसमर्थ हैं, सर्वतन्त्र-स्वतन्त्र हैं--चाहे जैसे, चाहे जो चाहे जब कर सकते हैं; उनके लिये सभी कुछ ठीक है। पर हमें अनुकरण उन्हीं बातोंका करना चाहिये, जिनके लिये उनका तथा उनकी ही वाणीरूप शास्त्रोंका आदेश हो; और सच बात तो यह है कि भगवान्की सारी लीलाओंका अनुकरण किया भी नहीं जा सकता।
भगवान्की लीलाएँ प्रधानतया तीन प्रकारकी होती हैं--१. लोकसंग्रह या लोकशिक्षाके लिये की जानेवाली आदर्श लीला, २. अद्भुत, असम्भव जान पड़नेवाली ऐश्वर्यमयी लीला और ३. अन्तरंग प्रेमी भक्तोंके साथ की जानेवाली प्रेममयी लीला।
(१) माता-पिताकी भक्ति, गुरुकी भक्ति, ब्राह्मण-भक्ति, सदाचार, देवपूजन, दीनरक्षण, इन्द्रियनिग्रह, ध्यान-पूजन, सत्य व्यवहार, निष्कामभाव, अनासक्ति, समत्व, नित्य आनन्दमें स्थिति आदि यथायोग्य अनुकरण करनेयोग्य आदर्श लीलाएँ हैं। इनका अनुकरण अपने-अपने अधिकारके अनुसार किया जा सकता है और करना ही चाहिये। भगवान्का आदेश भी है ऐसा करनेके लिये।
English translation
If women or men who retain even the slightest desire to gratify their own senses and have not reached the stainless ground of sacred and supreme detachment attempt to imitate the lilas of the Sri Gopis and Gopinatha, their fate will resemble that of people who mistake a highly venomous serpent for a garland of beautiful flowers and place it around their necks. Women and men embodied in the five material elements should never compare Sri Krishna's lila with their own actions.
Not All of Bhagavan's Lilas Can Be Imitated
Dear Sir, respectful and loving remembrance of Hari. I received your gracious letter. We should harbor no doubt concerning Bhagavan's avatar lilas. We should accept that He is Bhagavan, omnipotent and absolutely independent: He can do whatever He wishes, however and whenever He wishes, and everything is proper for Him. We, however, should imitate only those things that He and the scriptures, which are His own speech, command us to imitate. Indeed, the truth is that not all of Bhagavan's lilas can be imitated at all.
Bhagavan's lilas are principally of three kinds: 1. exemplary lilas performed for the welfare or instruction of the world; 2. majestic lilas that are wondrous and appear impossible; and 3. love-filled lilas enacted with intimate loving devotees.
- Devotion to one's parents, devotion to the guru, reverence for brahmanas, righteous conduct, worship of the gods, protection of the distressed, restraint of the senses, meditation and worship, truthful dealings, freedom from selfish motive, nonattachment, equanimity, and abiding in eternal joy are exemplary lilas that may appropriately be imitated. Each person can and should imitate these according to one's qualification. Bhagavan also commands us to do so.
Original
Sanskrit
(२) अग्नि पीना, वरुणलोकमें जाना, अँगुलीपर सात दिनोंतक पर्वत उठाये रखना, कई प्रकारसे अपने विराट्रूपके दर्शन कराना, अघासुर-शिशुपाल आदिके मरनेपर उनकी आत्मज्योतिको अपनेमें विलीन कर लेना, हजारों-लाखों मनुष्योंके साथ विभिन्न भावोंसे एक ही साथ मिलना, हजारों रानियोंके महलोंमें एक साथ रहना, दो जगह एक ही साथ एक ही समय आतिथ्य स्वीकार करना, सूर्यको ढक देना, असंख्य गोवत्स, गोपबालक तथा उनकी प्रत्येक वस्तुके रूपमें स्वयं बन जाना, ब्रह्माजीको सबमें भगवत्स्वरूपके तथा महान् ऐश्वर्यके दर्शन कराना, अक्रूरको जलमें दर्शन कराना, मारकर असुरोंका उद्धार करना आदि ऐश्वर्यमयी लीलाएँ हैं। इनका अनुकरण साधारण मनुष्यके द्वारा सर्वथा असम्भव है।
(३) गोपियोंके घरोंसे माखन चुराकर खाना, चीरहरण, रासलीला और निकुंजलीला आदि अन्तरंग मधुर प्रेमलीलाएँ हैं, जिन्हें भगवान् अपने आत्मस्वरूप पार्षदोंके तथा प्रेमियोंके साथ अनर्गल-अमर्यादरूपमें श्रुतिसेतुका भंग करके अपने-आपमें ही किया करते हैं--
रेमे रमेशो व्रजसुन्दरीभि- र्यथार्भकः स्वप्रतिबिम्बविभ्रमः॥
'रमानाथ भगवान्ने व्रजसुन्दरियोंके साथ वैसे ही खेल किया, जैसे बालक अपनी छायाके साथ करता है।'
इन मधुर लीलाओंका अनुकरण कदापि नहीं करना चाहिये। जो मूढ़ इनका अनुकरण करने जाता है, वह शास्त्र और धर्मसे च्युत होकर घोर नरकका अधिकारी होता है!
वस्तुतः इन तीनों प्रकारकी लीलाओंमें केवल पहली लीला ही अनुकरणके योग्य होती है। पिछले दोनों प्रकारकी लीलाएँ तो श्रवण, कीर्तन, मनन और ध्यान करके भगवान्के प्रति भक्ति तथा प्रेम प्राप्त करनेके लिये हैं। शुद्ध मनसे श्रद्धा-भक्तिपूर्वक भगवान्की ऐश्वर्य और माधुर्यसे भरी लीलाओंका चिन्तन करना चाहिये और आदर्श लोकशिक्षामयी लीलाओंको अपने जीवनमें उतारना चाहिये। शेष भगवत्कृपा।
English translation
-
Drinking fire; entering Varuna's realm; holding a mountain upon one finger for seven days; revealing His cosmic form in many ways; absorbing into Himself the soul-light of Aghasura, Shishupala, and others after their death; simultaneously meeting thousands or hundreds of thousands of people in different relationships; dwelling at once in the palaces of thousands of queens; accepting hospitality at two places at the same moment; concealing the sun; becoming innumerable calves, cowherd boys, and every one of their possessions; granting Brahmaji a vision of Bhagavan's form and supreme majesty within them all; revealing Himself to Akrura in the water; and delivering demons by slaying them - these are majestic lilas. It is wholly impossible for an ordinary human being to imitate them.
-
Stealing and eating butter from the gopis' homes, taking the garments, the rasa-lila, and the nikunja-lila are intimate, sweet lilas of love. Bhagavan enacts them within Himself, with associates and lovers who are His own essential Self, freely crossing the bounds established by the Shruti:
"The Lord of Rama played with the beautiful women of Vraja as a child plays with its own reflections."
These sweet lilas must never be imitated. A fool who attempts to imitate them falls away from scripture and dharma and becomes fit for a terrible hell.
Of these three kinds of lila, only the first is in fact fit for imitation. The latter two are meant to be heard, sung, reflected upon, and meditated upon so that one may attain devotion and love for Bhagavan. With a pure mind, faith, and devotion, one should contemplate Bhagavan's lilas filled with majesty and sweetness, while embodying in one's life the exemplary lilas that instruct the world. The rest rests with Bhagavan's grace.
Original
बिखरे सुमन
१--भगवान्के कर्म भगवान्के स्वरूपसे भिन्न नहीं हैं। इसीलिये भगवान्के कर्मोंका नाम कर्म नहीं, लीला है। लीला सच्चिदानन्दस्वरूपका चित्स्वरूपविलास है। जैसे समुद्रकी तरंगें समुद्रके ही विलास हैं, वैसे चिद्-घन-सिन्धु भगवान्की लीला चित्स्वरूपके अतिरिक्त और कुछ नहीं है।
२--भगवान्की अचिन्त्य महाशक्तिमें विश्वास किये बिना लीलामें रस नहीं आयेगा। उसमें स्थान-स्थानपर संदेह उत्पन्न होगा या उन लीलाओंका आध्यात्मिक अर्थ लगाकर उनका माधुर्य नष्ट कर दिया जायगा। भगवान्की लीलावली भक्तोंके सामने नित्य सत्य है और वास्तवमें तो सत्य है ही।
३--लोगोंके देखनेमें वृन्दावनधाम आठ कोस लम्बा तथा चार कोस चौड़ा है, पर भगवान्का धाम अचिन्त्य चिन्मयस्वरूप है। उसके एक-एक धूलिकणमें अनन्तकोटि ब्रह्माण्डोंका समावेश हो सकता है और है।
४--भगवान्की प्रकट लीलामें जितने भी लीलासहचर वात्सल्य, सख्य एवं मधुरभाव रखनेवाले हैं, वे सब-के-सब भगवान्के ही स्वरूप हैं; क्योंकि वे सभी भगवान्के लीला-पार्षद हैं। उनके द्वारा जो भी चेष्टा होती है, स्फुरणा होती है, वे जो कुछ भी करते हैं, करनेकी चेष्टा करते हैं, सब भगवान्की इच्छाशक्तिसे समन्वित लीलाशक्तिके द्वारा होता है तथा यह सब भगवान्की लीलाका उपकरण है।
५--भगवान्की बाललीलाएँ ठीक प्राकृत बालकोंकी भाँति होती हैं। उनमें अप्राकृत भाव देखनेको नहीं मिलता। अप्राकृतका यह विचित्र प्राकृतानुकरण देखनेमें बड़ा मनोहर होता है। जिनके संकल्पसे अनन्तकोटि ब्रह्माण्डोंका सृजन, पालन, संचालन होता है, उनकी प्राकृत लीलाको देखकर यह भ्रम होना स्वाभाविक ही है कि ये सर्वेश हैं कि नहीं। यदि कोई उनके चरणोंकी शरण लेकर माधुर्य ग्रहण करना चाहे तो उसे ज्ञात होगा कि अप्राकृतकी यह प्राकृत लीला कितनी
English translation
Scattered Blossoms
-
Bhagavan's actions are not different from Bhagavan's essential nature. Therefore His actions are not called karma but lila. Lila is the play of consciousness belonging to the embodiment of sat-chit-ananda. Just as the ocean's waves are the ocean's own play, so the lila of Bhagavan, the compact ocean of consciousness, is nothing other than consciousness itself.
-
Without faith in Bhagavan's inconceivable supreme power, one cannot savor lila. Doubts will arise at every point, or its sweetness will be destroyed by reducing those lilas to merely spiritual allegories. To devotees Bhagavan's succession of lilas is eternally real - and in truth it is real.
-
To ordinary sight, Vrindavan-dhama is eight kos long and four kos wide, but Bhagavan's abode is inconceivable and composed of pure consciousness. Infinite millions of universes can be contained, and are contained, within every particle of its dust.
-
All the companions in Bhagavan's manifest lila who bear the moods of parental affection, friendship, or sweet conjugal love are forms of Bhagavan Himself, for all are His associates in lila. Every movement and inspiration arising through them, all they do or attempt to do, takes place through the lila-shakti united with Bhagavan's will-power; all of it serves as an instrument of His lila.
-
Bhagavan's childhood lilas appear exactly like those of material children; no nonmaterial quality is visible in them. This wondrous imitation of the material by the nonmaterial is delightful to behold. Seeing ordinary-seeming lilas performed by Him whose resolve creates, sustains, and directs infinite millions of universes, one can naturally wonder whether He truly is Lord of all. Yet one who takes refuge at His feet and seeks to receive their sweetness will learn how
Original
मधुर है। भगवान्की 'भक्तवत्सलता' एवं 'प्रेमाधीनता' का यहीं पता लगता है। अखिल-ब्रह्माण्डपालक होकर भी वे अपने असीम ऐश्वर्यका तनिक-सा भी प्रकाश न करके साधारण बालकोंके साथ ठीक बालक होकर खेलते हैं। पर ऐसा नहीं मानना चाहिये कि वे कोई दम्भ करते हैं; वे सचमुच ही खेलते हैं, सचमुच ही उन्हें इसमें आनन्द मिलता है। आनन्दको आनन्द देना, आनन्दमयमें आनन्दकी कामना--स्पृहा उत्पन्न करना, यह प्रेमी भक्तोंका ही काम है। आनन्दका रस लेनेके लिये ही भगवान् वात्सल्य, सख्य, मधुर आदि रसोंकी प्रेमी भक्तोंके अनुरूप लीला करते हैं। अप्राकृतकी लीला अप्राकृत है, पर देखनेमें प्राकृत-सी है। प्रेमी भक्तोंको सुख हो, भगवान् उसी प्रकारकी लीलाएँ करते हैं। प्रेमियोंके सुखमें उन्हें सुख होता है। उनके श्रीकृष्ण आदि अवतारोंकी लीलाएँ नयी नहीं हैं; वे तो नित्य होती हैं और नित्य होती रहेंगी--यह नहीं कि पहले नहीं थीं, अब प्रकट हुई हैं। भगवान् जिस प्रकार नित्य हैं, उसी प्रकार उनकी लीलाएँ भी नित्य हैं। इनमें मायिक जगत्का काम नहीं। जो भक्त इनमें आनन्द लेते हैं, वास्तविक रूपमें वे ही भाग्यवान् हैं।
६--लीलाशक्ति एवं कृपाशक्ति भगवान्की समस्त शक्तियोंमें प्रधान हैं। कोई भी शक्ति इन दोनों शक्तियोंके विरोधमें आत्मप्रकाश नहीं करती। सारी शक्तियाँ इन दोनों शक्तियोंके प्रकाशके लिये ही कार्य करती हैं और सदा इनके अनुगत होकर चलती हैं।
७--भगवान् दम्भ नहीं करते, न नाट्य करते हैं। भगवान्की जितनी भी प्रेमलीलाएँ होती हैं, उनमें भगवान् जानते हुए भी अनजानकी भाँति काम करते हों यह बात नहीं है। उनकी प्रत्येक लीला सच्ची है। लीलाशक्तिकी इच्छासे वहाँ सर्वज्ञताशक्ति भी छिपी रहती है, यह उनकी प्रेमाधीनता है।
८--जीवकी तुच्छ शक्तिके काँटेपर जब हम भगवान्की क्रियाओंको तौलने जाते हैं, तब विफल ही होते हैं। पर यदि अपनी शक्तिको भूलकर श्रीकृष्णकी अचिन्त्य शक्तिकी ओर ध्यान दें तो हमें ज्ञात होगा कि उनकी अचिन्त्य शक्तिके लिये कुछ भी असम्भव नहीं है।
९--लीलामयके लीला-सिद्धान्तको समझनेके लिये लीलामयके चरणोंकी
English translation
sweet this material-seeming lila of the nonmaterial truly is. Here we discover Bhagavan's tenderness toward devotees and His submission to love. Though He sustains the entire cosmic universe, He reveals not the slightest trace of His boundless majesty and plays among ordinary children exactly as a child. We should not suppose that He is pretending: He truly plays and truly delights in it. Only loving devotees can give joy to Joy itself and awaken in the Blissful One a longing and thirst for joy. To taste the rasa of joy, Bhagavan performs lilas suited to loving devotees in the rasas of parental affection, friendship, sweet love, and others. The nonmaterial one's lila is nonmaterial, though it appears material. Bhagavan performs whatever lilas will delight His loving devotees; their happiness is His happiness. The lilas of His avatars such as Sri Krishna are not new. They occur eternally and will continue eternally; it is not that they did not exist before and have only now appeared. Just as Bhagavan is eternal, so are His lilas. They contain no lust belonging to the world of maya. Devotees who take joy in them are truly blessed.
-
Among all Bhagavan's powers, the lila-shakti and grace-shakti are foremost. No power manifests itself in opposition to these two. Every power works to reveal them and always proceeds in their service.
-
Bhagavan neither pretends nor acts theatrically. In Bhagavan's lilas of love, it is not that He knowingly behaves as though unaware. Every lila is real. At the will of the lila-shakti, even His omniscient power remains concealed there; this is His submission to love.
-
When we attempt to weigh Bhagavan's actions upon the scale of a soul's insignificant power, we inevitably fail. But if we forget our own power and attend to Sri Krishna's inconceivable power, we will understand that nothing is impossible for it.
-
To understand the principle of the lila-filled Lord's lila, one must take refuge at the feet of
Original
शरण लेनी चाहिये। जो अपनी विद्या, पुरुषार्थ और अपनी शक्तिके बलपर उनको समझना चाहता है, जानना चाहता है, वह न तो भगवान्को समझ ही सकता है और न जान ही सकता है। वह यथार्थ वस्तुको जान नहीं सकता और उसमें अपनी मायिक बुद्धिसे, मायिक समझसे प्राकृतभाव घर कर बैठता है। भगवान्की लीलाको समझनेके लिये भगवान्की कृपापर भरोसा करना, अचिन्त्य महाशक्तिकी शरण लेना तथा श्रीकृष्णके चरणोंका आश्रय ग्रहण करना चाहिये; नहीं तो विपरीत धारणा हो जाती है, विश्वास नहीं होता और उस लीलामें रूपक, कल्पना, माया, नाट्य, दृष्टान्त, प्रक्षिप्तता आदि दोषबुद्धि आ जाती है। इस प्रकार हम लीला-कथा सुनकर अविश्वास करके नाना प्रकारके अपराध कर बैठते हैं। हमारे पापके साथ-साथ वक्ताको भी पापका भागी होना पड़ता है। जो श्रीकृष्णलीलामें रंचमात्र भी अविश्वास करते हों, जो अपनी विद्वत्ताके कारण उसे रूपक, कल्पना आदि बताते हों, उनके सामने लीला-कथा नहीं कहनी चाहिये। श्रीकृष्णलीला उन्हींके सामने कहनी चाहिये, जो तर्कके स्थानपर विश्वास रखते हों तथा जो श्रद्धापूर्वक लीला-कथा सुनना चाहते हों। भगवान्की लीला अत्यन्त गुह्य है।
१०--भगवान् श्रीकृष्णका ऐश्वर्य तो सर्वत्र व्याप्त है, उसे देखनेके लिये प्रयास नहीं करना पड़ता; पर उनका माधुर्य बड़ा गोपनीय है, उसका प्रकाश उनकी कृपाके बिना नहीं हो सकता। उनका माधुर्य तो उनकी मुग्धतामें ही है। वे जब बहुत बड़े होकर भी बहुत छोटे बनते हैं, ज्ञानमय होकर भी अज्ञ बनते हैं, प्रेमी भक्तोंके साथ मिलन एवं विरहकी लीला करते हैं, उस समय उनका माधुर्यसिन्धु उमड़ता है और उसमें अनन्त एक-से-एक विलक्षण विविध तरंगें लहराने लगती हैं, जिससे सारा जगत् परमानन्द-सुधासे आप्लावित हो जाता है।
११--व्रजकी गोपियाँ वात्सल्य और मधुर प्रेमकी कल्पलताएँ हैं, जो श्रीकृष्णरूपी दिव्य कल्पवृक्षसे नित्य लिपटी रहती हैं।
१२--भक्तोंका आनन्द बढ़ानेके लिये भगवान्का सच्चिदानन्दस्वरूप आनन्दसमुद्र उमड़ता है, इसी कारण भगवान् भक्तका आनन्द बढ़ानेके लिये अपनी हार भी स्वीकार करते हैं।
English translation
the Lord of lila. One who seeks to comprehend and know Him by the strength of learning, personal endeavor, and one's own power can neither comprehend nor know Bhagavan. Such a person cannot know Reality as it is; material feeling takes root within it through one's material intellect and understanding. To understand Bhagavan's lila, one must rely upon His grace, take refuge in His inconceivable supreme power, and seek shelter at Sri Krishna's feet. Otherwise contrary ideas arise, faith disappears, and one begins to fault the lila as allegory, invention, illusion, theater, illustration, interpolation, and the like. In this way, hearing lila-katha without faith, we commit many offenses, and along with our sin the speaker too must share in sin. Lila-katha should not be narrated before those who harbor even the slightest disbelief in Sri Krishna's lila or who, on account of their learning, call it allegory, imagination, and so on. Sri Krishna's lila should be told only before those who place faith above argument and wish to hear lila-katha with reverence. Bhagavan's lila is profoundly secret.
-
Bhagavan Sri Krishna's majesty pervades everything and requires no effort to perceive, but His sweetness is deeply hidden and cannot be revealed without His grace. His sweetness lies precisely in His charming innocence. When He who is infinitely great becomes very small, when He who consists of knowledge becomes unknowing, and when He enacts meeting and separation with loving devotees, the ocean of His sweetness swells. Infinite waves, each uniquely wondrous, rise within it and inundate the entire universe with the nectar of supreme bliss.
-
The gopis of Vraja are wish-fulfilling vines of parental and sweet conjugal love, eternally entwined around the divine wish-fulfilling tree that is Sri Krishna.
-
To increase the devotees' joy, the ocean of bliss that is Bhagavan's sat-chit-ananda nature surges. Therefore Bhagavan even accepts defeat in order to increase a devotee's joy.
Original
Sanskrit
१३--भक्त और भगवान्में जब होड़ लग जाती है, तब भगवान् अपनी हार स्वीकार कर लेते हैं--यह भगवान्की प्रेमाधीनता है। भक्तकी प्रतिज्ञाकी रक्षा भगवान् अपनी प्रतिज्ञा तोड़कर भी करते हैं। वे तो नित्य विजयी हैं, उन्हें कौन हराये? पर भगवान् और भक्तकी होड़में भगवान् हार जाते हैं।
१४--भगवान्की लीला-माधुरी और भक्तका प्रेम आपसमें होड़ लगाये रहते हैं। भगवान्की लीला भक्तके प्रेमको बढ़ाती रहती है और भक्तका प्रेम भगवान्की लीलाको। जिस प्रकार दर्शक और अभिनेता दोनों मिलकर अभिनय-माधुरीका उपभोग करते हैं, वैसे ही भक्त और भगवान् मिलकर लीला-माधुरीका आस्वादन करते हैं।
१५--परस्पर विरुद्ध धर्मोंका युगपत्--एक ही समय साथ-साथ समावेश और समन्वय भगवान्का स्वाभाविक गुण है। भगवान्के अतिरिक्त अन्यत्र कहीं भी इस विरोधका समन्वय नहीं है। भगवान् अनन्त ऐश्वर्यवान् होकर भी लीलामें माँ यशोदासे एक-एक वस्तु माँगते हैं। सर्वथा सद्गुणरूप होनेपर भी चोरी करते हैं। नित्य तृप्त होकर भी माता यशोदाके स्तन्यपानके लिये अतृप्त--आतुर रहते हैं।
अस्थूलश्चानणुश्चैव स्थूलोऽणुश्चैव सर्वतः। अवर्णः सर्वतः प्रोक्तः श्यामो रक्तान्तलोचनः॥
'वे स्थूल भी नहीं हैं, सूक्ष्म भी नहीं हैं। स्थूल भी हैं, सूक्ष्म भी हैं। वे अवर्ण--सब प्रकारसे वर्णविहीन होते हुए ही श्यामवर्ण तथा अरुणलोचन हैं।' 'नृसिंहोत्तरतापिन्युपनिषद्' में आया है--
Language: Sanskrit
तुरीयमतुरीयमात्मानमनात्मानमुग्रमनुग्रं वीरमवीरं महान्तममहान्तं विष्णुमविष्णुं ज्वलन्तमज्वलन्तं सर्वतोमुखमसर्वतोमुखम्।
भगवान् 'तुरीय' हैं--(विराट्, हिरण्यगर्भ, कारणसे या जाग्रत्, स्वप्न, सुषुप्तिसे अतीत चतुर्थ--तुरीय हैं), साथ ही 'अतुरीय' हैं--(सबके ईक्षणकर्ता, अन्तर्यामी, सबके आत्मा या सब अवस्थाओंके आधार होनेसे सर्वरूप 'अतुरीय' हैं)। चेतन 'आत्मा' भी भगवान् हैं, साथ ही जड़ 'अनात्मा'--अनात्मवस्तु भी भगवान् हैं। भगवान् 'उग्र' हैं--हिरण्यकशिपुका वध करनेके समय भगवान् इतने उग्र आकृतिके थे कि देवता और
English translation
-
When a contest arises between the devotee and Bhagavan, Bhagavan accepts defeat. This is Bhagavan's submission to love. To uphold a devotee's vow, Bhagavan will even break His own. He is eternally victorious - who could defeat Him? Yet in a contest between Bhagavan and His devotee, Bhagavan loses.
-
The sweetness of Bhagavan's lila and the devotee's love continually vie with one another. Bhagavan's lila keeps increasing the devotee's love, and the devotee's love keeps increasing Bhagavan's lila. Just as audience and actor together enjoy the sweetness of a performance, devotee and Bhagavan together savor the sweetness of lila.
-
The simultaneous inclusion and reconciliation of mutually contradictory attributes is Bhagavan's natural quality. Nowhere outside Bhagavan are such contradictions reconciled. Though possessed of infinite majesty, in lila Bhagavan asks Mother Yashoda for one thing after another. Though goodness itself in every respect, He steals. Though eternally fulfilled, He remains unsatisfied and eager to drink Mother Yashoda's breast milk.
"He is neither gross nor minute; He is both gross and minute in every way. He is said to be wholly without color, yet He is dark-hued and red at the corners of His eyes."
The Nrisimha-uttara-tapini Upanishad says:
"The fourth and not the fourth; the Self and the non-self; fierce and gentle; heroic and unheroic; great and not great; all-pervading and not all-pervading; blazing and not blazing; facing everywhere and not facing everywhere."
Bhagavan is turiya, the fourth beyond Virat, Hiranyagarbha, and the causal state, or beyond waking, dreaming, and deep sleep. At the same time He is aturiya, "not the fourth," because He is the witness of all, the indwelling ruler, the Self of everyone, and the ground of every state, and thus assumes all forms. Bhagavan is conscious Atman, and at the same time the inert non-self, all that is not Atman, is also Bhagavan. Bhagavan is fierce: while slaying Hiranyakashipu, His form was so terrifying that even the gods and
Original
लक्ष्मीजीतक उन्हें देखकर डर गये; उसी समय वहीं वे भक्तचूड़ामणि प्रह्लादके लिये 'अनुग्र'--परम शान्त हैं। अघ-वकादि असुरोंका संहार करनेके लिये वे महान् 'वीर' हैं, साथ ही गोपबालक आदि प्रेमी भक्तोंके सामने 'अवीर'--सदा ही पराजित हैं। वे अनन्तकोटि ब्रह्माण्डोंको अपने एक-एक रोमकूपमें धारण करनेवाले 'महान्' हैं, साथ ही यशोदा मैयाकी छोटी-सी गोदमें नन्हें-से शिशुरूपमें विराजित 'अमहान्' क्षुद्र हैं। वे 'विष्णु'--सर्वव्यापी हैं और लीलाविग्रहरूपमें भक्तोंके प्रेमानुरूप आकृतिवाले 'अविष्णु' एकदेशीय हैं। वे नेत्रोंकी तीव्र ज्वालासे असुरसमूहको भस्म करनेवाले--'ज्वलन्त' हैं, साथ ही भक्तोंके लिये परम स्निग्ध शान्त नयनानन्द दाताके रूपमें प्रकट--'अज्वलन्त' हैं। भगवान् 'सर्वतोमुख' हैं--उनके हाथ, पैर, नेत्र, सिर और मुख सब ओर हैं (सर्वतःपाणिपादं तत् सर्वतोऽक्षिशिरोमुखम्) और वृन्दावनादि मधुर लीलामें वे 'असर्वतोमुख'--दो हाथ, दो चरण, दो नेत्र तथा एक मुखवाले लीलाविग्रहरूपसे आनन्द बढ़ाते रहते हैं।
वे निर्गुण रहते हुए ही सगुण हैं, निराकार रहते ही साकार हैं; पूर्णकाम होते हुए ही सकाम हैं और अजन्मा रहते हुए ही जन्म धारण करते हैं। वे सब कुछ हैं, साथ ही सबसे अतीत हैं।
वस्तुतः यह विरुद्धधर्माश्रयता ही भगवान्की भगवत्ता है। इसको बिना समझे उनकी लीलाओंका सामंजस्य नहीं हो सकता, परम मधुर लीलारसका आस्वादन नहीं हो सकता और न अचिन्त्य ऐश्वर्यका ज्ञान ही हो सकता है। इस प्रकार भगवान्के स्वरूपज्ञानमें कमी रह जाती है। भगवान्का रोना, क्रोध करना, स्तनका दूध पीने आदिके लिये व्याकुल होना न तो प्राकृतिक है और न काल्पनिक ही। यह उनका 'प्रेमाधीनता' रूप नित्य स्वाभाविक गुण है।
१६--बालस्वरूप भगवान् श्रीकृष्णका क्रोध एवं अश्रुजल दर्शकोंको प्रसन्न करनेके लिये किया जानेवाला नाट्य--अभिनय नहीं है, वह तो श्रीकृष्णके आन्तरिक बाल्यभावकी मधुर अभिव्यक्ति है। भगवान् दम्भ भी नहीं करते। 'भगवान्को वास्तवमें दुःख थोड़े ही हुआ था, उन्होंने तो छल
English translation
Lakshmiji were frightened to see Him, yet at that very moment He was gentle and supremely peaceful toward Prahlada, crown jewel of devotees. To destroy demons such as Agha and Baka, He is a mighty hero, yet before loving devotees such as the cowherd boys He is "unheroic," forever defeated. He is great, bearing infinite millions of universes within each pore of His body, and at the same time not great, tiny as the little infant resting in Mother Yashoda's small lap. He is Vishnu, all-pervading, and as the embodied form of lila, assuming a shape suited to His devotees' love, He is avishnu, localized in one place. He is blazing, reducing hosts of demons to ashes with the fierce fire of His eyes, and at the same time not blazing, appearing to devotees with supremely tender, peaceful eyes that bestow delight. Bhagavan faces everywhere: His hands, feet, eyes, heads, and faces are on every side - "That has hands and feet everywhere, eyes, heads, and faces everywhere." Yet in sweet lilas such as those of Vrindavan He does not face everywhere; as a lila form with two hands, two feet, two eyes, and one face, He continually increases joy.
Remaining beyond the gunas, He possesses qualities; remaining formless, He has form. Though every desire is fulfilled, He desires; though unborn, He takes birth. He is everything, and at the same time beyond everything.
In truth, this capacity to be the abode of contradictory attributes is Bhagavan's very divinity. Without understanding it, one cannot reconcile His lilas, taste their supremely sweet rasa, or know His inconceivable majesty. One's knowledge of Bhagavan's essential nature thus remains incomplete. Bhagavan's weeping, anger, eagerness to drink breast milk, and similar acts are neither material nor imaginary. They are His eternal natural quality of submission to love.
- The child Krishna's anger and tears are not theater or acting performed to please spectators; they are the sweet expression of Sri Krishna's inner childhood bhava. Bhagavan does not pretend. The thought, "Bhagavan did not really suffer; He was merely deceiving us,"
Original
किया था'--ऐसे विचारोंसे रस नष्ट हो जाता है। ऐसे विचारोंसे तो भगवान्की माधुरी एवं भक्तका वात्सल्य दोनों खो दिये जाते हैं।
१७--आन्तरिक भावकी बाह्य अभिव्यक्ति किसी दर्शक या अनुमोदककी अपेक्षा नहीं करती। आन्तरिक भावका स्वाभाविक विकास वहीं होता है, जहाँ जन-समूह नहीं होता। जन-समूहमें कारण उपस्थित होनेपर भी आन्तरिक भाव प्रकट नहीं होता। अकेलेमें निस्संकोच भावसे आन्तरिक भाव प्रकट होते हैं। किसीके असली स्वभावको जानना हो तो वह अकेलेमें क्या करता है, इसे देखना चाहिये; इससे उसका वास्तविक रूप प्रकट होगा। श्रीकृष्णने यशोदा मैयाके दूध उतारने चले जानेपर अकेलेमें क्रोध करके दहीके मटकेको फोड़ डाला था और भाग गये थे। यह दिखानेका नाट्य नहीं था, असली भाव था।
१८--मधुर लीला, प्रेमी पार्षदोंका अधिक जुटाव, रूप-माधुर्य और वेणु-माधुर्य--ये चार प्रकारके माधुर्य श्रीव्रजराजनन्दनमें विशेषरूपसे विद्यमान हैं और ये व्रजमें ही रहते हैं, उनके साथ मथुरा और द्वारका नहीं जाते।
१९--भगवान्के प्रेम-रहस्यको प्रेमी भक्त खोलना नहीं चाहते और न खुलवाना ही चाहते हैं।
२०--श्रीयशोदाजीके हृदयमें अपने पुत्र श्रीकृष्णके सिवा और कुछ रहता ही नहीं। प्रेम भावमय होता है। उनके हृत्-पटलपर भगवान् श्रीकृष्णका बाल-विग्रह सदा अंकित रहता है; क्योंकि उनका हृत्-पटल भावरस-आप्लावित है।
२१--भगवान्के जितने वस्त्र हैं, अलंकार हैं, अस्त्र-शस्त्रादि हैं, सब-के-सब दिव्य, चेतन एवं सच्चिदानन्दमय हैं और भगवत्स्वरूप हैं। वे वैसे अदृश्य रहते हैं, पर समय-समयपर किसी घरवालेके या भक्तके माध्यमसे प्रकट हो जाते हैं। यशोदा मैया जब श्रीकृष्णको कोई आभूषण आदि पहनाती हैं, तब भगवान्के वे अदृश्य आभूषण आदि किसी-न-किसी रूपमें उनके कोषागारमें प्रकट हो जाते हैं और उन्हीं आभूषणोंसे मैया उनका श्रृंगार करती हैं; किंतु भक्तको अथवा घरवालोंको यह ज्ञात नहीं होता कि भगवान्के दिव्य आभूषण प्रकट हुए हैं और वह उनके द्वारा उनका श्रृंगार कर रहा है।
२२--भगवान्की लीलाके सम्बन्धमें जिस समय कोई संदेह होता है,
English translation
destroys rasa. Such ideas make us lose both Bhagavan's sweetness and the devotee's parental affection.
-
The outward expression of an inner bhava does not require a spectator or approver. An inner bhava unfolds naturally where no crowd is present. In a crowd, even when its cause is present, the inner bhava may not manifest. In solitude it appears freely, without hesitation. To know someone's real nature, observe what that person does when alone; the true form will then be revealed. When Mother Yashoda went away to take the milk from the stove, Sri Krishna became angry while alone, broke the pot of yogurt, and fled. This was not theater staged for display; it was His genuine bhava.
-
Sweet lila, an abundance of loving associates, the sweetness of form, and the sweetness of the flute - these four kinds of sweetness are especially present in the Son of the king of Vraja. They remain in Vraja and do not accompany Him to Mathura or Dvaraka.
-
Loving devotees neither wish to disclose Bhagavan's secret of love nor wish others to have it disclosed.
-
Nothing dwells in Sri Yashodaji's heart except her son Sri Krishna. Love consists of bhava. Bhagavan Sri Krishna's child form is forever inscribed upon the tablet of her heart because that heart is flooded with the rasa of bhava.
-
All Bhagavan's garments, ornaments, weapons, and other possessions are divine, conscious, made of sat-chit-ananda, and forms of Bhagavan Himself. Ordinarily they remain invisible, but from time to time they manifest through a member of a household or a devotee. When Mother Yashoda adorns Sri Krishna with an ornament, Bhagavan's invisible ornaments somehow manifest within her treasury, and with those very ornaments she dresses Him. Yet neither the devotee nor the householder knows that Bhagavan's divine ornaments have manifested and that one is adorning Him with them.
-
Whenever doubt arises concerning Bhagavan's lila,
Original
उस समय वस्तुतः हम भगवान्को भगवान् नहीं मानते, उन्हें अपनी श्रेणीमें ले आते हैं; नहीं तो, कोई संदेह हो ही नहीं सकता। भगवान्का प्रत्येक कार्य, प्रत्येक वाणी देखनेमें विपरीत जान पड़नेपर भी तत्त्वतः सत्य है।
२३--भगवान्की लीला-कथा अत्यन्त रुचिकर, सबको समान सुख देनेवाली, किसी भी वस्तुकी अपेक्षा न रखनेवाली तथा अमोघ है।
२४--भगवान्से सम्बन्ध होते ही सब दोष मिट जाते हैं। भगवान्ने अपनी यह शक्ति लीला-कथामें छिपा रखी है। भगवान्ने कृपा करके अपनी लीला-कथा-माधुरी इसीलिये छोड़ रखी है कि जगत्के बहिर्मुख लोगोंका कल्याण हो। ऐसे लोगों (बहिर्मुखों)-से कहा जाय कि यम-नियम आदि करो तो कौन करेगा। पर कथामें कोई रोचक प्रसंग आ जाय तो उनका भी मन लग ही जाता है।
२५--अग्निको देखे नहीं, अग्निको समझे नहीं, पर अग्निसे स्पर्श हो जाय तो अग्निका वस्तुगुण दाहकता जला ही देता है और जलनेपर उसपर श्रद्धा अपने-आप हो जाती है। इसी प्रकार लीला-कथासे अपने-आप श्रद्धा प्राप्त हो जाती है।
२६--बिना पुण्यबलके, बिना भगवत्कृपाके भगवत्कथा सुननेको मिलती ही नहीं। जो तार्किक हैं, वे उसे व्यर्थ मानते हैं और जो गृहासक्त हैं, उन्हें कथा सुननेका भी अवकाश नहीं।
२७--भगवान्की लीला-कथाके लिये एक ही उपाय है--उसकी जो धारा आती है, उसके लिये अपने कानोंका मार्ग खोल दो। वह पीयूषधारा बिना बाधाके कानोंमें जाती रहे। वह धारा भीतर पहुँची कि उसने जन्म-जन्मान्तरके कूड़ेकी राशिको धो-बहा दिया। फिर आगकी आवश्यकता नहीं रहेगी और आग तो जलाकर भस्मका ढेर छोड़ देती है, पर यह इस प्रकारकी बाढ़ है कि सब चीजोंको दूर बहा देगी और साथ ही अन्तःकरणको बना देगी द्रवतामय। उसे श्रीकृष्णप्रेमका साम्राज्य बना देगी।
२८--जहाँ श्रोताके मनमें तर्क नहीं, विवाद नहीं, केवल रस पीनेकी इच्छा है और केवल उस रसको बढ़ानेके लिये ही प्रश्न है, वहीं वास्तवमें लीला-कथामें रस आता है।
English translation
we are not truly regarding Bhagavan as Bhagavan; we bring Him down into our own category. Otherwise no doubt could arise. Every act and every word of Bhagavan is true in essence, even when it appears contradictory.
-
Bhagavan's lila-katha is exceedingly delightful, bestows equal joy upon all, depends upon nothing, and never fails in its effect.
-
The instant something enters into relation with Bhagavan, all its faults disappear. Bhagavan has hidden this power within lila-katha. In His grace, He has left the sweetness of His lila-katha here so that people turned outward toward the world may be blessed. If such people are told to practice yama, niyama, and other disciplines, who will do so? But when an engaging episode appears in the sacred narrative, even their minds become absorbed.
-
One may neither have seen nor understood fire, but when one touches it, fire's inherent power to burn invariably burns; once burned, one naturally gains faith in it. In the same way, faith arises of itself through lila-katha.
-
Without the strength of merit and Bhagavan's grace, one never receives an opportunity to hear Bhagavan's sacred narrative. Logicians consider it useless, while those attached to the household have no leisure even to hear it.
-
There is only one method for Bhagavan's lila-katha: open the passage of your ears to its arriving current. Let that stream of nectar enter the ears without obstruction. The moment it reaches within, it washes away the heap of refuse accumulated over countless births. Fire will no longer be needed. Fire burns but leaves a mound of ash behind; this is a flood that carries everything far away and at the same time melts the inner being, transforming it into the kingdom of love for Sri Krishna.
-
Lila-katha is truly savored only where the listener's mind contains neither argument nor dispute, but solely the wish to drink rasa, and where questions are asked only to increase that rasa.
Original
२९--कथा--अन्तरंग रहस्य-कथा वहींपर प्रकट होती है, जहाँ वक्ताके मनमें स्वतः श्रोताकी रुचि एवं इच्छा देखकर वस्तु जाग्रत् हो जाती है। कहनेवालेके पास बहुत-सी बातें हैं, पर श्रोताकी रुचि न देखकर वे छिप जाती हैं; किंतु एक समुदाय वह होता है, जहाँ बैठनेसे वक्ताके मनमें नयी-नयी बातें उदय होती हैं। परीक्षित्की भाँति जहाँ श्रवणका आग्रह है तथा निरन्तर कथाश्रवण करनेपर भी जहाँ तृप्ति नहीं--खाये जायँ और भूखे, खाये जायँ और भूखे--ऐसे समुदायमें वक्ताके मनमें अन्तरंग नवीन-नवीन कथाओंकी स्फूर्ति होती रहती है।
३०--भगवान्की लीला-कथा ही ऐसी है कि वह कैसे भी कानोंमें जाय, पाप-तापको नष्ट कर देती है। पर जो श्रीकृष्णके भक्त हैं, प्रेमी हैं, उनके मुखसे यदि कथा सुननेका सौभाग्य मिल जाय, तब तो पाप-ताप रह ही नहीं सकते; क्योंकि उनका मन श्रीकृष्णके साथ जुड़ा रहता है। अतएव वे जो भी शब्द उच्चारण करते हैं, श्रीकृष्णकी प्रेरणासे ही।
३१--ज्ञानयोगसे भगवान्को ब्रह्म समझकर भजनेवाले संसारसे मुक्त होना चाहते हैं, अष्टांगयोगवाले समाधिमें स्थित होकर परमात्म-ज्योतिके दर्शन चाहते हैं, ऐश्वर्यज्ञानयुक्त भक्तलोग सामीप्यादि मुक्ति चाहते हैं। ये सब आत्महित चाहते हैं, श्रीकृष्णहितकी चिन्ता किसीके मनमें नहीं है। ये तो श्रीकृष्णको नित्य सुखमय मानते हैं। पर जो लोग श्रीकृष्णके साथ ममताके बन्धनसे बँधकर उनको पुत्र, सखा, प्राणबल्लभ आदि मानते हैं, वे अपने सारे सुखोंको भूलकर श्रीकृष्णके हितकी चिन्ता करते हैं। उनका अपना सुख-दुःख कुछ नहीं रहता। वे अहंको भूलकर केवल 'श्रीकृष्ण-सुख' रूप ही बन जाते हैं। श्रीकृष्ण भी ऐसे ममतावान् भक्तोंकी ममताके अनुरूप लीला करके दिव्य प्रेमरसका आस्वादन करते हैं। ऐसे प्रेमी भक्त धन्य हैं।
३२--भगवान् जिस-जिसके साथ मिलकर लीला करते हैं, वे सभी भगवान्के पार्षद हैं। पार्षदोंके दो भेद हैं--(१) अनुकूल पार्षद, (२) प्रतिकूल पार्षद। जो अनुकूल पार्षद हैं, वे लीलामें सहायता करते हैं मित्ररूपसे और जो प्रतिकूल पार्षद हैं वे सहायता करते हैं शत्रु-भावसे।
English translation
-
Sacred narrative - the intimate narrative of secret truths - reveals itself only where, upon seeing the listener's interest and longing, its substance spontaneously awakens in the speaker's mind. The speaker holds many things within, but when no interest is visible in the listener, they remain hidden. There are, however, assemblies where simply sitting among the listeners causes ever-new insights to arise in the speaker's mind. Where, as with Parikshit, there is an urgent longing to hear and no satisfaction even after hearing continuously - where one keeps eating and remains hungry, keeps eating and remains hungry - in such an assembly ever-new intimate narratives continually arise in the speaker's heart.
-
Such is Bhagavan's lila-katha that, however it enters the ears, it destroys sin and suffering. But if one is fortunate enough to hear it from the lips of Sri Krishna's loving devotees, sin and suffering cannot remain at all, for their minds are united with Sri Krishna. Therefore every word they utter is inspired by Sri Krishna.
-
Those who worship Bhagavan as Brahman through jnana-yoga wish to be freed from the world. Practitioners of ashtanga-yoga, established in samadhi, wish to behold the light of the Supreme Self. Devotees endowed with knowledge of divine majesty seek liberation such as nearness to Bhagavan. All seek their own welfare; none is concerned for Sri Krishna's welfare, for they regard Him as eternally filled with happiness. Those, however, who are bound to Sri Krishna by intimate possessiveness and regard Him as their son, friend, beloved of their life, or the like forget every happiness of their own and care only for Sri Krishna's good. No personal happiness or sorrow remains for them. Forgetting the ego, they become nothing but Sri Krishna's happiness. Sri Krishna too performs lilas suited to the intimate possessiveness of such devotees and savors divine prema-rasa. Blessed are those loving devotees.
-
Everyone with whom Bhagavan joins in lila is His associate. Associates are of two kinds: 1. favorable associates and 2. opposing associates. Favorable associates assist the lila as friends; opposing associates assist it through the mood of enmity.
Original
Braj Bhasha
दिव्यधाममें अनुकूल पार्षदोंके साथ लीला होती है। वहाँ प्रतिकूल पार्षद अचेतनभावसे रहते हैं।
३३--भगवान्की कृपाशक्ति इतनी बलवती है कि सारी शक्तियाँ उसका अनुगमन करती हैं। भगवान् भी उसके वशमें होकर भक्तके द्वारा नाना प्रकारके बन्धन स्वीकार करते हैं।
३४--भगवान्की जितनी लीलाएँ हैं, उनमें बाललीला परम उदार है। अन्य लीलाओंमें यदि भगवान् किसीको ज्ञान दे दें, राक्षसोंको मार दें अथवा राजाओंको राजा बना दें तो इसमें कोई बड़प्पन नहीं है। बड़ा बड़ा बन जाय, इसमें कोई बड़प्पन नहीं; क्योंकि वह बड़ा है ही। बड़ा छोटा बन जाय, इसमें ही बड़प्पन है। बाललीलामें भगवान्को अज्ञ बालक बनना पड़ता है, अज्ञ बालकोंके साथ स्वयं सम्मिलित होकर वैसी ही लीला करनी पड़ती है और इसीमें उदारता है।
३५--भगवान्के माता-पिता, आभूषण, धाम, लीला, वस्तु आदि सब भगवान्के ही स्वरूप हैं और सब नित्य हैं।
३६--भगवान्की लीलाओंका तत्त्व जाननेकी चेष्टा न करके उन लीला-कथाओंका गायन करें, श्रवण करें, ध्यान करें--हमारा यही कर्तव्य है।
निकुंजलीलाके दर्शनाधिकारी
प्रिया-प्रियतम नित करत बिहार। नित्य निकुंज परम सोभन सुचि, माया-गुन-गो-पार॥
नहिं तहँ रबि-ससि की दुति, नहिं तहँ भौतिक अन्य प्रकास। नित्य उदित दिव्याभा तनु की छाई रहत अकास॥
जिन की पद-नख-प्रभा ब्रह्म बनि ज्ञानीजन-मन छाई। जिन की ही सत्ता-प्रभुता सब जगमें रही समाई॥
जिन के हास-बिलास-रास-रस सब निरगुन हरि-रूप। मायिक गुन प्रबिसत न तहाँ, चिन्मय सब बस्तु अनूप॥
English translation
In the divine abode, lila takes place with the favorable associates. The opposing associates remain there in an unconscious state.
-
Bhagavan's grace-shakti is so powerful that every other power follows it. Bhagavan Himself comes under its sway and accepts many kinds of bonds imposed by His devotee.
-
Of all Bhagavan's lilas, the childhood lila is supremely generous. In other lilas, if Bhagavan gives knowledge to someone, slays demons, or makes kings into sovereigns, there is no special greatness in it. There is no greatness when the great becomes great, for He is already great. Greatness lies in the great becoming small. In childhood lila, Bhagavan must become an unknowing child, join other unknowing children, and perform lila just like theirs. Herein lies His generosity.
-
Bhagavan's parents, ornaments, abode, lila, possessions, and all else are forms of Bhagavan Himself, and all are eternal.
-
Our duty is not to strive to know the metaphysical essence of Bhagavan's lilas, but to sing, hear, and meditate upon their sacred narratives.
Those Qualified to Behold the Nikunja-Lila
The Beloved and Her Beloved sport eternally there; The eternal bower is supremely lovely and pure, beyond maya, the gunas, and the senses.
There shines neither sun nor moon, nor any other material light; The sky is forever suffused with the body's eternally risen divine radiance.
The splendor of Their toenails becomes Brahman and fills the sages' minds; Their existence and sovereignty alone pervade the whole universe.
Their smiles, delights, and the rasa of Their play are all the form of Hari beyond the gunas; No quality of maya enters there - every peerless thing is made of consciousness.