Original
Hindi
क्षर-अक्षर, अतीत दोनोंसे, पूर्ण पुरुष पुरुषोत्तम आप। प्रकृति-अधीश्वर निज मायासे प्रकटे हरण शोक-संताप॥ गोपीप्रेम, ज्ञान गीताका दिव्य परम देकर उपदेश। श्रद्धायुत हो करें सभी आचरण, दिया यह दिव्यादेश॥ जन्माष्टमी-महोत्सवका है परम लाभ यह सबका सार। शरणागत हो श्रद्धासे हम पालें इसे साध्य-अनुसार॥ श्रीराधा-माधव प्रार्थना Language: Braj Bhasha
राधा-माधव जुगल के प्रनवों पद-जलजात। बसे रहें मो मन सदा, रहै हरष उमगात॥ हरो कुमति सब ही तुरत, करो सुमति कौ दान। जातें नित लागौ रहै तुब पद-कमलनि ध्यान॥ राधा-माधव! करो मोहि निज किंकर स्वीकार। सब तजि नित सेवा करों जानि सार कौ सार॥ राधा-माधव! जानि मोहि निजजन अति मतिहीन। सहज कृपा तैं करो निज नित सेवा मैं लीन॥ राधा-माधव! भरो तुम मेरे जीवन माझ। या सुख तैं फूल्यौ रहां भूलि भोर अरू साँझ॥ तन-मन-मति सब में सदा लखौं तिहारो रूप। मगन भयौ सेवौं सदा पद-रज परम अनूप॥ राधा माधव चरन रति रस के पारावार। बूड़यो, नहिं निकसौं कबहुूँ पुनि बाहर संसार॥
English translation
You are the perfect Person, Puruṣottama, transcending both the perishable and the imperishable. Lord of nature, You manifest through Your own māyā to remove grief and affliction.
You bestowed the divine supreme teaching of the gopīs' love and the wisdom of the Gītā, and gave this sacred command: let everyone receive it with faith and embody it in life.
This is the highest fruit and very essence of the Janmāṣṭamī festival: with faith and surrender, let us follow this teaching according to our capacity.
Śrī Rādhā-Mādhava
Prayer
I bow to the lotus feet of the divine pair Rādhā-Mādhava; may They dwell forever in my heart, where joy wells up without end.
Quickly remove every crooked thought and grant me true understanding, so that my mind may remain absorbed in meditation upon Your lotus feet.
Rādhā-Mādhava, accept me as Your servant; forsaking all else, may I serve You forever, knowing this to be the essence of every essence.
Rādhā-Mādhava, regard this witless soul as Your own; through Your spontaneous grace, immerse me in Your eternal service.
Rādhā-Mādhava, fill the whole of my life; may I bloom in that happiness, forgetting both morning and evening.
May I behold Your form forever in body, mind, and understanding; absorbed in service, may I cherish the incomparable dust of Your feet.
Let me plunge into the boundless ocean of loving rasa at Rādhā-Mādhava's feet, never to emerge again into the outer world.
Original
Hindi
श्रीराधा-माधवकी एकरूपता राधा-कृष्ण स्त्री-पुरुष नहीं है। हमारी तरहसे कर्मसे पैदा होनेवाले पांचभौतिक देहधारी जीव नहीं हैं। वे साक्षात् सच्चिदानन्दघनस्वरूप हैं और एक ही लीलाके लिये दो रूपोंमें प्रकट हैं। “राधा श्रीकृष्णकी स्वरूपभूता शक्ति हैं। राधा श्रीकृष्ण हैं, श्रीकृष्ण राधा हैं। राधा भगवान् श्रीकृष्णकी स्त्री नहीं हैं, राधा भगवान् हैं। भगवान् ( श्रीकृष्ण) राधाके पति नहीं, भगवान् राधा हैं। “और राधा-कृष्ण स्त्री-पुरुष भी हैं, पति-पत्नी भी हैं, प्रकृति-पुरुष भी हैं, पुरुषोत्तम भी हैं, दोनों एक ही हैं, दोनोंकी महिमा कौन जान सकता है।
कृष्ण शक्तिमय, शक्ति राधिका--चिन्मय एक तत्त्व भगवान। नित्य अनादि अनन्त अगोचर अमल अनामय सत्य महान॥ त्रिगुणरहित भगवद्गुणमय शुचि सच्चिन्मय आनन्द शरीर। लीलामय, लीला, लीला-रत, दो तनु दिव्य नित्य अशरीर॥ श्रीराधा-कृष्ण एक ही तत्त्व हैं प्रिय महोदय ! सप्रेम हरिस्मरण। आपका कृपापत्र मिला। उत्तरमें निवेदन है कि श्रीराधा तथा श्रीकृष्ण वस्तुत: एक ही तत्त्वके दो नाम-रूप हैं। इनका नित्य अभेदरूप सम्बन्ध है। अत: इनके विवाह होने, न होनेका प्रश्न ही नहीं उठता। विवाह तो लौकिक जीवोंमें होता है। तथापि ब्रह्मवैवर्तपुराणमें इनके विवाहकी बात भी आती है। इनकी लीला नित्य है और नित्य ही ये अपने ही एक तत्त्वके दो स्वरूपोंमें लीला-विहार करते रहते हैं। समस्त दिव्य धामोंमें प्रमुख सच्चित्-परमानन्दमय गोलोकधाम है, वही समस्त ब्रह्माण्डका आत्मा है। उसीसे अनन्त ब्रह्माण्ड नित्य अनुप्राणित होते रहते हैं। वह नित्य सच्चिदानन्दमय परधाम सबसे विलक्षण और सर्वोपरि होनेपर भी सर्वत्र व्याप्त और सबमें स्थित है। इतनेपर भी उसकी पादविभूतिके एक अंशमें ही समस्त प्राकृत
English translation
The Unity of Śrī Rādhā-Mādhava
Rādhā and Kṛṣṇa are not a woman and a man in the ordinary sense. They are not embodied beings like us, born through karma and made of the five material elements. They are the concentrated form of being, consciousness, and bliss, manifest in two forms for the sake of a single līlā.
Rādhā is the intrinsic power of Śrī Kṛṣṇa. Rādhā is Śrī Kṛṣṇa, and Śrī Kṛṣṇa is Rādhā. Rādhā is not merely Bhagavān Śrī Kṛṣṇa's wife; Rādhā is Bhagavān. Bhagavān Śrī Kṛṣṇa is not merely Rādhā's husband; Bhagavān is Rādhā. And yet Rādhā and Kṛṣṇa are woman and man, wife and husband, Prakṛti and Puruṣa, and Puruṣottama. Both are one. Who can know Their glory?
Kṛṣṇa is the possessor of power and Rādhikā is that power - one conscious divine reality. Eternal, beginningless, endless, beyond perception, stainless, free from affliction, true and supreme.
Beyond the three guṇas yet filled with divine qualities, Their pure conscious bodies are bliss itself. The ground of līlā, līlā itself, and absorbed in līlā: two eternal divine forms, untouched by material embodiment.
Śrī Rādhā and Kṛṣṇa Are One Reality
Dear Sir, loving remembrance of Hari. I received your gracious letter. In reply, I submit that Śrī Rādhā and Śrī Kṛṣṇa are in truth two names and forms of a single reality. Their relationship is one of eternal nondifference. The question of whether They were married therefore does not truly arise, for marriage belongs to worldly beings. Nevertheless, the Brahma-vaivarta Purāṇa also relates Their marriage.
Their līlā is eternal. They forever delight in līlā as two forms of Their one being. Foremost among all divine abodes is Goloka, made of pure being, consciousness, and supreme bliss; it is the very Self of the entire cosmos, and from it infinite universes are eternally animated. Though that everlasting abode of being, consciousness, and bliss is unique and supreme, it pervades all and dwells within all. Yet all material worlds together come to an end within only a portion of its one-quarter manifestation.
Original
लोकोंकी परिसमाप्ति हो जाती है। इनसे सर्वथा अस्पृष्ट जो त्रिपादविभूति है, वह अप्राकृत सच्चिदानन्दमय परमधाम है। वही साकेत, बैकुण्ठ, कैलास आदि परधामोंके रूपमें भक्तोंके अनुभवोंमें आता है। उस परमोज्ज्वल, परम मधुर, परम कल्याणमय, परम सुन्दर, सर्वातिशायी नित्य गोलोकधाममें ही वृन्दावन, मथुरा, गोकुल, नन्दग्राम, बरसाना, गिरिराज तथा विरजा और यमुना आदि दिव्य शाश्वत प्रदेश हैं। हमारा यह मर्त्यधाम पार्थिव है, ठोस है; यहाँ एकमें दूसरा नहीं रह सकता। जहाँ काशी है, वहाँ प्रयाग नहीं है--दोनों पृथक्-पृथक् हैं; परंतु दिव्य सच्चित्-परमानन्दमय धाम इस प्रकारका जड तथा ठोस नहीं है; वह कैसा है, इसे वाणीसे नहीं समझाया जा सकता। परंतु इतना जान लेना चाहिये कि भगवान्की भाँति ही वह सर्वशक्तिसम्पन्न, सर्वाधार, दिव्य, प्रकाशमय, तेजोमय, नित्य सत्य भावमय है। उसीमें समस्त दिव्य लोकोंका सत्य स्फुरण है। वे साकेत, वैकुण्ठ, कैलास आदि भेदोंसे सत्य-सत्य ही अनेक होते हुए सत्य-सत्य एक ही हैं। उसी परतम गोलोकधामकी अधीश्वरी श्रीराधारानी हैं, जो श्रीकृष्णसे नित्य अभिन्न होनेपर भी श्रीकृष्णको नित्य परमानन्द प्रदान करनेवाली उनकी ह्लादिनी शक्ति हैं। श्रीकृष्णके स्वरूपका आधार वे हैं और श्रीकृष्ण उनके स्वरूपके आधार हैं। वे नित्य प्रिया- प्रियतम हैं। कभी एक क्षणके लिये भी उनका वियोग नहीं होता। पर यह प्रिया-प्रियतमभाव कैसा है, इसे समझनेके लिये कोई भी लौकिक दृष्टान्त समीचीन और उपयुक्त नहीं है। जैसे भगवान् सर्वविलक्षण, निरुषाधि और अतुलनीय तथा अचिन्त्य हैं, वैसे ही यह प्रिया-प्रियतमभाव भी अतुलनीय और अचिन्त्य है। इस प्राकृत जगत्में जो इन सबका अवतरण हुआ था, कहा गया है कि वह इनके दिव्य राज्यमें इनकी एक स्वप्नलीला थी । विचित्र-लीलासम्पादिनी भगवान्की योगमाया सदा लीलावैचित्रयके आयोजनमें ही लगी रहती है। प्रिया-प्रियतम निकुंजमें शयन कर रहे हैं। इसी समय प्रिया श्रीराधारानीके सामने योगमाया एक दृश्य उपस्थित करती हैं। श्रीजीको स्वप्न होता है-मैं भारतमें श्रीवृषभानुपुरीमें कीर्तिदा माताके अंकमें बालिकारूपसे प्रकट हुई हूँ , इत्यादि। स्वप्न मनका संकल्प है। श्रीजी सदा सत्य-संकल्प हैं; अतः उनके
English translation
The three-quarter manifestation, wholly untouched by those worlds, is the nonmaterial supreme abode made of being, consciousness, and bliss. Devotees experience that same abode as Sāketa, Vaikuṇṭha, Kailāsa, and the other transcendent realms. Within supremely radiant, sweet, auspicious, beautiful, all-surpassing, eternal Goloka are the divine and everlasting regions of Vṛndāvana, Mathurā, Gokula, Nandagrāma, Barsānā, Girirāja, Virajā, Yamunā, and others.
Our mortal realm is earthly and solid; one place cannot occupy another. Where Kāśī stands, Prayāga does not, for the two are separate. But the divine abode of being, consciousness, and supreme bliss is neither inert nor solid in this way. Words cannot explain what it is. One should know only that, like Bhagavān, it is omnipotent, the support of all, divine, luminous, radiant, eternally real, and constituted of spiritual being. In it all divine worlds truly shine forth. Though genuinely many as Sāketa, Vaikuṇṭha, Kailāsa, and other realms, they are genuinely one.
Śrī Rādhārāṇī is the sovereign of that highest Goloka. Though eternally nondifferent from Śrī Kṛṣṇa, She is His hlādinī potency, forever bestowing supreme bliss upon Him. She is the ground of Śrī Kṛṣṇa's being, and Śrī Kṛṣṇa is the ground of Hers. They are the eternal Beloved and Lover and are never separated, even for an instant. No worldly analogy can properly explain this relationship. As Bhagavān is utterly unique, unconditioned, incomparable, and inconceivable, so too is this bond of Beloved and Lover.
Their descent into the material world is said to have been a dream-līlā within Their divine realm. Bhagavān's Yogamāyā, who brings wondrous līlās to fulfilment, is forever arranging fresh variety in divine play. The Beloved and Her Lover are resting in a bower. At that moment Yogamāyā presents a vision before Śrī Rādhārāṇī. Śrījī dreams: "In India, at Vṛṣabhānupurī, I have appeared as a little girl upon Mother Kīrtidā's lap," and so forth. A dream is a resolve of the mind. Śrījī's resolve is eternally true; therefore, in accordance with that resolve, the līlā of Her appearance began to unfold at Vṛṣabhānupurī in India's Vraja-maṇḍala.
Original
उस संकल्पके अनुसार भारतवर्षके ब्रजमण्डलान्तर्गत वृषभानुपुरीमें उनके प्रादुर्भावकी लीला सम्पन्न होने लगी। इसी प्रकार योगमायाके संकेतसे श्रीकृष्णका भी संकल्पसे ही अवतरण हुआ। यहाँकी इस लीलामें श्रीकृष्ण ग्यारह वर्षकी आयुतक ही ब्रजमें विराजे। श्रीजीकी आयु भी लगभग इतनी- सी ही थी। कहते हैं कि वे श्रीकृष्णसे पंद्रह दिन छोटी थीं। इसी बाल्यकालमें ब्रजमें इन दोनोंमें प्रथम दर्शन, पूर्वराग, संयोग आदिकी समस्त रसलीलाएँ सम्पन्न हुईं। लोकदृष्टिमें इनकी सगाईकी चर्चा चल रही थी। किसी-किसी भक्तने इनके विवाहका भी वर्णन किया है। हमारे पास एक पुरानी हस्तलिखित पुस्तक है, जिसमें बड़ी सुन्दर विवाह-लीलाका सचित्र वर्णन है। ब्रह्मवैवर्तपुराणके अनुसार भी लोगोंकी दृष्टि बचाकर साक्षात् श्रीत्रह्माजीने वृन्दावनमें सखियोंके सामने इन शाश्वत प्रिया-प्रियतमका विवाह भी करवा दिया था। फिर श्रीकृष्ण मथुरा पधारे और तदनन्तर द्वारका गये। तत्त्वत: श्रीकृष्णस्वरूपिणी नित्य-कृष्णसंगिनी श्रीकृष्णप्रिया श्रीराधारानी प्रेमयोगिनी विरहिणीका प्रेमानुरागमय जीवन बिताने लगीं । अवतार-लीला सम्पन्न होनेमें यहाँके परिमाणके अनुसार लगभग सवा सौ वर्ष लग गये। तत्पश्चात् परमधाम-गमनसे पूर्व ही भगवान् श्रीकृष्णने ब्रजमें आकर समस्त गोप-गोपियोंको तथा ब्रज-मण्डलको गोलोकधाममें भेज दिया। इतना सब देख चुकनेपर श्रीराधाजीका स्वप्न भंग हुआ। उन्होंने देखा--'मेरी आँख लग गयी, इतनेमें ही क्षणभरमें मैंने यह स्वप्न देख लिया था। वस्तुतः तो मैं प्रियतम श्रीकृष्णके पास ही हूँ। न कहीं गयी न आयी।!' श्रीकृष्ण तथा अन्य सबने भी लीलानुरोधसे यही अनुभव किया। यह एक प्रसंगकी कथा है। कहनेका तात्पर्य इतना ही है कि श्रीराधा-कृष्ण नित्य सनातन परस्पर-अभिन्न-प्रिया-प्रियतम हैं। इनका स्वरूप अनिर्वचनीय है--अचिन्त्य है। इनकी परम कृपासे ही उसका किसी-किसीको कहीं कुछ आभास मिलता है। उनका आदर्श और महत्त्व ये ही लोग जानते हैं। आपकी कृपासे पत्रका उत्तर लिखनेके बहाने प्रिया-प्रियतमकी पवित्र स्मृति हुई, इसके लिये मैं आपका कृतज्ञ हूँ। शेष भगवत्कृपा।
English translation
In the same way, at Yogamāyā's indication, Śrī Kṛṣṇa descended through His own resolve. In this earthly līlā He remained in Vraja only until the age of eleven. Śrījī was nearly the same age and is said to have been fifteen days younger than Śrī Kṛṣṇa. During this very childhood, all Their rasa-filled līlās in Vraja - first sight, the awakening of love before union, meeting, and the rest - were accomplished.
People spoke of Their betrothal. Some devotees also described Their marriage. I possess an old handwritten book containing a beautiful illustrated account of the wedding līlā. According to the Brahma-vaivarta Purāṇa, Śrī Brahmā himself, concealed from public view, solemnised the marriage of the eternal Beloved and Her Lover in Vṛndāvana before the sakhīs.
Śrī Kṛṣṇa then went to Mathurā and afterward to Dvārakā. Śrī Rādhārāṇī - in truth Śrī Kṛṣṇa's own essential form, His eternal companion and beloved - lived the love-filled life of a yoginī of prema in separation. Measured by earthly time, the avatāra-līlā took about one hundred and twenty-five years to conclude. Before departing for the supreme abode, Bhagavān Śrī Kṛṣṇa returned to Vraja and sent all the gopas, gopīs, and the whole of Vraja-maṇḍala to Goloka.
After witnessing all this, Śrī Rādhā awoke from Her dream. She saw: "My eyes closed, and in that instant I dreamed all of this. In truth I am here beside My beloved Śrī Kṛṣṇa. I neither went anywhere nor returned." In accordance with the līlā, Śrī Kṛṣṇa and all the others experienced the same.
This is one traditional account. Its purport is simply that Śrī Rādhā and Kṛṣṇa are the eternal, beginningless Beloved and Lover, forever nondifferent from one another. Their nature is indescribable and inconceivable. Only through Their supreme grace does someone, somewhere, receive a faint glimpse of it. Such souls alone know Their ideal and greatness.
By your kindness, answering your letter has given me a sacred remembrance of the divine Beloved and Her Lover, and for this I am grateful. The rest rests with Bhagavān's grace.
Original
Braj Bhasha
दिव्य युगल
परम प्रेम-आनंदमय दिव्य जुगल रस-रूप। कालिंदी-तट कदँब-तल सुषमा अमित अनूप॥ सुधा-मधुर-सौंदर्य-निधि छलकि रहे अँग-अंग। उठत ललित पल-पल बिपुल नव-नव रूप-तरंग॥ प्रगटत सतत नवीन छबि दोऊ होड़ लगाय। हार न मानत जदपि, पे दोऊ रहै बिकाय॥ नित्य छबीली राधिका, नित छबिमय ब्रजचंद। बिहरत वृन्दाविपिन दोउ लीला-रत स्वच्छंद॥ श्रीयुगल-तत्त्व और उनसे प्रार्थना Language: Hindi
ब्रह्म, ब्रहकी शक्ति नित्यमें नहीं कभी रंचक भी भेद। जो वह, वही तुम्हीं हो, है निश्चय दोनोंमें नित्य अभेद॥ १॥ शक्ति न हो तो कहीं रहेगा कभी न शक्तिमानका रूप। शक्तिमानके बिना शक्तिको कहीं न होगा स्थान अनूप॥ २॥ शक्ति प्राण है शक्तिमानका, शक्तिमान है शक्ति-प्राण। दोनोंसे दोनोंकी सत्ता है, अन्यथा उभय निष्प्राण॥३॥ नहीं कभी होता असंग, चिन्मात्र ब्रहासे विश्व-विकास। पराशक्तिके समाश्रयणसे ही होता सब भाँति प्रकाश॥ ४॥ कारण-रूप जगत्की है वह परमोत्कृष्ट पूर्ण पर-शक्ति। इसीलिये हरि-हर-ब्रह्मा सब देव कर रहे उनकी भक्ति॥ ५॥ जगकी बात अलग, उन तीनोंका भी जो निज अस्तित्व। एकमात्र कारण है उसमें, नित परिपूर्ण शक्तिका तत्त्व॥ ६॥ शक्ति बिना शिव ' शव ' हो जाते, विष्णु ' अविष्णु' रमासे हीन। हो अभाव यदि ब्रह्म-शक्तिका, विधि ' अशक्त ' हो जाते दीन ॥ ७॥
English translation
The Divine Pair
The divine Pair, filled with supreme love and bliss, are rasa embodied; beneath a kadamba on Kālindī's bank, Their boundless beauty is beyond compare.
Treasure-houses of nectar-sweet beauty, every limb overflows; each moment graceful, abundant waves of ever-new loveliness arise.
Both reveal ever-new beauty, as though competing with one another; neither accepts defeat, yet each remains wholly sold to the other.
Rādhikā is eternally lovely, and the Moon of Vraja forever beauty itself; the two roam freely through Vṛndāvana's forest, absorbed in līlā.
The Reality of the Divine Pair and a Prayer to Them
Between Brahman and Brahman's eternal power there is never the slightest difference; what Brahman is, You are: the two are certainly and eternally one. (1)
Without power, how could the form of its possessor remain anywhere? Without the possessor of power, where could power itself find a place? (2)
Power is the life of its possessor, and the possessor is the life of power; each has being through the other - otherwise both would be lifeless. (3)
The universe never unfolds from pure consciousness-Brahman in isolation; every manifestation occurs only through reliance upon the supreme Power. (4)
She is the perfect and supreme transcendent Power, the causal form of the world; therefore Hari, Hara, Brahmā, and all the gods worship Her. (5)
Quite apart from the world, even the individual existence of those three has but one cause: the reality of the eternally perfect Power. (6)
Without Śakti, Śiva becomes a śava, a corpse; without Ramā, Viṣṇu becomes "not Viṣṇu"; if Brahmā's power were absent, the Creator would become powerless and forlorn. (7)
Original
Hindi
राधे बिना कृष्ण 'आधे' हैं, सीताहीन राम 'अति दीन '। नहीं 'देव' हो कोई, वह यदि हो 'देवत्व-शक्ति' से हीन॥ ८ ॥ 'भगवत्ता' से रहित नहीं माना जाता कोई भगवान। शक्तिरहित समझा जाता है इसी भाँति सब मृतक-समान॥ ९ ॥ जगन्नियामकत्व, शुचि सच्चित्-आनन्दत्व नित्य निर्बाध। सृजन-स्थिति-संहार जगत्-कर्तृत्व, नित्य ईशत्त्व अगाध॥ १०॥ पृथक्-पृथक् हैं दोनोंमें पर तनिक न अनुपपत्तिका दोष। एक तत्त्व दोनों स्वरूपतः नित्य निरन्तर अविचल ठोस॥ ११॥ एक बने दो लीला-रत रहते नित शक्ति, शक्ति-आधार। विविध खेल रचते, होते अति मुदित एकको एक निहार॥ १२॥ नहीं पुरुष तुम, नहीं नारि हो, नहीं नपुंसक, सर्वातीत। तदपि सर्वमय सदा तुम्हीं हो; तुम ही पुरुष नारि सुपुनीत॥ १३॥ मूलप्रकृति राधा तुम, दुर्गा, लक्ष्मी, शुभ सावित्रीरूप। सरस्वती, गंगा, तुलसी तुम दिव्यशक्ति सब भाँति अनूप॥ १४॥ स्वाहा, स्वधा, दक्षिणा, षष्ठी, मनसा, पुष्टि, तुष्टि हो स्वस्ति। नहीं तुम्हारे बिना कहीं कुछ; तुम्हीं नास्ति हो, तुम ही अस्ति॥ १५॥ करुणा-सुधामयी देवी! तुम परम मनस्विनि, अमित उदार। राधा-रूप-चरण-रज दे निज करो तुरंत कृपा-विस्तार॥ १६॥ युगलतत्त्वकी एकता जैसे अग्नि और अग्निकी दाहिका-शक्ति, सूर्य और सूर्यकी किरणें, चन्द्रमा और चन्द्रमाकी चाँदनी एवं जल और जलकी शीतलता सदा एक हैं, इनमें कभी कोई भेद नहीं है, उसी प्रकार शक्तिमान् और शक्तिमें कोई भेद नहीं है। जैसे अग्निशक्ति अग्निस्वरूपके आश्रयके बिना नहीं रहती और जैसे अग्निस्वरूप अग्निशक्तिके बिना सिद्ध ही नहीं होता, उसी प्रकार शक्ति और शक्तिमान्का एकत्व-सम्बन्ध है। वह नित्य पुरुषरूप है और नित्य ही
English translation
Without Rādhā, Kṛṣṇa is only "half"; without Sītā, Rāma is utterly bereft. No one remains a deva if deprived of the power of divinity. (8)
No Bhagavān can be conceived as lacking divine sovereignty; one bereft of power is likewise regarded as no better than dead. (9)
Rule over the universe; pure, unhindered being-consciousness-bliss; creation, preservation, and dissolution; agency in the cosmos; eternal and unfathomable lordship - (10)
these belong distinctly to both, without the least contradiction; for in essential being the two are one reality, eternally firm and unchanging. (11)
The one becomes two: Power and the Ground of power, forever absorbed in līlā; They devise many sports and rejoice deeply as each beholds the other. (12)
You are neither man nor woman nor neuter, but transcend them all; yet You forever pervade all, and You alone are the holy man and woman. (13)
You are Rādhā, the primal Prakṛti; You are Durgā, Lakṣmī, and auspicious Sāvitrī; You are Sarasvatī, Gaṅgā, and Tulasī - the incomparable divine Power in every form. (14)
You are Svāhā, Svadhā, Dakṣiṇā, Ṣaṣṭhī, Manasā, Puṣṭi, Tuṣṭi, and Svasti; nothing exists without You: You are nonbeing and You are being. (15)
O goddess filled with the nectar of compassion, supremely resolute and infinitely generous, quickly extend Your grace and grant me the dust of the feet of Your Rādhā-form. (16)
The Unity of the Divine Pair
Fire and its power to burn, the sun and its rays, the moon and its moonlight, water and its coolness are forever one; no difference ever exists between them. In the same way, no difference exists between the possessor of power and power itself. Just as fire's power cannot exist without fire as its support, and fire cannot be established as fire without its burning power, so power and its possessor share a relation of unity. That one is eternally the masculine form and eternally the feminine form.
Original
नारी-स्वरूप। ऐसे दो होते हुए ही वे नित्य एक हैं। स्वरूपत: कभी दो होकर रह ही नहीं सकते। एकके बिना एकका अस्तित्व ही नहीं रहता। पराशक्ति परब्रह्म शक्तिमान्के आश्रय बिना नहीं रहती; इसलिये वे शक्तिमान् “परमात्मस्वरूपा' ही हैं। इसी प्रकार शक्तिमान् परब्रह्म पराशक्तिके कारण ही शक्तिमान् हैं, इसलिये वे नित्य “पराशक्तिरूपा' ही हैं। इन दोनोंमें भेद मानना ही भ्रम है। परंतु इस प्रकार नित्य अभिन्न होनेपर भी इनमें प्रधानता शक्तिकी ही है। *सच्चिदानन्द्घन' सर्वातीत तत्त्व भी 'सच्चिदानन्द-शक्ति' का अभाव हो तो 'शून्य' रह जाता है। इसलिये उसका सतू-तत्त्व सत्-शक्तिसे, चित्-तत्त्व चित्-शक्तिसे और आनन्द-तत्त्व आह्नादिनी-शक्तिसे ही स्वरूपतः सिद्ध है। परमात्माकी इन्हीं शक्तियोंको संधिनी, संवित् और ह्ादिनी-शक्ति भी बतलाया गया है। अपनी जिस स्वरूपाशक्तिके द्वारा भगवान् सबको सत्ता देते हैं, उस शक्तिका नाम 'संधिनी ' है; जिसके द्वारा ज्ञान या प्रकाश दिया जाता है, वह 'संवित्' शक्ति है और स्वयं नित्य अनाद्यनन्त परमानन्दस्वरूप होकर भी जिस शक्तिके द्वारा अपने आनन्दस्वरूपकी जीवोंको अनुभूति कराते हैं तथा स्वयं भी आत्मस्वरूप विलक्षण परमानन्दका साक्षात्कार करते हैं, उस आनन्दमयी स्वरूपाशक्तिका नाम ह्ादिनीशक्ति है। यह परमाश्चर्यमयी नित्य परमानन्दस्वरूपा ह्लादिनीशक्ति ही स्नेह, प्रणय, मान, राग, अनुराग, भाव और महाभावरूपमें भक्ति या प्रेम-शब्द- वाच्य होकर परम प्रेमसुधाका प्रवाह बहाती है और उसमें अवगाहन करके भक्त तथा भगवान् दोनों ही परमानन्दका अतृप्त पान करते हैं। यह सब शक्तिका ही चमत्कार है। भगवान् विष्णु, भगवान् शंकर, भगवान् राम, भगवान् श्रीकृष्ण तथा अन्यान्य बड़े-छोटे किसीकी भी उपासना शक्तिरहित रूपमें हो ही नहीं सकती। जो शक्ति विष्णुको विष्णु, जो शक्ति शिवको शिव, जो शक्ति रामको राम और जो शक्ति श्रीकृष्णको श्रीकृष्ण बनाये हुए हैं, जिनके बिना उनकी स्वरूप-सत्ता ही नहीं रहती, उन शक्तियोंके बिना जब वे
English translation
Only as these two are They eternally one; in essential being They can never remain two. Without either, the other has no existence.
The supreme Power does not exist without the support of powerful Parabrahman; therefore She is herself of the nature of the Supreme Self. In the same way, powerful Parabrahman is powerful only because of the supreme Power; therefore He is eternally of the nature of that Power. To imagine a difference between Them is delusion. Yet even within this eternal nondifference, Power holds primacy.
Even the transcendent reality called concentrated being-consciousness-bliss would remain a void without the power of being-consciousness-bliss. Its aspect of being is established through the power of being, its aspect of consciousness through the power of consciousness, and its aspect of bliss through the hlādinī power.
These powers of the Supreme are also called sandhinī, saṁvit, and hlādinī. The intrinsic power by which Bhagavān gives existence to all is sandhinī. The power by which He gives knowledge or illumination is saṁvit. Though He is Himself the eternal, beginningless, endless form of supreme bliss, the blissful intrinsic power through which He allows souls to experience His bliss and Himself relishes the extraordinary supreme bliss of His own being is called hlādinī.
This eternally supremely blissful and wondrous hlādinī power flows as the nectar of supreme love. Expressed by the words bhakti and prema, it unfolds as affection, intimacy, loving pique, passion, deepening attachment, bhāva, and mahābhāva. Immersed in that stream, both devotee and Bhagavān drink supreme bliss without ever reaching satiety. All this is the wonder of Power.
Viṣṇu, Śaṅkara, Rāma, Śrī Kṛṣṇa, or any other divine figure, great or small, cannot possibly be worshipped in a form devoid of power. The power that makes Viṣṇu Viṣṇu, Śiva Śiva, Rāma Rāma, and Śrī Kṛṣṇa Śrī Kṛṣṇa is inseparable from Their very existence.
Original
शक्तिमानू रूप ही नहीं रहते, तब उनकी अकेलेकी--'शक्तिरहित शक्तिमान्' की उपासना कैसे हो सकती है। शक्ति न रहनेपर तो उनका स्वरूप ही नहीं रहेगा। शक्तिको साथ माना जाय या न माना जाय, उपासनामें शक्तिका विग्रह साथ रखा जाय या न रखा जाय, जब उपासना होगी तब शक्ति साथ रहेगी ही। उसके बिना उपास्य तथा उसकी उपासना सम्भव ही नहीं। इसी प्रकार अकेली पराशक्तिकी भी उपासना नहीं हो सकती। जब शक्ति शक्तिमान्में ही निवास करती है, तब शक्तिकी उपासनासे शक्तिमानूकी उपासना भी स्वतः ही हो जायगी। पुरुषरूप शक्तिमान्की उपासना करनेवाले स्वाभाविक ही शक्तिकी उपासना करते हैं, चाहे अपनी जानमें न करें। और इसी प्रकार शक्तिकी उपासना करनेवाले भी शक्त्याधार शक्तिमान्की उपासना करते हैं। अतएवं मुख्य या गौण भेदसे किसी भी शक्तिमान् या शक्तिकी उपासना की जाय, यदि उसमें अनन्यभाव है तो वह एकमात्र सच्चिदानन्द-तत्त्वकी ही उपासना है। तथापि पृथक्-पृथक् रूपोंमें तथा विभिन्न नामोंसे शक्तिकी उपासना की जाती है। वैष्णवजन भगवती लक्ष्मीकी, भगवती सीताकी, भगवती राधाकी उपासना करते ही हैं। शैव भगवती उमा-सतीकौ-दुर्गाकी उपासना करते हैं और इसी प्रकार शाक्त भी भगवान् शिव तथा भैरवकी उपासना करते हैं। विशेष-विशेष अवसरोंपर भगवान् स्वयं उपदेश देकर भगवती देवीकी उपासना अपने भक्तोंसे करवाते हैं और भगवती स्वयं उपदेश देकर भगवान्की उपासना करवाती हैं तथा इससे उन्हें बड़ी प्रसन्नता प्राप्त होती है। भगवान् रामकी उपासनासे सीताको, भगवान् श्रीकृष्णकी उपासनासे राधाको, भगवान् श्रीविष्णुकी उपासनासे लक्ष्मीको और भगवान् श्रीसदाशिवकी उपासनासे पार्वतीको एवं इसी प्रकार भगवती सीताकी उपासनासे श्रीरामको, भगवती राधाकी उपासनासे श्रीकृष्णको, भगवती लक्ष्मीकी उपासनासे श्रीविष्णुको और पार्वतीकी उपासनासे श्रीमहादेवको अनिर्वचनीय सुखकी प्राप्ति होती है। उपासनामें इष्टका रूप एक होना चाहिये। यह परम आवश्यक है।
English translation
If without those powers They do not even remain possessors of power, how could one worship Them alone as "powerful beings without power"? Without power, Their very form would cease to be.
Whether or not the worshipper consciously acknowledges Power, and whether or not an image of Power is placed beside the Lord during worship, Power is necessarily present whenever worship takes place. Without Her, neither the worshipped Lord nor the act of worship is possible.
In the same way, the supreme Power cannot be worshipped alone. Since Power dwells in the possessor of power, worshipping Power naturally worships Her possessor as well. Those who worship the masculine possessor of power inevitably worship His power, whether or not they know it; and those who worship Power also worship the possessor who is Her ground. Thus, whether one worships Power or Her possessor as primary or secondary, if the devotion is exclusive, it is worship of the one reality of being, consciousness, and bliss.
Nevertheless, Power is worshipped in distinct forms and under different names. Vaiṣṇavas worship Bhagavatī Lakṣmī, Sītā, and Rādhā. Śaivas worship Bhagavatī Umā, Satī, Kālī, and Durgā; Śāktas likewise worship Bhagavān Śiva and Bhairava. On particular occasions Bhagavān Himself instructs His devotees to worship the Goddess, and the Goddess Herself directs them to worship Bhagavān, taking great delight in it.
Worship of Bhagavān Rāma gives Sītā indescribable happiness; worship of Śrī Kṛṣṇa delights Rādhā; worship of Viṣṇu delights Lakṣmī; and worship of Sadāśiva delights Pārvatī. Conversely, worship of Bhagavatī Sītā gives Śrī Rāma indescribable happiness; worship of Rādhā delights Śrī Kṛṣṇa; worship of Lakṣmī delights Viṣṇu; and worship of Pārvatī delights Mahādeva.
In one's own worship, the chosen form must be one. This is supremely necessary.
Original
तथापि उस एककी प्रसन्नता-सम्पादनके लिये, या उसके आज्ञापालनके लिये अन्य रूपकी उपासना करना भी कर्तव्य होता है। अर्जुनने भगवान् श्रीकृष्णकी आज्ञासे भगवान् शिवकी तथा “एकानंशा' शक्तिकी उपासना की। स्वयं भगवान् श्रीकृष्णने भगवान् शंकरकी उपासना, भगवान् श्रीरामने स्वयं शक्ति तथा शिवकी उपासना की, श्रीशंकरने भगवान् विष्णु तथा रामकी एवं शक्तिकी आराधना की, गोपोंने अम्बिकाकी पूजा की, गोपरमणियोंने कात्यायनीकी पूजा की; यादवोंने दुर्गापूजन किया एवं श्रीसीताजी और श्रीरुक्मिणीजीने अम्बिकापूजन किया। ये सब कथाएँ प्रसिद्ध हैं। शक्ति और शक्तिमान्में अभेद मानते हुए ही जिनकी जिस रूपमें, जिस नाममें, जिस तत्त्व-विशेषमें रुचि हो, जिसका जो इष्ट हो, उसको उसीको उपासना उसीके अनुकूल पद्धतिसे करनी चाहिये। पर यह मानना चाहिये कि हमारे ही परम इष्टकी उपासना सभी लोग विभिन्न नाम- रूपोंसे करते हैं तथा हमारे ही परम इष्टदेव विभिन्न नाना रूपोंको धारण किये हुए हैं। उपनिषद्में युगल-स्वरूप भारतके आर्य-सनातनधर्ममें जितने भी उपासक-सम्प्रदाय हैं, सभी विभिन्न नाम-रूपों तथा विभिन्न उपासना-पद्धतियोंके द्वारा वस्तुतः एक ही शक्तिसमन्वित भगवान्की उपासना करते हैं; अवश्य ही कोई तो शक्तिको स्वीकार करते हैं और कोई नहीं करते। भगवान्के इस शक्तिसमन्वित रूपको ही युगल-स्वरूप कहा जाता है। निराकारवादी उपासक भगवान्को सर्वशक्तिमान् बताते हैं और साकारवादी भक्त उमा-महेश्वर, लक्ष्मी-नारायण, सीता-राम, राधा-कृष्ण आदि मंगलमय स्वरूपोंमें उनका भजन करते हैं। महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती, दुर्गा, तारा, उमा, अन्नपूर्णा, सीता, राधा आदि स्वरूप एक ही भगवत्स्वरूपा शक्तिके हैं, जो लीलावैचित्रयकी सिद्धिके लिये विभिन्न रूपोंमें अपने-अपने धामविशेषमें नित्य विराजित हैं। यह
English translation
Nevertheless, to please that one chosen Lord, or to obey that Lord's command, it may become one's duty to worship another form. At Śrī Kṛṣṇa's command Arjuna worshipped Bhagavān Śiva and the power Ekānaṁśā. Bhagavān Śrī Kṛṣṇa Himself worshipped Śaṅkara; Bhagavān Śrī Rāma worshipped Śakti and Śiva; Śaṅkara worshipped Viṣṇu, Rāma, and Śakti; the cowherd men worshipped Ambikā and the cowherd maidens worshipped Kātyāyanī; the Yādavas performed worship of Durgā; and Śrī Sītā and Śrī Rukmiṇī worshipped Ambikā. These accounts are well known.
Recognising the nondifference of Power and Her possessor, each person should worship the form, name, and particular divine reality that attracts the heart - one's own iṣṭa - through the method appropriate to it. Yet one should understand that all people worship our own supreme Beloved under different names and forms, and that our own chosen Lord has assumed all those many forms.
The Divine Pair in the Upaniṣads
All worshipping traditions within India's eternal Ārya dharma in truth worship the one Bhagavān united with Power, though they use different names, forms, and methods. Some explicitly accept Power and others do not. Bhagavān's form united with Power is called the divine Pair.
Those who contemplate the formless call Bhagavān omnipotent, while devotees of divine form worship Him as Umā-Maheśvara, Lakṣmī-Nārāyaṇa, Sītā-Rāma, Rādhā-Kṛṣṇa, and other auspicious forms. Mahākālī, Mahālakṣmī, Mahāsarasvatī, Durgā, Tārā, Umā, Annapūrṇā, Sītā, and Rādhā are forms of the one Power who is Bhagavān's own being. To accomplish the diversity of līlā, She dwells eternally in many forms within Their respective divine abodes.
Original
शक्ति नित्य शक्तिमान्के साथ है और शक्ति है, इसीसे वह शक्तिमान् है और इसलिये वह नित्य युगलस्वरूप है। पर यह युगलस्वरूप वैसा नहीं है, जैसे दो परस्पर-निरपेक्ष सम्पूर्ण स्वतन्त्र व्यक्ति या पदार्थ किसी एक स्थानपर स्थित हों। ये वस्तुतः एक होकर ही पृथक्-पृथक् प्रतीत होते हैं। इनमेंसे एकका त्याग कर देनेपर दूसरेके अस्तित्वका परिचय नहीं मिलता। वस्तु और उसकी शक्ति, तत्त्व और उसका प्रकाश, विशेष्य और उसके विशेषणसमूह, पद और उसका अर्थ, सूर्य और उसका तेज, अग्नि और उसका दाहकत्व-- इनमें जैसे नित्य युगलभाव विद्यमान है, वैसे ही ब्रह्ममें भी युगलभाव है। ब्रह्म और उनकी शक्ति नित्य दो होकर भी नित्य एक हैं और नित्य एक होकर भी नित्य दो हैं; वे नित्य भिन्न होकर भी नित्य अभिन्न हैं और नित्य अभिन्न होकर भी नित्य भिन्न हैं; वे एकमें ही सदा दो हैं और दोमें ही सदा एक हैं तथा स्वरूपत: एक होकर भी द्वैधभावके पारस्परिक सम्बन्धके द्वारा ही अपना परिचय देते और अपनेको प्रकट करते हैं। यह एक ऐसा रहस्यमय परम विलक्षण तत्त्व है कि दो अयुतसिद्ध रूपोंमें ही उसके स्वरूपका प्रकाश होता है, उसका परिचय प्राप्त होता है और उसकी उपलब्धि होती है। वेदमूलक उपनिषद्में ही इस युगल-स्वरूपका प्रथम और स्पष्ट परिचय प्राप्त होता है। उपनिषद् जिस परम तत्त्वका वर्णन करते हैं, उसके मुख्यतया दो स्वरूप हैं--एक ' सर्वातीत' और दूसरा 'सर्वकारणात्मक '। सर्वकारणात्मक स्वरूपके द्वारा ही सर्वातीतका संधान प्राप्त होता है और सर्वातीत स्वरूप ही सर्वकारणात्मक स्वरूपका आश्रय है। सर्वातीत स्वरूपको छोड़ दिया जाय तो जगत्की कार्य-कारण- श्रृंखला ही टूट जाय, उसमें अप्रतिष्ठा और अनवस्थाका दोष आ जाय। फिर जगत्के किसी मूलका ही पता न लगे और सर्वकारणात्मक स्वरूपको न माना जाय, तो सर्वातीतकी सत्ता कहीं न मिले। वस्तुतः ब्रह्मकी अद्वैतपूर्ण सत्ता इन दोनों स्वरूपोंको लेकर ही है। उपनिषद्के दिव्य-दृष्टिसम्पन्न ऋषियोंने जहाँ विश्वके चरम और परम तत्त्व एक, अद्वितीय, देश-काल- अवस्था-परिणामसे सर्वथा अनवच्छिन्न सच्चिदानन्द-स्वरूपको देखा, वहीं उन्होंने उस अद्वैत परब्रह्मको उसकी अपनी ही विचित्र अचिन्त्य शक्तिके द्वारा अनन्त विचित्र रूपोंमें प्रकट भी देखा और यह भी देखा कि वही
English translation
Power is eternally with the possessor of power, and it is because Power is present that He is powerful. He is therefore eternally the divine Pair. Yet this paired form is not like two mutually independent and wholly autonomous persons or objects occupying a single place. They are truly one, though They appear distinct. If either is set aside, the other's existence can no longer be known.
An object and its power, a reality and its radiance, a substantive and its attributes, a word and its meaning, the sun and its brilliance, fire and its power to burn - as an eternal pairedness exists in each of these, so it exists in Brahman. Brahman and Brahman's Power are eternally two yet eternally one, eternally one yet eternally two; eternally different yet nondifferent, and eternally nondifferent yet different. There are always two within the one and one within the two. Though one in essential being, They become known and manifest only through the mutual relation of this twofold condition.
This supremely extraordinary mystery reveals its nature, becomes known, and is realised only in two inseparably established forms.
The first clear account of this divine Pair appears in the Upaniṣads, which are rooted in the Veda. The supreme reality described there has principally two aspects: one transcends all, and the other is the cause of all. Through the all-causing aspect one discovers the transcendent, while the transcendent aspect is the ground of the all-causing. If the transcendent were discarded, the world's chain of cause and effect would break, leaving no ultimate foundation and leading to infinite regress; no root of the world could be found. If the all-causing aspect were denied, the transcendent could nowhere be established. Brahman's nondual fullness in truth embraces both aspects.
The seers of the Upaniṣads, endowed with divine vision, beheld the ultimate reality of the cosmos as one without a second: being-consciousness-bliss, wholly unlimited by place, time, condition, or transformation. Yet they also saw that same nondual Parabrahman manifest through His own wondrous, inconceivable Power in infinitely varied forms.
Original
Sanskrit
समस्त देशों, समस्त कालों, समस्त अवस्थाओं और समस्त परिणामोंके अंदर छिपा हुआ अपने स्वतन्त्र सच्चिदानन्दमय स्वरूपकी, अपनी नित्यसत्ता, चेतना और आनन्दकी मनोहर झाँकी करा रहा है। ऋषियोंने जहाँ देश- काल-अवस्था-परिणामसे परिच्छिन्न अपूर्ण पदार्थोको 'यह वह नहीं है, यह वह नहीं है' (नेति-नेति) कहकर और उनसे विरागी होकर यह अनुभव किया कि “वह परमतत्त्व ऐसा है जो न कभी देखा जा सकता है, न ग्रहण किया जा सकता है; न उसका कोई गोत्र है, न वर्ण है, न उसके चक्षु-कर्ण और हाथ-पैर आदि हैं।' “वह न भीतर प्रज्ञावाला है, न बाहर प्रज्ञावाला है, न दोनों प्रकारकी प्रज्ञावाला है, न प्रज्ञानघन है; न प्रज्ञ है, न अप्रज्ञ है; वह न देखनेमें आता है, न उससे कोई व्यवहार किया जा सकता है, न वह पकड़में आता है, न उसका कोई लक्षण (चिह्न) है; उसके सम्बन्धमें न चित्तसे कुछ सोचा जा सकता है और न वाणीसे कुछ कहा ही जा सकता है; वह आत्मप्रत्ययका सार है, प्रपंचसे रहित है, शान्त, शिव और अद्वैत है '--
यत्तदद्रेश्यमग्राह्यमगोत्रमवर्णमचक्षुःश्रोत्रं तदपाणिपादम्। (मुण्डक० १। १। ६) नान्तःप्रज्ञं न बहिष्प्रज्ञं नोभयतःप्रज्ञं न प्रज्ञानघनं न प्रज्ञं नाप्रज्ञम्। अदृष्टमव्यवहार्यमग्राह्यमलक्षणमचिन्त्यमव्यपदेश्यमेकात्मप्रत्ययसारं प्रपञ्चोपशमं शान्तं शिवमद्वैतम्'। (माण्डूक्य० ७) किसी भी दृश्य, ग्राह्य, कथन करनेयोग्य, चिन्तन करनेयोग्य और धारणामें लाने योग्य पदार्थके साथ उसका कोई भी सम्बन्ध या सादृश्य नहीं है। इसीके साथ वहाँ, उसी क्षण उन्होंने उसी देश-कालातीत, अवस्था- परिणाम-शून्य, इन्द्रिय-मन-बुद्धिके अगोचर, शान्त, शिव, अनन्त, एकमात्र सत्तास्वरूप अक्षर परमात्माको ही सर्वकालमें और समस्त देशोंमें नित्य विराजित देखा और कहा कि ' धीर साधक पुरुष उस नित्य, पूर्ण, सर्वव्यापक, अत्यन्त सूक्ष्म, अविनाशी और समस्त भूतोंके कारण परमात्माको देखते हैं '-- Language: Sanskrit
नित्यं विभुं सर्वगतं सुसूक्ष्मं तदव्ययं यद् भूतयोनिं परिपश्यन्ति धीराः॥ (मुण्डक० १। १। ६) उन्होंने यह भी अनुभव किया कि “जब वह द्रष्ट उस सबके ईश्वर,
English translation
They saw that, hidden within every place, time, condition, and transformation, He offers a captivating glimpse of His free nature of being-consciousness-bliss - His eternal existence, consciousness, and joy.
Turning away from all imperfect objects limited by place, time, condition, and change, the sages declared, "Not this, not this," and realised: "That supreme reality cannot be seen or grasped. It has neither lineage nor colour, neither eyes nor ears, neither hands nor feet." They also declared: "It is neither inwardly cognitive nor outwardly cognitive, nor cognitive in both ways, nor a mass of cognition; neither knowing nor unknowing. It is unseen, beyond transaction, ungraspable, without distinguishing mark, inconceivable, and indescribable. It is the essence of the awareness of the one Self, the cessation of phenomenal multiplicity, peace, auspiciousness, and nonduality."
"That is invisible and ungraspable, without lineage or colour, without eye or ear, without hand or foot." (Muṇḍaka Upaniṣad 1.1.6)
"Neither inwardly cognitive nor outwardly cognitive, nor cognitive in both ways, nor a mass of cognition; neither knowing nor unknowing; unseen, beyond transaction, ungraspable, without mark, inconceivable, indescribable, the essence of the awareness of the one Self, the cessation of phenomenal multiplicity, peaceful, auspicious, and nondual." (Māṇḍūkya Upaniṣad 7)
It bears no relation or resemblance to anything visible, graspable, speakable, thinkable, or conceivable. Yet at that very moment the sages also saw that same imperishable Supreme Self - beyond place and time, free from condition and transformation, inaccessible to senses, mind, and intellect, peaceful, auspicious, infinite, and the one reality - dwelling eternally in every time and place. They said:
"The wise behold that eternal, all-pervading, omnipresent, exceedingly subtle, imperishable One who is the source of all beings." (Muṇḍaka Upaniṣad 1.1.6)
They further realised: "When the seer beholds the radiant supreme Person, Lord of all, primal source even of Brahmā, and creator of the whole universe, that pure-hearted knower casts off merit and sin and attains supreme equality."
Original
Sanskrit
ब्रह्मके भी आदिकारण, सम्पूर्ण विश्वके स्रष्टा, दिव्य प्रकाशस्वरूप परम पुरुषको देख लेता है, तब वह निर्मल-हृदय महात्मा पाप-पुण्यसे छूटकर परम साम्यको प्राप्त हो जाता है'--
यदा पश्यः पश्यते रुक्मवर्णं कर्तारमीशं पुरुषं ब्रह्मयोनिम्। तदा विद्वान् पुण्यपापे विधूय निरञ्जनः परमं साम्यमुपैति ॥ (मुण्डक० ३। १। ३) यहाँतक कि उन्होंने ध्यानयोगमें स्थित होकर परमदेव परमात्माकी उस दिव्य अचिन्त्य स्वरूपभूता शक्तिका भी प्रत्यक्ष साक्षात्कार किया, जो अपने ही गुणोंसे छिपी हुई है। तब उन्होंने यह निर्णय किया कि कालसे लेकर आत्मातक (काल, स्वभाव, नियति, अकस्मात्, पंचमहाभूत, योनि और जीवात्मा) सम्पूर्ण कारणोंका स्वामी एवं प्रेरक, सबका परम कारण एकमात्र परमात्मा ही है-- Language: Sanskrit
ते ध्यानयोगानुगता अपश्यन् देवात्मशक्तिं स्वगुणैर्निगूढाम्। यः कारणानि निखिलानि तानि कालात्मयुक्तान्यधितिष्ठत्येकः ॥ (श्वेताश्वतर० १। ३) ऋषियोंने यह अनुभव किया कि वह सर्वातीत परमात्मा ही सर्वकारण- कारण, सर्वगत, सबमें अनुस्यूत और सबका अन्तर्यामी है। वह सूक्ष्माति- सूक्ष्म, भेदरहित, परिणामशून्य, अद्वय परमतत्त्व ही चराचर भूतमात्रकी योनि है, एवं अनन्त विचित्र पदार्थोंका वही एकमात्र अभिन्न-निमित्तोपादान- कारण है। उन्होंने अपनी निर्भ्रान्त निर्मल दृष्टिसे यह देखा कि जो विश्वातीत तत्त्व है--वही विश्वकृत् है, वही विश्ववित् है और वही विश्व है। विश्वमें उसीकी अनन्त सत्ताका, अनन्त ऐश्वर्यका, अनन्त ज्ञानका और अनन्त शक्तिका प्रकाश है। विश्वसृजनकी लीला करके विश्वके समस्त वैचित्र्यको, विश्वमें विकसित अखिल ऐश्वर्य, ज्ञान और शक्तिको आलिंगन किये हुए
English translation
"When the seer beholds the golden-hued Maker, the Lord, the Person, the source of Brahmā, then the knower, shaking off merit and sin, stainless, attains supreme equality." (Muṇḍaka Upaniṣad 3.1.3)
Established in the Yoga of meditation, the sages even directly realised the Supreme Lord's own divine and inconceivable Power, hidden by Her own qualities. They then determined that the one Supreme Self is master and mover of every cause from time to the individual self - time, inherent nature, destiny, chance, the five great elements, the womb of birth, and the living self - and is the supreme cause of all.
"Following the Yoga of meditation, they beheld the divine Power of the Self, concealed by Her own qualities. He alone presides over all those causes joined with time and the self." (Śvetāśvatara Upaniṣad 1.3)
The sages realised that the transcendent Supreme Self is the cause of every cause, omnipresent, interwoven through all, and the indwelling ruler of all. That one nondual supreme reality, subtler than the subtle, without division or transformation, is the source of every moving and unmoving being and the single inseparable efficient and material cause of infinitely varied things.
With unerring, stainless vision they saw that the reality beyond the universe is itself the maker of the universe, the knower of the universe, and the universe itself. The cosmos manifests His infinite being, majesty, knowledge, and power. Performing the līlā of creation, He embraces all the universe's diversity and all the majesty, knowledge, and power unfolded within it.
Original
Sanskrit
ही वह नित्य विश्वके ऊर्ध्वमें विराजित है। उपनिषद्के मन्त्रद्रष्टा ऋषियों ने अपनी सर्वकालव्यापिनी दिव्य दृष्टिसे देखकर कहा--' सौम्य ! इस नाम- रूपात्मक विश्वकी सृष्टिसे पूर्व एक अद्वितीय सत् ही था--
'सदेव सोम्येदमग्र आसीदेकमेवाद्वितीयम्।' (छान्दोग्य० ६। २। १) परंतु इसीके साथ तुरंत ही मुक्तकण्ठसे यह भी कह दिया कि “उस सत् परमात्माने ईक्षण किया--इच्छा की कि मैं बहुत हो जाऊँ, अनेक प्रकारसे उत्पन्न होऊँ'-- Language: Sanskrit
तदैक्षत बहु स्यां प्रजायेयेति। (छान्दोग्य० ६। २। ३) यहाँ बहुतोंको यह बात समझमें नहीं आती कि जो सबसे 'अतीत' है, वही 'सर्वरूप' कैसे हो सकता है; परंतु औपनिषद्दृष्टिसे इसमें कोई भी विरोध या असामंजस्य नहीं है। भगवान्का नित्य एक रहना, नित्य बहुत-से रूपोंमें अपने आस्वादनकी कामना करना और नित्य बहुत-से रूपोंमें अपनेको आप ही प्रकट करना एवं सम्भोग करना--यह सब उनके एक नित्यस्वरूपके ही अन्तर्गत है। कामना, ईक्षण और आस्वादन--ये सभी उनकी निरवच्छिन्न पूर्ण चेतनाके क्षेत्रमें समान अर्थ ही रखते हैं। भगवान् वस्तुतः न तो एक अवस्थासे किसी दूसरी अवस्थामें जानेकी कामना ही करते हैं और न उनकी सहज नित्य स्वरूप-स्थितिमें कभी कोई परिवर्तन ही होता है। उनके बहुत रूपोंमें प्रकट होनेका यह अर्थ नहीं है कि वे एकत्वकी अवस्थासे बहुत्वकी अवस्थामें, अथवा अद्वैत-स्थितिसे द्वैतस्थितिमें चलकर जाते हैं। उनकी सत्ता तथा स्वरूपपर कालका कोई भी प्रभाव नहीं है और इसीलिये विश्वके प्रकट होनेसे पूर्वकी या पीछेकी अवस्थामें जो भेद दिखायी देता है, वह उनकी सत्ता और स्वरूपका स्पर्श भी नहीं कर पाता । अवस्थाभेदकी कल्पना तो जड जगत्में है। स्थिति और गति, अव्यक्त और व्यक्त, निवृत्ति और प्रवृत्ति, विरति और भोग, साधन और सिद्धि, कामना और परिणाम, भूत और भविष्य, दूर और समीप एवं एक और बहुत-ये सभी भेद वस्तुतः जड जगत्के संकीर्ण धरातलमें ही हैं। विशुद्ध पूर्ण सच्चिदानन्द-सत्ता तो
English translation
Yet He eternally abides beyond the universe. Seeing with divine vision that embraces all time, the mantra-seeing sages of the Upaniṣads declared:
"Dear one, before this universe of name and form was created, Being alone existed, one without a second." (Chāndogya Upaniṣad 6.2.1)
Immediately afterward they declared just as openly:
"It considered: May I become many; may I be born in manifold ways." (Chāndogya Upaniṣad 6.2.3)
Many people cannot understand how that which transcends all can also assume every form. From the vision of the Upaniṣads, however, there is no contradiction or disharmony. Bhagavān's remaining eternally one, eternally desiring to relish Himself in many forms, and eternally manifesting Himself in many forms and delighting in them all belong to His one eternal nature. Desire, seeing, and relish have the same meaning within His uninterrupted, perfect consciousness.
Bhagavān does not in truth desire to move from one condition into another, nor does His natural and eternal self-abidance ever change. His manifestation in many forms does not mean that He passes from unity to plurality or from nonduality to duality. Time has no effect upon His being or nature. The apparent difference between a condition before and after the universe manifests does not touch His being or nature at all.
The idea of changing conditions belongs to the inert world. Rest and movement, unmanifest and manifest, withdrawal and activity, renunciation and enjoyment, practice and attainment, desire and result, past and future, distant and near, one and many - all these distinctions exist only upon the narrow plane of inert nature. Pure and perfect being-consciousness-bliss is wholly free of difference.
Original
Sanskrit
सर्वथा भेदशून्य है। वह विशुद्ध अभेदभूमि है। वहाँ स्थिति और गति, अव्यक्त और व्यक्त, निष्क्रियता और सक्रियतामें अभेद है; इसी प्रकार एक और बहुत, साधना और सिद्धि, कामना और भोग, भूत-भविष्य-वर्तमान तथा दूर और निकट भी अभेदरूप ही हैं। इस अभेदभूमिमें चैतन्यघन पूर्ण परमात्मा परस्परविरोधी धर्मोको आलिंगन किये नित्य विराजित हैं। वे चलते हैं और नहीं चलते; वे दूर भी हैं, समीप भी हैं; वे सबके भीतर भी हैं और सबके बाहर भी हैं--
तदेजति तन्नैजति तद्दूरे तद्वन्तिके। तदन्तरस्य सर्वस्य तदु सर्वस्यास्य बाह्यतः॥ (ईशावास्योपनिषद् ५) वे अपने विश्वातीत रूपमें स्थित रहते हुए ही अपनी वैचित्र्यप्रसविनी कर्मशीला अचिन्त्य शक्तिके द्वारा विश्वका सृजन करके अनादि- अनन्तकाल उसीके द्वारा अपने विश्वातीत स्वरूपकी उपलब्धि और उसका सम्भोग करते रहते हैं। उपनिषद्में जो यह आया है कि वह ब्रह्म पहले अकेला था, वह रमण नहीं करता था, इसी कारण आज भी एकाकी पुरुष रमण नहीं करता। उसने दूसरेकी इच्छा की"'उसने अपनेको ही एकसे दो कर दिया”“वे पति-पत्नी हो गये।'* Language: Sanskrit
'स वै नैव रेमे तस्मादेकाकी न रमते स द्वितीयमैच्छत् स इममेवात्मानं द्वेधापातयत्ततः पतिश्च पत्नी चाभवताम्।” (बृहदारण्यक० १। ४। ३) इसका यह अभिप्राय नहीं है कि इससे पूर्व वे अकेले थे और अकेलेपनमें रमणका अभाव प्रतीत होनेके कारण वे मिथुन (युगल) हो गये; क्योंकि कालपरम्पराके क्रमसे अवस्थाभेदको प्राप्त हो जाना ब्रह्मके लिये सम्भव नहीं है। वे नित्य मिथुन (युगल) हैं और इस नित्य युगलत्वमें ही उनका नित्य पूर्ण एकत्व है। उनका अपने स्वरूपमें ही नित्य अपने ही साथ नित्य रमण--अपनी अनन्त सत्ता, अनन्त ज्ञान, अनन्त ऐश्वर्य और अनन्त माधुर्यका अनवरत आस्वादन चल रहा है। उनके इस स्वरूपगत आत्ममैथुन, आत्मरमण और आत्मास्वादनसे ही
English translation
It is the pure ground of nondifference. There rest and movement, unmanifest and manifest, inactivity and activity are one; likewise one and many, practice and attainment, desire and enjoyment, past, future, and present, far and near are nondifferent.
On this ground of nondifference, the complete Supreme Self, concentrated consciousness, eternally embraces mutually contrary qualities. He moves and does not move. He is far and also near. He is within all and also outside all.
"It moves; It moves not. It is far away and It is near. It is within all this, and It is also outside all this." (Īśā Upaniṣad 5)
While remaining established in His transcendent form, He creates the universe through His inconceivable and active Power, who gives birth to endless variety. Through Her He eternally discovers and relishes His own transcendent form.
The Upaniṣad says that Brahman was alone in the beginning and did not delight; therefore even today one who is alone does not delight. Brahman desired a second, divided His own Self into two, and They became husband and wife.
"He did not delight. Therefore one who is alone does not delight. He desired a second. He divided this very Self into two; from that arose husband and wife." (Bṛhadāraṇyaka Upaniṣad 1.4.3)
This does not mean that He was formerly alone and, perceiving no delight in solitude, afterward became a pair. Brahman cannot pass through successive conditions in the sequence of time. They are eternally a pair, and within this eternal pairedness lies Their eternal and perfect unity. Within His own nature He eternally delights in Himself with Himself, ceaselessly relishing His infinite being, knowledge, majesty, and sweetness. From this intrinsic self-union, self-delight, and self-relish flows the beginningless and endless līlā of creating, sustaining, and dissolving infinitely varied universes filled with inexhaustible rasa, through beginningless time and endless realms.
Original
अनादि-अनन्तकाल, अनादि-अनन्त देशोंमें अनन्त विचित्रतामण्डित, अनन्त रससमन्वित विश्वके सृजन, पालन और संहारका लीला-प्रवाह चल रहा है। इस युगल-स्वरूपमें ही ब्रह्मके अद्वैतस्वरूपका परमोत्कृष्ट परिचय प्राप्त होता है, अतएव श्रीउमा-महेश्वर, श्रीलक्ष्मी-नारायण, श्रीसीता-राम, श्रीराधा-कृष्ण, श्रीकाली-रुद्र आदि सभी युगल-स्वरूप नित्य सत्य और प्रकारान्तरसे उपनिषत्प्रतिपादित हैं। उपनिषद्ने एक ही साथ सर्वातीत और सर्वकारणरूपमें, स्थितिशील और गतिशीलरूपमें, निष्क्रिय और सक्रियरूपमें, अव्यक्त और व्यक्तरूपमें एवं सच्चिदानन्दघन पुरुष और विश्वजननी नारी-रूपमें इसी युगल-स्वरूपका विवरण किया है। परंतु यह विषय है बहुत ही गहन। यह वस्तुत: अनुभवगम्य रहस्य है। प्रगाढ़ अनुभूति जब तार्किकी बुद्धिकी द्वन्द्वमयी सीमाका सर्वथा अतिक्रमण कर जाती है, तभी सक्रियत्व और निष्क्रियत्व, साकारत्व और निराकारत्व, परिणामत्व और अपरिणामत्व एवं बहुरूपत्व और एकरूपत्वके एक ही समय एक ही साथ सर्वाङ्गीण मिलनका रहस्य खुलता है--तभी इसका यथार्थ अनुभव प्राप्त होता है। यद्यपि विशुद्ध तत्त्वमय चैतन्य-राज्यमें प्राकृत पुरुष और नारीके सदृश देहेन्द्रयादिगत भेद एवं तदनुकूल किसी लौकिक या जडीय सम्बन्धकी सम्भावना नहीं है, तथापि जब अप्राकृत तत्त्वकी प्राकृत मन- बुद्धि एवं इन्द्रियोंद्वारा उपासना करनी पड़ती है, तब प्राकृत उपमा और प्राकृत संज्ञा देनी ही पड़ती है। प्राकृत पुरुष और प्राकृत नारी एवं उनके प्रगाढ़ सम्बन्धका सहारा लेकर ही परम चित्तत्त्वके स्वरूपगत युगल- भावको समझनेका प्रयत्न करना पड़ता है। वस्तुतः पुरुषरूपमें ब्रह्मका सर्वातीत निर्विकार निष्क्रिय भाव है और नारीरूपमें उन्हींकी सर्वकारणात्मिका अनन्त लीलावैचित्र्यमयी स्वरूपाशक्तिका सक्रिय भाव है। पुरुषमूर्तिमें भगवान् विश्वातीत हैं, एक हैं और सर्वथा निष्क्रिय हैं; एवं नारीमूर्तिमें वे ही विश्वजननी, बहुप्रसविनी, लीलाविलासिनी रूपमें प्रकाशित हैं। पुरुष-विग्रहमें वे सच्चिदानन्दस्वरूप हैं और नारी-विग्रहमें उन्हींकी सत्ताका विचित्र प्रकाश, उन्हींके चैतन्यकी विचित्र उपलब्धि तथा उन्हींके
English translation
In this paired form one receives the highest disclosure of Brahman's nondual nature. Thus Umā-Maheśvara, Lakṣmī-Nārāyaṇa, Sītā-Rāma, Rādhā-Kṛṣṇa, Kālī-Rudra, and all other divine pairs are eternally real and, in different modes, taught by the Upaniṣads.
The Upaniṣads describe this paired form simultaneously as transcendent and the cause of all, still and moving, inactive and active, unmanifest and manifest, the Puruṣa who is concentrated being-consciousness-bliss and the feminine Mother of the universe.
This subject is exceedingly profound, a mystery accessible only through direct experience. Only when deep realisation entirely crosses the conflict-bound limit of discursive reason does the mystery open: activity and inactivity, form and formlessness, transformation and changelessness, plurality and unity meet completely at the same time and in the same reality. Only then is it truly experienced.
In the realm of pure conscious reality there can be no physical distinctions of body or senses like those of material men and women, nor any corresponding worldly or inert relationship. Yet when nonmaterial reality must be worshipped through a material mind, intellect, and senses, material analogies and names have to be employed. Drawing upon the profound relationship of material man and woman, one attempts to understand the pairedness inherent in supreme consciousness.
In truth, Brahman as the masculine form is transcendent, changeless, and inactive. As the feminine form, the same Brahman's intrinsic and infinitely līlā-variegated Power, cause of all, is active. In the masculine image Bhagavān transcends the universe, is one, and is utterly inactive. In the feminine image that same Lord appears as the Mother of the universe, giving birth to multiplicity and delighting in līlā. In the masculine form He is being-consciousness-bliss; in the feminine form appear the wondrous radiance of His being, the manifold realisation of His consciousness, and the many relishes of His bliss.
Original
आनन्दका विचित्र आस्वादन है। अपने इस नारी-भावके संयोगसे ही वे परम पुरुष ज्ञाता, कर्ता और भोक्ता हैं--सृजनकर्ता, पालनकर्ता और संहारकर्ता हैं। नारीभावके सहयोगसे ही उनके स्वरूपगत, स्वभावगत अनन्त ऐश्वर्य, अनन्त वीर्य, अनन्त सौन्दर्य और अनन्त माधुर्यका प्रकाश है; इसीमें उनकी भगवत्ताका परिचय है। पुरुषरूपसे वे नित्य-निरन्तर अपने विभिन्न नारीरूपका आस्वादन करते हैं और नारी (शक्ति)-रूपसे अपनेको ही आप अनन्त आकार-प्रकारोंमें लीलारूपमें प्रकट करके नित्य चिद्रूपमें उसकी उपलब्धि और सम्भोग करते हैं--इसीलिये ब्रह्म सर्वज्ञ, सर्वशक्तिमान्, सर्वलोकमहेश्वर, षडैश्वर्यपूर्ण भगवान् हैं। सच्चिदानन्दमयी अनन्त-वैचित्र्यप्रसविनी लीला-विलासिनी महाशक्ति ब्रह्मकी स्वरूपभूता हैं, ब्रह्मके विश्वातीत, देश-कालातीत अपरिणामी सच्चिदानन्दस्वरूपके साथ नित्य मिथुनीभूता हैं। ब्रह्मकी सर्वपरिच्छेदरहित सत्ता, चेतनता और आनन्दको अगणित स्तरोंके सतू-पदार्थरूपमें, असंख्य प्रकारकी चेतना तथा ज्ञानके रूपमें एवं असंख्य प्रकारके रस--आनन्दके रूपमें विलसित करके उनको आस्वादनके योग्य बना देना इस महाशक्तिका कार्य है। स्वरूपगत महाशक्ति इस प्रकार अनादि-अनन्तकाल ब्रह्मके स्वरूपगत चित्की सेवा करती रहती है। उनका यह शक्तिरूप तथा शक्तिके समस्त परिणाम (लीला) और कार्य स्वरूपतः उस चित्तत्त्वसे अभिन्न हैं। यह नारीभाव उस पुरुषभावसे अभिन्न है, यह परिणामशील दिखायी देनेवाला अनन्त विचित्र लीलाविलास उनके कूटस्थ नित्यभावसे अभिन्न है। इस प्रकार उभयभाव अभिन्न होकर ही भिन्नरूपमें परस्पर आलिंगन किये हुए एक-दूसरेका प्रकाश, सेवा और आस्वादन करते हुए, एक-दूसरेको आनन्द-रसमें आप्लावित करते हुए नित्य-निरन्तर ब्रह्मके पूर्ण स्वरूपका परिचय दे रहे हैं। परम पुरुष और उनकी महाशक्ति-- भगवान् और उनकी प्रियतमा भगवती भिन्ना-भिन्नरूपसे एक ही ब्रह्मस्वरूपमें स्वरूपतः प्रतिष्ठित हैं। इसीलिये ब्रह्म पूर्ण सच्चिदानन्द हैं और साथ ही नित्य आस्वादनमय हैं। यही विचित्र महारास है जो अनादि, अनन्तकाल बिना विराम चल रहा है। उपनिषदोंने ब्रह्मके इसी स्वरूपका और उनकी इसी
English translation
Only through union with this feminine mode is the supreme Puruṣa the knower, agent, and enjoyer - creator, sustainer, and dissolver. Through this feminine mode shine His intrinsic infinite majesty, power, beauty, and sweetness; here His divinity becomes known.
As the masculine form, He eternally relishes His many feminine forms. As the feminine Power, He manifests Himself in infinitely many forms as līlā and eternally knows and enjoys them in pure consciousness. Thus Brahman is omniscient, omnipotent, Lord of every world, and Bhagavān complete in sixfold majesty.
The great Power of being-consciousness-bliss, eternally producing endless variety and delighting in līlā, is intrinsic to Brahman. She is eternally paired with Brahman's transcendent, changeless form of being-consciousness-bliss, beyond place and time. Her work is to display Brahman's unlimited being, consciousness, and bliss as countless levels of real existence, innumerable modes of awareness and knowledge, and limitless varieties of rasa and joy, making them available for divine relish.
Thus the intrinsic great Power eternally serves the consciousness intrinsic to Brahman. Her form as Power, every transformation called līlā, and every action are in essence nondifferent from that conscious reality. The feminine mode is nondifferent from the masculine; the apparently changing and infinitely varied play of līlā is nondifferent from His immutable eternal being.
Distinct in appearance yet one in essence, the two modes embrace one another. Each reveals, serves, and relishes the other; each floods the other with the rasa of bliss. Together They eternally disclose Brahman's complete nature. The supreme Puruṣa and His great Power - Bhagavān and His beloved Bhagavatī - are established as distinct-and-nondistinct within the one reality of Brahman. Brahman is therefore complete being-consciousness-bliss and eternally filled with relish. This is the wondrous mahārāsa that proceeds without interruption through beginningless and endless time. The Upaniṣads introduce this nature of Brahman and this eternal līlā in many philosophical expressions.
Original
Sanskrit
नित्य लीलाका विविध दार्शनिक शब्दोंमें परिचय दिया है और इसी स्वरूपको जानने, समझने, उपलब्ध करने और सम्भोग करनेकी विविध प्रक्रियाएँ, विद्याएँ और साधनाएँ अनुभवी ऋषियोंकी दिव्य वाणीद्वारा उनमें प्रकट हुई हैं। श्रीयुगल-स्वरूपकी उपासना
यन्नखेन्दुरुचिर्ब्रह्म ध्येयं ब्रह्मादिभिः सुरैः। गुणत्रयमतीतं तं वन्दे वृन्दावनेश्वरम्॥ एक सज्जनने बहुत-से प्रश्न लिख भेजे हैं और बड़े आग्रहके साथ अपने प्रश्नोंके उत्तर देनेकी आज्ञा की है। उनके आज्ञानुसार प्रश्नोंका उत्तर लिखनेका प्रयत्न किया जाता है। (क) प्रश्न--कुछ लोग कहते हैं कि भगवान्की उपासना उनकी शक्ति-सहित करनी चाहिये और कुछ लोग कहते हैं कि अकेले भगवान्की ही उपासना करनी चाहिये। इन दोनोंमें कौन-सी बात ठीक है? उत्तर-- भगवान् और भगवान्की शक्ति दो अलग-अलग वस्तु नहीं हैं। जैसे अग्नि और उसकी दाहिकाशक्ति एक ही वस्तु हैं, उसी प्रकार भगवान् और उनकी शक्ति हैं। दाहिकाशक्ति है, इसीलिये वह अग्नि है; नहीं तो उसका व्यक्त अग्नित्व ही नहीं रहता और अग्नि न हो तो दाहिकाशक्तिका कोई आधार नहीं रहता। अतएव दोनों मिलकर ही एक अग्नि बने हैं या अग्निके ही ये दो नाम हैं। इसी प्रकार भगवान् और भगवान्की शक्ति सर्वथा अभिन्न हैं, इनमें भेद मानना ही पाप है। इस दृष्टिसे जो भगवान्की उपासना करता है, वह उनकी शक्तिकी उपासना करता ही है और जो शक्तिका उपासक है, वह भगवान्की उपासना करनेको बाध्य है; अतएव एककी उपासनामें दोनोंकी उपासना आप ही हो जाती है। परंतु उपासक यदि चाहें तो विग्रहके रूपमें दोनोंकी अलग-अलग मूर्तियोंमें भी उपासना कर सकते हैं। इतना याद रखना चाहिये कि लक्ष्मी-नारायण, गौरी-शंकर, राधा-कृष्ण, सीता-राम आदि सब एक ही हैं; इनमें अपनी-अपनी रुचि और भावनाके
English translation
Through the divine words of realised sages, the Upaniṣads also reveal various processes, disciplines, and contemplative practices by which this form may be known, understood, realised, and relished.
Worship of the Divine Pair
"I bow to the Lord of Vṛndāvana, beyond the three guṇas, whose lovely moonlike toenails are contemplated by Brahmā and the other gods."
A gentleman has sent many questions and earnestly instructed me to answer them. In accordance with his request, I shall attempt to reply.
Question: Some say Bhagavān should be worshipped together with His Power, while others say that Bhagavān alone should be worshipped. Which view is correct?
Answer: Bhagavān and His Power are not two separate realities. As fire and its burning power are one, so are Bhagavān and His Power. It is fire because the power to burn is present; without that power its manifest firehood would cease. If fire did not exist, its burning power would have no support. Together they are one fire, or they are two names of that one fire.
In the same way, Bhagavān and His Power are completely nondifferent; to imagine a difference between Them is itself an offence. From this standpoint, one who worships Bhagavān necessarily worships His Power, and a worshipper of Power necessarily worships Bhagavān. Worship of either therefore includes worship of both. If devotees wish, however, they may worship Them through two distinct images. One must remember that Lakṣmī-Nārāyaṇa, Gaurī-Śaṅkara, Rādhā-Kṛṣṇa, Sītā-Rāma, and the other divine pairs are one reality. A person may worship any paired form according to individual attraction and devotional mood.
Original
अनुसार किसी भी युगलरूपकी उपासना हो सकती है। यहाँ इतना अवश्य कह देना चाहिये कि युगल रूपकी उपासना विशेष अधिकारीको ही करनी चाहिये। नहीं तो, उसमें अनर्थ होनेका डर है। जगज्जननी लक्ष्मी, उमा, राधा या सीताके स्वरूपमें कहीं पापभावना हो गयी तो सारी उपासना नष्ट होकर उलटा विपरीत फल हो सकता है; और जो लोग वैराग्यवान् नहीं हैं, उनके द्वारा स्त्रीरूपकी उपासनामें मनमें विकार होनेका डर है ही; क्योंकि ऐसे लोग भगवान्की दिव्य स्वरूपाशक्तिके तत्त्वको न जानकर अपने अज्ञानसे इन्हें प्राकृत स्त्री ही समझ लेते हैं और प्राकृत स्त्रीरूपका आरोप करके विषयासक्तिके कारण विकारके वश हो जाते हैं। भगवान्की रासलीला देखनेवाले एक मनुष्यने तथा श्रीराधाजीका ध्यान करनेवाले एक दूसरे मित्रने अपनी ऐसी दुर्घटनाएँ सुनायी थीं; इससे यह पता चलता है कि दिव्य अनन्तसौन्दर्य- सुधामयी इन स्वरूपाशक्तियोंके साथ भगवान्की उपासना करनेवाले सच्चे अधिकारी बिरले ही होते हैं। (ख) प्रश्न--श्रीराधा, सीता, उमा आदि भगवान्की स्वरूपा- शक्तियोंकी उपासनाके अधिकारीमें कौन-कौन-सी बातें होनी चाहिये ? उत्तर--१-पहली बात तो यही है कि उसे कामविजयी होना चाहिये। कामी पुरुष दिव्य स्वरूपाशक्तियोंकी उपासनाका अधिकारी कदापि नहीं है। २--दम्भ, द्रोह, द्वेष, काम, लोभ और विषयासक्तिके त्यागसे ही इस प्रेममार्गकी साधना आरम्भ होती है। जिन पुरुषोंमें दम्भादि छः दोष हैं और जो विषयोंमें आसक्त हैं अर्थात् जिनका मन सुन्दर रूप, बढ़िया स्वादिष्ट पदार्थ, मनोहर गन्ध, कोमल स्पर्श और सुरीले गायनपर रीझा रहता है, वे इस मार्गपर नहीं चल सकते। त्यागी-विरागी महज्जन ही इस प्रेमपथके पथिक हो सकते हैं; क्योंकि इस उपासनामें दिव्य प्रेमराज्यमें प्रवेश करना पड़ता है और वहाँ बिना गोपी-भावको प्राप्त किये किसीका प्रवेश हो नहीं सकता। एवं गोपी-भावकी प्राप्ति विषयासक्त पुरुषको कदापि होनी सम्भव नहीं। जो विषय-लोलुप भी हैं और अपनेको श्रीराधाकृष्णका प्रेमी बतलाते हैं, वे या तो स्वयं धोखेमें हैं अथवा जान या अनजानमें जगत्को धोखा देना चाहते हैं।
English translation
It must nevertheless be said that only a specially qualified aspirant should undertake intimate worship of the divine Pair; otherwise there is danger of grave harm. If a sinful thought should arise toward the Mother of the universe in the form of Lakṣmī, Umā, Rādhā, or Sītā, the whole worship may be ruined and yield the opposite result.
Those without detachment are particularly in danger of mental disturbance when worshipping the feminine form. Ignorant of Bhagavān's divine intrinsic Power, they may mistake Her for a material woman, superimpose material femininity upon Her, and fall under the sway of sensual attachment. One man who watched a performance of Bhagavān's rāsa-līlā and another who meditated upon Śrī Rādhā related such misfortunes to me. This shows how rare are those genuinely qualified to worship Bhagavān together with His intrinsic Powers, who are filled with the nectar of infinite divine beauty.
Question: What qualities are required in one qualified to worship Bhagavān's intrinsic Powers such as Śrī Rādhā, Sītā, and Umā?
Answer:
-
First, one must have conquered lust. A lustful person is never qualified to worship the divine intrinsic Powers.
-
Practice on this path of love begins only with the renunciation of hypocrisy, hostility, hatred, lust, greed, and attachment to sense objects. Those afflicted by these six faults, whose minds are captivated by beautiful forms, exquisite tastes, pleasing fragrances, soft touch, or melodious song, cannot walk this path.
Only great renunciant souls can travel the path of prema, for this worship requires entry into the divine realm of love, and none enters it without attaining the mood of the gopīs. A person attached to sensual objects can never attain that mood. Those who remain greedy for sense pleasure while calling themselves lovers of Śrī Rādhā-Kṛṣṇa are either deceiving themselves or knowingly or unknowingly seeking to deceive the world.
Original
Sanskrit
उपर्युक्त छः दोषोंसे बचकर और विषयासक्तिको त्यागकर निम्नलिखित रूपमें मुख्य साधना करनी चाहिये-- (१) अपनेको श्रीराधाजीकी अनुचरियोंमें एक तुच्छ अनुचरी मानना। (२) श्रीराधाजीकी सेविकाओंकी सेवामें ही अपना परम कल्याण समझना । (३) सदा यही भावना करते रहना कि मैं भगवान्की प्रियतमा श्रीराधिकाजीकी दासियोंकी दासी बना रहूँ और श्रीराधाकृष्णके मिलन- साधनके लिये विशेषरूपसे यत्न कर सकूँ। यह बहुत ही रहस्यका विषय है। इसलिये इस विषयपर विशेषरूपसे लिखना अनुचित है। इस मार्गपर पैर रखना आगपर खेलना है। जो बिना इसका रहस्य समझे इस पथमें प्रवेश करना चाहता है, वह गिर जाता है। जिसके हृदयमें तनिक-सा काम-विकार हो, उसे इस मार्गसे डरकर सदा अलग ही रहना चाहिये। अवश्य ही जो अधिकारी साधक हैं, उन्हें इस मार्गमें जो अतुल दिव्य आनन्द है, उसकी प्राप्ति होती है। श्रीराधिकाजीकी सेविकाओंकी सेवामें सफल होनेपर स्वयं श्रीराधिकाजीकी सेवाका अधिकार मिलता है और श्रीराधिकाजीकी सेवा ही युगलस्वरूपकी कृपा प्राप्त करनेका प्रधान उपाय है। जो ऐसा नहीं कर सकते, उन्हें युगलस्वरूपकी प्राप्ति बहुत ही कठिन है। भगवान् श्रीकृष्णने स्वयं देवदेव शंकरसे कहा है--
यो मामेव प्रपन्नश्च मत्प्रियां न महेश्वर। न कदापि स चाप्नोति मामेवं ते मयोदितम्॥ तस्मात्सर्वप्रयत्नेन मत्प्रियां शरणं व्रजेत्। आश्रित्य मत्प्रियां रुद्र मां वशीकर्तुमर्हसि॥ इदं रहस्यं परमं मया ते परिकीर्तितम्। त्वयाप्येतन्महादेव गोपनीयं प्रयत्नतः॥ 'हे महेश्वर! (युगल-स्वरूपकी कृपा चाहनेवाला) जो पुरुष मेरे शरण होता है, परंतु मेरी प्रिया श्रीराधिकाजीके शरण नहीं होता, वह मुझको (युगलस्वरूपमें ) वस्तुतः नहीं प्राप्त होता--यह मैं आपसे सत्य कहता हूँ। अतएव पूरे प्रयत्नसे मेरी प्रिया (श्रीराधिकाजी)-की शरण ग्रहण करो। मेरी प्रियाका आश्रय ग्रहण करनेवाला मुझे अपने वशमें कर लेता है। मैंने
English translation
Having avoided these six faults and abandoned attachment to sense objects, one should undertake the principal practice as follows:
-
Regard oneself as an insignificant attendant among Śrī Rādhā's attendants.
-
Understand one's highest welfare to lie solely in serving Śrī Rādhā's maidservants.
-
Continually cherish this aspiration: "May I remain the servant of the servants of Bhagavān's beloved Śrī Rādhikā, and may I strive especially to facilitate the meeting of Śrī Rādhā and Kṛṣṇa."
This is a deeply esoteric subject, and it would be improper to write more explicitly. To set foot upon this path is to play with fire. One who enters without understanding its mystery falls. Anyone whose heart retains even a trace of lust should fear this path and remain far from it.
Qualified aspirants, however, attain its incomparable divine joy. Successful service to Śrī Rādhikā's maidservants grants the right to serve Śrī Rādhikā Herself, and Her service is the principal means of receiving the grace of the divine Pair. For those unable to do this, attainment of the Pair is exceedingly difficult.
Bhagavān Śrī Kṛṣṇa Himself said to the god of gods, Śaṅkara:
"O Maheśvara, one who takes refuge in Me but not in My beloved never truly attains Me as the divine Pair - this I tell you in truth.
"Therefore, with every effort take refuge in My beloved. O Rudra, by taking shelter of My beloved you can bring Me under your control.
"I have declared this supreme mystery to you. O Mahādeva, you too must guard it carefully."
These divine words establish how deeply esoteric the worship of the paired form is. This is its principal practice.
Original
Sanskrit
आपसे यह परम रहस्यकी बात कही है। आप भी इसे प्रयत्नपूर्वक गुप्त ही रखियेगा।' युगल-स्वरूपकी उपासनाका विषय कितना रहस्यमय है, यह उपर्युक्त भगवद्गचनोंसे सिद्ध है। मुख्य उपासना तो यही है। ३-इसके अतिरिक्त इस उपासनासे पूर्व गौणरूपसे कायिक, वाचिक और मानस-तीन प्रकारके व्रत भी किये जाते हैं। इन व्रतोंसे मुख्य उपासनाके दर्जेतक पहुँचनेमें बड़ी सहायता मिलती है। देवर्षि नारदने भक्त अम्बरीषसे कहा है--
एकभुक्तं तथा नक्तमुपवासमयाचितम्। इत्येवं कायिकं पुंसां व्रतमुक्तं नरेश्वर॥ वेदस्याध्ययनं विष्णोः कीर्तनं सत्यभाषणम्। अपैशुन्यमिदं राजन् वाचिकं व्रतमुच्यते॥ अहिंसा सत्यमस्तेयं ब्रह्मचर्यमकल्पता। एतानि मानसान्याहुर्व्रतानि हरितुष्टये॥ “दिनभरमें एक बार अपने-आप जो कुछ मिल जाय, उसे खा लेना और रातको उपवास करना-राजन्! यह कायिक व्रत कहलाता है। वेदका अध्ययन, भगवान्के नाम-गुणोंका कीर्तन, सत्यभाषण और किसीकी निन्दा या चुगली न करना वाचिक व्रत कहा जाता है और अहिंसा, सत्य, किसीकी वस्तुपर मन न चलाना, मनसे भी ब्रह्मचर्यका पालन करना और कपट न करना मानस व्रत कहलाता है।' ४--भगवान्की इस उपासनामें अनन्य भावका होना परम आवश्यक है। बस, प्रेमी साधक केवल एक भगवत्प्रेमको ही चाहे और वह भी प्रेममय भगवान्से ही चाहे। दिन-पर-दिन केवल अहैतुक प्रेम ही बढ़ता रहे। मोक्ष, ज्ञान, ऐश्वर्य, ऋद्धि, सिद्धि या महान् कीर्ति--कुछ भी नहीं चाहिये। और यह प्रेमकी भीख भी भगवान् ही दें। दूसरेकी या दूसरी आशा करना अथवा दूसरेपर या दूसरा विश्वास-भरोसा करना तो हृदयकी जडता है।
English translation
- Before this principal worship, three secondary disciplines of body, speech, and mind are also observed. They greatly assist one in reaching the level of the central practice. The divine sage Nārada told the devotee Ambarīṣa:
"Eating once a day whatever comes unasked, or fasting at night - these, O king, are called bodily vows.
"Study of the Veda, praise of Viṣṇu, truthful speech, and refraining from slander - these, O king, are called verbal vows.
"Nonviolence, truth, nonstealing, celibacy, and freedom from deceit are called vows of the mind for Hari's pleasure."
That is, accepting once in the day whatever food comes of itself and fasting at night is a bodily vow. Study of the Veda, singing Bhagavān's names and qualities, speaking truth, and avoiding criticism or gossip are verbal vows. Nonviolence, truth, not coveting another's property, observing celibacy even mentally, and freedom from deceit are mental vows.
- Exclusive devotion is supremely necessary in this worship. The loving aspirant should desire Bhagavān's love alone and seek it only from Bhagavān, who is love embodied.
Day by day, only causeless love should increase. One should desire neither liberation, knowledge, majesty, prosperity, mystic powers, nor great fame. Bhagavān alone should give this alms of love. To hope in another, expect something else, or place one's trust elsewhere is the heart's insensibility.
Original
Sanskrit
पार्वतीजी तो यहाँतक कहती हैं--
भुक्तिमुक्तिस्पृहा यावत् पिशाची हृदि वर्तते। तावत् प्रेमसुखस्यात्र कथमभ्युदयो भवेत्॥ “जबतक भोग या मोक्षकी पिशाची इच्छा हृदयमें वर्तमान है, तबतक वहाँ प्रेमानन्दका उदय कैसे हो सकता है।' वास्तवमें यह विषय बहुत ही रहस्यमय है। अधिकारी पुरुषको श्रीराधा-कृष्णतत्त्वके ज्ञाता किसी प्रेमप्राप्त सदगुरुकी सेवामें रहकर इस विषयको जाननेकी चेष्टा करनी चाहिये। (ग) प्रश्न--ऐसे सद्गुरुके क्या लक्षण हैं? और उनकी प्राप्ति कैसे हो सकती है? उत्तर--कान फूँकने और द्रव्यादिकी आशा रखनेवाले गुरु तो संसारमें बहुत मिलते हैं, परंतु सदगुरु--खास करके प्रेममार्गके गुरुतो कोई बिरले ही मिलते हैं। ऐसे सद्गुरुमें निम्नलिखित गुणोंका होना अत्यन्त आवश्यक है-- Language: Sanskrit
शान्तो विमत्सरः कृष्णे भक्तोऽनन्यप्रयोजनः। अनन्यसाधनो धीमान् कामक्रोधविवर्जितः॥ श्रीकृष्णरसतत्त्वज्ञः कृष्णमन्त्रविदां वरः। कृष्णमन्त्राश्रयो नित्यं लोभहीनः सदा शुचिः॥ सद्धर्मशासको नित्यं सदाचारनियोजकः। सम्प्रदायी कृपापूर्णो विरागी गुरुरुच्यते॥ “गुरु उन्हें कहते हैं जो शान्त हों, किसीसे डाह न करते हों, श्रीकृष्णके भक्त हों, श्रीकृष्णके सिवा जिनको दूसरा कोई प्रयोजन न हो, श्रीकृष्ण ही जिनका अनन्य साधन हो, जो बुद्धिमान् हों, काम और क्रोध जिनमें बिलकुल ही न हो, जो श्रीकृष्णरसतत्त्वके जाननेवाले हों, श्रीकृष्णके मन्त्रज्ञाताओंमें श्रेष्ठ हों, जो सदा श्रीकृष्णके मन्त्रका ही आश्रय रखते हों, लोभसे सर्वथा रहित हों, अंदर और बाहरसे--मनमें और व्यवहारमें पवित्र हों, सच्चे धर्मका उपदेश करनेवाले हों, सदाचारके नियोजक हों, श्रीराधा- कृष्णतत्त्वके जाननेवाले सम्प्रदायमें हों, जिनका हृदय कृपासे पूर्ण हो और जो भोग-मोक्ष दोनोंमें ही राग न रखते हों।'
English translation
Pārvatījī goes so far as to say:
"As long as the witchlike desire for enjoyment or liberation remains in the heart, how can the happiness of prema arise there?"
This subject is truly very mysterious. A qualified aspirant should seek to understand it while serving a realised, love-filled sadguru who knows the truth of Śrī Rādhā-Kṛṣṇa.
Question: What are the marks of such a sadguru, and how may one find one?
Answer: Gurus who whisper a mantra into the ear while hoping for money and other gain are plentiful in the world. A genuine sadguru, especially a teacher of the path of love, is very rare. Such a teacher must possess the following qualities:
"Peaceful, free of envy, devoted to Kṛṣṇa with no other purpose; having Kṛṣṇa alone as the means, wise, free from lust and anger;
"knowing the truth of Śrī Kṛṣṇa's rasa, foremost among knowers of Kṛṣṇa's mantra, eternally sheltered in that mantra, free from greed and always pure;
"a teacher of true dharma, ever establishing others in right conduct, grounded in an authentic lineage, full of compassion, and detached - such a person is called guru."
A guru is peaceful and envies no one; is devoted to Śrī Kṛṣṇa and has no purpose apart from Him; has Śrī Kṛṣṇa alone as the exclusive means; is wise and wholly free from lust and anger; knows the truth of Kṛṣṇa-rasa; is foremost among those who know Śrī Kṛṣṇa's mantra and forever takes shelter of it; is free from greed and pure inwardly and outwardly, in mind and conduct; teaches genuine dharma and establishes right conduct; belongs to a lineage that knows the truth of Śrī Rādhā-Kṛṣṇa; is filled with compassion; and is attached neither to enjoyment nor liberation.
Original
Sanskrit
ऐसे ही सद्गुरुकी शरणमें जाकर अधिकारी शिष्यको श्रीकृष्ण- मन्त्रकी दीक्षा ग्रहण करनी चाहिये। (घ) प्रश्न--अधिकारी शिष्यके क्या लक्षण हैं? उत्तर--प्रेममार्गके अधिकारी शिष्यमें पहला आवश्यक गुण तो भगवान्में सहज अनुराग है। श्रीकृष्णमें जिनकी प्रीति नहीं है, वे अन्य सब गुणोंसे विभूषित होनेपर भी अधिकारी नहीं हैं--
अत्राधिकारी न भवेत् कृष्णभक्तिविवर्जितः। भक्तिके साथ ही कृतज्ञता, निरभिमानता, विनय, सरलता, श्रद्धा आदि गुणोंका होना भी आवश्यक है। दम्भी, लोभी या कामी, क्रोधीको गुरु यह विषय न बताये। शास्त्रमें कहा है-- Language: Sanskrit
श्रीकृष्णेऽनन्यभक्ताय दम्भलोभविवर्जिने। कामक्रोधविमुक्ताय देयमेतत् प्रयत्नतः ॥ “जो श्रीकृष्णका अनन्य भक्त हो और दम्भ, लोभ, काम और क्रोधसे रहित हो, उसी पुरुषको यह विषय बतलाना चाहिये।' परंतु ऐसे अधिकारीको भी सालभर उसकी परीक्षा करनेके बाद ही बतलाना उचित है-- Language: Sanskrit
नाशुश्रूषवे ब्रूयान्नासंवत्सरसेविने। (ङ) प्रश्न--अधिकारी शिष्यको मन्त्रदीक्षा ग्रहण करनेके बाद क्या करना चाहिये ? उत्तर--मुख्य साधना तो ऊपर बतलायी ही जा चुकी है। परंतु अधिकारी शिष्यका कर्तव्य बतलाते हुए भगवान् शंकरने कई बातें और कही हैं, उनमेंसे कुछ ये हैं-- मन्त्रदीक्षा प्राप्त होनेपर बुद्धिमान् शिष्य भक्तिपूर्वक गुरु महाराजकी सेवा करते हुए निरन्तर इष्टदेवके भजनमें लगे रहें। दूसरोंको कोई दुःख न दें, किसीको भी कटु शब्द न कहें, इस लोक और परलोककी सारी चिन्ताओंको छोड़ दें। इस लोकमें पूर्वकर्मके अनुसार फल मिलेगा और परलोकमें भगवान् श्रीकृष्ण स्वयं मंगल करेंगे, यों सोचकर निश्चिन्त हो जायँ और श्रीकृष्णकी पूजामें लगे रहें। परंतु पूजामें यह भाव कभी मनमें न आने दें कि मेरे इस लोक और परलोककी भलाईके लिये मैं पूजा
English translation
A qualified disciple should take refuge in just such a sadguru and receive initiation into Śrī Kṛṣṇa's mantra.
Question: What are the marks of a qualified disciple?
Answer: The first indispensable quality in a disciple qualified for the path of love is spontaneous attachment to Bhagavān. One who has no love for Śrī Kṛṣṇa is not qualified, however richly adorned with other virtues.
"One devoid of devotion to Kṛṣṇa is not qualified here."
Together with devotion, gratitude, freedom from pride, humility, simplicity, faith, and similar virtues are necessary. A guru should not teach this subject to the hypocritical, greedy, lustful, or angry. Scripture says:
"This should be carefully given to one exclusively devoted to Śrī Kṛṣṇa and free from hypocrisy, greed, lust, and anger."
Even such a candidate should be taught only after being examined for a year:
"Do not speak it to one unwilling to listen, nor to one who has not served for a year."
Question: What should the qualified disciple do after receiving mantra initiation?
Answer: The principal practice has already been described. In explaining the disciple's duties, Bhagavān Śaṅkara adds several instructions.
After initiation, the wise disciple should serve the revered guru with devotion and remain continually engaged in worship of the chosen Lord. Cause no suffering to another and speak no harsh word. Abandon every anxiety about this world and the next. Thinking, "In this world I shall receive the fruit of past karma, and in the next Śrī Kṛṣṇa Himself will care for my welfare," remain free of worry and absorbed in Śrī Kṛṣṇa's worship. Never allow the thought, "I worship for my good in this world or the next." Never turn Bhagavān's worship into a means of sense pleasure.
Original
Sanskrit
करता हूँ। भगवान्के पूजनको विषयसुखका साधन कभी न बनायें। और-
सुचिरं प्रोषिते कान्ते यथा पतिपरायणा। प्रियानुरागिणी दीना तस्य सङ्गैककाङ्क्षिणी॥ तद्गुणान् भावयेन्नित्यं गायत्यभिशृणोति च। श्रीकृष्णगुणलीलादेः स्मरणादि तथाचरेत्॥ “बहुत समयसे विदेश गये हुए पतिकी पतिपरायणा स्त्री जैसे केवल उस पतिपर ही प्रेम करती हुई तथा एकमात्र उसीके संगकी आकांक्षा करती हुई दीन होकर सदा-सर्वदा पतिके गुणोंका स्मरण करती है, पतिके गुणोंको गाती और सुनती है, इसी प्रकार अधिकारी शिष्यको एकमात्र श्रीकृष्णमें आसक्त होकर उनके गुणों और लीलाओंको सुनना, गाना और स्मरण करना चाहिये।' पतिपरायणा साध्वी पत्नी जैसे अपने सर्वस्वको पतिके अर्पणकर पतिको ही परम गति मानकर प्रतिक्षण बिना विराम शरीर-मन-वाणीसे पतिकी सेवामें लगी रहती है और इसीमें परमानन्दका अनुभव करती है, उसी प्रकार अधिकारी शिष्यको श्रीकृष्णकी सेवामें प्रेमपूर्वक निरन्तर लगे रहना और इसीमें परमानन्दका अनुभव करना चाहिये। एकमात्र श्रीकृष्णके ही अनन्यशरण होना चाहिये, दूसरा कुछ भी उसके लिये साध्य या साधन नहीं होना चाहिये। दूसरे देवताको न तो इष्टभावसे पूजना चाहिये और न किसी अन्य देवकी निन्दा करनी चाहिये। उसे अपने इष्टको छोड़कर दूसरेको स्मरण करनेका भी अवसर क्यों मिले। दूसरेका जूठा भोजन न करे, दूसरेके पहने हुए वस्त्र न पहने, दूसरे विचारवालोंसे वाद-विवाद न करे, श्रीकृष्णकी, किसी अन्य देवताकी और भक्तिकी निन्दा न सुने, अपने इष्टदेवके अनुकूल आचरण करे, प्रतिकूलका सर्वथा त्याग कर दे। निरन्तर अनन्य होकर चातकी वृत्तिसे श्रीकृष्णका स्मरण करता रहे। गोस्वामी श्रीतुलसीदासजी महाराज चातकी वृत्तिका सुन्दर वर्णन करते हुए कहते हैं-- Language: Braj Bhasha
जौं घन बरषै समय सिर जौं भरि जनम उदास। तुलसी या चित चातकहि तऊ तिहारी आस॥
English translation
Furthermore:
"As a faithful wife whose beloved husband has long been abroad, loving him alone, sorrowful and longing only for his company, forever contemplates his virtues, sings of them, and listens to them, so should one practise remembrance and the other disciplines concerning Śrī Kṛṣṇa's qualities and līlās."
Just as that devoted wife loves only her absent husband, yearns solely for his company, and humbly remembers, sings, and hears of his virtues, the qualified disciple should become attached to Śrī Kṛṣṇa alone and hear, sing, and remember His virtues and līlās.
As a virtuous and devoted wife offers her whole being to her husband, regards him as her supreme goal, serves him every moment without pause through body, mind, and speech, and experiences supreme bliss in that service, so the qualified disciple should remain lovingly and continually engaged in Śrī Kṛṣṇa's service and experience supreme bliss there.
One should take exclusive refuge in Śrī Kṛṣṇa alone; nothing else should be either goal or means. One should neither worship another deity as one's chosen Lord nor criticise any deity. Why should one who has found the chosen Lord seek occasion to remember another? Do not eat another's leftovers or wear another's used clothing. Do not quarrel with people of other views. Do not listen to criticism of Śrī Kṛṣṇa, another deity, or devotion itself. Act in ways favourable to the chosen Lord and abandon everything unfavourable.
With undivided attention, remember Śrī Kṛṣṇa continually in the manner of the cātaka bird, which depends upon rain from one cloud alone. Gosvāmī Tulasīdāsa beautifully describes this cātaka disposition:
"Whether the cloud rains at the appointed time or leaves an entire lifetime dry, O Tulasī, the cātaka heart still hopes in you alone."
Original
Braj Bhasha
उपल बरसि गरजत तरजि डारत कुलिस कठोर। चितव कि चातक मेघ तजि कबहूँ दूसरी ओर॥ चढ़त न चातक चित कबहूँ प्रिय पयोद के दोष। तुलसी प्रेम पयोधि की ताते नाप न जोख॥ जिअत न नाइ नारि चातक घन तजि दूसरहि। सुरसरिहू को बारि मरत न माँगेउ अरध जल॥ 'ओ बादल! चाहे तुम ठीक समयपर बरसो या जीवनभर कभी न बरसो, प्रेमी याचक चातकको तब भी तुम्हारी ही आशा बनी रहेगी। वह तो तुम्हें छोड़कर दूसरेकी ओर ताकेगा ही नहीं। जल न बरसाकर यदि मेघ उलटे चातकके ऊपर ओले बरसाने लगे, डरा-डराकर गरजे और कठोर वज्र गिराये, तब भी प्रेमी चातक क्या मेघको छोड़कर कभी दूसरेकी ओर ताकता है? प्रेमी चातकका अपने प्रियतम मेघके दोषोंकी ओर कभी ध्यान ही नहीं जाता, चाहे वह कुछ भी करे; प्रेमके समुद्रका नाप-तौल कभी हो नहीं सकता। चातक अपनी टेकपर अड़ा रहता है, उसने जीते-जी तो मेघको छोड़कर दूसरेके सामने गर्दन झुकायी नहीं और मरते हुए भी गंगा-जलमें अर्धाञ्जली नहीं माँगी।' शास्त्र कहते हैं कि इसी प्रकार-- Language: Sanskrit
सरःसमुद्रनद्यादीन् विहाय चातको यथा। तृषितो म्रियते चापि याचते वा पयोधरम्॥ एवमेव प्रयत्नेन साधनानि विचिन्तयेत्। स्वेष्टदेवौ सदा याच्यौ गतिस्तौ मे भवेदिति॥ 'जैसे चातक सहज ही प्राप्त सरोवर, नदी और समुद्र आदिको छोड़कर एकमात्र मेघकी याचना करता है, प्याससे मर जाता है; परंतु दूसरेकी ओर नहीं देखता, वैसे ही अधिकारी शिष्य भी एकमात्र अपने इष्टदेव युगल सरकारका ही आश्रय ले और उन्हींसे याचना करे।' (च) प्रश्न--युगलस्वरूपकी प्राप्तिके लिये मन्त्र कौन-सा है? उत्तर--मन्त्र तो वस्तुतः गुरुसे ही पूछना चाहिये। युगलस्वरूपकी प्रसन्नता प्राप्त करनेवाले अनेक मन्त्रोंका शास्त्रोंमें विधान है। उनमें कुछ ये हैं--
English translation
"Though hail pours down, thunder threatens, and the hard thunderbolt falls, will the cātaka ever leave the cloud and turn its gaze elsewhere?
"The cātaka's heart never dwells upon the faults of its beloved cloud; there is no measure or scale for the ocean of love, says Tulasī.
"Alive, the cātaka will not bow to another after forsaking the cloud; even dying, it asks not for half a palmful from the sacred Gaṅgā."
O cloud, whether you rain at the proper time or never rain throughout my life, the loving suppliant cātaka will hope only in you. It will never abandon you and look elsewhere. If instead of rain the cloud pelts the cātaka with hail, roars threateningly, and casts down a hard thunderbolt, will that loving bird ever forsake the cloud and turn to another? Whatever the beloved cloud may do, the cātaka never attends to its faults. The ocean of love cannot be measured. The cātaka remains firm in its vow: while alive it never bows its neck before another, and while dying it does not ask even the Gaṅgā for half a palmful of water.
Scripture likewise says:
"As the thirsty cātaka abandons lakes, rivers, and oceans and asks the rain cloud alone - even dying of thirst while seeking only that cloud - so should the aspirant carefully contemplate the means and forever pray to the chosen divine Pair: 'May You alone be my refuge.'"
As the cātaka leaves readily available lakes, rivers, and seas, asks only from the cloud, and would rather die of thirst than look elsewhere, so the qualified disciple should take refuge in the chosen sovereign Pair alone and petition Them alone.
Question: Which mantra leads to attainment of the paired form?
Answer: In truth, one should ask the guru for the mantra. Scripture prescribes many mantras that win the grace of the divine Pair. Some of them follow.
Original
Sanskrit
१--'गोपीजनवल्लभचरणान् शरणं प्रपद्ये' यह षोडशाक्षर मन्त्र है। २--“नमो गोपीजनवल्लभाभ्याम्' यह दशाक्षर मन्त्र है। ३--क्लीं राधाकृष्णाभ्यां नमः' यह अष्टाक्षर मन्त्र है। ४--क्लीं कृष्णाय गोविन्दाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा' यह अष्टादशाक्षर मन्त्र है। ऐसे ही और भी मन्त्र हैं। श्रद्धा-विश्वासपूर्वक इनमेंसे किसी भी मन्त्रका आश्रय ग्रहण करनेपर श्रीराधा-कृष्णकी संनिधि प्राप्त हो सकती है। मन्त्रोंमें प्रधान सहायक श्रद्धा-विश्वास ही है। न्यास, देश-काल, नियम, शोधन आदिकी विशेष आवश्यकता नहीं है। तथापि कोई करना चाहे तो पहले दो मन्त्रोंमें मन्त्रोंके प्रथम वर्ण “ग” पर अनुस्वार लगाकर “गं' बीज और “नमः' शक्ति मानकर शेष मन्त्राक्षरोंके द्वारा अंगन्यास-करन्यास कर ले। तीसरे मन्त्रमें तो बीज तथा “नमः ' है ही। चौथेमें भी बीज है ही। और श्रीराधा-कृष्णकी मूर्तिकी यथाविधि गन्ध-पुष्पादिसे पूजा करे। (छ) प्रश्न--मन्त्रकी दीक्षा कैसे ग्रहण करनी चाहिये। उत्तर--सद्गुरुकी शरणमें जाकर उनके बताये हुए साधनोंमें लगे रहकर गुरुकी सेवा करे। फिर गुरु जब जो उचित समझें, तब वही मन्त्र शिष्यको दे दें। सद्गुरु न प्राप्त हों तो किसी शुभ दिनमें जब चित्त भगवान्को पानेके लिये आतुर हो--मन-ही-मन भगवान्को परम गुरु मानकर उन्हींसे मानस-मन्त्र ग्रहण कर ले। गोपीभावके उपासकोंको ललितादि किसी महान् प्रेमिका गोपीको गुरु मानकर उनसे मानस-मन्त्र ग्रहण करना चाहिये। मानव-गुरुकी अपेक्षा यह अधिक श्रेष्ठ है। दीक्षाके अनेक भेद हैं, परंतु वे सब तान्त्रिक साधकोंके लिये जानने आवश्यक हैं। भक्तिके साधकोंको उनकी उतनी आवश्यकता नहीं है। श्रीराधा-कृष्णका तात्त्विक स्वरूप (ज) प्रश्न--अब भगवान् श्रीकृष्ण और श्रीराधाजीके तात्त्विक स्वरूपका कुछ वर्णन कीजिये। उत्तर--भगवान् श्रीकृष्ण और उनकी स्वरूपाशक्ति श्रीराधिकाजीके स्वरूपका यथार्थ ज्ञान उन्हींको है। दूसरा कोई भी यह नहीं कह सकता
English translation
-
"I take refuge at the feet of the Beloved of the gopīs." This is a sixteen-syllable mantra.
-
"Obeisance to the two who are the Beloved of the gopīs." This is a ten-syllable mantra.
-
"Klīṁ. Obeisance to Rādhā and Kṛṣṇa." This is an eight-syllable mantra.
-
"Klīṁ. To Kṛṣṇa, Govinda, the Beloved of the gopīs - svāhā." This is an eighteen-syllable mantra.
Other mantras also exist. Taking shelter of any one of these with faith and trust may bring one into the presence of Śrī Rādhā-Kṛṣṇa. Faith and trust are the principal aids in mantra practice. Elaborate nyāsa, restrictions of place and time, purification, and other rules are not essential. If someone wishes to observe them, however, in the first two mantras one may add anusvāra to the initial letter ga to form the seed gaṁ, regard namaḥ as the śakti, and perform aṅga-nyāsa and kara-nyāsa with the remaining syllables. The third already contains its seed and namaḥ; the fourth likewise contains its seed. One should worship the image of Śrī Rādhā-Kṛṣṇa according to rule with fragrance, flowers, and other offerings.
Question: How should mantra initiation be received?
Answer: Take refuge in a genuine guru, practise the disciplines the guru teaches, and render service. When the guru considers the time suitable, the mantra will be given to the disciple.
If no sadguru can be found, then on an auspicious day, when the heart is yearning to attain Bhagavān, mentally accept Bhagavān as the supreme Guru and receive the mantra inwardly from Him. Worshippers in the mood of the gopīs should accept Lalitā or another great gopī filled with prema as guru and receive the mantra inwardly from Her. This is superior to dependence upon a human guru. Initiation has many varieties, but detailed knowledge of them is required for tantric practitioners rather than aspirants on the path of bhakti.
The Essential Nature of Śrī Rādhā-Kṛṣṇa
Question: Please now describe something of the essential reality of Bhagavān Śrī Kṛṣṇa and Śrī Rādhā.
Answer: Only Bhagavān Śrī Kṛṣṇa and His intrinsic Power Śrī Rādhikā possess complete knowledge of Their own nature. No one else can say with finality, "Their nature is precisely this."
Original
Sanskrit
कि इनका स्वरूप ऐसा ही है; जो कुछ भी वर्णन होता है, वह स्थूलरूपका और आंशिक ही होता है। भगवान् क्या हैं, इस बातको भगवान् ही जानते हैं। अतएवं उनका पूर्ण वर्णन कौन कर सकता है। परंतु जो कुछ वर्णन होता है, वह उन्हींका होता है--इस दृष्टिसे सभी वर्णन यथार्थ हैं। भगवान्का पूर्ण स्वरूप सदा पूर्ण है, सब ओरसे पूर्ण है, सब लीलाओंमें पूर्ण है। भगवान् श्रीकृष्ण ही विज्ञानानन्दघन निराकार निर्विकार मायातीत ब्रह्म हैं, भगवान् ही अक्षर आत्मा हैं, भगवान् ही देवता हैं, भगवान् ही जीवात्मा, प्रकृति और जगत् हैं। जो कुछ है सो वे ही हैं; जो कुछ नहीं है, सो भी वे ही हैं। इतना ही नहीं, 'है' और “नहीं” से जिसका वर्णन नहीं होता, वह भी वे ही हैं। इतना होनेपर भी अपनी वाणीको पवित्र करनेके लिये भगवान्का स्वरूपवर्णन लोग करते हैं। भगवान् श्रीकृष्ण समग्र ब्रह्म या पुरुषोत्तम हैं। ब्रह्म, परमात्मा, आत्मा--सब इन्हींके विभिन्न लीलास्वरूप हैं। श्रीराधाजी इन्हींकी स्वरूपाशक्ति हैं। श्रीराधाजी और श्रीकृष्ण सर्वथा अभिन्न हैं। भगवान् श्रीकृष्ण दिव्य चिन्मय आनन्दविग्रह हैं और श्रीराधाजी दिव्य चिन्मय प्रेमविग्रह हैं। वे रसराज हैं, ये महाभाव हैं। भगवान्की इन्हीं स्वरूपाशक्तिसे अनन्तकोटि शक्तियाँ उत्पन्न होती हैं, जो जगत्का सृजन, पालन और संहार करती हैं। श्रीराधाजी ही श्रीलक्ष्मी, श्रीउमा, श्रीसीता, श्रीरुक्मिणी हैं। इनमें कोई भेद नहीं है। जैसे चन्द्र- चन्द्रिका, सूर्य और प्रभा एक-दूसरेसे सर्वथा अभिन्न हैं, उसी प्रकार युगलस्वरूप भी सर्वथा अभिन्न है। भगवान्ने स्वयं कहा है--जो नराधम हम दोनोंमें भेदबुद्धि करता है, वह चन्द्र-सूर्यकी स्थितिकालतक कालसूत्र नामक नरकमें रहता है--
आवयोर्भेदबुद्धिं च यः करोति नराधमः। तस्य वासः कालसूत्रे यावच्चन्द्रदिवाकरौ॥ दूसरे प्रसंगमें भगवान् श्रीराधाजीसे कहते हैं-- “जो तुम हो, वही मैं हूँ; हम दोनोंमें किंचित् भी भेद नहीं है। जैसे दूधमें सफेदी, अग्निमें दाहिकाशक्ति और पृथ्वीमें गन्ध है, उसी प्रकार मैं तुममें हूँ।'
English translation
Whatever description is given is partial and outward. Bhagavān alone knows what Bhagavān is; who, then, could describe Him completely? Yet whatever true description is offered refers to Him, and from this standpoint every such description is valid.
Bhagavān's complete form is eternally complete, complete from every side, and complete in every līlā. Bhagavān Śrī Kṛṣṇa is the formless, changeless Brahman beyond māyā, the concentrated essence of conscious bliss. Bhagavān is the imperishable Self, the gods, the living self, nature, and the universe. Whatever exists is He; whatever does not exist is also He. More than this, He is that which cannot be described by either "is" or "is not."
Even so, people describe Bhagavān's nature to purify their speech. Bhagavān Śrī Kṛṣṇa is integral Brahman, Puruṣottama. Brahman, Paramātman, and Ātman are His various līlā-forms. Śrī Rādhā is His intrinsic Power, and Śrī Rādhā and Śrī Kṛṣṇa are wholly nondifferent. Śrī Kṛṣṇa is the divine conscious embodiment of bliss; Śrī Rādhā is the divine conscious embodiment of love. He is Rasārāja, sovereign of rasa; She is mahābhāva.
From this intrinsic Power of Bhagavān arise infinitely many powers that create, sustain, and dissolve the worlds. Śrī Rādhā Herself is Lakṣmī, Umā, Sītā, and Rukmiṇī; there is no difference among Them. As the moon and moonlight, the sun and its radiance, are utterly nondifferent, so the divine Pair is entirely one.
Bhagavān Himself has said that the lowest person who imagines a difference between the two of Them will dwell in the hell called Kālasūtra for as long as the moon and sun endure:
"The lowest of men who conceives a difference between Us shall dwell in Kālasūtra for as long as the moon and sun endure."
In another passage Bhagavān says to Śrī Rādhā:
"What You are, I am. There is not the least difference between Us. As whiteness inheres in milk, burning power in fire, and fragrance in earth, so I dwell forever in You."
Original
Sanskrit
यथा त्वं च तथाहं च भेदो हि नावयोर्ध्रुवम्। यथा क्षीरे च धावल्यं यथाग्नौ दाहिका सति। यथा पृथिव्यां गन्धश्च तथाहं त्वयि सन्ततम्॥ राधातापिनी उपनिषद्में कहा है-- Language: Sanskrit
येयं राधा यश्च कृष्णो रसाब्धि- देहश्चैकः क्रीडनार्थं द्विधाभूत्। देहो यथा छायया शोभमानः शृण्वन् पठन् याति तद्धाम शुद्धम्॥ “जो ये राधा और जो ये कृष्ण आनन्दरसके सागर हैं, वे एक ही लीला करनेके लिये दो रूप बने हुए हैं। जैसे छायासे देह शोभित होती है, उसी प्रकार श्रीराधाजीसे श्रीकृष्ण शोभायमान हैं। इनके चरित्र पढ़ने- सुननेसे जीव इनके शुद्ध परमधामको प्राप्त होता है।' लीलाविहारी भगवान् श्रीकृष्ण रसेश्वर हैं और नित्यविहारिणी, नित्यविहारकी बीजभूता, रस-सागरा, महारासकी अधिष्ठात्री देवी भगवती श्रीराधिकाजी रसेश्वरी हैं। रसेश्वर और रसेश्वरीका महामिलन ही महारास है, जो नित्य अखण्ड और अनन्त है। ये श्रीराधा-कृष्ण सबसे परे, सबमें भरे और सर्वरूप हैं। भगवान् शिव देवर्षि नारदसे कहते हैं-- Language: Sanskrit
देवी कृष्णमयी प्रोक्ता राधिका परदेवता। सर्वलक्ष्मीस्वरूपा सा कृष्णाह्लादस्वरूपिणी॥ ततः सा प्रोच्यते विप्र ह्लादिनीति मनीषिभिः। तत्कलाकोटिकोट्यंशा दुर्गाद्यास्त्रिगुणात्मिकाः॥ सा तु साक्षान्महालक्ष्मीः कृष्णो नारायणः प्रभुः। नैतयोरविद्यते भेदः स्वल्पोऽपि मुनिसत्तम॥ इयं दुर्गा हरी रुद्रः कृष्णः शक्र इयं शची। सावित्रीयं हरिर्ब्रह्मा धूमोर्णासौ यमो हरिः॥ बहूनां किं मुनिश्रेष्ठ विना ताभ्यां न किञ्चन। चिदचिल्लक्षणं सर्वं राधाकृष्णमयं जगत्॥ (पद्मपुराण, पातालखण्ड ५०। ५३-५७)
English translation
"As You are, so am I; there is certainly no difference between Us. As whiteness is in milk, burning power in fire, and fragrance in earth, so am I eternally in You."
The Rādhā-tāpanī Upaniṣad says:
"She who is Rādhā and He who is Kṛṣṇa are oceans of rasa, one body become two for the sake of play. As a body is beautified by its shadow, so Kṛṣṇa shines through Rādhā. One who hears and recites Their līlā attains Their pure abode."
Bhagavān Śrī Kṛṣṇa, who delights in līlā, is the Lord of rasa. Bhagavatī Śrī Rādhikā - eternal delightress in divine play, seed of the eternal līlā, ocean of rasa, and presiding goddess of the mahārāsa - is the Lady of rasa. The great union of the Lord and Lady of rasa is the mahārāsa, eternal, unbroken, and infinite.
Śrī Rādhā-Kṛṣṇa transcend all, pervade all, and assume every form. Bhagavān Śiva says to the divine sage Nārada:
"The goddess Rādhikā is declared to be wholly Kṛṣṇa and the supreme Deity. She is the form of every Lakṣmī and the embodiment of Kṛṣṇa's bliss.
"Therefore, O brāhmaṇa, the wise call Her Hlādinī. Durgā and the other powers constituted of the three guṇas are but countless fractions of fractions of Her expansions.
"She is directly Mahālakṣmī, and Kṛṣṇa is Lord Nārāyaṇa. O foremost sage, there is not the slightest difference between Them.
"She is Durgā and Hari is Rudra; She is Śacī and Kṛṣṇa is Śakra. She is Sāvitrī and Hari is Brahmā; She is Dhūmorṇā and Hari is Yama.
"What more can be said, O best of sages? Nothing exists apart from Them. The whole universe, conscious and unconscious, is made of Rādhā-Kṛṣṇa." (Padma Purāṇa, Pātāla-khaṇḍa 50.53-57)
Original
“देवी राधिका कृष्णमयी होनेके कारण परमदेवता हैं। ये सर्वलक्ष्मीस्वरूपा और श्रीकृष्णकी आह्लादस्वरूपा हैं। विप्र! इसीसे मनीषिगण इन्हें ह्लादिनी कहते हैं। त्रिगुणात्मिका दुर्गा आदि शक्तियाँ इन्हींकी कोटि-कोटि कलाएँ और अंश हैं। ये साक्षात् महालक्ष्मी हैं और श्रीकृष्ण भगवान् नारायण प्रभु हैं; मुनिसत्तम ! इनमें परस्पर तनिक भी भेद नहीं है। ये दुर्गा हैं, श्रीकृष्ण रुद्र हैं; ये शची हैं, श्रीकृष्ण इन्द्र हैं; ये सावित्री हैं, श्रीकृष्ण ब्रह्मा हैं; ये धूमोर्णा हैं, श्रीकृष्ण यमराज हैं। मुनिवर! अधिक क्या, इनको छोड़कर और कुछ भी नहीं है। यह जड-चेतन जगत् सब बस, राधाकृष्णमय ही है।'” संक्षेपमें श्रीराधाकृष्णका यही स्वरूप है। (झ) प्रश्न--क्या इस स्वरूपका साक्षात्कार भी हो सकता है? हो सकता है तो किस उपायसे? उत्तर--अवश्य ही हो सकता है। जब युगलसरकार कृपा करके अपने दुर्लभ दर्शन देना चाहें तभी दर्शन हो सकते हैं। उनकी कृपा ही उनके साक्षात्कारका उपाय है। प्रश्न--क्या साक्षात्कारमें भगवान्की मुरलीध्वनि, नूपुरध्वनि सुनायी दे सकती है? क्या उनके श्रीअंगकी मधुर दिव्य गन्ध और उनके दिव्य चिन्मय चरणोंका स्पर्श प्राप्त हो सकता है? उत्तर--दर्शन होनेपर उनकी कृपासे सभी कुछ हो सकता है। परंतु एक बात याद रखनी चाहिये कि ये सब बातें ध्यानमें भी हो सकती हैं। जैसे स्वप्नमें देखना, सुनना, सूँघना, स्पर्श करना सब कुछ होता है परंतु वस्तुतः वहाँ अपनेसे भिन्न कोई वस्तु नहीं होती, सब मनकी ही कल्पना होती है, उसी प्रकार ध्यानकालमें भी मनोनिर्मित विग्रहका स्पर्श, मुरलीध्वनि या नूपुरध्वनिका श्रवण, मधुर गन्धका ग्रहण हो सकता है। उसमें और साक्षात्कारमें बड़ा अन्तर है; परंतु इस अन्तरका पता साक्षात्कार होनेपर ही लगता है, पहले नहीं। ध्यान होना भी बड़े ही सौभाग्यका विषय है।
English translation
"Goddess Rādhikā is the supreme Deity because She is wholly Kṛṣṇa. She embodies every Lakṣmī and is the form of Śrī Kṛṣṇa's bliss. O brāhmaṇa, for this reason the wise call Her Hlādinī. Durgā and the other powers composed of the three guṇas are countless expansions and minute portions of Her.
"She is Mahālakṣmī Herself, and Śrī Kṛṣṇa is Lord Nārāyaṇa. O best of sages, there is not the slightest difference between Them. She is Durgā and Śrī Kṛṣṇa is Rudra; She is Śacī and Śrī Kṛṣṇa is Indra; She is Sāvitrī and Śrī Kṛṣṇa is Brahmā; She is Dhūmorṇā and Śrī Kṛṣṇa is Yamarāja. Indeed, O sage, nothing whatsoever exists apart from Them. The entire conscious and unconscious universe is Rādhā-Kṛṣṇa alone."
This, in brief, is the nature of Śrī Rādhā-Kṛṣṇa.
Question: Can this form be directly realised? If so, by what means?
Answer: It certainly can. Direct vision occurs only when the sovereign Pair bestow grace and choose to grant Their rare darśana. Their grace alone is the means of realising Them.
Question: In such direct realisation, can Bhagavān's flute and anklets be heard? Can one perceive the sweet divine fragrance of His limbs and the touch of His divine conscious feet?
Answer: By Their grace, all this is possible when darśana is granted. Yet one must remember that such experiences may also occur in meditation. In dreams one sees, hears, smells, and touches, although no object separate from oneself is truly present; all is fashioned by the mind. In the same way, during meditation one may touch a mentally formed image, hear the flute or anklets, and perceive a sweet fragrance.
There is a profound difference between this and direct realisation, but the difference becomes known only after realisation, not before. Even genuine meditation is a matter of great good fortune.
Original
श्रीराधा-कृष्णकी उपासना सप्रेम हरिस्मरण ! तुम्हारा पत्र मिला था। उत्तर लिखनेमें देर हुई, इसके लिये क्षमा करना। तुमने श्रीकृष्ण-युगलस्वरूपकी मधुर रागमयी आराधनाके विषयमें पूछा सो ठीक है। यह विषय यद्यपि लिखने-पढ़नेका नहीं है, संलग्न होकर-- तन्मय होकर करनेका है और इसके जानने-बतलानेवाले भी विशेष अधिकारी ही होते हैं--मैं स्वयं इसका पूरा जानकार नहीं तथा करनेमें तो त्रुटि-ही-त्रुटि है। इसलिये इस विषयमें मेरा कुछ भी लिखना अनधिकार-वचेष्टामात्र है; तथापि तुमने आग्रहसे पूछा है और इसी बहाने प्रिया-प्रियतम श्रीराधा- माधवकी किंचित् स्मृति हो जायगी--यह समझकर कुछ लिख रहा हूँ। ध्यानसे पढ़ना और समझमें आये तो करनेका प्रयत्न करना। यह निश्चय करना चाहिये कि एकमात्र श्रीराधा-कृष्ण ही मेरी परमगति हैं, वे ही एकमात्र मेरे प्राणोंके आराध्य हैं, वे ही मेरे प्राणबल्लभ हैं। जैसे मछली जलको ही सब कुछ मानती है, जैसे चातक मेघको ही जानता है, जैसे सती एकमात्र पतिको ही पुरुषरूपमें पहचानती है, उसी प्रकार एकमात्र श्रीराधा-गोविन्द ही मेरे सर्वस्व हैं और श्रीराधा-गोविन्द-युगलके प्रेमसुधा- रस-सुख-सागरमें नित्य निमग्न होकर जो नित्य-निरन्तर उनके सुख-संविधानरूप परिचर्यामें लगी रहती हैं--वे महाभाग्यवती ब्रजगोपियाँ ही मेरे प्राण हैं तथा मेरे जीवनकी कला हैं एवं परम आदर्श गुरु हैं। श्रीराधा-माधव--युगलकिशोरका अनिर्वचनीय अनन्त विश्वविमोहन मोहन रूपसौन्दर्य कोटि-कोटि मदन और कोटि-कोटि रतियोंके निरुपम रूपसौन्दर्यको सहज तिरस्कृत करता है, वस्तुतः उसके साथ किसीकी तुलना ही नहीं की जा सकती। श्रीनन्दनन्दन एवं श्रीवृषभानुनन्दिनी सच्चिदानन्द-सौन्दर्य-सुधानिधि हैं। वे अनन्तैश्वर्य, अनन्त सौन्दर्य, अनन्त माधुर्य, अनन्त शक्ति और अनन्त रससे परिपूर्ण हैं। श्रीराधा मानो दिव्य निरुपम निरुपाधि चिन्मय स्वर्णकेतकी पुष्प हैं और श्रीश्यामसुन्दर दिव्य निरुपम निरुपाधि चिन्मय नीलकान्तिमय समुज्ज्वल मरकत-मणि हैं। उनका अलौकिक प्रतिक्षण नव-नवायमान परम मधुर
English translation
Worship of Śrī Rādhā-Kṛṣṇa
Loving remembrance of Hari. I received your letter. Forgive the delay in replying.
You asked about sweet rāga-filled worship of Śrī Kṛṣṇa in the paired form. Your question is fitting, though this is not really a subject for reading and writing; one must enter it and practise with total absorption. Those who truly know and can teach it are specially qualified. I myself do not possess complete knowledge of it, and my practice is full of shortcomings. Whatever I write is therefore an attempt beyond my competence. Yet you have asked earnestly, and this occasion may awaken some remembrance of the divine Beloved and Lover, Śrī Rādhā-Mādhava; with that thought I write a little. Read attentively, and if you understand, try to practise.
One should resolve: "Śrī Rādhā-Kṛṣṇa alone are my supreme destination. They alone are the object of my life's worship and the Beloved of my heart." As a fish regards water as everything, as the cātaka knows only the rain cloud, and as a faithful wife recognises only her husband as man, so Śrī Rādhā-Govinda alone are my all.
The supremely fortunate gopīs of Vraja, forever submerged in the nectar-ocean of the Pair's love and ceaselessly engaged in arranging Their happiness, are my very life, the art of my living, and my supreme exemplary gurus.
The indescribable and infinitely world-enchanting beauty of the youthful Pair Śrī Rādhā-Mādhava effortlessly puts to shame the incomparable beauty of countless Cupids and Ratis. Nothing can truly be compared with Them. Nanda's darling and Vṛṣabhānu's daughter are treasure-houses of the nectar of conscious divine beauty. They are filled with infinite majesty, beauty, sweetness, power, and rasa.
Śrī Rādhā is like a divine, incomparable, unconditioned golden ketakī blossom made of consciousness, while Śrī Śyāmasundara is like a divine, incomparable, unconditioned, brilliantly blue-green emerald made of consciousness. Their supernatural and ever-fresh sweet beauty continually humbles the pride of endless hosts of imagined loveliness.
Original
रूपसौन्दर्य कल्पनातीत अनन्तानन्त सौन्दर्य-राशिका गर्व सतत खर्व कर रहा है। सर्वश्रेष्ठ नायक और नायिकाके शास्त्रवर्णित समस्त गुणोंकी सीमाको पार करके निश्शेष निस्सीम अनन्त विचित्र मधुर गुणगण श्रीराधा-माधवमें नित्य विराजित हैं। दोनोंके ही गुणोंसे दोनों नित्य मुग्ध हैं। अश्रु-पुलकादि सात्त्विक-भावरूप आभूषणोंसे दोनोंके ही श्रीअंग नित्य सुशोभित हैं। वे परस्पर एक-दूसरेके भावोंसे विभावित हैं। उन्होंने अपने सारे अंगों-अवयवोंमें मानो भावमय अलंकार धारण कर रखे हैं। वस्तुतः उनके परस्परके अन्तर्गत दिव्य मधुर प्रेमोज्जल भाव ही बाहर समस्त अंगोंमें आभामय अलंकारोंकी भाँति झिलमिला रहे हैं। श्रीराधिकाजीने प्रियतम श्रीश्यामसुन्दरके प्रेममें मुग्ध होकर उनकी नीलवर्ण अंगकान्तिको अपने अंगका भूषण बनानेके लिये नीलवर्ण वसन पहन रखा है और श्रीश्यामसुन्दरने प्रियतमा श्रीराधिकाजीके प्रेममें मुग्ध होकर उनकी स्वर्णवर्ण अंगकान्तिको अपने अंगका भूषण बनानेके लिये विद्युत्-वर्ण पीत वसन धारण कर रखा है। नील चीरधारिणी श्रीवृषभानुनन्दिनी और पीतवसनधारी श्रीश्यामसुन्दर दोनों ही अपने-अपने अन्तरके मधुरतम भावोंसे एक-दूसरेके प्रति लोलुप होकर जिस निरुपम निरुपाधि अवर्णनीय शोभा-सौन्दर्यको धारण किये हुए हैं, वह सर्वथा वर्णनातीत है। नित्य एक ही परम तत्त्व नित्य दो बनकर परस्पर मधुरतम सुख-संविधानमें संलग्न है। इन्हीं श्रीराधा-माधवकी मधुर रागमयी आराधना करनी है। प्रेममयी तृष्णाका नाम “राग” है। इस रागमयी भक्तिका साधन चार भावोंसे होता है--दास्य, सख्य, वात्सल्य और मधुर। भगवान् श्रीकृष्ण मेरे एकमात्र स्वामी हैं, मैं उनका दास या भृत्य हूँ--इस भावका नाम है 'दास्य' भावका भजन; श्रीकृष्ण मेरे सखा या बन्धु हैं, इस भावका नाम है “सख्य'; श्रीकृष्ण मेरे पुत्र या पुत्रस्थानीय हैं, इस भावका नाम है--' वात्सल्य' और श्रीकृष्ण मेरे पति, स्वामी, प्राणबल्लभ हैं, मैं उनकी दासी हूँ--इस भावका नाम है--'मधुर' भावका भजन। ब्रजेन्द्रनन्दन श्रीश्यामसुन्दरके प्रेमकी प्राप्तिके लिये रागमार्गीय प्रेमी भक्तोंके अनुगत होकर दास्य, सख्य, वात्सल्य और मधुर--इन चार भावोंमेंसे किसी एक भावसे या अनुकूल मिश्रित भावोंसे भजन करना आवश्यक है।
English translation
Śrī Rādhā-Mādhava eternally possess limitless, wondrous, sweet virtues surpassing every quality that scripture attributes to the highest hero and heroine. Each is eternally enchanted by the other's qualities. Their limbs are forever adorned by the sāttvika ornaments of tears, horripilation, and the other ecstasies. Each is filled with the other's bhāva, as though every limb bore ornaments fashioned from feeling itself. In truth, Their inward, divinely radiant love shines outward upon every limb like ornaments of light.
Captivated by love for Śyāmasundara, Śrī Rādhikā wears blue garments, adorning Her body with the hue of Her Beloved's limbs. Captivated by love for Śrī Rādhikā, Śyāmasundara wears lightning-yellow cloth, adorning Himself with the golden hue of His Beloved. Vṛṣabhānu's daughter in blue and Śyāmasundara in yellow, each longing for the other through the sweetest inward bhāvas, possess an incomparable, unconditioned, indescribable splendour entirely beyond words.
The one eternal supreme reality forever becomes two, each absorbed in arranging the other's sweetest happiness. These Śrī Rādhā-Mādhava are to be worshipped through sweet rāga-filled devotion.
Rāga means a loving and consuming thirst. Practice of rāgānugā bhakti proceeds in four devotional moods: service, friendship, parental affection, and conjugal sweetness. "Bhagavān Śrī Kṛṣṇa is my sole master, and I am His servant" is worship in dāsya. "Śrī Kṛṣṇa is my friend and companion" is sakhya. "Śrī Kṛṣṇa is my son, or as dear as a son" is vātsalya. "Śrī Kṛṣṇa is my husband, master, and heart's beloved, and I am His maidservant" is worship in madhura-bhāva.
To attain the love of Vrajendra's darling Śrī Śyāmasundara, one must follow loving devotees of the path of rāga and worship in one of these four moods, or in a compatible blend of them.
Original
भजनके दो प्रकार प्रधान हैं--विधिमार्ग और रागमार्ग। विधिमार्गके भजनको 'विशुद्ध ऐश्वर्यमय' या 'माधुर्यमिश्रित ऐश्वर्यमय' कहा जा सकता है और राग-मार्गका भजन 'विशुद्ध माधुर्यमय' है। विधिमार्गको ऐश्वर्यमार्ग कहा जाता है और रागमार्गको माधुर्यमार्ग। रागमार्गका सम्बन्ध ब्रजके साथ है और विधिमार्गका ऐश्वर्यमय दिव्य धाम आदि तथा राजपुरियोंके साथ। जो सम्पूर्ण माधुर्यमय भगवान् नन्दनन्दनको या उनके दुर्लभ मधुर प्रेमको प्राप्त करना चाहते हैं, वे रागमार्गका भजन करते हैं। भगवान् श्रीकृष्णकी प्राप्तिके लिये अनुभवी भक्तोंने पाँच भाव बतलाये हैं--शान्त, दास्य, सख्य, वात्सल्य और मधुर। इनमें शान्तके गुण दास्यमें, शान्त-दास्यके गुण सख्यमें, शान्त-दास्य-सख्यके गुण वात्सल्यमें और शान्त- दास्य-सख्य-वात्सल्य--चारोंके गुण मधुर भावमें रहते हैं। इससे मधुर भाव ही परिपूर्ण तथा सर्वश्रेष्ठ भाव है। ब्रज-प्रेम-प्रणालीमें स्वतन्त्ररूपसे तो 'शान्त' भावका अस्तित्व ही नहीं है। दास्य, सख्य, वात्सल्य--ये स्वतन्त्र भी रह सकते हैं; परंतु इन सबमें मधुरभाव सर्वश्रेष्ठ है और इस परमश्रेष्ठ मधुरभावके भजनसे ही एकान्त श्रीकृष्ण-सेवास्वादनकी पूर्णरूपसे प्राप्ति हो सकती है। यह मधुरभाव उन्हींमें प्रस्फुटित होता है, जो वैराग्यकी चरम सीमाको अतिक्रम कर चुके होते हैं--जिनमें गंदे इन्द्रिय-भोग-सुखोंकी तो कोई कल्पना ही नहीं, मोक्ष-सुखका भी परित्याग हो जाता है। अपने लिये जहाँ कुछ रहता ही नहीं, अहंकी जहाँ सर्वतोभावेन सर्वथा विस्मृति या निवृत्ति हो जाती है और सुख एवं दुःख दोनों ही केवल श्रीकृष्ण-सुखके लिये ही स्वीकार किये जाते हैं, ऐसा विलक्षण मधुरतम भाव केवल श्रीब्रजगोपियोंमें ही पूर्ण एवं विशुद्धरूपसे सदा सुप्रतिष्ठित रहता है। जो भक्त भगवान् श्रीकृष्णकी जिस भावसे आराधना करता है, भगवान् उसे उसकी वासनाके अनुरूप ही फल प्रदान किया करते हैं। तभी वे भक्तके भक्ति-ऋणसे मुक्त होते हैं। परंतु इन मधुरभावापन्न ब्रज-सुन्दरियोंके भावके अनुरूप फल भगवान् दे ही नहीं पाते। इनके भावके अनुकूल कुछ भी देनेका अर्थ है--अपने ही सुखको और बढ़ाना, प्रकारान्तरसे इनके भजन-ऋणसे और भी दब जाना; क्योंकि गोपसुन्दरियोंके हृदयमें न किसी कामनाका संकल्प है, न तनिक भी आत्मसुखकी
English translation
There are two principal modes of bhajana: the regulated path and the path of rāga. Worship on the regulated path may be called pure majesty or majesty mingled with sweetness. Worship on the path of rāga is pure sweetness. The regulated path is therefore called the path of majesty, and the path of rāga the path of sweetness.
The path of rāga belongs to Vraja, while the regulated path belongs to majestic divine abodes and royal cities. Those who desire Bhagavān Nanda's darling, complete in sweetness, or His rare sweet love practise bhajana on the path of rāga.
Realised devotees describe five moods for attaining Bhagavān Śrī Kṛṣṇa: tranquility, service, friendship, parental affection, and conjugal sweetness. The qualities of tranquility are present in service; those of tranquility and service in friendship; those of tranquility, service, and friendship in parental affection; and all four in conjugal sweetness. Madhura-bhāva is therefore complete and supreme.
Within the system of Vraja-prema, śānta-bhāva does not exist independently. Dāsya, sakhya, and vātsalya may each stand independently, but madhura-bhāva is highest of all. Only through worship in this supreme mood can one fully attain the exclusive relish of Śrī Kṛṣṇa's service.
This sweet bhāva blossoms only in those who have crossed even the farthest limit of renunciation: degraded sensual pleasures are unimaginable to them, and even the happiness of liberation has been abandoned. Nothing remains for oneself. The ego has been wholly forgotten or dissolved, and both joy and sorrow are accepted only for Śrī Kṛṣṇa's happiness. This extraordinary and sweetest mood remains eternally established in complete purity only among the gopīs of Vraja.
Bhagavān ordinarily grants each devotee a fruit corresponding to the mood in which the devotee worships Him, and thereby becomes free from His debt to that devotion. But He cannot give the Vraja maidens any fruit equal to their madhura-bhāva. To offer them something consonant with their love would only increase His own happiness and deepen His debt, because the gopīs' hearts contain no personal desire and not the least wish for self-enjoyment.
Original
Sanskrit
अभिलाषा है और न किसी वासनालेशका ही अस्तित्व है। उनका जीवन सहज ही केवल श्रीकृष्णसुखके निमित्त है। इसीसे भगवान् श्रीकृष्ण नित्य- निरन्तर ब्रजसुन्दरियोंके ऋणी बने हुए हैं। श्रीकृष्ण स्वयं कहते हैं--
न पारयेऽहं निरवद्यसंयुजां स्वसाधुकृत्यं विबुधायुषापि वः। या माभजन् दुर्जरगेहशृङ्खलाः संवृश्च्य तद् वः प्रतियातु साधुना॥ (श्रीमद्धा० १०। ३२। २२) “गोपियो! तुमने मेरे लिये गृहकी उन कठिन बेडियोंको तोड़ डाला है, जिन्हें तोड़ना बहुत ही कठिन है। तुम्हारा यह आत्ममिलन निर्मल- निर्दोष है। मैं देवताओंकी आयुमें भी तुम्हारा ऋण नहीं चुका सकता। तुम अपने सौम्य स्वभावसे ही मुझे ऋणमुक्त कर सकती हो।' जीव कितनी भी उत्कृष्ट सुदुर्लभ वस्तु, स्थिति, मति या गति चाहे या प्राप्त करे, श्रीकृष्णप्रेमघनके साथ किसीकी भी, किसी अंशमें भी तुलना नहीं हो सकती। वरं जबतक इन दूसरी-दूसरी वस्तुस्थितियोंकी इच्छा रहती है, तबतक इस प्रेमके पवित्र भावका उदय होना भी कठिन होता है-- Language: Sanskrit
भुक्तिमुक्तिस्पृहा यावत् पिशाची हृदि वर्तते। तावत् प्रेमसुखस्यात्र कथमभ्युदयो भवेत्॥ 'भोग और मोक्षकी (प्रेमरसका उदय होनेसे पहले ही उसके भावाभिलाषरूप रक्तको पी जानेवाली) पिशाचिनी स्पृहा जबतक हृदयमें रहती है, तबतक हृदयमें उस प्रेमसुखका उदय ही कैसे हो सकता है?' श्रीव्रजधामकी ब्रजसुन्दरियोंसे परिवृत श्रीराधा-माधवकी लीला बड़े- बड़े देवता और ऋषि-मुनियोंके लिये भी अगोचर है, जिसे प्राप्त करनेके लिये महान् ऐश्वर्यशाली शिव-ब्रह्मादि देवगण भी सदा समुत्सुक रहते हैं और जिसकी जरा-सी झाँकी पाकर ही वे अपनेको कृतकृत्य मानते हैं, श्रीनारायणकी वक्षोविलासिनी भगवती श्रीश्रीरमादेवी भी जिसके लिये नित्य लालायित रहती हैं, स्वयं ब्रह्मविद्या जिसकी प्राप्तिके लिये कल्पोंतक तपस्या करती है--उस दिव्य मधुरसुधामयी भगवत्प्रेम-रस-लीलाके आस्वादनके
English translation
Their lives exist spontaneously for Śrī Kṛṣṇa's happiness alone. Therefore Bhagavān Śrī Kṛṣṇa remains eternally indebted to the beauties of Vraja. He Himself says:
"I cannot repay your faultless union with Me, even within the lifetime of the gods. You worshipped Me after cutting through the nearly unbreakable chains of home. May your own noble conduct be your recompense." (Śrīmad Bhāgavatam 10.32.22)
"O gopīs, for My sake you broke the hard chains of household life, so difficult to break. Your union with Me is pure and faultless. Even in a lifetime of the gods I cannot repay My debt to you. By your own gentle and noble nature alone may you release Me from it."
However excellent and rare an object, state, understanding, or destination a soul may desire or attain, none can compare in even the slightest degree with concentrated love for Śrī Kṛṣṇa. Indeed, while desire remains for other objects or conditions, the sacred mood of this love can scarcely arise.
"As long as the witchlike desire for enjoyment or liberation remains in the heart, how can the happiness of prema arise there?"
The craving for enjoyment and liberation is like a witch that drinks the blood of aspiration before prema can arise. While it remains in the heart, how can the happiness of love dawn there?
The līlā of Śrī Rādhā-Mādhava surrounded by the maidens of Vraja is inaccessible even to great gods, seers, and sages. The mighty and majestic gods headed by Śiva and Brahmā forever yearn to attain it and consider their lives fulfilled by the faintest glimpse. Bhagavatī Ramā, who dwells upon Śrī Nārāyaṇa's chest, eternally longs for it, and Brahmavidyā herself performs austerity for ages to attain it. The heart's powerful and unconquerable longing to relish that divine, sweet, nectar-filled līlā-rasa of Bhagavān's love is what is truly called madhura-prema.
Original
लिये चित्तकी जो प्रबल और अदम्य लालसा होती है, उसीका नाम यथार्थमें “मधुर प्रेम' है। यह मधुर प्रेम ही सर्वोपरि श्रेष्ठ और एकमात्र वांछनीय है। यही प्रेमियोंका 'परम धन' है। इस धनकी अनन्य आकांक्षा करके अनन्य साधन करते रहनेपर साधकको उसकी सिद्धावस्थामें इस परम अमूल्य प्रेमधनकी प्राप्ति हो सकती है। इस भजन-प्रणालीमें सबसे पहले आवश्यक है--असत्संग (धन, स्त्री, मानका और इनके संग)-का परित्याग, इन्द्रिय-सुखकी वासनाका सर्वथा त्याग, जनसंसर्गमें अरति, श्रीकृष्णके नाम-गुण-लीलादिके अतिरिक्त अन्य किसी भी विषयके श्रवण-कथन-मननसे चित्तकी विरक्ति, निज- सुख--मोक्षतकके इच्छालेशका सर्वथा त्याग और अपनेको ब्रजमें स्थित एक किशोरवयस्का सुन्दरी गोपिकाके रूपमें अर्थात् मंजरी-देहप्राप्त गोपकुमारीके रूपमें ले जाकर-मनसे ऐसा मानकर विशुद्ध रागमयी श्रीललितादि सखियों, श्रीरूपमंजरी आदि मंजरियों एवं तदनुगा नित्यसिद्धा अन्यान्य ब्रजदेवियोंमेंसे किसी एकके अनुगत होकर उसके मधुर सेवाभावका अवलम्बन करके उक्त गुरुरूपा सखीकी बायीं ओर रहकर निरन्तर सेवामें संलग्न रहना--अर्थात् मनमें ऐसा भाव, चिन्तन, धारणा या ध्यान करना कि “मैं एक किशोरवयकी परमा सुन्दरी गोपकुमारी हूँ; मेरे हृदयमें इन्द्रियसुखकी, नाम-कीर्तिकी, लोक-परलोककी या भोग- मोक्षकी--किसी भी वासनाका लेश भी नहीं है; श्रीराधा-माधवका सुख- सेवा-रसास्वादन ही मेरा स्वभाव है और मैं अपनी इन गुरुरूपा नित्यसिद्धा सखीके वामपार्श्वमें रहकर उनकी अनुगता होकर सदा-सर्वदा श्रीराधा- माधवकी यथोचित सेवामें संलग्न हूँ।' बाह्यरूपमें जीभसे सदा-सर्वदा श्रीकृष्ण-नामका मधुर जप और संसारके समस्त भोग-पदार्थोंसे नित्य उपरामताका अभ्यास बना रहना चाहिये। श्रीराधा-कृष्ण-युगलरूपकी मधुर रागमयी आराधनाका यह एक संक्षिप्त संकेतमात्र है। शेष भगवत्कृपा।
English translation
This sweet love is supreme, highest, and alone worthy of desire. It is the lover's ultimate treasure. By longing exclusively for this treasure and practising exclusively for it, the aspirant may attain this priceless concentrated love in the perfected state.
The first requirements of this method of bhajana are: abandonment of unholy company - wealth, sensual association, prestige, and those attached to them; complete renunciation of the desire for sensory pleasure; distaste for worldly crowds; withdrawal of the mind from hearing, speaking, or contemplating any subject other than Śrī Kṛṣṇa's names, qualities, and līlās; complete abandonment of even the slightest wish for personal happiness, including liberation; and inward entry into Vraja in the form of a beautiful adolescent gopī, a cowherd maiden possessing the mañjarī-body.
Inwardly, one follows one of the pure rāga-filled sakhīs headed by Śrī Lalitā, one of the mañjarīs headed by Śrī Rūpa Mañjarī, or another eternal and perfect goddess of Vraja who follows Them. Taking shelter of that sakhī's sweet service-bhāva, one remains at the left side of this guru-sakhī and engages continually in service.
One contemplates: "I am a supremely beautiful adolescent cowherd maiden. My heart contains no trace of desire for sense pleasure, name or fame, this world or the next, enjoyment or liberation. The happiness of Śrī Rādhā-Mādhava and the relish of Their service are my very nature. Remaining at the left side of this eternal, perfect sakhī who is my guru, I follow Her and remain forever engaged in the fitting service of Śrī Rādhā-Mādhava."
Outwardly, one should continually perform sweet japa of Śrī Kṛṣṇa's name with the tongue and cultivate perpetual withdrawal from every object of worldly enjoyment.
This is only a brief indication of sweet rāga-filled worship of the paired form Śrī Rādhā-Kṛṣṇa. What remains depends upon Bhagavān's grace.
Original
श्रीराधा-कृष्णकी अष्टकालीन स्मरणीय सेवा साधकगण श्रीव्रजधाममें अपनी अवस्थितिका चिन्तन करते हुए अपनी-अपनी गुरुस्वरूपा मंजरीके अनुगत होकर, एक परम सुन्दरी गोपकिशोरीरूपिणी अपने-अपने सिद्ध मंजरी-देहकी भावना करते हुए, श्रीललितादि सखीरूपा तथा श्रीरूप-मंजरी आदि मंजरीरूपा नित्यसिद्धा व्रजकिशोरियोंकी आज्ञाके अनुसार परम प्रेमपूर्वक मानसमें दिवानिशि श्रीराधा-गोविन्दकी सेवा करें। निशान्तकालीन सेवा १. निशाका अन्त (ब्राह्ममुहूर्तका* आरम्भ) होनेपर श्रीवृन्दादेवीके आदेशसे क्रमशः शुक, सारिका, मयूर, कोकिल आदि पक्षियोंके कलरव करनेपर श्रीराधा-कृष्ण-युगलकी नींद टूटनेपर उठना। २. श्रीराधा और श्रीकृष्णके एक-दूसरेके श्रीअंगमें चित्र-निर्माण करनेके समय दोनोंके हाथोंमें तूलिका और विलेपनके योग्य सुगन्धिद्रव्य अर्पण करना। ३. श्रीराधा-कृष्ण-युगलके पारस्परिक श्रीअंगोंमें श्रृंगार करनेके समय दोनोंके हाथोंमें मोतियोंका हार, माला आदि अर्पण करना। ४. मंगल-आरती करना। ५. कुंजसे श्रीवृन्दावनेश्वरीके घर लौटते समय ताम्बूल और जलपात्र लेकर उनके पीछे-पीछे चलना। ६. जल्दी चलनेके कारण टूटे हुए हार आदि तथा बिखरे हुए मोती आदिको आँचलमें बाँधना। ७. चर्वित ताम्बूल आदिको सखियोंमें बाँटना। ८. घर (यावट ग्राम) पहुँचकर श्रीराधिकाका अपने मन्दिरमें शयन करना।
- सूर्योदयसे पूर्व ६ घड़ी (दो घंटे, २४ मिनट)-का काल ' ब्राह्ममुहूर्त' कहलाता है।
English translation
The Eightfold Daily Service of Śrī Rādhā-Kṛṣṇa for Meditation
Contemplating themselves as present in Śrī Vraja-dhāma, aspirants should follow their respective guru-mañjarī and inwardly assume their perfected mañjarī body, the form of a supremely beautiful adolescent cowherd maiden. According to the command of the eternally perfect maidens of Vraja - the sakhīs headed by Śrī Lalitā and the mañjarīs headed by Śrī Rūpa Mañjarī - they should serve Śrī Rādhā-Govinda day and night within the mind with supreme love.
Service at the Close of Night
-
At night's end, when brahma-muhūrta begins, Vṛndā Devī commands the parrots, mynah birds, peacocks, cuckoos, and other birds to call. When Their chorus awakens Śrī Rādhā and Kṛṣṇa, rise with the divine Pair.
-
While Śrī Rādhā and Śrī Kṛṣṇa paint designs upon each other's limbs, place brushes and fragrant pigments in Their hands.
-
While the divine Pair adorn each other's limbs, offer pearl necklaces, garlands, and other ornaments into Their hands.
-
Perform maṅgala-ārati.
-
As Śrī Vṛndāvaneśvarī returns home from the bower, follow behind carrying betel and a vessel of water.
-
Gather into the edge of one's garment the broken garlands, scattered pearls, and other ornaments loosened by the hurried journey.
-
Distribute the chewed betel and other remnants among the sakhīs.
-
Upon reaching home in Yāvaṭa village, lay Śrī Rādhikā to rest in Her chamber.
- Brahma-muhūrta is the period of six ghaṭīs - two hours and twenty-four minutes - before sunrise.
Original
प्रातः * कालीन सेवा १. ब्राह्ममुहूर्त बीतनेपर (अर्थात् प्रातःकाल होनेपर) श्रीराधारानीके द्वारा छोड़े हुए वस्त्रोंकी धोकर तथा अलंकार, ताम्बूल-पात्र और भोजन- पान आदिके पात्रोंको माँज-धोकर साफ करना। २. चन्दन घिसना और उत्तम रीतिसे केसर पीसना। ३. घरवालोंकी बोली सुनकर सशंकित-सी हुई श्रीवृन्दावनेश्वरीका जगकर उठ बैठना। ४. श्रीमतीको मुख धोनेके लिये सुवासित जल और दाँतन आदि समर्पण करना। ५. उबटन अर्थात् शरीर स्वच्छ करनेके लिये सुगन्धित-द्रव्य तथा चतुस्सम अर्थात् चन्दन, अगर, केसर और कुंकुमका मिश्रण, नेत्रोंमें आँजनेके लिये अंजन और अंगराज आदि प्रस्तुत करना। ६. श्रीराधारानीके श्रीअंगोंमें अत्युत्कृष्ट सुगन्धित तेल लगाना। ७. तत्पश्चात् सुगन्धित उबटनद्वारा उनके श्रीअंगका मार्जन करते हुए स्वच्छ करना। ८. आँवला और कल्क (सुगन्धित खली) आदिके द्वारा श्रीमतीके केशोंका संस्कार करना। ९. ग्रीष्मकालमें ठंडे जल और शीतकालमें किंचित् उष्ण जलसे श्रीराधारानीको स्नान कराना। १०. स्नानके पश्चात् सूक्ष्म वस्त्रके द्वारा उनके श्रीअंग और केशोंका जल पोंछना। ११. श्रीवृन्दावनेश्वरीके श्रीअंगमें श्रीकृष्णके अनुरागको बढ़ानेवाला स्वर्णखचित (जरीका) सुमनोहर नीला वस्त्र (साड़ी) पहनाना। १२. अगुरु-धूमके द्वारा श्रीमतीकी केश-राशिको सुखाना और सुगन्धित करना।
- सूर्योदयके उपरान्त छः दण्डतक प्रातःकाल या संगवकाल रहता है।
English translation
Morning Service
-
When brahma-muhūrta has passed and morning begins, wash the garments left by Śrī Rādhārāṇī and clean the ornaments, betel vessel, and utensils for food and drink.
-
Grind sandalwood and prepare fine saffron paste.
-
When Śrī Vṛndāvaneśvarī hears the voices of the household and rises with a trace of apprehension, assist Her as She sits up.
-
Offer Śrīmatī fragrant water and a tooth-cleaning twig for cleansing Her mouth.
-
Prepare fragrant paste for cleansing the body; catuḥsama, a blend of sandalwood, aguru, saffron, and kuṅkuma; collyrium for the eyes; aṅgarāga; and the other cosmetics.
-
Apply exquisitely fragrant oil to Śrī Rādhārāṇī's limbs.
-
Cleanse Her limbs with fragrant body paste.
-
Dress and treat Śrīmatī's hair with āmalaka and scented herbal paste.
-
Bathe Śrī Rādhārāṇī in cool water during summer and slightly warm water during winter.
-
After the bath, dry Her limbs and hair with a fine cloth.
-
Dress Śrī Vṛndāvaneśvarī in a captivating blue sari woven with gold, which deepens Her love for Śrī Kṛṣṇa.
-
Dry and perfume Śrīmatī's abundant hair with aguru smoke.
- Morning, or saṅgava-kāla, lasts for six daṇḍas after sunrise.
Original
१३. श्रीमतीका श्रृंगार* करना। १४. उनके श्रीचरणोंको महावरसे रँगना। १५. सूर्यकी पूजाके लिये सामग्री तैयार करना। १६. भूलसे श्रीवृन्दावनेश्वरीके द्वारा कुंजमें छोड़े हुए मोतियोंके हार आदि उनके आज्ञानुसार वहाँसे लाना। १७. पाकके लिये श्रीमतीके नन्दीश्वर (नन्दगाँव) जाते समय ताम्बूल तथा जलपात्र आदि लेकर उनके पीछे-पीछे गमन करना। १८. श्रीवृन्दावनेश्वरीके पाक तैयार करते समय उनके कथनानुसार कार्य करना। १९. सखाओंसहित श्रीकृष्णको भोजनादि करते देखते रहना। २०. पाक तैयार करने और परोसनेके कार्यसे थकी हुई श्रीवृन्दावनेश्वरीकी पंखे आदिके द्वारा हवा करके सेवा करना। २१. श्रीकृष्णका प्रसाद आरोगनेके समय भी श्रीराधारानीकी उसी प्रकार पंखेकी हवा आदिके द्वारा सेवा करना। २२. गुलाब आदि पुष्पोंके द्वारा सुगन्धित शीतल जल समर्पण करना। २३. कुल्ला करनेके लिये सुगन्धित जलसे पूर्ण आचमनीय पात्र आदि समर्पण करना। २४. इलायची-कपूर आदिसे संस्कृत ताम्बूल समर्पण करना। २५. बदले हुए पीताम्बर आदि सुबलके द्वारा श्रीकृष्णको लौटाना।
- श्रीराधाके निम्नांकित सोलह श्रृंगार गिनाये गये हैं--(१) स्नान, (२) नाकमें बुलाक धारण कराना, (३) नीली साड़ी धारण कराना, (४) कमरमें करधनी बाँधना, (५) वेणी गूँथना, (६) कानोंमें कर्णफूल धारण कराना, (७) अंगोंमें चन्दनादिका लेप करना, (८) बालोंमें फूल खोंसना, (९) गलेमें फूलोंका हार धारण कराना, (१०) हाथमें कमल धारण कराना, (११) मुखमें पान देना, (१२) ठोड़ीपर घिसी हुई कस्तूरीकी काली बेंदी लगाना, (१३) नेत्रोंमें काजल आँजना, (१४) अंगोंको पत्रावलीसे चित्रित करना, (१५) चरणोंमें महावर देना और (१६) ललाटपर तिलक लगाना।
English translation
-
Perform Śrīmatī's adornment.
-
Colour Her lotus feet with red mahāvara.
-
Prepare the articles for worship of the sun.
-
At Śrī Vṛndāvaneśvarī's command, retrieve the pearl necklace and other ornaments She inadvertently left in the bower.
-
When Śrīmatī goes to Nandīśvara, Nandagrāma, to cook, follow behind carrying betel, a vessel of water, and other necessities.
-
While Śrī Vṛndāvaneśvarī prepares the meal, perform each task as She directs.
-
Behold Śrī Kṛṣṇa taking His meal with His cowherd friends.
-
When Śrī Vṛndāvaneśvarī is tired from cooking and serving, refresh Her by fanning and other services.
-
As Śrī Rādhārāṇī honours Śrī Kṛṣṇa's remnants, serve Her in the same way by fanning and attending Her.
-
Offer cool water scented with roses and other flowers.
-
Offer a rinsing vessel filled with fragrant water for cleansing the mouth.
-
Offer betel prepared with cardamom, camphor, and other aromatics.
-
Through Subala, return to Śrī Kṛṣṇa the yellow garments and other articles that were exchanged.
- Śrī Rādhā's sixteen adornments are enumerated as follows: bathing; placing the bulāka ornament in Her nose; dressing Her in a blue sari; fastening a girdle at Her waist; braiding Her hair; placing earrings in Her ears; applying sandal paste and other unguents to Her limbs; arranging flowers in Her hair; placing a flower garland around Her neck; placing a lotus in Her hand; offering betel to Her mouth; marking Her chin with a black dot of ground musk; applying collyrium to Her eyes; painting leaf designs upon Her limbs; colouring Her feet with mahāvara; and placing tilaka upon Her forehead.
Original
पूर्वाह्नकालीन सेवा
१. बाल-भोग (कलेऊ) आरोगकर श्रीकृष्णके गोचारणके लिये वन जाते समय श्रीराधाजी सखियोंके साथ कुछ दूर श्रीकृष्णके पीछे-पीछे जाकर जब यावटको लौटें, उस समय ताम्बूल और जल-पात्र आदि लेकर पीछे-पीछे गमन करना। २. श्रीराधा-गोविन्दके पारस्परिक संदेश उनके पास पहुँचाकर उनको सन्तुष्ट करना। ३. सूर्य-पूजाके बहाने (अथवा कभी-कभी वन-शोभा-दर्शनके बहाने) श्रीराधाकुण्डपर श्रीकृष्णसे मिलन करानेके हेतु श्रीमतीको अभिसार कराना और उस समय ताम्बूल और जल-पात्र आदि लेकर उनके पीछे-पीछे गमन करना।
मध्याह्नकालीन सेवा
१. श्रीकुण्ड अर्थात् राधाकुण्डपर श्रीराधा और श्रीकृष्णके मिलनका दर्शन करना। २. कुञ्जमें विचित्र पुष्प-मन्दिर आदिका निर्माण करना और कुञ्जको साफ करना। ३. पुष्पशय्याकी रचना करना। ४. श्रीयुगलके श्रीचरणोंको धोना। ५. अपने केशोंके द्वारा उनके श्रीचरणोंका जल पोंछना। ६. चँवर डुलाना। ७. मधूक (महुए)-के पुष्पोंसे पेय मधु बनाना। ८. मधुपूर्ण पात्र श्रीराधा-कृष्णके सम्मुख धारण करना। ९. इलायची, लौंग, कपूर आदिके द्वारा सुवासित ताम्बूल अर्पण करना।
१. सङ्गवकालके उपरान्त छः दण्डके कालकी 'पूर्वाह्न' संज्ञा है। २. पूर्वाह्नके उपरान्त बारह दण्डका काल मध्याह्नके नामसे निर्दिष्ट है।
English translation
Services during the forenoon
- After Śrī Kṛṣṇa has honored His morning meal and sets out for the forest to graze the cows, Śrī Rādhā and Her companions follow Him for some distance. When She turns back toward Yāvaṭa, follow behind Her carrying betel, a water vessel, and other articles.
- Satisfy Śrī Rādhā-Govinda by carrying each one's messages to the other.
- Under the pretext of worshipping the sun, or sometimes of going to see the beauty of the forest, arrange Śrīmatī's secret journey to Rādhākuṇḍ so that She may meet Śrī Kṛṣṇa. Follow behind Her at that time carrying betel, a water vessel, and other articles.
Services at midday
-
Behold the meeting of Śrī Rādhā and Śrī Kṛṣṇa at Śrī Kuṇḍa, that is, Rādhākuṇḍa.
-
Construct wondrous flower pavilions and other adornments in the bower, and clean the bower.
-
Prepare a bed of flowers.
-
Wash the holy feet of the Divine Couple.
-
Dry the water from Their holy feet with one's own hair.
-
Wave the yak-tail fan.
-
Prepare a drink of honey from madhūka flowers.
-
Hold a vessel filled with honey before Śrī Rādhā-Kṛṣṇa.
-
Offer betel scented with cardamom, cloves, camphor, and other aromatics.
-
The six daṇḍas following saṅgava are called the forenoon.
-
The twelve daṇḍas following the forenoon are designated midday.
Original
१०. श्रीयुगल-चर्वित कृपाप्राप्त ताम्बूलका आस्वादन करना। ११. श्रीराधा-कृष्ण-युगलकी विहाराभिलाषाका अनुभव करके कुञ्जसे बाहर चले आना। १२. कस्तूरी-कुङ्कुम आदिके अनुलेपनद्वारा सुवासित श्रीअङ्गके सौरभको ग्रहण करना। १३. नूपुर और कङ्कण आदिकी मधुर ध्वनिका श्रवण करना। १४. श्रीयुगलके श्रीचरण-कमलोंमें ध्वजा, वज्र, अङ्कुश आदि चिह्नोंके दर्शन करना। १५. श्रीयुगलके विहारके पश्चात् कुञ्जके भीतर पुनः प्रवेश करना। १६. श्रीयुगलके पैर सहलाना और हवा करना। १७. सुगन्धित पुष्प आदिसे वासित शीतल जल प्रदान करना। १८. श्रीराधारानीके श्रीअङ्गोंके लुप्त चित्रोंका पुनः निर्माण करना और तिलक-रचना करना। १९. श्रीमतीके श्रीअङ्गोंमें चतुःसमके गन्धका अनुलेपन करना। २०. टूटे हुए मोतियोंके हारको गूँथना। २१. पुष्प-चयन करना। २२. वैजयन्ती माला तथा हार एवं गजरे आदि गूँथना। २३. हास-परिहास-रत श्रीयुगलके श्रीहस्तकमलोंमें मोतियोंका हार तथा पुष्पोंकी माला आदि प्रदान करना। २४. हार-माला आदि पहनाना। २५. सोनेकी कंघीद्वारा श्रीमतीके केशोंको सँवारना। २६. श्रीमतीकी वेणी बाँधना। २७. उनके नयनोंमें काजल लगाना। २८. उनके अधरोंको सुरञ्जित करना। २९. चिबुकपर कस्तूरीके द्वारा बिन्दु बनाना। ३०. अनङ्ग-गुटिका, सीधु-विलास आदि प्रदान करना। ३१. मधुर फलोंका संग्रह करना।
English translation
- Taste the grace-bestowed betel chewed by the Divine Couple.
- Perceiving the Divine Couple's wish to enjoy Their private play, withdraw from the bower.
- Take in the fragrance of Their limbs, perfumed with applications of musk, saffron, and other scents.
- Hear the sweet sound of anklets, bracelets, and other ornaments.
- Behold the marks of the banner, thunderbolt, goad, and others upon the lotus feet of the Divine Couple.
- Re-enter the bower after the Divine Couple have completed Their play.
- Massage Their feet and fan Them.
- Provide cool water scented with fragrant flowers and other aromatics.
- Restore the painted designs that have been effaced from Śrī Rādhārānī's limbs and remake Her tilaka.
- Anoint Śrīmatī's limbs with the fragrance called catuḥsama.
- Restring a broken necklace of pearls.
- Gather flowers.
- String vaijayantī garlands, necklaces, floral wristlets, and other ornaments.
- Place pearl necklaces, flower garlands, and other playful articles into the lotus hands of the Divine Couple while They engage in laughter and jest.
- Adorn Them with necklaces, garlands, and other ornaments.
- Arrange Śrīmatī's hair with a golden comb.
- Braid Śrīmatī's hair.
- Apply collyrium to Her eyes.
- Color Her lips beautifully.
- Place a dot of musk upon Her chin.
- Provide anaṅga-guṭikā, sīdhu-vilāsa, and other preparations.
- Gather sweet fruits.
Original
३२. फलोंको बनाकर भोग लगानेके लिये प्रदान करना। ३३. किसी एक स्थानमें रसोई बनाना। ३४. श्रीयुगलके पारस्परिक रहस्यालापका श्रवण करना। ३५. श्रीयुगलके वन-विहार, वसन्त-लीला, झूलन-लीला, जल-विहार, पाश-क्रीड़ा आदि अपूर्व लीलाओंके दर्शन करना। ३६. श्रीयुगलके वन-विहारके समय श्रीमतीकी वीणा आदि लेकर उनके पीछे-पीछे गमन करना। ३७. अपने केशोंद्वारा श्रीयुगलके श्रीपादपद्मोंकी रजको झाड़ना-पोंछना। ३८. होली-लीलामें पिचकारियोंको सुगन्धित तरल पदार्थोंसे भरकर श्रीराधिका और सखियोंके हाथोंमें प्रदान करना। ३९. झूलन-लीलामें गान करते हुए झूलेमें झोटे देना, झुलाना। ४०. जल-विहारके समय वस्त्र और अलङ्कार आदि लेकर श्रीकुण्डके तीरपर रखना। ४१. पाश-क्रीड़ामें विजयप्राप्त श्रीराधिकाजीकी आज्ञासे श्रीकृष्णके द्वारा दाँवपर रखी सुरङ्गा आदि सखियों (या मुरली आदि)-को बलपूर्वक लाकर उनके साथ हास्य-विनोद करना। ४२. सूर्य-पूजा करनेके लिये राधाकुण्डसे श्रीमतीके जाते समय उनके पीछे-पीछे जाना। ४३. सूर्य-पूजामें तदनुकूल कार्योंको करना। ४४. सूर्य-पूजाके पश्चात् श्रीमतीके पीछे-पीछे चलकर घर लौटना।
अपराह्नकालीन सेवा
१. श्रीराधिकाजीके रसोई बनाते समय उनके अनुकूल कार्य करना। २. श्रीराधारानीके स्नान करनेके लिये जाते समय उनके वस्त्राभूषण आदि लेकर उनके पीछे-पीछे जाना। ३. स्नानके पश्चात् उनका शृङ्गार आदि करना। ४. सखियोंसे घिरी हुई श्रीवृन्दावनेश्वरीके पीछे-पीछे अटारीपर चढ़कर वनसे लौटते हुए सखाओंसे घिरे श्रीकृष्णके दर्शन करके परमानन्द-उपभोग करना।
सूर्यास्तके पूर्व छः दण्डके कालको अपराह्नकाल कहा जाता है।
English translation
- Prepare the fruits and present them to be offered as bhoga.
- Prepare a meal at a suitable place.
- Hear the confidential conversation exchanged by the Divine Couple.
- Behold Their extraordinary pastimes of roaming the forest, springtime play, swinging, sporting in the water, dice play, and other līlās.
- During Their forest excursion, follow Śrīmatī carrying Her vīṇā and other articles.
- Brush and wipe the dust from the lotus feet of the Divine Couple with one's own hair.
- During the Holī līlā, fill syringes with fragrant colored liquids and place them in the hands of Śrī Rādhikā and the sakhīs.
- During the swing līlā, sing while giving the swing its momentum and gently swinging Them.
- During the water sports, carry Their garments and ornaments and place them on the bank of Śrī Kuṇḍa.
- When Śrī Rādhikā wins the dice game, obey Her command by forcibly bringing Suraṅgā and the other sakhīs, or the flute and other articles, staked by Śrī Kṛṣṇa, and enjoy laughter and play with them.
- Follow behind Śrīmatī when She leaves Rādhākuṇḍa to worship the sun.
- Perform the services appropriate to the sun worship.
- After the sun worship, follow Śrīmatī and return home.
Services during the afternoon
- Assist Śrī Rādhikā with the suitable tasks while She cooks.
- When Śrī Rādhārānī goes to bathe, follow Her carrying Her garments, ornaments, and other articles.
- After Her bath, dress and adorn Her.
- Follow Śrī Vṛndāvaneśvarī, surrounded by Her sakhīs, up to the rooftop. There behold Śrī Kṛṣṇa returning from the forest surrounded by His friends, and savor supreme bliss.
The six daṇḍas before sunset are called the afternoon period.
Original
५. छतके ऊपरसे श्रीराधिकाजीके उतरनेके समय सखियोंके साथ उनके पीछे-पीछे उतरना।
सायंकालीन सेवा
१. श्रीमतीका तुलसीके हाथ व्रजेन्द्र श्रीनन्दजीके घर भोज्य-सामग्री भेजना। श्रीकृष्णको पानकी गिलौरी और पुष्पोंकी माला अर्पण करना तथा सङ्केत-कुञ्जका निर्देश करना। तुलसीके नन्दालय जाते समय उसके साथ जाना। २. नन्दालयसे श्रीकृष्णका प्रसाद आदि ले आना। ३. वह प्रसाद श्रीराधिका और सखियोंको परोसना। ४. सुगन्धित धूपके सौरभसे उनकी नासिकाको आनन्द देना। ५. गुलाब आदिसे सुगन्धित शीतल जल प्रदान करना। ६. कुल्ला आदि करनेके लिये सुवासित जलसे पूर्ण आचमन-पात्र प्रदान करना। ७. इलायची-लौंग-कपूर आदिसे सुवासित ताम्बूल अर्पण करना। ८. तत्पश्चात् प्राणेश्वरीका अधरामृत-सेवन अर्थात् उनका बचा प्रसाद भोजन करना।
प्रदोषकालीन सेवा
१. प्रदोषकालमें वृन्दावनेश्वरीका वस्त्रालङ्कारादिसे समयोचित शृङ्गार करना अर्थात् कृष्णपक्षमें नील वस्त्र आदि और शुक्लपक्षमें शुभ्र वस्त्रादि तथा अलङ्कार धारण कराना एवं गन्धानुलेपन करना। २. अनन्तर सखियोंके साथ श्रीमतीको अभिसार कराना तथा उनके पीछे-पीछे गमन करना।
निशाकालीन सेवा
१. निकुञ्जमें श्रीराधा-कृष्णका मिलन-दर्शन करना।
१. सूर्यास्तके उपरान्त छः दण्डका काल सायंकालके नामसे व्यवहृत होता है। २. सायंकालके उपरान्त छः दण्डके कालको प्रदोषकाल कहते हैं। ३. प्रदोषके उपरान्त बारह दण्डके कालको निशाकाल कहा जाता है।
English translation
- When Śrī Rādhikā descends from the rooftop, descend behind Her together with the sakhīs.
Services during the evening
- Śrīmatī sends prepared food through Tulasī to the home of Vrajendra Śrī Nanda. Offer Śrī Kṛṣṇa a packet of betel and a flower garland, and indicate the appointed meeting bower. Accompany Tulasī when she goes to Nanda's house.
- Bring back Śrī Kṛṣṇa's prasāda and other remnants from Nanda's house.
- Serve that prasāda to Śrī Rādhikā and the sakhīs.
- Delight their sense of smell with the fragrance of aromatic incense.
- Provide cool water scented with roses and other flowers.
- Provide an ācamana vessel filled with fragrant water for rinsing the mouth and related purposes.
- Offer betel scented with cardamom, cloves, camphor, and other aromatics.
- Thereafter partake of the nectar from the lips of the Mistress of one's life, meaning, honor the remnants She has left.
Services during pradoṣa
- At pradoṣa, adorn Vṛndāvaneśvarī with garments and ornaments appropriate to the time: dress Her in blue during the dark fortnight and in white during the bright fortnight, place ornaments upon Her, and anoint Her with fragrances.
- Then arrange Śrīmatī's secret journey with the sakhīs and follow behind Her.
Services during the night
-
Behold the meeting of Śrī Rādhā-Kṛṣṇa within the secluded bower.
-
The six daṇḍas following sunset are known as evening.
-
The six daṇḍas following evening are called pradoṣa.
-
The twelve daṇḍas following pradoṣa are called night.
Original
२. रासमें नृत्य आदिकी माधुरीके दर्शन करना। ३. वृन्दावनेश्वरी श्रीराधिकाजीके नूपुरकी मधुर ध्वनि और श्रीकृष्णकी वंशी-ध्वनिकी माधुरीको श्रवण करना। ४. श्रीयुगलकी गीत-माधुरीका श्रवण करना तथा नृत्यादिके दर्शन करना। ५. श्रीकृष्णकी वंशीको चुप कराना। ६. श्रीराधिकाकी वीणा-वादन-माधुरीका श्रवण करना। ७. नृत्य, गीत और वाद्यके द्वारा सखियोंके साथ श्रीराधाकृष्णके आनन्दका विधान करना। ८. सुवासित ताम्बूल, सुगन्धित द्रव्य, माला, हवा, सुवासित शीतल जल और पैर सहलाने आदिके द्वारा श्रीराधा-कृष्णकी सेवा करना। ९. श्रीकृष्णका मिष्टान्न तथा फलादि भोजन करते दर्शन करना। १०. सखियोंके साथ वृन्दावनेश्वरी श्रीराधिकाजीका श्रीकृष्णके प्रसादका भोजन करते हुए दर्शन करना। ११. उनका अवशेष भोजन ग्रहण करना। १२. सखियोंके साथ-साथ श्रीराधा-कृष्ण-युगलका मिलन-दर्शन करना तथा उनके ताम्बूल-सेवन और रसालाप आदिकी माधुरीके दर्शन करते हुए आनन्द-लाभ करना। १३. सुकोमल शय्यापर श्रीयुगलको शयन कराना। १४. परिश्रान्त श्रीयुगलकी व्यजनादिद्वारा सेवा करना और उनके सो जानेपर सखियोंका अपनी-अपनी शय्यापर सोना। स्वयं भी वहीं सो जाना।
निम्नलिखित दिनोंमें श्रीकृष्णकी गोचारण-लीला और श्रीमतीकी सूर्यपूजा बन्द रहती है -
१. श्रीजन्माष्टमीके दिन और उसके बाद दो दिनोंतक। २. श्रीराधाष्टमीके दिन और उसके बाद दो दिनोंतक। ३. माघकी शुक्ला पञ्चमी अर्थात् वसन्तपञ्चमीसे फाल्गुनी पूर्णिमा अर्थात् दोलपूर्णिमापर्यन्त २६ दिनोंतक।
English translation
- Behold the sweetness of the dancing and other expressions within the rāsa.
- Hear the sweet sound of the anklets of Vṛndāvaneśvarī Śrī Rādhikā and the sweetness of Śrī Kṛṣṇa's flute.
- Hear the sweetness of the Divine Couple's singing and behold Their dancing and other arts.
- Quiet Śrī Kṛṣṇa's flute.
- Hear the sweetness of Śrī Rādhikā's vīṇā playing.
- Together with the sakhīs, increase the joy of Śrī Rādhā-Kṛṣṇa through dancing, song, and instrumental music.
- Serve Śrī Rādhā-Kṛṣṇa with fragrant betel, aromatic substances, garlands, fanning, cool scented water, massage of the feet, and related services.
- Behold Śrī Kṛṣṇa eating sweets, fruits, and other foods.
- Together with the sakhīs, behold Vṛndāvaneśvarī Śrī Rādhikā eating Śrī Kṛṣṇa's prasāda.
- Partake of the food She leaves.
- Together with the sakhīs, behold the union of the Divine Couple, Śrī Rādhā-Kṛṣṇa, and gain bliss by witnessing the sweetness of Their taking betel, Their exchanges filled with rasa, and Their other intimate pastimes.
- Lay the Divine Couple upon a very soft bed.
- Serve the weary Divine Couple by fanning and other attentions. When They have fallen asleep, let the sakhīs lie down upon their respective beds, and sleep there oneself as well.
On the following days Śrī Kṛṣṇa's cowherding līlā and Śrīmatī's worship of the sun are suspended:
- On Śrī Janmāṣṭamī and for two days afterward.
- On Śrī Rādhāṣṭamī and for two days afterward.
- For the twenty-six days from the fifth day of the bright fortnight of Māgha, namely Vasanta Pañcamī, through the full moon of Phālguna, namely Dola Pūrṇimā.
Original
Hindi
विनय
श्रीराधा-माधव! यह मेरी सुन लो विनती परम उदार। मुझे स्थान दो निज पावन चरणोंमें प्रभु! कर कृपा अपार॥ भूलूँ सभी जगतको, केवल रहे तुम्हारी प्यारी याद। सुनूँ जगतकी बात न कुछ भी, सुनूँ तुम्हारे ही संवाद॥ भोगोंकी कुछ सुध न रहे, देखूँ सर्वत्र तुम्हारा मुख। मधुर-मधुर मुसकाता नित उपजाता अमित अलौकिक सुख॥ रहे सदा प्रिय नाम तुम्हारा मधुर दिव्य रसना रसखान। मनमें बसे तुम्हारी प्यारी मूर्ति मञ्जु सौन्दर्य-निधान॥ तनसे सेवा करूँ तुम्हारी, प्रति इन्द्रियसे अति उल्लास। साफ करूँ पगरखी-पीकदानी सेवा-निकुञ्जमें खास॥ बनी खवासिन मैं चरणोंकी करूँ सदा सेवा, अति दीन। रहूँ प्रिया-प्रियतमके नित पद-पद्म-पराग-सुसेवन-लीन॥
English translation
Humble prayer
Śrī Rādhā-Mādhava, supremely generous, please hear this prayer of mine. O Lord and Lady, pour out boundless grace and grant me a place at Your holy feet. May I forget the whole world and retain only Your beloved remembrance. May I hear nothing of the world's affairs, but listen only to Your conversations. May all awareness of enjoyment disappear; may I behold Your face everywhere, ever smiling so very sweetly and awakening immeasurable, transcendent joy. May Your beloved, sweet, divine names forever remain upon my tongue, a treasury of rasa. May Your lovely form, the treasure-house of graceful beauty, dwell within my mind. May I serve You with my body, each sense overflowing with delight; may I clean the shoes and spittoon within the secluded bower of service. Becoming a humble personal maidservant at Your feet, may I serve forever; may I remain absorbed in devoted service to the pollen of the lotus feet of Priyā and Priyatama.
Original
Hindi
राधा-माधवसे प्रार्थना
हे राधा-माधव! तुम दोनों दो मुझको चरणोंमें स्थान। दासी मुझे बनाकर रखो, सेवाका दो अवसर-दान॥ मैं अति मूढ़, चाकरीकी चतुराईका न तनिक-सा ज्ञान। दीन, नवीन सेविकापर दो समुद्र उडेल सनेह अमान॥ रज-कण सरस चरण-कमलोंका खो देगा सारा अज्ञान। ज्योतिमयी रसमयी सेविका मैं बन जाऊँगी सज्ञान॥ राधा-सखी-मञ्जरीको रख सम्मुख मैं आदर्श महान। हो पदानुगत उसके, नित्य करूँगी मैं सेवा सविधान॥ झाड़ दूँगी मैं निकुञ्जमें, साफ करूँगी पादत्राण। हौले-हौले हवा करूँगी सुखद-व्यजन ले सुरभित आन॥ देखा नित्य करूँगी मैं तुम दोनोंकी मोहनि मुसकान। वेतन यही, यही होगा बस, मेरा पुरस्कार निर्मान॥
English translation
Prayer to Rādhā-Mādhava
O Rādhā-Mādhava, grant me a place at the feet of You both. Keep me as Your maidservant and bestow upon me the opportunity to serve. I am utterly foolish and know not even a little of skill in service; upon this poor new maidservant pour a shoreless ocean of affection. A single particle of dust from Your beautiful lotus feet will dispel all ignorance; filled with light and rasa, I shall become a servant endowed with true understanding. Keeping before me the great ideal of a mañjarī among Rādhā's companions, I shall follow at her feet and daily render service in due order. I shall sweep within the bower and clean Your footwear; I shall gently fan You, bringing a delightful and fragrant fan. Every day I shall behold the enchanting smiles of You both. That alone will be my wage; that alone my stainless reward.