राम

मुखपृष्ठ, नम्र निवेदन, भूमिका एवं विषय-सूची

Cover, Editorial Note, Preface, and Contents

Chapter 1 of 9Source scan pages 1–187 paired passages

Original

Hindi

॥ श्रीराधाकृष्णाभ्यां नमः ॥

श्रीराधा-माधव-चिन्तन

गीताप्रेस, गोरखपुर

ग्रन्थकार - हनुमानप्रसाद पोद्दार

English translation

Obeisance to Shri Radha and Krishna

Shri Radha-Madhava-Chintan

Contemplation on Shri Radha-Madhava

Gita Press, Gorakhpur

Author - Hanuman Prasad Poddar

Original

Sanskrit and Hindi

॥ श्रीहरिः ॥

श्रीराधा-माधव-चिन्तन

त्वमेव माता च पिता त्वमेव त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव। त्वमेव विद्या द्रविणं त्वमेव त्वमेव सर्वं मम देवदेव॥

हनुमानप्रसाद पोद्दार

English translation

Shri Hari

Shri Radha-Madhava-Chintan

You alone are my mother, and You alone my father. You alone are my kinsman, and You alone my friend. You alone are my knowledge, and You alone my wealth. You alone are my all, O the Lord of gods.

Hanuman Prasad Poddar

Original

Sanskrit, Hindi, and Braj

॥ श्रीराधाकृष्णाभ्यां नम: ॥ नम्र निवेदन भक्ति-रसमें व्रज-रसकी माधुरी अनुपमेय है। भगवान्‌ श्रीव्रजेन्द्रनन्दनने ब्रजमें प्रकट रहकर रसकी जो मधुरातिमधुर धारा बहायी, उसकी जगत्‌में क्‍या, विश्व-ब्रह्माण्डमें कोई तुलना नहीं है। बड़े-बड़े योगीन्द्र-मुनीन्द्र तथा ज्ञानी- विज्ञानी इस रसके लिये तरसते हैं। भाईजी (श्रीहनुमानप्रसादजी पोद्दार)-ने समय-समयपर इस विषयपर “कल्याण' के लिये लिखे गये लेखोंमें, विशेष अवसरोंपर पढ़े गये लिखित व्याख्यानोंमें तथा व्यक्तिगत पत्रोंके रूपमें जो कुछ लिखा है तथा दैनिक सत्संगमें अथवा अन्य समारोहोंमें मौखिकरूपसे जो कुछ कहा है, वह आध्यात्मिक जगत्‌की एक अमूल्य निधि है। सहृदय पाठक- पाठिकाओंका बहुत दिनोंसे यह आग्रह रहा है कि उनके ब्रज-रस-सम्बन्धी लेखों, पत्रों आदिका एक स्वतन्त्र संग्रह पुस्तकरूपमें प्रकाशित किया जाय। प्रस्तुत ग्रन्थ उसी आग्रहका सुमधुर फल है। अवश्य ही इस संग्रहमें उनके उन्हीं लेखों, व्याख्यानों तथा पत्रों आदिका आंशिक समावेश हुआ है, जो मधुर रस अथवा कान्ताभावसे सम्बन्ध रखते हैं। उनके इतर रस-सम्बन्धी लेख आदि प्राय: इसमें नहीं आ पाये हैं। इनके अतिरिक्त उन्होंने मौखिक प्रवचनों एवं व्यक्तिगत पत्रोंमें इस विषयपर इतना अधिक कहा और लिखा है कि वह सब तो संगृहीत हो ही नहीं सकता। विषयको भलीभाँति हृदयंगम करानेके लिये एकत्रित सामग्रीको सात प्रकरणोंमें बाँटा गया है। पहले प्रकरणका शीर्षक है--' श्रीराधा '। कहना न होगा कि ब्रज-रसके प्राण श्रीव्रजराजकुमारकी आत्मा श्रीराधिका हैं-'आत्मा तु राधिका तस्य।' एक रूपमें जहाँ श्रीराधा श्रीकृष्णकी आराधिका--उपासिका हैं, दूसरे रूपमें वे उनकी आराध्या उपास्या भी हैं--' आराध्यते असौ इति राधा '। शक्ति और शक्तिमान्‌में वस्तुत: कोई भेद न होनेपर भी भगवान्‌के सविशेष रूपोंमें शक्तिकी प्रधानता है। शक्तिमान्‌की सत्ता ही शक्तिके आधारपर है। शक्ति नहीं तो शक्तिमान्‌ कैसे ? 'रस्यते असौ इति रसः' इस व्युत्पत्तिके अनुसार रसकी सत्ता ही आस्वादके लिये है। अपने-आपको अपना आस्वादन करानेके लिये ही स्वयं रसरूप ('रसो वै सः ' ) श्रीकृष्ण 'राधा' बन जाते हैं। इसीलिये ब्रज- रसमें 'राधा' की विशेष महिमा है। श्रीकृष्ण प्रेमके पुजारी हैं, इसीलिये वे अपनी

पुजारिनकी पूजा करते हैं, उन्हें अपने हाथों सजाते-सँवारते हैं, उनके रूठ जानेपर उन्हें अपने प्राणोंके निर्मछनद्वारा प्रसन्‍न करते हैं। 'चाँपत चरन मोहनलाल' तथा-- 'देख्यौ दुर्यौ वह कुंज कुटीर में बैठ्यो पलोटत राधिका पायन॥' --आदि उक्तियोंद्वारा रसिक कवियोंने श्रीकृष्णकी इसी प्रेमप्रवणताकी ओर संकेत किया है। शक्तिकी प्रधानताको द्योतित करनेके लिये ही “राधाकृष्ण', 'सीताराम' आदि युगल नामोंमें 'राधा' और 'सीता' का नामोल्लेख पहले किया जाता है। इसी परिपाटीके अनुसार प्रस्तुत ग्रन्थमें भी ' श्रीराधा' शीर्षक प्रकरणको प्रथम स्थान दिया गया है। आकारकी दृष्टिसे भी यह प्रकरण सबसे बड़ा है। इस प्रकरणमें श्रीराधाका दिव्यातिदिव्य स्वरूप, उनके प्रेमकी अलौकिक महिमा, श्रीकृष्णके साथ उनका पवित्रतम सम्बन्ध आदि दुरूह एवं गूढ़ विषयोंका मार्मिक विवेचन किया गया है तथा प्रसंगवश श्रीराधाके विषयमें तथा श्रीराधाकृष्णके प्रेम-सम्बन्धमें उठायी गयी विविध शंकाओंका बड़े ही सुन्दर ढंगसे समाधान किया गया है। दूसरे प्रकरणका शीर्षक है--' श्रीकृष्ण '। इसमें श्रीकृष्णकी पूर्ण भगवत्ता, उनका परम दिव्य स्वरूप, उनका सच्चिदानन्दमय भगवद्देह, श्रीकृष्णके प्राकट्यकी महिमा तथा उनका जन्म-महोत्सव, उनकी विरुद्धधर्माश्रयता, उनकी सर्वमान्यता, श्रीकृष्ण-चरित्रकी उज्ज्वलता तथा उनको प्रियतमरूपमें प्राप्त करनेकी साधना आदि विषयोंपर प्रचुर प्रकाश डाला गया है। तीसरे प्रकरणका शीर्षक है--'राधा-माधव '। इसमें युगल तत्त्वकी एकता, युगल-स्वरूपकी उपासना, राधाकृष्णकी अष्टकालीन स्मरणीय सेवा आदि विषयोंका भलीभाँति निरूपण किया गया है। इस प्रकार श्रीराधा-कृष्णके स्वरूपको, उनके परस्परके पवित्रतम सम्बन्धको, उनकी विभिन्‍न मधुर लीलाओंको--जिनमें प्रणय, मान एवं विरह सभी हैं-- ठीकसे समझनेका “मापदण्ड' इस ग्रन्थमें प्राप्त होता है। साथ ही श्रीराधा- कृष्णके सम्बन्धमें अबतक जो भी साहित्य संस्कृत, हिंदी तथा अन्य भाषाओंमें प्राप्त है, उसके अध्ययन, मनन एवं आलोचनकी “कसौटी ' यह ग्रन्थ प्रस्तुत करता है। बिना एक 'कसौटी' को सामने रखे--श्रीराधा-माधवके स्वरूप तथा उनकी पारस्परिक मधुर लीलाओंके तत्त्वका यथार्थ ज्ञान न होनेके कारण ही-- न केवल हिंदी-साहित्यमें प्राप्त रचनाओं अपितु संस्कृत-साहित्यकी भी

English translation

Obeisance to Shri Radha and Krishna

Humble Submission

Within the devotional rasa, the sweetness of Vraja-rasa is incomparable. While manifest in Vraja, Lord Shri Vrajendra-nandana caused a stream of rasa, sweet beyond sweetness, to flow. Nothing in this world, indeed nothing in the cosmic universe, can compare with it. The greatest masters of yoga, sages, and realized men of wisdom yearn for this rasa. From time to time, Bhaiji, Shri Hanuman Prasad Poddar, wrote on this subject in articles for Kalyan, in prepared addresses delivered on special occasions, and in personal letters. He also spoke of it orally in daily satsanga and at other gatherings. All of this constitutes a priceless treasure of the spiritual world. For many years, sensitive readers have asked that his articles, letters, and other writings concerning Vraja-rasa be published as an independent collection in book form. The present volume is the sweet fruit of that request. Of course, this collection includes only a portion of those articles, discourses, letters, and other writings that relate to madhura-rasa or the mood of the beloved. Most of his writings concerning other rasas could not be included. Moreover, he said and wrote so much on this subject in oral discourses and personal letters that it would be impossible to collect everything.

To enable readers to grasp the subject thoroughly, the collected material has been divided into seven sections. The first is entitled "Shri Radha." It scarcely needs saying that Shri Radhika is the very life of Vraja-rasa and the soul of the Prince of Vraja: "Radha is indeed His soul." In one aspect, Shri Radha is Shri Krishna's aradhika, His worshiper; in another, She is also His aradhya, the One to be worshiped: "She who is worshiped is Radha." Although power and the possessor of power are in reality undivided, in the Lord's particular, personal forms the power holds primacy. The very being of the possessor of power rests upon power. Without power, how could there be one who possesses it? According to the derivation "that which is savored is rasa," rasa exists to be savored. In order to taste Himself through Himself, Shri Krishna, who is Rasa itself - "He indeed is Rasa" - becomes Radha. This is why Radha possesses a unique glory in Vraja-rasa. Shri Krishna is the worshiper of love, and therefore He worships His own worshiper. He dresses and adorns Her with His own hands; when She takes offense, He seeks to please Her by offering even His life in loving propitiation. "Mohanlal presses Her feet," and:

"I secretly beheld Him seated within that bower-cottage, turning and massaging Radhika's feet."

Through such sayings, rasika poets have indicated this love-subdued disposition of Shri Krishna. To signify the primacy of divine power, in paired names such as Radha-Krishna and Sita-Rama, Radha and Sita are named first. Following this convention, the section entitled "Shri Radha" has also been placed first in the present work. It is the largest section as well. It offers a penetrating discussion of difficult and profound subjects: Shri Radha's supremely divine nature, the transcendent glory of Her love, Her most sacred relationship with Shri Krishna, and more. Along the way, it beautifully resolves various doubts raised concerning Shri Radha and the love between Shri Radha and Krishna.

The second section is entitled "Shri Krishna." It sheds abundant light on Shri Krishna's complete divinity, His supremely divine nature, His divine body of being, consciousness, and bliss, the glory of His manifestation and the celebration of His birth, His capacity to hold contrary attributes, His universal acceptance, the radiant purity of His character, and the spiritual discipline by which He may be attained as one's most beloved Lord.

The third section is entitled "Radha-Madhava." It clearly expounds the unity of the Divine Couple as one reality, worship of Their conjoint form, the eightfold daily service of Radha and Krishna to be remembered through the eight periods of the day, and related subjects.

Thus, this book provides a standard by which one may rightly understand the nature of Shri Radha and Krishna, Their supremely sacred mutual relationship, and Their many sweet lilas - including love, loving displeasure, and separation. At the same time, it offers a touchstone for studying, contemplating, and critically appreciating all the literature about Shri Radha and Krishna available to date in Sanskrit, Hindi, and other languages. Without such a touchstone - without true knowledge of Radha-Madhava's nature and the principle underlying Their mutual sweet lilas - we have remained deprived, to a great extent, of the full delight of studying works on this subject. We have also created numerous mistaken notions of our own.

Original

Hindi

एतद्विषयक रचनाओंके अध्ययनके सम्यक्‌ आनन्दसे हम अभीतक बहुत अंशोंमें वंचित रहे हैं तथा हमने अनेकों भ्रान्त धारणाओंका सृजन कर लिया है। अपनी मानी हुई कसौटीके आधारपर ऐसा करके जहाँ एक ओर हमने अपनी हानि की है, वहाँ दूसरी ओर श्रीराधा-कृष्णविषयक प्राचीन-अर्वाचीन ग्रन्थों एवं कवि-लेखकोंके प्रति अन्याय भी किया है ! साहित्यके अध्ययन करनेवालोंकी भाँति ही साहित्य-प्रणेताओंके समक्ष भी श्रीराधाकृष्णके स्वरूप एवं उनकी लीलाओंके सम्बन्धमें एक सैद्धान्तिक मापदण्ड न रहनेके कारण सूरदास आदि कुछ भक्तकवियोंको छोड़कर शेष कवि, जिन्होंने श्रीराधा-माधवको अपने काव्यका विषय बनाया, बहुत कुछ पथ भूल गये हैं। अतः श्रीराधा-कृष्णविषयक साहित्यके प्रणेता कवि एवं लेखकोंसे मेरी विनम्र प्रार्थना है कि वे इस ग्रन्थमें प्रस्तुत किये गये श्रीराधा-कृष्णके पवित्रतम स्वरूप एवं सम्बन्धको अपने सामने रखकर साहित्यका सृजन करेंगे तो ऐसा सात्तिक साहित्य प्रकट होगा, जो भक्तिक्षेत्रकी तो अमूल्य निधि होगी ही, समाजके पतनोन्मुख नैतिक स्तरको भी उन्‍नत करनेमें सक्षम होगा। चौथे प्रकरणका शीर्षक है--' भावराज्य और लीलारहस्य '। इसमें भावराज्यकी लोकोत्तर महिमा, ज्ञानराज्यकी सीमाको पार करनेपर भावराज्यमें प्रवेशके लिये अधिकारकी प्राप्ति, भावराज्यमें प्रिया-प्रियतमका नित्य लीलाविहार, भगवदवतारका रहस्य तथा श्रीकृष्णकी माखन-चोरी, चीरहरण एवं रासक्रीडा आदि मधुरातिमधुर, किंतु तर्कशील व्यक्तियोंको भ्रमित कर देनेवाली विविध दिव्य लीलाओंका मर्म बड़ी ही सुन्दर एवं सुबोध शैलीसे समझाया गया है, जिसे पढ़कर उनके सम्बन्धमें अज्ञानवश की जानेवाली अनेकानेक शंकाओंका सम्यक्तया निराकरण हो जाता है। रासलीलाके सम्बन्धमें प्राचीन आचार्यों एवं अन्य महानुभावोंके कई मत हैं। कुछ लोग इसे आध्यात्मिक रूपक मानते हैं, कोई-कोई इसे काम- विजयकी लीला कहते हैं--इत्यादि। इन सभी मतोंकी समीक्षा करते हुए श्रीभाईजीने यह बतलाया है कि यह तो भगवान्‌का आत्मरमण--अपनी स्वरूपभूता श्रीगोपीजनोंके साथ रमण है, जिसके द्वारा प्रभुने यह दिखलाया है कि लोक-वेद--सबका त्याग करके उनपर अपने-आपको न्योछावर कर देनेवाले भक्तोंको किस प्रकार वे अपना स्वरूपदान करते हैं, सर्वधा उनके अधीन हो जाते हैं। श्रीकृष्मका यह रमण वस्तुतः 'स्वरूप-वितरण' ही है। इसी प्रसंगमें यह भी बताया गया है कि भगवान्‌ श्रीकृष्णका सम्पूर्ण चरित्र परमोज्ज्वल एवं

आदर्श होनेपर भी उनकी सभी लीलाएँ अनुकरणीय नहीं हैं तथा सबका अनुकरण करने जाकर मनुष्य पतनके महान्‌ गर्तमें गिर जायगा। भक्त-शिरोमणि सम्राट्‌ परीक्षित्‌के द्वारा रासलीलाके प्रसंगमें शंका उठाये जानेपर श्रीमद्भागवतके वक्ता स्वयं शुकदेव मुनि इस प्रकारकी चेतावनी बहुत पहले हमलोगोंको दे गये हैं। पाँचवें प्रकरणका शीर्षक है--' प्रेमतत्त्व '। इसमें प्रेमतत्त्वकी बड़ी ही मार्मिक एवं अधिकारपूर्ण व्याख्या की गयी है तथा प्रेमके रति, प्रेम, स्नेह, मान, प्रणय, राग, अनुराग, भाव एवं महाभाव--इन स्तरों एवं उनके अवान्तर भेदोंको बड़े ही सुन्दर ढंगसे समझाया गया है। “प्रेम' शब्दका प्रयोग आजकल लौकिक पति-पत्नीके पारस्परिक सम्बन्धके अर्थमें होने लगा है; कहीं-कहीं तो अवैध आसक्तिको भी 'प्रेम' कहा जाता है, जिससे इस शब्दकी सात्त्विकता एवं पवित्रता नष्ट हो गयी है और लोग “प्रेम' नामसे ही नाक-भौं सिकोड़ने लगते हैं। इस ग्रन्थके अध्ययनसे यह स्पष्ट हो जाता है कि पति-पत्नीके लौकिक सम्बन्धका नाम “प्रेम' नहीं 'काम' है, जिसका आधार है भोग--निजेन्द्रिय-तृप्ति, जब कि प्रेमका आधार है त्याग-प्रेमास्पद-सुखैक-लालसा। भगवत्प्रेमी इस लोक और परलोकके भोगोंसे ही नहीं, मोक्षतकके सुखसे बहुत पहले ऊपर उठ जाता है। इसीलिये प्रेमियोंने भगवत्प्रेमको अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष--इन चारोंसे ऊँचा पंचम पुरुषार्थ माना है। इसमें स्व-सुख-वासनाका लेश भी नहीं होता। इस प्रेमकी सर्वोच्च अभिव्यक्ति ही श्रीराधारानी हैं। भगवत्प्रेमकी प्राप्ति उत्कट चाहसे तथा भगवत्कृपासे ही सम्भव है, त्यागकी भित्तिपर ही प्रेमके दिव्य प्रासादका निर्माण होता है, प्रेमके लिये विषय-वैराग्यकी परम आवश्यकता है--इत्यादि विषयोंपर भी इस प्रकरणमें अद्भुत प्रकाश डाला गया है। छठे प्रकरणका शीर्षक है--'गोपांगना'। प्रेमकी चरम परिणति श्रीगोपीजनोंमें ही हुई है। इन्हें प्रेमका मूर्तिमान्‌ विग्रह कहें तो भी कोई अत्युक्ति न होगी। इसीलिये “प्रेमतत्त्वके' अनन्तर ही “गोपांगना' शीर्षक प्रकरणकी अवतारणा की गयी है। इस प्रकरणमें यह बताया गया है कि श्रीगोपांगनाएँ श्रीराधाकी ही अंशभूता अथवा कायब्यूहरूपा हैं। इनका एकमात्र कार्य है श्रीप्रियाप्रियतमका परस्पर मिलन कराना एवं दोनोंकी प्राणपणसे प्रेममयी सेवा करना। 'तत्सुखसुखित्वम्‌' ही इनका आदर्श है, जो प्रेमका मूलमन्त्र है। इसीलिये देवर्षि नारदने अपने भक्तिसूत्रोंमें इन्हींको भक्तिका सर्वश्रेष्ठ आदर्श माना है--

English translation

By judging everything according to criteria of our own invention, we have harmed ourselves on the one hand and, on the other, treated ancient and modern works on Shri Radha and Krishna, as well as their poets and authors, unjustly.

Like students of literature, creators of literature have also lacked a doctrinal standard regarding the nature and lilas of Shri Radha and Krishna. Consequently, apart from a few devotee-poets such as Surdas, many poets who made Radha-Madhava the subject of their poetry have strayed far from the path. I therefore make a humble request to poets and writers of literature concerning Shri Radha and Krishna. If they create their works while keeping before them the supremely pure nature and relationship of Shri Radha and Krishna presented in this book, a sattvika literature will emerge. It will be not only a priceless treasure in the field of devotion, but also capable of elevating society's declining moral standard.

The fourth section is entitled "The Realm of Bhava and the Mystery of Lila." It explains in beautiful and accessible language the supramundane glory of the realm of bhava; the qualification required to enter that realm after crossing the boundary of the realm of knowledge; the eternal play of Beloved and Lover there; the mystery of divine incarnation; and the inner meaning of Shri Krishna's exquisitely sweet yet potentially bewildering divine lilas, such as stealing butter, taking the garments, and the rasa dance. Reading it properly resolves the many doubts that ignorance generates concerning these lilas. Ancient acharyas and other eminent teachers have offered several views of the rasa-lila. Some regard it as a spiritual allegory; others call it a lila in which lust is conquered, and so forth. After examining all these views, Shri Bhaiji explains that it is the Lord's delight in His own Self - His play with the Shri Gopis, who are manifestations of His own essential nature. Through it the Lord shows how He bestows His very Self upon devotees who abandon all worldly and scriptural claims and offer themselves wholly to Him, becoming completely subject to their love. Shri Krishna's play is, in truth, a distribution of His own essential being. In this context the book also explains that although the whole of Lord Shri Krishna's character is supremely radiant and exemplary, not every one of His lilas is to be imitated. A person who attempts to imitate them all will fall into a terrible abyss. Long ago, when the crown of devotees, Emperor Parikshit, raised a doubt in connection with the rasa-lila, the Bhagavata's own narrator, the sage Shukadeva, gave humanity precisely this warning.

The fifth section is entitled "The Principle of Divine Love." It gives a deeply moving and authoritative account of love and beautifully explains its successive levels - rati, prema, sneha, mana, pranaya, raga, anuraga, bhava, and mahabhava - together with their further divisions. Today the word "love" has come to be used for the worldly relationship between husband and wife; in some places even illicit attachment is called love. The word has thereby been stripped of its sattvika character and purity, and people begin to recoil at the very name of love. Study of this book makes clear that the worldly relationship of husband and wife is not called prema but kama. Kama rests on enjoyment, the gratification of one's own senses; prema rests on renunciation, the sole longing for the happiness of the beloved. A lover of the Lord rises not only above the enjoyments of this world and the next, but far above even the happiness of liberation. This is why lovers have regarded divine love as the fifth and highest aim of human life, above wealth, virtue, desire, and liberation. It contains not the slightest impulse toward personal happiness. Shri Radha Rani is the supreme manifestation of this love. This section also casts wonderful light on such truths as these: divine love can be attained only through intense longing and divine grace; its celestial palace can be built only upon the foundation of renunciation; and complete detachment from sense-objects is indispensable to love.

The sixth section is entitled "The Gopis." Love reaches its highest consummation in the Shri Gopis. To call them love embodied would be no exaggeration. The section "The Gopis" has therefore been placed immediately after "The Principle of Divine Love." It explains that the gopis are manifestations of Shri Radha, portions of Her own being or expansions of Her body. Their sole work is to bring the Divine Beloveds together and to serve both of Them lovingly with their whole lives. Their ideal is tat-sukha-sukhitvam - finding one's happiness in Their happiness - the root mantra of love. This is why the divine sage Narada, in his Bhakti Sutras, accepted them as the highest ideal of devotion.

Original

Hindi and Sanskrit

‘यथा ब्रजगोपिकानाम्‌।’। जिनकी चरण-रजकी कामना जगत्तपिता ब्रह्माने ही नहीं, उद्धव-जैसे भक्ताग्रगण्योंने की है, जिनका दर्जा भगवान्‌ने ब्रह्मा, शंकर, भगवान्‌ संकर्षण, भगवती लक्ष्मीसे--यहाँतक कि अपनेसे भी ऊँचा बताया है-- ‘न तथा मे प्रियतम आत्मयोनिर्न शंकरः। न च संकर्षणो न श्रीर्नैवात्मा च यथा भवान्॥’ उन श्रीगोपीजनोंकी महिमा क्या कही जाय। इन गोपीजनोंके सहस्रश: यूथ हैं और सखी, सहचरी, प्रियनर्मसखी, मंजरी, दूती आदि अनेकों भेद हैं। इन सबके स्वरूप, सेवा, प्रेम तथा गोपीभावकी साधना आदि अत्यन्त गूढ़ एवं रहस्यपूर्ण विषयोंकी बड़ी ही समीचीन एवं सांगोपांग व्याख्या इस प्रकरणमें की गयी है। इसी प्रसंगमें यह बताया गया है कि गोपीभावकी साधना केवल स्त्रियाँ ही कर सकती हों, ऐसी बात नहीं है। सुतरां इसके लिये स्त्रियोचित वेष सजनेकी कोई आवश्यकता नहीं है। जो लोग ऐसा करते हैं, वे तो गोपीभावका एक प्रकारसे उपहास ही करते हैं। वस्तुत: स्त्री-पुरुष- सम्बन्धकी तो कोई कल्पना ही नहीं है। यह तो एक पवित्रतम अप्राकृत भाव है, जो सर्वथा राग-गन्धसे शून्य है। स्वकीया एवं परकीया भावोंको लेकर भी साधनाक्षेत्रमें तथा साहित्यिक क्षेत्रमें श्रीराधा-माधवके पवित्रतम सम्बन्धके प्रति अनेक भ्रान्त धारणाएँ प्रचलित हैं। इस ग्रन्थमें स्वकीया और परकीयाभावका यत्र-तत्र जो विवेचन हुआ है, उसे दृष्टिमें रखकर श्रीराधा-माधव एवं गोपी- कृष्णके प्रेम-सम्बन्धके विषयमें विचार करनेपर हृदय उसकी पवित्रतम एवं उज्ज्वलतम आभासे उद्भासित हो उठता है। जिन स्फुट विषयोंका समावेश उक्त छहों प्रकरणोंमें नहीं हो सकता था, उन सबको एक अलग प्रकरणमें रखा गया है, जिसका शीर्षक है--' प्रकीर्ण '। यद्यपि यह अन्तिम प्रकरण है, किंतु सरसताकी दृष्टिसे यह अपने पूर्वके छः प्रकरणोंसे किसी भी प्रकार न्यून नहीं है। प्रत्येक प्रकरणके आदि और अन्तमें तथा कहीं-कहीं प्रकरणके बीचमें भी प्रतिपाद्य विषयके संग्राहक ग्रन्थकारके कुछ पद भी दे दिये गये हैं, जिनसे प्रकरणोंमें और भी सजीवता आ गयी है। इस प्रकार वर्तमान संग्रह ब्रज-रस-- मधुर-रसका एक अमूल्य आकर बन गया है। इन पंक्तियोंके लेखककी धारणाके अनुसार इस विषयपर ऐसा सर्वांगपूर्ण, सुगम, सरस और प्रामाणिक विवेचनात्मक ग्रन्थ कदाचित्‌ किसी भी भाषामें आजतक नहीं लिखा गया है। संस्कृत- साहित्यमें अवश्य ही इस प्रकारकी सामग्री प्रचुररूपमें उपलब्ध है; परंतु वह

यत्र-तत्र इतनी बिखरी पड़ी है कि उसके मर्मको हृदयंगम करते हुए उसका सम्यक्तया विश्लेषण तथा उपयोग करके समन्वित रूप देना श्रीभाईजी-जैसे पुरुषका ही काम था। मेरी समझसे इसमें भक्तिशास्त्रका मर्म एवं व्रज-साहित्यका निचोड़ बहुत कुछ आ गया है। इसमें जो कुछ लिखा गया है, वह वैष्णव- शास्त्र एवं रसिकसम्प्रदायके सिद्धान्तोंद्वारा पूर्णतया सम्मत है। मेरी अपनी मान्यता एवं विश्वास है कि प्रस्तुत ग्रन्थ श्रीराधाकृष्णके उपासकोंके लिये अनुपम पथ- प्रदर्शकका काम करेगा। इस ग्रन्थके मनोयोगपूर्वक अध्ययन-मननसे एवं इसमें वर्णित सिद्धान्तोंको अपने जीवनमें उतारनेसे मनुष्य परम दुर्लभ मोक्षको भी लघु बना देनेवाले भगवत्प्रेमके मार्गमें अनायास ही अग्रसर हो सकता है। मधुरभावकी साधना करनेवालोंके लिये भी यह ग्रन्थ बहुत उपयोगी सिद्ध होगा। मधुरभावकी उपासनाके नामपर व्यक्तिगत जीवनमें तथा समष्टिरूप समाजमें बहुत गंदगी आयी है और आनेकी सम्भावना है। कारण, मधुर-रसका “पारा' यदि विधिपूर्वक सेवन न किया गया तो वह फूट पड़ता है और सारे शरीर और मनको क्षत-विक्षत कर डालता है। इस ग्रन्थमें प्रस्तुत मधुरभावकी उपासनाके सिद्धान्तोंकी पकड़कर चलनेवालेका नैतिक स्तर निरन्तर उन्नत होता जायगा और वह सांसारिक भोगोंके दलदलसे, नीच कामके चंगुलसे निकलकर विशुद्ध प्रेम-राज्यमें प्रवेश कर पायेगा। अन्तमें यह निवेदन है कि इस ग्रन्थमें संगृहीत सामग्री ३५ वर्षोंके सुदीर्घकालमें समय-समयपर तथा भिन्‍न-भिन्‍न अवसरोंपर लिखी होनेके कारण इसमें यत्र-तत्र पुनरुक्तिका दोष अवश्य दृष्टिगोचर होगा, यद्यपि जहाँ-जहाँ वह ध्यानमें आया है, उसके निराकरणका प्रयास किया गया है--जिससे मूल लेखोंका रूप कुछ विकृत भी हुआ है। किंतु लेखोंमें निरूपित विषयोंके परस्पर सम्बद्ध होनेके कारण कहीं-कहीं उन पुनरुक्तियोंको उसी रूपमें रखना अनिवार्य हो गया है। साथ ही प्रतिपाद्य विषयको हृदयंगम करानेके लिये कहीं-कहीं एक ही बातको बार-बार दोहराना आवश्यक भी होता है। फिर, इसमें आये हुए प्रसंग तो इतने मार्मिक, भावपूर्ण, रोचक एवं हृदयग्राही हैं कि उन्हें जितनी बार पढ़ा जायगा, वे हृदयको उतना ही पवित्र एवं भगवद्भावसे पुष्ट करेंगे। इन सब दृष्टियोंसे ये सब पुनरुक्तियाँ क्षम्य ही नहीं, अपितु सहृदय सज्जनोंकी दृष्टिमें गुणाधायक ही सिद्ध होंगी। हाँ, यह बात अवश्य ध्यानमें रखनेकी है कि जो सामग्री इस ग्रन्थमें संकलित की गयी है, वह 'कल्याण' की ३५ वर्षोंकी

फाइलोंमें विभिन्‍न रूपोंमें बिखरी पड़ी थी। उसे जहाँ-तहाँसे छाँटकर एकत्रित करने, प्रकरणोंमें बाँटने, श्रृंखलाबद्ध करने आदिमें सम्भव है, अपने प्रमादवश-- अज्ञानवश बहुत-सी भूलें रह गयी हों। यदि ग्रन्थकार स्वयं इस कार्यको सम्पन्न करते तो निश्चित है, इसका और ही रूप हमारे सामने उपस्थित होता; किंतु स्वयं ग्रन्थकारको न इतना अवकाश था और न रुचि ही कि वे इन स्थलोंको पुनः पढ़ते और परिमार्जित एवं श्रृंखलाबद्ध करते। इस संग्रहको छापनेकी अनुमति भी उन्होंने हमलोगोंकी रुचिको रखनेके लिये ही बड़े संकोचसे दी है। ऐसी दशामें, इस ग्रन्थमें यदि कोई त्रुटि रह गयी है तो वह इन पंक्तियोंके लेखककी ही माननी चाहिये। अन्तमें 'त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये' इस भावसे इस संग्रहको हम श्रीनिकुंजेश्वर तथा श्रीनिकुंजेश्वरीके पावन चरणोंमें भक्तिपूर्वक निवेदित करते हैं; क्योंकि इन पंक्तियोंके लेखकका विश्वास है कि इस ग्रन्थमें जो कुछ लिखा गया है, उन्हींकी प्रेरणासे लिखा गया है, अथवा यों कहें तो कोई अत्युक्ति न होगी कि उन्हींने ग्रन्थकारके हृदयमें स्थित होकर लिखा है। प्रस्तुत ग्रन्थमें व्रज-रसका सिद्धान्तपक्ष उपन्यस्त किया गया है। लीलापक्षका इसमें विशेष रूपमें समावेश नहीं है। अन्ततोगत्वा हमारी श्रीभाईजीसे विनीत प्रार्थना है कि वे हमारी प्रसन्‍नताके लिये ही प्रस्तुत ग्रन्थपर विहंगम दृष्टि डालकर यदि उन्हें ऐसा लगे कि इस विषयका कोई आवश्यक अंग छूट गया है तो उसे कृपया पूरा कर दें, जिससे अगले संस्करणमें उसे जोड़ दिया जाय! श्रीराधाकृष्णार्पणमस्तु। गोरखपुर भक्तोंकी चरण-रज-- श्रीराधाष्टमी चिम्‍मनलाल गोस्वामी २०१८ एम० ए०, शास्त्री

English translation

"As in the case of the gopis of Vraja." Not only Brahma, the father of the universe, but foremost devotees such as Uddhava have longed for the dust of their feet. The Lord assigned them a station higher than Brahma, Shiva, Lord Sankarshana, and Goddess Lakshmi - indeed, higher even than His own Self:

"Neither Brahma, born from My own being, nor Lord Shiva, nor Sankarshana, nor Shri Lakshmi, nor even My own Self is as dear to Me as you are."

What can be said of the glory of those Shri Gopis? They form thousands of groups and include many distinct roles: sakhi, sahachari, priya-narma-sakhi, manjari, messenger, and others. This section gives a fitting and comprehensive explanation of exceedingly deep and esoteric matters, including their respective natures, services, love, and the discipline of gopi-bhava. It also makes clear that gopi-bhava is not a discipline that women alone can practice. Consequently, there is no need to adopt feminine dress for its sake. Those who do so, in a sense, only make a mockery of gopi-bhava. In truth, no conception of a relationship between man and woman arises here at all. This is a supremely pure, supramundane bhava, wholly devoid of even the scent of worldly passion. Numerous mistaken ideas concerning Radha-Madhava's supremely sacred relationship have also spread in both spiritual practice and literature under the headings of svakiya and parakiya bhava. When one considers the loving relationship of Shri Radha-Madhava and Gopi-Krishna in light of this book's discussions of svakiya and parakiya, the heart becomes illumined by that relationship's purest and most radiant splendor.

All the independent topics that could not be included in the preceding six sections have been placed in a separate section entitled "Miscellany." Although it is the final section, it is in no way inferior to the preceding six in charm and devotional savor.

At the beginning and end of every section, and occasionally within a section as well, several poetic compositions by the compiler-author have been included. They gather up the subject under discussion and make the sections still more vivid. The present collection has thus become a priceless mine of Vraja-rasa, of madhura-rasa. In the view of the writer of these lines, such a comprehensive, accessible, graceful, authoritative, and analytical work on this subject has perhaps never before been written in any language. Sanskrit literature certainly contains such material in abundance, but it lies so widely scattered that only a person such as Shri Bhaiji could penetrate its inner meaning, analyze and employ it properly, and give it a unified form. To my understanding, this book contains much of the heart of bhakti-shastra and the very essence of Vraja literature. Everything written here is fully consonant with Vaishnava scripture and the principles of the rasika traditions. It is my conviction that this work will serve as an incomparable guide for worshipers of Shri Radha and Krishna. By studying and pondering it attentively, and by embodying its principles in their lives, people can readily advance along the path of divine love, before which even the exceedingly rare attainment of liberation becomes insignificant.

This work will also prove very useful to those who practice madhura-bhava. Much impurity has entered, and may yet enter, both personal life and society as a whole in the name of worshiping madhura-bhava. The reason is that if the "mercury" of madhura-rasa is not taken according to proper discipline, it bursts out and tears the entire body and mind apart. The moral level of one who holds fast to the principles of madhura-bhava worship presented in this work will rise steadily. Such a person can escape the mire of worldly enjoyment and the grip of base lust and enter the realm of pure love.

Finally, it must be said that the material collected in this work was written at various times and on different occasions over the long course of thirty-five years. Some repetition will therefore certainly be apparent. Wherever it was noticed, an effort was made to remove it, even though this somewhat altered the form of the original articles. Yet because the subjects treated in the articles are interconnected, in some places it was necessary to retain those repetitions as they stood. Moreover, to help the reader internalize the subject being presented, it is sometimes necessary to repeat the same point. The episodes recounted here are so moving, devotional, engaging, and heart-captivating that the more often they are read, the more they purify the heart and strengthen it in divine feeling. From all these perspectives, the repetitions are not merely excusable; discerning and sensitive readers will find that they positively enrich the work.

It should nevertheless be remembered that the material assembled in this volume lay scattered in many forms through thirty-five years of Kalyan files. In selecting it from various places, bringing it together, arranging it into sections, and linking it into a sequence, it is possible that many errors have remained through my carelessness or lack of knowledge. Had the author himself undertaken this task, the result before us would certainly have taken a different form. But the author had neither the leisure nor the inclination to reread, revise, and arrange these passages. He gave permission to print this collection only with great hesitation and solely to satisfy our wish. Under these circumstances, any error remaining in the book should be regarded as the responsibility of the writer of these lines alone.

Finally, in the spirit of the words, "O Govinda, I offer to You alone what is already Yours," we devoutly present this collection at the sacred feet of Shri Nikunjeshvara and Shri Nikunjeshvari. The writer of these lines believes that whatever has been written in this book was written by Their inspiration. Indeed, it would be no exaggeration to say that They Themselves, dwelling in the author's heart, caused it to be written.

The present work sets forth the doctrinal aspect of Vraja-rasa. The lila aspect has not been included in any special detail.

In conclusion, we humbly ask Shri Bhaiji, solely for our satisfaction, to cast a bird's-eye view over the present work. If he feels that any essential part of the subject has been omitted, may he kindly complete it so that it can be added to the next edition. May everything be offered to Shri Radha and Krishna.

Gorakhpur

The dust of the devotees' feet - Chimmanlal Goswami, M.A., Shastri

Shri Radhashtami, Vikrama Samvat 2018

Original

Hindi

तृतीय संस्करणकी भूमिका ' श्रीराधा-माधव-चिन्तन' ग्रन्थका दूसरा संस्करण समाप्त हुए बहुत दिन हो गये, परंतु प्रेसमें कार्य अधिक होनेके कारण इस बृहद्‌ ग्रन्थका तीसरा संस्करण प्रकाशित होनेमें बहुत देर हो गयी। इधर साधकों-भगवत्प्रेमियों, साहित्य-महारथियों तथा ब्रज-साहित्यके मर्मज्ञोंका इस अमूल्य ग्रन्थके पुनर्मुद्रणके लिये बराबर आग्रह बना रहा। इसी प्रोत्साहनसे बल प्राप्तकर यह तीसरा संस्करण प्रेमी महानुभावोंकी सेवामें प्रस्तुत किया जा रहा है। इस ग्रन्थके सम्बन्धमें कई विशिष्ट महानुभावोंकी--जिनमें संत-महात्मा, साहित्य-महारथी तथा ब्रज-साहित्यके मर्मज्ञ भी सम्मिलित हैं, प्रशंसात्मक सम्मतियाँ समय-समयपर प्राप्त होती रही हैं--उनमेंसे कुछका सारांश ग्रन्थके अन्तमें परिशिष्टके रूपमें दिया गया है। उससे पता चलता है कि इस ग्रन्थका विद्वानों तथा भगवत्प्रेमियोंने कितना अधिक आदर किया है और कर रहे हैं। प्रस्तुत ग्रन्थमें ' श्रीराधा-माधव-चिन्तन-परिशिष्ट ' पुस्तकके तो सभी लेख सम्मिलित कर ही दिये गये हैं; साथ-ही-साथ श्रद्धेय लेखक महानुभावके श्रीराधा-माधव-सम्बन्धी अन्य कुछ लेखोंका भी, जो अबतक पुस्तकाकार प्रकाशित नहीं हुए हैं, यथास्थान समावेश कर दिया गया है, जिससे इस ग्रन्थके कलेवर एवं उपयोगितामें और वृद्धि हो गयी है। आशा है, इस ग्रन्थको लोग रुचिपूर्वक पढ़ेंगे और इसमें संनिविष्ट बहुमूल्य सामग्रीसे लाभान्वित होंगे। गोरखपुर -- प्रकाशक श्रीराधाष्टमी सं० २०३९ वि०

English translation

Preface to the Third Edition

Many years have passed since the second edition of Shri Radha-Madhava-Chintan went out of print. Because the press had a heavy workload, publication of the third edition of this substantial work was greatly delayed. Meanwhile, practitioners, lovers of the Lord, distinguished literary figures, and connoisseurs of Vraja literature continued to press for the reprinting of this priceless book. Strengthened by their encouragement, we now present this third edition for the service of those noble lovers of the Lord.

From time to time we have received appreciative assessments of the book from many eminent persons, including saints and mahatmas, distinguished literary figures, and connoisseurs of Vraja literature. Summaries of some of these assessments appear as an appendix at the end of the volume. They show the high regard in which scholars and lovers of the Lord have held, and continue to hold, this work.

The present volume includes all the articles from the book Shri Radha-Madhava-Chintan-Parishishta. In addition, other articles concerning Shri Radha-Madhava by the revered author, which had not previously appeared in book form, have been incorporated in their appropriate places. The book has thereby grown in both scope and usefulness.

We hope that readers will study this work with interest and benefit from the precious material contained within it.

Gorakhpur - The Publisher

Shri Radhashtami

Vikrama Samvat 2039

Original

Hindi

विषय-सूची विषय पृष्ठ-संख्या

श्रीराधा (१७--३७८) १. प्रार्थना १७ २. नारदकृत राधा-स्तवन १८ ३. श्रीवृषभानुनन्दिनीसे प्रार्थना २१ ४. श्रीराधाजी कौन थीं? २४ ५. श्रीराधा-महिमा २९ ६. श्रीराधा-प्रेमका स्वरूप ३६ ७. श्रीराधाका त्यागमय एकांगी निर्मल भाव ३७ ८. श्रीराधाभावको एक झाँकी ३९ ९. श्रीराधाका स्वरूप (सं० २०१२ वि० के श्रीराधाष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) ५१ १०. राधा-कृष्णकी अभिन्नता तथा राधा-प्रेमकी विशुद्धता (सं० २०१३ वि० के श्रीराधाष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) ६६ ११. श्रीराधाकी प्रेम-साधना और उनका अनिर्वचनीय स्वरूप (सं० २०१४ वि० के श्रीराधाष्टमी-महोत्सवपर रतनगढ़ (राजस्थान)-में दिया हुआ प्रवचन) ८२ १२. श्रीराधा-माधवका महत्त्व, स्वरूप, तत्त्व और सम्बन्ध (सं० २०१५ वि० के श्रीराधाष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) १०६ १३. श्रीश्रीराधाके परम भाव-राज्यकी एक झाँकी (सं० २०१६ वि० के श्रीराधाष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) १३३ १४. श्रीराधा-तत्त्व एवं राधा-स्वरूपकी नितान्त दुर्गमता (सं० २०१७ वि० के श्रीराधाष्टमी-महोत्सवपर दिया हुआ प्रवचन) १५१ १५. श्रीराधा-स्वरूप-गुण-महिमा (सं० २०१८ वि० के श्रीराधाष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) १६६ १६. श्रीराधा-नाम-रूप-महिमा और राधा-प्रेमका स्वरूप (सं० २०१९ वि० के श्रीराधाष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) १८८ १७. श्री श्रीराधा-स्वरूप-गुण-महिमा (श्रीराधाजन्माष्टमी सं० २०२० पर दिया हुआ प्रवचन) २२१ १८. श्रीराधाके तत्त्व-स्वरूप-लीलाका पुण्यस्मरण (सं० २०२१ वि० के श्रीराधाजन्माष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) २४१ १९. श्रीराधाका स्वरूप और महत्त्व (सं० २०२२ वि० के श्रीराधाष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) २६३ २०. रसस्वरूप श्रीकृष्ण और भावस्वरूपा गोपांगनासमन्वित श्रीराधाजीका तत्त्व-महत्त्व (सं० २०२३ वि० के श्रीराधाष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) २८९ २१. श्रीराधाके दिव्य रूप और उनके आराधनका महत्त्व (सं० २०२५ वि० के श्रीराधाष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) ३१३ २२. श्रीराधा-माधवका दिव्य स्वरूप (सं० २०२६ वि० के श्रीराधाष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) ३३२ २३. श्रीराधा-माधवका मधुर रूप-गुण-तत्त्व (सं० २०२७ वि० के श्रीराधाष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) ३५४

श्रीकृष्ण (३७९--६१२) १. प्रार्थना (पद्य) ३७९ २. श्रीकृष्ण पूर्ण ब्रह्म भगवान्‌ हैं ३८० ३. श्रीराधाके प्रति भगवान्‌ श्रीकृष्णका तत्त्वोपदेश ३८७ ४. श्रीकृष्णका स्वरूप-तत्त्व ३८९ ५. गीता और भागवतके श्रीकृष्ण ३९२ ६. भगवान्‌ श्रीकृष्णके प्राकट्यपर स्वागतोत्सव (सं० २०१७ वि० के जन्माष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) ३९३ ७. श्रीकृष्णका प्राकट्य (सं० २०१४ वि० के श्रीकृष्ण-जन्माष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) ४०९ ८. श्रीकृष्णजन्म-महोत्सव (भाद्रपद कृष्ण ८, २०१५ वि० को श्रीकृष्ण-जन्मभूमि मथुरामें श्रीकृष्ण-मन्दिरके उद्घाटन-महोत्सवपर भाषण) ४३१ ९. स्वयं भगवान्‌का दिव्य जन्म (सं० २०१५ वि० के श्रीकृष्ण-जन्म-महोत्सवपर मथुरामें प्रवचन) ४५१ १०. श्रीकृष्णका भूलोकमें प्राकट्य (सं० २०१६ वि० के श्रीश्रीकृष्णजन्म-महोत्सवपर प्रवचन) ४६५ ११. 'स्वयं भगवान्‌' श्रीकृष्णका प्राकट्य (सं० २०१८ वि० के श्रीकृष्णजन्माष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) ४७७ १२. श्रीकृष्णका परम स्वरूप और उनका प्रेम ४८८ १३. चोर-जार-शिखामणि ४८९ १४. श्रीकृष्णचरित्रकी उज्ज्वलता ५०५ १५. व्रजसुन्दरियोंके भगवान्‌ ५११ १६. श्रीकृष्णदर्शनकी साधना ५१७ १७. सौन्दर्य-लालसा ५२२ १८. बिखरे सुमन ५२७ १९. भगवान्‌ श्रीकृष्णका स्वरूप और अवतारके हेतु (सं० २०१९ वि० के जन्माष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) ५२९ २०. भगवान्‌ श्रीकृष्णका प्राकट्य और उनके आदर्श मधुर चरित्रका स्मरण (सं० २०२० वि० के जन्माष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) ५४५ २१. अखिलरसामृतमूर्ति भगवान्‌ श्रीकृष्णका आविर्भाव (सं० २०२१ वि० के जन्माष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) ५५३ २२. भगवान्‌ श्रीकृष्णका स्वरूप-तत्त्व और महत्त्व (सं० २०२२ वि० के जन्माष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) ५६२ २३. पूर्ण परात्पर भगवान्‌ श्रीकृष्णका आविर्भाव (सं० २०२३ वि० के जन्माष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) ५८० २४. लीला-पुरुषोत्तमका प्राकट्य (सं० २०२४ वि० के जन्माष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) ५९४ २५. स्वयं भगवान्‌ कब और क्यों आते हैं? (सं० २०२५ वि० के जन्माष्टमी-महोत्सवपर प्रवचन) ५९९ २६. श्रीकृष्णजन्माष्टमी-महोत्सव (सं० २०२६ वि० के जन्माष्टमी-महोत्सवपर रचित) ६०७

श्रीराधा-माधव (६१२--६५४) १. प्रार्थना (पद्य) ६१२ २. श्रीराधा-माधवकी एकरूपता ६१३ ३. श्रीराधा-कृष्ण एक ही तत्त्व हैं ६१३ ४. दिव्य युगल (पद्य) ६१६ ५. श्रीयुगल-तत्त्व और उनसे प्रार्थना (पद्य) ६१६ ६. युगल-तत्त्वकी एकता ६१७ ७. उपनिषद्‍मे युगल-स्वरूप ६२० ८. श्रीयुगल-स्वरूपकी उपासना ६२८ ९. श्रीराधा-कृष्णकी उपासना ६४० १०. श्रीराधा-कृष्णकी अष्टकालीन स्मरणीय सेवा ६४५ ११. विनय (पद्य) ६५३ १२. राधा-माधवसे प्रार्थना (पद्य) ६५४

भावराज्य तथा लीला-रहस्य (६५५--७२५) १. भावराज्यकी विलक्षणता (पद्य) ६५५ २. भाव-राज्य ६५६ ३. भाव-राज्यकी महिमा ६५७ ४. भगवान्‌की नित्यलीला ६६५ ५. नित्यलीलाके समझनेका अधिकार ६६६ ६. भगवदवतारका रहस्य ६६८ ७. माखनचोरीका रहस्य ६७१ ८. चीरहरण-रहस्य ६७९ ९. दिव्य रासक्रीडाका स्वरूप तथा महत्त्व (पद्य) ६९० १०. रासलीला-रहस्य ६९३ ११. श्रीकृष्ण-लीलाके अन्ध-अनुकरणसे हानि ७०९ १२. श्रीकृष्ण-लीलानुकरण हानिकारक ७११ १३. भगवान्‌की सब लीलाओंका अनुकरण नहीं हो सकता ७१५ १४. बिखरे सुमन ७१७ १५. निकुंजलीलाके दर्शनाधिकारी (पद्य) ७२५

प्रेम-तत्त्व (७२६--८१२) १. प्रेमाधीन भगवान्‌ (पद्य) ७२६ २. भक्तिके विभिन्‍न स्वरूपोंमें प्रेम-भक्तिका स्थान ७२६ ३. भावके विभिन्न स्तर ७३६ ४. रति, प्रेम और रागके तीन-तीन प्रकार ७३७ ५. प्रेम और ब्राह्मी स्थिति ७४० ६. प्रेम-भक्तिमें भगवान्‌ और भक्तका सम्बन्ध ७४१ ७. दिव्य प्रेम ७४४ ८. प्रेमका स्वरूप ७५७ ९. भगवत्प्रेमसम्बन्धी कुछ बातें ७६० १०. प्रेम मुँहकी बात नहीं है ७६४ ११. प्रियतम प्रभुका प्रेम ७६५ १२. श्रेय-प्रेयस्वरूप श्रीकृष्ण ७६७ १३. प्रेमीका स्वरूप ७६८ १४. प्रेमीके काम-क्रोधादिके पात्र - प्रियतम भगवान्‌ ७७५ १५. भगवत्प्रेमकी प्राप्तिका साधन ७८२ १६. भगवत्प्रेमकी अभिलाषा ७८३ १७. भगवत्प्रेमकी प्राप्तिका साधन - उत्कट चाह ७८४ १८. भगवद्विरहकी दुर्लभ स्थिति ७८७ १९. प्रेमीकी तल्लीनता ७८९ २०. प्रियतमका नित्य-स्मरण ७९१ २१. भगवत्कृपासे ही भगवत्प्रेमकी प्राप्ति ७९३ २२. प्रेममें विषय-वैराग्यकी अनिवार्यता ७९४ २३. प्रियतमकी प्राप्ति कण्टकाकीर्ण मार्गसे ही होती है ७९५ २४. प्रेम और विधि-निषेध ७९८ २५. बिखरे सुमन ८०० २६. प्रेम-एकादशी (पद्य) ८११ २७. प्रेमका नेम (पद्य) ८१२

श्रीगोपांगना (८१३--८८९) १. वन्दना (पद्य) ८१३ २. मोक्ष-संन्यासिनी गोपियाँ ८१३ ३. गोपी-प्रेम ८२६ ४. गोपीहृदयमें प्रेम-समुद्र ८६१ ५. गोपी-प्रेमकी महिमा ८६२ ६. गोपियोंके श्रीकृष्ण ८६४ ७. श्रीगोपांगनाओंकी महत्ता ८६५ ८. गोपीभावकी साधना ८६७ ९. गोपीभावकी प्राप्ति ८८१ १०. साधकका सिद्धदेह ८८३ ११. सिद्ध सखीदेह ८८७ १२. गोपी-प्रेमकी साधना और सिद्धि (पद्य) ८८८ १३. गोपियोंकी महिमा (पद्य) ८८९

प्रकीर्ण (८९०--९२८) १. प्रार्थना (पद्य) ८९० २. एक कृष्णप्रेमीके पत्रका उत्तर (पद्य) ८९० ३. स्वागतकी तैयारी करो ८९४ ४. 'लँगर मोरि गागर फोरि गयौ'' ८९५ ५. तीन मधुर प्रसंग ९०० ६. नादब्रह्म-मोहनकी मुरली ९०९ ७. मधुर स्वर सुना दो! ९१७ ८. वह दिन कब आयेगा? ९२० ९. एक लालसा ९२३ १०. प्रियतमसे प्रार्थना! ९२६ ११. प्यारे कन्हैया ९२७

परिशिष्ट एवं अन्तिम प्रकाशकीय सामग्री (९२९--९६०) १. श्रीराधा, श्रीराधा-नाम और राधा-उपासना सनातन है ९२९ २. वृन्दावनवासके लिये स्थिर मनकी आवश्यकता ९३४ ३. 'श्रीराधा-माधव-चिन्तन' पर सम्माननीय विद्वानोंके विचार ९३७ ४. श्रीराधा-श्रीकृष्णका नित्यरूप (पद्य) ९५६ ५. प्रार्थना (पद्य) ९५८

English translation

Contents Subject Page

Shri Radha (17-378)

  1. Prayer 17
  2. Hymn to Radha Composed by Narada 18
  3. Prayer to Shri Vrishabhanu's Daughter 21
  4. Who Was Shri Radha? 24
  5. The Glory of Shri Radha 29
  6. The Nature of Shri Radha's Love 36
  7. Shri Radha's Renunciant, One-Pointed, Pure Bhava 37
  8. A Glimpse of Shri Radha's Bhava 39
  9. The Nature of Shri Radha (Address at the Shri Radhashtami Festival, Vikrama Samvat 2012) 51
  10. The Non-Difference of Radha and Krishna and the Purity of Radha's Love (Address at the Shri Radhashtami Festival, Vikrama Samvat 2013) 66
  11. Shri Radha's Discipline of Love and Her Ineffable Nature (Address delivered at Ratangarh, Rajasthan, during the Shri Radhashtami Festival, Vikrama Samvat 2014) 82
  12. The Significance, Nature, Principle, and Relationship of Shri Radha-Madhava (Address at the Shri Radhashtami Festival, Vikrama Samvat 2015) 106
  13. A Glimpse of Shri Shri Radha's Supreme Realm of Bhava (Address at the Shri Radhashtami Festival, Vikrama Samvat 2016) 133
  14. The Utter Inaccessibility of Shri Radha-tattva and Her Nature (Address at the Shri Radhashtami Festival, Vikrama Samvat 2017) 151
  15. Shri Radha's Nature, Qualities, and Glory (Address at the Shri Radhashtami Festival, Vikrama Samvat 2018) 166
  16. The Glory of Shri Radha's Name and Form and the Nature of Her Love (Address at the Shri Radhashtami Festival, Vikrama Samvat 2019) 188
  17. Shri Shri Radha's Nature, Qualities, and Glory (Address on Shri Radha Janmashtami, Vikrama Samvat 2020) 221
  18. Holy Remembrance of Shri Radha's Essential Nature and Lila (Address at the Shri Radha Janmashtami Festival, Vikrama Samvat 2021) 241
  19. Shri Radha's Nature and Significance (Address at the Shri Radhashtami Festival, Vikrama Samvat 2022) 263
  20. The Essential Significance of Shri Radha, United with Shri Krishna, the Embodiment of Rasa, and the Gopis, Embodiments of Bhava (Address at the Shri Radhashtami Festival, Vikrama Samvat 2023) 289
  21. Shri Radha's Divine Form and the Significance of Her Worship (Address at the Shri Radhashtami Festival, Vikrama Samvat 2025) 313
  22. The Divine Nature of Shri Radha-Madhava (Address at the Shri Radhashtami Festival, Vikrama Samvat 2026) 332
  23. The Sweet Form, Qualities, and Essential Reality of Shri Radha-Madhava (Address at the Shri Radhashtami Festival, Vikrama Samvat 2027) 354

Shri Krishna (379-612)

  1. Prayer (Verse) 379
  2. Shri Krishna Is the Complete Supreme Brahman 380
  3. Lord Shri Krishna's Teaching on Essential Reality to Shri Radha 387
  4. The Essential Nature of Shri Krishna 389
  5. Shri Krishna in the Gita and the Bhagavata 392
  6. A Festival Welcoming Lord Shri Krishna's Manifestation (Address at the Janmashtami Festival, Vikrama Samvat 2017) 393
  7. The Manifestation of Shri Krishna (Address at the Shri Krishna Janmashtami Festival, Vikrama Samvat 2014) 409
  8. The Festival of Shri Krishna's Birth (Speech at the inauguration of the Shri Krishna Temple at Shri Krishna Janmabhumi, Mathura, Bhadrapada Krishna 8, Vikrama Samvat 2015) 431
  9. The Divine Birth of the Lord Himself (Address in Mathura at the Shri Krishna Birth Festival, Vikrama Samvat 2015) 451
  10. Shri Krishna's Manifestation in the Earthly Realm (Address at the Shri Shri Krishna Birth Festival, Vikrama Samvat 2016) 465
  11. The Manifestation of Shri Krishna, the Lord Himself (Address at the Shri Krishna Janmashtami Festival, Vikrama Samvat 2018) 477
  12. Shri Krishna's Supreme Nature and His Love 488
  13. Crown-Jewel of Thieves and Paramours 489
  14. The Radiant Purity of Shri Krishna's Character 505
  15. The Lord of the Beauties of Vraja 511
  16. The Discipline for Beholding Shri Krishna 517
  17. Longing for Divine Beauty 522
  18. Scattered Flowers 527
  19. Lord Shri Krishna's Nature and the Purposes of His Incarnation (Address at the Janmashtami Festival, Vikrama Samvat 2019) 529
  20. Remembrance of Lord Shri Krishna's Manifestation and His Exemplary Sweet Character (Address at the Janmashtami Festival, Vikrama Samvat 2020) 545
  21. The Advent of Lord Shri Krishna, Embodiment of the Nectar of All Rasas (Address at the Janmashtami Festival, Vikrama Samvat 2021) 553
  22. Lord Shri Krishna's Essential Nature and Significance (Address at the Janmashtami Festival, Vikrama Samvat 2022) 562
  23. The Advent of the Complete, Transcendent Lord Shri Krishna (Address at the Janmashtami Festival, Vikrama Samvat 2023) 580
  24. The Manifestation of Lila-Purushottama (Address at the Janmashtami Festival, Vikrama Samvat 2024) 594
  25. When and Why Does the Lord Himself Come? (Address at the Janmashtami Festival, Vikrama Samvat 2025) 599
  26. Shri Krishna Janmashtami Festival (Composed for the Janmashtami Festival, Vikrama Samvat 2026) 607

Shri Radha-Madhava (612-654)

  1. Prayer (Verse) 612
  2. The Oneness of Shri Radha-Madhava 613
  3. Shri Radha and Krishna Are One Reality 613
  4. The Divine Couple (Verse) 616
  5. The Reality of the Divine Couple and Prayer to Them (Verse) 616
  6. The Unity of the Divine Couple 617
  7. The Conjoint Form in the Upanishads 620
  8. Worship of the Divine Couple's Form 628
  9. Worship of Shri Radha and Krishna 640
  10. The Eightfold Daily Service of Shri Radha and Krishna to Be Remembered 645
  11. Humble Supplication (Verse) 653
  12. Prayer to Radha-Madhava (Verse) 654

The Realm of Bhava and the Mystery of Lila (655-725)

  1. The Wondrous Nature of the Realm of Bhava (Verse) 655
  2. The Realm of Bhava 656
  3. The Glory of the Realm of Bhava 657
  4. The Lord's Eternal Lila 665
  5. Qualification to Understand the Eternal Lila 666
  6. The Mystery of Divine Incarnation 668
  7. The Mystery of Stealing Butter 671
  8. The Mystery of Taking the Garments 679
  9. The Nature and Significance of the Divine Rasa Dance (Verse) 690
  10. The Mystery of the Rasa-lila 693
  11. The Harm of Blindly Imitating Shri Krishna's Lilas 709
  12. Imitation of Shri Krishna's Lilas Is Harmful 711
  13. Not All of the Lord's Lilas Can Be Imitated 715
  14. Scattered Flowers 717
  15. Those Qualified to Behold the Bower Lila (Verse) 725

The Truth of Divine Love (726-812)

  1. The Lord Subject to Love (Verse) 726
  2. The Place of Prema-bhakti Among the Various Forms of Devotion 726
  3. The Different Levels of Bhava 736
  4. The Three Types Each of Rati, Prema, and Raga 737
  5. Divine Love and the State of Brahman 740
  6. The Relationship Between the Lord and the Devotee in Prema-bhakti 741
  7. Divine Love 744
  8. The Nature of Divine Love 757
  9. Some Points Concerning Love of the Lord 760
  10. Divine Love Is Not Mere Talk 764
  11. The Love of the Beloved Lord 765
  12. Shri Krishna as the Highest Good and the Beloved 767
  13. The Nature of a Lover of the Lord 768
  14. The Beloved Lord as the Recipient of the Lover's Desire, Anger, and Other Emotions 775
  15. The Means of Attaining Love of the Lord 782
  16. Longing for Love of the Lord 783
  17. Intense Longing as the Means of Attaining Love of the Lord 784
  18. The Rare State of Separation from the Lord 787
  19. The Lover's Absorption 789
  20. Constant Remembrance of the Beloved 791
  21. Love of the Lord Is Attained Only by Divine Grace 793
  22. The Necessity of Detachment from Sense-Objects in Love 794
  23. The Beloved Is Attained Only by a Thorn-Strewn Path 795
  24. Love and Scriptural Injunctions and Prohibitions 798
  25. Scattered Flowers 800
  26. The Ekadashi of Love (Verse) 811
  27. The Rule of Love (Verse) 812

The Gopi Maidens (813-889)

  1. Invocation (Verse) 813
  2. The Gopis Who Renounced Even Liberation 813
  3. The Love of the Gopis 826
  4. The Ocean of Love in the Gopis' Hearts 861
  5. The Glory of the Gopis' Love 862
  6. The Shri Krishna of the Gopis 864
  7. The Greatness of the Gopi Maidens 865
  8. The Discipline of Gopi-bhava 867
  9. The Attainment of Gopi-bhava 881
  10. The Practitioner's Perfected Body 883
  11. The Perfected Sakhi Body 887
  12. The Discipline and Perfection of Gopi Love (Verse) 888
  13. The Glory of the Gopis (Verse) 889

Miscellany (890-928)

  1. Prayer (Verse) 890
  2. Reply to a Letter from a Lover of Krishna (Verse) 890
  3. Prepare to Welcome Him 894
  4. The Vraja Line: "The Bold One Broke My Water-Pot" 895
  5. Three Sweet Episodes 900
  6. The Flute of Mohana, the Embodiment of Primordial Sound 909
  7. Let Me Hear That Sweet Voice! 917
  8. When Will That Day Come? 920
  9. A Longing 923
  10. Prayer to the Beloved! 926
  11. Dear Kanhaiya 927

Appendix and End Matter (929-960)

  1. Shri Radha, the Name Shri Radha, and Radha Worship Are Eternal 929
  2. A Steady Mind Is Necessary for Residence in Vrindavana 934
  3. Esteemed Scholars' Reflections on Shri Radha-Madhava-Chintan 937
  4. The Eternal Forms of Shri Radha and Shri Krishna (Verse) 956
  5. Prayer (Verse) 958