Original
अपने भवनकी अटारीकी सबसे ऊपरकी छतपर श्रीराधारानी आकाशदीपकी रेशमी डोरीको अपने हाथमें पकड़े हुए दक्षिणकी ओर मुख किये खड़ी हैं। आज दीपावली है, इसलिये समस्त नन्द-व्रजमें संध्याके समय विशेष चहल-पहल है। प्रत्येक छतकी अटारीपर व्रज-सुन्दरियोंकी टोली खड़ी है। राधारानी भी आकाशदीप प्रज्वलित करने जा रही हैं। वे यद्यपि डोरी पकड़े हुए दक्षिणकी ओर मुख किये खड़ी हैं, पर कुछ ही क्षणके अन्तरसे अपने पीछेकी ओर बार-बार दृष्टि डालती हुई नन्दबाबाकी गोशालाकी ओर देखने लग जाती हैं। आज अभीतक समय हो जानेपर भी श्यामसुन्दर गोशालामें गाय दुहने नहीं आये हैं, अतः रानी बड़ी उत्सुकतासे उधर ही बार-बार श्यामसुन्दरके आनेकी बाट देख रही हैं।
छतपर चारों ओर घेरा लगा हुआ है। पश्चिमी ओरके घेरेसे बढ़े हुए मणि-जटित स्तम्भपर आकाशदीप लटक रहा है। उसे नीचे उतारनेके लिये नीले रेशमकी डोरी उस दीपदानीसे जोड़कर लटका दी गयी है। रानी उसी डोरीके सहारे धीरे-धीरे उस दीपदानीको नीचे उतार रही हैं। दीपदानी एक विचित्र प्रकारके शीशेकी बनी हुई है, जिसमेंसे भीतरके दीपकका प्रकाश अनन्तगुना होकर प्रकाशित होता है। दीपदानीके ऊपर नीले रंगका पत्थर जड़ा हुआ है।
रानी सोनेके दीपमें घी भरकर उसमें कपासकी बत्ती लगाती हैं। ललिताके हाथमें धूपबत्ती-जैसी कोई बहुत मोटी सुगन्धित बत्तिका है, जो धीमी-धीमी जल रही है तथा धुएँके समान उसमेंसे पीले रंगकी अग्निशिखा प्रकट हो रही है। उस शिखासे अत्यन्त विलक्षण सुगन्धि निकल रही है, जिससे सारी छत सुवासित हो गयी है। रानी उस अग्निशिखासे घी भरे प्रदीपको जलाती हैं। प्रदीप जल जाता है। रानी उसे हाथमें लेकर उसी दीपदानीमें रख देती हैं। रूपमञ्जरीके हाथमें जलकी झारी है, उससे रानी हाथ धोती हैं। गुणमञ्जरीके हाथमें फूलोंसे भरी झारी है, उसमेंसे चार-पाँच सुन्दर गुलाबके फूल लेकर रानी उस दीपके चारों ओर रख देती हैं। रानी यह कर भी रही हैं तथा बार-बार नन्दबाबाकी गोशालाकी ओर देख भी लेती हैं। अभीतक श्यामसुन्दर गोशालामें नहीं आये हैं।
English translation
Upon the highest roof of her palace, Śrī Rādhārānī stands facing south with the silken cord of the sky-lamp in her hand. Today is Dīpāvalī, and at dusk all of Nanda's Vraja is alive with unusual activity. Groups of Vraja's beautiful women stand upon every rooftop terrace. Rādhārānī too is preparing to light a sky-lamp. Though she faces south holding the cord, every few moments she turns and looks back toward Nanda Bābā's cowshed. The appointed hour has passed, yet Śyāmasundara has not come to milk the cows. Rānī therefore waits eagerly, repeatedly searching that direction for his arrival.
A parapet surrounds the roof. From a jewel-studded pillar rising above its western side hangs the sky-lamp. A blue silken cord attached to its lantern casing allows it to be lowered, and Rānī slowly draws the casing down. It is made from a wondrous kind of glass that multiplies the light within without limit, and a blue stone is set upon its crown.
Rānī fills a golden lamp with ghee and sets a cotton wick within it. Lalitā holds a thick, fragrant taper like an incense stick. It burns slowly, emitting a yellow flame through a veil of smoke, and its extraordinary fragrance perfumes the entire roof. Rānī lights the ghee lamp from this flame and places the burning lamp inside the glass casing. She washes her hands from the water sprinkler held by Rūpamañjarī, then takes four or five roses from Guṇamañjarī's flower-filled vessel and arranges them around the lamp. Even while doing all this, she repeatedly glances toward Nanda Bābā's cowshed. Śyāmasundara has still not appeared.
Original
दीप तैयार हो जानेपर रानी उस दीपककी परिक्रमा करती हैं तथा मन-ही-मन कहती हैं, “हे आकाशके अधिपति देव! मेरे मनकी दशा देखकर मेरा अपराध क्षमा कर दें। हाय! मैं दीपक भी ठीकसे नहीं जला सकी हूँ। क्या करूँ, सर्वथा असमर्थ हो गयी हूँ। मैं चाहती हूँ कि दीपकी बत्ती ठीकसे बनाकर आपको दीप-दान करती, दीप-दान करके प्रियतम श्यामसुन्दरके मनकी भीख माँगती, पर ऐसा कर नहीं पाती। दीपक हाथमें लेती हूँ, पर वहाँ उस दीपकके स्थानपर मुझे श्यामसुन्दर दीखने लग जाते हैं। कपासकी बत्ती हाथमें लेती हूँ, हाथपर रखते ही हाथोंमें श्यामसुन्दरकी छवि दीखने लग जाती है। दीपदानीपर दृष्टि डालती हूँ, पर मुझे दीपदानी नहीं दीखती, वहाँ श्यामसुन्दर दीखते हैं। डोरीको पकड़कर मैं खींचना चाहती हूँ, उस डोरीमें ही मेरे प्रियतम मुझे हँसते हुए दीखने लग जाते हैं। मैं सोचती हूँ कि ललिताको पुकारूँ और पुकारकर कहूँ कि बहिन! मेरी ओरसे तू पूजा कर दे; पर ललिताके स्थानपर श्यामसुन्दरको पुकारने लग जाती हूँ। कहना कुछ चाहती हूँ, कह कुछ जाती हूँ। इसलिये हे देव! आप रुष्ट न हों। मेरी इस विधिहीन पूजासे ही आप प्रसन्न हो जायें और एक भीख दें। देव! श्यामसुन्दरकी दासी यह राधा आपसे भीख माँगती है कि मेरे प्रियतम श्यामसुन्दर अनन्त कालतक सुखी रहें।”
प्रार्थना करते-करते रानी भावाविष्ट हो जाती हैं तथा आकाशमें एवं अपने चारों ओर, पूर्व-पश्चिम-उत्तर-दक्षिण, सर्वत्र उन्हें श्यामसुन्दर दीखने लग जाते हैं। हाथमें डोरीको पकड़े हुए पार्थिव पुत्तलिकाकी भाँति वे खड़ी रह जाती हैं। ललिता स्थिति समझ जाती हैं तथा डोरीको उनके हाथसे छुड़ाकर चित्राके हाथमें दे देती हैं। पासमें ही घेरेसे सटा हुआ जो एक मखमली आसन है, उसपर वे रानीको बैठा देती हैं।
कुछ देर बाद रानीको बाह्य ज्ञान होता है तथा वे पुनः उसी गोशालाकी ओर देखने लग जाती हैं।
English translation
When the lamp is ready, Rānī circumambulates it and prays inwardly: "O divine sovereign of the sky, see the condition of my mind and forgive my offense. Alas, I could not even light the lamp properly. What can I do? I have become entirely helpless. I wished to prepare its wick correctly, offer you this lamp, and then beg from you the heart of my beloved Śyāmasundara, but I cannot do so. When I take the lamp in my hand, I see Śyāmasundara in its place. When I lift the cotton wick, his image appears in my hands. I look toward the lantern casing, but instead of the casing I see Śyāmasundara. When I grasp the cord to pull it, I see my beloved smiling within the cord itself. I think of calling Lalitā and asking, 'Sister, perform the worship on my behalf,' yet instead of Lalitā I begin calling Śyāmasundara. I intend to say one thing and say another. Therefore, O Lord, please do not be angry. Be pleased even with this worship devoid of proper method and grant me one alms. O Lord, this Rādhā, Śyāmasundara's maidservant, begs that my beloved Śyāmasundara remain happy for all eternity."
As she prays, Rānī is overwhelmed by bhāva. In the sky and all around her, east, west, north, and south, she sees only Śyāmasundara. Holding the cord, she stands like an earthen doll. Lalitā understands her condition, removes the cord from her hand, gives it to Citrā, and seats Rānī upon a velvet cushion beside the parapet.
After some time Rānī regains outward awareness and immediately looks again toward the cowshed.
Original
इसी समय कुन्दवल्ली छतपर आती है। उसे अचानक आयी देखकर रानीको आश्चर्य होता है। कुन्दवल्ली रानीके कन्धोंको पकड़कर प्यारसे उनके सिरको चूमकर कहती है, “चल, तुझे मैयाने अभी-अभी शीघ्र बुलाया है।”
रानीके मुखारविन्दपर उत्कण्ठा एवं आनन्दके चिह्न प्रकट हो जाते हैं। फिर अत्यन्त धीमे स्वरमें किञ्चित् भयमिश्रित मुद्रासे वे पूछती हैं, “आज्ञा मिल गयी है?”
कुन्दवल्ली हँसकर कहती है, “हाँ-हाँ, सब विधि-विधान पूरा करके ही आयी हूँ।”
यह सुनते ही रानीकी प्रसन्नताकी सीमा नहीं रहती। वे बड़ी शीघ्रतासे छतकी सीढ़ियोंसे उतरती हैं तथा भवनके पश्चिमी उपवनमें जा पहुँचती हैं। रानीके पीछे कुन्दवल्ली, ललिता आदि दौड़ती-सी चल रही हैं। रूपमञ्जरी एक नीले रंगकी चादर लेनेके लिये पीछे लौट पड़ती है तथा शीघ्र ही चादर लेकर दौड़ती हुई पुनः राधारानीके पास पहुँच जाती है। रानी उत्कण्ठावश इतनी शीघ्रतासे चल रही हैं कि थोड़ी देरमें ही वे उपवनके द्वारको पार करके मुख्य मार्गपर आ गयी हैं। इसी समय रूपमञ्जरी पीछेसे आकर उनपर चादर डाल देती है। चादरको लपेटती हुई रानी नन्द-भवनकी ओर शीघ्रतासे बढ़ने लगती हैं।
English translation
At that moment Kundavallī comes onto the roof. Rānī is surprised by her sudden arrival. Taking Rānī by the shoulders, Kundavallī lovingly kisses her head and says, "Come. Mother Yaśodā has just sent for you urgently."
Longing and delight appear upon Rānī's lotus face. In a very soft voice, with a hint of fear, she asks, "Has permission been granted?"
Laughing, Kundavallī replies, "Yes, yes. I completed every prescribed formality before coming."
Rānī's happiness knows no limit. She quickly descends the rooftop stairs and reaches the western garden of the palace, with Kundavallī, Lalitā, and the others almost running behind her. Rūpamañjarī turns back to fetch a blue shawl and soon catches up with Rādhārānī. Longing carries Rānī forward so swiftly that she passes through the garden gate and reaches the main road in moments. Rūpamañjarī drapes the shawl over her from behind, and wrapping it around herself, Rānī hastens toward Nanda Bhavana.
Original
यद्यपि मणियोंके अत्यधिक प्रकाशसे समस्त मार्गपर दिनका-सा उजाला हो रहा है, फिर भी दीपावलीका दिन होनेके कारण सोनेके प्रदीप स्थान-स्थानपर जलाये गये हैं। नन्द-भवनके मुख्य द्वारपर गोप-गोपियोंकी भीड़-सी लग रही है। आज श्यामसुन्दर स्वयं दीपक जला-जलाकर मार्ग एवं भवनको सजा रहे हैं। श्यामसुन्दरकी विलक्षण शोभा है। उनकी अलकावली अत्यन्त सुन्दर ढंगसे सँवार दी गयी है तथा उनके केशके गुच्छे पीछे ग्रीवापर लटक रहे हैं। वे अत्यन्त सुन्दर फूलोंका बना हुआ मुकुट, जिसके आगे एक मोरपंख कलगा है, सिरपर बाँधे हुए हैं। पीली चादर दोनों कन्धोंपरसे होती हुई सामनेकी ओर लटक रही है। वे रेशमी लाल किनारीवाली पीली धोती पहने हुए हैं और उसका एक छोर कमरमें कसी हुई फेंटसे निकलकर आगे लटक रहा है।
श्यामसुन्दरकी दायीं ओर मधुमङ्गल हाथमें घीसे भरी झारी लेकर झूमता हुआ चल रहा है। सुबलने बहुत-से दीपकोंसे भरी सोनेकी परात उठा रखी है। श्रीदाम कपासकी बत्तियोंका पुलिन्दा लिये हुए श्यामसुन्दरके पीछे-पीछे चल रहा है। उधर मैया एक बार भवनके भीतर जाती हैं, दूसरे ही क्षण बाहर आकर घबरायी-सी उधर देखने लग जाती हैं, जिधर श्यामसुन्दर दीपक जलाते हुए घूम रहे हैं, और बार-बार चिल्लाकर कहती हैं, “अरे ओ मधुमङ्गल! अरे सुबल!! देखना भला, कहीं श्यामसुन्दरका हाथ न जल जाये।”
मैया कभी धनिष्ठासे कहती हैं, “धनिष्ठे! जाओ, उनसे, व्रजेश नन्दसे, कह दो कि वे गोशालासे तुरन्त आ जायें। श्यामसुन्दरके पीछे-पीछे चलकर उसे सँभालें, कहीं वह हाथ न जला ले।”
कभी श्यामसुन्दरके पास दौड़कर चली जाती हैं तथा कहती हैं, “मेरे लाल! अब नहीं। अब बहुत दीपक तुमने जला दिये हैं, अब रहने दे।”
श्यामसुन्दर बड़े प्रेमसे कहते हैं, “ना मैया! मेरा हाथ नहीं जलेगा। देख, अबतक आठ सौसे अधिक दीपक जला चुका हूँ। एक बार भी तो हाथ नहीं जला।”
English translation
Although the brilliance of countless jewels makes the road as bright as day, golden lamps have also been lit everywhere for Dīpāvalī. A great crowd of gopas and gopīs fills the main entrance of Nanda Bhavana. Śyāmasundara himself is lighting lamps to decorate the road and palace. His beauty is extraordinary. His curling locks have been arranged exquisitely, with clusters of hair falling behind upon his neck. A crown of lovely flowers rests upon his head, adorned in front with a peacock plume. A yellow shawl passes over both shoulders and hangs down before him. He wears a yellow silk dhotī edged in red, one end emerging from the sash at his waist and falling forward.
To Śyāmasundara's right, Madhumaṅgala walks with a swaying gait, carrying a sprinkler filled with ghee. Subala holds a golden platter crowded with lamps, while Śrīdāma follows Śyāmasundara with a bundle of cotton wicks. Mother Yaśodā repeatedly goes inside the palace, only to rush out again the next moment and anxiously search for Śyāmasundara as he moves about lighting lamps. Again and again she calls, "Madhumaṅgala! Subala! Take care that Śyāmasundara does not burn his hand."
Sometimes she tells Dhaniṣṭhā, "Go tell Vrajeśa Nanda to return from the cowshed immediately. He must follow Śyāmasundara and watch over him so the boy does not burn his hand."
At other times she runs directly to Śyāmasundara. "My darling, no more. You have lit so many lamps. Leave the rest now."
With great affection he replies, "No, Maiyā, my hand will not burn. Look, I have already lit more than eight hundred lamps, and not once have I burned it."
Original
मैया फिर भी मधुमङ्गलको सावधान करती हुई कुछ दूर हटकर भवनके द्वारके पास आकर उधर ही देखने लग जाती हैं। जहाँ श्यामसुन्दर आँखोंसे ओझल हुए, तभी मैया चिल्लाती हुई कहने लग जाती हैं कि अब बस, अब और नहीं जलाने दूँगी एवं उनके पास दौड़ने लग जाती हैं। इसी समय राधारानी नन्द-भवनके द्वारपर आ पहुँचती हैं।
राधारानीको देखते ही मैया आनन्दमें डूबने लग जाती हैं। वे रानीके पास दौड़ जाती हैं। रानी पैरोंपर गिरकर प्रणाम करना चाहती हैं, पर मैया उसके पहले ही उन्हें हृदयसे चिपका लेती हैं। उनका सिर सूँघती हैं, चूमती हैं। फिर मैया यशोदा बड़ी उत्कण्ठाकी मुद्रामें कहती हैं, “कुन्दवल्ली! जा, बहिन रोहिणीसे कह दे, मेरी लाडिली राधा आ गयी है। बस, अब तो एक क्षणमें ही सब हो जायेगा। हाँ, हाँ, रोहिणी बहिन ऊपर रसोईघरमें हैं। जाकर कह दे।”
“राधा” सुनते ही श्यामसुन्दरके हाथसे दीपक गिर जाता है। वे उस स्थानसे दौड़ते हुए वहीं आ जाते हैं, जहाँ मैया रानीको लेकर खड़ी हैं। श्यामसुन्दर एवं रानी एक-दूसरेको देखते ही प्रेममें अधीर होने लगते हैं।
English translation
Maiyā continues warning Madhumaṅgala, then withdraws to the palace gate while keeping her eyes fixed upon Śyāmasundara. The instant he disappears from view, she cries that enough is enough and she will permit no more lamps, then starts running toward him. At that very moment Rādhārānī arrives at the gate of Nanda Bhavana.
The sight of her immerses Maiyā in joy. She runs to Rānī, who tries to fall at her feet, but before she can bow, Maiyā gathers her to her heart, smells her head, and kisses her. With eager urgency Mother Yaśodā says, "Kundavallī, go tell sister Rohiṇī that my darling Rādhā has come. Everything will now be ready within a moment. Yes, sister Rohiṇī is upstairs in the kitchen. Go tell her."
The instant he hears the name "Rādhā," the lamp falls from Śyāmasundara's hand. He runs to the place where Maiyā stands with Rānī. As soon as Śyāmasundara and Rānī behold one another, both become restless with love.
Original
श्यामसुन्दरको आया देखकर मैया रानीके पाससे चलकर श्यामसुन्दरके पास आ जाती हैं तथा अञ्चलसे श्यामसुन्दरका मुख पोंछने लगती हैं। श्यामसुन्दर कहते हैं, “ना मैया! अब दीपक नहीं जलाऊँगा। तेरी बात मैंने नहीं सुनी। अभी एक दीपक हाथसे गिर गया। मैं बच गया, नहीं तो सचमुच हाथ जल जाता।”
मैया श्यामसुन्दरको हृदयसे लगाकर प्यार करने लगती हैं। फिर कहती हैं, “मधुमङ्गल भैया! इसे लेकर तुरन्त चला जा। तुम एवं सुबल श्यामसुन्दरके कपड़े बदलाकर ऊपर पूजा-गृहमें इसे शीघ्र ले आओ। देर मत करना भला! महर्षि शाण्डिल्य आने ही वाले हैं।”
मैया श्यामसुन्दरके सिरको पुनः सूँघती हैं तथा कहती हैं, “जा मेरे लाल! तुरन्त कपड़े बदल करके ऊपर आ जा।”
श्यामसुन्दर मैयाके भुजपाशसे निकलकर रानीकी ओर देखते हुए उत्तरकी ओर धीरे-धीरे बढ़ते हैं। मैया रानीका हाथ पकड़ लेती हैं एवं कहती हैं, “मेरी लाडिली बेटी! ऊपर चल, मैं तुझे सब समझा दूँ।”
रानी मैयाके साथ ऊपर पाकशालामें जा पहुँचती हैं तथा छिपी दृष्टिसे उधर देखने लगती हैं, जिधर श्यामसुन्दर गये हैं। रसोईघरमें मैया रोहिणी बैठी हुई परातमें मिष्ठान्नके लड्डू बाँध रही हैं। रानी उनके चरणोंमें जाकर प्रणाम करती हैं। क्या बनाना है और क्या-क्या बन चुका है, वह सब मैया रानीको समझाती हैं और कहती हैं कि शेष सब बातें बहिन रोहिणी बता देंगी। इतना बतलाकर मैया श्यामसुन्दरको लानेके लिये नीचे दौड़ जाती हैं।
रानी एवं रानीकी सभी सखियाँ-मञ्जरियाँ अत्यधिक तत्परतासे पाक-कार्यममें लग जाती हैं। कुछ ही देरमें आश्चर्यजनक रीतिसे सब कुछ बन जाता है।
English translation
Seeing Śyāmasundara arrive, Maiyā leaves Rānī, goes to him, and wipes his face with the end of her sari. He says, "No, Maiyā, I shall light no more lamps. I did not heed you. Just now one fell from my hand. I escaped, but otherwise I truly would have burned myself."
Maiyā embraces him and showers him with affection. Then she says, "Brother Madhumaṅgala, take him away at once. You and Subala change Śyāmasundara's clothes and bring him quickly to the worship hall upstairs. Do not delay. Maharṣi Śāṇḍilya is about to arrive."
Again smelling his head, she tells him, "Go, my darling. Change your clothes and come upstairs immediately."
Leaving the circle of Maiyā's arms, Śyāmasundara slowly walks north while looking toward Rānī. Maiyā takes Rānī's hand. "My darling daughter, come upstairs, and I shall explain everything."
Rānī accompanies her to the kitchen above, casting hidden glances toward the direction in which Śyāmasundara departed. Mother Rohiṇī is seated there, shaping sweetmeat laddūs in a platter. Rānī bows at her feet. Maiyā explains what remains to be prepared and what is already finished, then says sister Rohiṇī will give all further instructions. Having said this, she runs downstairs to bring Śyāmasundara.
Rānī, her sakhīs, and mañjarīs engage in the cooking with immense diligence. In a remarkably short time, everything is ready.
Original
परातमें भर-भरकर भाँति-भाँतिकी मिठाइयाँ नन्दरानीकी दासियाँ एवं राधारानीकी मञ्जरियाँ लाकर सामनेके पूजागृहमें रखती चली जाती हैं। पूजागृहके दक्षिणकी ओरका स्थान मिठाईकी परातोंसे भर जाता है। पूजागृहके बीचमें अत्यन्त सुन्दर-सुकोमल आसन चारों ओरसे बिछाये हुए हैं। ठीक मध्यभागमें छोटी सोनेकी चौकी सजाकर रखी हुई है। चौकीपर एक हाथ ऊँचा और आधा हाथ चौड़ा मणिजटित सिंहासन रखा है, जिसपर अत्यन्त सुन्दर तेजस् धातुकी बनी हुई श्रीलक्ष्मीनारायणजीकी प्रतिमा विराज रही है। चौकीके नीचे अर्घ्य आदि पूजाके उपकरण रखे हुए हैं। कुछ दूरपर हवन-वेदी शोभा पा रही है। आचार्य महर्षि शाण्डिल्यके बैठनेके लिये पासमें ही सुन्दर गद्दी सुशोभित हो रही है। उनके शिष्योंके बैठनेके लिये भी सुन्दर-सुन्दर आसन लगे हुए हैं।
इसी समय महर्षि शाण्डिल्य अपने शिष्योंसहित पधारते हैं। उनके पधारते ही सभी विनयपूर्वक खड़े हो जाते हैं। मैया यशोदा इसी समय वहाँ आ जाती हैं। वे दूरसे ही महर्षिके चरणोंमें प्रणाम रखती हैं। महर्षि आशीर्वाद देते हैं। सुन्दर पगड़ी बाँधे नन्दबाबा भी वहीं आ पहुँचते हैं। वे महर्षिके चरणोंमें साष्टाङ्ग दण्डवत् प्रणाम करते हैं। महर्षि उन्हें आशीर्वाद देते हैं। मैया यशोदा कहती हैं, “कुन्द! जा, कृष्णको शीघ्र बुला ला। मेरा नाम लेकर बुला ला।”
मैया यह कह ही रही थीं कि श्यामसुन्दर आ जाते हैं। आगे-आगे मधुमङ्गल हैं, बीचमें श्यामसुन्दर, उनके पीछे सुबल एवं अन्यान्य सखा। मैया दौड़कर श्यामसुन्दरको हृदयसे चिपटा लेती हैं। फिर बड़े प्यारसे हाथ पकड़कर महर्षिके सामने ले आती हैं। श्यामसुन्दर महर्षि शाण्डिल्यके चरणोंमें साष्टाङ्ग दण्डवत् प्रणाम करते हैं। महर्षिकी आँखोंमें आँसू भर आते हैं। वे अतिशय शीघ्रतासे श्यामसुन्दरको उठाकर हृदयसे लगा लेते हैं। मधुमङ्गल आदि सखा भी महर्षिको प्रणाम करते हैं। महर्षि उन्हें भी उठा-उठाकर हृदयसे लगाते हैं। श्यामसुन्दर अतिशय प्यारसे महर्षिके साथ आये हुए पाँच शिष्योंसे गले मिलते हैं। वे ब्राह्मणकुमार आनन्दमें पागल-से हो जाते हैं।
English translation
Nandarānī's maidservants and Rādhārānī's mañjarīs carry platter after platter of many kinds of sweets into the worship hall. Soon its southern side is filled with them. Beautiful soft seats have been spread around the hall. At the very center stands a small decorated golden dais. Upon it rests a jewel-studded throne one cubit high and half a cubit wide, bearing an exquisite image of Śrī Lakṣmī-Nārāyaṇa fashioned from a radiant metal. Vessels for arghya and the other offerings are arranged below the dais. A short distance away shines the fire altar. A fine cushion has been set for the presiding teacher, Maharṣi Śāṇḍilya, with handsome seats for his disciples nearby.
At that moment Maharṣi Śāṇḍilya arrives with his disciples, and everyone respectfully rises. Mother Yaśodā enters at the same time and bows to his feet from a distance. The sage blesses her. Nanda Bābā arrives wearing a handsome turban and offers full prostration at the Maharṣi's feet. After receiving his blessing, Mother Yaśodā says, "Kunda, go quickly and call Kṛṣṇa. Summon him in my name."
She has scarcely spoken when Śyāmasundara appears, Madhumaṅgala walking before him and Subala and the other companions behind. Maiyā runs to embrace Śyāmasundara, then lovingly takes his hand and leads him before the sage. Śyāmasundara offers full prostration at Maharṣi Śāṇḍilya's feet. Tears fill the sage's eyes as he quickly raises the boy and clasps him to his heart. Madhumaṅgala and the others also bow, and the sage lifts and embraces each one. With immense affection Śyāmasundara embraces the five young disciples who accompanied the Maharṣi, and the brāhmaṇa boys become almost mad with delight.
Original
श्यामसुन्दर एक तिरछी चितवन रसोईघरकी ओर डालते हैं। अपनी प्रियतमा राधारानीके साथ दृष्टि मिलते ही श्यामसुन्दरका सारा शरीर काँपने लगता है। वही दशा रानीकी भी रसोईघरमें होती है। श्यामसुन्दरकी यह दशा देखकर नन्दबाबा एवं मैया कुछ घबरा-से जाते हैं, परन्तु फिर श्यामसुन्दरको हँसते देखकर सभी निश्चिन्त हो जाते हैं।
स्वस्तिवाचनपूर्वक श्रीलक्ष्मीनारायणजीकी चौंसठ उपचारोंसे विधिवत् पूजा होती है। ऋत्विक मन्त्र कहता है, पर श्यामसुन्दर उनके पासमें बैठे हुए नन्दबाबाके हाथमें पूजाकी सामग्री पकड़ाते जा रहे हैं। बड़े ही सुन्दर ढंगसे पूजा होती है। रानी सखियोंके बीचमें खड़ी हुई अपने प्रियतमकी शोभा एकटक निहारती रहती हैं। पूजा समाप्त होते ही वहाँ देवर्षि नारद अत्यन्त मधुर स्वरमें वीणापर गाते हुए आते हैं:
English translation
Śyāmasundara casts a sidelong glance toward the kitchen. The moment his eyes meet those of his beloved Rādhārānī, his entire body trembles. Rānī undergoes the same transformation in the kitchen. Nanda Bābā and Maiyā become briefly alarmed, but when Śyāmasundara smiles again, everyone is reassured.
After the auspicious invocations, Śrī Lakṣmī-Nārāyaṇa is worshiped properly with sixty-four offerings. The officiating priest chants each mantra while Śyāmasundara, seated beside Nanda Bābā, places the required articles in his hand. The worship unfolds beautifully. Standing among her sakhīs, Rānī gazes without blinking upon her beloved's splendor. As soon as the worship concludes, Devarṣi Nārada enters, singing in an exceedingly sweet voice to the accompaniment of his vīṇā:
Original
Sanskrit
Source: Madhurāṣṭakam, attributed to Śrī Vallabhācārya
अधरं मधुरं वदनं मधुरं नयनं मधुरं हसितं मधुरम्।
हृदयं मधुरं गमनं मधुरं मधुराधिपतेरखिलं मधुरम्॥१॥
वचनं मधुरं चरितं मधुरं वसनं मधुरं वलितं मधुरम्।
चलितं मधुरं भ्रमितं मधुरं मधुराधिपतेरखिलं मधुरम्॥२॥
वेणुर्मधुरो रेणुर्मधुरः पाणिर्मधुरः पादौ मधुरौ।
नृत्यं मधुरं सख्यं मधुरं मधुराधिपतेरखिलं मधुरम्॥३॥
गीतं मधुरं पीतं मधुरं भुक्तं मधुरं सुप्तं मधुरम्।
रूपं मधुरं तिलकं मधुरं मधुराधिपतेरखिलं मधुरम्॥४॥
करणं मधुरं तरणं मधुरं हरणं मधुरं स्मरणं मधुरम्।
वमितं मधुरं शमितं मधुरं मधुराधिपतेरखिलं मधुरम्॥५॥
गुञ्जा मधुरा माला मधुरा यमुना मधुरा वीची मधुरा।
सलिलं मधुरं कमलं मधुरं मधुराधिपतेरखिलं मधुरम्॥६॥
गोपी मधुरा लीला मधुरा युक्तं मधुरं मुक्तं मधुरम्।
दृष्टं मधुरं शिष्टं मधुरं मधुराधिपतेरखिलं मधुरम्॥७॥
गोपा मधुरा गावो मधुरा यष्टिर्मधुरा सृष्टिर्मधुरा।
दलितं मधुरं फलितं मधुरं मधुराधिपतेरखिलं मधुरम्॥८॥
English translation
Sweet are his lips, sweet his face, sweet his eyes, and sweet his smile. Sweet is his heart and sweet his gait. Everything about the Lord of sweetness is sweet.
Sweet are his words, sweet his deeds, sweet his garments, and sweet his graceful curve. Sweet is his movement and sweet his wandering. Everything about the Lord of sweetness is sweet.
Sweet is his flute and sweet the dust about him. Sweet are his hands and sweet his feet. Sweet is his dance and sweet his friendship. Everything about the Lord of sweetness is sweet.
Sweet is his song, sweet what he drinks, sweet what he eats, and sweet his sleep. Sweet is his form and sweet his forehead mark. Everything about the Lord of sweetness is sweet.
Sweet are his acts, sweet his deliverance, sweet his stealing, and sweet his remembrance. Sweet is what he relinquishes and sweet what he brings to rest. Everything about the Lord of sweetness is sweet.
Sweet is his necklace of guñjā berries and sweet his flower garland. Sweet is the Yamunā and sweet her waves. Sweet is her water and sweet her lotus. Everything about the Lord of sweetness is sweet.
Sweet are the gopīs and sweet his līlā. Sweet is union with him and sweet liberation through him. Sweet is his glance and sweet his gracious conduct. Everything about the Lord of sweetness is sweet.
Sweet are the cowherds and sweet the cows. Sweet is his staff and sweet his creation. Sweet is what he subdues and sweet the fruit he bestows. Everything about the Lord of sweetness is sweet.
Original
देवर्षिको श्यामसुन्दर तथा नन्दबाबा आदि सभी साष्टाङ्ग प्रणाम करते हैं। देवर्षि श्यामसुन्दरको गले लगाते हैं, फिर महर्षि शाण्डिल्यसे प्रेमसे मिलते हैं। नन्दबाबा अतिशय सत्कारपूर्वक महर्षि शाण्डिल्यको दक्षिणा देते हैं। महर्षिके शिष्य दक्षिणा सँभालते हैं। फिर महर्षि श्यामसुन्दरकी ओर कुछ देरतक एकटक देखकर प्रस्थान करते हैं। देवर्षि नारद भी दर्शन करके प्रस्थान करते हैं।
अब नन्द-उपनन्दकी पंक्तियोंके बीचमें श्यामसुन्दर सखाओंके साथ भोजन करने बैठते हैं। राधारानीकी सखियाँ, नन्दरानीकी दासियाँ एवं स्वयं नन्दरानी परोसनेका कार्य कर रही हैं। भीतर बैठी हुई रानी भोज्य सामग्रियोंको सजा-सजाकर परातमें भर देती हैं। सखियाँ परातको बाहर ले जाकर परोसती हैं। बड़े ही आनन्द-समारोहके साथ भोजन समाप्त हो जाता है। भोजन समाप्त होनेपर नन्दबाबा श्यामसुन्दर एवं दाऊजीका हाथ पकड़े हुए राजसभामें स्वजनोंसे मिलने चले जाते हैं।
English translation
Śyāmasundara, Nanda Bābā, and everyone present offer full prostration to Devarṣi Nārada. The divine sage embraces Śyāmasundara and then greets Maharṣi Śāṇḍilya with love. With profound honor, Nanda Bābā presents the Maharṣi his ceremonial gifts, which the disciples receive. After gazing steadily upon Śyāmasundara for some time, the Maharṣi departs. Devarṣi Nārada also takes his leave after receiving darśana.
Śyāmasundara now sits to dine with his companions between the rows of Nanda and Upananda's families. Rādhārānī's sakhīs, Nandarānī's maidservants, and Nandarānī herself serve the meal. Seated within, Rānī arranges the foods upon platters, which the sakhīs carry out and serve. The meal concludes amid a great festival of joy. Afterward Nanda Bābā takes Śyāmasundara and Dāūjī by the hand and leads them to the royal assembly to meet their relatives.
Original
मैया राधारानीको खिलानेके लिये परातमें बहुत-सी मिठाइयाँ स्वयं भरकर लाती हैं तथा बड़े प्यारसे रानीके मुखमें देना चाहती हैं। रानी संकोच कर रही हैं। ललिता कहती हैं, “मैया! हमलोग सेवा लेंगी। आप निश्चिन्त रहें।”
ललिताकी बात सुनकर मैया पुनः ललितासे कहती हैं, “देखना भला, तुमलोग यदि कोई भी बिना खाये जाओगी तो मैं बहुत रुष्ट होऊँगी।”
इसके बाद मैया तुरन्त ही श्यामसुन्दरको देखनेके लिये राजसभाकी ओर दौड़ पड़ती हैं। उनके चले जानेपर सखियाँ उस परातको उठा लाती हैं, जिसमें श्यामसुन्दरने भोजन किया था। उन सबने बड़ी चतुराईसे पंक्ति उठते ही उस परातको उठाकर छिपा दिया था। उसी परातकी मिठाईमें वे मैयाके दिये हुए परातकी मिठाई सजा-सजाकर रख देती हैं। रानी सखियोंसहित श्यामसुन्दरके अधरामृतका प्रसाद लेती हैं। प्रसाद लेना समाप्त करके, हाथ-मुँह धोकर और श्यामसुन्दरके पीकमिश्रित पानके बीड़ेको मुखमें कर वे सब घर वापस लौटनेवाली ही थीं कि मैया यशोदा उसी समय आ जाती हैं।
English translation
Maiyā personally brings a platter heaped with sweets for Rādhārānī and lovingly tries to place them in her mouth, but Rānī is shy. Lalitā says, "Maiyā, we shall take care of serving her. Please do not worry."
Maiyā warns Lalitā, "See that none among you leaves without eating, or I shall be very angry."
She then runs toward the royal hall to see Śyāmasundara. Once she is gone, the sakhīs bring out the platter from which he ate. They had cleverly removed and hidden it as soon as the dining rows rose. They arrange the sweets given by Maiyā among the remnants upon that platter. Rānī and her companions then partake of the prasāda touched by the nectar of Śyāmasundara's lips. After finishing, washing their hands and faces, and placing in their mouths the betel morsels mixed with remnants from Śyāmasundara's chewing, they are about to depart when Mother Yaśodā returns.
Original
रानीको जानेके लिये प्रस्तुत देखकर वे धनिष्ठाको कुछ संकेत करती हैं। धनिष्ठा संकेत समझ जाती है और हीरेकी बनी हुई अत्यन्त सुन्दर अँगूठी लाकर मैयाके हाथमें पकड़ देती है। मैया उसे रानीकी अँगुलीमें पहना देती हैं एवं कहती हैं, “बेटी! मेरा यह आशीर्वाद अस्वीकार मत करना। देख, इसे मैंने कृष्णके लिये बनवायी थी, पर कुछ ढीली होनेके कारण वह निकाल-निकालकर फेंक देता था। आज प्रातःकाल तेरी अँगुलियोंमें वैसी अँगूठी देखकर मैंने सोचा कि विधाताने यह अँगूठी तेरे लिये ही बनवायी है, इसलिये मैंने पहना दी। मेरी लाडिली बेटी! माँके इस आशीर्वादको तू ग्रहण कर ले।”
रानी सिर झुका लेती हैं तथा मैयाके चरणोंमें गिरकर प्रणाम करती हैं। मैया फिर रानीको हृदयसे लगा लेती हैं। मैया यशोदाकी आँखोंमें आँसू भर आते हैं। वे रानीकी ठोड़ीको पकड़कर चूमने लग जाती हैं तथा कहती हैं, “मेरी लाडिली! तुझे देखकर प्रायः मुझे भ्रम हो जाता है कि कृष्ण कहीं सुबलको ही साड़ी पहनाकर खेल तो नहीं कर रहा है? फिर पास आनेपर तुम्हारे गोरे रंगको देखकर पहचान पाती हूँ। ओह! विधाताने तुम दोनोंके मुखको कैसा एक-सा ही बनाया है?”
नन्दरानीकी बात सुनकर राधारानी सकुचा जाती हैं। मैया रानीको पकड़े हुए मुख्य द्वारतक आती हैं।
English translation
Seeing Rānī ready to leave, Maiyā signals to Dhaniṣṭhā, who understands and places an exquisite diamond ring in her hand. Maiyā slips it onto Rānī's finger. "Daughter, do not refuse this blessing from me. I had this ring made for Kṛṣṇa, but because it was a little loose, he kept pulling it off and throwing it away. This morning I saw a similar ring upon your finger and thought that Providence must have had this one made for you. Therefore I have put it on you. My darling daughter, please accept your mother's blessing."
Rānī bows her head, falls at Maiyā's feet, and offers praṇāma. Maiyā again draws her to her heart. Tears fill Mother Yaśodā's eyes. Taking Rānī by the chin and kissing her, she says, "My darling, when I see you, I often become confused and wonder whether Kṛṣṇa has dressed Subala in a sari and is playing a trick. Only when you come near and I see your fair complexion do I recognize you. Oh, how alike Providence has fashioned both your faces."
Rādhārānī grows shy at Nandarānī's words. Holding her close, Maiyā accompanies Rānī to the main gate.
Original
द्वारके पास जाकर ललिता कुछ रुक-सी जाती हैं। उसी समय मधुमङ्गल वहाँ आ पहुँचता है एवं ललितासे कहता है, “री! आज चलकर देख, मैंने राजसभामें कैसी दीपावली सजायी है। तुझे तो सौ-सौ जन्ममें भी वैसा सजाना नहीं आयेगा।”
मधुमङ्गलकी बात सुनकर सभी हँस पड़ती हैं। इसपर मधुमङ्गल कहता है, “हँसती है? अच्छा! चल, चलकर देख ले, फिर समझ जायेगी कि यह झूठ कह रहा है या सच।”
ललिता हँसकर कहती हैं, “तेरे जैसे बन्दरकी सजायी हुई दीपावली अच्छी क्यों न होगी?”
मधुमङ्गल हँसकर कहता है, “देख, तू विश्वास नहीं करती। सचमुच कान्हू और हम दोनोंने मिलकर ऐसी दीपावली सजायी है कि देखते ही बन पड़ता है।”
मधुमङ्गलकी बात सुनकर ललिता राधारानीकी ओर अँगुलीसे संकेत करती हुई कहती हैं, “इसे देर हो जायेगी, नहीं तो मैं देख आती।”
मधुमङ्गल कहता है, “जब इतनी देर हुई तो थोड़ी और सही। इसे भी साथ ले चल, यह भी देख लेगी।”
English translation
Near the gate Lalitā pauses. Madhumaṅgala arrives and says, "Friend, come see how I decorated the royal hall for Dīpāvalī today. Even in a hundred lifetimes you could not decorate it so well."
Everyone laughs. Madhumaṅgala protests, "You laugh? Come and look, and then you will know whether I speak truth or falsehood."
Lalitā replies laughing, "Why would a Dīpāvalī decorated by a monkey like you not be splendid?"
He laughs in turn. "You do not believe me. Truly, Kānhū and I together made such a Dīpāvalī that one can only stand and stare."
Pointing toward Rādhārānī, Lalitā says, "She will be late. Otherwise I would come to see it."
"She is already late, so a little longer will make no difference. Bring her too, and let her see it."
Original
रानीके हृदयमें तो आन्तरिक इच्छा है कि चलकर देख जाऊँ, पर बाहरसे ऐसी मुद्रा बनाती हैं मानो बहुत देर हो गयी है, अतः घर वापस लौट चलना चाहिये। किन्तु मधुमङ्गलका आग्रह देखकर मैया कहती हैं, “बेटी! इस मधुमङ्गलको भी मैं बहुत अधिक प्यार करती हूँ। यह दिन-रात मेरे कृष्णकी सँभाल रखता है। मैं तेरा आभार मानूँगी यदि तू इसकी सजायी हुई दीपावलीको जाकर थोड़ी देर देख लेगी। इसका चित्त प्रसन्न हो जायेगा।”
मैयाके ऐसा कहते ही सखी-मण्डलीके सहित रानी राजसभाकी ओर चल पड़ती हैं। वहाँ पहुँचकर रानी एक खम्भेकी आड़से देखने लगती हैं। रानीकी दृष्टि सीधे श्यामसुन्दरपर जाकर टिक जाती है। मधुमङ्गल पासमें ही खड़ा है। वह उच्च स्वरमें बोलता है, “वहाँ देख, बाबाकी गद्दीके पासकी सजावट देख।”
मधुमङ्गलका उच्च स्वर श्यामसुन्दरके कानोंमें पड़ता है। वे इधर देखने लग जाते हैं। दृष्टि फेरते ही राधारानीसे आँखें मिल जाती हैं। पत्थरकी मूर्तिकी तरह कुछ क्षणके लिये दोनोंकी दृष्टि स्थिर हो जाती है। फिर दोनों सँभल जाते हैं एवं मुस्कुराने लगते हैं।
रानी कुछ देर इधर-उधर देखकर फिर सखियोंके साथ घरकी ओर चल पड़ती हैं। मैया चाहती हैं कि कुछ दूरतक वे पहुँचानेके लिये चलें, पर रानी हाथ जोड़कर रोक देती हैं।
मैया लौट आती हैं। रानी मार्गसे चलती हुई फिर यमुनातटके पथसे अपने घरपर चली जाती हैं तथा आकर बिछौनेपर श्रमसे हार पड़ती हैं। ललिता रानीके सिरको गोदमें लेकर पंखा झलने लगती है।
English translation
Inwardly Rānī longs to go and see, but outwardly she acts as though it is already very late and she ought to return home. Seeing Madhumaṅgala's insistence, Maiyā says, "Daughter, I love this Madhumaṅgala very much. Day and night he watches over my Kṛṣṇa. I shall be grateful if you go and look for a little while at the Dīpāvalī he arranged. It will make his heart happy."
At Maiyā's words, Rānī and her circle of sakhīs set out for the royal hall. Upon arriving, Rānī looks from behind a pillar, but her gaze goes directly to Śyāmasundara and remains fixed upon him. Madhumaṅgala stands nearby and calls loudly, "Look over there at the decorations beside Bābā's seat."
His loud voice reaches Śyāmasundara, who turns in that direction. His eyes meet Rādhārānī's. For a few moments their gazes remain motionless like stone images. Then both regain their composure and begin to smile.
After looking around for a short while, Rānī leaves for home with her sakhīs. Maiyā wishes to accompany her some distance, but Rānī stops her with folded hands.
Maiyā returns. Rānī follows the road and then the path beside the Yamunā to her own home. On arriving, she falls exhausted upon her bed, while Lalitā places Rānī's head in her lap and begins to fan her.