राम

प्रतीक्षा लीला

The Līlā of Awaiting

Chapter 22 of 32Source scan pages 252–25810 paired passages

Original

श्रीप्रिया करहरी चम्पाकी छायामें बेंचके आकारके अत्यन्त सुन्दर सिंहासनपर बैठी हैं। कुञ्जकी हरी-हरी दूबपर नीले मखमलकी मोटी चादर बिछी हुई है, उसीपर वह सिंहासन है। सिंहासन बना हुआ है काठका, पर उसमें सब ओरसे नीले मखमलकी गद्दी लगी हुई है। श्रीप्रियाके चरणोंके पास रूपमञ्जरी बैठी है तथा नीले रूमालसे धीरे-धीरे श्रीप्रियाके चरणोंके तलवे सहला रही है। श्रीप्रियाकी साड़ी नीली है। चूड़ामणि सिरपर है। ललाटमें सिन्दूरकी एक गोल बिन्दी अत्यन्त सुहावनी लग रही है। ठोड़ीपर छोटा-सा एक काला तिल है। उनके दाहिने हाथमें डण्ठीसहित कमल है, जिसे वे घुमा रही हैं। वे श्यामसुन्दरकी प्रतीक्षामें बार-बार राधाकुण्डके उत्तर एवं पूर्वकी ओर दृष्टि डालती हैं।

करहरी चम्पाकी पूर्वकी ओर दस गजकी दूरीपर एक बड़ा ही सुन्दर आमका पेड़ है, जिसमें मञ्जरियाँ लगी हुई हैं। उसीपर कोयल बैठी हुई कुहू-कुहूकी रट लगा रही है। श्रीप्रिया कभी-कभी उस कोयलकी ओर देख लेती हैं।

चम्पाके पूर्व एवं उत्तरके कोनेपर अत्यन्त सुन्दर हरे बाँसकी झाड़ी लगी हुई है। उसमें चार-पाँच बहुत ऊँचे-ऊँचे बाँस हैं। उनमें मञ्जरी लगी हुई है। उसके सबसे ऊपरके भागपर कुछ तोते बैठे हैं।

English translation

Śrī Priyā sits in the shade of the karaharī campā upon an exquisite throne shaped like a bench. A thick sheet of blue velvet has been spread over the grove's fresh green grass, and the throne rests upon it. Though made of wood, the throne is cushioned on every side with blue velvet. Rūpamañjarī sits at Śrī Priyā's feet and gently massages their soles with a blue handkerchief. Śrī Priyā wears a blue sari and a crest jewel upon her head. A round dot of vermilion shines beautifully upon her forehead, and a tiny black beauty mark adorns her chin. In her right hand she slowly turns a lotus with its stalk. Waiting for Śyāmasundara, she repeatedly casts her gaze toward the north and east of Rādhā-kuṇḍa.

Ten yards east of the karaharī campā stands a magnificent mango tree laden with blossoms. A cuckoo perched upon it repeats its call, "kuhū, kuhū." From time to time Śrī Priyā looks toward the bird.

At the northeastern corner beyond the campā grows a lovely green bamboo thicket. Four or five bamboos rise especially high, crowned with flowering sprays. Several parrots sit upon the uppermost branches.

Original

एक तोता बोल रहा है, “राधे! राधे!! धीरज धरो! श्यामसुन्दर अब आ ही रहे होंगे। मैं अभी वहींसे उड़कर आया हूँ। माधवी कुञ्जके पास श्यामसुन्दर खड़े थे। उनके मुखपर अलकावली बिखरी हुई थी। कमरमें वंशी खोंसी हुई थी। लाल अधर बिम्बाफलके समान शोभा पा रहे थे। वे सुबलके कन्धेपर बायाँ हाथ रखे हुए थे तथा दाहिने हाथसे पुष्प तोड़ रहे थे। कभी-कभी तिरछी चितवनसे इधर-उधर देख भी लेते थे। पैरोंके नूपुर रुनझुन-रुनझुन शब्द कर रहे थे। मधुमङ्गल मुँह बनाता हुआ आता था और श्रीश्यामसुन्दर हँसकर कभी-कभी उसे हल्की चपत लगा देते थे। श्यामसुन्दरने पीताम्बरका ही झोला बना लिया था और उसीमें पुष्प तोड़कर रखते जाते थे। उनकी आँखोंमें अञ्जन लगा हुआ था। कपोलोंपर कुछ पसीनेकी बूँदें थीं। मन्द-मन्द मुस्कुराते हुए उन्होंने सुबलके कानमें कुछ कहा था। मैं उसी समय उड़कर और भी निकट जा पहुँचा। मैंने केवल तुम्हारा नाम सुना, जिससे समझ गया कि तुम्हारी ही कुछ बात कह रहे थे। श्रीकृष्णप्राणवल्लभे राधे! बस, अब आते ही होंगे।”

तोता अत्यन्त सुन्दर मधुर स्वरमें बार-बार इस बातको दुहरा रहा है कि बस, बस, अब आते ही होंगे। उसी समय वृन्दादेवी निकुञ्जके पश्चिमकी ओरसे आती हैं। उनके हाथमें सोनेका पिंजरा है, जिसमें एक सुन्दर सारी बैठी है। वृन्दाके आते ही श्रीराधारानी कहती हैं, “वृन्दे! उस तोतेको बुलाओ।”

वृन्दादेवी तोतेको आनेके लिये संकेत करती हैं। तोता तुरन्त उड़कर आता है तथा जिस पिंजरेमें सारी बैठी है, उसीपर आकर बैठ जाता है। वृन्दा श्रीराधासे कहती हैं, “अब बात करो!”

English translation

One parrot is saying, "Rādhe! Rādhe! Be patient. Śyāmasundara must surely be coming now. I have just flown from that very place. He was standing near the mādhavī grove, loose curls scattered across his face and his flute tucked into his waistband. His red lips shone like bimba fruit. His left hand rested upon Subala's shoulder while his right plucked flowers. From time to time he cast sidelong glances here and there. His anklets rang runajhuna, runajhuna. Madhumaṅgala approached pulling faces, and laughing Śyāmasundara would occasionally give him a light slap. Śyāmasundara had fashioned his yellow garment into a pouch and kept placing the gathered flowers within it. His eyes were lined with collyrium, and a few drops of perspiration stood upon his cheeks. Smiling gently, he whispered something into Subala's ear. At once I flew nearer. I heard only your name and thus understood that they were speaking of you. O Rādhe, beloved of Śrī Kṛṣṇa's life, he must surely be arriving now."

In an exceedingly sweet voice the parrot repeats again and again, "Surely, surely, he is coming now." At that moment Vṛndādevī enters from the west of the bower. She carries a golden cage in which a beautiful mynah is seated. The moment Vṛndā arrives, Śrī Rādhārānī says, "Vṛnde, call that parrot."

Vṛndādevī gestures for the parrot to come. He immediately flies down and perches upon the cage containing the mynah. Vṛndā tells Śrī Rādhā, "Now speak with him."

Original

श्रीराधा तोतेको बुलाती हैं। तोता उड़कर श्रीराधारानीके बायें हाथकी हथेलीपर आकर बैठ जाता है। राधारानी अपने दाहिने हाथके कमलको सिंहासनपर रख देती हैं तथा उसी हाथसे तोतेके सिर एवं पीठको सहलाती हुई कहती हैं, “तोता! तूने मेरे प्यारे श्यामसुन्दरकी बातें सुनायी हैं, तुम्हें क्या दूँ?”

तोता अपने पंख फुलाता है तथा श्रीराधारानीके कर-स्पर्शको पाकर प्रेममें डूब जाता है। कभी आँख बन्द करता है, कभी खोलता है। इसी समय वृन्दादेवी, जो श्रीराधाके पश्चिमकी ओर खड़ी थीं, घूमकर श्रीराधाके दाहिनी ओर आ जाती हैं तथा कहती हैं, “तोता! एक बार फिर उड़कर जा और देख कि श्यामसुन्दरके आनेमें इतना विलम्ब क्यों हो रहा है?”

तोता यह सुनते ही फुर्रसे उड़कर आकाशमें पहले तो पूर्वकी ओर जाता है, फिर उत्तरकी ओर उड़ता हुआ राधाकुण्डको पार करके, तदुपरान्त विशाखा-कुञ्जको भी पार करके दृष्टिसे ओझल हो जाता है। जबतक तोता दिखलायी देता है, तबतक राधारानी उधर ही देखती रहती हैं। जब तोतेका दीखना बन्द हो जाता है, तब उसी सिंहासनका सहारा लेकर, उसपर पीठका भार देकर वे बायें हाथसे अपने कपोलोंको पकड़कर बैठ जाती हैं। दृष्टि फिर भी उसी ओर लगी हुई है कि जिस ओरसे श्यामसुन्दरके आनेकी सम्भावना है। ललिता, जो श्रीराधाके पीछे खड़ी रहकर कुछ सोच रही थीं, वे उत्तरकी ओर जाती हैं तथा चहारदीवारीके पास पहुँचकर, उसके ऊपर हाथ रखकर उत्तरकी ओर देखने लगती हैं। रूपमञ्जरी, जो रूमालसे तलवेको सहला रही थी, एकटक रानीके मुखकी ओर देख रही है।

English translation

Śrī Rādhā calls the parrot. He flies onto the palm of her left hand. Setting the lotus from her right hand upon the throne, Rādhārānī strokes the parrot's head and back with that same hand and asks, "Parrot, you have told me news of my beloved Śyāmasundara. What shall I give you?"

The parrot fluffs his feathers and, receiving the touch of Śrī Rādhārānī's hand, sinks into love. Now he closes his eyes, now opens them. Vṛndādevī, who had been standing west of Śrī Rādhā, circles around to her right and says, "Parrot, fly there once more and see why Śyāmasundara is taking so long to arrive."

At these words the parrot darts into the sky, first flying east and then turning north. He crosses Rādhā-kuṇḍa, passes beyond Viśākhā's grove, and disappears from sight. For as long as the parrot remains visible, Rādhārānī keeps looking after him. When she can no longer see him, she leans her back against the throne, rests her cheek upon her left hand, and sits with her gaze still fixed upon the direction from which Śyāmasundara may come. Lalitā, who had been standing behind Śrī Rādhā lost in thought, walks north to the surrounding wall, places her hand upon it, and looks in that direction. Rūpamañjarī, still caressing Rānī's sole with the handkerchief, gazes intently at her face.

Original

अब वृन्दा पिंजरेका द्वार खोल देती हैं। उसमेंसे सारी निकलकर राधारानीके बायें पैरके पास आकर मखमली चादरपर खड़ी हो जाती है एवं श्रीराधारानीके पैरका अपनी चोंचसे स्पर्श करती है। श्रीराधारानी श्रीकृष्णके ध्यानमें इतनी तल्लीन हैं कि उन्हें यह तक पता नहीं चलता कि सारी मेरे पैरोंको छू रही है। पर विशाखाने थोड़ा झुककर सारीको अपनी हथेलीपर रख लिया तथा दाहिने हाथसे उसके सिरपर हाथ रखकर उससे बोलीं, “सारी! तू बड़ी चतुर है। यदि किसी प्रकार श्यामसुन्दरका समाचार ला सकेगी तो मैं तेरा बड़ा उपकार मानूँगी। तू जब जाती है तो काम बनाकर ही आती है। इसीलिये आज भी मैं तुझसे प्रार्थना करती हूँ कि ठीक-ठीक समाचार ला दे कि आज श्यामसुन्दरको देरी क्यों हो रही है?”

सारी तत्क्षण बोल उठती है, “अभी-अभी समाचार लाती हूँ। बस, एक घड़ीमें सारा भेद लेकर लौट आऊँगी।”

सारी भी उड़कर उधर ही चली जाती है, जिधर तोता उड़कर गया था। विशाखा पंखा लेकर राधारानीको बयार करने लगती हैं; पर श्रीराधारानी रोक देती हैं तथा कहती हैं, “रहने दो, अच्छा नहीं लग रहा है।”

श्रीराधा उस सिंहासनपरसे उठकर नीचे मखमली चादरपर लेट जाती हैं। विमलामञ्जरी गुलाबपाशमें केवड़ेका अत्यन्त सुगन्धित जल लाती है तथा श्रीराधारानीका सिर अपनी गोदमें लेकर बैठ जाती है। श्रीराधारानी चित्त लेटी हुई हैं। उनका पैर पूर्वकी ओर है और सिर पश्चिमकी ओर विमलामञ्जरीकी गोदमें। विमलामञ्जरी दाहिने हाथमें गुलाबपाशको लेकर उसके अत्यन्त महीन छिद्रोंसे सुगन्धित जल श्रीराधाके मुख एवं शरीरपर धीरे-धीरे छींटती है तथा अपने बायें हाथसे ललाटपर बिखरे हुए केशोंको ठीक कर रही है।

English translation

Vṛndā now opens the cage. The mynah emerges, comes to Rādhārānī's left foot, stands upon the velvet sheet, and touches her foot with her beak. Śrī Rādhārānī is so absorbed in meditation upon Śrī Kṛṣṇa that she does not even notice the bird touching her feet. Viśākhā bends down, lifts the mynah onto her palm, and strokes her head with her right hand. "Śārikā, you are very clever. If you can somehow bring news of Śyāmasundara, I shall consider myself deeply indebted to you. Whenever you go, you always accomplish the task. Therefore I pray to you today as well: bring accurate news of why Śyāmasundara is so late."

The mynah answers at once, "I shall bring news immediately. Within one ghaṭī I shall return with the whole secret."

She flies away in the same direction as the parrot. Viśākhā begins to fan Rādhārānī, but Śrī Rādhārānī stops her, saying, "Leave it. Nothing feels pleasing."

Śrī Rādhā rises from the throne and lies down upon the velvet sheet below. Vimalāmañjarī brings intensely fragrant kewra water in a rose sprinkler and sits with Śrī Rādhārānī's head in her lap. Rādhārānī lies on her back, her feet toward the east and her head resting westward in Vimalāmañjarī's lap. Holding the sprinkler in her right hand, Vimalāmañjarī softly mists Śrī Rādhā's face and body with fragrant water through its exceedingly fine perforations, while with her left hand she arranges the locks scattered across Rādhā's forehead.

Original

कुछ देर बाद राधारानी उठ बैठती हैं तथा चहारदीवारीके पास खड़ी हुई ललितासे उत्सुकतापूर्वक पूछती हैं, “ललिते! तोता आया क्या?”

ललिता कहती हैं, “नहीं।”

श्रीराधारानी उठकर चहारदीवारीके पास जाती हैं तथा ललिताकी दाहिनी ओर खड़ी हो जाती हैं। कुछ देर खड़ी रहकर मुस्कुरा पड़ती हैं तथा कुछ लज्जामिश्रित मुद्रामें पूर्व एवं उत्तरके कोनेकी ओर हाथसे संकेत करते हुए कहती हैं, “ललिते! वह देखो! श्यामसुन्दर आ रहे हैं।”

ललिता, “कहाँ आ रहे हैं?”

श्रीराधा कुछ झुँझलाये हुए स्वरमें कहती हैं, “अन्धी हो गयी हो क्या? क्या देखती नहीं, वे वहाँ खड़े हैं!”

अब ललिता समझ जाती हैं कि श्रीराधाको भ्रम हो रहा है। प्रेमके आवेशमें राधाकी दृष्टि स्पष्ट नहीं देख रही है। ललिता मुस्कुराकर चुप रह जाती हैं। श्रीराधा फिर वहाँसे हटकर, जहाँ पहले लेटी हुई थीं, वहीं जाकर लेट जाती हैं। फिर कुछ उतावलेपनकी मुद्रामें उठकर वहीं ललिताके पास आ जाती हैं तथा कहती हैं, “ललिते! मेरा सिर घूम रहा है। मुझे भ्रम हो गया था, वहाँ श्यामसुन्दर नहीं थे।”

फिर थोड़ी देर खड़ी रहकर श्रीप्रिया प्रसन्न स्वरमें कहती हैं, “वह देखो, वे आ रहे हैं।”

ललिता इस बार भी मुस्कुराकर चुप रह जाती हैं। राधा कुछ चिढ़ी-सी होकर वहीं चहारदीवारीके सहारे पीठ टेककर खड़ी हो जाती हैं। कुछ देर बाद फिर उधर ही देखने लगती हैं। श्रीराधाका मुख-मण्डल कुछ लाल होता जा रहा है। शरीर भी कुछ काँप-सा रहा है।

English translation

After some time Rādhārānī sits up and eagerly asks Lalitā, who is standing beside the surrounding wall, "Lalite, has the parrot returned?"

"No," Lalitā replies.

Śrī Rādhārānī rises, goes to the wall, and stands at Lalitā's right. After waiting there for a while, she smiles and, with a somewhat bashful expression, gestures toward the northeastern corner. "Lalite, look there! Śyāmasundara is coming."

"Where is he coming?" Lalitā asks.

Śrī Rādhā answers with some irritation, "Have you gone blind? Can you not see him standing there?"

Lalitā now understands that Śrī Rādhā is seeing an illusion. Overwhelmed by love, Rādhā's vision can no longer distinguish clearly. Lalitā smiles and remains silent. Śrī Rādhā returns to the place where she had been lying and lies down again. Then, in sudden impatience, she rises, returns to Lalitā, and says, "Lalite, my head is spinning. I was mistaken. Śyāmasundara was not there."

After standing a little longer, Śrī Priyā cries joyfully, "Look there, he is coming!" Again Lalitā merely smiles and says nothing. Somewhat annoyed, Rādhā leans her back against the wall. After a while she again looks in that direction. Śrī Rādhā's face is growing flushed, and her body has begun to tremble.

Original

Braj Bhāṣā

ललिता रूपमञ्जरीको कुछ संकेत करती हैं। रूपमञ्जरी श्रीराधाके हाथोंको पकड़कर वहाँ सिंहासनके पास ले जाती है। राधा जाते ही धड़ामसे वहाँ गिर पड़ती हैं, पर लवङ्गमञ्जरी उन्हें सँभाल लेती है। वह अपनी गोदमें सिर रखकर पासमें ही रखे हुए गुलाबपाशसे केवड़ेका सुगन्धित जल लेकर राधाके मुखपर छींटा देने लगती है। विशाखा मधुमतीमञ्जरीको कुछ संकेत करती हैं। मधुमती वीणाके तारको एक-दो बार ऐंठकर तुरन्त ही ठीक कर लेती है तथा अत्यन्त मधुर स्वरमें गाने लगती है:

मो मन गिरिधर छवि पै अटकी।

ललित त्रिभंगी चाल पै चलि कै चिबुक चारु ग्रीव उठकी॥

सजल स्याम घन बरन लीन ह्वै फिर कहूँ अनत न भटकी।

कृष्णदास किये प्रान निछावर यह तन जग सिर पटकी॥

English translation

Lalitā makes a sign to Rūpamañjarī. Taking Śrī Rādhā by the hands, Rūpamañjarī leads her toward the throne. The moment she reaches it, Rādhā collapses heavily, but Lavaṅgamañjarī catches her. Placing Rādhā's head in her lap, she takes the nearby rose sprinkler filled with fragrant kewra water and begins sprinkling Rādhā's face. Viśākhā signals to Madhumatīmañjarī. Madhumatī quickly twists a string of her vīṇā once or twice to tune it, then sings in an exceedingly sweet voice:

My heart is fastened upon Giridhara's beauty. As he walks in graceful threefold bending, his lovely chin and neck are raised. Absorbed in the rain-laden dark cloud of his complexion, my heart can no longer wander anywhere else. Kṛṣṇadāsa has offered up his very life, casting this body down before all the world.

Original

गीत सुनते ही श्रीराधाका सारा शरीर काँपने लग गया। वे पहले तो लेटी हुई कुछ घबड़ाने लगीं, फिर उठ बैठीं और उठकर इधर-उधर देखने लगीं। फिर बहुत शीघ्रतासे उठकर वहाँ गयीं, जहाँ ललिता खड़ी थीं। ललिताके पाससे फिर दौड़कर सिंहासनके पास जा गयीं। सिंहासनपर पैर फैलाकर बैठ गयीं तथा मुस्कुराने लगीं। फिर उठकर खड़ी हो गयीं तथा जिस प्रकार श्रीकृष्ण ग्रीवा टेढ़ी करके बोलते हैं, उसी प्रकार श्रीराधाको कुछ सिरकी टेढ़ी करके बोलती हैं, “री ललिते! सुन।”

ललिता अब एकटक श्रीराधाकी ओर ही देख रही हैं। ललिता जब नहीं आयी, तब श्रीराधारानी स्वयं उठकर उसके पास जाकर खड़ी हो गयीं तथा अत्यन्त विनयके स्वरमें बोलीं, “ललिते! बता दे, राधा कहाँ छिपी है? अभी तो यहीं थी, कहाँ चली गयी?”

राधा इस प्रकार ललिताके पैरोंपर गिरकर प्रार्थना कर रही थीं कि उसी समय श्यामसुन्दर आ पहुँचते हैं तथा राधारानीकी प्रेम-दशाको मुग्ध होकर खड़े-खड़े देखने लग जाते हैं। सारी एवं तोता भी चहारदीवारीके ऊपर जा बैठते हैं। श्रीराधा अत्यन्त व्याकुल-सी होकर बार-बार ललितासे कहती हैं, “ललिते! मेरी प्यारी ललिते!! क्या नहीं बतायेगी कि राधा कहाँ छिपी है?”

English translation

The instant she hears the song, Śrī Rādhā's whole body begins to tremble. At first she grows agitated while still lying down. Then she sits up and looks all around. Suddenly she rises and hurries to where Lalitā stands, then runs back from Lalitā to the throne. She sits upon it with her legs extended and begins to smile. Rising again, she tilts her neck and head as Śrī Kṛṣṇa does when he speaks and says, "O Lalite, listen."

Lalitā now gazes intently at Śrī Rādhā. When Lalitā does not come, Rādhārānī herself goes to her and pleads with utmost humility, "Lalite, tell me where Rādhā is hiding. She was here only a moment ago. Where has she gone?"

Rādhā falls at Lalitā's feet and continues begging. At that very moment Śyāmasundara arrives. Enchanted, he stands watching Rādhārānī's state of divine love. The mynah and parrot also perch upon the surrounding wall. Utterly distraught, Śrī Rādhā says again and again, "Lalite, my beloved Lalite! Will you not tell me where Rādhā is hiding?"

Original

ललिता एवं सखियाँ तो चकित होकर श्रीराधारानीकी यह प्रेम-दशा देख रही हैं। श्रीराधाके मुखकी ओर देखती हैं तथा आँखोंके संकेतद्वारा श्रीकृष्ण, जो राधाके दक्षिणके कोनेपर दूर खड़े हैं, कहती हैं, “देखो, यहाँ कैसी लीला हो रही है?”

श्रीराधा फिर वहाँसे उठकर इधर-उधर घूमने लग जाती हैं। श्रीराधाका मुँह जब श्रीकृष्णकी ओर होता है तो श्रीकृष्ण पासकी एक वृक्षकी ओटमें हो जाते हैं तथा राधा सर्वथा पगली-सी होकर कभी पूर्व एवं कभी दक्षिणकी ओर मुँह करके देखती रहती हैं। श्रीकृष्ण संकेतसे ललिताको बुलाते हैं। ललिता श्रीकृष्णके पास जाती हैं। श्रीकृष्ण उसके कानमें कुछ कहते हैं। ललिता राधाके पास आती हैं तथा उन्हें पकड़कर कहती हैं, “देखो, तुम्हें राधाके मिलनेका उपाय बता देती हूँ। तुम वंशीमें तान भरो, फिर राधा तो पगली होकर दौड़ी आयेगी।”

राधारानी बड़ी प्रसन्नतासे अपनी कमरपर हाथ रखकर ऐसी मुद्रा बनाती हैं कि मानो वंशी खोज रही हों। ठीक इसी समय श्रीकृष्ण पीछेसे आकर श्रीराधाके होठोंपर अपनी वंशी रख देते हैं। श्रीराधा उसमें सुर भरने लगती हैं; पर श्यामसुन्दरका स्पर्श जैसे-जैसे होता जाता है, वैसे-वैसे वे कुछ मूर्च्छित-सी होती जाती हैं। श्यामसुन्दर मुस्कुराते हुए श्रीराधाको धीरेसे बैठा देते हैं। राधा यन्त्रकी तरह बैठ जाती हैं, पर अधिक देरतक बैठे रहना सम्भव नहीं। मूर्च्छित होकर वे श्रीकृष्णकी गोदमें गिर पड़ती हैं।

English translation

Lalitā and the sakhīs behold Śrī Rādhārānī's condition of love in astonishment. Looking toward Śrī Rādhā's face, they signal with their eyes to Śrī Kṛṣṇa, who is standing at a distance near the southern corner, "See what a wondrous līlā is unfolding here."

Śrī Rādhā rises and begins wandering to and fro. Whenever her face turns toward Śrī Kṛṣṇa, he hides behind a nearby tree. Rādhā, appearing utterly maddened, keeps looking first east and then south. Śrī Kṛṣṇa gestures for Lalitā to come. She goes to him, and he whispers something in her ear. Returning to Rādhā and taking hold of her, Lalitā says, "Look, I shall tell you how to find Rādhā. Sound a melody upon the flute, and Rādhā will lose all restraint and come running to you."

Overjoyed, Rādhārānī places a hand at her waist and acts as though searching for a flute. At that instant Śrī Kṛṣṇa comes from behind and places his own flute against Śrī Rādhā's lips. She begins to breathe melody into it, but as Śyāmasundara's touch deepens, she gradually loses consciousness. Smiling, Śyāmasundara gently seats her. Rādhā sits like a mechanical doll, but cannot remain upright for long. Fainting, she falls into Śrī Kṛṣṇa's lap.

Original

Braj Bhāṣā

श्रीकृष्ण गुलाबपाश लेकर अपने दाहिने हाथसे श्रीराधाके मुखपर छींटा देने लगते हैं। जब श्रीराधाकी मूर्च्छा नहीं टूटती, तब श्रीकृष्ण बायें हाथसे वंशी बजाते हैं तथा उसी स्वरमें मधुमती गाती है:

स्याम दृगन को चोट बुरी री।

ज्यों ज्यों लेहु नाम तू काको मो बावरे हैं नैन पुरी री॥

ना जानो अब सुध बुध मेरी कौन बिपिन में जाय दुरो री।

नारायन नहिं करत सजनी जाको ऐसी प्रीति छुरी री॥

English translation

Śrī Kṛṣṇa takes the rose sprinkler and mists Śrī Rādhā's face with his right hand. When she does not awaken, he plays the flute with his left hand while Madhumatī sings to the same melody:

The wound dealt by Śyāma's eyes is terrible, dear friend. Whenever you utter someone's name, my eyes grow utterly mad and overflow. I no longer know where my awareness and senses have gone, or into which forest they have fled. Nārāyaṇa says, O friend, no one should love when love is such a piercing knife.

Original

गीत सुनते ही श्रीराधाको चेत होने लगता है। वे आँखें खोल देती हैं तथा देखती हैं कि उनका सिर श्यामसुन्दरकी गोदमें है एवं श्यामसुन्दर मन्द-मन्द मुस्कुरा रहे हैं। श्रीराधा सकुचायी-सी होकर सखियोंकी ओर देखती हैं। अब उन्हें ज्ञान होता है कि मैं तो चहारदीवारीके पास खड़ी थी, फिर यहाँ कैसे आ गयी? यही सोचती हुई घबरायी-सी होकर वे उठ बैठती हैं। सखियाँ खिलखिलाकर हँस पड़ती हैं। श्यामसुन्दर हँसते हुए कहते हैं, “क्यों, श्रीराधारानी मिली कि नहीं?”

अब राधारानी समझ जाती हैं कि ये बाह्यज्ञानशून्य होकर कुछ-का-कुछ बकती रही हैं, इसलिये और भी सकुचा-सी जाती हैं; पर साथ ही आनन्दके कारण मुखपर मुस्कुराहट आ जाती है। श्यामसुन्दर उन्हें हाथ पकड़कर उठाते हैं तथा राधारानी उठकर श्यामसुन्दरके कन्धोंको पकड़कर मन्द-मन्द गतिसे चलती हुई सिंहासनके पास पहुँच जाती हैं। श्रीकृष्ण एवं राधारानी, दोनों सिंहासनपर उत्तरकी ओर मुँह करके बैठ जाते हैं। दो सखियाँ पंखा झलने लगती हैं तथा कुछ सखियाँ शर्बत तैयार करने लग जाती हैं।

English translation

The song begins to restore Śrī Rādhā's awareness. Opening her eyes, she sees that her head rests in Śyāmasundara's lap and that he is smiling softly. Bashful, she looks toward the sakhīs. Then she remembers, "I was standing beside the surrounding wall. How did I come here?" Alarmed by this thought, she sits up, and the sakhīs burst into laughter. Laughing, Śyāmasundara asks, "Well, did you find Śrī Rādhārānī or not?"

Rādhārānī now understands that, bereft of external awareness, she had been babbling all sorts of things. She grows still more embarrassed, yet joy brings a smile to her face. Taking her hand, Śyāmasundara helps her rise. Rādhārānī holds his shoulders and walks slowly with him to the throne. Śrī Kṛṣṇa and Rādhārānī sit together upon it facing north. Two sakhīs begin to fan them, while several others prepare sherbet.