Original
Sanskrit invocation
॥ विजयेतां श्रीप्रियाप्रियतमौ ॥
English translation
May Śrī Priyā and Her most beloved Lord be ever victorious.
Original
फलभोजन लीला
श्रीश्यामसुन्दर आसनपर बैठे हुए फल-भोजन कर रहे हैं। श्रीश्यामसुन्दरका मुख इस समय दक्षिणकी तरफ है एवं श्रीराधारानी ठीक उनके सामने उत्तरकी ओर मुख किये हुए बैठी हैं। श्रीप्रियाजीकी दक्षिणकी तरफ कुछ दूरपर ललिता खड़ी रहकर मञ्जरियोंके हाथसे फलोंसे भरी हुई तश्तरियाँ ले-लेकर श्रीप्रियाको पकड़ाती जा रही हैं। विशाखा श्रीप्रियाकी बाँयी तरफ खड़ी हैं। उनके हाथमें फूलोंका अत्यन्त सुन्दर बना हुआ पंखा है। फलोंकी तश्तरियोंसे भरी हुई जो परात है, उसमें फलकी तश्तरीकी ओर देखकर, जो फल प्यारे प्रियतमको खिलानेकी इच्छा होती है, वही फल श्रीप्रिया मन्द-मन्द मुसकराती हुई श्यामसुन्दरके सामने रख देती हैं।
English translation
The Fruit Feast Līlā
Śrī Śyāmasundara sits upon a seat enjoying a feast of fruit. He faces south, while Śrī Rādhārānī sits directly before Him facing north. A short distance to Śrī Priyā's south, Lalitā stands receiving platters filled with fruit from the mañjarīs and passing them to Her. Viśākhā stands to Priyā's left holding an exquisitely fashioned fan of flowers. A large tray is filled with small dishes of fruit. Priyā looks among them, chooses whichever fruit She wishes to feed Her beloved, and places it before Śyāmasundara with a gentle smile.
Original
इस समय श्यामसुन्दरके हाथमें प्यालेके आकारका, पर प्यालेसे कुछ बड़ा अत्यन्त सुन्दर गिलास है, जिसमें किसी फलका पीले रंगका रस है। श्यामसुन्दर गिलासको पकड़े हुए होठोंसे कुछ दूरपर ही रखकर श्रीप्रियाकी मुख-शोभा निहार रहे हैं तथा मन्द-मन्द मुसकरा रहे हैं। श्रीप्रिया कभी तो श्यामसुन्दरके मुखकी ओर देखती हैं और कभी सामनेकी तश्तरियोंकी ओर। श्रीप्रिया बायें हाथसे समय-समयपर ललिताकी पकड़ायी हुई तश्तरियोंको पकड़ लेती हैं तथा उसमेंसे फलका जो खण्ड बड़ा ही सरस प्रतीत होता है, उसे निकालकर परातकी किसी तश्तरीमें रख देती हैं।
श्रीप्रियाको देखते हुए कुछ देर लगा देनेपर प्रायः सभी सखियाँ एवं दासियाँ श्यामसुन्दरकी ओर ताकती हुई हँसने लग जाती हैं। श्यामसुन्दर भी हँस पड़ते हैं। श्रीप्रिया कुछ चकित-सी होकर पीछे देखने लग जाती हैं कि ये सब हँस क्यों रही हैं? प्रियाको हँसनेका कोई भी कारण समझमें नहीं आता है, अतः पुनः श्यामसुन्दरकी ओर देखने लग जाती हैं। अभी भी श्यामसुन्दर उसी तरह गिलासको होठोंसे कुछ दूरपर ही रखे रहते हैं।
English translation
Śyāmasundara holds a beautiful glass shaped like a cup but somewhat larger, filled with the yellow juice of some fruit. Keeping it a little away from His lips, He gazes upon the beauty of Priyā's face and smiles softly. Priyā looks now at His face and now at the dishes before Her. From time to time She takes with Her left hand a dish passed by Lalitā, selects the piece that appears most succulent, and transfers it to one of the dishes in the large tray.
When Śyāmasundara remains absorbed in looking at Priyā for some time, nearly all the sakhīs and maidservants glance at Him and begin to laugh. He laughs too. Startled, Priyā looks behind Her to discover why they are laughing. Finding no reason, She turns again toward Śyāmasundara. He still holds the glass just as before, a little away from His lips.
Original
श्रीप्रिया रूपमञ्जरीको कुछ इशारा करती हैं। रूपमञ्जरी बायें हाथमें सुवर्णका कटोरा एवं दाहिने हाथमें जलसे भरी हुई छोटी झारी लिये आ पहुँचती है। श्रीप्रियाके पास दाहिनी तरफ कटोरा रख देती है। श्रीप्रिया उसीमें हाथ धोती हैं। रूपमञ्जरी पानी देती जाती है। हाथ धोकर श्यामसुन्दरके हाथका गिलास पकड़ लेती हैं तथा उसे धीरे-धीरे प्रियतमके होठोंसे लगा देती हैं।
श्यामसुन्दर एक साथ जल्दी-जल्दी चार-पाँच घूँट फलका रस पीकर सिर ऊपर उठा लेते हैं। श्रीप्रिया अब बड़ी तेजीसे परातमेंसे संतरेका एक खण्ड उठा लेती हैं तथा बायें हाथमें उस प्यालेको थामे हुए दाहिने हाथसे वह खण्ड श्यामसुन्दरके मुँहमें रख देती हैं। श्यामसुन्दर उस खण्डको शान्तिसे मुँहमें रख लेते हैं।
English translation
Priyā signals to Rūpamañjarī. Rūpamañjarī approaches with a golden bowl in her left hand and a small ewer of water in her right, and sets the bowl on Priyā's right. As Rūpamañjarī pours, Priyā washes Her hands. She then takes the glass from Śyāmasundara's hand and gently brings it to Her beloved's lips.
Śyāmasundara quickly drinks four or five swallows of the fruit juice and lifts His head. At once Priyā takes a segment of orange from the large tray. Still holding the glass in Her left hand, She places the segment in His mouth with Her right, and He receives it peacefully.
Original
अब प्रिया चित्राको पुनः इशारा करती हैं। चित्रा कुछ दूरपर बैठी हुई फलोंको तश्तरियोंमें भर रही थीं। वह उठकर कटोरेमें एक विशेष पेय लाती हैं और रानीके हाथमें पकड़ा देती हैं। यह विशेष पेय कटहलका रस निकालकर एवं अन्यान्य मसाले-मिश्री मिलाकर बनाया गया है। रानी कहती हैं, “लो, यह मेरी प्यारी चित्राकी बनायी हुई बिलकुल नये नमूनेकी चीज है। इसे कम-से-कम आधा अवश्य पी जाना।”
श्यामसुन्दर कटोरा पकड़ लेते हैं। चित्रा कुछ शरमा जाती हैं, पर राधारानी बड़ी उत्कण्ठासे प्यारेके मुखारविन्दकी ओर देखने लग जाती हैं। मनमें यह लालसा है कि प्यारे श्यामसुन्दर समूचे कटोरेका रस पी जाते तो फिर तुरंत उस कटोरेको भर देती। इसलिये रानीका स्नेहभरा हृदय उफनने लगता है। श्यामसुन्दरने अभी उस पनस-रसको पीना शुरू भी नहीं किया है कि रानी एक और दूसरा कटोरा लानेकी आज्ञा दे देती हैं। आज्ञाकी देर थी कि विलासमञ्जरी एक और कटोरा तुरंत रानीके हाथमें पकड़ा देती है।
श्रीप्रियाके इस आन्तरिक प्रेमभावको लक्ष्य करके श्यामसुन्दर प्रेममें डूबने लग जाते हैं; पर उन्हें एक विनोद सूझ पड़ता है।
English translation
Priyā next signals to Citrā, who has been sitting a little distance away arranging fruits in dishes. Citrā rises, brings a special drink in a bowl, and places it in Rādhā's hands. It has been prepared by extracting the juice of jackfruit and blending it with spices and crystallized sugar. Rādhā says, “Here, this is an entirely new preparation made by my dear Citrā. You must drink at least half of it.”
Śyāmasundara accepts the bowl. Citrā grows bashful, while Rādhārānī watches His lotus face with eager longing. She hopes that He will drink the whole bowl, so that She may fill it again at once, and Her affectionate heart begins to overflow. Before He has even begun drinking the jackfruit juice, She orders another bowl to be brought. The command is barely given when Vilāsamañjarī places a second bowl in Her hand.
Perceiving Priyā's inward love, Śyāmasundara begins to drown in affection, yet a playful idea comes to Him.
Original
श्यामसुन्दर कहते हैं, “हाँ, तब पहले तू पीना शुरू कर। तू जितना-जितना पीती जायेगी, मैं भी उतना-ही-उतना पीता जाऊँगा। अच्छा हुआ, मेरी इच्छा जानकर तुमने अपने आप कटोरा मँगवा लिया।”
श्रीप्रिया अब तो विचारमें पड़ जाती हैं; पर तुरंत अपना भाव सँभालकर कहती हैं, “कटोरा तो इसलिये मँगवाया था कि कहीं मधुमङ्गल अचानक आ गया तो फिर वह तुमसे लड़ेगा कि वाह! अकेले-अकेले उड़ाते हो? उस समय मैं तुम्हें यह कहकर बचा दूँगी कि नहीं, देख! श्यामसुन्दरने एक कटोरा बहुत पहलेसे ही तुम्हारे लिये रख छोड़ा है।”
श्यामसुन्दर कहते हैं, “नहीं, मधुमङ्गल आज नहीं आयेगा। उसे मैंने दूसरे कामसे भेजा है। चित्राकी बनायी हुई चीजको मैं तुम्हारे बिना पिऊँ, यह कैसे हो सकता है?”
रानीने बहुत टाल-मटोल की; पर श्यामसुन्दरने बड़ी चतुराईसे रानीकी प्रत्येक बातको हँसीमें उड़ा दिया। रानी सिर नीचा करके सोचने लगती हैं कि क्या करूँ? वे श्यामसुन्दरको आँखोंसे कुछ इशारा करती हैं, पर श्यामसुन्दर सिर हिलाकर ‘ना’ का भाव प्रकट करते हैं। फिर रानी विनयके स्वरमें कहती हैं, “अच्छा, तुम पहले रस पी लो एवं अन्यान्य फल खा लो, फिर मैं रस पी लूँगी।”
रानीकी बात सुनकर श्यामसुन्दर एक बार तो आँखें मूँदकर कुछ क्षणतक सोचते रहते हैं, फिर कहते हैं, “अच्छा, यही सही है। भला, पलट मत जाना।”
रानी जल्दीसे कहती हैं, “ना, नहीं पलटूँगी।”
English translation
Śyāmasundara says, “Then you must begin drinking first. I shall drink only as much as you drink. How fortunate that, knowing my wish, you had a bowl brought for yourself.”
Priyā is caught in thought, but quickly regains Her composure. “I had the bowl brought in case Madhumaṅgala suddenly arrives. He would quarrel with You, saying, ‘Bravo! You feast all alone?’ Then I could protect You by telling him, ‘No, look! Śyāmasundara set aside this bowl for you long ago.’”
Śyāmasundara replies, “No, Madhumaṅgala will not come today. I sent him on another errand. How could I drink Citrā's preparation without you?”
Rādhā tries many evasions, but Śyāmasundara cleverly laughs every one of them away. Lowering Her head, She wonders what to do. She signals to Him with Her eyes, but He shakes His head in refusal. At last She pleads, “Very well. First drink the juice and eat the other fruits. Then I shall drink it.”
Śyāmasundara closes His eyes and reflects for a few moments. “Very well, let it be so. But do not go back on your word.”
She quickly answers, “No, I shall not.”
Original
अब श्यामसुन्दर उस कटोरेसे रस पीते हैं। आधा पीकर परातमें रख देते हैं। अब रानी परातकी प्रत्येक तश्तरीमें हाथ डालती हैं तथा एक-एक खण्ड प्यारे श्यामसुन्दरके मुखमें देती चली जाती हैं। श्यामसुन्दर अपनी प्रियाका प्रेमसे भरा हुआ वह प्रसाद पाते हैं। आम, जामुन, सेब, लीची, अनन्नास, कदली, अमरूद, बेर, मकोय, पीलू, अँगूर, सिंघाड़ा, शहतूत आदि क्रमशः प्रिया श्यामसुन्दरके मुखमें देती जाती हैं और श्यामसुन्दर खाते जाते हैं। कुछ ऐसे विचित्र-विचित्र फल हैं, जिनसे अत्यन्त मधुर अनिर्वचनीय सुगन्धि निकल रही है। सारा कमरा उस सुगन्धिसे सुवासित हो रहा है। श्रीप्रिया एक-एक करके सब नमूनोंमेंसे थोड़ा-थोड़ा उठाती हैं और प्यारेके मुखमें देकर प्रेममें डूब जाती हैं।
श्यामसुन्दर खाते हुए स्वयं भी प्रेममें इतने विवश हैं कि उन्हें यह ज्ञान नहीं कि मैं क्या खा रहा हूँ और कितना खा रहा हूँ? श्रीप्रिया भी प्यारेके मुखमण्डलपर दृष्टि टिकाये यन्त्रकी भाँति तरह-तरहके फलका खण्ड उठाती चली जाती हैं। अवश्य ही तनिक भी भूल अबतक नहीं हुई है, अर्थात् श्रीप्रियाने बराबर नयी-नयी तश्तरीमें ही हाथ डाला है।
English translation
Śyāmasundara now drinks from the bowl, consumes half, and sets it in the large tray. Rādhā reaches into each dish in turn and feeds Him one piece after another. He receives this prasāda saturated with His beloved's love. In succession She places mango, jambu fruit, apple, lychee, pineapple, banana, guava, jujube, black nightshade berries, pīlū berries, grapes, water chestnut, mulberry, and other fruits into His mouth, and He continues eating. Some fruits are strange and unfamiliar, releasing an indescribably sweet fragrance that perfumes the entire room. Priyā takes a little from every variety in turn, places it in Her beloved's mouth, and sinks into love.
Śyāmasundara is Himself so overcome with love as He eats that He no longer knows what He is eating or how much. With Her gaze fixed on His face, Priyā continues like an automaton to pick up pieces of many fruits. Not the slightest mistake has yet occurred, for each time Her hand has entered a fresh dish.
Original
पर इतनी देरतक प्यारेके मुखमण्डलपर दृष्टि टिकाये रहनेके कारण महाभावस्वरूपा श्रीप्रिया अब यह ज्ञान खो बैठती हैं कि मैं राधा हूँ। श्रीप्रियाका मन प्यारे श्यामसुन्दरमें इतना तल्लीन हो जाता है कि वे स्वयं अपनेको श्यामसुन्दर मान बैठती हैं। श्रीप्रिया सोचती हैं, “मैं श्यामसुन्दर हूँ।” इसलिये ही इस बार हाथ श्यामसुन्दरके होठोंके पास नहीं ले जाकर फलका टुकड़ा अपने होठोंके पास ले जाती हैं। श्रीप्रियाकी यह प्रेमावस्था देखकर सखियाँ एक बार तो प्रेमसे मूर्छित-सी होने लगती हैं; पर बड़ी मुश्किलसे अपनेको सँभाल लेती हैं।
इधर प्यारे श्यामसुन्दर श्रीप्रियाके मुखपर लगातार दृष्टि जमाये रखनेके कारण यह ज्ञान खो बैठते हैं कि मैं श्यामसुन्दर हूँ। वे समझने लग जाते हैं कि मैं राधा हूँ, सामने श्यामसुन्दर हैं। हाथमें फलका टुकड़ा लिये हुए मेरे हाथकी प्रतीक्षा कर रहे हैं कि प्रिया मुझे खिला दे। इसी भावसे उधर हाथ बढ़ाते हैं। बड़ी सुन्दर झाँकी है। भावावेशमें श्रीप्रिया फलका खण्ड हाथमें लेकर अपने होठोंके पास रखे हुए पत्थरकी मूर्तिकी तरह श्यामसुन्दरकी ओर ताक रही हैं और श्यामसुन्दर श्रीप्रियाकी दाहिनी कलाईके पास अपने दाहिने हाथकी अँगुली रखे हुए पत्थरकी मूर्ति बने बैठे हैं।
श्रीप्रिया-प्रियतमकी इस दशाकी ओर लक्ष्य करके अब सखियाँ कुछ चिन्तित-सी भी हो जाती हैं। ललिता एवं विशाखा आपसमें विचार करती हैं कि भावावेशको शिथिल कर देना अच्छा रहेगा, नहीं तो पता नहीं, कोई अनिष्ट घटना न हो जाये। इस विचारसे ही विशाखा मधुमती मञ्जरीको कुछ इशारा करती हैं। मधुमती मञ्जरी बड़ी फुर्तीसे वीणा उठा लेती है तथा मधुर कण्ठसे गाना आरम्भ करती है:
English translation
Yet after keeping Her gaze upon Her beloved's face for so long, Śrī Priyā, the very embodiment of mahābhāva, loses the awareness that She is Rādhā. Her mind becomes so absorbed in beloved Śyāmasundara that She takes Herself to be Him. Thinking, “I am Śyāmasundara,” She brings the next piece of fruit not to His lips but to Her own. Seeing this state of love, the sakhīs nearly faint in affection, but with great difficulty regain control of themselves.
At the same time, because Śyāmasundara has kept His gaze continuously fixed upon Priyā's face, He too loses the awareness that He is Śyāmasundara. He believes Himself to be Rādhā and sees Śyāmasundara before Him, waiting for Priyā's hand to feed Him the piece of fruit it holds. In that mood He reaches toward Her hand. The vision is exquisite: overcome with divine emotion, Priyā remains like a stone image, holding the fruit near Her own lips and gazing at Śyāmasundara, while He sits equally still with the finger of His right hand resting near Her right wrist.
Observing Their state, the sakhīs become somewhat anxious. Lalitā and Viśākhā agree that it would be best to soften the intensity of Their ecstasy, lest some harm occur. Viśākhā therefore signals to Madhumatī Mañjarī. With great agility Madhumatī takes up the vīṇā and begins to sing in a sweet voice:
Original
Braj Bhāṣā song
रीझि रीझि रहसि रहसि हँसि हँसि उठें,
साँस भरि आँसू भरि कहत दई दई।
चौंकि चौंकि चकि चकि औनकि उचकि ‘देव’,
छकि छकि बकि बकि पूरन बई बई॥
दोऊको रूप गुन दोऊ बरनत फिरें,
घर न बिरात रीति नेहकी नई नई।
मोहि मोहि मोहनको मन भयो राधामय,
राधा मन मोहि मोहि मोहनमई मई॥
English translation
Delighted again and again, secretly smiling and laughing, They rise,
filling Their breath and eyes with tears, crying, “Ah me, ah me!”
Startled again and again, spellbound and suddenly lifted up, says Deva,
intoxicated, babbling, and wholly absorbed, They became complete in one another.
Each wanders describing the beauty and virtues of the other,
finding no rest at home, for love's ways are ever new.
Enchanted again and again, Mohana's mind became filled with Rādhā,
and Rādhā's mind, enchanted by Mohana, became wholly made of Him.
Original
संगीत प्रारम्भ होनेपर उसकी मधुर स्वर-लहरी निकुञ्जमें गूँजने लग जाती है। मधुमती मञ्जरीका कण्ठ आज असीम रूपसे मधुर हो गया है। दो कड़ी गाते ही श्रीप्रिया-प्रियतमकी पुतलियाँ, जो बिलकुल स्थिर दीख रही थीं, वे एक-दो बार ऊपर-नीचे घूम जाती हैं तथा पलक गिरकर आँखें बंद हो जाती हैं। उसी भावावेशमें संगीतके अनुरूप भावसे श्रीप्रिया-प्रियतम अब अभिभावित होने लगते हैं।
श्रीप्रिया देख रही हैं, “मैं किसी ग्वालिनके घरपर लाड़का बायना देने गयी हूँ। ग्वालिन श्यामसुन्दरके पीताम्बरकी तरह ओढ़नीको लपेटे हुए है। उसे देखकर मैं बिलकुल श्यामसुन्दरके ध्यानमें तल्लीन होकर हँस रही हूँ, बड़बड़ा रही हूँ। कभी छाती पीटकर रोने लग जाती हूँ। बावलीकी तरह दौड़कर अपने हाथके लाड़का बर्तन वहीं पटक देती हूँ तथा उसके घरका एक मटका उठाकर ले भागती हूँ। ग्वालिन मेरी दशा देखकर मुझे दुलार रही है और पूछ रही है कि बहिन, तुझे क्या हो गया है? अरे! तू तो बिलकुल बावली-सी दीख रही है। मैं उसे जवाब दे रही हूँ कि मोहि! क्या ही रूप है! बहिन! तू बता सकेगी, श्यामसुन्दर इतने सुन्दर क्यों हैं? आह! उन्हें इतना मधुर बोलना किसने सिखाया? बता दे बहिन!
“मेरी बात सुनकर ग्वालिन मेरा हाथ पकड़कर कह रही है कि चल, मैं तुझे घर पहुँचा आऊँ। तू होशमें नहीं है। इतना कहकर वह ग्वालिन मेरा हाथ पकड़े हुए चल रही है; पर मेरे शरीरका आकार बिलकुल बदल गया है। मैं बिलकुल श्यामसुन्दरकी-सी दीख रही हूँ। साड़ीके बदले मेरे ऊपर पीताम्बर है, चूड़ेके बदले मोर-मुकुट है। मैं गोरीसे बिलकुल साँवली बन गयी हूँ।”
English translation
As the music begins, its sweet waves of melody fill the bower. Madhumatī Mañjarī's voice has become boundlessly sweet today. After two stanzas, the pupils of Priyā and Her beloved, which had appeared utterly motionless, move once or twice up and down. Their lids then fall and Their eyes close. Still immersed in the same ecstasy, They begin to be possessed by the moods corresponding to the song.
Priyā sees this vision: “I have gone to a cowherd woman's home to deliver a ceremonial gift of sweets. She has wrapped her veil around herself like Śyāmasundara's yellow garment. On seeing her I become completely absorbed in meditation upon Him. I laugh and mutter, and at times beat my breast and weep. Running about like a madwoman, I throw down the vessel of sweets I was carrying, seize a clay pot from her house, and flee with it. Seeing my condition, the cowherd woman caresses me and asks, ‘Sister, what has happened to you? Oh, you look completely mad.’ I reply, ‘My dear, what beauty He has! Sister, can you tell me why Śyāmasundara is so beautiful? Ah, who taught Him to speak with such sweetness? Tell me, sister!’
“Hearing me, she takes my hand and says, ‘Come, I shall bring you home. You are not in your senses.’ She leads me by the hand, but the form of my body has changed completely. I look exactly like Śyāmasundara. In place of my sari I wear His yellow cloth, and in place of my bridal ornament I wear a peacock-feather crown. My fair complexion has become utterly dark.”
Original
इधर श्यामसुन्दर संगीतके भावसे आविष्ट होकर यह अनुभव कर रहे हैं, “गायें चरानेके लिये मैं वनमें जा रहा हूँ। गोष्ठके बाहर निकलते ही मेरी प्रिया मुझे मिल गयी हैं। प्रिया अञ्चलमें फूल बीन-बीनकर रख रही हैं। सिरसे अञ्चल खिसककर पीठपर आ गया है। नागिन-सी वेणी पीछे नाच रही है। मैंने ताली बजाकर प्रियाको इशारा किया है। इशारा करते ही प्रियाने मेरी ओर तिरछी चितवनसे देखा है। देखते ही मेरा हृदय बिंध-सा गया है। मैं जोरसे कह रहा हूँ कि आह! आह!... तुरंत मेरी प्रिया झाड़ीमें छिप जाती हैं। मेरी आँखें भर आयी हैं। मैं कलेजा थामकर वहीं बैठ गया हूँ। मधुमङ्गल, सुबल, अंश, स्तोक आदि सखा घबराये हुए-से पूछ रहे हैं कि क्यों भैया! क्या हुआ है? तुझे ऐसा हमने कभी नहीं देखा।
“मैं उनसे कह रहा हूँ कि अंश! तुमने कभी करोड़ों चन्द्रमाओंको एक साथ उदय होते देखा है? अंश उत्तर देता है कि नहीं। मैं कह रहा हूँ कि अच्छा! देख, करोड़ ही नहीं, असंख्य चन्द्र-बिम्बोंमें जो शोभा है, वह भी फीकी पड़ जाये, ऐसी शोभा मैंने अभी-अभी उस झाड़ीके पास देखी है। अंश आश्चर्यमें भरा हुआ पूछता है कि किसकी शोभा? मैं कह रहा हूँ कि ‘रा... रा... रा...’। मैं चाहता हूँ कि प्रियाका नाम उच्चारण करूँ, पर बोली वक्र-सी हो गयी है।
“इसी समय मेरी प्रियाकी मधुर कण्ठध्वनि हमें सुन पड़ती है। मेरा हृदय नाचने लगता है। मैं चाहता हूँ कि ठीकसे बोलकर सखाओंको समझाऊँ, पर कुछका कुछ बोल जाता हूँ। मैं पागलकी तरह रटने लगता हूँ कि ‘मृग मन करत सिकार! मृग मन करत सिकार!’ मेरे शरीरका आकार बदल गया है। मैं बिलकुल प्रियाके आकारका हूँ।”
English translation
Meanwhile, possessed by the song's mood, Śyāmasundara experiences this: “I am going to the forest to graze the cows. As soon as I leave the cowherd settlement, I meet my beloved. She is gathering flowers into the fold of Her garment. Its end has slipped from Her head onto Her back, and Her serpentlike braid dances behind Her. I clap to signal Her. The moment I do, She casts a sidelong glance toward me, and my heart is pierced. I cry aloud, ‘Ah! Ah!’ At once my beloved hides in a bush. My eyes fill with tears, and clutching my heart I sit down there. Madhumaṅgala, Subala, Aṁśa, Stoka, and the other friends anxiously ask, ‘Brother, what happened? We have never seen you like this.’
“I ask Aṁśa, ‘Have you ever seen millions of moons rise at once?’ He answers no. I say, ‘Then listen. Not merely millions, but even the beauty of countless lunar orbs would fade before the beauty I saw beside that bush just now.’ Filled with wonder, Aṁśa asks whose beauty it was. I try to say, ‘Rā... Rā... Rā...’ I wish to pronounce my beloved's name, but my speech has become twisted.
“Just then we hear my beloved's sweet voice. My heart begins to dance. I try to speak properly and explain to my friends, but one confused phrase emerges after another. Like a madman I repeat, ‘The doe hunts the hunter's heart! The doe hunts the hunter's heart!’ The form of my body has changed. I have assumed the very form of my beloved.”
Original
इस तरह प्रिया-प्रियतम मधुमती मञ्जरीके संगीतकी धारामें बह रहे हैं। मधुमती कोकिल-कण्ठसे अन्तिम कड़ीकी बार-बार आवृत्ति कर रही है, “मोहि मोहि मोहनको मन भयो राधामय, राधा मन मोहि मोहि मोहनमई मई।” इस चरणकी आवृत्ति सुनकर दोनों ही सोचने लगते हैं कि मानो कोई मुझे जगा रहा है। श्यामसुन्दर सोचते हैं कि श्लोक कहता है, बिलकुल ठीक। प्रियाके ध्यानके कारण मैं मोहित हो गया हूँ, इसीलिये मेरी आँखें अपने शरीरको नहीं देख पा रही हैं। श्रीप्रिया भी यही सोच रही हैं कि सच है, बिलकुल सच। प्यारे श्यामसुन्दरने आँखोंको छा लिया है, इसीलिये ही भ्रमवश मुझे अपना आकार श्यामसुन्दरकी तरह दीख रहा है।
मधुमतीको विशाखा इशारा करती हैं। इशारा पाते ही तत्क्षण मधुमती संगीत बंद कर देती है। संगीत बंद होते ही निकुञ्जमें एक गम्भीर सन्नाटा छा जाता है। प्रिया-प्रियतम दोनों एक साथ ही आँखें खोल देते हैं। आँखें खोलकर अकचकाये हुए दोनों इधर-उधर देखने लग जाते हैं। अब सखियाँ हँस पड़ती हैं। प्रिया-प्रियतम दोनों अपनी आवेशपूर्ण दशाका स्मरण करके कुछ झेंप-से जाते हैं। पर श्यामसुन्दर तुरंत ही खिलखिलाकर हँस भी पड़ते हैं तथा कहते हैं, “वाह! तुमने तो मुझे खूब छकाया। फल खिलाते-खिलाते मुझपर जादू कर बैठी। ठीक बात है, इसीलिये ही शास्त्रोंमें नीची दृष्टि करके मौन रहकर भोजन करनेका विधान है।”
श्यामसुन्दरकी बात सुनकर सखियाँ हँसने लगती हैं। श्रीप्रिया भी हँसने लगती हैं।
English translation
Thus Priyā and Her beloved are carried upon the current of Madhumatī Mañjarī's song. In her cuckoolike voice Madhumatī repeats its final couplet again and again: “Enchanted again and again, Mohana's mind became filled with Rādhā, and Rādhā's mind, enchanted by Mohana, became wholly made of Him.” Hearing this refrain, They both feel as though someone were awakening Them. Śyāmasundara thinks, “The verse is perfectly true. Meditation upon my beloved has enchanted me, and therefore my eyes cannot perceive my own body.” Priyā similarly thinks, “It is true, entirely true. Beloved Śyāmasundara has covered my eyes. That alone is why in confusion my form appears like His.”
Viśākhā signals to Madhumatī, who immediately stops singing. A solemn silence fills the bower. Priyā and Her beloved open Their eyes together and look around in bewilderment. The sakhīs laugh. Remembering Their ecstatic condition, the divine pair become somewhat abashed. Śyāmasundara quickly bursts into laughter, however, and says, “Bravo! You thoroughly confounded Me. While feeding Me fruit, You cast a spell upon Me. Now I understand why the scriptures prescribe eating in silence with one's gaze lowered.”
The sakhīs laugh at His words, and Priyā laughs with them.
Original
अब श्यामसुन्दर पनस-रसका वह कटोरा उठा लेते हैं। उसे श्रीप्रियाके ओठोंके पास ले जाकर कहते हैं, “देख, अब बात स्थिर हो चुकी है। मैं फल खा चुका। अब तुझे किंचित् पीना ही पड़ेगा।”
श्रीप्रिया शरमायी हुई-सी प्रियतमकी ओर ताकती हुई एक घूँट रस पी लेती हैं तथा धीरेसे कहती हैं, “मैं पीछे पी लूँगी, मान जाओ।”
श्यामसुन्दरका मुख प्रसन्नतासे भर जाता है। वे मधुर कण्ठसे बहुत धीरेसे प्रियाके मुखके पास झुककर कहते हैं, “अस्तु!” और फिर जोरसे हँसने लग जाते हैं। कटोरा परातमें रखकर उठ पड़ते हैं। श्रीप्रिया भी उठ पड़ती हैं। वहाँसे उठकर पूर्वकी ओर चार-पाँच कदम चलकर एक चौकीपर बैठ जाते हैं, जो सुन्दर ढंगसे सजायी हुई रखी है। रूपमञ्जरी झारी लेकर आ पहुँचती है। रतिमञ्जरीके हाथमें चौड़े मुँहका सुन्दर गमला है। उसमें रानी प्यारे श्यामसुन्दरके हाथ धुलाती हैं। फिर कुल्ले कराकर अपने अञ्चलसे हाथ पोंछती हैं। श्यामसुन्दर प्रेममें भरे रहकर रानी जैसे-जैसे करती जा रही हैं, वैसे-वैसे करने दे रहे हैं।
English translation
Śyāmasundara now lifts the bowl of jackfruit juice, brings it to Priyā's lips, and says, “See, our agreement is settled. I have finished the fruit. Now you must drink at least a little.”
Looking bashfully at Her beloved, Priyā takes one swallow and softly says, “I shall drink it later. Please accept that.”
Śyāmasundara's face fills with delight. Bending close to Her face, He says very softly in His sweet voice, “So be it!” Then He laughs aloud, returns the bowl to the tray, and rises. Priyā rises too. They walk four or five steps east and He sits upon an attractively decorated stool. Rūpamañjarī arrives with an ewer, while Ratimañjarī holds a beautiful wide-mouthed basin. Rādhā washes beloved Śyāmasundara's hands over it, has Him rinse His mouth, and wipes His hands with the end of Her garment. Filled with love, He submits to everything She does.
Original
हाथ पोंछकर रानीमें एक गम्भीर उल्लास हिलोरें मारने लगता है। वे प्यारे श्यामसुन्दरका हाथ पकड़कर उत्तरी दिशावाले दरवाजेकी ओर चल पड़ती हैं। वहाँसे रत्न-महलके उत्तरी कमरेमें आती हैं, फिर उत्तरी निकुञ्जमें। फिर उसे भी पारकर उत्तरकी तरफ सुन्दर रविश (छोटी सड़क) पर चलने लगती हैं।
सड़कके किनारे दोनों ओर बेला-फूलके सुन्दर वृक्ष लगे हैं, जिनमें बड़े-बड़े बेलेके फूल खिल रहे हैं। बेलेकी क्यारीकी एक कतारके बाद दूसरी कतार मेंहदीकी है, जिसमें बड़ी सुन्दर मञ्जरियाँ एवं पुष्प लग रहे हैं। उसी सड़कसे चलती हुई ललिता-कुञ्जके उत्तर-पश्चिम कोनेवाले रत्न-महलमें जा पहुँचती हैं।
इस महलका भी आकार तो वैसा ही है, पर लता-गुल्मोंकी सजावट, कमरोंकी सजावट और भी मनोहर दीख पड़ रही है। श्रीप्रिया-प्रियतम बीचवाले आलीशान कमरेमें पहुँच जाते हैं। कमलके पुष्पोंका बना हुआ बड़ा ही सुन्दर पलंग यहाँ शोभा पा रहा है। श्रीप्रिया प्यारे श्यामसुन्दरको उसीपर ले जाकर बैठा देती हैं। बैठाकर उनकी ओर देखने लग जाती हैं। श्यामसुन्दर मुसकराते हुए दक्षिणकी तरफ सिर करके उस पलंगपर लेट जाते हैं। श्रीप्रिया पैर लटकाकर उसी पलंगके बीचके हिस्सेमें प्यारे श्यामसुन्दरकी ओर मुँह करके बैठ जाती हैं।
पनबट्टा लेकर विलासमञ्जरी श्रीप्रियाके सामने खड़ी है। श्रीप्रिया पनबट्टेको लेकर पलंगपर रख लेती हैं तथा उसमेंसे दो बीड़े पान ले लेती हैं। पानपर सोनेका सुन्दर वरक चढ़ा हुआ है। पान लेकर पनबट्टा श्रीप्रिया विलासमञ्जरीके हाथमें पकड़ा देती हैं तथा श्यामसुन्दरके सिरकी ओर खिसक जाती हैं। खिसककर बायाँ हाथ श्यामसुन्दरके दाहिने कंधेपर रख करके दाहिने हाथसे पान श्यामसुन्दरके मुखमें रख देती हैं। श्यामसुन्दर मुँहमें पान लेकर मुँह बंद कर लेते हैं। उल्लासमें भरी हुई श्रीप्रिया श्यामसुन्दरके मुखकी ओर देखती रहती हैं।
English translation
As She finishes drying His hands, a profound joy begins to surge within Rādhā. Taking beloved Śyāmasundara by the hand, She leads Him toward the northern door. They pass through the northern room of the jeweled palace and then the northern bower. Crossing that too, They proceed north along a lovely small road.
Beautiful Arabian jasmine plants line both sides, covered in large blossoms. Beyond one row of jasmine beds stands another row of henna, bearing beautiful clusters and flowers. Following this road, They reach the jeweled palace in the northwestern corner of Lalitā's bower.
The palace has the same general form as the former one, but its adornment of vines and shrubs and the decoration of its rooms appear even more enchanting. Priyā and Her beloved enter the splendid central chamber. A beautiful bed made of lotus blossoms shines there. Priyā leads Śyāmasundara to it and seats Him, gazing upon Him. Smiling, He lies down with His head toward the south. Priyā sits on the middle portion of the same bed facing Him, Her feet hanging over its edge.
Vilāsamañjarī stands before Priyā holding a betel casket. Priyā sets it upon the bed and takes out two prepared betel leaves covered in fine gold foil. She returns the casket to Vilāsamañjarī, moves nearer Śyāmasundara's head, rests Her left hand on His right shoulder, and places the betel into His mouth with Her right. He closes His mouth around it while Priyā gazes at His face, filled with delight.
Original
ललिता खिसकती तरफसे आकर श्यामसुन्दरकी बाँयी ओर पलंगपर बैठ जाती हैं। विशाखा श्यामसुन्दरके चरणोंके पास पलंगपर बैठ जाती हैं तथा उनके चरणोंको अपनी गोदमें ले लेती हैं। चित्रा सिरके पास पंखा लिये हुए खड़ी हैं; पर गर्मी नहीं रहनेके कारण झल नहीं रही हैं। कुछ सखियाँ घुटना टेके तथा हाथसे पलंगको पकड़े रहकर बैठी हैं। कुछ मञ्जरियाँ खड़ी हैं। श्यामसुन्दर अपना पीताम्बर पैरसे लेकर ग्रीवातक तान लेते हैं; इससे श्यामसुन्दरका शरीर ढक जाता है, केवल मुखारविन्द दीखता है।
सामने उत्तरकी तरफकी दीवालपर एक अत्यन्त सुन्दर चित्र है। उसपर श्यामसुन्दरकी दृष्टि जाती है। चित्रमें यह चित्रित है कि रानी श्यामसुन्दरकी वंशी होठोंपर रखे हुए हैं। श्यामसुन्दर बगलमें बैठे हुए बजाना सिखला रहे हैं। अब श्यामसुन्दरको वंशीकी याद आती है। मर्यादा जल-विहारके समय वंशी ललिताको दे चुके थे, उसे किसी प्रकार ले लेनेकी इच्छा श्यामसुन्दरके मनमें जाग्रत होती है। इस इच्छासे श्यामसुन्दर श्रीप्रियासे कहते हैं, “तू तो भूल गयी होगी।”
श्रीप्रिया अपने प्रियतमकी रूप-सुधाके पान करनेमें इतनी तल्लीन थीं कि मानो उनके कानोंमें ये शब्द पहुँचे नहीं। प्रियाने कुछ जवाब नहीं दिया। श्यामसुन्दर धीरेसे हँसते हुए प्रियाकी ठोढ़ीको हिलाकर कहते हैं, “क्यों, बोल, याद है क्या?”
इस बार रानी मानो समाधिसे जागकर कहती हैं, “क्या?”
श्यामसुन्दर कहते हैं, “उस दिन मैंने जो तुम्हें रागिनी सिखलायी थी, वह भूल गयी कि याद है?”
रानी एक सरल बालिका-सी चटपट कहती हैं, “हाँ, हाँ, बिलकुल याद है!”
श्यामसुन्दर कहते हैं, “अच्छा, सुना भला!”
रानी कहती हैं, “लाओ, दो वंशी, अभी सुना देती हूँ।”
श्यामसुन्दर कहते हैं, “ललिताके पास है, उससे ले ले।”
English translation
Lalitā comes from the side and sits on the bed to Śyāmasundara's left. Viśākhā sits near His feet and takes them into her lap. Citrā stands near His head holding a fan, but does not move it because the air is not warm. Some sakhīs kneel while holding the bed, and several mañjarīs remain standing. Śyāmasundara draws His yellow garment from His feet up to His neck, covering His entire body so that only His lotus face remains visible.
His gaze falls upon an exquisite painting on the northern wall. It depicts Rādhā holding Śyāmasundara's flute to Her lips while He sits beside Her teaching Her to play. The sight reminds Him of His flute. During the decorous water play He had given it to Lalitā, and now a desire awakens in Him to recover it somehow. With this purpose He tells Priyā, “You must have forgotten.”
Priyā is so absorbed in drinking the nectar of Her beloved's beauty that His words seem not to reach Her ears. She gives no answer. Smiling softly, Śyāmasundara tips Her chin and asks, “Well, tell Me, do you remember?”
Awakening as though from samādhi, Rādhā asks, “What?”
“Do you remember the melody I taught you that day, or have you forgotten it?”
Like an innocent child She quickly replies, “Yes, yes, I remember it perfectly.”
“Then let Me hear it.”
“Bring me the flute. I shall play it for You now.”
“Lalitā has it. Take it from her.”
Original
रानी ललितासे कहती हैं, “ललिते! वंशी थोड़ी देरके लिये मुझे दे दे, मैं फिर तुझे वापस कर दूँगी।”
ललिता कुछ क्षण मुसकराती हुई सोचती हैं, फिर एक मञ्जरीको कुछ इशारा करती हैं। वह वंशी ले आती है। रानी उसे होठोंपर रखकर बजाने लगती हैं, पर फूँक भरते ही प्रेममें विवश होने लगती हैं। अतः लज्जित होकर हाथमें वंशी लेकर कहती हैं, “सबके सामने नहीं बजा सकूँगी।”
श्यामसुन्दर हँसते हुए कहते हैं, “समझ गया, तू भूल गयी है।”
रानी प्रेममें अधिकाधिक विवश होती जा रही हैं, इसलिये वंशी ललिताके हाथमें दे देती हैं। ललिता ज्यों ही वंशी पकड़ती हैं, वैसे ही श्यामसुन्दर हाथ बढ़ाकर उसे पकड़ लेते हैं एवं कहते हैं, “देख मैं, फिरसे सिखलाता हूँ।”
श्यामसुन्दर पड़े-पड़े ही उसमें एक फूँक भरते हैं। फूँक भरते ही इतनी मोहक स्वर-लहरी निकलती है कि प्रेममें बेसुध होकर ललिता सामनेकी ओर एवं राधारानी पीछेकी ओर झुक जाती हैं। श्यामसुन्दर दोनों हाथ बढ़ाकर बड़ी फुर्तीसे दोनोंको सँभाल लेते हैं तथा हँसते हुए कहते हैं, “ललिता रानी! वंशीको फिर दिनभर अपने पास किस तरह रख सकोगी?”
ललिता शरमी-सी जाती हैं, कुछ बोलती नहीं।
English translation
Rādhā says to Lalitā, “Lalite, lend me the flute for a little while. I shall return it to you afterward.”
Lalitā smiles and reflects for a few moments, then signals to a mañjarī, who brings the flute. Rādhā raises it to Her lips, but the instant She breathes into it She is overcome with love. Embarrassed, She lowers the flute and says, “I cannot play before everyone.”
Śyāmasundara laughs. “I understand. You have forgotten.”
Rādhā grows ever more overwhelmed with love and gives the flute to Lalitā. The moment Lalitā takes it, Śyāmasundara reaches out and grasps it. “Watch. I shall teach You again.”
Still lying down, He breathes a single note into it. Such an enchanting wave of sound emerges that Lalitā, insensible with love, falls forward while Rādhārānī falls backward. Śyāmasundara swiftly extends both arms and supports Them both. Laughing, He says, “Lalitā Rānī, how will you manage to keep this flute with you all day now?”
Lalitā grows bashful and says nothing.
Original
इसी समय वृन्दा देवी एक अत्यन्त सुन्दर तोता एवं एक शारी पिंजरेमें लिये हुए आ पहुँचती हैं। तोता आते ही बोलने लगता है, “मेरे प्यारे श्यामसुन्दर! मेरे प्राणाधार! किंचित् विश्राम कर लो, तुम्हारी आयु बढ़ेगी।”
फिर तोता एक श्लोक पढ़ता है, जिसका भाव यह है कि भोजन करके बाँयी करवट सोनेसे कोई रोग नहीं होता, भक्ष्यका परिपाक ठीकसे होता है और आयु बढ़ती है। तोतेका श्लोक-पाठ सुनकर सभी सखियाँ हँस पड़ती हैं। तोता अपनी आँखकी पुतलियोंको कोनोंमें नचाता हुआ ऐसी गम्भीरताकी मुद्रा बना रहा है मानो उसे आयुर्वेद-शास्त्रका पूरा ज्ञान है। भक्तवत्सल श्यामसुन्दर तोतेकी अभिलाषा पूर्ण करते हुए कहते हैं, “हाँ भाई! तुम बहुत ठीक कह रहे हो, मुझे नींद भी आ रही है।”
English translation
Just then Vṛndā Devī arrives carrying an extraordinarily beautiful parrot and a mynah bird in a cage. The parrot immediately says, “My beloved Śyāmasundara, sustainer of my life, rest for a while. Your lifespan will increase.”
The parrot then recites a verse whose meaning is that when one lies upon the left side after eating, illness does not arise, food is properly digested, and life is lengthened. All the sakhīs laugh at this recitation. Rolling its pupils toward the corners, the parrot assumes such a grave expression that it seems to possess complete knowledge of Āyurveda. Affectionate to His devotees, Śyāmasundara fulfills the bird's wish and says, “Yes, brother, you speak perfectly well. I am feeling sleepy too.”
Original
श्यामसुन्दर बाँयी करवट होकर आँखें बंद कर लेते हैं। तोतेकी आँखोंमें प्रसन्नता छा जाती है। आँखके कोने आनन्दाश्रुओंसे भर जाते हैं। श्रीप्रिया श्यामसुन्दरकी ओर एकटक देख रही हैं। वृन्दा ललिताको कुछ इशारा करती हैं। ललिता धीरेसे पलंगसे नीचे उतर पड़ती हैं तथा राधारानीके पास आकर हाथ पकड़ लेती हैं। रानी उठना चाहती नहीं, पर ललिता जबरदस्तीसे धीरे-धीरे उन्हें पलंगसे नीचे उतार देती हैं तथा कुछ उन्हें भी खिलानेके उद्देश्यसे कमरेके बाहर खींचती हुई-सी ले चलती हैं। रानी प्यारे श्यामसुन्दरकी ओर मुख किये हुए बहुत धीरे-धीरे बढ़ रही हैं। ललिता धीरेसे रानीके कानमें कहती हैं, “देख, कुछ खा ले! नहीं तो मैं श्यामसुन्दरसे कह दूँगी कि यह नहीं खाती। फिर वे तुम्हें पहले खिलाकर तब खाया करेंगे।”
ललिताकी बात सुनकर रानी सिर नीचा किये हुए जिधर ललिता ले चलती हैं, उधर ही धीरे-धीरे चलने लग जाती हैं। ललिता वहाँसे चलकर उत्तरी कमरे एवं निकुञ्जको पारकर सड़ककी दाहिनी ओरकी कदम्ब-वेदीके पास जा पहुँचती हैं।
English translation
Śyāmasundara turns onto His left side and closes His eyes. Joy fills the parrot's eyes, and their corners brim with tears of bliss. Priyā continues to gaze fixedly at Śyāmasundara. Vṛndā signals to Lalitā, who quietly descends from the bed, approaches Rādhārānī, and takes Her hand. Rādhā does not wish to rise, but Lalitā gently compels Her to leave the bed and draws Her out of the room with the intention of feeding Her too. Rādhā moves very slowly, keeping Her face turned toward beloved Śyāmasundara. Lalitā whispers in Her ear, “Look, eat something. Otherwise I shall tell Śyāmasundara that You refuse to eat. Then He will feed You first before taking His own meal.”
Hearing this, Rādhā lowers Her head and slowly follows wherever Lalitā leads. They pass through the northern room and bower and reach the kadamba platform on the right side of the road.