राम

वेणीग्रथन लीला

The Līlā of Braiding the Hair

Chapter 7 of 32Source scan pages 76–8326 paired passages

Original

Sanskrit invocation

॥ विजयेतां श्रीप्रियाप्रियतमौ ॥

English translation

May Śrī Priyā and Her Beloved be ever victorious.

Original

Braj Bhāṣā song, Rāga Kedāra

राग केदारा

बेनी गूँथि कहा कोऊ जानें, मेरी सौं तेरी सौं। बिच-बिच फूल सेत-पीत-राते, को करि सके री सौं॥ बैठे रसिक सँवारत बारनि, कोमल कर ककही सौं। श्रीहरिदासके स्वामी स्यामा नख-सिख लौं बनाई, दें काजर नख ही सौं॥

English translation

Rāga Kedāra

Who could know how to braid such hair? By my life and yours! Who could rival the white, yellow, and red flowers woven through it? The Rasika sits arranging Her tresses with hands softer than anything that can be named. The Lord of Śrī Haridāsa adorns Śyāmā from nail to crown and applies collyrium with His very fingernail.

Original

निकुञ्जमें पूर्वकी ओर मुख किये श्रीश्यामसुन्दर पीले रंगकी मखमली गद्दीसे जड़े हुए पलङ्गपर बैठे हैं। श्रीश्यामसुन्दरके पैर नीचे लटक रहे हैं। उनके सामने श्रीप्रिया पश्चिमकी ओर मुख किये हुए खड़ी हैं। श्रीप्रियाका बायाँ हाथ श्यामसुन्दरके दाहिने कन्धेपर है और उनके दाहिने हाथमें पीले रंगकी अत्यन्त चमकती हुई किसी तैजस धातुकी कंघी है। श्यामसुन्दर अपने बायें हाथसे उनके दाहिने हाथको पकड़े हुए हैं। श्रीप्रिया मन्द-मन्द मुस्कुराती हुई उस हाथको छुड़ानेकी चेष्टा कर रही हैं। श्यामसुन्दर तिरछी चितवनसे ताकते हुए एवं मन्द-मन्द मुस्कुराते हुए अपना सिर हिलाकर यह प्रकट कर रहे हैं, "ना, नहीं छोड़ता।"

English translation

In the bower, Śrī Śyāmasundara sits facing east upon a bed fitted with yellow velvet cushions, His feet hanging over its side. Śrī Priyā stands before Him facing west. Her left hand rests upon His right shoulder, while Her right holds a brilliant yellow comb fashioned from some lustrous metal. With His left hand Śyāmasundara grips Her right. Smiling gently, She tries to free it, while He gazes sidelong, smiles, shakes His head, and declares, "No, I shall not release it."

Original

सखियाँ खड़ी-खड़ी लीला देख रही हैं। श्रीप्रियाके वदनकी शोभा निहारते हुए श्यामसुन्दर कहते हैं, "तो न सही! जैसे प्रतिदिन होता था, वैसे ही होने दे।"

बात यह है कि प्रतिदिन मध्याह्न-स्नानके बाद श्रीप्रिया-प्रियतमको पास-पास बिठाकर सखियाँ दोनोंका शृङ्गार करती थीं; पर आज श्रीप्रियाने रतिमञ्जरीके हाथसे कंघी ले ली तथा प्यारे श्यामसुन्दरका केश सँवारनेके लिये उठ खड़ी हुईं। श्यामसुन्दरने कहा, "अच्छी बात है; पर फिर बदलेमें मैं तेरे केश सँवारूँ। यदि यह शर्त मञ्जूर है तो भले ही केश सँवारने दूँगा, नहीं तो नहीं।"

English translation

The sakhīs stand watching the līlā. Gazing upon Śrī Priyā's beautiful face, Śyāmasundara says, "Very well, then do not. Let matters proceed as they do every day."

Each day after the midday bath, the sakhīs seat the Divine Couple side by side and adorn Them. Today, however, Śrī Priyā took the comb from Ratimañjarī and rose to arrange Her beloved Śyāmasundara's hair. He said, "Very well, but afterward I shall arrange Yours in return. If You accept that condition, I shall let You comb Mine; otherwise not."

Original

श्रीप्रियाने मुस्कुराते हुए सिर हिलाकर संकेत कर दिया, "ना, यह स्वीकार नहीं है।" अस्वीकृतिका संकेत देनेके बाद भी श्रीप्रिया कंघी लेकर प्यारे श्यामसुन्दरके केश सँवारनेको बढ़ीं। श्यामसुन्दरने उनका हाथ पकड़ लिया। श्रीप्रियाने हाथ छुड़ाना चाहा, किन्तु श्यामसुन्दरने नहीं छोड़ा। श्यामसुन्दरने कहा, "तू शर्त मञ्जूर कर ले तो हाथ छोड़ देता हूँ।" श्रीप्रियाने मुस्कुराकर फिर कह दिया, "नहीं।" इसीपर श्यामसुन्दरने कहा था कि तो न सही, जैसे प्रतिदिन होता था, वैसे ही होने दे।

English translation

Smiling, Śrī Priyā shook Her head to signify, "No, I do not accept." Even after refusing, She advanced with the comb to arrange Her beloved's hair. Śyāmasundara caught Her hand. She tried to free it, but He would not let go. "Accept the condition and I shall release Your hand," He said. Again She smiled and answered, "No." Thus He had replied, "Very well, then do not. Let matters proceed as they do every day."

Original

श्यामसुन्दरकी यह बात सुनकर श्रीप्रिया कुछ असमञ्जसमें पड़ जाती हैं। हृदयका प्यार तरङ्गित होकर जिस-किस प्रकारसे भी श्यामसुन्दरके स्पर्शके लिये प्रियाको व्याकुल कर रहा है; पर साथ ही लज्जा अपनी सखियोंके बीचमें प्रियतमके द्वारा अपने केश सँवारे जाना स्वीकार नहीं करने दे रही थी। श्रीप्रिया मुस्कुराती हुई कुछ क्षण सोचती रहती हैं। फिर कहती हैं, "देखो! स्त्रियोंकी वेणी स्त्रियाँ ही ठीक गूँथ सकती हैं।"

श्रीप्रियाकी बात सुनकर श्यामसुन्दर बड़ी गम्भीरतासे बोल उठते हैं, "तू एक बार देख ले, फिर स्वयं समझ जायेगी कि कैसा गूँथता हूँ।"

English translation

Śrī Priyā is caught in a dilemma. The surging love within Her makes Her long for Śyāmasundara's touch by any means, yet modesty will not permit Her to accept His arranging Her hair before the sakhīs. Smiling, She reflects and says, "Look, only women can braid a woman's hair properly."

With great seriousness Śyāmasundara replies, "Just watch Me once. Then You will understand for Yourself how well I braid it."

Original

श्यामसुन्दरकी इस बातको सुनकर श्रीप्रिया और भी फँस जाती हैं। मुस्कुराती हुई सोचती रहती हैं। फिर हाथ छुड़ाकर अलग खड़ी होकर हँसने लग जाती हैं। इस समय श्रीप्रियाका मुख ठीक उत्तरकी ओर है। श्रीप्रिया अपनी दृष्टि प्यारे श्यामसुन्दरके मुखारविन्दपर जमाये रखकर पीछेकी ओर हटने लगती हैं तथा निकुञ्जके दक्षिणकी ओरकी खिड़कीके पास जाकर खड़ी हो जाती हैं। श्रीप्रियाके अङ्गोंको लताओंकी झाड़ियोंपरसे मध्याह्न सूर्यकी रश्मियाँ पड़ने लगती हैं तथा उनके वदनकी शोभा झलमल करती हुई दीख रही है।

English translation

His words entangle Śrī Priyā still further. Smiling thoughtfully, She frees Her hand, steps away, and begins to laugh. Facing due north, She keeps Her gaze fixed upon Her beloved's lotus face as She retreats to a window on the southern side of the bower. Rays of the midday sun filter through the leafy vines onto Her limbs, making Her radiant face shimmer.

Original

निकुञ्जकी खिड़कीपर गिलोय-लताकी तरहकी एक लता इस ढङ्गसे फैली हुई है कि खिड़कीपर स्वाभाविक जाल बन गया है। श्रीप्रिया अपने बायें हाथको ऊपर उठाकर वल्लीके उस जालको पकड़ लेती हैं तथा दाहिने हाथसे दीवालकी एक बेलको पकड़ लेती हैं और तिरछी चितवनसे श्यामसुन्दरकी ओर देखने लग जाती हैं।

श्रीप्रिया जाते समय कंघी श्यामसुन्दरकी जाँघके पास पलङ्गपर ही छोड़ गयी थीं। श्यामसुन्दर उस कंघीको उठा लेते हैं तथा उसे अपने दाहिने हाथमें लेकर अतिशय मधुर कण्ठसे कहते हैं, "प्रिये! एक बार परीक्षाके लिये ही देख ले।"

English translation

A creeper resembling guḍūcī spreads over the window, forming a natural lattice. Śrī Priyā raises Her left hand to hold it and grasps another vine against the wall with Her right, then looks sidelong toward Śyāmasundara.

When She moved away, She left the comb upon the bed beside His thigh. Taking it in His right hand, He says in an exceedingly sweet voice, "Beloved, test Me just once and see."

Original

प्रियाके हृदयका प्रेम-सागर उफनने लगता है। उसकी तरङ्ग रोम-रोमसे प्रस्वेदके रूपमें बाहर आने लगती है। श्रीप्रिया सोचती हैं, "मेरे प्रियतमको मेरे केश सँवारनेसे सुख है तो फिर मैं सङ्कोच क्यों कर रही हूँ? आह! मेरे इस अङ्गके अणु-अणुपर तो प्यारे श्यामसुन्दरका ही अधिकार है।" श्रीप्रियाके हृदयके भाव आँखोंमें आ जाते हैं। पुतलियाँ प्रेममें अधीर होकर कोरोंमें ऊपर-नीचे नाचने लगती हैं। श्रीप्रिया अपना सिर किंचित् नीचा करके वहीं पूर्वकी ओर मुख करके बैठ जाती हैं। प्यारे श्यामसुन्दर समझ जाते हैं कि प्रियाकी मौन सम्मति मिल गयी है। अतिशय उमङ्गके साथ वे कंघी लिये हुए उधर ही बढ़ने लगते हैं।

English translation

The ocean of love in Priyā's heart overflows, its waves emerging as perspiration from every pore. She thinks, "If combing My hair gives My Beloved joy, why should I hesitate? Ah, every particle of this body belongs to beloved Śyāmasundara." Her heart's feeling enters Her eyes, and Her pupils dance restlessly with love. Slightly bowing Her head, She sits there facing east. Śyāmasundara understands that He has received Her silent consent and advances with the comb in boundless delight.

Original

रानीकी वेणीपर कंघी जोरसे झूलती जा रही है, मानो आनन्दमें थिरक-थिरककर नाच रही हो। श्यामसुन्दर श्रीप्रियाके पास आकर खड़े हो जाते हैं। तीन मञ्जरियाँ छोटे-छोटे फूलोंसे भरी हुई तीन डलियाँ लेकर श्यामसुन्दरके पास खड़ी हो जाती हैं। विशाखा राधारानीके सामने खड़ी हैं एवं ललिता रानीकी पीठके पास। ललिता बड़े स्नेहसे रानीके सिरसे अञ्चल हटाकर केशोंको साड़ीके अन्तरालसे निकालकर पैरोंपर फैला देती हैं। श्रीप्रियाके घने-घने केश कमरके पास झूलते हुए पैरोंतक पहुँच रहे हैं। केशोंको बिखेरकर ललिता मुस्कुराती हुई तिरछी चितवनसे श्यामसुन्दरको देखकर कहती हैं, "लो, सँवारो! मैं भी देखूँ, कितना जानते हो।"

English translation

The comb swings vigorously beside the Queen's braid as though dancing in joy. Śyāmasundara stands near Her. Three mañjarīs come beside Him, each carrying a basket filled with tiny flowers. Viśākhā stands before Rādhārānī and Lalitā behind Her. With loving care Lalitā removes the veil from the Queen's head, draws Her hair out from within the sari, and spreads it over Her legs. Śrī Priyā's dense tresses fall from Her waist to Her feet. Scattering them, Lalitā smiles sidelong at Śyāmasundara and says, "Here, arrange them. Let me see how much You know."

Original

श्यामसुन्दर मुख नीचे किये हुए बैठ जाते हैं। दाहिने घुटनेकी ओर बायाँ हाथ रखकर केशोंको टिकाकर सँवारना प्रारम्भ करते हैं। सखियों-मञ्जरियोंमें आनन्दका अथाह समुद्र बहने लगता है। कंघीसे केशोंको सँवारकर श्यामसुन्दर गूँथना आरम्भ करते हैं। वे तीन डलियोंमेंसे लाल, पीले एवं उजले रंगके फूलोंको बारी-बारीसे निकालकर पिरोते जा रहे हैं। ऐसे सुन्दर ढङ्गसे पिरो रहे हैं कि लाल, उजले एवं पीले फूलोंसे ‘कृष्ण’, ‘कृष्ण’, ‘कृष्ण’ लिखा जा रहा है।

English translation

Śyāmasundara sits with lowered face. Supporting the tresses upon His left hand near His right knee, He begins to comb them. A fathomless ocean of joy flows among the sakhīs and mañjarīs. After smoothing the hair, He begins to braid it, taking red, yellow, and white flowers in turn from the three baskets. He weaves them so beautifully that the blossoms spell "Kṛṣṇa, Kṛṣṇa, Kṛṣṇa."

Original

श्रीप्रिया पहलेसे ही प्रेममें डूबती जा रही थीं। अब जब विशाखाके हाथके दर्पणके प्रतिबिम्बपर दृष्टि गयी तथा गूँथे हुए केशोंमें एक स्थानपर ‘कृष्ण’ लिखा हुआ देख लिया, तब तो वे बिलकुल मूर्च्छित-सी होने लग गयीं। यद्यपि श्यामसुन्दर बड़ी सावधानीसे एवं चतुराईसे केशोंको श्रीप्रियाकी पीठके ठीक बीचमें रखकर गूँथ रहे थे, जिससे गूँथना समाप्त होनेके पहले मेरी प्रिया देख न सके, पर श्रीप्रियाने अपना सिर इधर-उधर हिलाकर जरासा देख ही लिया। देखना था कि प्रेम उमड़ा और प्रिया अर्द्ध-मूर्च्छित होकर श्यामसुन्दरकी ओर लुढ़क पड़ीं। श्यामसुन्दर भी परम अधीर होते जा रहे थे; पर प्रियाकी इस दशाको देखकर उन्होंने अपनेको सँभाला। कुछ क्षण गूँथना स्थगित रहता है। श्रीप्रिया पुनः सामान्य अवस्थामें आ जाती हैं तथा लज्जित होकर पहलेकी तरह बैठ जाती हैं।

English translation

Śrī Priyā was already sinking into love. When Her gaze falls upon the reflection in Viśākhā's mirror and She sees "Kṛṣṇa" written in the braid, She nearly faints. Śyāmasundara had skillfully kept the hair centered upon Her back so She could not see it before He finished, but by moving Her head She caught a glimpse. Love surged, and She fell half-conscious toward Him. He too was becoming intensely restless, but seeing Her state He composed Himself. The braiding pauses until Śrī Priyā returns to ordinary awareness and shyly resumes Her former seat.

Original

प्यारे श्यामसुन्दर कुछ गूँथकर शेष वेणी पूरी कर देते हैं। समाप्त करके वे पुनः एक बार प्यारभरी दृष्टिसे प्रियाकी ओर देखते हुए उठकर खड़े होकर प्रियाके सामने आ जाते हैं। श्रीप्रिया जल्दीसे अपना सिर अञ्चलसे ढककर प्यारे श्यामसुन्दरकी ओर देखकर नीचे देखने लग जाती हैं।

English translation

Beloved Śyāmasundara completes the remaining braid. When finished, He casts another love-filled glance toward Priyā, rises, and comes before Her. Śrī Priyā quickly covers Her head with Her veil, looks toward Him, and then lowers Her eyes.

Original

इसी समय रूपमञ्जरी आनन्दमें डूबकर कहती है, "लो प्यारे श्यामसुन्दर! बाकीका शृङ्गार भी तुम्हीं पूर्ण करो।"

रूपमञ्जरीकी बात सुनकर श्रीप्रियाका हृदय तो पुनः आनन्दसे नाच उठता है, पर आँखोंमें प्यारभरा क्रोध लाकर कहती हैं, "री! बिना पूछे तू तो अच्छी पञ्च बन बैठी!"

रूपमञ्जरी मुँह फेरकर हँसने लग जाती है। श्यामसुन्दर कहते हैं, "हाँ, हाँ, अभी करूँ।"

English translation

At that moment Rūpamañjarī, immersed in joy, says, "There, beloved Śyāmasundara! You must complete the rest of Her adornment too."

Śrī Priyā's heart dances again, though She brings loving anger into Her eyes and says, "Girl, without asking Me You have appointed yourself quite the arbiter!"

Rūpamañjarī turns away laughing. Śyāmasundara says, "Yes, yes, I shall do it now."

Original

जब श्रीश्यामसुन्दर शेष शृङ्गार करने चलते हैं, तभी ललिता कहती हैं, "ना, तुम बहुत देर लगाओगे! जल्दीसे एक-दो और भले कर लो, बाकी हम सब करेंगी।"

श्यामसुन्दर मुस्कुराकर कहते हैं, "अच्छी बात है।"

बड़ी चतुराईसे श्यामसुन्दर कुछ दूरपर पड़ी हुई डलियोंमेंसे तरह-तरहके पुष्पोंकी बनी हुई तीन-चार लड़ियाँ उठा लेते हैं तथा आपसमें एक-दूसरेको उलझाकर पायजेबके आकारके दो आभूषण निर्माण करते हैं। उन आभूषणोंको जहाँसे देखा जाये, वहींसे उनमें ‘कृष्ण’ लिखा हुआ दीख रहा है।

English translation

As Śyāmasundara moves to complete the adornment, Lalitā says, "No, You will take far too long! Quickly do one or two more things; we shall do the rest."

He smiles. "Very well."

With great ingenuity He takes three or four strands made of varied flowers from baskets nearby and interweaves them into two anklet-shaped ornaments. From every angle the word "Kṛṣṇa" appears in them.

Original

श्यामसुन्दर उन्हें बड़ी चतुराईसे श्रीप्रियाकी एड़ीके पास बाँधने लग जाते हैं। श्रीप्रिया एक बार तो चकित-सी होकर पैर समेटने लगती हैं; पर प्रियतमकी ओर देखकर और यह सोचकर कि मेरे प्रियतमको सुख मिल रहा है, इस भावनासे उस आभूषणको बँधवा लेती हैं। सखियाँ श्यामसुन्दरकी इस कारीगरीको देखकर आश्चर्यमें डूब जाती हैं। आभूषण बाँधकर श्यामसुन्दर एक मञ्जरीके हाथसे काजल-पात्र ले लेते हैं।

English translation

Śyāmasundara skillfully begins fastening them near Śrī Priyā's heels. Startled, She first draws Her feet back; then, looking toward Her Beloved and thinking that this gives Him pleasure, She allows Him to bind the ornaments. The sakhīs are lost in wonder at His craftsmanship. He then takes the collyrium vessel from a mañjarī.

Original

काजल-पात्र ऐसा बना हुआ है कि उसे देखनेवालेको भ्रम हो जाता है मानो सचमुच ही यह एक नवजात मयूर-शावक हो। श्यामसुन्दर अपने दाहिने हाथकी अनामिका अँगुलीमें किंचित् काजल लगा लेते हैं तथा श्रीप्रियाके सामने बैठकर बायें हाथपर श्रीप्रियाके दाहिने कपोलको लेकर बारी-बारीसे दोनों आँखोंमें काजल लगाते हैं। श्रीप्रियाकी आँखें काजल लगाते समय बन्द-सी हो जाती हैं। श्यामसुन्दर प्रतीक्षा करते हैं। खुलनेपर धीरे-धीरे लगा देते हैं। श्रीप्रियाके सारे मुखमण्डलपर लालिमा दौड़ने लगती है। पुतलियाँ बड़ी तेजीसे ऊपर-नीचे, दाहिने-बायें घूमने लग जाती हैं।

English translation

The collyrium vessel is fashioned so lifelike that one might mistake it for a newborn peacock chick. Śyāmasundara places a little collyrium upon the ring finger of His right hand. Seated before Śrī Priyā, He rests Her right cheek in His left palm and applies it to each eye in turn. Her eyes nearly close whenever He touches them, so He waits for them to open and applies it little by little. A blush spreads across Her entire face, while Her pupils dart swiftly up and down and from side to side.

Original

श्यामसुन्दर उठकर खड़े हो जाते हैं। श्रीप्रिया भी हँसती हुई, अञ्चल सँभालती हुई उठकर श्यामसुन्दरका हाथ पकड़ लेती हैं तथा खींचती हुई-सी ले जाकर पलङ्गपर बैठा देती हैं। मञ्जरीके हाथसे कंघी ले लेती हैं तथा अतिशय प्यारके साथ प्यारे श्यामसुन्दरके केश सँवारने लग जाती हैं। उन सुन्दरतम घुँघराली लटोंमें कंघी देकर बड़े सुन्दर ढङ्गसे पीछेकी ओर उन्हें ले जाती हैं तथा बायें हाथसे उन्हें धीरे-धीरे दबा-दबाकर यथास्थान स्थिर करती जा रही हैं। केशोंको सँवारकर पीछेकी ओर दाहिने हाथसे कुछ इशारा करती हैं।

English translation

Śyāmasundara rises. Laughing and gathering Her veil, Śrī Priyā stands, takes His hand, and almost pulls Him to the bed, where She seats Him. Taking the comb from a mañjarī, She lovingly arranges His hair, drawing the exquisite curling locks backward and gently pressing them into place with Her left hand. When finished, She gestures behind Her with the right.

Original

विलासमञ्जरी अत्यन्त सुन्दर पुष्पोंका बना हुआ मुकुट, जिसके बीचमें एक छोटा-सा मयूर-पिच्छ लगा है, रानीके हाथमें दे देती है। प्रेममें दीवानी-सी बनी हुई रानी मुकुटकी ओर देखती हैं। मुकुटके पुष्पोंके प्रत्येक दलमें उन्हें प्यारे श्यामसुन्दरकी छवि दीखती है। वे कुछ चकित-सी होकर जोरसे बोल उठती हैं, "अरे! यह तो अजब बात है।"

रानीकी बात सुनकर श्यामसुन्दर एवं ललिता आदि सखियाँ जोरसे हँसने लगती हैं। उन्हें हँसती देखकर रानीका भाव कुछ शिथिल पड़ जाता है और वे कुछ शरमा-सी जाती हैं। ललिता अतिशय प्यारसे कहती हैं, "मुकुट बाँध दे। हाथमें लिये रहकर न जाने फिर और क्या-क्या देखने लगेगी।"

English translation

Vilāsamañjarī places in the Queen's hand a beautiful floral crown with a small peacock feather at its center. Maddened by love, the Queen looks at it and sees beloved Śyāmasundara's form in every petal. Astonished, She cries, "Oh! What a marvelous thing!"

Śyāmasundara, Lalitā, and the other sakhīs laugh aloud. Their laughter loosens the Queen's absorption, and She grows shy. Lalitā says lovingly, "Put the crown on Him. If You keep holding it, who knows what else You will begin to see?"

Original

विलासमञ्जरीने आज इस चतुराईसे मुकुट बनाया था कि उसपर सर्वत्र ‘राधा-राधा’ लिखा हुआ दीख रहा था, पर रानीकी आँखें इस बातको लक्ष्य नहीं कर सकीं। रानीने धीरे-धीरे मुकुट बाँध दिया। फिर रानी एक कुन्द-पुष्पको उठाती हैं। केसर-कस्तूरी-चन्दन आदि घिस-घिसकर छोटी-छोटी कटोरियोंमें रखे हुए हैं; उन कटोरियोंमें कुन्द-पुष्पकी डण्डीको डुबा-डुबाकर रानी प्यारे श्यामसुन्दरके कपोलोंपर अत्यन्त सुन्दर तरह-तरहके चित्र बनाती हैं। इधर सखियाँ तरह-तरहके पुष्पोंके आभूषण बनाकर श्यामसुन्दरके अङ्गोंको सजाती जा रही हैं। श्यामसुन्दर श्रीप्रियाकी ओर एकटक देख रहे हैं। चित्र बनाकर श्रीप्रिया आनन्दमें भरकर जोरसे हँस पड़ती हैं।

English translation

Vilāsamañjarī had crafted the crown so cleverly that "Rādhā, Rādhā" appeared everywhere upon it, though the Queen's eyes did not notice. Slowly She fixes it upon Him. Then, taking a kunda blossom, She dips its stem into small bowls of ground saffron, musk, sandal paste, and other pigments and paints many exquisite designs upon Her beloved Śyāmasundara's cheeks. Meanwhile the sakhīs adorn His limbs with varied floral ornaments. He gazes unwaveringly at Śrī Priyā, who laughs aloud in delight when Her designs are complete.

Original

अब ललिता श्रीप्रियाको श्यामसुन्दरके बगल बैठा देती हैं तथा ठीक उसी तरहके चित्र श्रीप्रियाके कपोलोंपर बनाती हैं एवं सखियाँ श्रीप्रियाको पुष्पोंके आभूषणोंसे सजाती हैं। श्रीप्रिया-प्रियतमको सजाकर सभी सखियाँ आनन्द एवं प्रेममें नाचने लग जाती हैं।

English translation

Lalitā seats Śrī Priyā beside Śyāmasundara and paints matching designs upon Her cheeks, while the sakhīs adorn Her with flower ornaments. Having decorated the Divine Couple, all the sakhīs begin to dance in love and joy.

Original

अब सभी सखियाँ एवं मञ्जरियाँ एक-एक कंघी लेकर बड़ी शीघ्रतासे अपने-अपने केश सँवारने लगती हैं। प्रत्येक सखी एवं मञ्जरी यह अनुभव कर रही है कि श्यामसुन्दर मेरे पास आये हैं तथा यह कह रहे हैं, "अच्छी बात है, केश तू अपने हाथसे ही सँवार ले, पर आँखोंमें काजल मैं लगाऊँगा।" सखी अस्वीकार करती है, पर श्यामसुन्दर बहुत आग्रहसे कन्धेको पकड़कर प्रार्थना करते हैं। आखिर सखी प्रेममें विवश होकर अञ्जन लगानेकी सम्मति दे देती है। श्यामसुन्दर अतिशय प्यारसे अञ्जन लगाते हैं। अञ्जन लगाकर श्यामसुन्दर प्रार्थना करते हैं, "अच्छा, वेणी तो अपने हाथसे तुमने बना ही ली, पर मुझे इसमें एक फूल खोंस लेने दो।"

English translation

All the sakhīs and mañjarīs now take combs and swiftly arrange their own hair. Each experiences Śyāmasundara coming to her and saying, "Very well, arrange your own hair, but I shall apply collyrium to your eyes." The sakhī refuses, yet He takes her shoulder and pleads so earnestly that love overcomes her and she consents. He applies the collyrium with utmost affection, then begs, "You have braided your own hair, but at least let Me place one flower in it."

Original

श्यामसुन्दरकी यह प्रार्थना भी सखीको हरा देती है। श्यामसुन्दर अतिशय प्यारसे सबकी वेणीमें एक-दो फूल खोंस देते हैं। यह लीला श्यामसुन्दरने प्रत्येक सखी एवं मञ्जरीके साथ की।

इस प्रकार सज-धजकर सखी-मण्डलीके सहित श्रीप्रिया-प्रियतम तैयार हो जाते हैं। श्रीश्यामसुन्दर अब श्रीप्रिया, सखियों एवं मञ्जरियोंकी ओर देख-देखकर हँस रहे हैं एवं श्रीप्रिया, सखियाँ तथा मञ्जरियाँ श्रीश्यामसुन्दरके मुखारविन्दकी शोभा देखकर विह्वल हो रही हैं।

English translation

This plea too conquers the sakhī. With great love Śyāmasundara places one or two flowers in each braid. He performs this līlā with every sakhī and mañjarī.

Thus fully adorned, the Divine Couple and Their circle are ready. Śrī Śyāmasundara laughs as He looks from Śrī Priyā to the sakhīs and mañjarīs, while they are overwhelmed by the beauty of His lotus face.

Original

इसी समय निकुञ्जसे सम्बद्ध बगलवाले रत्न-महलके दक्षिणी दरवाजेसे वृन्दादेवी निकुञ्जमें प्रवेश करती हैं। यहाँकी शोभा देखकर एक बार तो बिलकुल पत्थरकी मूर्ति-सी स्थिर हो जाती हैं, फिर कुछ क्षण बाद आनन्दमें भरकर ललितासे कहती हैं, "बहिन! सब तैयार है। मैं तुम्हारी बाट देख रही थी। देर होते देखकर मैं किवाड़ खोलकर आ गयी।"

ललिता वृन्दादेवीकी बात सुनकर उनका हाथ पकड़ लेती हैं तथा निकुञ्जके उत्तर तरफके दरवाजेकी ओर चलने लगती हैं। सखी-मण्डलीके सहित श्रीप्रिया-प्रियतम भी ललिताके पीछे-पीछे चलते हैं।

English translation

At that moment Vṛndādevī enters the bower through the southern door of the adjoining jeweled palace. Seeing the beauty within, she first becomes motionless like a stone image. After a few moments she fills with joy and tells Lalitā, "Sister, everything is ready. I was waiting for you. When I saw the delay, I opened the door and came myself."

Lalitā takes Vṛndādevī's hand and proceeds toward the northern door of the bower. Śrī Priyā and Her Beloved follow with the circle of sakhīs.

Original

निकुञ्जके दरवाजेसे लेकर रत्न-महलतक हरी-हरी बेलों एवं लताओंकी टहनियोंके आपसमें गुँथ जानेसे एक सुन्दर पुल अपने-आप बन गया है। पुल तीन गज लम्बा एवं एक गज चौड़ा है। पुलके फर्शपर एक पीली रेशमी चादर बिछी है। उसीपर पैर रखते हुए सखियोंके सहित प्रिया-प्रियतम रत्न-महलमें पहुँच जाते हैं। रत्न-महलकी शोभा तो सर्वथा अवर्णनीय है। इसका आकार इस ढङ्गका है:

English translation

From the bower door to the jeweled palace, interwoven branches of green vines and creepers have naturally formed a beautiful bridge. It is three yards long and one yard wide, with a yellow silk cloth spread across its floor. Treading upon it with the sakhīs, Priyā and Her Beloved reach the jeweled palace, whose splendor is wholly beyond description. Its arrangement is as follows:

Original

प्रिया-प्रियतम महलके पहले कमरेको पार करके मध्यस्थित आलीशान कमरेमें जा पहुँचते हैं। कमरा अनिर्वचनीय सुन्दर ढङ्गसे सजा है। कमरेके पूर्वी हिस्सेमें सोनेकी परात, सोनेकी बटलोइयाँ, जलसे भरी झारियाँ, गिलास, पत्तोंके बने हुए दोने एवं तराशे हुए फल सजा-सजाकर रखे हुए हैं। वृन्दादेवीकी बहुत-सी दासियाँ अभी भी तरह-तरहके फल तराशनेमें लगी हैं, कुछ सजा रही हैं। कमरेके बीचमें सुन्दर मखमली आसन नीचे बिछा हुआ है। आसनके आगे सोनेकी तीन चौकियाँ एक कतारमें रखी हुई हैं। वे चौकियाँ एक बित्ताभर ऊँची, डेढ़ हाथ चौड़ी तथा डेढ़ हाथ लम्बी हैं। कमरेकी दक्षिणी दीवालके पास मखमलका गद्दा बिछा हुआ है। उसीपर सखियोंके सहित श्रीप्रिया-प्रियतम आकर खड़े हो जाते हैं।

English translation

The Divine Couple passes through the palace's first chamber into the magnificent central room. It is adorned with indescribable beauty. In its eastern section are arranged golden trays and cooking vessels, ewers filled with water, glasses, leaf bowls, and carved fruit. Many of Vṛndādevī's maidservants are still carving different fruits while others arrange them. A beautiful velvet seat lies in the center. Before it stand three golden tables in a row, each about a span high, one and a half cubits wide, and one and a half cubits long. Near the southern wall lies a velvet cushion, and upon it Śrī Priyā and Her Beloved come to stand with the sakhīs.