Original
केलि-कुञ्ज
English translation
The Bower of Divine Play (Keli-kuñja).
Original
Sanskrit invocation
॥ विजयेतां श्रीप्रियाप्रियतमौ ॥
English translation
May Śrī Priyā and Her most beloved Lord be ever victorious.
Original
निवेदन
इस संग्रहमें संकलित लीलाएँ एक परमरसिक संतका कृपा-प्रसाद हैं। किन्हीं महासिद्ध संतके अनुरोधपर व्रजभावके एक भावुक भक्तके लिये इन रसिक संतने स्वानुभूत लीलाओंको लिपिबद्ध किया था।
सत्त्व-रज-तमकी छायासे विरहित निर्ग्रन्थ संतके मानसपटलपर ही दिव्य वृन्दावन अवतरित हुआ करता है। भोगकी स्पृहासे, यहाँतक कि मोक्षकी कामनासे शून्य संतके त्रिगुणातीत महाशुद्ध सत्त्वमय मानसकी ही परिणति हो जाती है दिव्य वृन्दावनके रूपमें, जो बन जाता है लीलाधाम अद्भुत-से-अद्भुत, उत्तम-से-उत्तम, मधुर-से-मधुर भगवल्लीलाओंका।
महाभावमयी श्रीराधा एवं परमरसस्वरूप श्रीकृष्णकी जो-जो, जैसी-जैसी लीलाएँ संतकी उस मानस-लीलाभूमिपर आविर्भूत होती हैं, इन परम गहन, परम पवित्र एवं परम सरस लीलाओंकी ओर वाणीसे भी संकेत कर पाना सम्भव नहीं होता। वास्तविकता भी यही है कि स्वानुभूत गहन लीलाओंकी वह रहस्यमयता वाणीका विषय है भी नहीं। यह रहस्यमयता वाणीसे सदा ही परे रही है और भविष्यमें सदा रहेगी भी।
परंतु लीलाओंके ऐसे अंश, जो वाणीद्वारा व्यक्त किये जा सकते थे, वे भी सम्पूर्ण रूपसे लिपिबद्ध नहीं हो पाये। महासिद्ध संतके अनुरोधपर जिनके लिये ये लीलाएँ लिखी गयी थीं, उनके मानसके स्तरको देखकर ही वर्णनपर अंकुश लगाये हुए शब्दाभिव्यक्तिको सीमाके भीतर रखना पड़ा था। अतः श्रीराधाकृष्णकी परम रसमय लोकोत्तर लीलाओंके जो-जो दृश्य दृष्टिपथपर आये अथवा जो-जो संवाद श्रुतिपथपर आये, उन सबका पर्याप्त अंश इन रसिक संतने लिपिबद्ध किया ही नहीं। वस्तुतः वैसे-वैसे गम्भीर रहस्यमय अंशके पठन-श्रवणके हम अधिकारी ही कहाँ हैं? जिन्होंने भजनाभ्याससे धोकर अपनी दृष्टिको मलरहित, सत्त्वसम्पन्न तथा स्नेहपरिषिक्त नहीं बना लिया है, ऐसे व्यक्तियोंके द्वारा निज-निज दृष्टिदोषके कारण यह सम्भव हो नहीं है कि वे इन दिव्य लीलाओंकी निर्दोषता, निर्मलता, अनिन्द्यता और अलौकिकताकी परिधिका स्पर्श भी कर सकें। यही हेतु है कि उन लीलाओंकी दिव्यता-पवित्रताको अक्षुण्ण बनाये रखनेके लिये बहुत-से हृदयस्पर्शी प्रसंग अवर्णित ही रह गये।
कुछ प्रसंग तो इस प्रकार अभिव्यक्त होनेसे रह गये और कुछ लीलाओंकी अभिव्यक्ति चाह करके भी हो नहीं पायी। मूलतः योजना थी अड़तीस (३८) लीलाओंके लेखनकी। लीला-लेखनकी मूल योजना सम्पूर्ण रूपसे आगे दी जा रही है। इन अड़तीस लीलाओंमेंसे केवल उनतीस (२९) लीलाएँ ही लिखी जा सकीं, जो इस संग्रहमें संकलित हैं।
इन रसिक संतने लीला-चिन्तनकी दृष्टिसे कहीं-कहीं कुछ सांकेतिक निर्देश भी दिये हैं कि किस लीलाका चिन्तन किस तिथिको किस समय करना चाहिये। ये सांकेतिक निर्देश भी आगे लिखे जा रहे हैं, जिससे लीला-चिन्तनमें सहायता मिल सके।
English translation
Editorial Note
The līlās gathered in this volume are the gift of grace bestowed by a saint of the highest relish. At the request of a greatly perfected saint, this rasika saint committed to writing the līlās he had personally experienced for the sake of a sensitive devotee steeped in the mood of Vraja.
Divine Vṛndāvana descends only upon the inner screen of an unfettered saint whose heart is untouched by the shadows of sattva, rajas, and tamas. A saint empty of every thirst for enjoyment - even of desire for liberation - possesses an utterly pure, luminous mind beyond the three guṇas. That very mind becomes transformed into divine Vṛndāvana, the playground of the Lord's deeds, each more wondrous, excellent, and sweet than the last.
Whatever līlās of Śrī Rādhā, the embodiment of mahābhāva, and Śrī Kṛṣṇa, the very form of supreme rasa, appear upon that sacred inner ground of the saint's contemplation are so profound, pure, and full of relish that speech cannot adequately point toward them. Indeed, the mystery of such directly experienced līlās is not an object of speech at all. It has always remained beyond words and will remain so forever.
Even those portions that could have been expressed in words were not written down in full. Because the līlās were composed, at a perfected saint's request, for one particular aspirant, the author had to restrain the description and keep the verbal expression within bounds suited to that aspirant's inner capacity. Thus this rasika saint did not record a sufficient portion of all the scenes of Śrī Rādhā-Kṛṣṇa's supremely nectarean, transcendent līlās that came before his sight, nor of all the conversations that reached his hearing. In truth, how could we claim qualification to read or hear those deeply mysterious portions? Unless people have washed their vision through sustained bhajana, freed it of impurity, filled it with luminous purity, and bathed it in affection, the defects of their own sight prevent them from touching even the outer boundary of these divine līlās' faultlessness, purity, irreproachability, and supernatural character. For this reason many moving episodes remained undescribed, so that the līlās' divinity and holiness might remain inviolate.
Some episodes therefore remained unexpressed, while certain līlās could not be expressed even when expression was desired. The original plan was to write thirty-eight līlās. That full plan is given below. Of those thirty-eight, only twenty-nine could be written, and these are the ones collected in this volume.
From the standpoint of līlā contemplation, the rasika saint also gave occasional indications of the lunar date and time at which a particular līlā should be contemplated. Those directions are reproduced below to assist the practice of līlā-cintana.
Original
मूल योजना तथा लिखित लीलाओंका विवरण
प्रथम दिवसका ध्यान
१. श्रीललिताजीके निकुञ्जमें श्रीप्रिया-प्रियतमकी जागरण लीला। लीला-शीर्षक - जागरण लीला; लीला-क्रमाङ्क - १; पृष्ठ-संख्या - १।
२. श्रीप्रिया-प्रियतमका अपने-अपने घर आकर शय्यापर सो जाना।
३. श्रीराधारानीका शय्यासे उठकर अपने महलमें सखियोंद्वारा उबटन, स्नान; ललिताका राधारानीको चित्राका स्वप्न सुनाना। लीला-शीर्षक - स्नान लीला; लीला-क्रमाङ्क - २; पृष्ठ-संख्या - १०।
४. श्रीप्रियाका सखियोंद्वारा शृङ्गार, तुलसी-पूजन एवं नन्दभवनकी ओर प्रस्थान।
५. नन्दभवनमें प्रियतम श्यामसुन्दरके लिये श्रीप्रियाका भोजन बनाना; श्यामसुन्दरका भोजन; श्रीप्रिया एवं सखियोंका श्यामसुन्दरके अधरामृत-सिक्त प्रसादका सेवन; गोचारणके लिये श्यामसुन्दरका वन पधारना; श्रीप्रियाका अपने भवन लौटना।
६. श्रीप्रियाकी वन-गमन लीला। लीला-शीर्षक - अधीमानुराग लीला; लीला-क्रमाङ्क - ३; पृष्ठ-संख्या - २६।
७. श्रीललिता-कुञ्जमें मिलन लीला। लीला-शीर्षक - भावावेश लीला; लीला-क्रमाङ्क - ४; पृष्ठ-संख्या - ४०।
८. श्रीप्रियाको श्रीश्यामसुन्दरका पंख उड़ाना सिखाना।
९. मधुपान लीला एवं निकुञ्जमें विश्राम।
१०. श्रीराधाकुण्डमें जल-विहार लीला। लीला-शीर्षक - जलक्रीड़ा लीला। चिन्तन-निर्देश - एक-एक लीला पढ़नेके बाद यह लीला प्रतिपदा, तृतीया, पञ्चमी, सप्तमी, नवमी, एकादशी, त्रयोदशी, अमावस्या एवं पूर्णिमा तिथियोंको दोपहरके समय पढ़नी चाहिये।
११. निकुञ्जमें श्रीप्रियाका श्रीश्यामसुन्दरके द्वारा शृङ्गार। लीला-शीर्षक - वेणुगूँजन लीला; लीला-क्रमाङ्क - ६; पृष्ठ-संख्या - ६१।
१२. फल-भोजन लीला। लीला-शीर्षक - फल-भोजन लीला; लीला-क्रमाङ्क - ७; पृष्ठ-संख्या - ६६।
१३. श्रीप्रिया एवं सखियोंका प्रसाद-सेवन, श्रीश्यामसुन्दरकी कूपड़ तथा शुक-सारी विवाद लीला। लीला-शीर्षक - शुक-सारी विवाद लीला; लीला-क्रमाङ्क - ८; पृष्ठ-संख्या - ७०।
१४. अक्ष-क्रीड़ा लीला। लीला-शीर्षक - अक्ष-क्रीड़ा लीला; लीला-क्रमाङ्क - ९; पृष्ठ-संख्या - ८४।
१५. सूर्य-पूजन लीला। लीला-शीर्षक - सूर्य-पूजन लीला; लीला-क्रमाङ्क - १०; पृष्ठ-संख्या - १०६।
१६. श्रीप्रियाका वनसे लौटना, प्रियतम श्यामसुन्दरके लिये मिष्ठान्न बनाना, स्नान, शृङ्गार एवं प्यारेके वनसे लौटनेकी राह देखना।
१७. आवनी लीला। लीला-शीर्षक - आवनी लीला; लीला-क्रमाङ्क - ११; पृष्ठ-संख्या - १२२। चिन्तन-निर्देश - यह लीला प्रतिदिन संध्याके समय पढ़नी चाहिये।
१८. श्रीश्यामसुन्दरका मैया यशोदाद्वारा स्नान, सखाओंके साथ कलेवा।
१९. श्रीश्यामसुन्दरकी गोदोहन लीला। लीला-शीर्षक - गोदोहन लीला; लीला-क्रमाङ्क - १२; पृष्ठ-संख्या - १२७।
२०. श्रीप्रियाका अभिसार।
२१. श्रीयमुना-तटपर श्रीप्रियाके द्वारा श्रीश्यामसुन्दरकी प्रतीक्षा, मञ्जरीका श्रीप्रियाको कथा सुनाना। लीला-शीर्षक - प्रेमाच्छादन लीला; लीला-क्रमाङ्क - १३; पृष्ठ-संख्या - १३४।
२२. वन-विहार लीला। लीला-शीर्षक - निशानुरक्षण लीला; लीला-क्रमाङ्क - १४; पृष्ठ-संख्या - १४५। चिन्तन-निर्देश - यह लीला द्वितीया, पञ्चमी, अष्टमी, एकादशी एवं चतुर्दशी तिथियोंको सोनेके पहले रातमें पढ़नी चाहिये।
२३. श्रीयमुना-जलमें कमल-वन-विहार लीला।
२४. श्रीयमुना-पुलिनपर रासलीला एवं निकुञ्जमें विश्राम। लीला-शीर्षक - रास-नृत्य लीला; लीला-क्रमाङ्क - १५; पृष्ठ-संख्या - १५६। चिन्तन-निर्देश - यह लीला तृतीया, षष्ठी, सप्तमी, द्वादशी एवं पूर्णिमा तिथियोंको सोनेसे पहले रातमें पढ़नी चाहिये।
द्वितीय दिवसका ध्यान
२५. श्रीविशाखा-कुञ्जमें श्रीश्यामसुन्दरके द्वारा श्रीप्रियाका शृङ्गार। लीला-शीर्षक - शृङ्गार लीला; लीला-क्रमाङ्क - १६; पृष्ठ-संख्या - १७८। चिन्तन-निर्देश - यह लीला द्वितीया एवं दशमी तिथियोंको दोपहरके समय पढ़नी चाहिये।
तृतीय दिवसका ध्यान
२६. श्रीचित्राजीके कुञ्जमें आँखमिचौनी लीला। लीला-शीर्षक - आँखमिचौनी लीला; लीला-क्रमाङ्क - १७; पृष्ठ-संख्या - १८३। चिन्तन-निर्देश - यह लीला तृतीया एवं षष्ठी तिथियोंको सोनेके पहले पढ़नी चाहिये।
२७. श्रीयमुना-पुलिनपर श्रीप्रियाके द्वारा श्रीश्यामसुन्दरको अपने हृदयकी बात; श्रीप्रियाका भावावेशमें अपने हृदय खोलकर सुनाना। लीला-शीर्षक - मान लीला; लीला-क्रमाङ्क - १८; पृष्ठ-संख्या - २००। चिन्तन-निर्देश - यह लीला प्रतिपदा, अष्टमी, दशमी एवं योगमयी तिथियोंको सोनेसे पहले पढ़नी चाहिये।
चतुर्थ दिवसका ध्यान
२८. श्रीइन्दुलेखाजीके कुञ्जमें मान लीला। लीला-शीर्षक - मान लीला; लीला-क्रमाङ्क - १९; पृष्ठ-संख्या - २१३। चिन्तन-निर्देश - यह लीला चतुर्थी एवं द्वादशी तिथियोंको दोपहरके समय पढ़नी चाहिये।
पञ्चम दिवसका ध्यान
२९. श्रीचम्पकलताजीके कुञ्जमें चित्र-नृत्य लीला। लीला-क्रमाङ्क - २०; पृष्ठ-संख्या - २२३। चिन्तन-निर्देश - यह लीला पञ्चमी एवं त्रयोदशी तिथियोंको दोपहरके समय पढ़नी चाहिये।
षष्ठ दिवसका ध्यान
३०. श्रीरङ्गदेवीजीके कुञ्जमें श्रीश्यामसुन्दरकी प्रतीक्षामें बैठी हुई श्रीप्रियाकी विचित्र दशा। लीला-शीर्षक - प्रतीक्षा लीला; लीला-क्रमाङ्क - २१; पृष्ठ-संख्या - २३५। चिन्तन-निर्देश - यह लीला षष्ठी एवं चतुर्दशी तिथियोंको दोपहरके समय पढ़नी चाहिये।
सप्तम दिवसका ध्यान
३१. श्रीतुङ्गविद्याजीके कुञ्जमें मधुमङ्गलकी विनोद लीला। लीला-शीर्षक - विनोद लीला; लीला-क्रमाङ्क - २२; पृष्ठ-संख्या - २४२। चिन्तन-निर्देश - यह लीला सप्तमी एवं पूर्णिमा तिथियोंको दोपहरके समय पढ़नी चाहिये।
अष्टम दिवसका ध्यान
३२. श्रीसुदेवीजीके कुञ्जमें वंशी-गोपन लीला। लीला-शीर्षक - वंशी-गोपन लीला; लीला-क्रमाङ्क - २३; पृष्ठ-संख्या - २५५।
नवम दिवसका ध्यान
दशम दिवसका ध्यान
एकादश दिवसका ध्यान
द्वादश दिवसका ध्यान
त्रयोदश दिवसका ध्यान
चतुर्दश दिवसका ध्यान
३३. श्रीरङ्गदेवीजीके कुञ्जमें श्रीप्रियाके द्वारा श्रीश्यामसुन्दरकी प्रतीक्षा। लीला-शीर्षक - पद-संकलन लीला; लीला-क्रमाङ्क - २४; पृष्ठ-संख्या - २६६। चिन्तन-निर्देश - इसे पढ़ लेना चाहिये; अथवा प्रतिदिन ही एवं चतुर्दशीके दिन समय निकालकर तीन-तीन लीलाएँ पढ़नी चाहिये।
३४. श्रीरङ्गदेवीजीके कुञ्जमें वंशी-ध्वनिका चमत्कार; अपनी प्रियाकी इच्छा पूर्ण करते हुए श्रीश्यामसुन्दरका वंशी बजाना; वंशी-ध्वनिसे कुण्डके जलका अत्यधिक बढ़ जाना; उस बढ़े हुए जलमें सखी-मण्डलीसहित श्रीप्रिया-प्रियतमका निमग्न हो जाना। लीला-शीर्षक - वेणु-निनाद लीला; लीला-क्रमाङ्क - २५; पृष्ठ-संख्या - २७४।
अमावस्या दिवसका ध्यान
३५. श्रीतुङ्गविद्याजीके कुञ्जमें हिण्डोला-झूलन लीला। लीला-शीर्षक - झूलन लीला; लीला-क्रमाङ्क - २६; पृष्ठ-संख्या - २८२।
अन्य लीलाएँ
३६. वर्षामें श्रीराधाकुण्डकी नौका-विहार लीला। लीला-शीर्षक - नौका-विहार लीला; लीला-क्रमाङ्क - २७; पृष्ठ-संख्या - २९५। चिन्तन-निर्देश - यह लीला द्वितीया, चतुर्थी, षष्ठी, अष्टमी, दशमी, द्वादशी एवं चतुर्दशी तिथियोंको दोपहरके समय पढ़नी चाहिये। यदि सम्भव हो तो एक-एक लीला पढ़ लेनेके बाद इस नौका-विहार लीलाको भी पढ़ लेना चाहिये।
३७. दीपावली लीला। लीला-शीर्षक - दीपावली लीला; लीला-क्रमाङ्क - २८; पृष्ठ-संख्या - २९२।
३८. योगिनी लीला। लीला-शीर्षक - योगिनी लीला; लीला-क्रमाङ्क - २९; पृष्ठ-संख्या - ३०२।
इन लीलाओंके साथ इन्हीं रसिक संतद्वारा संकलित पचपन पदोंको भी 'मधुपक' शीर्षकके अन्तर्गत अर्थसहित प्रकाशित किया जा रहा है, जो लीला-चिन्तनमें बड़े सहायक सिद्ध हो सकते हैं। इस सारी सामग्रीको प्रकाशित करते समय प्रयास यही रहा है कि कहीं कोई त्रुटि न रह जाये; इसपर भी भूल हो जाना स्वाभाविक है। इस प्रकारकी सभी न्यूनताओंके लिये विनम्र क्षमा-याचना है।
English translation
The Original Plan and Details of the Līlās That Were Written
Meditation for the First Day
- The awakening līlā of Śrī Priyā and Her beloved in Lalitā's bower. Title: The Awakening Līlā; sequence 1; page 1.
- Priyā and Her beloved return to their respective homes and lie down to sleep.
- Śrī Rādhārānī rises from bed; in Her palace the sakhīs anoint and bathe Her; Lalitā tells Rādhārānī of Citrā's dream. Title: The Bathing Līlā; sequence 2; page 10.
- The sakhīs adorn Priyā; She worships Tulasī and sets out for Nanda's house.
- At Nanda's house Priyā cooks for Her beloved Śyāmasundara; He eats; Priyā and the sakhīs honor the remnants moistened by the nectar of His lips; Śyāmasundara leaves for the forest to graze the cows; Priyā returns home.
- Priyā's journey to the forest. Title: The Līlā of Ardent Love; sequence 3; page 26.
- Their meeting in Lalitā's bower. Title: The Līlā of Absorption in Emotion; sequence 4; page 40.
- Śyāmasundara teaches Priyā how to fly a feather toy.
- The līlā of drinking honey and resting in the bower.
- Water play in Śrī Rādhākuṇḍa. Title: The Water-Sport Līlā. After reading each līlā, this one should be read at midday on the lunar dates of pratipadā, tṛtīyā, pañcamī, saptamī, navamī, ekādaśī, trayodaśī, amāvasyā, and pūrṇimā.
- Śyāmasundara adorns Priyā in the bower. Title: The Murmuring-Flute Līlā; sequence 6; page 61.
- The fruit-meal līlā. Title: The Fruit-Meal Līlā; sequence 7; page 66.
- Priyā and the sakhīs honor the remnants; there follow Śyāmasundara's teasing and the dispute between the parrots Śuka and Sārī. Title: The Śuka-Sārī Debate Līlā; sequence 8; page 70.
- The dice-play līlā. Title: The Dice-Play Līlā; sequence 9; page 84.
- The worship of the Sun. Title: The Sun-Worship Līlā; sequence 10; page 106.
- Priyā returns from the forest, prepares sweets for Her beloved Śyāmasundara, bathes and dresses, and watches the road for His return from the forest.
- The arrival līlā. Title: The Arrival Līlā; sequence 11; page 122. It should be read every evening.
- Mother Yaśodā bathes Śyāmasundara, who then takes a light meal with His friends.
- Śyāmasundara milks the cows. Title: The Cow-Milking Līlā; sequence 12; page 127.
- Priyā goes out for Her secret meeting.
- Priyā waits for Śyāmasundara on the Yamunā's bank, and a mañjarī tells Priyā a story. Title: The Veiling-of-Love Līlā; sequence 13; page 134.
- The forest excursion. Title: The Night-Watch Līlā; sequence 14; page 145. It should be read at night before sleeping on dvitīyā, pañcamī, aṣṭamī, ekādaśī, and caturdaśī.
- Sport amid the lotus groves in the Yamunā's waters.
- The rāsa-līlā on the Yamunā's sandy bank and rest in the bower. Title: The Rāsa-Dance Līlā; sequence 15; page 156. It should be read at night before sleeping on tṛtīyā, ṣaṣṭhī, saptamī, dvādaśī, and pūrṇimā.
Meditation for the Second Day
- In Viśākhā's bower, Śyāmasundara adorns Priyā. Title: The Adornment Līlā; sequence 16; page 178. It should be read at midday on dvitīyā and daśamī.
Meditation for the Third Day
- Blindman's buff in Citrā's bower. Title: The Blindman's-Buff Līlā; sequence 17; page 183. It should be read before sleeping on tṛtīyā and ṣaṣṭhī.
- On the Yamunā's bank Priyā opens Her heart to Śyāmasundara in a surge of sacred emotion. Title: The Līlā of Loving Sulkiness; sequence 18; page 200. It should be read before sleeping on pratipadā, aṣṭamī, daśamī, and the specified yogamayi dates.
Meditation for the Fourth Day
- The māna-līlā in Indulekhā's bower. Title: The Līlā of Loving Sulkiness; sequence 19; page 213. It should be read at midday on caturthī and dvādaśī.
Meditation for the Fifth Day
- A picture-dance līlā in Campakalatā's bower; sequence 20; page 223. It should be read at midday on pañcamī and trayodaśī.
Meditation for the Sixth Day
- Priyā's extraordinary condition as She sits in Raṅgadevī's bower awaiting Śyāmasundara. Title: The Waiting Līlā; sequence 21; page 235. It should be read at midday on ṣaṣṭhī and caturdaśī.
Meditation for the Seventh Day
- Madhumaṅgala's playful amusement in Tuṅgavidyā's bower. Title: The Amusement Līlā; sequence 22; page 242. It should be read at midday on saptamī and pūrṇimā.
Meditation for the Eighth Day
- The hiding of the flute in Sudevī's bower. Title: The Hidden-Flute Līlā; sequence 23; page 255.
Meditations for the Ninth through Fourteenth Days
- Priyā awaits Śyāmasundara in Raṅgadevī's bower. Title: The Collected-Songs Līlā; sequence 24; page 266. It may be read as given; alternatively, one should set aside time each day, and especially on caturdaśī, to read three līlās at a sitting.
- The wonder of the flute's sound in Raṅgadevī's bower: to fulfill His beloved's wish, Śyāmasundara plays the flute; its sound makes the water of the lake rise greatly, and Priyā and Her beloved become immersed in the swelling water together with the circle of sakhīs. Title: The Flute-Resonance Līlā; sequence 25; page 274.
Meditation for the New-Moon Day
- Swinging in Tuṅgavidyā's bower. Title: The Swing Līlā; sequence 26; page 282.
Other Līlās
- Boating upon Śrī Rādhākuṇḍa in the rainy season. Title: The Boat-Pastime Līlā; sequence 27; page 295. It should be read at midday on dvitīyā, caturthī, ṣaṣṭhī, aṣṭamī, daśamī, dvādaśī, and caturdaśī. If possible, it should also be read after each individual līlā.
- The Dīpāvalī līlā. Title: The Dīpāvalī Līlā; sequence 28; page 292.
- The yoginī līlā. Title: The Yoginī Līlā; sequence 29; page 302.
Together with these līlās, fifty-five songs collected by the same rasika saint are being published with their meanings under the title Madhupaka. They can prove greatly helpful in līlā contemplation. Every effort has been made to publish all this material without error, yet mistakes are naturally possible. We humbly ask forgiveness for every such deficiency.
Original
लीला मालिका
१. जागरण लीला - १
२. स्नान लीला - १०
३. अधीमानुराग लीला - २६
४. भावावेश लीला - ४०
५. जलकेलि लीला - ५१
६. वेणुगूँजन लीला - ६१
७. फलभोजन लीला - ६६
८. शुक-सारी विवाद लीला - ७०
९. अक्षकीड़ा लीला - ८४
१०. सूर्यपूजन लीला - १०६
११. आवनी लीला - १२२
१२. गोदोहन लीला - १२७
१३. प्रेमाच्छादन लीला - १३४
१४. निशानुरक्षण लीला - १४५
१५. रास-नृत्य लीला - १५६
१६. शृङ्गार लीला - १७८
१७. आँखमिचौनी लीला - १८३
१८. मान लीला - २१३
१९. चित्रनृत्य लीला - २२३
२०. विनोद लीला - २३४
२१. प्रतीक्षा लीला - २४२
२२. निशीथ लीला - २५५
२३. वंशीगोपन लीला - २६६
२४. पद-संकलन लीला - २७४
२५. वेणुनिनाद लीला - २८२
२६. झूलन लीला - २९५
२७. नौका-विहार लीला - ३०२
२८. दीपावली लीला
२९. योगिनी लीला
३०. विशेष ज्ञापन
३१. मधुपक
मधुपकके पद
१. जय राधा जय सब सुख राधा
२. प्रात समय नव कुञ्ज द्वार हूँ
३. परी बलि कौन अनोखी बान
४. मङ्गल आरति हरख उतारी
५. कुञ्ज द्वार ललना ब्रज लालने
६. भूमक सारी हो तन गोरे
७. लटकत आवत कुञ्ज भवन तें
८. जयति श्री राधिके सकल सुख साधिके
९. नवल ब्रजराज को लाल ठाढ़े सखी
१०. सुमिरो नट नागर बर सुन्दर गोपाल लाल
११. आज इन दोउन पै बलि जैये
१२. आज सिंगार निरखि स्यामा को
१३. सारी सिंगारी है सोनजुही
१४. सोनजुही की बनी पगिया
१५. आजु राधिका भोरहीं जसुमति घर आई
१६. महरि कह्यो री लाडिली किन मथन सिखायो
१७. प्रगटी प्रीति न रही छपाई
१८. या घर प्यारी आवति रहियो
१९. हरि सों धेनु दुहावति प्यारी
२०. बँधु दुहत अति ही रति बाढ़ी
२१. सिर दोहनी चली ले प्यारी
२२. खेलन के मिस कुँवरि राधिका
२३. जसुमति राधा कुँवरि सँवारति
२४. मैं हरि की मुरली बन गई
२५. बनी राधा गिरिधर की जोरी
२६. सघन कुञ्ज की छाँह मनोहर
२७. बैठे हरि राधा संग कुञ्ज भवन अपने रंग
२८. इक टक रही नारि निहार
२९. देखन देत न बैरिन पलक
३०. तेरी मोह की मरोरन तें ललित त्रिभंगी भये
३१. जैसे तेरे नूपुर न बाजहीं
३२. चलो क्यों न देखें री खरे दोऊ
३३. राधिका आज आनन्द में डोले
३४. कदम वन बीथिन करत विहार
३५. पासा खेलत हैं पिय प्यारी
३६. आज तेरी फनी अधिक छवि मनमोहनगरी
३७. भाग्यवान वृषभानु सुता सी
३८. राधा मोहन करत विहार
३९. अञ्चवन करत लाडिली लाल
४०. बीरी सरस सखी रुचि दीनी
४१. प्यारी पियहि सिखावति बीना
४२. आज गोपाल रास रस खेलत
४३. रास मण्डल रच्यो रसिक हरि राधिका
४४. राधिका सम नागरी नवीन को प्रवीण सती
४५. बेसर कौन की अति नोखी
४६. तुव मुख कमल नै प्रफुलित मेरे
४७. मुख चन्द चकोर ये नैना
४८. राधा प्यारी तुम्हीं लगत हौं मैं कैसो
४९. प्रीतम तुम मेरे दृगन बसत हो
५०. आज बने सखि नन्दकुमार
५१. खञ्जन नैन रूप रस माते
५२. अब पौढ़न को समय भयो
५३. विहारिनि भलकलदेती हो
५४. चाँपत चरण मोहन लाल
५५. धनि धनि लाडिली के करत
English translation
Garland of Līlās
- The Awakening Līlā - 1
- The Bathing Līlā - 10
- The Līlā of Ardent Love - 26
- The Līlā of Absorption in Emotion - 40
- The Water-Sport Līlā - 51
- The Murmuring-Flute Līlā - 61
- The Fruit-Meal Līlā - 66
- The Debate of Śuka and Sārī - 70
- The Dice-Play Līlā - 84
- The Sun-Worship Līlā - 106
- The Arrival Līlā - 122
- The Cow-Milking Līlā - 127
- The Veiling-of-Love Līlā - 134
- The Night-Watch Līlā - 145
- The Rāsa-Dance Līlā - 156
- The Adornment Līlā - 178
- The Blindman's-Buff Līlā - 183
- The Māna Līlā - 213
- The Picture-Dance Līlā - 223
- The Amusement Līlā - 234
- The Waiting Līlā - 242
- The Midnight Līlā - 255
- The Hidden-Flute Līlā - 266
- The Collection-of-Songs Līlā - 274
- The Flute-Resonance Līlā - 282
- The Swing Līlā - 295
- The Boat-Pastime Līlā - 302
- The Dīpāvalī Līlā
- The Yoginī Līlā
- Special Notice
- Madhupaka
Songs in Madhupaka
- Victory to Rādhā, Rādhā who is the source of every joy.
- At dawn I stand at the gate of the new bower.
- I offer myself: what an extraordinary manner She possesses!
- With joy they perform the auspicious ārati.
- At the bower gate stands the maiden with Vraja's beloved boy.
- Her fair body gleams beneath the star-spangled veil.
- Swaying as She comes from the bower palace.
- Victory to Śrī Rādhikā, fulfiller of every joy.
- Friend, the young son of Vraja's king stands there.
- Remember the graceful dancer, the clever and beautiful Gopāla.
- Today I offer myself to these two.
- Behold Śyāma's adornment today.
- The jasmine maiden is fully adorned.
- Her turban is fashioned of jasmine blossoms.
- At early dawn today Rādhikā came to Yaśomatī's house.
- Mother said, "Dear girl, who taught You to churn?"
- Love revealed itself and could no longer remain concealed.
- Beloved, keep coming to this house.
- The beloved makes Hari milk the cow.
- As the beloved milked, love increased exceedingly.
- Beloved, carry the milk-pail upon Your head and come.
- Princess Rādhikā comes on the pretext of play.
- Yaśomatī adorns Princess Rādhā.
- I have become Hari's flute.
- Rādhā has become Giridhara's partner.
- The dense bower's shade is enchanting.
- Hari and Rādhā sit together in Their own delight in the bower palace.
- The maiden remained gazing without blinking.
- The enemy eyelids will not let me see.
- Bent by the wrenching power of Your love, He has become gracefully threefold-curving.
- As though Your anklets did not ring.
- Friend, why should we not go see the two standing there?
- Rādhikā sways today in bliss.
- They wander along the pathways of the kadamba grove.
- The beloved pair play dice.
- Today Your serpent-like braid possesses still greater enchanting beauty.
- None is as fortunate as Vṛṣabhānu's daughter.
- Rādhā and Mohana enjoy Their loving play.
- The darling girl and Her beloved perform the ritual sipping of water.
- The sakhī lovingly offered a flavorful betel roll.
- The beloved teaches Her lover to play the vīṇā.
- Today Gopāla revels in the nectar of the rāsa dance.
- Rasika Hari and Rādhikā have formed the circle of rāsa.
- What newly youthful heroine is as accomplished as Rādhikā?
- Whose nose ornament is so utterly singular?
- My lotus face blossoms before Yours.
- Your face is the moon and these eyes are cakora birds.
- Beloved Rādhā, what do I seem to You?
- Beloved, You dwell within my eyes.
- Friend, how beautifully Nandakumāra is adorned today.
- His wagtail-bird eyes are intoxicated by the nectar of beauty.
- Now the time for reclining has come.
- O playful beloved, You are delightfully restless.
- Mohanalāla presses Her feet.
- Blessed, blessed is what He does for the darling girl.
Original
Braj Bhāṣā, Sanskrit, and Hindi song incipits
पद तालिका
१. लटकत आवत कुञ्ज भवन तें
२. आजु गई हुती कुञ्ज कौं
३. कोई एक साँवरी री इत है आयी
४. एरी आज काल्ह सब लोक लाज त्याग दोउ
५. हौं बलि जाऊँ नागरि स्याम
६. मेरी दूती कहा कोऊ जाने
७. रीझि रोझि रहसि रहसि हँसि हँसि उठे
८. पहिले तो देखो आय मानिनी की सोभा ठाठ
९. कोटि जीव बंधु वारौं, हाँसी सुधाकंद वारौं
१०. कर प्रणामपरं कदापि तवेदृशं न करोमि
११. राधिका कंठ को ध्यान धरे कर
१२. छाजत सब भूषण मन भावते, नेक बन तें बेगे आव हो
१३. त्वमसि मम भूषणं त्वमसि मम जीवनम्
१४. रहसि संविद हृच्छयोदयम्
१५. सो मोरे नैनन में नन्दलाल
१६. ऐसी पिय कान न दीजे हो
१७. चाला वही देस प्रीतम, पारवाँ चाला कही देस
१८. नव-कुञ्ज-चंद वृषभानु-कुल-कौमुदी
१९. सखी हौं स्याम रंग रेंगी
२०. प्यारी तेरे नैननि को व्यौहार
२१. अब रूप के रंग रेंगी सजनी
२२. चख कोर चकोर बनाय मन
२३. दस्यौ मोर मुकुट नटवर रूप
२४. देखो देखो री नागर नट
२५. तू है सखी बड़भाग भरी
२६. कैसे जाऊँ री धीर! घट भरिये नीर
२७. बस्यो मेरे नैनन में कोऊ चंद
२८. राधा प्यारी बात सुनो इक मेरी
२९. जयति नव नागरी कृष्ण सुख सागरी सकल गुन आगरी दीनत भोरी
३०. मैं बहुत रिझा भले ही
३१. मो मन गिरिधर छवि पे अटको
३२. प्राप्त श्याम की चोट बुरी री
३३. बड़ि बस बकि बकि कुँवरि राधिका
३४. बाँयुरो रे कौन सुलान मारी
३५. स्याम रूप में तेज अधर-रस अञ्जलि मिलाऊँ
३६. सखी निकुञ्ज बाम ठकुरानी
३७. कोई दिलबर की इधर खबर दे रे
३८. मोहन मुखारविन्द पर मनमथ कोटिक बारौं री माई
३९. रे मन मति फिरि फिरि बहि जाये
४०. स्यामल मो मन रूप सो जोखन
४१. पूछत नागरि नागर बात
४२. अधरं मधुरं वदनं मधुरम्
४३. पिय हौंहि ले चलबे दो में राख
४४. भोजन मुखी हो नहीं
४५. तुव मुख चंद चकोर मेरे नयना
English translation
Index of Songs
- Swaying as She comes from the bower palace.
- Today She had gone to the bower.
- A certain dark-complexioned maiden has come this way.
- Friend, today and tomorrow, let the two of us abandon all worldly shame.
- I offer myself to clever Śyāma.
- Who can know the message carried by my go-between?
- Delighted, sulking, secretly smiling, She rose laughing.
- First behold the proud beloved arriving in the full splendour of Her bearing.
- I would offer millions of lives; I would offer the moon of nectar that is Her smile.
- Having bowed deeply, never again shall I act toward You in such a way.
- Place your meditation upon Rādhikā's neck.
- Every ornament shines delightfully; come quickly from the forest.
- You are my adornment; You are my very life.
- In secret intimacy, awareness awakens within the heart.
- Nandalāla dwells within my eyes.
- Beloved, do not give ear to such words.
- Let us go to that land, beloved; beyond this shore, let us go to that other land.
- Moon of the new bower, moonlight of Vṛṣabhānu's lineage.
- Friend, I am dyed in Śyāma's colour.
- Beloved, what dealings are these of Your eyes?
- Friend, now I am dyed in the colour of that beauty.
- Make the corners of the eyes into cakora birds.
- Show me the peacock-crowned Lord, the supreme dancer.
- Look, friend, behold the clever dancer!
- Friend, you are greatly fortunate.
- How shall I go, dear friend, to fill the water pot?
- A certain moon has settled within my eyes.
- Beloved Rādhā, hear this one plea of mine.
- Victory to the ever-new, clever heroine, the ocean of Kṛṣṇa's joy, the mine of every virtue, humble and innocent.
- I have been deeply delighted indeed.
- My heart has become fixed upon Giridhara's beauty.
- The blow received from Śyāma was terribly painful.
- Princess Rādhikā, speaking and speaking, became utterly helpless.
- O mad one, who has struck you with that dart?
- Let me gather in my cupped hands the brilliance of Śyāma's form and the nectar of His lips.
- The leftward, contrary mistress of the secluded bower.
- Someone bring me news of the beloved from that side.
- Mother, I would offer millions of Love-gods to Mohana's lotus face.
- O mind, do not be swept away again and again.
- My heart weighs itself against Śyāma's beauty.
- The clever heroine questions her clever beloved.
- His lips are sweet; His face is sweet.
- Keep the two of us together; let me take my beloved along.
- I have no appetite for food.
- Your face is the moon, and my eyes are cakora birds.